अनलॉक-4 में प्रदेश में अब दुर्गा उत्सव मनाने की छूट मिल गई है। सार्वजनिक पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी और बाकी धार्मिक आयोजन अधिकतम 100 लोगों के साथ हो सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 सितंबर को हुई कोरोना स्थिति की समीक्षा बैठकमें यह बात कही। अब जिलों के कलेक्टर इस संबंध मेंआदेश जारी करेंगे।दुर्गा उत्सव आयोजन में इसकी सख्ती रहेगी कि कोरोना से बचाव की सभी सावधानियों जैसे- सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा। प्रतिमा विसर्जन के संबंध में समयानुसार गाइडलाइन बाद में जारी की जाएगी।
Category: मध्य प्रदेश
देवास – आज आई 442 लोगों की रिपोर्ट मे 20 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
- 1 – आज लिये गये सैम्पल 545
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 442
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 20
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 422
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 32178
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 31537
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 815
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 30490
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 622
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 177
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 641
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या 16
- 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.58
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 76.32
- 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 1.96
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
देवास मुखर्जी नगर में हुई हत्या के 4 आरोपियों को पुलिस ने 2 दिन के अंदर किया गिरफ्तार
देवास। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजाराम नगर में स्मोकिंग कैफे पर एक युवक की हत्या के मामले में देवास पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल ने प्रेस वार्ता कर हत्या के आरोपियों का खुलासा किया। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 4 आरोपियों
1.शिवम चौहान 2. शैलेंद्र शर्मा 3.शिव कुमार रघुवंशी 4.विनीत गुप्ता को इंदौर से गिरफ्तार किया है,साथ ही हत्या में उपयोग किये गए हथियार बरामद किए।एक आरोपी मयंक शर्मा की पुलिस अभी तलाश कर रही है। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनके द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए है कि अगर चाय की दुकान पर कोई भी आवारागिर्दी करता है तो उसे वहा से खदेड़ा जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें पकड़कर बंद करे।
विभागीय परीक्षा लेकर नियमित करने एवं 12 माह वेतन देने को लेकर अतिथि शिक्षकों ने दिया ज्ञापन
देवास। संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने प्रदेश के आव्हान पर अतिथि शिक्षकों को विभागीय परीक्षा लेकर नियमित करने एवं 12 माह को वेतन देने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ जिलाध्यक्ष समुंत दुबे ने बताया कि मप्र की शासकीय शिक्षण संस्थाओं में मप्र शासन के मंशानुसार अतिथि शिक्षकों को शिक्षण सत्र प्रारंभ होते ही प्रत्येक सत्र में नियुक्ति दे दी जती है और शिक्षण सत्र समाप्ती पर नियुक्ति निरस्त कर दी जाती है। ऐसी समस्या को देखते हुए और अपने भविष्य को सुनिश्चित करने हेतु मप्र के अतिथि शिक्षकों ने मप्र शासन के समक्ष कई बार आवेदन व निवेदन करते हुए धरना, रैली के माध्यम से अपनी मांगो को लेकर शासन को अवगत कराया। इतना ही नही हमारे द्वारा भुख हड़ताल, आमरण अनशन, चक्काजाम, पैदल मार्च आदि प्रकार से विरोध कर अपनी नियमितिकरण की मांग मंगवाने के लिए सैकड़ो बार प्रयास किया। किन्तु आज दिनांक तक म.प्र. शासन द्वारा अतिथि शिक्षकों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया गया। जिससे कि अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित हो सके। संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अतिथि शिक्षक अपने भविष्य को सुनिश्चित करने हेतु करबद्ध प्रार्थना करते है कि हमारे भविष्य को देखते हुए गुरूजीयों की मांती विभागीय पात्रता परीक्षा को लेकर हमे नियमितिकरण प्रदान किया जाये। इस अवसर पर नितेश जागीरदार, संतोष चौहान, राजकुमार गौड़, बब्लू मनावत, ओमप्रकाश झरोखा, भानुप्रताप तंवर, गुलनार खान, पुष्पा माली, भारती माली, कपिल मोदी आदि उपस्थित थे।
देवास जिले में प्रति रविवार होने वाला लॉकडाउन हुआ समाप्त, रात्रिकालीन कर्फ्यू को भी हटाया गया
देवास जिले में प्रत्येक रविवार को बाजार बंद का प्रतिबंध हटाया गया साथ ही जिले में जारी रात्रिकालीन कर्फ्यू को भी हटाया गया अब केंद्रीय व राज्य सरकार के शासकीय एवं अर्द्ध शासकीय एवं निजी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति विभाग प्रमुख द्वारा निर्धारित की जाएगी अर्थात 50% स्टाफ संबंधी प्रतिबंध को शिथिल किया जाता है अब विभाग के प्रमुख कारण संक्रमण की सुरक्षा के मानदेय कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे
देवास जिले में आज 22 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने जीती कोरोना से जंग,जिले में अब तक कुल 622 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे
देवास। देवास जिले में आज 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि जिले के 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पंहुचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी। डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 622 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा 157 एक्टिव मरीज देवास जिले से मौजूद हैं।
बागली की प्रतिभा को प्रणाम है , बुलबुल मनोहर तवर ने बैचलर आफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी की उपाधि प्राप्त कर नगर बागली का गौरव बढ़ाया है
नगर बागली के प्रतिभाशाली बेटी बुलबुल मनोहर तवर ने बैचलर आफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी अरविंदो कॉलेज इंदौर की उपाधि प्राप्त कर नगर बागली का गौरव बढ़ाया है अथक परिश्रम के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु तमाम कारणों को दरकिनार कर पाया प्रतिफल बेटी है तो भविष्य है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पंक्तियों को अपने कार्य से चरितार्थ करने वाली बुलबुल तवर परिवार के स्वर्गीय दादा जी सौभाग्य सिंह जी तवर की पोती है जिन्होंने अपने दादा का स्वप्न पूरा किया भविष्य में आप बागली नगर की बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगी इन्हीं भावों के साथ नगर बागली में हर्ष का माहौल है अभिव्यक्ति मंच से बागली ओम महाशक्ति ग्रुप बाबा रामदेव ग्रुप जटाशंकर सेवा समिति एडवोकेट मुकेश कुमार गुर्जर शिक्षक वारिस अली शिक्षक राकेश नागोरी पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष महेंद्र तवर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमोल राठौड़ जटाशंकर मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष ईशान उपाध्याय कमल यादव एवं नगर के सभी वरिष्ठ जनों में शुभकामनाएं प्रेषित की
?️ उत्तम आचार्य बागली
मध्य प्रदेश की नई शिक्षा नीति 2020 हुई लागू 7 सितंबर से सुबह 7 बजे से 10 बजे तक शुरू होगी ऑनलाइन क्लास
मध्यप्रदेश में नई शिक्षा नीति 2020 लागू हो गई है। इसके आदेश 4 सितंबर को देर रात माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के सचिव ने जारी कर दिए। नई शिक्षा नीति के अनुसार 7 सितंबर से ऑनलाइन क्लास शुरू होगी। इसमें ऑनलाइन एसेसमेंट भी शामिल रहेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया ने द्वारा बताया कि 7 सितंबर से ऑनलाइन शिक्षा सत्र शुरू किया जा रहा है। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 3 घंटे दूरदर्शन पर पाठ्य सामग्री ऑडियो विजुअल लेशन का प्रसारण किया जाएगा। सभी छात्रों को होम असाइनमेंट पूरा करना अनिवार्य होगा। इसी से उनका मूल्यांकन किया जाएगा। बिना होम असाइनमेंट पूरा किए कोई भी आगे नहीं जाएगा सकेगा। इसके लिए प्रत्येक विषय को 10 यूनिट में बांटकर प्रत्येक यूनिट के बाद होम असाइनमेंट दिया जाएगा। होम असाइनमेंट छात्रों को माशिम एप और पोर्टल के माध्यम से सीधा मिलेगा।
माशिमं एप पर नामांकन कराना अनिवार्य माशिमं ने हाईस्कूल और हाई सेकेंडरी विद्यालय , विद्यार्थी एवं शिक्षकों के लिए माशिमं नाम से एप तैयार करवाया है। इसमें सभी को नामांकन करना अनिवार्य है। इसके माध्यम से ही परीक्षा आवेदन पत्र भरना,शुल्क जमा करना, होम असाइनमेंट और प्राप्तांक दिए जाएंगे। सभी छात्र अधिक जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी प्राप्त कर सकते है।
नाले में बही बालिका का शव दूसरे दिन चन्द्रकेशर नदी में मिला
कांटाफोड़- गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे बालिका सुहाना उर्फ सिब्बू पिता ईशाक उम्र 4 वर्ष नाले में बह गई थी जिसका शव शुक्रवार सुबह तकरीबन 8:00 बजे मिला। थाना प्रभारी कांटाफोड़ सीएल कटारे ने बताया कि आजाद नगर मैं रहने वाले इशाक खान कि 4 वर्षीय बालिका घर के पास ही खेल रही थी जिसका शव शुक्रवार को चंद्रकेशर नदी में मिला। ज्ञात हो कि घटना वाले दिन दोपहर 11:00 बजे से तेज बारिश का दौर जारी था और नाले में पानी का तेज बहाव था उसी दौरान खेलते हुए बालिका सुहाना नाले में बह गई। लोगों के द्वारा काफी प्रयास किया गया मगर बालिका का कहीं पता नहीं चला इस दौरान देवास से आई टीम के द्वारा भी बालिका को खोजा गया मगर उन्हें भी सफलता हाथ नहीं लगी अंधेरा अधिक होने से सर्चिंग का कार्य शुक्रवार को किया गया । साथ ही लोगों के द्वारा भी बालिका को नदी में खोजने का कार्य जारी था उसी दौरान बालिका के मामा नवाब खां पिता रमजान खान भी बालिका को खोजने में लगे हुवे थे कि उन्हें घटना स्थल से एक किलो मीटर दूर गहरे पानी में बालिका का शव खोज निकाला जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटाफोड़ लाया गया जहां बालिका के शव का पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया और पुलिस ने मार्ग कायम किया।
? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़
देवास – आज आई 418 लोगों की रिपोर्ट मे 14 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
- 1 – आज लिये गये सैम्पल 434
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 418
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 14
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 404
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 31633
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 31095
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 795
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 30068
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 22
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 622
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 157
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 538
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या 16
- 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.56
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 78.24
- 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.01
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
