देवास/ शहर मे कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिये नगर निगम द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे है। सोशल डिस्टेंस रखना, मास्क पहनकर घर से निकलना एवं दुकानो, रेस्टोरंट पर काम करने वाले कर्मचारियो को गलब्स पहनकर काम करते हुये सामग्री देना तथा ग्राहको मे सोशल डिस्टेंस रखने हेतु निर्देश प्रतिदिन दिये जा रहे है। जिसके अन्तर्गत रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर्स व्यवसाईक प्रतिष्ठानो के द्वारा दिये जा रहे संक्रमण के बचाव निर्देश के पालन नही करने पर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे अपर आयुक्त प्रिया वर्मा द्वारा निगम की टीम के साथ व्यवसाईक क्षेत्रो मे निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपना स्वीटस, मुकेश स्वीटस, बस स्टेण्ड स्थित लालाजी की दुकान, रघुवंशी मेडिकल स्टोर्स, सेठिया मेडिकल स्टोर्स, मारूती मेडिकल स्टोर्स व अन्य मेडिकल स्टोर्स तथा अन्य रेस्टोरंट पर नियमो का पालन नही करने पर रू. 15 हजार की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही नियमो का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। इसी प्रकार शहर मे स्थित फल फ्रुट एवं सब्जी की दुकानो पर अमानक पालिथिन पाई जाने पर निगम की टीम द्वारा पालिथीन जप्त कर अमानक पालिथीन का उपयोग नही करने की समझाईश दी गई। अपर आयुक्त प्रिया वर्मा ने बताया कि शहर मे प्रतिदिन प्रष्ठिानो, दुकानो का निरीक्षण किया जाकर नियमो का पालन नही करने पर चालानी कार्यवाही सतत रूप से निरंतर जारी रहेगी। इसी प्रकार अपर आयुक्त प्रिया वर्मा, उपायुक्त तनूजा मालवीय, सहायक आयुक्त ििश्व उपाध्याय द्वारा शहरी क्षेत्रो के वार्डो मे साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण भी किया गया। जिसमे वार्ड क्रमांक 41, 19, 29 मे गंदगी एवं मलवा पाये जाने पर उसे तत्काल उठवाये जाने के निर्देश निगम प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया को दिये गये।
Category: मध्य प्रदेश
घरो मे विराजित श्री गणेश जी की प्रतिमाओ का विसर्जन निगम की टीम के सहयोग से किया जावेगानिगम की टीम द्वारा घरो-घर से विसर्जन हेतु सम्मानपूर्वक गणेश प्रतिमा प्राप्त की जावेगी
देवास/ मीठा तालाब एवं अन्य जल स्त्रोतो पर माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एवं केन्द्रीय पर्यावरण विभाग के दिशा निर्देश अनुसार मूर्तियो का विसर्जन प्रतिबंधित किया गया है। जिसके कारण शहर मे गणेश चतुर्दशी पर घरो-घर विराजित श्री गणेशजी की प्रतिमाओ का विसर्जन अनंत चतुर्दशी पर नगर निगम की टीम द्वारा श्रद्धालुओ से घरो-घर से प्राप्त कर कालुखेडी तालाब पर किया जावेगा। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा सम्मानपूर्वक गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन की व्यवस्था के लिये निगम अधिकारियो, कर्मचारियो की ड्युटी लगाई जाकर उन्हे वार्डो से निगम की गाडी मे विसर्जन हेतु प्राप्त प्रतिमाओ का सम्मानपूर्वक विसर्जन करने के निर्देश दिये गये है। आयुक्त ने शहर के नागरिको से अपील की है कि वे अपने घरो पर विराजित गणेश प्रतिमाओ को अन्यत्र स्थानो पर विसर्जित नही करे, विसर्जन की व्यवस्था मे 5 झोनो के 45 वार्डो मे निगम के झोनल प्रभारी के साथ वार्ड दरोगा के साथ प्रत्येक वार्ड हेतु वाहन की व्यवसथा की गई है। वाहन के साथ निगम कर्मचारियो की प्रात: 8 बजे से रात्री 8 बजे तक ड्युटी लगाई गई है। जो घरो-घर मे विराजित श्री गणेश जी की प्रतिमाओ को सम्मानपूर्वक विसर्जन हेतु लेकर निगम के वाहन मे व्यवस्थित तरीके से रखेगें। आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि अपने घरो पर विराजित प्रतिमा का अपने घरो पर बालटीयो मे विसर्जित करे या निगम के द्वारा लेने आने वाली गाडीयो मे ही सम्मानपूर्वक विसर्जन हेतु रखवायें अन्य स्थानेा पर नही। नागरिको के द्वारा किसी कारणवश निगम की गाडी मे विसर्जन हेतु प्रतिमा नही रख पाये है वे नागरिक नगर निगम मे स्थापित कन्ट्रोरूम दूरभाष नम्बर 07272490500 पर सूचना देकर प्रतिमा को निगम की गाडी मे रखवा सकते है इस हेतु सूचना के समन्वय के लिये दो कर्मचारियो की ड्युटी कन्ट्रोल रूम पर लगाई गई है, जो प्राप्त सूचना अनुसार दूरभाष पर नागरिको से सम्पर्क कर निगम की गाडी मे सूचना अनुसार प्रतिमा रखवायेगें। साथ ही सूचना धारक से प्राप्त सूचना की पुष्टी करेगें।
फसल नुकसान की भरपाई और पुनर्वास के पूरे प्रयास होंगे – विधायक आशीष शर्मा
आपदा बाढ़ क्षेत्र नेमावर में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा
देवास /नेमावर | विधायक आशीष शर्मा ने नर्मदा तटीय बाढ़ आपदा क्षेत्र में दोरा कर रहे अतिवर्षा और बाढ़ से हुए नुकसान के कारण किसान चिंतित नहीं हों। सरकार एक्शन में है और आपके साथ है, अब फसल बीमा योजना और आरबीसी के प्रावधानों को मिलाकर नुकसान की भरपाई की हरसंभव व्यवस्था कर पुनर्वास के सभी प्रयास होंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत शिविर में भोजन, पेयजल, राशन सामग्री आदि की व्यवस्था के लिए खातेगांव अनुभाग क्षेत्र के एसडीएम संतोष तिवारी को आदेशित किया गया है।विधायक आशीष शर्मा ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में फसल खराब होने के साथ-साथ साफ-सफाई और बीमारी फैलने के खतरे से बचाव की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और बिजली आपूर्ति पुन: स्थापित करना सबसे बड़ी चुनौती है। इस कार्य में प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ लगा है।
चंचल भारतीय✍️
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 साल की उम्र में निधन
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (84) का सोमवार को अस्पताल में निधन हो गया। 10 अगस्त से वे दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल (आर एंड आर) हॉस्पिटल में भर्ती थे। इसी दिन ब्रेन से क्लॉटिंग हटाने के लिए इमरजेंसी में सर्जरी की गई थी। इसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। प्रणब ने 10 तारीख को ही खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात भी कही थी।
प्रणब को पिछले साल भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया था। बेटी शर्मिष्ठा ने ट्विटर पर लिखा कि पिछले साल 8 अगस्त मेरे लिए सबसे खुशी का दिन था, क्योंकि उस दिन मेरे पिता को भारत रत्न से नवाजा गया था। उसके ठीक एक साल बाद 10 अगस्त को उनकी तबीयत खराब और गंभीर हो गई।
खेल दिवस के अवसर खिलाड़ियों का किया सम्मान
अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा नगर कन्नौद के सीनियर एवं मिनी खिलाड़ियों का सम्मान कॉलेज ग्राउंड कन्नौद पर किया गया जिसमें नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी अभिषेक मोगा वॉलीबॉल खिलाड़ी निर्मल यादव क्रिकेट नेशनल खिलाड़ी सरल बारवाल एवं छोटे खिलाड़ियों का प्रमाण पत्र एवं मैडल से सम्मान किया गया जिसमें श्री बेड़ा बाबा क्लब के राम जयसवाल गौतम बोडाना नरेंद्र घावरी अभिषेक अभिलाष झाजेट रिंकू यादव साजिद खान सारथी धूत सागर त्यागी लल्ला त्यागी एवं सभी खिलाड़ी की उपस्थिति में यह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जानकारी खेल युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक कमल सोलंकी द्वारा दी गई
? चंचल भारतीय कन्नोद
जेईई मेन और नीट 2020 के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने जाने के लिए मिलेगी नि:शुल्क परिवहन सुविधा
देवास। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण कल्याणकारी निर्णय लिया है जो इस साल जेईईमेन और नीट 2020 में सम्मिलित हो रहे हैं। इन विद्यार्थियों को कोरोना के कारण समस्या न हो, इस उद्देश्य से आने-जाने का नि:शुल्क परिवहन साधन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थी को 181 या मध्यप्रदेश ई पास पोर्टल https/mapit.gov.in/covid-19 पर संपर्क कर रजिस्टर करना होगा। इस प्रक्रिया में विद्यार्थियों को नाम, पता, मोबाइल नंबर, परीक्षा की दिनांक और स्थान (कहां से कहां) उल्लेख करना होगा। संबंधित जिला प्रशासन परीक्षार्थी को यह सुविधा उपलब्ध करवाएगा। परीक्षार्थी यदि चाहे तो उसके एक सहयोगी को भी परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए दो तरफ की नि:शुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विद्यार्थियों को यह सुविधा प्राप्त करने के लिए विकासखंड और जिला मुख्यालय में उपस्थित होना होगा। यहां से परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
देवास पुलिस को मिली बड़ी सफलता,लुटे गए मोबाइल व स्कूटर को कुछ ही घंटों में किया जब्त
दिनांक 31.08.2020 को फरियादी बबलू पिता मोहन कल्याणे उम्र 20 साल नि. सिल्वर पार्क पे पीछे मल्हार देवास ने रिपोर्ट किया कि मैं अपने दोस्त दिनेश गोड के साथ लेवर कालोनी हनुमान मंदिर के पास बालगढ देवास अपने घर सिल्वर पार्क के पीछे मल्हार देवास जा रहा था उसी समय पेशाब आने से मैं वहाँ बनी पानी की टंकी के पास पेशाब करने गया उसी समय मुझे मोबाईल न. 9111715575 पर फोन आया में फोन पर बात करने लगा तभी दो लडके मुझे दिखे जिसमें से एक ने लडका मेरा मोबाईल सेमसंग A10S माडल जिसका IMEI NO 354483110081362 छीनकर भागकर दूसरे लडके के साथ मेरी गाडी क्रमांक MP.09.SW 5451 मेस्ट्रो को लेकर भाग गया जिसका कलर व्हाईट व लाल कलर के पटटे हैं। जिसको मैनें पहचान लिया है। उसका नाम कुलदीप पिता मांगीलाल सोनी नि. हाउसिंग बार्ड कालोनी बालगढ देवास का है जो मेरे पास का ही रहने वाला है। जो सफेद रंग की फुलदार शर्ट पेंट नीले कलर की पेंट पहने था। मैनें व मेरे दोस्त ने उनका पीछा करने की कोशिश की जो नही मिलें घटना मेरे दोस्त दिनेश गौड ने घटना देखी है आज दिनाँक तक तलाश करता रहा नही मिलने पर रिपोर्ट को आया फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 526/2020 धारा 392 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक देवास श्री शिवदयाल सिंह के निर्देशन में पतारसी हेतु टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर आरोपी कुलदीप पिता मांगीलाल सोनीननि. हाउसिंग बोर्ड कालोनी बालगढ देवास को घेराबन्दी कर पकडा गया तथा उसके कब्जे से वाहन क्रमांक MP.09.SW.5451 मेस्ट्रो उसके घर हाउसिंग बार्ड कालोनी बालगढ देवास से जप्त की गई मोबाईल के संबंध में पुछते उसके दोस्त कालू उर्फ रोहित पिता रामचन्द्र राव निवासी गणेशपुरी बालगढ रोड के पास होना बताया आरोपी कालू उर्फ रोहित को गिरफ्तार कर सैमसंग का मोबाइल जप्त किया गया। उक्त सराहनीय कार्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डाबर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र अनिल शर्मा , सउनि डी.के. त्यागी , आरक्षक 130 महेन्द्र सिंह , आरक्षक 609 अर्जुन सिंह , आरक्षक 781 रवि सिंह , सैनिक 61 तेजसिंह मण्डलोई का सराहनीय योगदान रहा।
खरसोदिया की उपलब्धि पर बागली में हर्ष का माहौल
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में देवास नगर की प्रतिभा को निखारने वाले खेल गुरु मार्शल आर्ट कोच विजेंद्र खरसोद या का बागली नगर से गहरा नाता रहा है बागली नगर की प्रतिभा श्री खरसोद दिया को महात्मा गांधी इंटरनेशनल नोबेल पी स ह अवार्ड 2020 से सम्मानित किया जाने पर नगर में बागली में हर्ष का माहौल है उनकी इस उपलब्धि पर अभिव्यक्ति मंच बागली के अध्यक्ष पंडित राकेश नागोरी एडवोकेट मुकेश कुमार गुर्जर वारिस अली हेमेंद्र शिवहरे नंदकिशोर महोबा ल ठाकुर तवर विपिन शिवहरे पवन पंचारिया आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की
? उत्तम आचार्य बागली
हमारी मांगे पूरी करे या इच्छामृत्यु की अनुमति दे, संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने जताया विरोध
देवास। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश आह्वान पर जिले के समस्त संविदा कर्मचारियों ने अनोखे रूप से मांगे पूरी नही होने पर विरोध प्रदर्शन कर इच्छामृत्यु की मांग की। जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बताया कि मांगे पूरी नही होने पर सोमवार को संविदा चिकित्सक, नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम, प्रबन्धन इकाइयां, ऑपरेटर, आयुष, एड्स, टीबी परियोजना के समस्त कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर बैनर पोस्टर व पोस्टकार्ड पर लिखकर सरकार से इच्छामृत्यु की मांग की। यह सभी पोस्टकार्ड राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को भेजे जायेंगे। संविदा कर्मचारियों की मांग है कि शासन ने नियमित करने एवं 90 प्रतिशत वेतनमान देने का हमारा आवेदन आजतक स्वीकार नही किया, जिसे समय रहते पूरा किया जाए। कोविड 19 में ड्यूटी के दौरान 6 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हुई आकस्मिक मृत्यु, स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी शहीद कोरोना योद्धा के परिवार को 50 लाख रुपये व अनुकम्पा नियुक्ति नहीं दी गई। कोविड 19 कल्याण योजना से भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी वंचित है। कर्मचारियों को 10,000/- की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी नही दी जा रही है। निष्कासित संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की बहाली करे, सपोर्टिंग स्टाफ का एनएचएम में वापसी हो। बिना बीमा, पेंशन, अनुकम्पा, सामाजिक सुरक्षा, मंहगाई, दैनिक भत्ते और नियमित की तुलना में आधे वेतन पर सरकार कर्मचारियों से काम ले रही है। कोरोना से दिनरात जंग लड़ रहे प्रदेशभर के 19000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी की मांगे पूरी करे या फिर इच्छामृत्यु की अनुमति प्रदान करे, जिससे हमेें संविदा से मुक्ति मिल सके।
देवास – आज आई 569 लोगों की रिपोर्ट मे 15 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
- 1 – आज लिये गये सैम्पल 188
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 569
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 15
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 554
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 29761
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 29577
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 718
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 28630
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 4
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 576
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 126
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 184
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या 16
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.43
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 80.22
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.23
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
