देवास/श्री गणेश चतुर्थी पर घर-घर विराजे श्री गणेजी की प्रतिमाओ का विसर्जन नगर निगम की टीम द्वारा शहर के सम्पूर्ण 45 वार्डो मे 15 वाहनो से एवं मीठा तालाब से श्री गणेशजी की प्रतिमाओ को प्राप्त कर कालुखेडी तालाब पर सम्मानपूर्वक विसर्जन किया गया। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे तैनात निगम अधिकारियो, कर्मचारियो द्वारा शहर के वार्डो से निगम के वाहन मे घर-घर से श्री गणेशजी की प्रतिमाओ को श्रद्धालुओ से प्राप्त किया गया। जिसमे मीठा तालाब पर आने वाले श्रद्धालुओ से गणेशजी की प्रतिमाओ को प्राप्त कर तालाब पर प्रतिकात्मक रूप से बनाये गये कुण्ड मे मीठा तालाब का जल भरा गया। जिसमे प्रतिमाओ को विधी विधान पूर्वक स्नान कराकर उन प्रतिमाओ को निगम के वाहन से कालुखेडी स्थित तालाब मे सम्मानपूर्वक विसर्जित किया गया। श्री गणेशजी की प्रतिमाओ के विसर्जन मे निगम अपर आयुक्त प्रिया वर्मा, उपायुक्त तनूजा मालवीय, सहायक आयुक्त ििश्व उपाध्याय, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, सुर्यप्रकाश तिवारी, दिनेश चौहान, शाहीद अली सहित झोनल अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। साथ ही आयुक्त द्वारा श्री गणेशजी प्रतिमाओ को लेकर श्रद्धालुजन न आवे इस हेतु क्षिप्रा डेम पर भी निगम प्रभारी सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, प्रभारी सहायक यंत्री तौफीक खान, उपयंत्री दिलीप मालवीय, जाकीर शेख एवं डेम मेंटेनेंस स्टॉफ के साथ डेम पर तैनात किया गया था।
Category: मध्य प्रदेश
अजास जनकल्याण संगठन द्बारा पुलिस कर्मियो का वेतन ग्रेड पे के सबंध मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
कन्नौद :– म प्र अनुसूचित जाति सामाजिक जनकल्याण संगठन ( अजास ) के द्बारा पुलिस कर्मियों को वेतन ग्रेट पे 1900 से 2400 करने हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान म.प्र. शासन भोपाल के नाम से कन्नोद एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे को ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष शांताराम बोहरे की अध्यक्षता मे सोपा गया निम्न पदाधिकारी उपस्थित दिलीप बोहरे प्रदेश कोषाध्यक्ष निम्न सदस्य गण उपस्थित हुये राकेश बकोरे संतोष कटारिया, शिवराम पंचोली आदि
? चचल भारतीय कान्नोद
कांग्रेसी पूर्व विधायक कुंडल के नेतृव में आपदा पीड़ित व किसानों के हित में निम्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
देवास/नेमावर मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेमावर आगमन पर क्षेत्र के पूर्व विधायक कैलाश कूण्डल , रमेश टाडा, विलास पटेल एवम मुकेश नाइक द्वारा एक ज्ञापन के माध्यम से किसानों को 40 हजार रुपए प्रति हेक्टर मुआवजा दिया जाने व नर्मदा जी मे बाढ़ आने से सहायक नदियो ने भी किनारे छोड़ समूर्ण क्षेत्र में हजारों मकान गिर गए, घरों में रखा सेकड़ो क्विंटल अनाज एवम ग्रहस्ती का सामान खराब हो गया अतः इनका तत्काल सर्वे करा कर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की जावे । क्षेत्र के किसानों व आम जनो को विधुत बिल की राशि मे 50 % से ज्यादा बड़ा दी गई इसके निराकरण हेतु डी सी केंद्र पर केम्प लगाकर इनमे सुधार किया जावे व जब तक निराकरण न हो किसी भी उपभोक्ता का कनेक्सन न काटा जावे !बाढ़ के कारण जो सड़के खराब हो गई उन्हें शीध्र दुरुस्त कराया जावे । किसानों को आने वाले दिनों में खरीफ की बोवनी करनी है अतः जिला प्रशासन को निर्देशित कर सुनिश्चित किया जावे की उन्हें नकली खाद बीज न बेचा जावे व आवश्यकता अनुसार खाद बीज उपलब्ध हो सके ।वर्ष 2018 की बीमा राशि खातेगांव विधान सभा क्षेत्र को जिले में सबसे कम मिली है, इसका परीक्षण करा कर शेष बचे किसानों को बीमा दिलाया जावे ।क्षेत्र में करीब 65000 हजार किसान है बीमा मात्र 968 किसानों का स्वीकृत हुआ।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस जनो का विश्वास दिलाया कि आपकी सभी माँगो पर विचार कर भरपूर मदद की जावेगी ।
?चचल भारतीय कान्नोद
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास जिले के नेमावर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण
बाढ़ से प्रभावित मकानों, खेतों, अनाज, राशन सभी का सर्वे कर उचित राहत राशि हितग्राहियों को दी जायेगी – मुख्यमंत्री श्री चौहान
फ्लाय ओवर ब्रिज का निर्माण किया जायेगा – मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री ने नेमावर में बाढ़ पीडितों से कहा कि सरकार राहत राशि देने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी
देवास। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को देवास जिले के नेमावर पहुंचे तथा बाढ़ पीडितों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्पूर्ण नेमावर क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित रहा है। हर व्यक्ति जो बाढ़ से प्रभावित हुआ है उसके मकान, खेतों, अनाज, राशन एवं अन्य नुकसान का सर्वे कर उचित राहत राशि हितग्राहियों को दी जायेगी। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से बात करके नेमावर में फ्लायओवर ब्रिज का निर्माण कराया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनकी सरकार जनता के लिए है और सरकार बाढ प्रभावितों को राहत राशि देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे 05 दिनों के भीतर दूसरी बार खातेगांव आये है।
पूर्व में सोयाबीन फसल की खराब स्थिति को देखने आये थे और आज बाढ़ प्रभावितों का दुख बांटने आये है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तवा, बारना, शक्कर नदी एवं नर्मदा नदी में बाढ़ आने से उससे संबंधित जिलों की स्थिति बिगड़ गई। दो-दो मंजिला मकान बाढ़ में डूब गये। उन्होंने बताया कि वे स्वयं रात भर जागकर उन्होंने बाढ़ की स्थिति पर निगरानी रखी। जिला प्रशासन पर सख्ती बरती, यह स्थिति ऐसी थी की यदि निरन्तर नजर न रखी तो भारी तबाही मचा सकती थी। रात के दो से तीन बजे के बीच अपनी जान बचाकर पेडों पर बैठे लोगों को एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला। 300 लोगों का रेस्कयू करके उन्हें हैलिकाप्टर द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि आपदा की इस घडी में किसी की जान जाने नहीं दी। किसी भी बेटा, बेटी या भाई को बाढ में डुबने नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री बने तब प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रसार था। जिलों में दवाईयां, आक्सीजन सिलेन्डर, चिकित्सक, अस्पताल की स्थिति बेहतर नहीं थी। उन्होंने कोरोना मरीजों के उपचार के लिए एक बेहतर व्यवस्था बनाई। कोरोना वायरस से निपटे तो सोयाबीन की फसल खराब हो गयी, फिर बाढ़ की स्थिति आ गई। इन सब संकटों का सामना हमने साहस के साथ किया। शायद इसीलिये भगवान ने मुझे मुख्यमंत्री बनाकर भेजा ताकि संकट की इस घडी में प्रदेशवासियों के काम आ सकू। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी संकट एवं परेशानी है फिर भी में कही से भी पैसे का इंतजाम करूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रात्रता पर्ची के आधार पर 03 सितम्बर से हितग्राहियों को 50-50 किलो का राशन दिया जायेगा ताकि उनके घर में चूल्हा जलता रहे। भारत सरकार से फसल बीमा की तिथि 4-5 दिन और आगे बढाने की बात की गई है। क्योंकि अंतिम तिथि 31 अगस्त तक कई किसान अपना पंजीयन नहीं करा पाये है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा पंजीयन में मंत्रियों एवं विधायकगणों को भी कार्य में लगाया जायेगा। विधायक श्री आशीष शर्मा ने कहा कि नेमावर में आई बाढ़ से आसपास के 30 गांव प्रभावित हुए है। मकान, दुकान एवं खेतों में पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि बाढ़ से हुए नुकसान का उचित मुआवजा हितग्राहियों को दिया जाये। उन्होंने कहा कि किसान की फसल का जो नुकसान हुआ है, उसे भी बाढ़ से हुए नुकसान के अंतर्गत गिना जाये। विधायक श्री शर्मा ने बताया कि बाढ़ से खेती एवं व्यवसाय चौपट हो चुके है।इस अवसर पर प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के प्रतिनिधिगण, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण तथा उज्जैन संभाग कमिश्नर श्री आनंद कुमार शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री मनीश कपूरिया, कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों एवं दुकानों के सामानों की क्षति की राहत राशि के प्रमाण-पत्र वितरित किये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आपदा ग्रस्त व्यक्तियों को आर्थिक सहायता राशि के प्रमाण वितरित किये। जिसमें मकान व खाद्यान्न छति के लिए नेमावर निवासी सूरज बाई पति जगदीश, सिरालिया रेवातीर निवासी रमेश पिता श्यामलाल, भंवर सिंह पिता जस्सू, मोहनलाल पिता चुन्नीलाल तथा मिर्जापुर निवासी रासत खां पिता कालू को 95-95 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि के प्रमाण-पत्र प्रदान किये तथा दुकान के सामान में क्षति होने से नेमावर निवासी कृष्णकांत पिता नर्मदा प्रसाद शर्मा, राकेश व्यास पिता कमल किशोर, बसंत राठौर पिता सुंदरलाल, उपकार पिता बंशीधर तथा शरद पिता जुगल किशोर को 12-12 हजार रुपये राशि के प्रमाण-पत्र वितरीत किये।नेमावर में बाढ प्रभावित वार्डो का किया भ्रमणमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नेमावर के बाढ प्रभावित वार्ड क्रमांक 03 एवं 13 का भ्रमण किया। क्षतिग्रस्त मकानों, दुकानों एवं सामानों की स्थिति का अवलोकन किया। मौके पर ही उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार जनता की सरकार है और संकट की इस स्थिति में सरकार जनता के साथ खडी है। नुकसान की भरपाई प्राथमिकता से की जायेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि राहत राशि देने के लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया जाये।
नाले के पानी और कीचड़ से सराबोर रोड पर चलना भी मुश्किल
देवास – शहर के सर्वोदय नगर मे रोड पर नाले के पानी व कीचड़ के कारण रहवासी को बहुत परेशानी हो रही है। रोड के कच्चे होने के कारण व नाली द्वारा बारिश के पानी की सही निकासी व्यवस्था ना होने के कारण बारिश का पानी रोड पर जमा हो जाता हे जिस कारण रोड पर हर तरफ कीचड़ ही कीचड़ जमा हो जाता है जिसमे आए दिन वाहन के फँस जाते है। वही कुछ वाहन कीचड़ के कारण गिरने से क्षतिग्रस्त भी हुए है। वाहन से आना जाना तो दूर कीचड़ के कारण रहवासियों को पैदल चलकर आने जाने में बहुत परेशानी होती है। सर्वोदय नगर में सड़क,नाली की सही व्यवस्था नही होने स्थानीय रहवासी नाराज़ है वही अब रहवासी इस समस्या से निजात पाने के लिए नगर निगम व प्रशासन को शिकायत की है। वही रहवासी द्वारा बार – बार शिकायत करने पर भी हर बार अधिकारियों द्वारा रहवासी को समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया जाता है पर रहवासी को आज तक इस समस्या से निजात नही मिल पाई है।
मध्य प्रदेश में करोड़पति खनिज अधिकारी प्रदीप खन्ना के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी, भोपाल में बंगला, 13 लाख की ज्वैलरी, 9 लाख कैश, दो कार मिलीं, इंदौर में फ्लैट और मकान मिला
मध्य प्रदेश की लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में खनिज अधिकारी प्रदीप खन्ना के भोपाल और इंदौर स्थित 3 ठिकानों पर छापेमारी की। लोकायुक्त पुलिस की एक टीम भोपाल और एक टीम इंदौर के ठिकानों पर पहुंची। सूत्रों के अनुसार, छापे में खनिज अधिकारी के पास 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है। सचिंग में टीम को जमीन से जुड़े कई दस्तावेज, भोपाल में बंगला, 13 लाख की ज्वैलरी, एक किलो चांदी, 9 लाख रुपए नकद, दो कार और चार दोपहिया वाहन मिले। वहीं, इंदौर में एक फ्लैट और बायपास स्थित नया मकान मिला। मकान को टीम ने सील कर दिया। टीम अभी सचिंग कर रही है।
सुबह 4 बजे मारा छापा, संपत्ति की जानकारी जुटा रही टीम
मंगलवार सुबह 4 बजे एक टीम भोपाल में गौतम नगर और गोविंदपुरा स्थित बंगले पर कार्रवाई के लिए पहुंची। वहीं, इंदौर में पटेल नगर में एक फ्लैट पर दबिश दी। जहां वह तैनाती के दौरान रहते थे। यहां उनका एक बेटा और बेटी रहते हैं। यहां पर एक करोड़ से ज्यादा के निवेश के दस्तावेज मिले हैं। वहीं, बायपास स्थित नायता मूंडला स्थित माउंट बर्ग कॉलोनी में एक मकान मिला, जिसे सील कर दिया गया। इसके अलावा, अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। खन्ना इस समय श्योपुर में तैनात हाल ही में शासन ने प्रदीप खन्ना का तबादला इंदौर से श्योपुर किया है। खन्ना अभी खनिज विभाग में जिला अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। इंदौर में लोकायुक्त के इंस्पेक्टर राजकुमार सर्राफ के अनुसार, खन्ना के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है।
भोपाल में कैश और वाहन मिले
सूत्रों के अनुसार, खनिज अधिकारी के भोपाल स्थित से 9 लाखों रुपए कैश मिले हैं। 13 लाख की गोल्ड ज्वैलरी के साथ ही जमीन के कागजात भी मिले हैं। घर से दो कार और चार दोपहिया वाहन मौजूद थे। टीम नौकरी के दौरान उनकी सैलरी के साथ संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है। इंदौर में फ्लैट में सचिंग के दौरान कई दस्तावेज मिले हैं। इंदौर में जब थे, तब वे इसी फ्लैट में रहते थे।
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर नगर परिषद बागली सीएमओ मुकेश जी चौबे ने सभी नगर वासियों से अपील की है कि अपने गणेश जी नगर परिषद बागली के सुसज्जित रथ में ही रखें
आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर नगर परिषद बागली सीएमओ मुकेश जी चौबे ने सभी नगर वासियों से अपील की है कि अपने गणेश जी नगर परिषद बागली के सुसज्जित रथ में ही रखें एवं कोई भी नदी पर विसर्जन के लिए ना जाएं कोविड-19 के पालन का ध्यान रखते हुए सभी से अपील की गई है उनकी इस अपील पर सभी नगर वासियों का भरपूर सहयोग मिला है नगर परिषद की इस पहल को सभी ने स्वीकार किया है
✒️ उत्तम आचार्य , बागली
देवास – आज आई 186 लोगों की रिपोर्ट मे 8 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
- 1 – आज लिये गये सैम्पल 330
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 186
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 8
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 178
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 30091
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 29763
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 726
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 28809
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 576
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 134
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 328
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या 16
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.44
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 79.34
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.20
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
अब रविवार को नहीं होगा राज्य में लॉकडाउन, गृहमंत्री बोले- कंटेंनमेंट जोन के अलावा कहीं भी बंदिशें नहीं होंगी; बार और रेस्टोरेंट भी खुलेंगे
केंद्र सरकार की इजाजत के बिना कहीं भी लॉकडाउन नहीं लगेगा इसी महीने सरकार ने शनिवार का लॉकडाउन खत्म किया था
राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कंटेंनमेंट जोन के अलावा कहीं भी केंद्र सरकार की परमीशन के बिना लॉकडाउन नहीं लगेगा। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही राज्य सरकार ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी। इसी 5 अगस्त को नरोत्तम मिश्रा ने ही शनिवारका लॉकडाउन खत्म करने का एलान किया था।
किसी भी जिले में जिला कलेक्टर लॉकडाउननहीं कर सकेंगे, इसके लिए उन्हें राज्य सरकार की परमीशन लेनी होगी। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि केंद्र की अनुमति पर ही लॉकडाउन हो सकेगा।
होटल और बार खुलेंगे
अनलॉक 4 की गाइडलाइंस का ऐलान भी कर दिया गया है। अब मध्य प्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट और बार भी खुल सकेंगे। साथ ही रिसॉर्ट्स और सिविलियन क्लब भी खोले जाएंगे। आबकारी आयुक्त ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा है कि सभी बार लायसेंस के नवीनीकरण के प्रस्ताव की औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी करा ली जाएं।
नागरिको की सुविधाओ हेतु निगम के तीन झोन बनाये जा रहे है जिसमे निगम संबंधि किये जाने वाले कार्यो का संचालन झोनल ऑफीसो से किया जावेगा
देवास। नगर निगम द्वारा शहर के नागरिको की सुविधाओ हेतु निगम संबंधी किये जाने वाले कार्यो को झोनल आफिसो के माध्यम से किया जावेगा। इस संबंध मे जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि नागरिको की सुविधाओ हेतु अब निगम मे नही आते हुये अपने निगम संबंधी कार्यो को अपने ही क्षेत्रो के झोनल आफीस से ही प्रक्रिया पूर्ण करने की सुविधा मिलेगी। नगर निगम द्वारा शहर मे 45 वार्डो मे तीन झोन बनाये जावेगें। जिसमे उज्जेन रोड बस स्टेण्ड के पास निगम का कार्यालय, भगवती द्वार सराय, जवाहर नगर पानी की टंकी पर वार्डो के झोनल कार्यालय को प्रारंभिक रूप से प्रारंभ सितम्बर माह मे किया जा रहा है। जिसमे निगम संबंधी संपत्तिकर एवं समस्त कर, नामान्तरण, जलकर, लायसेंस फीस, शासन द्वारा दी जाने वाली सम्पूर्ण पेंशन, गरीबो के जन कल्याण की एनयुएलएम शाखा से संबंधीत कार्य, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्य, आवक-जावक शाखा, जन्म मृत्यु पंजीयन, विवाह पंजीयन एवं जन कार्य जैसे सभी संबंधित कार्य संचालित किये जावेगें। जिससे तीनो झोन मे संचालित कार्यो से देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र के रहवासियो को सुविधा देना प्रथम प्राथमिकता के आधार पर रहेगी। आम रहवासीगण केन्द्र एवं राज्य शासन से मिलने वाली पेंशन सुविधा, स्वरोजगार योजना, गरीबो के जन कल्याणकारी योजनाओ के लिये अपने ही क्षेत्र के झोन कार्यालय मे सुविधा मिलेगी। जिससे रहवासी एवं हितग्राहीयो को इन सुविधाओ का लाभ मिल सकेगा। इसमे भवन अनुज्ञा, स्टोर विभाग, जैसे कुछ विभागो का संचालन नगर निगम के मुख्य कार्यालय से ही होगा।
