म.प्र. लोक अभियोजन द्वारा लोक अभियोजन अधिकारियों को दिया गया सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार का प्रशिक्षण

न्‍याय की बात जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्‍य है- पुरूषोत्‍तम शर्मा

म.प्र. लोक अभियोजन द्वारा आज दिनांक 07.08.2020 को ऑनलाईन वेबिनार के माध्‍यम से ‘’विभाग के कार्यो के प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग’’ विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा, महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. की अध्‍यक्षता में आयोजित किया गया। श्रीमती मौसमी तिवारी प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी लोक अभियोजन म.प्र. ने मुख्‍य वक्‍ता एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में व्‍याख्‍यान दिया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में अध्‍यक्ष महोदय का स्‍वागत एवं परिचय मो. अकरम शेख म.प्र. राज्‍य समन्‍वयक NDPS एक्‍ट/डीपीओ इंदौर द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा श्रीम‍ती मौसमी तिवारी प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी लोक अभियोजन म.प्र. द्वारा तैयार की गई तथा उन्हीं के द्वारा कार्यक्रम का संचालन भी किया गया।

उक्त प्रशिक्षण में डीपीओ शाजापुर देवेन्द्र मीणा , एडीपीओ शाजापुर व जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार सहित म.प्र.लोक अभियोजन के सभी विभागीय जनसंपर्क अधिकारी, मीडिया सेल प्रभारी एवं समस्‍त जिला लोक अभियोजन अधिकारी सम्मिलित हुए।

श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा ने सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहां कि आज के इस आधुनिक युग में किसी व्‍यक्ति के विचारों, कार्यों, समाचार इत्‍यादि का प्रचार-प्रसार करने का सोशल मीडिया एक बहुत ही सशक्‍त माध्‍यम है तथा इसका प्रभाव प्रत्‍येक व्‍यक्ति पर पडता है। सोशल मीडिया की इसी उपयोगिता को समझते हुए हमें अभियोजन विभाग के द्वारा किए गए कार्यों का उचित प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्‍यम से करना है। उन्‍होंने यह भी कहा कि आज लगभग हर व्‍यक्ति सोशल मीडिया पर सक्रिय है इसलिए हमें हमारे कार्यो को सभी तक पहुंचाना है और जागरूक करना है । जिससे कि हर वह व्‍यक्ति जिसके साथ अन्‍याय हुआ है उसको सुलभ, सरल एवं समय पर न्‍याय मिल सके। इसी उद्देश्‍य की पूर्ति के लिए इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। साथ ही हमने प्रदेश के सभी मीडिया सेल प्रभारियों के मध्‍य एवं अच्‍छी प्रतिस्‍पर्धा हेतु प्रदेश के सभी जिलों के न्‍यायालयों को A, B और C श्रेणी में बांटा है। जिसके अंतर्गत A श्रेणी में 1 से 25 संख्‍या वाले न्‍यायालय, B श्रेणी में 26 से 50 संख्‍या वाले न्‍यायालय और C श्रेणी में 51 से अधिक संख्‍या वाले न्‍यायालयों को सम्मिलित किया है। जिसमें प्रत्‍येक माह हर श्रेणी के शीर्ष 3 मीडिया प्रभारी को प्रशस्ति पत्र प्रोत्‍साहन स्‍वरूप दिये जाएंगे। इसी कड़ी में हमने 10 एंडरॉइड मोबाईल फोन मीडिया प्रभारियों को वितरित किए है जिससे वह मीडिया संबंधी कार्यो को सुचारू रूप से पूर्ण करें ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
अपने व्‍याख्‍यान में श्रीमती मौसमी तिवारी द्वारा सोशल मीडिया के महत्‍व को समझाया गया। उन्‍होंने सभी प्रतिभागी अधिकारियों को विभिन्‍न सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म जैसे ट्वीटर, फेसबुक, व्‍हाट्सप्‍प आदि पर विभाग के कार्य संबंधी जानकारी एवं समाचार को किस तरह से प्रचारित एवं प्रसारित किए जाने के संबंध में प्रशिक्षित किया। उन्‍होंने सभी प्रतिभागियों से विभाग के यूट्यूब चैनल पर विभिन्‍न विधिक विषयों पर ई-लेक्‍चर अपलोड करने का आग्रह किया । जिससे न सिर्फ विभाग के अधिकारी अपितु अन्‍य व्‍यक्ति भी विधिक ज्ञान अर्जित कर लाभान्वित हो सकेंगे। प्रशिक्षण में म.प्र. अभियोजन के 30 अधिकारियों ने सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्‍त किया। प्रशिक्षण उपरांत श्रीमती तिवारी द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रश्‍नों के उत्‍तर देकर समाधान किया गया।
श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. पीडित व्‍यक्ति के प्रति अति संवेदनशील है तथा उन्‍हें सरल, सुलभ एवं त्‍वरित न्‍याय दिलाने हेतु कटिबद्ध है। इसी तारतम्‍य में आज उनके मार्गदर्शन एवं अध्‍यक्षता में म.प्र. लोक अभियोजन के सभी विभागीय जनसंपर्क अधिकारी, मीडिया सेल प्रभारी एवं समस्‍त जिला लोक अभियोजन अधिकारी के प्रशिक्षण हेतु यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
प्रशिक्षण उपरांत श्रीमती तिवारी द्वारा आभार प्रकट किया गया। साथ ही उन्‍होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को आयोजित कराने के लिए श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन को धन्‍यवाद अर्पित किया कि उन्‍ही के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संभव हो सका। साथ ही उन्‍होंने संचालक महोदय को आश्‍वस्‍त किया कि म.प्र.लोक अभियोजन मीडिया सेल ने जिस उपलब्धि को अर्जित किया है उसे और अधिक उचांई पर ले जाने हेतु हम सभी सदैव प्रयासरत रहेगें।
श्री पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा पी आर ओ टीम का गठन किया गया है। प्रमुख जन संपर्क अधिकारी एवं 10 विभागीय जन संपर्क अधिकारी नियुक्त किये गए तथा प्रत्येक जिले में मीडिया प्रभारी एवम सहायक मीडिया प्रभारी नियुक्त किये गए।

न्यायालयीन कार्य को प्रारंभ करने को लेकर सौंपा ज्ञापन

देवास। कोरोना महामारी के कारण सम्पूर्ण देश में लोकडाउन किया गया था, जिसके अंतर्गत न्यायालयों में भी अत्यावश्यक कार्य को छोडक़र न्यायालय में न्यायिक कार्य बंद है। लेकिन सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए सभी प्रकार के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कारखानों तथा सभी शासकीय कार्यालय प्रारंभ कर दिए है। जिसमें नियमित कामकाज किया जा रहा है। जिला अभिभाषक संघ के सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश अनुसार प्रदेश के सभी न्यायालयों में लॉकडाउन है, जिसके चलते प्रकरणों की सुनवाई नही हो पा रही है। सिर्फ अतिआवश्यक मामले की सुनवाई वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की जा रही है। ऐसी परिस्थिति में अधिवक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं आम व्यक्ति न्याय से वंचित हो रहा है। आने वाले समय में इससे न्यायालयीन कार्य का भार बड़ेगा और प्रकरणों की भी संख्या बड़ती जा रही है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जिला अभिभाषक संघ देवास के अध्यक्ष मनोज हेतावल, उपाध्यक्ष चंद्रपालसिंह राजपूत (चंदू दरबार), सचिव प्रवीण शर्मा, सहसचिव चंद्रपालसिंह राठौड़ ने माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय को मुख्य न्यायाधीपति महोदय जबलपुर के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग की है कि न्यायालयीन कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। संघ द्वारा सुझाव दिए कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए न्यायालय निश्चित मात्रा में अत्यआवश्यक मामलों की सुनवाई क्रमानुसार प्रारंभ करे। इस अवसर पर अधिवक्ता अर्जुनसिंह रावत, हेमंत शर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, भगवानसिंह राजपूत, शाहिद शेख, चेतन राठौड़, अभिनव व्यास, लाखनसिंह राजपूत, कैलाशचंद्र आचार्य, रजनीश द्विवेदी, शहजाद शेख, प्रकाशसिंह, विष्णु अग्रवाल, एसके मिश्रा, विष्णु चौधरी सहित आदि अभिभाषकगण उपस्थित थे।

वर्षो पुराना पेड़ दे रहा हादसे को निमंत्रण निगम आयुक्त को दिया ज्ञापन

देवास। नगर जनहित सुरक्षा समिति सदस्यों ने श्मशान केे मुख्य द्वार के सामने स्थित वर्षो पुराने जर्जर पेड़ को गिराने के लिए निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया । ज्ञापन में बताया कि मुक्तिधाम के मुख्य द्वार के सामनेे 60 वर्ष पुराना इमली का पेड़ है जो कि नीचे से खोखला हो चुका है तथा किसी भी दिन गिर सकता है। इसके नीचे की जड़े भी खोखली हो चुकी है जो कभी भी जमीन छोड़ सकती है तथा इस पेड़ की वजह से किसी की जान जा सकती है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। समिति ने जनहित में इस पेड़ को गिराने की मांग की है । इस अवसर पर विनोदसिंह गौड़, तकीउद्दीन काजी, सुनीलसिंह ठाकुर, सुभाष वर्मा, राजेन्द्र जैन, सत्यनारायण यादव, , अनूप दुबे, विजयसिंह तंवर, अकबर अली, छोटू बारोड, कमलेश सांगते आदि उपस्थित थे।

मप्र के खरगोन में श्रीराम जन्मभूमि पूजन के दौरान आतिशबाजी कर रहे युवकों से पुलिस द्वारा की गयी अभद्रता, देर रात दोनो का हुआ तबादला

मध्यप्रदेश के खरगोन में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि पूजन के दौरान आतिशबाजी कर रहे युवकों से पुलिस ने मारपीट और अभद्रता की थी। इसके बाद रात में कीलदार लाठी से मारपीट कर 5 लोगों को घायल करने का मामला सामने आया। दोनों मामलों के तूल पकड़ने के बाद शासन ने रात 10 बजे एसडीओपी ग्लेडविन ई कार और एसडीएम अभिषेक गेहलोत का भोपाल तबादला कर दिया था। रात में हुई इस कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में एसडीएम और एसडीओपी दोषी पाए गए। इसके बाद उन्हें तत्काल हटा दिया गया। मध्यप्रदेश में शांति और सौहाद्र का वातावरण बना रहे, यही हमारी पहली प्राथमिकमता है। इसलिए दोषी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

खरगोन में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि पूजन के दौरान सराफा क्षेत्र में कुछ युवक आतिशबाजी करने के लिए फटाखों की लड़ी बिछा रहे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवकों से मारपीट की और थाने ले गए। उन्हें दो घंटे के हंगामे के बाद छोड़ा गया था। इसके बाद कुछ उपद्रवियों ने रात में कीलदार लाठी से मारपीट कर 5 लोगों को घायल कर दिया। मामले ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया। शहर में सकल हिंदू समाज संगठन के आव्हान पर आधे से ज्यादा बाजार बंद रहे। शहर में रैली निकालकर पुलिस अफसरों और मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

दिनभर चला घटनाक्रम.. रात में इनके हो गए तबादले

दिनभर विरोध व राजनीतिक घटनाक्रम के चलते रात 10 बजे गृह विभाग ने एसडीओपी ग्लैडविन ई कार और सामान्य प्रशासन विभाग ने संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गहलोत का भोपाल ट्रांसफर कर दिया। गृह विभाग के उपसचिव आशीष भार्गव ने जारी आदेश में एसडीओपी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में डीएसपी बनाया है जबकि गहलोत को सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव ब्रजेश सक्सेना ने अपने विभाग में वापस बुला लिया है।

देवास जिले में 03 कोरोना पॉजिटिव कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौट, अब तक कुल 404 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे ,जिले में एक्टिव मरीजों की संख्‍या 46

देवास जिले में आज 03 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतला पटले सहित अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्‍टर नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। जिले में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि जिले के 03 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पंहुचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी। डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 404 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा 46 एक्टिव मरीज देवास जिले से मौजूद हैं।

श्रीराम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन होने पर नगर के लोगो ने किया राम मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ

देवास (कांटाफोड़) – हिंदू आस्था के केंद्र भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर संपूर्ण भारत में खुशियां मनाई जा रही है इसी कड़ी में बुधवार को नगर के प्राचीन श्री राम मंदिर एवं नजरपूरा हनुमान मंदिर में नागरिकों के द्वारा हनुमान चालीसा एवं सुंदर कांड का आयोजन कर आतिशबाजी की साथ ही शाम को घर घर दीप जलाकर खुशी मनाई सुबह से ही नगर के मंदिरों को सजाया गया नगर में वंदनवार बांधे गए हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया । प्राचीन श्री राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि आज हमारे आराध्य भगवान श्री राम का 500 साल के बाद भव्य मंदिर निर्माण होगा जिसका भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के करकमलों से संपन्न हुआ भगवान राम हिंदू धर्म के आस्था के प्रतीक हैं घर घर में भगवान की पूजा आराधना की जाती है।इस अवसर पर पूर्व विधायक गणपत पटेल,डाक्टर बीपी मालवीया, राजेश होलानी, सत्यनारायण तिवारी, पुरुषोत्तम बियाणी, संतोष चौबे, संतोष तिवारी ,जगदीश सोनी, सत्यनारायण शर्मा, ओम जायसवाल, सुशील पंसारी ,शेलेष जायसवाल, दिलीप अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

क्षेत्र के प्रसिद्द नागेश्वर मंदिर में की भूमि दान

नगर लोहारदा के समीप स्थित क्षेत्र के प्रसिद्द नागेश्वर मंदिर जहां की प्रति वर्ष नाग पंचमी पर हजारों लोग दर्शन हेतु आते है साथ ही मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी उस वर्ष सावन में एक माह तक मंदिर प्रांगण में अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी भक्तों के द्वारा किया गया।साथ ही अयोध्या में श्रीराम जन्म मंदिर के भूमि पूजन के दिन ही लोहारदा के बद्री प्रसाद सत्तावन के द्वारा मंदिर प्रांगण की भूमि मंदिर को दान की गई जिससे क्षेत्र वासियों में मंदिर के प्रति और भी आस्था बढ़ेगी साथ ही मंदिर में भी निर्माण कार्य हो सकेंगे।
समिति के सदस्य ओम सिरा, दिलीप राठौर, कैलाश मीणा, सुरेश सोलंकी, शुभम मानधन्या हरनारायण माली ने भूमि दान दाता बद्री सत्तावन का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया।

?बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

Dewas-आज आई 475 लोगों की रिपोर्ट में 07 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 07 अगस्त 2020,देवास

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 464
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 475
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 7
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 468
  • 5 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 460
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 3
  • 7 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 404
  • 8 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 46

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.

1 पता – रविश्ंकर नगर,देवास, पुरूष,उम्र 28 वर्ष
2 पता – ईडब्ल्युएस विकासनगर,देवास, पुरूष,उम्र 48 वर्ष
3 पता – अल्कापुरी,देवास,महिला,उम्र 60 वर्ष
4 पता – विजय नगर,देवास, पुरूष,उम्र 22 वर्ष
5 पता – विजय नगर,देवास, महिला,उम्र 08 वर्ष
6 पता – ईडब्ल्युएस विजयनगर, महिला,उम्र 36 वर्ष
7 पता – आवास नगर,देवास, पुरूष,उम्र 13 वर्ष

 (डॉ एम.पी.शर्मा )    
 मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
 जिला-देवास

नगर निगम द्वारा टीम द्वारा एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान में मास्क वितरण के साथ ही की गई चालानी कार्यवाही

देवास। शहर में मजदूर वर्ग एवं बिना मास्क पहने आम नागरिकों को मास्क प्रदान करने हेतु शहर की सामाजिक स्वयंसेवी संस्था द्वारा निशुल्क मास्क वितरण के लिए मास्क बैंक में मास्क दान किए गए। सामाजिक संस्था के सहयोग एवं निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देश पर नगर निगम की टीम द्वारा शहर के वार्डो एवं मुख्य मार्गो पर मास्क का वितरण किया जा रहा है तथा सहयोगी संस्था डिवाईन मेनेजमेंट द्वारा कोरोना चेन बनाकर नागरिको को मास्क का उपयोग अनिवार्य है बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकले समझाया जा रहा है। । नगर निगम द्वारा प्रति वार्ड में मास्क वितरण के साथ ही समझाईश दी जाकर आम लोगों को कोरोना के संक्र मण के प्रति बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है। बिना मास्क पहने घर से निकलने वाले राहगिरों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत 6800 रू की चालानी कार्यवाही की गई। समाज सेवी संस्था द्वारा निशुल्क मास्क वितरण हेतु मास्क बैंक के लिए मिल्क एसोसिएश द्वारा 200, किराना एसोसिएशन द्वारा 200 तथा धर्मेन्द्रसिंह बैस द्वारा 500 मास्क प्रदान किए गए।

अब देवास मे भी होगी सीए की परीक्षा,देवास शहर को मिली चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एग्जामिनेशन सेंटर की सौगात

देवास शहर को मिली चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एग्जामिनेशन सेंटर की सौगात

देवास।अब देवास, हाटपिपलिया, कन्नोद, खातेगांव, मक्सी के सीए स्टूडेंट्स को सीए की परीक्षा देने उज्जैन एवं इंदौर नहीं जाना पड़ेगा अब देवास मे भी होगी सीए की परीक्षा । उज्जैन ब्रांच ऑफ़ दि इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई) के चेयरमैन सीए नीरज जैन ने बताया कि आईसीएआई की देशभर मे 165 ब्रांचेज है। उज्जैन ब्रांच के अंतर्गत देवास, नागदा, शाजापुर के सीए मेंबर्स एवं स्टूडेंट्स सम्मेलित होते है। लम्बे अरसे से देवास मे सीए के एग्जाम सेंटर खोलने की मांग की जा रही थी। वर्तमान मे देवास के सीए नीरज जैन उज्जैन ब्रांच के चेयरमैन है। फऱवरी मे जब उन्होंने उज्जैन ब्रांच के चेयरमैन का पदभार संभाला तभी से वह सतत रूप से देवास मे सीए एग्जाम सेंटर खोलने के लिए प्रयासरत थे। श्री जैन ने लगातार आईसीएआई के कॉउन्सिल मेंबर्स, रीजनल कौंसिल मेंबर्स एवं हेड ऑफिस के अधिकारियो से चर्चा करके उन्हें सभी प्रकार की सूचना मुहैया कराई जिसके फलस्वरूप आज देवास शहर को ये सौगात मिली। ब्रांच चेयरमैन का टर्म 1 साल का होता है एवं देवास से सीए नीरज जैन ने मात्र 5 महीने के कार्यकाल मे यह उपलब्धि देवास शहर को दिलाई है । यह उनके काम के प्रति लगन को दर्शाता है। श्री जैन के अनुसार वर्ष मे दो बार मई एवं नवंबर मे सीए की परीक्षा आईसीएआई द्वारा आयोजित की जाती है जिसके लिए देवास एवं आसपास के शहर के स्टूडेंट्स को इंदौर या उज्जैन जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है एवं समय भी बर्बाद होता है। जब सीए की परीक्षा होती है तब आईसीएआई द्वारा लोकल सीए मेंबर्स को आब्जर्वर नियुक्त किया जाता है जिससे परीक्षा सुचारु रूप से संचालित हो सके इसके लिए उन्हें उचित पारिश्रमिक भी दिया जाता है। देवास मे एग्जाम सेंटर खुलने से यहाँ के सीए मेंबर्स ऑब्सेर्वेर्स के लिए भी अप्लाई कर सकते है। नवंबर माह के एग्जाम फॉर्म 05 अगस्त से भरना शुरू होंगे, श्री जैन ने देवास एवं आसपास के शहरों के सीए स्टूटेंड्स से अनुरोध किया है कि वह नवम्बर एग्जाम का फॉर्म भरते समय देवास एग्जामिनेशन सेंटर चुने जिससे की वह देवास एग्जाम सेंटर मे परीक्षा दे सके। इस उपलब्धि पर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी , देवास के वरिष्ठ सीए अशोक कुमार महाजन, एस.एम. जैन, विनोद देसरदा, मनीष राठी आदि ने बधाई दी।