देश सेवा कर लौटे दो फौजी भाईयों का किया स्वागत

देश सेवा कर लौटे दो फौजी भाईयों का किया स्वागतदेवास। वैभव क्षत्रिय राजपूत उत्थान संघ के दो सगे भाई राजेन्द्रसिहं पंवार एवं रविन्द्रसिंह पंवार 17 वर्ष देशसेवा कर भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट से सेवा निवृत्त हुए। दोनो की सेवानिवृत्ति पर वैभव क्षत्रिय राजपूत उत्थान संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर स्वागत किया एवं बधाई दी। इस अवसर पर क्षत्रिय राजपूत उत्थान संघ के अध्यक्ष समंदरसिह राठौड़, संवरक्षक हटेसिह दरबार, वरिष्ठ संयोजक गंगासिंह सोलंकी, सचिव सुनिलसिंह ठाकुर, अभिजीतसिह बैस, नरेन्द्रसिहं राजपूत, इश्वरसिंह राजपूत, शेलेंद्रसिह चौहान,  संजयसिह ठाकुर, भूपेंद्रसिंह पंवार, महेश मामा, संतोषसिह ठाकुर, श्रवणसिंह बैस आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रवक्ता ठाकुर उदयसिंह बैस ने दी।

देवास जिले में आज 7 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में अब तक कुल 413 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे,जिले में एक्टिव मरीज की संख्या 50

देवास जिले में 07 कोरोना पॉजिटिव कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे

जिले में अब तक कुल 413 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे

जिले में एक्टिव मरीजों की संख्‍या 50

देवास, 09 अगस्‍त 2020/ देवास जिले में आज 07 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतला पटले सहित अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्‍टर नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। जिले में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है।सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि जिले के 07 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पंहुचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी। डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 413 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा 50 एक्टिव मरीज देवास जिले से मौजूद हैं।

लक्ष्मीकांत बाजपेयी को एमपी का राज्यपाल बनने के वायरल मैसेज को बाजपेयी ने कहा- सोशल मीडिया पर चल रहे आधार हीन समाचारों का संज्ञान न ले।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाने की चर्चा शनिवार को होती रही.प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति का इंतजार है

बाजपेयी को उनके समर्थकों द्वारा सोशल साइटों पर शुभकामना देने का दौर शुरु हो गया। हालांकि देर रात बाजपेयी ने खुद राज्यपाल बनने की खबर इसका खंडन किया।

Dewas-आज आई 365 लोगों की रिपोर्ट में 8 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 09 अगस्त 2020

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 331
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 365
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 8
  • 4 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 1
  • 5 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 476
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 7
  • 7 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 413
  • 8 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 50

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) 07 केसेस जानकारीः-

1 पता -कमलापुर,बागलीदेवास, महिला,उम्र 40 वर्ष
2 पता – बडिया मांडु,देवास, पुरूष,उम्र 31 वर्ष
3 पता – ग्राम नेमाधर,खातेगांव,देवास, पुरूष,उम्र 85 वर्ष
4 पता – हरणगांव,खातेगांव,देवास, पुरूष,उम्र 65 वर्ष
5 पता – बीराखेडी,देवास, पुरूष,उम्र 06 वर्ष
6 पता – कंक खजुरिया ,देवास, पुरूष,उम्र 70 वर्ष
7 पता – संगी,बागली,देवास, महिला,उम्र 40 वर्ष

◆ कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) 01 केसेस की मृत्यु संबंधित जानकारीः-

1 देवास जिले के निवासी पताः-ग्राम बरखोडा,टोपाखुंड जुला,देवास, पुरूष,उम्र 67 वर्ष (इन्दौर के एम.टी.एच. हाॅस्पिटल मे भर्ती 29 जुलाई 2020 हुए ,इन्दौर मे सैम्पल लिया गया, उपचार के दौरान इन्दौर मे दिनांक- 29 जुलाई 2020 को मृत्यु हुई।

◆ कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) 03 केसेस की अन्य जिले मेः-

1 देवास मे प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट से दिनांक-08 अगस्त 2020 को जारी बुलेटिन मे 02 व्यक्तियों को देवास मे दर्शाया गया 1-पताः-जीवाजीपुरा,देवास, पुरूष,उम्र 30 वर्ष और 2-पताः-जीवाजीपुरा,देवास, पुरूष,उम्र 61 वर्ष ये उज्जैन जिले के निवासी होने से देवास की सूची से 02 केसेस हटाये गये और उज्जैन जिले मे जोडे गये है।
2 देवास मे प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट से इन्दौर जिला निवासी ,01-महिला ,उम्र 35 वर्ष, पताः-ब्रिजेश्वरी कनाडिया रोड इंदौर है। ,ये इन्दौर जिले की निवासी होने से इन्दौर जिले की सूची मे जोडी गई है।

   (डॉ एम.पी.शर्मा )    
   मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
   जिला-देवास

देवास पुलिस ने किया अवैध 67 क्विंटल चावल जब्त, जब्त चावल की कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रूपये

देवास – उदयनगर थाना क्षेत्र पुलिस ने 67 क्विंटल चावल किया जब्त। 1 आरोपी को भी किया गिरफ्तार उदयनगर से इंदौर ले जाया जा रहा था चावल करीब 109 बोरी चावल के साथ 1 मिनी ट्रक भी किया जब्त वाहन चालक नही दिखा पाया सही दस्तावेज जब्त चावल की कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रूपये

देवास SP डॉ. शिवदयाल सिंह, एडिशनल एस पी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, SDOP बागली एस एल सिसौदिया के निर्देश परथाना प्रभारी उदयनगर शशांक जैन और उनकी टीम की कार्यवाही

ब्राह्मण समाज के विष्णु शर्मा का आकस्मिक निधन

कांटाफोड़। नगर के गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के विष्णु शर्मा का 57 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया वे मां राजराजेश्वरी मंदिर समिति के सक्रिय सदस्य थे। मुक्तिधाम में आयोजित शोक सभा को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे जिला योजना सांसद प्रतिनिधि पोपेंद्र सिंह बग्गा, पंडित नारायण शास्त्री, निर्मल पुरोहित, संतोष चौबे, रामेश्वर शर्मा प्रिंस भाटिया ने संबोधित करते हुवे कहां की सत्यनारायण शर्मा शिव शर्मा के भाई एवं मनीष शर्मा पंडित शुभम शर्मा के पिता स्वर्गीय विष्णु शर्मा ने अल्प आयु में ही क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी साथ ही सभी से हसमुख मिलन सार व्यक्ति थे। नव दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड के सक्रिय सदस्य एवं मा राजराजेश्वरी के परम भक्त थे।उनकी अंतिम यात्रा में ब्रजमोहन तिवारी, रमेश तिवारी , गणपति शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, सुनील जोशी, ओम प्रकाश जायसवाल ,संजय गुप्ता, द्वारका राठौर, रतन लाल बागड़ी ,प्रदीप डाबी, सुशील पंसारी, आशुतोष पाराशर सहित क्षेत्र के वरिष्ठ लोग शामिल थे।

? बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश में 10 से 12 अगस्त तक कमर्शियल वाहनों की आवाजाही पर लगेगा लॉकडॉन

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से बात कर अनिश्चितकालीन देशव्यापी लॉकडाउन की चेतावनी दी इंदौर ट्रक ऑपरेटर और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन 4 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन के मूड में है। एसोसिएशन ने तीन दिन के लिए हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। व्यवसाय से संबंधित समस्याओं में राहत देने की मांग करते हुए एसोसिएशन ने तय किया कि 10 से 12 अगस्त तक प्रदेश में कमर्शियल वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इन्होंने सरकार से बॉर्डर चेक पोस्ट बंद करने, डीजल पर वैट कम करने, रोड टैक्स/गुड टैक्स में ट्रक चालकों को कोविड बीमा में शामिल करने की मांग की है। मांगें नहीं माने जाने की स्थिति में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से बात करेगी और अनिश्चितकालीन देशव्यापी आंदोलन करेगी।

Dewas-आज आई 543 लोगों की रिपोर्ट में 10 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 08 अगस्त 2020

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 448
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 543
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 10
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 533
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 2
  • 6 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 470
  • 7 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 2
  • 8 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 406
  • 9 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 52
  • 10 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 11 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 195

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) 08 की केसेस जानकारीः-

1 पता – सदाशिवपुरा,बरोठा,देवास, महिला,उम्र 30 वर्ष
2 पता – नई आबादी,देवास, पुरूष,उम्र 35 वर्ष
3 पता – एमजी रोड ,देवास,महिला,उम्र 68 वर्ष
4 पता – कर्मचारी काॅलोनी,देवास,महिला,उम्र 40 वर्ष
5 पता – डाॅ.क्वाटरस् ईएसआई कंपाउण्ड,देवास, पुरूष,उम्र 28 वर्ष
6 पता – विजयागंज मण्डी ,देवास, महिला,उम्र 23 वर्ष
7 पता – जीवाजीपुरा,देवास, पुरूष,उम्र 30 वर्ष
8 पता – जीवाजीपुरा,देवास, पुरूष,उम्र 61 वर्ष

◆ कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) 02 केसेस की मृत्यु संबंधित जानकारीः-

1 देवास जिले के निवासी पताः-ग्राम चापडा,बागली, देवास, पुरूष,उम्र 65 वर्ष (इन्दौर मे सैम्पल,कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट 27 जुलाई 2020, डायबिटिज,हाईपरटेंशन संबंधित उपचार येलो.डीसीएचसी सिनर्जी हाॅस्पिटल इन्दौर मे उपचार के दौरान इन्दौर मे मृत्यु -29 जुलाई 2020
2 देवास जिले के निवासी पताः-वर्धमान नगर,सिविल लाईन देवास, पुरूष,उम्र 88 वर्ष (इन्दौर मे सैम्पल,कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट 30 जुलाई 2020, डायबिटिज संबंधित उपचार अपोलो अस्पताल इन्दौर मे उपचार के दौरान इन्दौर मे,मृत्यु -03 अगस्त 2020

  (डॉ एम.पी.शर्मा )    
  मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
  जिला-देवास

लौकी में छिपाकर ले जा रहे थे 20 लाख रुपए का 80 किलो गांजा,पकड़ाये तो बोले अन्य राज्यों में भी करते थे सप्लाय

• इंदौर-मुंबई नेशनल हाईवे पर महू बायपास फाटा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ा

नारकोटिक्स विंग इंदौर ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का खुलासा किया। पुलिस गिरफ्त में आए चार तस्करों से 20 लाख रुपए का गांजा जब्त किया गया है। आरोपी सब्जी की आड़ में 80 किलो गांजा छिपाकर इंदौर में सप्लाई देने आए हुए थे। आरोपियों के तार मप्र सहित अन्य प्रदेशों के तस्करों से जुड़े हुए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

नारकोटिक्स विंग के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार तस्कर पिकअप (एमपी 45 एलए 0778) में लौकी के बीच में गांजे को छिपाकर ले जा रहे हैं। तस्कर इंदौर-मुंबई नेशनल हाईवे महू बायपास फाटा के पास किसी को इसे देने वाले हैं। सूचना के बाद टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका तो उसमें से बहुत सारी लौकी मिली।

वाहन में मस्तान उर्फ कासिम पिता हमीद खान निवासी बालसमुंद खरगोन, आशिफ पिता रफीक खान निवासी बालसमुंद, प्रकाश पिता उकिया भूरिया निवासी रूपाखेड़ा झाबुआ, लील सिंह पिता मकना सिंह भाबोर, सल्लामहुडा झाबुआ सवार थे। लौकी के पैकेट खोलकर चेक किया तो इनके बीच 80 किलो गांजामिला।

पुलिस के अनुसार गांजे की कीमत 20 लाख रुपए है। पुलिस ने गांजा, पिकअप वाहन जब्त कर तस्करों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे सब्जी की आड़ में अन्य प्रदेशों के तस्करों को भी गांजा खरीदने-बेचने का काम करते थे। इनके संबंध अन्य राज्यों के तस्करों से भी होना पाया गया है।

निगम स्वास्थ्य कर्मचारी की हुई थी सर्पदंश से मौत,कुल 5 लाख 21 हजार की सहायता राशि मृतक की पत्नी को सौंपी गई है।

राज्य शासन के निर्देशानुसार निगमायुक्त, अधिकारी व कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को दी सहायता राशिदेवास। पिछले दिनों नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की सर्पदंश से मौत हो गई थी, जिसके बाद निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान ने उसके परिजनों को आर्थिक सहायता राज्य शासन के निर्देशानुसार की है। वहीं निगम में कार्यरत कर्मचारियोंं व अधिकारियों के द्वारा सहायता राशि भी मृतक के परिवार को उपलब्ध कराई गई है। मृतक के परिजनों को कुल 5 लाख 21 हजार रूपए की आर्थिक रूप से सहायता की गई है, साथ ही निगमायुक्त ने मृतक परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की है।पिछले दिनों नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी राधेश्याम पिता जयराम सिसरवार की सर्प के काटने से मौत हो गई थी। कर्मचारी राधेश्याम की मौत के बाद उसके परिजनों को राज्य शासन के निर्देशानुसार द्वारा आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा 2 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। वहीं निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सहायता राशि एकत्रित कर 3 लाख 21 हजार रूपए की सहायता राशि मृतक की पत्नी मधुबाई को दी गई। इस तरह से कुल 5 लाख 21 हजार की सहायता राशि मृतक की पत्नी को सौंपी गई है।