कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने देवास के एक आरोपी को किया जिलाबदर

देवास 02 सितम्बर 2020/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत एक आरोपी महेंद्र उर्फ सत्या पिता अर्जुन उम्र 40 वर्ष निवासी आवास नगर देवास को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। जिला दंडाधिकारी ने आरोपी महेंद्र उर्फ सत्या पिता अर्जुन उम्र 40 वर्ष निवासी आवास नगर देवास को आदेश दिया है कि वह आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर, आगामी एक वर्ष की कालावधि के लिये जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नही कर सकेंगे।

देवास जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने जीती कोरोना से जंग,जिले में अब तक कुल 590 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे

देवास जिले में आज 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्‍टर नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
     सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि जिले के 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पंहुचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी। डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 590 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा 138 एक्टिव मरीज देवास जिले से मौजूद हैं।

शुजालपुर के अमन कारपेंटर द्वारा जवेरी राम मंदिर व खेड़ापति मंदिर के शिवलिंग का किया जा रहा मनमोहक श्रृंगार

शुजालपुर के रहने वाले अमन कारपेंटर द्वारा शिवलिंग का अद्भुत मनमोहन श्रृंगार किया जाता है आज बुधवार को अमन द्वारा एम.जी रोड स्थित जवेरी राम मंदिर व खेड़ापति मंदिर के शिवलिंग का अद्भुत मनमोहक श्रृंगार किया जा रहा है अमन विगत कई महीनों से अपनी कला से शिवलिंग का अद्भुत मनमोहक श्रृंगार करते है। पिछले दिनों अमन द्वारा देवास के प्रसिद्ध बिलावली महादेव मंदिर पर शिवलिंग का अद्भुत श्रृंगार करते हुए शिवलिंग पर देवास माता टेकरी पर विराजित माँ तुलजा भवानी व माँ चामुंडा के मुख स्वरूप का मुखारविंद श्रृंगार किया गया था

तथा बालगढ़ रोड स्थित भोलेनाथ महादेव मंदिर के शिवलिंग पर भी अर्धनारीश्वर और सांवरिया सेठ के स्वरूप का श्रृंगार किया गया था।

अमन द्वारा बताया गया कि उन्होंने कोरोना काल मे लगे लॉकडाउन में यह श्रृंगार की कला सिखी और लॉकडाउन के बाद से ही वह अपनी इस कला से शिवलिंग पर अद्भुत मनमोहक श्रृंगार करते है।

माँ शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है के मंदिर मे पधार कर अद्भुत मनमोहक श्रृंगार रूपी शिवलिंग के दर्शन लाभ अवश्य ले

निवेदक- माँ शिव शक्ति सेवा मंडल रजि.देवास

नगरवासियो का टीआई भदोरिया ने किया आभार व्यक्त

नगर वासियों प्रबुद्ध जनों जनप्रतिनिधियों पत्रकारों तथा सकारात्मक सोच के साथ पुलिस प्रशासन को सहयोग करने वाले सभी महानुभाव का थाना प्रभारी टीआई शैलजा भदौरिया ने आभार व्यक्त किया मुहर्रम पर्व डोल ग्यारस गणेश विसर्जन का पर्व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सादगी और शालीनता के साथ निर्विरोध संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन पुलिस थाना बागली की ओर से शांति समिति गणेश उत्सव समिति रामदेव मंदिर समिति मोहर्रम कमेटी वक्त कमेटी नगर सुरक्षा समिति मातृ शक्ति ग्रुप ओम महाशक्ति ग्रुप अभिव्यक्ति मंच सहित प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग देने पर थाना प्रभारी महोदय शैलजा भदोरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया

? उत्तम आचार्य बागली

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर किया भव्य स्वागत

कांटाफोड़। बेकलिया सरकार मंडल कांटाफोड़ लोहारदा के द्वारा भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर पंडरी नाथ मंदिर में भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे खंडेलवाल ने कहां की सभी कार्यकर्ताओं ने इस कोरोना काल में बहुत ही अच्छा कार्य किया हैआगे भी हमें ना जाने कब तक इस के साथ जीना है हमारी सरकार मध्य प्रदेश में फिर से आई है और हमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही सभी समर्थकों का भी सहयोग मिला है। पूर्व विधायक गणपत पटेल, पोपेंद्र सिंह बग्गा, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, जय प्रकाश शर्मा,सत्यनारायण तिवारी, ,संतोष चोबे ने संबोधित किया ।इस अवसर पर जगदीश सोनी ,लोकेंद्र जोशी, छोटू पटेल, रतनलाल गोमलाडू ,सत्यनारायण शर्मा,ओम प्रकाश जायसवाल, संजय गुप्ता, सुशील पसारी, शैलेश जायसवाल, रणछोड़ किराड़े ,दिलीप अग्रवाल, संतोष तिवारी, राधेश्याम टेलर, प्रदीप डाबी, आशुतोष पाराशर,बलदाऊ दुबे,मनीष शर्मा, सौरभ तिवारी, राज टुटेजा आदि उपस्थित थे।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

देवास – आज आई 236 लोगों की रिपोर्ट मे 19 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 02 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-मोरुखेड़ी,बरोठा देवास, पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
2 पताः-मोरुखेड़ी,बरोठा देवास, महिला ,उम्र 55 वर्ष
3 पताः-मोरुखेड़ी,बरोठा देवास, महिला ,उम्र 51 वर्ष
4 पताः-मोरुखेड़ी,बरोठा देवास, पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
5 पताः-मोरुखेड़ी,बरोठा देवास, महिला ,उम्र 65 वर्ष
6 पताः-मोरुखेड़ी,बरोठा देवास, पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
7 पताः- सतवास वार्ड 10 ,कन्नौद,देवास, पुरूष ,उम्र 68 वर्ष
8 पताः-चामुंडापुरी ,देवास,पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
9 पताः- बालगढ़, देवास,,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
10 पताः-cisf बीएनपी, देवास,,पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
11 पताः-भवानी सागर , देवास,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
1 2 पताः-भवानी सागर , देवास, पुरूष ,उम्र 71 वर्ष
13 पताः-पुलिस लाइन, देवास,,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
14 पताः-पुलिस लाइन, देवास,,पुरूष ,उम्र 44 वर्ष
15 पताः-पुलिस लाइन, देवास,,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
16 पताः-पुलिस लाइन, देवास,,पुरूष ,उम्र 21वर्ष
17 पताः-पुलिस लाइन, देवास,,पुरूष ,उम्र 27 वर्ष
18 पताः-अल्कापुरी, देवास,,महिला ,उम्र 36 वर्ष
19 पताः-एम जी रोड कन्नौद,, देवास,,महिला ,उम्र 35 वर्ष

◆ 30 के बुलेटिन में रिपिट पॉजिटिव महिला को जोड़ा गया रिपीट होने से आज एक केस को हटाया गया।
◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक व्यक्ति इंदौर जिला निवासी होने से इंदौर में जोड़ा जायेगा।

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 416
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 236
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 19
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 216
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 30507
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 29999
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 744
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 29025
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 14
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 590
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 138
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 508
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 16
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.48
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 79.30
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.15
                                                  (डॉ एम.पी.शर्मा ) 
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                                  जिला-देवास

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर किया भव्य स्वागत

कांटाफोड़। बेकलिया सरकार मंडल कांटाफोड़ लोहारदा के द्वारा भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर पंडरी नाथ मंदिर में भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम में कहां की सभी कार्यकर्ताओं ने इस कोरोना काल में बहुत ही अच्छा कार्य किया हैआगे भी हमें ना जाने कब तक इस के साथ जीना है हमारी सरकार मध्य प्रदेश में फिर से आई है और हमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही सभी समर्थकों का भी सहयोग मिला है। पूर्व विधायक गणपत पटेल, पोपेंद्रा सिंह बग्गा, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, जय प्रकाश शर्मा,सत्यनारायण तिवारी, ,संतोष चोबे ने संबोधित किया ।इस अवसर पर जगदीश सोनी ,लोकेंद्र जोशी, छोटू पटेल, रतनलाल गोमलाडू ,सत्यनारायण शर्मा,ओम प्रकाश जायसवाल, संजय गुप्ता, सुशील पसारी, शैलेश जायसवाल, रणछोड़ किराड़े ,दिलीप अग्रवाल, संतोष तिवारी, राधेश्याम टेलर, प्रदीप डाबी, आशुतोष पाराशर,बलदाऊ दुबे,मनीष शर्मा, सौरभ तिवारी, राज टुटेजा आदि उपस्थित थे।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

नगर निगम की टीम द्वारा श्री गणेशजी की प्रतिमाओ का सम्मानपूर्वक विसर्जन किया गया

देवास/श्री गणेश चतुर्थी पर घर-घर विराजे श्री गणेजी की प्रतिमाओ का विसर्जन नगर निगम की टीम द्वारा शहर के सम्पूर्ण 45 वार्डो मे 15 वाहनो से एवं मीठा तालाब से श्री गणेशजी की प्रतिमाओ को प्राप्त कर कालुखेडी तालाब पर सम्मानपूर्वक विसर्जन किया गया। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे तैनात निगम अधिकारियो, कर्मचारियो द्वारा शहर के वार्डो से निगम के वाहन मे घर-घर से श्री गणेशजी की प्रतिमाओ को श्रद्धालुओ से प्राप्त किया गया। जिसमे मीठा तालाब पर आने वाले श्रद्धालुओ से गणेशजी की प्रतिमाओ को प्राप्त कर तालाब पर प्रतिकात्मक रूप से बनाये गये कुण्ड मे मीठा तालाब का जल भरा गया। जिसमे प्रतिमाओ को विधी विधान पूर्वक स्नान कराकर उन प्रतिमाओ को निगम के वाहन से कालुखेडी स्थित तालाब मे सम्मानपूर्वक विसर्जित किया गया। श्री गणेशजी की प्रतिमाओ के विसर्जन मे  निगम अपर आयुक्त प्रिया वर्मा, उपायुक्त तनूजा मालवीय, सहायक आयुक्त ििश्व उपाध्याय, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, सुर्यप्रकाश तिवारी, दिनेश चौहान, शाहीद अली सहित झोनल अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। साथ ही आयुक्त द्वारा श्री गणेशजी प्रतिमाओ को लेकर श्रद्धालुजन न आवे इस हेतु क्षिप्रा डेम पर भी निगम प्रभारी सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, प्रभारी सहायक यंत्री तौफीक खान, उपयंत्री दिलीप मालवीय, जाकीर शेख एवं डेम मेंटेनेंस स्टॉफ के साथ डेम पर तैनात किया गया था। 

अजास जनकल्याण संगठन द्बारा पुलिस कर्मियो का वेतन ग्रेड पे के सबंध मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

कन्नौद :– म प्र अनुसूचित जाति सामाजिक जनकल्याण संगठन ( अजास ) के द्बारा पुलिस कर्मियों को वेतन ग्रेट पे 1900 से 2400 करने हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान म.प्र. शासन भोपाल के नाम से कन्नोद एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे को ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष शांताराम बोहरे की अध्यक्षता मे सोपा गया निम्न पदाधिकारी उपस्थित दिलीप बोहरे प्रदेश कोषाध्यक्ष निम्न सदस्य गण उपस्थित हुये राकेश बकोरे संतोष कटारिया, शिवराम पंचोली आदि

? चचल भारतीय कान्नोद

कांग्रेसी पूर्व विधायक कुंडल के नेतृव में आपदा पीड़ित व किसानों के हित में निम्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

देवास/नेमावर मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेमावर आगमन पर क्षेत्र के पूर्व विधायक कैलाश कूण्डल , रमेश टाडा, विलास पटेल एवम मुकेश नाइक द्वारा एक ज्ञापन के माध्यम से किसानों को 40 हजार रुपए प्रति हेक्टर मुआवजा दिया जाने व नर्मदा जी मे बाढ़ आने से सहायक नदियो ने भी किनारे छोड़ समूर्ण क्षेत्र में हजारों मकान गिर गए, घरों में रखा सेकड़ो क्विंटल अनाज एवम ग्रहस्ती का सामान खराब हो गया अतः इनका तत्काल सर्वे करा कर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की जावे । क्षेत्र के किसानों व आम जनो को विधुत बिल की राशि मे 50 % से ज्यादा बड़ा दी गई इसके निराकरण हेतु डी सी केंद्र पर केम्प लगाकर इनमे सुधार किया जावे व जब तक निराकरण न हो किसी भी उपभोक्ता का कनेक्सन न काटा जावे !बाढ़ के कारण जो सड़के खराब हो गई उन्हें शीध्र दुरुस्त कराया जावे । किसानों को आने वाले दिनों में खरीफ की बोवनी करनी है अतः जिला प्रशासन को निर्देशित कर सुनिश्चित किया जावे की उन्हें नकली खाद बीज न बेचा जावे व आवश्यकता अनुसार खाद बीज उपलब्ध हो सके ।वर्ष 2018 की बीमा राशि खातेगांव विधान सभा क्षेत्र को जिले में सबसे कम मिली है, इसका परीक्षण करा कर शेष बचे किसानों को बीमा दिलाया जावे ।क्षेत्र में करीब 65000 हजार किसान है बीमा मात्र 968 किसानों का स्वीकृत हुआ।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस जनो का विश्वास दिलाया कि आपकी सभी माँगो पर विचार कर भरपूर मदद की जावेगी ।

?चचल भारतीय कान्नोद