देवास मां टेकरी पर बड़ी माता तुलजा भवानी का चांदी सिहासन प्रस्तावित डेमो को मिली स्वीकृति

देवास मां टेकरी पर बड़ी माता तुलजा भवानी का चांदी सिहासन प्रस्तावित डेमो को स्वीकृति मैं देवास विधायक गायत्री राजे पवार,अद्भुत निर्माण का जिम्मा उठाने वाले सक्रिय अधिकारी एसडीएम प्रदीप सोनी भाजपा जिला महामंत्री दुर्गेश अग्रवाल समाजसेवी रमेश चंद्र अग्रवाल मौजूद थे

मध्य प्रदेश में भी बनेगा अयोध्या जैसा राम मंदिर, कांग्रेस नेता अरुण यादव ने किया भूमि पूजन, मंदिर निर्माण पर एक करोड़ खर्च का अनुमान

राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के लिए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन कर रहे थे. उसी दिन, उसी समय, उसी मुहूर्त में मध्य प्रदेश में भी एक राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के लिए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन कर रहे थे. उसी l दिन, उसी समय, उसी मुहूर्त में मध्य प्रदेश में भी एक राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ. इस मंदिर का भूमि पूजन कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने किया.

निर्माण पर एक करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है.

दरअसल, महेश्वर जल विद्युत परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले लेपा गांव के करीब 250 से ज्यादा परिवारों को गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर बने पुनर्वास स्थल पर बसाया गया था. यहां बसे ग्रामीणों को इस बात का हमेशा दुख रहता था कि गांव छोड़ के आने के बाद पुनर्वास स्थल पर कोई मंदिर नहीं है. ग्रामीण लंबे समय से यहां मंदिर निर्माण कराने की मांग कर रहे थे, जो अब जाकर पूरी होने जा रही है.

इस मंदिर के गर्भगृह में स्थापित करने के लिए राम दरबार की मूर्तियां राजस्थान के जयपुर से लाई जाएंगी. मंदिर का नक्शा भी अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर ही बनाया गया है. हालांकि, ये आकार में बहुत छोटा होगा. उन्होंने कहा कि इस मंदिर का निर्माण करीब चार हजार वर्ग फीट भूभाग पर किया जाएगा.

देवास जिले में 04 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

जिले में अब तक कुल 401 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे

जिले में एक्टिव मरीजों की संख्‍या 42

देवास, 06 अगस्‍त 2020/ देवास जिले में आज 04 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतला पटले सहित अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्‍टर नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। जिले में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है।सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि जिले के 04 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पंहुचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी। डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 401 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा 42 एक्टिव मरीज देवास जिले से मौजूद हैं।

Dewas-आज आई 91 लोगों की रिपोर्ट में 02 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 06 अगस्त 2020, देवास

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 379
  • 2 – आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 91
  • 3 – आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 2
  • 4 – आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 89
  • 5 – आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 453
  • 6 – आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 4
  • 7 – आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 401
  • 8 – आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 42

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.

1 पता – वार्ड-9 खातेगांव,देवास, पुरूष,उम्र 75 वर्ष
2 पता- रघुनाथपुरा,देवास, महिला,उम्र 45 वर्ष

  (डॉ एम.पी.शर्मा )    
  मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
  जिला-देवास

सी.एम. हेल्प लाईन एवं टीएल बैठक के साथ आयुक्त ने की विकास कार्यो की समीक्षा


देवास। आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा सीएम हेल्प लाईन एवं टीएल पत्रों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिसमें सीएम हेल्प लाईन पर समस्या का निवारण एल.1 पर करना सुनिश्चित करने के लिए विभाग प्रमुखों को कहा गया। आयुक्त द्वारा एल.2, एल.3 पर जाने वाली समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए संबंधितों को एल.1 पर ही समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही टाईम लिमिट के कार्यो के पत्रों को समय सीमा में कार्यवाही निराकृत करने के भी निर्देश दिए गए।


आयुक्त श्री सिंह ने चल रहे विकास कार्यो पर भी चर्चा की जिसमें कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंंधित विभाग प्रमुखों को दिए गए। मीठा तालाब पर पौधा रोपण तथा साफ सफाई के साथ बच्चों के मनोरंजन केे लिए कार्य योजना तैयार किए जाने हेतु प्रभारी सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी को निर्देश दिए गए। एन.जी.टी द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में जानकारी ली गई तथा एन.यू.एल.एम.द्वारा पथ विक्रेता कार्यशील पूंजी ऋण बैंक से उपलब्ध कराने के संबंध में प्रभारी जगताप को इस संबंध में बैकों के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य में प्रगति लाने को कहा गया। रे योजना केे अंतर्गत प्रभारी अधिकारी शाहिद अली को निर्देशित किया गया। कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण कर कम्पलिशन देने का कार्य आरंभ करें। जिन निविदाओं मेंं अनुबंध सम्पादित हो गए है उन कार्यो को अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जाए। शहर में दोनों समय साफसफाई पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य अधिकरी को निर्देशित किया गया कि वे नालियों से निकलने वाली गाद को तत्काल उठवावें। आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना मास्क के बाहर नहीं निकले।

देवास नगर पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह राठौर का इंदौर हुआ तबादला विवेक सिंह चौहान होंगे देवास के नए नगर पुलिस अधीक्षक

देवास केसीएसपी अनिल सिंह राठौर का तबादला इंदौर और उनकी जगह जबलपुर साइबर सेल से विवेक चौहान होंगे देवास के नगर पुलिस अधीक्षक। इसी तरह बदनावर से इंदौर के दबंग सीएसपी रहे जयंत राठौर की भी वापसी इंदौर की गई हैअनिल राठौर ने भी देवास में अच्छी पारी खेली सभी में सामंजस्य बनाने के साथ सेवानिवृत्ति के अंतिम समय में कांग्रेस कार्यकाल में तो इनकी एक तरफा चली । अब पुलिस विभाग में एसपी शिवदयाल के बाद एडिशनल एसपी शर्मा ग्रामीण और अब तीसरा बड़ा परिवर्तन सीएसपी अनिल राठौर की जगह विवेक चौहान के साथ हुआ है।

Dewas- आज नही मिला एक भी कोरोना पॉजिटव मरीज़ , आज आई 80 लोगों की रिपोर्ट में 79 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना नेगेटिव वही 1 रिपोर्ट हुई रिजेक्ट

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 05 अगस्त 2020

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 161
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 80
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 0
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 79
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 451
  • 7 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 4
  • 8 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 397
  • 9 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 44
  • 10 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 1
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 249
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 10
  • 13 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.32
  • 14 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 88.03
  • 15 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.22
 (डॉ एम.पी.शर्मा )    
 मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
 जिला-देवास

श्री मनकामनेश्वर महादेव का किया आकर्षक श्रृंगार, आज जलेंगे 2100 दीप

देवास। पुराना बस स्टेण्ड स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार का आरती की गई। पं. कुलदीप मोदी ने बताया कि सावन माह के अंतिम सोमवार पर रात्रि में श्री मनकामनेश्वर महादेव का मावे से आकर्षक श्रृंगार हुआ। कोरोना को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन कर संगीतमय आरती भक्तों ने की। तत्पश्चात प्रसादी का वितरण हुआ।  अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के उपलक्ष्य में बुधवार को शाम 7 बजे मंदिर में दीप प्रज्जवलित किए जायेंगे। मंदिर में मातृशक्तियां घरो से 5-5 दीपक लेकर आयेंगी। मंदिर प्रांगण 2100 दीपों से जगमगाएगा। दीप प्रज्जवलन के साथ महाआरती होगी एवं प्रसादी का वितरण किया जाएगा। मंदिर के नीतिन आहूजा, अजय अग्रवाल, मदनसिंह धाकड़, विद्युत मालाकार, भगवानसिंह चौधरी, पवन पंडित, गोपाल पंडित, किशोर पंडित, ज्ञानेश्वर मोदी, योगेश पंडित, पं. विजय व्यास, पं. अजय व्यास, पं. रितेश व्यास, पं. नरेन्द्र, ममत मोदी, अर्चना व्यास, पूजा व्यास, पिंकी पंडित श्रद्धालुओं से दीपक लेकर मंदिर पहुंचने की अपील की है। 

500 साल बाद बनने जा रहा रामलला के मंदिर में लोग दे रहे बड़-चड़ कर दान, लगभग 1 क्विंटल चांदी और 33 करोड़ रुपए का दान अभी तक मिल चुका है ट्रस्ट को

• 500 से ज्यादा कलश कार्यालय पहुंच गए हैं जिनसे पूरा एक कमरा भर गया है, लोग तो कुरियर के जरिये चेक और मिट्टी भेज रहे हैं

5 अगस्त को रामलला मंदिर के लिए होने वाले भूमिपूजन की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 100 करोड़ रुपए से बनने वाले मंदिर के लिए भक्त श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को खूब दान-दक्षिणा भी भेज रहे हैं। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज कह चुके हैं कि इस समय उनके पास दान में आए लगभग 15 करोड़ रुपए रखे हुए हैं।

लॉकडाउन में सबसे बड़ा दान 2 करोड़ रुपए का आया है। पिछले पांच महीनों में लगभग 5 करोड़ रुपए आ गए हैं। जबकि पहले से आए दान के 10 करोड़ रुपए हैं। मोरारी बापू ने जिस फंड में 5 करोड़ रु देने के लिए लोगों से अपील की थी उसमें 18 करोड़ रुपए आ गए हैं। इस तरह लगभग 33 करोड़ रुपए का दान ट्रस्ट के पास माना जा सकता है। पटना के हनुमान मंदिर के महावीर ट्रस्ट से ही 2 करोड़ रु का चंदा आया है। जानकारी यह भी है कि महावीर ट्रस्ट 10 करोड़ रु का चंदा देगा, हर साल 2-2 करोड़ रु की किश्त भेजी जाएगी।

क्विंटल भर से ज्यादा चांदी और 500 से ज्यादा कलश आ चुके हैं

देश भर से लोग रामलला को चांदी की ईंट भेंट करने का ऐलान कर रहे हैं, लेकिन ट्रस्ट उन्हीं शिलाओं की गिनती कर रहा है जो कार्यालय के रिकॉर्ड में आ रही है। अनुमान है कि अब तक क्विंटल भर से ज्यादा चांदी की शिलाएं आ चुकी हैं। हालांकि, ट्रस्ट ने अपील की है कि चांदी की ईंट के बजाए रुपए अकाउंट में डालें।

वहीं, लगभग 500 से ज्यादा कलश कार्यालय पहुंच गए हैं, जिनसे पूरा एक कमरा भर गया है। इसमें हथेली की साइज से लेकर बड़े बड़े फूल के कलश भी शामिल हैं। लोग तो थोड़ी-थोड़ी मिट्टी भी कुरियर के जरिए भेज रहे हैं। कार्यालय में कुरियर का ढेर लग गया है।

Dewas-आज आई 180 लोगों की रिपोर्ट में 3 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन-देवास, दिनांक 04 अगस्त 2020

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 77
  • 2 – आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 180
  • 3 – आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 3
  • 4 – आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 177
  • 5 – आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 451
  • 6 – आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
  • 7 – आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 393
  • 8 – आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 48

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.

1 पताः-बालोदा,देवास, महिला,उम्र 50 वर्ष
2 पताः-मुखर्जी नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 67वर्ष
3 पताः-गोतम नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 40 वर्ष

(डॉ एम.पी.शर्मा )    
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
जिला-देवास