बागली थाने पर हुआ शिक्षकों का सम्मान में शिक्षक से ज्यादा सम्मानित दूसरा कोई नहीं होता—सूर्यकांत शर्मा अति पु अ

समाज में शिक्षक से ज्यादा सम्मानित कोई दूसरा नहीं होता है,शिक्षक सबके लिए अनुकरणीय होते हैं “उक्त विचार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के द्वारा कुशल और सुयोग्य थाना प्रभारी सुश्री शैलजा भदौरिया के द्वारा नित नई अनूठी पहल की श्रृंखला में शिक्षक दिवस पर पुलिस थाना परिसर में नगर के विशिष्ट शिक्षकों के सम्मान हेतु आयोजित समारोह में बतौर सभापति व्यक्त किये। श्री शर्मा के द्वारा गद्य और पद्य दोनों शैली में शानदार भाव अभिव्यक्ति के माध्यम से सभी को अभिभूत किया। समारोह को मुख्य अतिथि शिक्षाविद् पं प्रभुदयाल पुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षक ज्ञान के द्वारा विकारों का सर्वनाश कर संस्कारों के सृजन से राष्ट्र निर्माण की आधारशिला रखता है ” समारोह में विशेष अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य पं वासुदेव जोशी उपस्थित रहे । इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक द्वय जगदीशचन्द्र राठोर,शिवचरण भटुनीया,सीताराम राठोर,हेमेन्द्र शिवहरे,प्रमोद उपाध्याय, श्रीमती दाखा कारपेटर,लेखराज शिवहरे,देवेन्द्र सिंह बैस,पं राकेश नागौरी,प्रफुल्ल द्विवेदी,अजय कुमार गुप्ता,सुश्री लता वर्मा,शीला राठोर,सरोज जौहरी,कीर्ति शर्मा,प्रीति सिसोदिया,मोहन मंसारे,लोकेन्द्र परिहार,मंजू वास्केल के साथ वारिस अली,श्री पुरोहित व श्री जोशी का भी श्री शर्मा व थाना प्रभारी,सब इंस्पेक्टर श्री गेहलोद,श्री निनामा सहित पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मीयो के द्वारा शाल-श्री फल के साथ पुष्प माला पहनाकर व पेन भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। समारोह को अतिथियों के अतिरिक्त नगर परिषद अध्यक्ष अमोल राठोर,पूर्व अध्यक्ष डॉ रामचन्द्र राठोर,वरिष्ठ अभिभाषक द्वय राजेन्द्र ईनाणी व सूर्यप्रकाश गुप्ता,पत्रकार राजेन्द्र पाल सिंह सेंगर ,सोमेश उपाध्याय,ओमप्रकाश शर्मा,कमल बडौला तथा विधायक प्रतिनिधि कमल यादव आदि ने भी संबोधित करते हुए थाना प्रभारी की शिक्षक सम्मान की अनूठी पहल का स्वागत करते हुए सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रदान की इस अवसर पर जिला अभियान के शिवा यादव,ईशान उपाध्याय,शेखर मराठा,शबनम खान,पत्रकार द्वय सुनिल जायसवाल,अजय उपाध्याय,उत्तम आचार्य,तरूण गोस्वामी,पुरुषोत्तम सिसोदिया आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह का संचालन शिक्षक श्री अली ने किया तथा आभार थाना प्रभारी सुश्री भदौरिया ने माना। समारोह का समापन भजन गायक जितेन्द्र चावडा के राष्ट्रगीत के साथ संपन्न हुआ। समारोह में पं रामाधार जी द्विवेदी की अनुपस्थिति में उनका सम्मान श्री नागौरी को पुलिस अधिकारियों ने सामूहिक रूप से ससम्मान भेंट किया।

? उत्तम आचार्य बागली

12 सितंबर से चलेंगी 80 नई पैसेंजर ट्रेनें , इन ट्रेनों के लिए 10 सितंबर से शुरू होगा रिजर्वेशन देखे शूरु होने वाली 80 ट्रेनों की पुरी लिस्ट

लंबे समय से आम नागरिकों के लिए बंद ट्रेन अब होगी शुरू रेलवे ने 80 ट्रेनों को 12 सितंबर से चलाने का फैसला लिया है जिनके रिजर्वेशन 10 सितंबर से शुरू होंगे इन ट्रेनों के शुरू होने से अब देश के आम नागरिकों को राहत मिलेगी। बीते कई महीनों में लॉकडाउन के समय ट्रैन बंद थी अब अनलॉक के साथ खुलते देश में अब आम नागरिकों के लिए रेलवे का द्वारा शरू की गई ट्रेनों से आम नागरिकों को आवागमन की सुविधा होगी।

देवास पुलिस को मिली सफलता – पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाते हुए 7 सदस्य गैंग गिरफ्तार

देवास। कोतवाली पुलिस देवास को मिली सफलता पुलिस ने एक डकैत गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने इस गैंग से कुछ हथियार और 13 मोटरसाइकिल सहित करीब लाखो का सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह 7 सदस्य वाली गैंग उज्जैन रोड रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बैठकर एक पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे, इसी समय यह गैंग पुलिस के हत्थे लग गयी। जब यह गैंग लूट की योजना बना रहे थे तभी इसकी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। तभी तत्काल पुलिस टीम बनाकर चारों तरफ से गैंग की घेराबंदी कर गैंग के सभी सदस्यों को धर दबोचा।

आयपीसी एक्ट 428 एवं 429 के अनुसार किसी जानवर को प्रताडित नहीं कर सकते

देवास। मोती बंगला कोठी रोड निवासी ज्योति पांजलकर ने सिटी कोतवाली में थाना प्रभारी को आवेदन देकर बताया कि लॉक डाउन के समय कोठी रोड की झाड़ी के पास एक कुतिया ने बच्चे दिए थे वे बच्चे हमारे घर आ गए थे। मानवतावश मैने उनकी देखभाल की व उनका इलाज करवाया तथा पशु चिकित्सालय के कम्पाउंडर द्वारा उन्हें रेबिज केे इंजेक्शन भी लगवाए गए है। जिससे कि इन बच्चों से अब किसी को कोई खतरा नहीं है। पंडित राजेन्द्र चौधरी के बेटे ने सीएम हेल्प लाईन में रिपोर्ट की जिसकी वजह से 4 सितम्बर को निगम की टीम इन बच्चों को पकडऩे आई तो हमने इसका विरोध किया कि इन बच्चों की माँ को किसी ने मार दिया है ये चार पांच माह के छोटे छोटे बच्चे किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकते और इन्होने अभी तक किसी भी राहगिर को या अन्य किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। आयपीसी एक्ट 428 एवं 429 के अनुसार किसी भी जानवर को प्रताडित नहीं किया जा सकता है। इस बात को सुनकर नगर निगम की टीम वापस चली गई। इसके पश्चात पं. राजेन्द्र चौधरी ने हमारे खिलाफ थाने में आवेदन दिया तथा मांग की है कि इन कुत्ते के बच्चों को यहां से हटाया जाए। पं. चौधरी द्वारा दिया गया आवेदन पूरी तरह से झूठा है। श्रीमती पांजलकर ने बताया कि पं. चौधरी ने कहा था कि अगर इन कुत्ते के बच्चों को यहां से नहीं हटाया गया तो हम इनको जहर देकर मार देंगे। अगर इन बच्चों को कुछ भी होता

शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया शिक्षको को सम्मानित व्यक्ति के निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम होती है – विजय श्रीवास्तव

देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, महान शिक्षाविदभारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के अवसर पर समाज के वरिष्ठ शिक्षाविद पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी विजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में समाज के सम्माननीयजन जिन्होंने शिक्षा के साथ ही खेल के क्षेत्र में निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए समाज को गौरवान्वित किया उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनुष्य के विकास में माता-पिता के साथ ही शिक्षा ,खेल एवं अन्य क्षेत्रों में गुरु की भूमिका सीखने में महत्वपूर्ण होती हैं एवं व्यक्ति के निर्माण में शिक्षक भी भूमिका अहम होती है। उन्हें कोरोना संक्रमण को देखते हुए पी डी सक्सेना ( पी जी बी टी कालेज), दिव्या निगम प्राचार्य नूतन उ मा वि देवास, हेमेन्द्र निगम खेल प्रशिक्षक, अनिल श्रीवास्तव खेल प्रशिक्षक,मुकेश निगम एवं प्रवीण श्रीवास्तव को शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए उनके घर जाकर शाल, श्रीफल एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज के पवन श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र दीपक श्रीवास्तव ,शाशि खरे, तस्मिं श्रीवास्तव सहित समाजजन उपस्थित थे। सम्मान समारोह का संचालन प्रदीप खरे ने किया तथा आभार अशोक निगम मुन्ना ने माना।

हरिवल्लभ शर्मा का आकस्मिक निधन

कांटाफोड़ – नगर की धार्मिक गतिविधियों मे सेवाएं देने वाले भूमि विकास बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी राहुल शर्मा के पिता हरिवल्लभ शर्मा का 68 वर्ष की उम्र मे शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। हरिवल्लभ शर्मा रामायणपाठी होने के साथ ही हनुमान जी के परमभक्त थे उन्होंने आसपास के मंदिरों मे भी अपनी सेवाएं दी। शर्मा के निधन पर श्रीनिवास तिवारी संतोष चौबे ब्रजमोहन तिवारी मोहनलाल पंचोली छगनलाल तिवारी पुरूषोत्तम चौबे दीपक धारीवाल कमल तिवारी दीपक जोशी मनोज तिवारी हरिओम तिवारी अंकित दिक्षित राजेंद्र मालवीया राजेश चौबे शेलेष तिवारी चेतन परमार सौरभ तिवारी अवधेश राठौर मनीष मालवीया ने श्रृद्धांजलि अर्पित की।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

शिक्षक दिवस पर एनएसयूआई के द्वारा शिक्षकों का किया सम्मान

कन्नौद:- शिक्षक दिवस के गोरवान्वित अवसर पर भारत के द्वितीय राष्ट्रपति महान शिक्षाविद डाँ राधाकृष्णन सर्वपल्ली के जन्मोत्सव शासकीय महाविद्यालय कन्नौद में एनएसयूआई द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गयाजिसमे सभी गुरुजनों को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया जिसमें संदीप रियाड़ इकबाल पठान आशीष वर्मा राजा पठान द्वारा सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया

चंचल भारतीय✍️

इंदौर से देवास की ओर आ रही ऑटो रिक्शा पलटी, महाराज विक्रम सिंह पंवार ने काफिला रुकवाकर घायलों को बाहर निकाला

देवास। इंदौर से देवास की ओर आ रही ऑटो रिक्शा पलट जाने से कुछ व्यक्तियों को चोट आई ईश्वर की कृपा से कोई जनहानि नही हुई। इस दौरान वहां से अपने काफिले के साथ गुजर रहे देवास महाराज विक्रम सिंह पंवार ने अपने काफिले को रुकवाया व ऑटो रिक्शा में सवार व्यक्तियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला।बताया जा रहा है ऑटो का आगे का पहिया निकलने से संतुलन बिगड़ा व ऑटो रिक्शा पलट गई

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अब गिर गायो का दूध होगा महंकालेश्वर को अर्पित , महांकाल मंदिर समिति करेगी गिर गायो का गोपालन

महाकालेश्वर मंदिर की अब नई गोशाला बनाई जाएगी। महंकालेश्वर मंदिर समिति ही इस गोशाला मे गोपालन करेगी। गोशाला मे गिर नस्ल की लगभग 150 गायें पाली जाएगी । इन गायों का दूध ही भगवान महंकालेश्वर को अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक फैसले में महाकालेश्वर के शिवलिंग को क्षरण से बचाने के लिए आम श्रद्धालुओं के पंचामृत चढ़ाने पर रोक लगा दी है।

प्रशासक ने मंदिर के पुजारियों, पुरोहितों व उनके प्रतिनिधियों कोउनके दायित्व सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर तय कर दिए हैं। पंचामृत मामले में पूजन के दौरान केवल वही पुजारी पंचामृत चढ़ाएंगे जिनकी पूजा की बारी है। यजमान की ओर से कोई पुजारी पंचामृत नहीं चढ़ाएंगे।

एडिशनल एसपी द्वारा वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान बागली में किया गया

शिक्षक दिवस के अवसर पर बागली थाने पर वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया जिसमें मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी सूर्यकांत जी शर्मा वरिष्ठ शिक्षक पुरोहित जी शिक्षक पंडित वासुदेव जी जोशी पंडित राकेश नागौरी वारिस अली प्रफुल्ल जी त्रिवेदी वरिष्ठ शिक्षिका लेखराज शिवहरे दाखा कारपेंटर कीर्ति शर्मा शीला राठौर हेमेंद्र शिवहरे का एडिशनल एसपी साहब द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम में व्यापारी संघ अध्यक्ष कमल यादव पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमोल राठौर भाजपा नेता डॉ रामचंद्र राठौर शेखर मराठा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष ईशान उपाध्याय गणमान्य पत्रकार राजेंद्र पाल सिंह सिंगर सुनील जयसवाल सोमेश उपाध्याय अजय उपाध्याय उत्तम आचार्य आदि उपस्थित थेएडिशनल एसपी द्वारा वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान बागली में

? उत्तम आचार्य बागली