Dewas- आज आई 159 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 29 जुलाई 2020 देवास

  • 1- आज लिये गये सैम्‍पल 192
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 159
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 7
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 152
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 425
  • 7 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 9
  • 8 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 342
  • 9 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 73

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.

1 पता- अल्कापुरी देवास, पुरूष,उम्र 44 वर्ष
2 पता- इमली चौक बावडिया देवास, पुरूष,उम्र 46 वर्ष
3 पता – इमली
चौक बावडिया देवास, महिला,उम्र 39 वर्ष
4 पता – नई आबादी, देवास, पुरूष,उम्र 42 वर्ष
5 पता – वार्ड-3 लोहारदा,(कन्नोद) देवास, पुरूष,उम्र 49 वर्ष
6 पता – वार्ड-1 लोहारदा,(कन्नोद) देवास, पुरूष,उम्र 17 वर्ष
7 पता – वार्ड-14 सतवास,(कन्नोद) देवास,महिला,उम्र 25 वर्ष

(डॉ एम पी शर्मा
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

इंदौर- 30 जुलाई से 4 अगस्त तक पूरा शहर खुलेगा


इंदौर। क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में शहर को 30 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक खोलने पर सहमति बनी है। इसके लिए कलेक्टर मनीष सिंह अलग से आदेश जारी करेंगे। समिति के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण मुरारी मोघे ने बताया कि अभी समिति के सदस्य विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मनोज पटेल तथा भाजपा अध्यक्ष गौरव
रणदिवे, राजेश सोनकर ने कलेक्टर और डीआईजी के साथ
मीटिंग की है, उसमें विभिन्न व्यापारी एसोसिएशन की ओर से
जो सुझाव आए थे, उसको प्रशासन के सामने रखा गया। सभी व्यापारी एसोसिएशन ने त्योहारों को देखते हुए पूर्ण शर्तों के साथ अपनी दुकानें खोलने की अनुमति मांगी थी, जिस पर यह
निर्णय लिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह जल्द ही आदेश जारी करेंगे।

सत्ता की लड़ाई में कूदे कम्युटर बाबा सिंधिया गूट के विधायकों का विरोध करने लोकतंत्र बचाओ यात्रा लेकर देवास पंहुचे

देवास। मध्यप्रदेश में कांग्रेस एवं भाजपा के बीच सत्ता के संघर्ष में कम्प्युटर बाबा भी कूद गये है। यद्यपि सर्वविदित है कि फिलहाल प्रदेश में भाजपा का शासन है, लेकिन आगामी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया गूट के 25 विधायको की हार-जीत पर ही सत्ता का भविष्य टिका हुआ है। भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े सत्ता के इस संघर्ष में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त करने के बाद सुर्खियों में आये कम्प्युटर बाबा भी कूद पड़े है। नर्मदा के अवैध उत्खनन के मुद्दे पर कम्प्युटर बाबा ने शिवराज का दामन छोड़ दिया और कांग्रेस के पाले में चले गये। 2018 के विधानसभा आम चुनाव में उन्होने शिवराज के विरोध में खासा प्रचार किया। 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हे मॉ नर्मदा, मॉ क्षिप्रा, मॉ मंदाकनी नदी न्यास का अध्यक्ष बनाकर उपकृत कर दिया। 

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान, बिना अनुमति भाजपा का विरोध करते हुए धुनी रमाकर खुब चर्चाओं में रहे। विधानसभा के आगामी उपचुनाव से पूर्व लोकतंत्र बचाओं यात्रा लेकर निकले कम्प्युटर बाबा एक प्रकार से सीधे सीधे राजनीति से जुड़े नजर आ रहे है। लोकतंत्र बचाओ यात्रा लेकर मंगलवार को देवास आये बाबा का कहना है कि वे भगवा लेकर लोकतंत्र बचाने निकले है, इतिहास गवाह है कि जब जब देश को नुकसान पंहुचाने की चेष्टा हुई है। संत आगे आये है। उन्हे कांगे्रस एवं भाजपा से कोई मतलब नहीं है, लेकिन यहॉ उनकी प्रेस वार्ता की पत्रकारो को सूचना, स्वागत से लेकर सम्पूर्ण व्यवस्था कांग्रेस द्वारा ही की गई। कांग्रेस के पक्ष में पत्रकारो के सवाल का जवाब देते हुए उन्होने कहा कि हम यह तो नहीं कह रहे कि आप फलॉ पार्टी को वोट देवे। हम तो उन विधायको का विरोध कर रहे है, जिन्हे जनता ने कांग्रेस में रहते हुए कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिये वोट दिये और बाद में मोटी रकम लेकर बिक गये, पाला बदलकर भाजपा में चले गये। हम अभी कोरोना काल में लोकतंत्र बचाओ यात्रा के माध्यम से मीडिया के द्वारा अपनी बात रख रहे है। उपचुनाव में हजारो की संख्या में संतो के साथ, 25 ही विधानसभा क्षेत्र में पाला बदलकर, लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले विधायको के विरोध में प्रचार करेंगे।   5 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपुजन के मुहूर्त पर उन्होने कहा कि आपने कहां सुना है चार्तुमास में कहीं शुभ कार्य होता है। वहीं नर्मदा जी के अवैध उत्खनन के प्रश्र पर कहा कि वे इसको लेकर लगातार आवाज उठाते रहेंगे। हमने अवैध उत्खनन करने वाली 35 पोकलेंड मशीनो का पकड़ा है। पत्रकार वार्ता में संत लोकतंत्र के हत्यारो को, जूते मारो गद्दारो को, नारे लिखी तख्तिया लिये हुए थे। कम्प्युटर बाबा सहित संतो का स्वागत शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, शौकत हुसैन, पोप सिंह परिहार ,सुधीर शर्मा, संतोष मोदी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, जाकिर उल्ला ने किया। इस अवसर पर सेकड़ो की संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित थे। 

आयुक्त द्वारा समीक्षा बैठक मे निगम संबंधी करो को सख्ती से वसुलने के निर्देश

देवास/ नगर निगम की आय के प्रमुख स्त्रोत संपत्तिकर, जलकर, लायसेंस फीस, निगम स्वामित्व की दुकानो पर बकाया राशि जमा की समीक्षा नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा निगम के संबंधित अधिकारियो के साथ बैठक मे की गई। आयुक्त द्वारा शहर के ऐसे बकाया संपत्तिकर धारको के द्वारा एक वर्ग फीट का संपत्तिकर जमा किया जा रहा है, उन संपत्तिकर खातो की जॉच करने के पूर्व मे निर्देश दिये गये थे। उन खातो के निराकरण की जानकारी निगम प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षका राजेश जोशी, संजय सांगते से ली गई। राजस्व उपनिरीक्षको द्वारा संपत्ति अनुसार विधिवत सर्वे मे नप्ती कर उन खातो को संपत्ति विवरण अनुसार दर्ज किया जाकर दर्ज खातो को दुरूस्त कर बिल जारी किये जाने हेतु कुल 128 खातो की जॉच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयुक्त द्वारा ऐसे खाते धारको का सर्वे समयावधी मे कर एक सप्ताह मे रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने हेतु राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया गया।

शहर के बकाया संपत्तिकर दाताओ के बकाया संपत्तिकर हेतु सभी वार्डो मे बिल वितरण हेतु राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया साथ ही पूर्व मे आयुक्त द्वारा निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक को सभी करो की वसुली के संबंध मे सप्ताहिक बैठक कर सप्ताह की वसुली एवं किये गये कार्यो की प्रगति रिपोर्ट लिये जाने के निर्देश बैठक के दौरान आयुक्त द्वारा दिये गये। समीक्षा बैठक मे शहर मे अवैध रूप किये गये नल संयोजनो पर होने कार्यवाही की जाने के निर्देशो के साथ व्यवसाईक नल कनेक्शनो का सर्वे समयवधी मे किये जाने के निर्देश दिये गये। बिना लायसेंस के व्यवसाय करने वाले व्यवसायको का सर्वे समयावधी मे किये जाने के सख्ती से निर्देश आयुक्त द्वारा बैठक मे दिये गये। आयुक्त द्वारा निगम संबंधी करो के धारको के मोबाईल नम्बर, उनके खातो मे अपडेट किये जाने हेतु सभी राजस्व निरीक्षको को निर्देशित किया गया। जिससे खातो मे दर्ज मोबाईल नम्बरो से उनको राशि जमा किये जाने की सूचना मैसेज के रूप मे मिल सके। साथ ही सभी खाता धारको से आयुक्त द्वारा अपील की गई है कि वे अपने सभी कर समय पर भुगतान कर अपने मोबाईल नम्बर अपने खातो मे दर्ज करावें।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश हायर सेकेण्ड्री स्कूल बोर्ड परीक्षा में देवास जिले के प्रावीण्य सूची के छात्रों को वन मंत्री श्री विजय शाह ने किया सम्मानित

लक्ष्य निर्धारण कर धैर्य के साथ सतत परिश्रम ही सफलता की कुंजी- वन मंत्री श्री कुंवर विजय शाह

देवास। प्रदेश के वन मंत्री श्री कुंवर विजय शाह ने आज देवास के कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में माध्यमिक शिक्षा मंडल हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2019-20 में राज्य एवं जिले की प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को पुष्प माला पहनाकर तथा अपने हाथों से मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, एडीएम प्रकाश सिंह चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी, उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती चंद्रावती जाधव, जनप्रतिनिधियों में राजीव खंडेलवाल, राजेश यादव सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
वन मंत्री श्री कुंवर विजय शाह ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि आपकी सफलता के पीछे कुछ ऐसे लोगों की मेहनत भी रहती है जो अदृश्य रूप से आपकी मेहनत और प्रतिभा को निखारती है। जैसे आपके माता-पिता, गुरूजन, मित्र सभी शामिल है। उन्होंने कहा कि अब आपका लक्ष्य निर्धारित हो जाना चाहिए कि किस क्षेत्र में आपको आगे बढ़ना है निर्धारित लक्ष्य, कड़ी एवं सतत मेहनत तथा धैर्य आपको आगे बढ़ने में सहायता करेगी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल हायर सेकेण्ड्री बोर्ड परीक्षा वर्ष 2019-20 में राज्य के प्रावीण्य सूची में उत्कृष्ट विद्यालय देवास के छात्र निखिल वर्मा ने 481 अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट में 10 वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची विज्ञान एवं गणित संकाय में चंचला डाबी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कामर्स संकाय में भावना परमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि हायर सेकेंड्री स्कूल परीक्षा परिणाम में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया तथा प्रदेश की मेरिट में जिले के 03 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया। जिनमें सेंट जॉन्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चापड़ा की वाणिज्य समूह की छात्रा प्रियांशी यादव पिता विजयसिंह यादव ने 500 में से 480 नंबर प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सेंट जॉन्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चापड़ा की वाणिज्य समूह की छात्रा कृतिका भाटी पिता सुरेश कुमार भाटी ने 500 में से 477 नंबर प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार उत्कृष्ट विद्यालय देवास के कला संकय के छात्र निखिल वर्मा पिता महेश वर्मा ने 500 में से 481 नंबर प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ.शिवदयाल सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती शीतल पटले, एडीएम प्रकाश सिंह चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी, उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती चंद्रावती जाधव, जनप्रतिनिधियों में राजीव खंडेलवाल, राजेश यादव के अलावा मोहनलाल वर्मा, मिर्जा मुशाईद बेग, नीरज कानूनगो, पवन पटेल, संतोष वर्मा, सैय्यद मोकित अली, अनीस शेख, भावेश कानूनगो, अनिल पंडित, महेन्द्र सिंह दलवी, संतोष स्वर्णकार, आशुतोष धारीवाल, अरविंद जोशी, ऋषिकेश पंड्या, पूर्णिमा बिंदल, आदि ने विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित की।

माह जुलाई व अगस्त में आने वाले त्यौहार पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री शुक्ला ने अधिकारियों को दिए ‍निर्देश

देवास। माह जुलाई एवं अगस्त में आने वाले त्यौहार के दौरान पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि त्यौहारों को दृष्टिगत भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय भोपाल तथा कार्यालय द्वारा जारी आदेशानुसार कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जारी गाइड लाइन का पालन भी कराएंगे।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने नगर निगम को निर्देश दिए कि त्यौहारों के दृष्टिगत साफ-सफाई तथा पीने की पानी की समुचित व्यवस्था एवं आवारा पशुओं की धरपकड़ की जाएं। साथ ही विभाग की फायर ब्रिगेड मय उपकरणों एवं सुरक्षाकर्मियों सहित पुलिस कंट्रोल रूप पुलिस अधीक्षक देवास की मांग अनुसार भिजवाएं। उन्होंने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अवसर पर अपने-अपने अनुभाग में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनी रहें, इसका विशेष ध्यान रखा जाएं।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने त्यौहारों को दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे विभाग के चिकित्सकों की टीम मय एम्बुलेंस व आवश्यक उपकरणों सहित तैनात करें। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि त्यौहारों के दौरान विद्युत बाधित न हो इसका तैयारी कर ली जाएं। उन्होंने पुलिस विभाग को जिले में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाने के लिए कहा है।

माह जुलाई-अगस्त में आने वाले त्यौहार


दिनांक 30 जुलाई को ईदुल-अदहा, 01 अगस्त को ईदुज्जुहा, 03 अगस्त को रक्षाबंधन, 07 अगस्त को गदीर-ए-खुम्ब
, 09 अगस्त को आदिवासी दिवस, 11 अगस्त को जन्माष्टमी, 13 अगस्त को दुर्गादास राठौर जयंती, 21 अगस्त को हरतालिका तीज, 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 25 अगस्त को नवाखाई, 28 अगस्त को तेजादशमी, 29 अगस्त डोल ग्यारस तथा 30 अगस्त को मोहर्रम त्यौहार मनाए जाएंगे।

देवास- इटावा के त्रिलोक नगर में शराब के नशे में पति ने पत्नी की हत्या कर मारे खुद को चाकू

देवास। शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में पति (दीपक कदम) ने नशे मे पत्नी पर कई बार चाकू से वार किया जिससे पत्नी (लीना) की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पति ने खुद पर चाकू से वार किए जिसमे उसको मामूली चोंट आयी है।

500 किलो चांदी से माँ चामुंडा और तुलजा भवानी माता का सिंहासन , द्वार ,छत सजेगी और माता का श्रृंगार किया जायेगा

देवास। माता टेकरी में जल्द ही शुरू होगा चाँदी से माता के दरबार को सजाने का काम , टेकरी में वर्षों से चाँदी के आभूषणों का दान किया जाता है, इस चाँदी का उपयोग माँ चामुंडा और तुलजा माता का सिंहासन, द्वार और छत तथा श्रृंगार के लिए उपयोग की जायेगी। चाँदी दान करने वाले भक्त काफ़ी संख्या में मंदिर कार्यालय में संपर्क कर रहे हैं, लगभग 500 किलो चांदी का कार्य होगा , नवरात्रि के पहले बड़ी माता मंदिर में कार्य पूर्ण होना सम्भावित है। इसी काम को लेकर विधायक गायत्री राजे पंवार के साथ एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी ने कल माता टेकरी पहुँचे।

माता टेकरी पर चर्चा करती विधायक गायत्री राजे पंवार एस डी एम प्रदीप सोनी के साथ

Pubg समेत 275 एप्स पर लग सकता है प्रतिबंध, भारत ने 47 और चीनी ऐप बैन किये

•राष्ट्रीय सुरक्षा और यूजर प्राइवेसी को लेकर सरकारने ऐप्स की जांच शुरू की

• चीन में निवेश वाले गैर चीनी ऐप्स पर भी सरकार की नजर, लग सकता है बैन

केंद्र सरकार ने चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक की है। भारत की संप्रुभता और अखंडता विरोधी गतिविधियों के आरोप में सरकार ने चीन के 47 और ऐप्स पर बैन लगा दिया है। यह सभी पहले बैन किए गए ऐप के क्लोन के तौर पर काम कर रहे थे। पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, इन ऐप्स पर बैन लगाने के संबंध में शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके साथ ही अब तक 106 चीनी ऐप्स पर बैन लग चुका है।

पबजी समेत 275 ऐप्स भी निशाने पर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा और यूजर प्राइवेसी को लेकर 275 ऐप भी सरकार के निशाने पर आ गए हैं। इसमें पबजी और अली एक्सप्रेस जैसे ऐप भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने इन 275 ऐप्स की पहचान जांच के लिए की है। यदि इन ऐप्स में राष्ट्रीय सुरक्षा या अन्य कोई उल्लंघन पाया जाता है तो इन पर बैन लगाया जा सकता है। सरकार चीनी ऐप्स के अलावा ऐसे ऐप पर भी नजर रख रही है जिनका चीन में भी निवेश है।

ऐप्स के लिए नए कानून बना रही है सरकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र की मोदी सरकार ऐप्स के लिए नए कानून बना रही है। नए कानूनों का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कई सरकारी एजेंसी काम कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यदि कोई ऐप इन कानूनों का उल्लंघन करेगा तो उसे बैन किया जा सकता है। साइबर सुरक्षा बढ़ाने और भारतीयों का डाटा सुरक्षित रखने के मकसद से यह उपाय किए जा रहे हैं।

चीनी ऐप पर बैन लगाने वाला भारत पहला देश

जे सागर एसोसिएट्स के पार्टनर सजय सिंह का कहना है कि 47 चीनी ऐप्स पर बैन लगाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। भारत ही नहीं वैश्विक स्तर पर कई देशों में अपने नागरिकों के डाटा की सुरक्षा को लेकर यह ट्रैड दिख रहा है। नागरिकों के डाटा की सुरक्षा के लिए देश विभिन्न मैकेनिज्म अपना रहे हैं। 2022 में भारत में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 44 करोड़ के पार हो जाएगी। ऐसे में भारत सरकार ने अपने नागरिकों के डाटा की सुरक्षा की पहचान की है। चीन में टेलीकॉम, ओटीटी समेत कई बड़ी कंपनियां सरकार के साथ लिंक हैं। यही कारण है कि डाटा सुरक्षा के मुद्दे पर कंपनियां चीनी कंपनियों का विरोध कर रही हैं। चीनी ऐप पर बैन लगाने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश है।

Dewas- आज आई 271 लोगों की रिपोर्ट मे 3 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन देवास दिनांक 28 जुलाई 2020

1 – आज लिये गये सैम्‍पल 90
2 – आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 271
3 – आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 3
4 – आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 264
5 – आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 418
6 – आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 1
7 – आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 333
8 – आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 75

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.

1 पता – आवास नगर देवास, पुरूष,उम्र 43 वर्ष
2 पता – आवास नगर देवास, महिला,उम्र 75 वर्ष
3 पता – वार्ड 12 खातेगांव, देवास, पुरूष,उम्र 40 वर्ष

नोटः- ग्राम कजलास,निवासी 01 पुरूष ,उम्र 55 वर्ष का सैम्पल देवास मे लिया गया, 27 जुलाई 20 को प्राप्त रिपोर्ट में पाॅजिटीव आने पर देवास मे जोड गया लेकिन व्य सिहोर जिले का निवासी होने से जानकारी सिहोर जिले मे भेज दी गयी है व्‍यक्ति को सिहोर जिले की सूची मे जोडा गया।

(डॉ एम पी शर्मा)
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
जिला-देवास