पढ़े देवास की गायिका संस्कृति पगारे द्वारा लिखी गयी आज के दौर के लिए कविता ” क्या पता था….”

“क्या पता था……….”

• क्या पता था ऐसा दौर आएगा
इंसान ही इंसान से डरेगा
जानवर हंसी उड़ाडगा,
कोरोना से बचने के लिए व्यक्ति अपने ही घर में कैद किया जाएगा ॥

• क्या पता था रिश्तों में ऐसी दूरी आएगी
गरमी की छुट्टी में मां-बाप इंतजार
करते रह गए हमारी बिटिया कब आएगी?

• क्या पता था बच्चों के जीवन में
ऐसा दिन आएगा
सुबह-सुबह आटो-टेम्पो के इंतजार में खड़ा बच्चा अब
मोबाइल से ऑनलाइन क्लास से पढ़ाया जाएगा ॥

• क्या पता था हमें जीवन में ऐसा
बदलाव आएगा,
मास्क लगाकर व्यक्ति एक दुसरे को
न पहचान पाएगा ॥
इन कठिन कुछ महिनों में गरीब रोटी के लिए,
मध्यम वर्गीय पैसों के लिए, और अमीर पार्टी के लिए अपने आप को मजबुर पाएगा ।।

• क्या पता था इंसान ही इंसान
से मिलने पर सोशल-डिसटेंसिंग
का पाठ पडाएगा
धर्म स्थलों में पंचामृत नहीं पहले
सेनिटाइजर दिया जायेेेेेगा

• कलयुग हैं पाप बढ़ेगा तो इंसान
ऐसी ही दुर्गती को जाएगा
उम्मीद है ” कान्हा ” अवतार लेकर
इस युग में भी आएगा॥

?️ मेरी कलम
“संस्कृति”

हायर सेकेंड्री परीक्षा परिणाम घोषित “देवास जिले के 03 विद्यार्थियों ने हायर सेकण्‍डरी स्कूल परीक्षा में प्रावीण्य सूची में बनाया स्थान” कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

देवास। लगन और मेहनत से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। हाई सेकण्‍डरी स्कूल परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में देवास जिले के 03 विद्यार्थियों ने स्‍थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। हाई सेकण्‍डरी स्कूल परीक्षा परिणाम में देवास जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया तथा प्रदेश की मेरिट में अपना स्थान बनाया। इन विद्यार्थियों में सेंट जॉन्स स्कूल चापड़ा की छात्रा प्रियांशी यादव ने वाणिज्य संकाय में 500 में 480 अंक प्राप्‍त कर प्रदेश में द्वितीय स्थान तथा सेंट जॉन्स स्कूल चापड़ा की ही छात्रा कृतिका भाटी ने 500 में से 477 अंक प्राप्‍त कर राज्य की मेरिट सूची में चौथा प्राप्त किया है। गणित संकाय में उत्कृष्ट विद्यलाय देवास के छात्र निखिल वर्मा द्वारा 500 में से 481 अंक प्राप्‍त कर राज्य की मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
माध्‍यमिक शिक्षा मण्‍डल भोपाल द्वारा घोषित हाई सेकण्‍डरी स्कूल परीक्षा परिणाम में देवास जिले का सकल परीक्षा परिणाम 74.02 प्रतिशत रहा। जिसमें बालकों का प्रतिशत 69.71 एवं बालिकाओं का परीक्षा परिणाम 79.27 प्रतिशत रहा है। देवास जिला प्रदेश में 16 वें स्थान पर एवं संभाग में 5 वें स्थान पर रहा।

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

 माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हायर सेकेंड्री स्कूल परीक्षा वर्ष-2020 के परीक्षा परिणाम आज सोमवार को घोषित किए गया। हायर सेकेंड्री स्कूल परीक्षा परिणाम में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया तथा प्रदेश की मेरिट में जिले के 03 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया। जिनमें सेंट जॉन्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चापड़ा की वाणिज्य समूह की छात्रा प्रियांशी यादव पिता विजयसिंह यादव ने 500 में से 480 नंबर प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सेंट जॉन्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चापड़ा की वाणिज्य समूह की छात्रा कृतिका भाटी पिता सुरेश कुमार भाटी ने 500 में से 477 नंबर प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार उत्कृष्ट विद्यालय देवास के कला संकय के छात्र निखिल वर्मा पिता महेश वर्मा ने 500 में से 481 नंबर प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी सफल नहीं हुए हैं वे हताश, निराश न हों। असफलता हमारे रास्ते बंद नहीं करती हमें सिखाती है। जो कमियां रह गई हैं उन्हें दूर कर फिर मेहनत कर सफल होंगे। आपके सामने पूरा खुला आसमान है उड़ान भरने के लिये। उन्होंने कहा है कि वे असफलता से घबराये नहीं, संयम रखें तथा आगे और अच्छे से मेहनत कर सफलता अर्जित करें।
     जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आज कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम मंडल द्वारा घोषित किया गया। जिसमें देवास जिला प्रदेश में 16वें स्थान पर एवं संभाग में 5वें स्थान पर रहा है। जिले का सकल परीक्षा परिणाम 74.02 रहा हैं। जिसमें 69.71 प्रतिशत बालकों एवं 79.21 प्रतिशत बालिकाओं का रहा है।

देवास-जिले के 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर लौटे अपने घर,जिले में अब तक कुल 332 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे

देवास। देवास जिले में आज 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतला पटले सहित अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डाक्टर तथा र्निसंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। जिले में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि जिले के 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पंहुचे। अमलतास अस्पताल के कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ. अश्विन सोनगरा और उनकी टीम द्वारा निरंतर प्रयासरत रहकर इनका इलाज किया गया।चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी।
डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 332 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा 10 मरीजों की अब तक मृत्यु हो चुकी है एवं 73 एक्टिव मरीज देवास जिले से मौजूद हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ, देखें मेरिट लिस्ट

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 3 बजे 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया।

• मंदसौर की प्रिया और रिंकू ने विज्ञान वर्ग में 495, • रीवा की खुशी सिंह ने कला में 486
• वाणिज्य में नीमच के मुफद्दल 487 अंक के साथ टॉपर; इस बार कुल 3.56% कम पास हुए

यहाँ देखे रिजल्ट??

http://www.mpresults.nic.in/


इस बार 68.81% रेगुलर और 28.70% प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए। पिछले साल एमपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट 72.37% रहा था। इस बार 3.56% कम स्टूडेंट पास हुए। हालांकि, एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। छात्राएं 73.40% पास हुईं जबकि64.66% छात्र सफल रहे।सरकारी स्कूलों को 71.43% और प्राइवेट स्कूल का 64.93% रहा एक बार फिर सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहतर रहा है। इस बार शासकीय स्कूल में 71.43% और प्राइवेट स्कूल में 64.93% छात्र-छात्राएं पास हुए।

मेधावी छात्रों के लिए फिर शुरू हुई लैपटॉप योजना

मेधावी विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप देने की योजना फिर शुरू हो गई है। 12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। उन्हें 25 हजार रुपए और सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अस्पताल में भर्ती होने के बादभी काम कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को समीक्षा बैठक के बाद इसकी घोषणा की। 2019-20 के लिए एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉपर स्टूडेंट्स को योजना का लाभ मिलेगा। लैपटॉप प्राइवेट और नियमित दोनों तरह के छात्रों को दिए जाएंगे।

10वी और 12वी का रिजल्ट 30 साल में पहली बार दोनों अलग-अलग

उज्जैन की भेरूगढ़ जेल में फैला संक्रमण, 150 कैदियों को किया गया आइसोलेटेड

संक्रमित कैदियों के कांटेक्ट में आए 15 कैदियों की जांच, सभी बंदियों की स्क्रीनिंग हो रही

उज्जैन:केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पाजिटिव मरीजों के कांटेक्ट में आये 15 कैदियों को जांच में लिया गया है जबकि 150 कैदी, जिन्हें सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण है उन्हें आइसोलेट भी कर दिया गया है। जेल में बंद सभी कैदियों की स्क्रीनिंग और जांच जेल प्रशासन द्वारा कराई जा रही है।

जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से जेल प्रशासन द्वारा सभी कैदियों की स्क्रीनिंग व जांच की जा रही थी। आईसीएमआर टीम द्वारा पिछले दिनों 136 लोगों की जांच की गई जिनमें से 60 लोगों की सैंपलिंग हुई थी। इनमें से 5 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाये गये जबकि बुखार, सर्दी, खांसी के लक्षण वाले 150 कैदियों को आइसोलेट भी किया गया है। आईसीएमआर टीम के डॉक्टर ने चर्चा में बताया कि केन्द्रीय जेल में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पूर्व में मिले थे। वर्तमान में जो 5 कोरोना मरीज सामने आये हैं उनमें से एक मरीज पूर्व के दो मरीजों के कांटेक्ट में था, जबकि 4 की कांटेक्ट हिस्ट्री भी जांच रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि कनेक्टिंग वाले 15 लोगों को भी आइसोलेट किया गया है। जेल अधीक्षक अलका सोनकर के अनुसार जेल में जो नये बंदी आ रहे हैं उनको जांच के उपरांत अलग रखा जा रहा है साथ ही जेल में डॉक्टरों द्वारा स्क्रीनिंग के माध्यम से सभी कैदियों की जांच नियमित जारी है।

यह कहना है आरआरटी का हालात बिगडऩे की आशंका इधर रैपिड रिस्पांस टीम का कहना था कि
केंद्रीय भैरवगढ़ जेल परिसर का अपना दायरा है। ऐसे में वहां बंद कैदियों को सामाजिक दूरी का पालन करना और मुंह पर मॉस्क लगाए रखना अति आवश्यक है। चूंकि सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था, अत: हमें जांच के दौरान चिंता लग रही थी। वहीं कैदी भी डरे हुए थे। अभी तक का अनुभव बताता है कि यदि जेल में सावधानियां नहीं रखी गई और एक बार कोरोना संक्रमण फैला तो बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।

पूर्व फारेस्ट एस डी ओ पाराशर का निधन

काटाफोड़। विगत दिवस नगर के ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ अनुराग पाराशर के पिता, हरीश पाराशर के काका व फारेस्ट विभाग के पूर्व एस डी ओ श्री श्यामसुंदर पाराशर का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर संपूर्ण ब्राह्मण समाज के साथ ही समस्त नगरवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

फेल विद्यार्थी निराश न हो – मुख्यमंत्री श्री चौहान”रूक जाना नहीं”; योजना में पुन: मिलेगा अवसर

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 2020 परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी निराश न हो। उनके लिये ‘रूक जाना नहीं’ योजना लागू की गई है। इस योजना में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। योजनान्तर्गत पात्र विद्यार्थी कक्षा 10 के लिये 28 जुलाई और कक्षा 12 के लिये 5 अगस्त तक एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से अथवा स्वयं ऑनलाइन निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा के लिये पंजीयन करा सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि योजना माध्यमिक शिक्षा के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने वर्ष 2018 की ‘रूक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है परंतु वह कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकें है, वे भी योजना का लाभ उठाकर अगस्त माह में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते है। परीक्षा प्रश्न-पत्र मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के पाठ्यक्रम अनुसार ही होंगे तथा केवल अनुत्तीर्ण विषयों की ही परीक्षा देनी होगी।

‘रूक जाना नहीं’ योजना में यह भी प्रावधान है कि यदि किसी कारणवश परीक्षार्थी माह अगस्त 2020 की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाते तो वे शेष अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा माह दिसम्बर 2020 में दे सकते है। इसके लिये उन्हें पुन: अपना पंजीयन एम.पी. ऑनलाइन पर करवाना होगा। इस प्रकार विद्यार्थियों को दूसरा अवसर भी प्रदान किया जायेगा।

जुलाई 2020 में आयोजित प्रथम चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी को ही कक्षा 11वीं में नियमित प्रवेश की पात्रता होगी। द्वितीय चरण में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं में नियमित प्रवेश नहीं मिलेगा। परंतु वे वर्ष 2022 के जून माह में रूक जाना नहीं योजना अंतर्गत 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।

बेटे के पॉजिटिव आने के बाद भाजपा नेता गोलू शुक्ला ने क्वॉरेंटाइन से आकर गलत तरीके किये मंदिर मे दर्शन, होगा केस दर्ज

भक्तों से भेदभाव नेताओं, मंदिर कर्मचारियों व निजी सुरक्षाकर्मियों को महंगा पड़ गया। नागपंचमी पर महाकालेश्वर मंदिर और नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए अनधिकृत तरीके से प्रवेश करने के मामले में इंदौर के भाजपा नेता गोलू शुक्ला और उनके साथी दीपेंद्रसिंह सोलंकी सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है। मंदिर प्रबंध समिति ने इसके लिए महाकाल थाना पुलिस को पत्र भेजा है। आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर धारा 188 व महामारी एक्ट के प्रावधानों में कार्रवाई की जाएगी। बड़ी बात यह है कि हाल ही में शुक्ला के बेटे पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने खुद के होम क्वारेंटाइन होने की बात कही थी। इसके बावजूद वे उज्जैन आए। नियम तो तोड़ा ही, साथ ही लोगों की जान खतरे में डाली। मंदिर में अनधिकृत प्रवेश की जानकारी मंदिर समिति अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह को लगने पर उन्होंने प्रशासक सोजानसिंह रावत को आदेश दिया गोलू और दीपेंद्र के विरुद्ध धारा 188 का प्रकरण तत्काल दर्ज कराएं तथा वीडियो फुटेज के आधार पर ऐसे अनधिकृत प्रवेश किया

शुक्ला प्रोटोकॉल से आए, अखाड़े से होकर नागचंद्रेश्वर पहुंचे

नागपंचमी पर गोलू शुक्ला मंदिर के प्रोटोकॉल ऑफिस की मदद से शाम 4 बजे करीब मंदिर परिसर में पहुंचे थे। उन्होंने महाकालेश्वर के दर्शन किए। फिर उन्होंने मंदिर कर्मचारियों से नागचंद्रेश्वर जाने की बात कही। कर्मचारियों ने मना कर दिया तो वे महानिर्वाणी अखाड़े में पहुंचे। वहां महंत विनीत गिरि से परिचय किया। महंत आराम के लिए चले गए, इसके बाद एक साधु की मदद से नागचंद्रेश्वर में दर्शन किए।

शुक्ला- अखाड़े के माध्यम से दर्शन किए

अवैध तरीके से प्रवेश नहीं किया। यदि हम ऐसा करेंगे तो कार्यकर्ताओं और नेताओं पर क्या प्रभाव जाएगा। महंतजी से बात हो गई थी, उनसे मिलना भी हो गया। वहीं से दर्शन के लिए गए। प्रशासन जो चाहे करता रहे, कोई दिक्कत नहीं है। भगवान से मिलने से कोई रोक सकता है क्या?

महंत- मैं तो उन्हें जानता तक नहींमैं उन्हें नहीं जानता।

वे आए और बैठे थे। किसी ने परिचय दिया, नमस्कार हुई। चूंकि रातभर की थकान थी, इसलिए मैं आराम करने चला गया। मैंने दर्शन के लिए उन्हें परमिशन नहीं दी। वे कैसे गए यह मुझे नहीं पता। प्रवेश की व्यवस्था पूरी प्रशासन के पास थी।

जेल मे दाखिल होने से पहले केदियो को कराना होगा कोरोना टेस्ट, म.प्र. शासन ने जारी किये आदेश

• कोरोना रिपोर्ट आने तक सभी को जेलों में नएक्वारेंटाइन बैरक में रखा जाएगा

• प्रदेश की जेलों में कैदियों से 31 अगस्त तक मुलाकात पर रोक लगाई गई है

मध्यप्रदेश की जेलों में अब किसी भी बंदी को बिना कोरोना टेस्ट कराए इंट्री नहीं दी जाएगी। जेल में दाखिल करने के पहले आरोपी का कोरोना संबंधी टेस्ट कराना होगा। टेस्ट रिपोर्ट आने तक बंदी को जेल की नए क्वारेंटाइन बैरक में रखा जाएगा। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिए हैं। इधर, पहले से ही बंदियों से 31 अगस्त तक जेल में मुलाकात पर रोक है।शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि न्यायालय के आदेश से न्यायिक हिरासत में भेजे जाने वाले बंदियों को कोरोना संबंधी टेस्ट कराने के बाद ही जेलों में दाखिल किया जाएगा। यह आदेश प्रदेश के सभी कलेक्टर, एसपी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन के साथ ही सभी जेल अधीक्षक को भेज दिए गए हैं।

तीन बार बढ़ाई जा चुकी है मुलाकात की अवधि

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते 23 मार्च से लॉकडाउन शुरू किया गया था। इसके तहत जेल में बंदियों से मुलाकात पर भी 31 मई तक रोक लगा दी गई थी। वहीं, प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए मुलाकात पर रोक की अवधि एक माह और बढ़ाकर यह 30 जून तक कर दी थी। इसके बाद शासन के आदेश पर अब इसे 31 जुलाई तक कर दिया गया। अब इसे फिर बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से पुलिस प्रशासन हुआ शक्त बिना मास्क वालो पर की जा रही चालानी कार्रवाई

देवास (कांटाफोड़)। थाना प्रभारी जयराम चौहान के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिदिन बिना मक्स लगाए राहगीरों को समझाइश दी जा रही है साथ ही मोटरसाइकिल पर बेवजह घूम रहे बिना मास्क लोगों पर नियानुसर चालानी कार्रवाई की जा गई । ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ रहे लगातार कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस विभाग के द्वारा बार बार जागरूक किया का रहा है। साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की हिदायत भी दी जा रही है।

?बालकृष्ण शर्मा (कांटाफोड़)