Dewas बेशर्म के पेड़ लगाए शायद सोई निगम जाग जाए

• नवरात्रि का त्यौहार मुहाने पर, शहर की सडक़े गड्डो से भरी

देवास। नगर में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। नौ दिनों तक देवास और आसपास जिलों की जनता माँ चामुंडा और माँ तुलजा भवानी के दर्शन के लिए देवास आती है। ऐसे में देवास नगर निगम की जिम्मेदारी है कि शहर की सडक़ो को गड्ढों से मुक्त कर दुर्घटनाओं से बचाया जाए। किंतु निष्क्रिय जनप्रतिनिधि मौन है। ऐसा ही बीमा रोड जो पूरी तरह से खराब हो चुका है। बड़े-बड़े गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाएं होती है।

नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने विगत दिनों देवास आयुक्त रजनीश कसेरा और महापौर गीता अग्रवाल से जर्जर हो चुके बीमा रोड की शिकायत कर ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही कर सडक़ को दुरस्त करने की मांग की थी। किंतु संबंधित जवाबदारों द्वारा आज दिनांक तक सडक का मरम्मतिकरण नही किया गया, जिससे सडक़ की हालत पहले से भी ओर भी ज्यादा जर्जर हो चुकी है। परंतु निगम द्वारा ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई। उस सडक़ की गुणवत्ता की जाँच क्यों नहीं की गई। इसी के विरोध मे गुरूवार को राहुल पंवार के नेतृव में सडक़ के गड्डों पर बेशरम के पेड़ लगाए, ताकि नवरात्रि से पहले निगम और प्रशासन जागे और मार्ग को दुरस्त करवाए। हमारी मांग है कि देवास शहर के विभिन्न वार्डो में नवरात्रि से पहले साफ-सफ़ाई कराकर, खराब सडक़ो को तत्काल ठीक किया गया। अंधेरे वाले इलाकों में लाइटे अलग से लाइटे लगाई जाए, ताकि जनता को त्यौहारों में आवागमन हेतु असुविधा न उठाना पड़े।

इस दौरान दुष्यंत पांचाल, नरेंद्र डोंगरा, महेंद्र ठाकुर, भीम दायमा , आशीष जोशी, रवि देवड़ा, राहुल कुमावत, लोकेश गोस्वामी, मनोज परमार, पिंटू पांचाल, महेश राठौर, राजवर्धन सिंग, शिवांश निगम व अन्य रहवासी व कांग्रेसजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी रितेश विजयवर्गीय ने दी।

Dewas विधायक सिंचाई परियोजना के क्रियानिवत होने के बाद झूठा श्रेय लेने की कोेशिश कर रही हैं : पं. त्रिपाठी

विधायक नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना की स्वीकृति के पहले किये गये प्रयास सार्वजनिक करें..

देवास। पं. रितेश त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में बताया कि नर्मदा हाटपीपल्या माइक्रो सिंचाई परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने 7 फरवरी 2019 को पंडित रितेश त्रिपाठी के निवेदन पर परियोजना एवं प्रस्तावित डीपीआर बनाने के लिए विभागीय मंत्री सुरेन्द्रसिंह बघेल को पत्र लिखा था। जिसकी डीपीआर बनकर भी तैयार हो गई थी, परंतु उक्त योजना को सरकार बदलने के बाद तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। उसके बाद लगातार मांगे विभिन्न तरह के आंदोलन से की गई थी इसके साथ ही देवास से भोपाल पदयात्रा करने पर योेजना को प्रशासकीय स्वीकृति हो गई थी। साथ ही कुल 462 ग्रामों में देवास सहित हाटपीपल्या, बागली एवं खातेगांव विधानसभा के 22 ग्रामों को भी नर्मदा का जल आसानी से कांग्रेस की पहल पर अब मिलेगा।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि प्रेस वार्ता का आयोजन करने का एक कारण यह भी है कि हमारे द्वारा लगातार नर्मदा माइक्रो परियोजना सिंचाई के साथ ही 72 ग्राम में पेयजल भी नर्मदा का का मिले यह मांग की गई थी। जिसकी मंजूरी अब मिलने पर देवास विधायक द्वारा इसका झूठा श्रेय लिया जा रहा है जो इनकी छोटी मानसिकता का उदाहरण है। त्रिपाठी ने कहा कि जब हमने आंदोलन की शुरूआत की तब विधायक गायत्री पवार ने कहा था कि ये नाटक कर रहे हैं इन्होंने 72 गांव नहीं देखें है। मैने सर्वे करवाकर योजना की स्वीकृति करवा दी है। बाद में खुद की सरकार के खिलाफ ध्यानआकर्षण प्रश्न पूछा कि जिसमें विभागीय मंत्री ने कहा कि देवास हाटपीपल्या विधानसभा को सिंचाई हेतु कोई कार्ययोजना नहीं है। सिंचाई योजना के संबंधित बात जो विधानसभा विधायक और मंत्री के बीच के हुए संवाद इस योजना की सत्यता पर अच्छा प्रकाश व्यक्त करते हैं। उसके बाद भी विधायक द्वारा आज पत्रकार बंधुओं सेे कहना कि इस योजना के लिए मैं पूरी तरह प्रयासरत थी तो यह तो दिखाई पड़ता है कि विधायक सिंचाई परियोजना के लिए कितनी चिंतित है ओर योजना के क्रियानिवत होने के बाद झूठा श्रेय लेने की कोेशिश कर रही हैं।

Dewas महाराणा प्रताप जी की आन,बान व शान की प्रतिक चेतक सवार प्रतिमा का हुआ अनावरण


देवास। 2 अक्टुबर सोमवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की आन,बान व शान की प्रतिक 24 फीट चेतक सवार प्रतिमा का अनावरण भोपाल चौराहे पर मुख्य अतिथी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज महाराज कुमार साहिब डॉ. लक्ष्यराजसिह मेवाढ उदयपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ।

इसके पूर्व अतिथीयो द्वारा महाराणा प्रातप जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डॉ.लक्ष्यराजसिह मेवाढ ने अपने उद्बोधन मे कहा कि महाराणा प्रताप जी ने अपना जीवन देश की एकता व अखण्डता की खातिर न्यौछावर कर दिया, उन्होने घास की रोटी खाकर भी हार नही मानी। ऐसे वीर योद्धा की प्रतिमा का अनावरण मालवा की माटी मॉ चामुण्डा की नागरी देवास शहर मे करने का हमे अवसर प्राप्त हुआ जिसके लिए हमे गर्व है। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कर हम गौरान्वित हैं।

विधायक ने कहा कि प्रतिमा अनावरण होने से भोपाल चौराहा से निकलने वाले राहगीर व शहर के नागरिक महाराणा प्रताप के बलिदान का स्मरण करेगें। विधायक प्रतिनिधि विक्रमसिह पवार ने कहा कि महाराणा प्रताप जी ने अपने व अपने समाज की आन,बान, शान के लिए अपने प्राणो की आहूति दी है। उनकी प्रतिमा का हम ससम्मान अनावरण कर हम उनका स्मरण कर रहे है। सभापति रवि जैन के द्वारा अपने मुखार्विन्द से मुख्य अतिथी एवं अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि भारत माता के लिए अपना पूरा जीवन देश को समर्पित करने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का अनावरण करने का हमे सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जिसके लिए हम देवास व जिले के वीर सरदारो को शुभकामनाऐं देते हुए धन्यवाद देते है।

विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम परिषद के प्रथम सम्मेलन मे ही विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के निर्देश पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा लगाये जाने का संकल्प पारीत कर आज उनकी प्रतिमा के अनावरण मे हम सब एकत्रित होकर अपने आप को गौरान्वित महसुस कर रहे है। हमारी परिषद सौभाग्यशाली है कि जिसे यह पुनीत कार्य करने का हमे अवसर मिला जिसमे वीर शिरोमणि महाराण प्रताप की प्रतिमा के अनवारण के साथ ही सर्व ब्राहम्ण समाज के आराध्य राजराजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी 3 अक्टुबर मंगलवार को करने जा रहे है।

राजपूत समाज एवं मंच पर उपस्थित राजपूत सरदारो की ओर से राजपूत सरदार भारतसिह पटलावदा ने अपने उद्बोधन मे कहा कि स्वर्गीय श्रीमंत महाराज तुकोजीराव पवार ने महाराण प्रताप की प्रतिमा लगाये जाने की घोषणा की थी जो आज विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा प्रतिमा का अनावरण कर की गई घोषणा पूरी की। श्री पटलावदा ने विधायक श्रीमंत पवार को एवं महापौर श्रीमती अग्रवाल, सभापति श्री जैन एवं निगम परिषद एवं निगम परिवार को धन्यवाद देते हुए आभार माना। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं राजपूत समाजजन एवं अन्य सभी शहरवासी हजारो की संख्या मे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सारगर्भित संचालन राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव ने किया।

Dewas खेलो एमपी प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

देवास। खेलो एमपी के संभाग स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में देवास के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया है। देवास के 2 खिलाड़ीयों का राज्य स्तरीय खेलों एमपी प्रतियोगिता मे चयन होने के साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं देवास जूडो संघ के खिलाड़ी रुद्रा पांडे, माही सिसोदिया ने स्वर्ण पदक अर्जित किया इसमें देवास जिला जूडो संघ के सीनियर खिलाड़ी भारत छप्परवाल, राहुल वर्मा, रुचिका सोलंकी, विजय चौधरी, हिमांशु चौधरी एवं देवास जूडो संघ के अध्यक्ष राजेश जी यादव कोच आतिश जी माली ने बधाई दी।

Dewas गंगा नगर स्थित गार्डन का नाम होगा परशुराम वाटिका

परशुराम वाटिका मे विराजित होगी भगवान राज राजेश्वर श्री परशुराम जी की प्रतिमा

देवास। भगवान राज राजेश्वर श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा के साथ उनके नाम से गंगा नगर स्थित गार्डन को परशुराम वाटिका के रूप मे नामकरण करने हेतु विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के समक्ष सर्व ब्राहम्ण समाज के प्रबुद्धजनो द्वारा अपनी मांग रखी गई थी। विधायक द्वारा समाज की भावनाओ को दृष्टिगत रखते हुए उनकी मांग अनुसार गंगा नगर मे स्थित गार्डन को परशुराम वाटिका के रूप मे नामकरण की सौगात देते हुए आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमंत पवार के द्वारा अपने उद्बोधन मे किया गया वादा कि परशुराम वाटिका मे हम भगवान श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा को भी शीघ्र ही विराजित करेंगें।

विधायक द्वारा समाजजनो से किया गया वादा पुरा करते हुए गांगा नगर स्थित परशुराम वाटिका मे भगवान श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा को दिनांक 3 अक्टुबर मंगलवार को विराजित कर सर्व ब्राहम्ण समाज को सौगात देते हुए सौंपी जावेगी। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार 3 अक्टुबर को भगवान श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा को विधि विधान से दोपहर 12 बजे विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के करकमलो से विराजित कर समाज को सौंपी जावेगी। सभापति रवि जैन ने कहा कि सर्व ब्राहम्ण समाज के आराध्य भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा विराजित करने के विधायक श्रीमंत पवार के दृढ निश्चय के साथ समाज से किये वादे को पूरा कर रहे हैं। विधायक सभी समाज के उत्थान एवं उनके हितो को ध्यान मे रखते हुए शहर मे अनेको विकास कार्य कर रहे है। विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि विधायक श्रीमंत पवार के द्वारा परशुराम वाटिका मे भगवान श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा लगाये जाने की सौगात समाज को दी है। जिससे सर्व ब्राहम्ण समाज अपने आराध्य भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा विराजित होने पर गौरान्वित है

Dewas श्री सम्मेद शिखरजी धर्म प्रभावना यात्रा में शामिल हुए 800 लोग, सांसद सहपरिवार हुए शामिल..

देवास। झारखंड में स्थित श्री सम्मेद शिखर तीर्थ के लिए शनिवार रात शहर से बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों ने प्रस्थान किया। श्री सम्मेद शिखर तीर्थ विश्व का सबसे महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थल भी है। यंहा पर जैन धर्म में कुल 24 तीर्थंकर में से 20 तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया है।

दरअसल शनिवार रात तकरीबन 12 बजे ट्रेन से करीब 800 धर्मावलंबी श्रीसम्मेद शिखर तीर्थ के लिए रवाना हुए। यात्रा में बच्चे बूढ़े भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। साथ ही सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी भी सहपरिवार यात्रा में शामिल हुए। 6 दिवसीय इस यात्रा के मुख्य संघपति के रूप में छाबड़ा परिवार है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे लोगो का भारी जमावड़ा वहा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई आचंभित था वहा मौजूद लोगों ने कहा कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रा करने जा रहे लोगो को पहली बार देखा है।
स्टेशन पर पहुंचे लोगों का ढोल बजाकर एवं तिलक लगाकर माला पहनाकर सम्मान भी किया गया। यात्रा में समाज के तकरीबन 8 डॉक्टर की टीम भी शामिल है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/10/VID-20231001-WA0016.mp4

जैन समाज के निलेश जैन छाबड़ा ने बताया कि पूर्व में भी श्री सम्मेद शिखर तीर्थ की यात्रा होती रही है पर पुरी समाज एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पहली बार जा रहे है। आज से 6 माह पूर्व यात्रा पर जाना था लेकिन एनवक्त पर ट्रेन कैंसिल हो गई थी। इस वजह से उस समय यात्रा कैंसिल हो गई थी। यह ऐसी जगह है जहां व्यक्ति अपने पुण्य से ही जा सकता है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/10/VID-20231001-WA0017.mp4

सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि निलेश छाबड़ा परिवार द्वारा जैन समाज के सभी भक्तों को सम्मेद शिखर तीर्थ के लिए वंदना करने के लिए लेकर जा रहे है। मेरी भी जैन समाज में आस्था है। में जैन धर्म के नियमों का अनुसरण करता हूं। इस यात्रा का प्रोग्राम लगभग 6 माह पहले बन चुका था। मैंने तभी अपनी सहमति दी थी। यात्रा जाएगी तो में भी अपने परिवार सहित सम्मेदशिखर तीर्थ जाकर दर्शन करूंगा।

Dewas : काजी अबुल कलाम का शस्त्र लायसेंस कलेक्टर ने किया निलंबित

देवास : जिला दण्डाधिकारी ऋषव गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक देवास के प्रतिवेदन पर शस्त्र लायसेंसी अबुल कलाम पिता सैफुद्दीन निवासी देवास के नाम से प्रचलित शस्त्र लायसेंस को आम्र्स एक्ट 1959 की धारा 17 (3) (क) (ख) अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। शस्त्र लायसेंसी को आदेशित किया है कि वे तत्काल शस्त्र एवं कारतूस संबंधित थाना प्रभारी को सुपुर्द करें।

Dewas 307 के आरोपी शहर काजी को पुलिस शीघ्र करे गिरफ्तार : बांगर

क्या शहर काजी अबुल कलाम को राजनैतिक संवरक्षण के कारण नही पकड़ा जा रहा हे: बांगर

देवास। साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले जो पूर्व में विभिन्न घटनाओं में लिप्त रहा है। उस पर गंभीर से गंभीर मुकदमा कायम होने के उपरांत भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार न करना पुलिस विभाग की घोर निष्क्रियता का ज्वलंत उदाहरण है।

उक्त आरोप समाजसेवी पूर्व पार्षद दिलीप बांगर ने लगाते हुए कहा कि क्या शहर काजी अबुल कलाम को राजनैतिक संवरक्षण के कारण नही पकड़ा जा रहा हे। सत्ताधीश नेताओं के वरदहस्त के चलते उक्त शहर काजी को 15 जनवरी 2016 को पेट्रोल बम के साथ पुलिस ने पकड़ा था। साथ ही पुलिस ने उसके विरूद्ध हत्या का प्रयास बलवा, पथराव करने की नामजद एफआईआर देवास पुलिस ने दर्ज की थी। उस समय भी पुलिस ने इसे खुल्ला छोड़ दिया था। वर्तमान में सिल्वर कॉलोनी क्षेत्र की घटना को लेकर काजी के समर्थन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने पर सीएसपी से बहस करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे है तो वही उक्त काजी प्रदेश के मुखिया से भाजपा नेता के साथ आत्मीयता से भेंट करते फोटो में दिखाई दे रहे है। इससे ऐसा प्रतित होता है कि शहर की फिजा बिगाड़ने वाले काजी को सत्ता का संवरक्षण प्राप्त है। भाजपा हिंदुत्व विचारधारा के अंतर्गत अगर कार्य करती है तो उन्हे चाहिए कि काजी के समर्थन में थाने पर पहुंचे अल्पसंख्यक नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखावे एवं उक्त अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार की मांग करे।

Dewas खातेगांव विधानसभा से कांग्रेस से दीपक जोशी लगभग तय!

देवास। जिले की खातेगांव विधानसभा के लिए विधायक पद पर चुनाव लडने के लिए कांग्रेस से दीपक जोशी का नाम लगभग तय माना जा था है। दीपक जोशी ने कुछ समय पूर्व ही भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था। दीपक जोशी का नाम सामने आने से दूसरे दावेदारों को निराशा हाथ लगेगी। कयास लगाए जा रहे है की खातेगांव विधानसभा में 35000 ब्राह्मण मतदाता है जिन्हे साधने के लिए कांग्रेस ब्राह्मण चेहरे दीपक जोशी को टिकट देने जा रही है।खातेगांव विधानसभा से कांग्रेस की ओर से विधायक पद हेतु पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पीसीसी सदस्य गौतम बंटू, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनीष चौधरी के नाम सामने आ रहे थे। लेकिन सभी नामो में से दीपक जोशी का नाम लगता है सफल होने जा रहा है।

Dewas नगर की सीमा पर प्रवेश करने के लिए बनेंगे माँ तुलजा द्वार व माँ चामुण्डा द्वार…

• देविप्रा प्राधिकारी बोर्ड की बैठक में बनी योजना

देवास। देवास विकास प्राधिकरण के प्राधिकारी बोर्ड की 171 वीं बोर्ड बैठक देविप्रा अध्यक्ष श्री राजेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में शहरी विकास को लेकर प्राधिकारी बोर्ड में सम्मिलित टाउन एंड कंट्री प्लान, नगर निगम, विद्युत मंडल, वन मंडल के अधिकारियों के साथ चर्चा कर विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव की योजना बनाई। इस अवसर पर सीईओ श्री अभिषेक शर्मा सहित प्राधिकारी बोर्ड के अन्य सदस्य व प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।

देविप्रा अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने अपने कार्यकाल की चौथी बोर्ड बैठक अधिकारियों के साथ ली। इस बैठक में उज्जैन की तर्ज पर शहर में प्रवेश द्वार बनाने की योजना बनाई गई है। जिसमें भोपाल रोड़ पर माँ तुलजा द्वार व इंदौर रोड़ पर चामुण्डा द्वार बनाने की योजना बनाई गई है। साथ ही मांडुक पुष्कर के विकास पर भी चर्चा हुई। देवास विकास योजना के अंतर्गत शंकरगढ़, देवास जूनियर, व सीनियर के सम्मिलित क्षेत्र में नगर विकास योजना क्रमांक टीडीएस-07/2023 (जिसका क्षेत्रफल 50 हैक्टयर है) जिसके आशय की घोषणा एवं क्रियान्वयन के लिए मप्र नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम की धारा 50 (1) (क) के प्रावधान अनुसार संचालक नगर ग्राम निवेश भोपाल के माध्यम से राज्य सरकार की स्वीकृति प्राप्त के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। शहर में भोलेनाथ मंदिर स्थित गौशाला के विकास को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।