मजदूरों के परिवहन के लिए अधिग्रहित की गई बसों का तीन माह बीत जान पर भी नहीं किया भुगतानबस मालिकों नेे दिया जिलाधीश को ज्ञापन

देवास। देवास जिला बस मालिक संघ ने मजदूरों के परिवहन के लिए अधिकृत की गई बसों के भुगतान के लिए जिलाधीश को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना महामारी के चलते श्रमिक मजदूरों को दवेास से गुना, मालथोन, यात्री बसों द्वारा छोडा गया था समस्त यात्री बसें का अधिग्रहण शासन द्वारा किया गया था। यात्री बसों में स्वयं वाहन मालिकों द्वारा डीजल भरवाया गया और अपने अपने बस स्टाफ को वेतन दिया गया । बस मालिकों द्वारा अपने अपने बिल जिला परिवहन अधिकारी को प्रस्तुत कर दियेे गए थे। जिसे तीन माह से उपर हो चुके है, यात्री बसों को प्रतिमाह का टेक्स बकाया हो गया है व बस मालिक आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। बस मालिक अपने पैसे के लिए कलेेकटर ऑफिस, आर.टी.ओ. ऑफिस के चक्कर लगा कर परेशान हो गए है। फिर भी भुगतान नही हो रहा है। समस्त बस मालिकों ने मांग की है कि अतिशीघ्र उनका भुगतान किया जाए जिससे कि पुन: बसों का सुचारू संचालन किया जा सके। इस अवसर पर महेन्द्र व्यास, राजु पुराणिक, मोहनदादा, अफसर, अकिल, बबलू शर्मा, अबरार शेख आदि बस मालिक उपस्थित थे।

एम.जी रोड पर स्थित जवेरी राम मंदिर मे पशुपतिनाथ महादेव का किया गया मन मोह लेने वाला आकर्षक श्रृंगार

देवास। आज गुरुवार को एम.जी रोड स्थित जवेरी राम मंदिर मे पशुपतिनाथ महादेव का आकर्षक मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार शुजालपुर के अमन कारपेंटर द्वारा भांग से किया गया। अमन को पूरा श्रृंगार करने में लगभग 4 से 5 घन्टे का समय लगा। महादेव पर हुए श्रृंगार को एक बार देखते ही भक्तो के मन को आकर्षित करने लगता है। अमन द्वारा बुधवार को देवास के प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर पर भी महादेव का महाँकाल राजा के स्वरूप का आकर्षक श्रृंगार के साथ-साथ पिछले दिनों भी देवास के प्रसिद्ध बिलावली महादेव मंदिर पर शिवलिंग का अद्भुत श्रृंगार करते हुए देवास माता टेकरी पर विराजित माँ तुलजा भवानी व माँ चामुंडा के मुख स्वरूप का मुखारविंद श्रृंगार किया गया था साथ ही बालगढ़ रोड पर स्थित भोलेनाथ महादेव मंदिर के शिवलिंग पर भी अर्धनारीश्वर और साँवरिया सेठ के स्वरूप का श्रृंगार किया गया था।

उज्जैन मे मास्क नहीं पहनने पर 1007 लोगों को जेल में रखा, दुकान संचालकों को चेतावनी- गाइड लाइन का पालन करें अन्यथा प्रतिष्ठान सील

बुधवार को राजस्व, पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीमों ने शहरभर के विभिन्न चौराहों पर खड़े रहकर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। ऐसे 1007 लोगों को माधव कॉलेज की अस्थाई जेल भेजा।

एक दिन में इतने लोगों पर कार्रवाई का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। चार घंटे जेल में रखने के बाद संबंधितों को छोड़ा गया। इससे पहले उन्हें गाइड लाइनों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। रिहाई के वक्त उन्हें दस-दस रुपए के दो मास्क खरीदने के लिए भी कहा गया।

इधर एडीएम ने दुकान व प्रतिष्ठान संचालकों को चेतावनी दी है कि वे भी कारोबार के समय मास्क पहनकर रखें। आने वाले ग्राहकों को भी इसके लिए सलाह दें। सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी करें और करवाएं। उल्लंघन करने पर वे कार्रवाई के दायरे में आएंगे। उनकी दुकान व प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश, हर जिले में बनेंगे कमांड कंट्रोल रूम, दिन में दो बार लेंगे होम आइसोलेशन वालों की जानकारी

अब कोरोना संक्रमित व संदिग्धों की देखभाल के लिए मध्यप्रदेश के हर जिले में बनेंगे कमांड कंट्रोल रूम। यही से होम आइसोलेशन व होम क्वारेंटाइन वाले हर व्यक्ति से दिन में कम-से-कम दो बार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने निजी अस्पतालों में इलाज कराने वालों के लिए निर्देश दिए कि अधिकारी देखें कि वहां प्रोटोकॉल का पालन हो और वे मनमानी फीस न वसूले। प्राइवेट हॉस्पिटल के पास सभी संसाधन और मेडिकल सुविधा उपलब्ध हों।उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में प्राइवेट हॉस्पिटल के साथ समन्वय कर उनके पास उपलब्ध संसाधनों और मेडिकल सुविधाओं की जानकारी प्राप्त लें।

सेंट जॉन स्कूल चापडा में अवैध फीस वसूली जारी,अवैध शिक्षण शुल्क वसूलने के लिए विधार्थी का टी.सी. रोका

बागली। कोरोना महामारी के इस मुश्किल दौर में शासन के स्पष्ट निर्देश के बाद सेंट जॉन स्कूल चापडा में अवैध फीस वसूली का कारोबार जारी है। पालक वारिस अली ने बताया कि उनका पुत्र उबेद अली नर्सरी कक्षा से 11वी तक विधालय का नियमित छात्र रहा है और उसके द्वारा नवोदय कांटेस्ट में नेशनल लैबल तक 77 रेक बनाई है तथा इस वर्षे भी 11वी उच्च गणित से 95% अंको से उत्तीर्ण की हैं।वर्तमान में विशेषज्ञों के अभाव में बडी कक्षाओं के विधार्थियों की कठिन अवधारणा स्पष्ट नहीं होने के कारण पालक श्री अली ने भविष्य की चिंता करते हुए अपने बच्चे को अन्य संस्था में प्रवेश दिलाने के लिए टी सी हेतु आवेदन दिनांक 26 जून 2020 को नियत प्रारूप पर प्रेषित किया

लेकिन जानबूझकर अवैध फीस वसूली करने हेतु पालक के जुलाई-अगस्त में बहुत बार स्कूल जाने पर भी टी सी नहीं दी और न आवेदन की प्राप्ति प्रदान की दोबारा आवेदन करवाया और उसकी भी प्राप्ति प्रदान नहीं की गई और टी सी के लिए पहले 6000रूपये फीस जमा करने की बात कहीं गई और बाद में 4940 रूपये प्रथम इन्सटालमेट की फीस ली गई

जो कि जून में टी सी के लिए आवेदन करने के कारण पुरी तरह अवैध हैं। साथ ही अवैध फीस वसूली करने के बाद प्राप्ति रसीद तक नहीं दी जा रही थी पालक के मांगने पर पहले एक सामान्य लाल पर्ची पर जिसमें स्कूल का कोई उल्लेख नहीं है पर रसीद दी जाने लगी जब पालक ने प्रिन्टेड रसीद मांगी तब दी गई है। टी सी पर विधालय के कार्य दिवस और छात्र उपस्थिति भी शून्य बताई गई है

और आनलाईन कक्षा का जुलाई से सितम्बर तक की फीस वसूली गई है जो कि अवैध लूट का प्रमाण है। पालक के द्वार टी सी प्राप्ति रसीद पर स्पष्ट लिखा है कि आवेदन 26जून को किया गया था लेकिन टी सी 2 सितम्बर को प्राप्त हो रही हैं। संपूर्ण घटनाक्रम की विडियो भी पालक ने बनाई है और फोटो ग्राफ भी हैं जिसमे स्पष्ट है कि पालक की प्राप्ति टीप पर उंगली रखकर तारीख छुपाई जा रही है। पीड़ित पालक के द्वारा संपूर्ण तथ्यों और दस्तावेजी प्रमाणों के साथ संस्था की अवैध फीस वसूली के गौरखधंधे की शिकायत मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री,लोकसंचनालय,नेता प्रतिपक्ष से लगाकर क्षेत्रीय विधायक, कलेक्टर देवास और जिला शिक्षा अधिकारी सहित हर जवाबदार अधिकारी तक करते हुए अवैध फीस वसूली करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। विधालय में शासन और शिक्षा अधिकार अधिनियम के मापदण्डों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और अभिभावकों के साथ दबाव बनाकर जैसे टी सी व अंकसूची रोककर अवैध फीस वसूली जा रही है। अभिभावकों में आक्रोश हैं और स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की गई है।

✒️ बागली से उत्तम आचार्य की खास रिपोर्ट

बुधवार को नगर भाजयुमो द्वारा आयोजित नगर स्तरीय वर्चुअल मीटिंग आयोजित

बुधवार को नगर भाजयुमो द्वारा आयोजित नगर स्तरीय वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई जिसमें विशेष अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्री राम सोनी जी भाजयुमो नगर अध्यक्ष ईशान उपाध्याय भाजपा सोशल मीडिया सार्थक दाधीच भाजयुमो उपाध्यक्ष मोनू अजमेरा नगर महामंत्री भाजयुमो शेखर मराठा एवं सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा वर्चुअल मीटिंग से सीधा संवाद हुआ

? उतम आचार्य बागली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वेबसाइट का ट्विटर एकाउंट हुआ हैक

प्रधानमंत्री की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकर ने इसमें पीएम रिलीफ फंड में दान करने की अपील की। हालांकि, यह ट्वीट फौरन डिलीट कर दिया गया। ट्वटर ने कहा है, “हम सक्रिय रूप से इस मामले की जांच कर रहे हैं। अभी हमें अन्य ट्विटर हैंडल्स के प्रभावित होने की जानकारी नहीं है।’ हैकर ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “यह अकाउंट जॉन fach (hckindia@tutanot.com) ich fanyl है। हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है।” ट्विटर ने इसकी पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अकाउंट गुरुवार तड़के सवा तीन बजे हैक किया गया।

पेटीएम मॉल का जिक्र क्यों किया गया?
दरअसल, 30 अगस्त को साइबर सिक्योरिटी फर्म साइबल ने दावा किया था कि पेटीएम मॉल के डेटा चोरी में जॉन विक ग्रुप का ही हाथ था। पेटीएम मॉल यूनीकॉर्न पेटीएम की ई-कॉमर्स कंपनी है। साइबल का दावा था कि इस हैकर ग्रुप ने फिरौती मांगी थी। हालांकि, पेटीएम ने बाद में दावा किया था कि उसके डेटा में कोई सेंधमारी नहीं हुई।

देवास – आज आई 284 लोगों की रिपोर्ट मे 17 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन, देवास दिनांक 03 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-आवास नगर,देवास,,महिला ,उम्र 63 वर्ष
2 पताः-वार्ड-3 सोनकच्छ,देवास,,महिला ,उम्र 62 वर्ष
3 पताः-वार्ड-3 सोनकच्छ,देवास,,महिला ,उम्र 78 वर्ष
4 पताः-बी.एन.पी.,देवास, पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
5 पताः-बी.एन.पी.,देवास, पुरूष ,उम्र 27 वर्ष
6 पताः-उत्तम नगर.,देवास, पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
7 पताः-ब्रहाम्णखेडी देवास, पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
8 पताः-विक्रम मार्ग,देवास, पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
9 पताः-देवास लाईफ स्टाईल ,देवास, पुरूष ,उम्र 34 वर्ष
10 पताः-सिविल लाईन,देवास, पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
11 पताः-भवानी सागर , देवास,,महिला ,उम्र 45 वर्ष
12 पताः-आवास नगर,देवास,,पुरूष,उम्र 23 वर्ष
13 पताः-आवास नगर,देवास,,महिला ,उम्र 36 वर्ष
14 पताः-आवास नगर,देवास,,महिला ,उम्र 17 वर्ष
15 पताः-आवास नगर,देवास,,पुरूष,उम्र 15 वर्ष
16 पताः-पुलिस लाइन, देवास,,पुरूष ,उम्र 29 वर्ष
17 पताः-आवास नगर,देवास,,महिला ,उम्र 60 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 359
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 284
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 17
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 267
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 30866
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 30283
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 761
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 29292
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 10
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 600
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 145
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 583
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 16

17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.51
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 78.84
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.10

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )      
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी       
                                                  जिला-देवास

कृषि उपज मंडी अधिकारी कर्मचारी गुरुवार से करेंगे अनिश्चितकालीन हडताल

कांटाफोड़ – कृषि उपज मंडी समिति लोहारदा के अधिकारी कर्मचारी 3 सितंबर गुरुवार से अनिश्चित कालीन हडताल पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए कृषि उपज मंडी सचिव आनंद सिंह ठाकुर ने बताया की नवीन माडल एक्ट 2020 मे मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडी समितियों मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारीयों के भविष्य की अनदेखी किए जाने के कारण दिनांक 3 सितंबर गुरुवार से कृषि उपज मंडी समिति लोहारदा सहित मध्यप्रदेश की समस्त मंडी समितियों के अधिकारी कर्मचारी अनिश्चित कालीन हडताल पर रहेंगे जिसके चलते मंडी समिति लोहारदा मे नीलामी कार्य एवं अन्य कार्यालयीन कार्य नही होंगे।ठाकुर ने कहा की समस्त कृषक बंधु 3 सितंबर से अपनी उपज कृषि उपज मंडी मे विक्रय के लिए नही आए।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

केंद्र सरकार ने गेमिंग ऐप पबजी समेत 119 ऐप पर सरकार ने लगाया बैन, सरकार ने इनसे देश की सुरक्षा को खतरा बताया

सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। देशभर में पॉपुलर मोबाइल गेमिंग ऐप पबजी पर बैन लगा दिया गया है। सरकार ने पबजी के अलावा 118 ऐप को सरकार ने बैन किया है। सरकार ने कहा कि इन मोबाइल ऐप से देश की सुरक्षा को खतरा है। भारत में पबजी के एक्टिव यूजर्स की संख्या करीब 3.3 करोड़ है।

इससे पहले केंद्र सरकार ने 106 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था। एक महीना पहले 47 ऐप्स बैन थे। इससे पहले सरकार ने टिक टॉक,यूसी ब्राउजर, हेलो और शेयर इट जैसे 59 ऐप्स को बैन किया था। सरकार ने कहा कि इन चाइनीज ऐप्स के सर्वर भारत से बाहर मौजूद हैं। इनके जरिए यूजर्स का डेटा चुराया जा रहा था। इनसे देश की सुरक्षा को भी खतरा था। इसी वजह से इन्हें बैन करने का फैसला लिया गया।