Dewas शहर साफ-सफाई व्यवस्थाओ को लेकर नगर निगम आयुक्त ने ली बैठक

• बेकलेन की निरंतर सफाई, बडे नालो की पोकलेण्ड एवं जेसीबी मशीनो से सफाई के दिए निर्देश

• अमानक पॉलिथीन प्राप्त होने व गंदगी पाई जाने पर करें चालानी कार्यवाही..

देवास। शहर साफ-सफाई व्यवस्थाओ को लेकर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निगम स्वास्थ्य विभाग की बैठक आहूत कर शहर की स्वच्छता पर विशेष रूप से फोकस किये जाने के निर्देश दिये गये।

बीते रविवार देवास एक्सप्रेस ने आज आयुक्त ने ली बैठक के सभी मुद्दों को लेकर खबर प्रकाशित की थी

आयुक्त ने बैठक मे उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारी, झोन प्रभारीयों, स्वच्छता निरीक्षको, दरोगाओ को अपने वार्ड क्षेत्रो मे स्थित बेकलेन की निरंतर सफाई करवाई जाने के साथ ही बडे नालो की सफाई पोकलेण्ड एवं जेसीबी मशीनो से कर उसकी गाद निकालने के साथ-साथ नालियो की भी सफाई के साथ ही प्रमुख स्थानो पर रखी गई। डस्टबीनो की जांच कर जिन डस्टबीनो मे टुट फुट हो गई है या खराब हो गये है उन्हे बदलवाकर नई डस्टबीन लगवाई जाने के साथ ही सार्वजनिक शौचालयो की निरंतर सफाई व धुलाई करवाई जाने के कार्य की मानिटरिंग की जावे। शहर मे किये जा रहे भवन निर्माणो के उपर हरी नेट लगवाई जाने के साथ ही जिन निर्माणाधीन भवनो मे नेट नही लगाई गई है उन भवनो पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये गये। इसी के साथ प्रमुख स्थानो व व्यवसाईक क्षेत्रो मे शहरी व व्यवसाईक क्षेत्रो पर फोकस देने हेतु कहा। इसी प्रकार बडे व छोटे व्यवसाईयो के पास से अमानक पॉलिथिन प्राप्त होने पर तथा व्यवसाईक क्षेत्र मे गंदगी करने वाले व्यवसाईयो पर रख्ती से चालानी कार्यवाही की जाने के भी निर्देश दिये गये।

Dewas : लगातार 12 घंटे तक कलाकारों द्वारा दी जाएगी गायन की प्रस्तुतियां

विश्व संगीत दिवस पर शहर में पहली बार होगा गायन का अनोखा आयोजन

देवास। शहर के इतिहास में पहली बार लगातार गायन का भव्य एवं अनोखा आयोजन होने जा रहा है। संस्था मानस की अनुषंगी संस्था सिंगिंग फॉर चैरिटी के तत्वावधान में विश्व संगीत दिवस पर होने वाले गायन आयोजन में कलाकारों द्वारा लगातार 12 घंटे तक फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। संस्था अध्यक्ष राजेश पटेल ने बताया कि विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को जवाहर चौक स्थित विक्रम सभा भवन में प्रात: 11 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। जो रात्रि 11 बजे तक लगातार चलेगा। आयोजन में देवास, उज्जैन, इंदौर, बड़वानी, शाजापुर के लगभग 80 कलाकारों द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां देर रात्रि तक दी जाएगी। संस्था के देवेन्द्र पंडित, हेमंत शर्मा, डॉ. जुगलकिशोर राठौर, चेतन उपाध्याय, रेणुका राठौर, रमेश चौधरी, मनीष उपाध्याय, अभय मुले, सुनील पॉल, निकिता मारू आदि द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। सभी ने नगर के समस्त संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की है।

Dewas बाजार में नाले के खुले ढक्कन दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण, बैक लाइन में कूड़े का अंबार…

देवास। नगर निगम द्वारा वर्षा पूर्व 45 ही वार्डाे मे नाला, नाली, चेम्बरो की सफाई की जाने के साथ ही वर्षाकाल मे जल जमाव वाले क्षेत्रो को चिन्हित कर जल निकासी की जाने के साथ ही प्रमुख स्थानो पर निरंतर सफाई का दावा किया जा रहा है परंतु हकीकत तो वर्षा आने पर ही दिखाई देगी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निगम के दावे खोखले ही दिखाई देंगे या शहर में इस वर्ष बारिश में कुछ बदलाव के साथ जल जमाव की स्तिथि से राहत मिलेगी।

इसी के तहत शहर के मुख्य बाजार शुक्रवारिया हाट क्षेत्र में नाले के ढक्कनों को निकाल कर छोड़ दिया गया। करीबन 15 दिन बीत जाने के बाद भी नालों के सबंधित कार्य पूर्ण कर उनके ढक्कन को नही लगाया जा सका। चौराहों पर भी नाले के ढक्कन खुले ही पड़े है जो भी दुर्घटना को सामने से आमंत्रण देते थक नही रहे है। बीते कुछ दिनों में अनेक वाहन उस नाले में फसते हुए दिखाई दिए है। सब्जी मार्केट होने के कारण इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगो का आना जाना लगा रहता है। रात में तो यह नाले का गड्ढा दिखाई भी नही देता है जो की बड़ा जोखिम भरा हो जाता है।

वही मुख्य सब्जी बाजार व अन्य मार्केट होने से पूरे शहर के लोग इस बाजार में सामानों की खरीदारी करने आते हैं। लेकिन बाजार के बीचों बीच गली में पसरे इस गंदगी को देख स्वच्छ भारत मिशन पूरी तरह विफल होता दिख रहा है। शहर का मुख्य वार्ड तथा बाजार होने के बाद भी यहां सुलभ शौचालय अभाव है। सब्जी वाले व अन्य लोग गली में ही लघुशंका करने के लिए पहुंच रहे है जिससे गली में गंदगी व दुर्गंध फैली रहती है।

क्षेत्र में रहवासी खाली पड़े प्लाटो से भी अत्यधिक परेशान नजर आ रहे है। प्लाटो में जगह जगह पॉलिथीन बिखरा पड़ा है। जहां पर पशुओं का भी जमावड़ा लगा रहता है। एक तरफ पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने को लेकर प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पॉलिथीन का जमकर उपयाेग हाे रहा है। मुख्य बाजार मे गंदगी व पॉलिथीन के ढ़ेर पर पशु मुंह मारते रहते है। गायें भी पॉलिथीन खा रही है। जिससे उसे शारीरिक रुप से नुकसान झेलना पड़ता है। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर निगम द्वारा समय समय पर पॉलीथिन का उपयोग करने वाले सब्जी के दुकान वालो पर कार्यवाही की जाती है परंतु पॉलीथीन विक्रेता के खिलाफ कोई कार्यवाही होती है।

क्षेत्र में ही अवैध मुर्गा मुर्गी की दुकान संचालित होती है जिससे क्षेत्र के कुत्ते मुर्गा मुर्गी की गंदगी क्षेत्र में फैलाते है। दुकानों के आस पास अनेक धार्मिक स्थान होने के बावजूद उनपर कोई ठोस कार्यवाही नही होती है अनेको बार निगम द्वारा दिखावटी कार्यवाही कर इतिश्री कर ली जाती है परंतु आज तक उस समस्या का कोई हल नही निकला। रहवासियों की मांग पर क्षेत्रीय पार्षद ने भी अपने पिछले कार्यकाल में दुकानों को उचित स्थान पर ले जाने हेतु मुद्दा उठाया था परंतु आज तक उस मामले में कोई कदम नहीं उठाया गया।

Dewas : शराब की दुकान से परेशान इटावा के रहवासी

शिवसेना ने वाइन शॉप व थाने पर दिया आवेदन

देवास। विगत कई दिनों से इटावा के रहवासियों द्वारा शिवसेना यूबीटी को सूचना कर बताया गया कि प्रतिदिन रात में केसर होटल स्थित वाइनशॉप पर लोग वहीं पर शराब पीकर गाडिय़ां रोड पर लगाकर लड़ाई झगड़े करते है। जिससे की गाडिय़ा निकालने में बहन, बेटी और आसपास के रहवासियों को निकलने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस विषय को संज्ञान में लेते हुए शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा ने शिवसेना जिला प्रभारी विजय जायसवाल को निर्देश दिया कि इटावा की निवासियों की समस्याओं का समाधान कर उक्त कार्रवाई करें। इस विषय को लेकर विजय जायसवाल ने वाइन शॉप संचालक और सिविल लाइन थाने पर आवेदन के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराकर मांग की गई कि इस तरह की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। अन्यथा शिवसेना मिलकर उग्र आंदोलन करेगी। आवेदन देते समय शिवसेना युवा सेना अध्यक्ष नितिन राज वर्मा, युवा नेता आशू पठारे, शिवम चतुर्वेदी, ग्रामीण प्रमुख श्रवण दरबार इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी रत्नेश गुप्ता ने दी।

Dewas : सेक्स रैकेट में लिप्त प्रिंस होटल को प्रशासन ने किया ध्वस्त

देवास : शहर के इंदौर भोपाल बायपास पर बीते दिनों पुलिस द्वारा छापा मारकर प्रिंस होटल से कुछ युवक युवतियों को पकड़ा गया था। पुलिस द्वारा होटल संचालक सहित कई लोगो पर प्रकरण दर्ज किया गया था, बता दे की जिस जमीन पर होटल में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था वह ग्रीन बेल्ट की जमीन है और वह अवैध अतिक्रमण कर अवैध कार्य किए जा रहे थे, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष द्वारा पत्र लिखकर कलेक्टर से इस भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की गई थी।
आज सुबह प्रशासन व नगर निगम की टीम ने बायपास पर पहुंचकर प्रिंस होटल को बुल्डोजर द्वारा ध्वस्त किया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230618-WA0029.mp4

Dewas : आर्थिक सहायता राशि वितरण में अनियमितता पर 18 पटवारी और 02 लिपिकों पर होगी कार्यवाही

देवास: जिले में राजस्व वर्ष 2018-19 से 2021-22 तक के मध्य प्राकृतिक आपदा में वितरित होने वाली आर्थिक सहायता राशि वितरण में आहरण संवितरण में अनियमितता पाये जाने पर जांच उपरांत राहत राशि वितरण में गबन होना पाया गया। कलेक् टर श्री गुप्ता ने तहसीलदार टोंकखुर्द सोनकरछ, कन्नौद, सतवास और खातेगांव को संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध आर्थिक सहायता राशि गबन संबंधित प्रकरण दर्ज दण्डाक्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

दोषी कर्मचारियों में सहायक ग्रेड-3 तहसील टोंकखुर्द श्री राहुल माली, पटवारी समरथ जांगडे तहसील टोंकखुर्द, पटवारी (निलम्बित) श्री अनिल मालवीय तहसील टोंकखुर्द पटवारी (निलम्बित) श्री अजय चौधरी तहसील सोनकच् छ, सहायक ग्रेड-3 (निलम्बित ) श्री राहुल कर्मा तहसील कन्नौद, पटवारी यारसिंह सोलंकी तहसील सतवास, पटवारी रामोतार जोलवाल तहसील सतवास, पटवारी रायसिंह देवडा तहसील खातेगांव, पटवारी (निलम्बित) श्री दिनेश सिसोदिया तहसील खातेगांव, पटवारी (निलम्बित) श्री दिलीप यादव तहसील खातेगांव, पटवारी (निलम्बित ) श्री अमित कुशवाह तहसील खातेगांव, पटवारी ( निलम्बित) श्री महेन्द्र मण् डलाई तहसील खातेगांव, पटवारी (निलम्बित) श्री भैयालाल नरगावे तहसील खातेगांव, पटवारी अनिल पूर्व तहसील खातेगांव, पटवारी अनिरुद्ध तहसील खातेगांव, पटवारी अर्जुन वमी तहसील सतवास, पटवारी बंशीलाल डावर तहसील खातेगांव, पटवारी नन्दकिशोर शर्मा तहसील खातेगांव, पटवारी नवीन धीमान तहसील खातेगांव तथा पटवारी विकास सराठिया तहसील खातेगांव शामिल है

Dewas: पार्षद पटेल की खाली कुर्सी को वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन

वार्ड 16 के सैकड़ों रहवासी समस्या को लेकर पहुंचे नगर निगम

देवास। वार्ड 16 बिंजाना क्षेत्र के सैकड़ों रहवासी क्षेत्र में व्याप्त अतिक्रमण, नाली निर्माण व रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर नगर निगम पहुंचे। नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन देने के दौरान कोई भी जवाबदार अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आए वार्डवासियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नगर निगम में कोई भी जवाबदार अधिकारी व नेतागण मौजूद नही थे। महापौर और सभापति अपने-अपने कार्यालय से नदारद थे। पश्चात सभी क्षेत्रवासी वार्ड पार्षद गणेश पटेल (अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग) को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने उनके नगर निगम स्थित कार्यालय पहुंचे। जहां पार्षद के मौजूद नहीं होने पर नारेबाजी कर पार्षद की खाली कुर्सी को ज्ञापन सौंपा। अंत में क्षेत्रवासियों ने नगर निगम उपायुक्त पुनीत शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। नगर निगम उपायुक्त ने 7 दिनों में समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। यदि 7 दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों द्वारा नगर निगम का घेराव आंदोलन किया जाएगा।

Dewas कुंवर राहुल सिंह कप्तान बने श्री राष्ट्रीय नवचेतना परिषद संगठन में जिला कार्यकारणी सदस्य…

देवास। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना टीम दादाभाई कुंवर शिव प्रताप सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में तहसील मीडिया प्रभारी कुंवर राहुल सिंह कप्तान को श्री राष्ट्रीय नवचेतना परिषद संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर युवराज सिंह राठौड़ किअनुशंसा पर जिला कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया।नियुक्ति के बाद राहुल सिंह कप्तान में बताया की वो निष्पक्ष रूप से संघठन के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उनकी मांगे है की सर्वप्रथम गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए आसामाजिक तत्व द्वारा किये जा रहे कार्यो पर रोक लगाई जाये। हमें हिन्दू मातृशक्ति/नरीशक्ति को जागृत करना है।सामाज में जो आर्थिक रूप से कमजोर है। बहनों का विवाह कर रहे हैं। उनको आर्थिक रूप से मदद करना ही हमारे संगठन का मूल उद्देश्य है। श्री राजपूत की न्युक्ति पर इष्ट मित्रो ने बधाई प्रेषित की है।

Dewas देवभूमि पर बीच बाजार में खुलेआम चल रहा अवैध मांस का कारोबार

• गैरकानूनी तरीके से चल रही अवैध मांस मटन की दुकानों को तत्काल सील किया जावे : शिव सेना

• कार्यवाही नहीं होने पर शिवसेना हिंदू समाज को साथ लेकर सडक़ पर उतर आंदोलन के माध्यम से शहर भर में अवैध तरीके से चल रही दुकानों को बंद कराएगी।

देवास। माँ चामुण्डा की पावन नगरी देवो की भूमि देवास में बीच बाजार में खुलेआम अवैध मांस का कारोबार फल फुल रहा है। शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से मुलाकात कर बताया कि देवास शहर को माँ चामुंडा की नगरी कहा जाता है। यह देवनगरी होकर अनेकों देवालयों से सुसज्जित है। यहां मां तुलजा भवानी, मां चामुंडा देवी, मां अन्नपूर्णा, मां केला देवी, अष्टभुजा माता, मां पिपलेश्वरी, महाकाली सहित खेड़ापति हनुमान, सोमेश्वर, बिलावली महाकाल, पिपलेश्वर महादेव, वेंकटेश्वर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, अष्टविनायक मंदिर नागदा के स्वयंभू गणेश मंदिर के साथ अहिंसा परमो धर्म का मार्ग दिखाने वाले महावीर भगवान के आदेश्वर मंदिर, शंखेश्वर मंदिर जैसे अनेकों धार्मिक स्थलों से परिपूर्ण है।

इस धार्मिक नगरी में रहने वालो की आस्था के साथ नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की बेरुखी के चलते खिलवाड़ हो रहा है और आम जनता के मौलिक अधिकारों का हनन-शोषण किया जा रहा है। नगर निगम अधिनियम 1956 के तहत किसी भी नगर में मांस मटन की दुकानें नगर निगम द्वारा निर्धारित मार्केट से एक ही स्थल पर विक्रय किए जाने का नियम है। इसके अतिरिक्त कहीं भी कोई दूसरी निजी दुकान पर मांस मटन का विक्रय किया जाना गैर कानूनी है। लेकिन देवास नगर निगम के अधिकारियों की सांठगांठ से अधिकारियों की रिश्वतखोरी के चलते शहर भर में अनेकों अनेक मांस मटन अंडे की अवैध दुकान है जो बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही है। आम जनता ने नगर निगम के अधिकारियों को कई बार लिखित में कई शिकायतें की है लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस और ध्यान देना ही नहीं चाहते। शाकाहारी आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हो रहा शहर में हननशहर में अवैध मांस की दुकानों के कारण यहां रह रहे शुद्ध शाकाहारी आमजनों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है, उनकी धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। शहर भर में मंदिरों को टारगेट करके इन दुकानों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें से ईदगाह रोड, शुक्रवारीया हाट, पुराना पत्ती बाजार, बावडीया, स्टेशन रोड, माताजी टेकरी मार्ग प्रमुख हैं। धार्मिक स्थलों के आसपास संचालित हो रही है। अवैध मांस मटन की दुकानों से कभी भी शहर में बड़ा विवाद हो सकता है और शहर की शांति व्यवस्था भंग हो सकती है।

गैरकानूनी के तरीके से चल रही अवैध मांस मटन की दुकानों को तत्काल सील किया जावे और कानून का पालन करवाया जाकर आम जनों के हितों की रक्षा की जाए। कार्यवाही नहीं होने पर शिवसेना हिंदू समाज को साथ लेकर सडक़ पर उतर आंदोलन के माध्यम से शहर भर में अवैध तरीके से चल रही दुकानों को बंद कराएगी। जिसके कारण कोई भी अप्रिय घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन की रहेगी। त्वरित कार्यवाही की जा कर नगर वासियों के हितों की रक्षा, मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाये और कानून का पालन करवाया जाये। एक तरफ शहर में नगर निगम स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है और दूसरी तरफ शहर बीचो बीच में संचालित हो रहे मटन चिकन मार्केट ने शहर की फिजा को खराब कर रखा है। जब मछली मार्केट शहर से बाहर है तो यह मटन चिकन मार्केट शहर में कैसे। कई वर्षों पहले मोती बंगला में संचालित हो रहे मछली मार्केट को भी जनता की परेशानियों को देखते हुए रहवासियों की परेशानी को दूर करने के लिए शहर से बाहर मछली मार्केट को किया गया था। वही आज देखा जाए तो जिस प्रकार से मटन चिकन मार्केट रेवड़ी की तरह फैल गया है। इसे भी शहर से बाहर होना चाहिए, शहर में इस प्रकार की चीजें तूरंत प्रतिबंधित करना चाहिए।

ज्ञापन देते समय शिवसेना के ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह बेस, युवा सेना जिला अध्यक्ष तरुण देशमुख, जिला संयोजक कृष्णाजी राव परखे, जिला उपाध्यक्ष दशरथ जाट ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष लाखन टिपानिया, विशाल सहित अन्य साथी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला महामंत्री संजू भाटी ने दी।

Dewas नियम कानून को ताक में रखकर बेची जा रही शराब

• जनसुनवाई में की गई शिकायतों में हुए कई चौकाने वाले खुलासे…

देवास। शहर मे आजकल नियम कानून को ताक में रखकर अवैधानिक रूप से शराब विक्रय लगातार सुर्खियों में है। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी एवं शिवसेना द्वारा नशे के इस कारोबार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने की जरूरत भी व्यक्त की गयी है। इसी बीच कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में अवैध शराब विक्रय को लेकर शिकायतें की गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर को की गयी शिकायतों में अवैध शराब विक्रय के कई चौकाने वाले तथ्यात्मक खुलासे सामने आये है। आबकारी नीति 2023 के बिन्दू क्रमांक 30 के मुताबिक शराब की दुकानें खुलने का समय प्रातः: 8.30 बजे का है। 8.30 को दुकान खुलने पर 9.30 बजे तक एक घंटा तक शराब की बिक्री प्रतिबंधित है। इस दौरान साफ सफाई एवं लेखा जोखा संधारण किया जा सकता है, लेकिन शहर में प्रात: 8 बजे से ही शराब बिकना शुरू हो जाता है। इसी प्रकार दुकान बंद होने का समय रात्रि 11.30 बजे तक का है, लेकिन इसके बावजूद देर रात 12 बजे तक या इसके पश्चात शटर गिराकर भी शराब बेची जा रही है। जनसुनवाई में की गयी शिकायत में यह बात भी सामने आई है कि ठेकेदार द्वारा दुकान पर अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक दामों पर शराब बेची जा रही है। मूल्य से अतिरिक्त 10 रुपये से लेकर 30 रूपये तक अधिक रुपये लेकर ग्राहकों को लूटा जा रहा है।

धर्मस्थलों के आसपास संचालित हो रही शराब दुकानें : जनसुनवाई में अलग अलग की गयी इन शिकायतों के अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों द्वारा शहर में धार्मिक स्थलों के आसपास शराब दुकानें संचालित किये जाने की शिकायतें भी की गयी है। शिकायत कर्ता रवि साहू, नरेन्द्र पडिय़ार, शेखर कौशल, मकसुद शेख, अमजद, मेहमूद, गुरूमीत सिंह ने शिकायत करते हुए कहा है कि शहर में नई आबकारी नीति 1 अप्रैल 2023 के विरूद्ध धार्मिक स्थल से 100 मीटर की दूरी के अन्दर शराब बेची जा रही है। जिले के आबकारी अधिकारियों ने जिले की कई शराब दुकानों का भौतिक सत्यापन कराए बगैर ही शराब दुकानों को संचालित करने की अनुमतियां प्रदान कर दी गई है। इन सभी शराब दुकानों को उनके निर्धारित क्षेत्र से हटाकर शराब ठेकेदारों के बतलाए गए अन्य स्थानों पर ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें अनुमति प्रदान की गई है। जिसकी वजह से शासन की आबकारी नीति का पालन नहीं हो पा रहा है। नावेल्टी चौक पर संचालित होने वाली शराब दुकान को ईदगाह मस्जिद से कुछ दूरी पर एबी रोड पर संचालित किया जा रहा है। इस्लाम धर्म में शराब को हराम बताया गया है, लेकिन शराब ठेकेदार और आबकारी विभाग के अधिकारियों के द्वारा ईदगाह मस्जिद से मात्र 73 मीटर की दूरी पर इस शराब दुकान को संचालित करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। भवानी सागर क्षेत्र में संचालित की जाने वाली शराब दुकान को एबी रोड पर बस स्टैंड के सामने गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब के नजदीक 88 मीटर की दुरी पर संचालित किया जा रहा है। उज्जैन रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन के सामने की शराब दुकान को उज्जैन रोड पर स्थित हनुमान मंदिर से मात्र 46 मीटर की दूरी पर संचालित किया जा रहा है। इसी प्रकार बावडिय़ा क्षैत्र में 2 शिव मंदिरों के बिल्कुल नजदीक मात्र 10 से 20 मीटर की दूरी पर शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है। अब शहर में चारो तरफ अवैधानिक शराब बिक्री के शौर के बीच जनसुनवाई में की गयी शिकायतों को संज्ञान में लेकर कलेक्टर क्या कार्यवाही करते है। इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।