Dewas : तेज हवा आंधी से गिरा अखाड़ा रोड स्थित मस्जिद पर बना पतरे का सेट

फिर पुली से उतारा रोपवे का तार

देवास : शहर में आज दोपहर तेज हवा आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश में शहर के बीच सुभाष चौक के नजदीक अखाड़ा रोड पर स्थित मस्जिद के ऊपर बना पतरे का सेट रोड पर आ गिरा। हालाकि इसके कोई जनहानि नही हुई है। फिलहाल मार्ग से आवागमन पूरी तरह से बंद है। बता दे की बीते दिनों चली आधी हवा में शुकावारिया हाट में भी एक पतरे का सेट गिर गया था। साथ ही थोड़ी देर की आधी हवा में एक बार फिर माता टेकरी के रोपवे की ट्राली पुली से नीचे आ गई। बीते दिनों 8 लोगो के फसने के बाद रोपवे की रिपेयरिंग की गई थी पर स्थिति पुन ज्यों कि त्यों हो गई। इसका स्थाई निराकरण होना अति आवश्यक है नही तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230612-WA0073.mp4

Dewas : शिप्रा में तनाव : मुस्लिम युवक से परेशान महिला ने पिया एसिड, मौत

विरोध में बंद रहा शिप्रा, प्रशासन ने किया आरोपी का मकान सील

देवास : जिले के शिप्रा में कल एक नवविवाहिता महिला ने मुस्लिम युवक से परेशान होकर एसिड पी लिया, जिससे महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजन व हिंदू संगठन ने थाना पर पहुंचकर कार्यवाही की मांग की। साथ ही आज सुबह से कार्यवाही की मांग को लेकर बाजार भी बंद रखा।

बता दे की जाकिर पिता अक्कू निवासी सिनवानी रोड से परेशान होकर रीना जोशी ने एसिड पी लिया और परिवार वालों को फोन पर बताया कि उसे जाकिर परेशान कर रहा था, इसलिए उसने आत्महत्या का कदम उठाया है। महिला को परिवार वाले इंदौर के अस्पताल ला रहे थे. इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता रात में थाने पहुंच गए और घेराव कर जाकिर के खिलाफ केस करने की मांग की। हंगामे के बाद पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। आरोपी पर कार्यवाही की मांग को लेकर आज सुबह से ही शिप्रा में दुकानें बंद हैं साथ ही भारी पुलिस तैनात भी है। परिजन द्वारा शव रोड पर रखकर चक्काजाम भी किया। उनका कहना है कि जाकिर ने ही इतना परेशान किया कि महिला ने आत्महत्या कर ली। परिवार वाले तो हत्या का आरोप भी लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी। प्रशासन द्वारा आरोपी का मकान सील कर दिया गया ही

DEWAS : आपसी रंजिश में चली गोलियां, भाजपा नेता के पिता सहित 2 की मौत

देवास : जिले के सतवास तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम गोला गुठान में आज दो परिवारों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की एक पक्ष की और से गोली चला दी गई। फायरिंग में 2 लोगो की मौत हो गई।

जानकारी अनुसार पुरानी आपसी रंजिश के चलते जाट समाज के दो परिवार में आज सुबह 9 बजे विवाद हो गया था जिसमे देदढ़ परिवार द्वारा गोदारा परिवार पर गोली चला दी गई, गोलीबारी में गोदारा परिवार के तीन सदस्यों को गोली लगी है। जिसमें से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिता व भाई की मौत हो गई, राजेश पिता नारायण गोदारा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कैलाश पिता रामचंद्र गोदारा की इन्दौर ले जाते समय मौत हो गई। एक घायल को इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है व बताया जा रहा ही की कुछ आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Dewas शुक्रवारिया हाट स्थित होजियरी की दुकान में लगी आग…

देवास। शहर के मध्य केंद्र में शुक्रवारिया हाट स्थित टॉवर चौक के पास में स्थित पडियार होजयरी नामक दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में पूरी दुकान के साथ आस पास की और 2 दुकानों को चपेट में चपेट में ले लिया। दुकान में लगी आग के चलते आसमान धुएं से ढंक गया। आग की लपटे शटर से बाहर तक निकल रही थी। दुकान में लगी आग के चलते मौके पर लोगो की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पर दमकल की टीम ने अपनी दमकल की गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकान के संचालक दलजीत पडियार ने मीडिया को बताया की दुकानों में करीब 50 लाख रुपए का सामान है आग पर काबू पाने के बाद आंकलन पर ही कुल नुकसान का पता चल सकेगा। दुकान संचालक का कहना है की एमपीईबी द्वारा केबल लाइन कनेक्शन में खुले तार का ज्वाइंट छोड़ दिया गया जिस लापरवाही के चलते केबल में शॉर्ट सर्किट हुआ और दुकान में आग लगी है। जिससे इस घटना के जिम्मेदार एमपीईबी कर्मचारी है।

Dewas दोपहिया वाहन वालो के लिए जबरन का ब्रिज सिद्ध होता 85 करोड़ की लागत से बना ब्रिज..!

देवास। शहर के मुख्य मार्ग एबी रोड पर राम नगर से बावड़ियां तक बने 85 करोड़ की लागत से बना 2 किलोमीटर लंबा ब्रिज बनने के पूर्व से ही विवादो में घिरा हुआ था। भरपूर विरोध के बीच ब्रिज का निर्माण हुआ और ब्रिज का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली किया। ब्रिज के शुभारंभ के कुछ माह ही हुए और ब्रिज पर अनेक दुर्घटनाएं घटित हुए। ब्रिज पर हुई दुर्घटनाओं ने 2 लोगो की जान ले ली।
ब्रिज पर होती दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से देवास यातायात पुलिस एक अनूठा प्रयोग करने जा रही है। पुलिस द्वारा ब्रिज पर दोपहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दीया गया है। जिसके साथ ही अगर कोई दो पहिया वाहन ब्रिज पर जाता है तो उसपर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। चार पहिया वाहनों का आवागमन ब्रिज पर सुचारू रूप से चलता रहेगा।

दो पहिया वाहन का ब्रिज पर आवागमन बंद करने से जिस सुविधा के लिए यह ब्रिज बनाया गया था उसी सुविधा से उन्हें वंचित रहना पड़ेगा।

रोहित राठौड़ ( बाइक से डेली अप डाउनर्स)

कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी द्वारा इस ब्रिज को जबरन का ब्रिज नाम दिया गया था। जो की अब सबकी जुबान पर चढ़ा हुआ है।
बाजार में यह भी चर्चा हो रही है की पुलिस द्वारा उठाया गया यह कदम इस समस्या का हल नही है। और दोपहिया वाहन के लिए आवागमन बंद करना तो यही बात है कि 85 करोड़ की लागत से बना यह ब्रिज दो पहिया वाहनों के लिए जबरन का ब्रिज सिद्ध हो रहा है। पुलिस को अन्य समाधान जैसे दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट के लिए प्रोहसाहन कर हेलमेट न पहनने पर चालानी व दंडात्मक कार्यवाही करना।

मैं यहां स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह प्रक्रिया लगातार हो रही दुर्घटनाओं के विश्लेषण के बाद प्रयोगात्मक रूप से की गई है। यदि इससे सुधार होता है तो इसे लगातार किया जाएगा अन्यथा किसी नई सुधारात्मक प्रक्रिया को अपनाया जाएगा।

की र ण कुमार शर्मा डी एसपी यातायात

पुलिस द्वारा उठाए गए इस कदम पर कांग्रेस का कहना है की यातायात विभाग द्वारा ब्रिज पर टू व्हीलर वाहन प्रतिबंधित किया जाना यह देश का पहला आदेश है। पिछले कुछ समय से ब्रिज पर दुर्घटनाएं घट रही है यह कोई पहला मामला नहीं है कि इस तरह के देश में अन्य जगह बने ब्रिज पर दुर्घटनाएं नहीं होती है। दुर्घटना तो वहां भी घट रही है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि ब्रिज बने अभी जुम्मे जुम्मे 8 दिन भी नहीं हुए हैं और देवास यातायात पुलिस के द्वारा एक आदेश जारी किया गया कि ब्रिज पर टू व्हीलर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाती है कृपया सभी दोपहिया वाहन चालकों से अनुरोध है कि आवागमन हेतु ब्रिज का उपयोग न करते हुए नीचे की सड़क का उपयोग करें ब्रिज का उपयोग करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी कांग्रेस ने उक्त आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हमारे संज्ञान में नहीं है कि देश में आज तक किसी भी प्रदेश की किसी भी यातायात पुलिस ने इस तरह का आदेश जारी किया हो यातायात पुलिस का काम है कि दुर्घटना रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करें लेकिन यातायात पुलिस दुर्घटनाएं रोकने की बजाय या दुर्घटना ना हो इसके लिए प्रयास करने की बजाय उन्हें लगा कि ब्रिज पर दोपहिया वाहन प्रतिबंधित कर दिए जाएं जिससे दुर्घटना ही नहीं हो। ना रहेगा बांस ना बजेगी बांसुरी यह गेर जवाबदारी पूर्ण आदेश हे । यातायात पुलिस को चाहिए कि ब्रिज पर दुर्घटना नहीं घटे इसके लिए स्पीड ब्रेकर बनाये जाए वही दोनों तरफ यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए जो वाहनों की गति पर नियंत्रण करने में अपनी भूमिका निभाये दुर्घटना रोकने के लिए हम अगर जागरूक हो जाएंगे तो निश्चित रूप से दुर्घटनाएं कम से कम ब्रिज पर तो नहीं होगी कांग्रेस ने मांग की है कि यातायात पुलिस अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ते हुए इस तरह के आदेश को निरस्त करें एवं दुर्घटनाएं रोकने में अपनी भूमिका का निर्वाह करें इस काम में कांग्रेस जनों की अगर कहीं आवश्यकता हो तो कांग्रेस पार्टी उसके लिए तैयार है।

Dewas : नवनिर्मित ब्रिज पर टू व्हीलर वाहनों के आवागमन पर लगाई रोक

देवास: शहर के ए बी रोड पर बना नवनिर्मित ब्रिज राम नगर से बावड़ियां पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस देवास द्वारा उक्त ब्रिज पर टू व्हीलर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है व सभी दो पहिया वाहन चालकों से पुलिस ने अनुरोध किया है कि आवागमन हेतु ब्रिज का उपयोग ना करते हुए नीचे की सड़क का उपयोग करें, ब्रिज का उपयोग करने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
बता दे की ब्रिज के शुभारंभ के बाद ब्रिज पर कई दुर्घटना घट चुकी है पहले भी एक युवक की मौत हो गई थी व बीते दिनों एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई साथ ही कई दुर्घटना घट चुकी हैं जिसको देखते हुए पुलिस ने ब्रिज पर दोपहिया वाहन के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया है, ये प्रतिबंध कब तक रहेगा यह अभी निश्चित नही है।

Dewas: सूर्य विजय हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर चार दिवसीय वार्षिक उत्सव विष्णु यज्ञ के साथ हुआ प्रारंभ

देवास। शहर के भट्ट बावड़ी स्थित श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर समिति के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मंदिर का 28वा स्थापना दिवस वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रतिवर्षनुसार चार दिवसीय कार्यक्रम आज सुबह से प्रारंभ हुआ, जिसके अंतर्गत आज 6 जून को सुबह हेमाद्री स्नान के साथ विष्णु यज्ञ आरंभ हुआ।
पंडित गणेश दुबे ने बताया कि आज सुबह 7 बजे हेमाद्री स्नान व बाबा का रुद्राभिषेक के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, चार दिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत आज रात 8 बजे सुंदरकांड पाठ व आरती रात 9.30 बजे की जाएगी।
दिनाक 8 जून 2023 को रात्रि 8:00 बजे भजन संध्या का आयोजन किया होगा जिसमे सुप्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। दिनाक 9 जून 2023 को रात्रि 8:00 बजे 11 सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जावेगा व दिनाक 10 जून 2023 को यज्ञ की पूर्णाहुति व शोभायात्रा के साथ दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जावेगा। प्रतिदिन यज्ञ की आरती शाम 5 बजे की जावेगी।समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आग्रह किया है।

Dewas ऑल इंडिया संगीत, नृत्य और ड्रामा प्रतियोगिता में देवास के छात्रों ने हांसिल की कई उपलब्धि, दिसंबर में जायेंगे थाईलैंड

देवास। अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ ग्लोबल हार्मोनी यूनेस्को द्वारा पुणे में आयोजित ऑल इंडिया संगीत नृत्य और ड्रामा प्रतियोगिता में साईं कला संगीत क्लासेस के छात्रों ने उत्कृष्ट  प्रदर्शन कर उपलब्धि हासिल की। क्लासेस संगीत छात्रों में लालिमा सक्सेना ने गायन में द्वितीय स्थान, आराध्य बोडसे ने नृत्य में चेयरमैन अवार्ड, प्रसून झांसी वाले ने सिंथेसाइजर में द्वितीय स्थान, आयुष्मान चौहान ने तबला में तृतीय स्थान, देवेंद्र बैरागी ने हारमोनियम में तृतीय स्थान, कैलाश कौशल ने गायन में चेयरमैन अवार्ड, अभय मूले ने गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से 8000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता 21 से 31 मई तक चली, जिसका पुरस्कार वितरण समारोह 1 जून को आयोजित किया गया। विजेता हुए समस्त प्रतियोगी इसी वर्ष दिसंबर महीने में पटाया थाईलैंड में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया म्यूजिक, डांस एवं ड्रामा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए योग्य है। यह सांई कला संगीत क्लासेस के लिए बहुत गर्व की बात है। छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संगीत शिक्षक शिरीष चांदोलीकर आभार मानते हुए बधाई दी।

मैं भी सावरकर : कार्यक्रम में ओजस्वी वक्ता कपिल मिश्रा ने श्रोताओं में भरा देशभक्ति का नया जोश

देवास। सावरकर जयंती की पूर्व संध्या पर मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित मैं भी सावरकर कार्यक्रम में दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने अपनी ओजस्वी वक्तव्य से परिसर में बैठे सभी श्रोताओं में देशभक्ति का नया जोश भर दिया।

पार्षद अजय तोमर और संस्था समर्थ सारथी द्वारा आयोजित मैं भी सावरकर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं विशेष अतिथि पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, सुभाष शर्मा, ओम जोशी, संस्था संयोजक अजय अग्रवाल उपस्थित हुए। दिल्ली से आए भाजपा नेता और हिंदू इको सिस्टम संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मिश्रा, प्रसिद्ध साहित्यकार दिलीप जाधव (बाबा साहब), एवं मप्र रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भोपाल के प्रदीप त्रिपाठी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। जनता से लबरेज इस कार्यक्रम में सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने अतिथि सत्कार के कार्यक्रम के बाद आयोजक अजय तोमर ने अपने स्वागत भाषण के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात इतिहासकार दिलीप जाधव ने सावरकर जी और देश से जुड़े कई रोचक तथ्य जैसे राष्ट्रीय ध्वज के मध्य में अशोक चक्र सावरकर जी के माध्यम से स्थापित हुआ। सभा में बैठे महापौर प्रतिनिधि ने बताया कि देश में महापौर शब्द और दायित्व की स्थापना भी सावरकर ने की थी। रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदीप त्रिपाठी ने सावरकर जी के जीवन और देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष पर विस्तृत प्रकाश डाला। अंत में देश के ओजस्वी वक्ता और युवा राष्ट्रवादी दिलों की धडक़नों पर राज करने कपिल मिश्रा ने मंच संभाला और देश धर्म के कई मुद्दों पर  तालियां बटोरी। अपने एक घंटे के विस्तृत वक्तव्य में कपिल मिश्रा ने वीर सावरकर से प्रारंभ होकर, मोदी, योगी, लव जेहाद, केरेला स्टोरी, नए संसद भवन और देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी स्पष्ट राय रखी। साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी को कमर कसने का संकल्प दिलाया।  कार्यक्रम के अंत में पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा ने उपस्थित अतिथियों का आभार माना और वन्दे मातरम गीत और भारत माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम सोनी, भाजपा नेता नरेंद्र सोलंकी, प्रतीक सोलंकी, नवीन सिंह सोलंकी, पार्षद संजय दायमा, भूपेश ठाकुर, गणेश पटेल, आलोक साहू, गोपाल खत्री, अजय पडियार, नितिन आहूजा, अजब सिंह सेधव, ऋतु सवनेर, संजय ठाकुर, सोनू परमार, निलेश वर्मा, रामचरण पटेल, जितेंद्र मकवाना, सचिन जोशी, मनीष सोलंकी, ईश्वर परसिया, पंकज वर्मा, योगेश शर्मा, नितिन शेल्के, सुरेंद्र परिहार, रोहित शर्मा, शुभम जाधव, हरिसिंह धनगर आदि कई भाजपा नेता व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas शहर के बप्पा क्रिएशन इंडिया की विदेशों में तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता

देवास। देवास शहर की वीडियो एडवरटाइजमेंट एजेंसी बप्पा क्रिएशन इंडिया शहर, प्रदेश और देश के बाद में व साथ में अब विदेशो में भी अपने कार्य के बलबूते सराहना पा रहा है। बप्पा क्रिएशन इंडिया के संचालक जिम्मी गुर्जर ने बताया कि बप्पा क्रिएशन इंडिया को 6 बार अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन सेंटर द्वारा अवार्ड दिया जा चुका है। हाल ही में इस एजेंसी को यूनाइटेड स्टेट के ट्रैवल एजेंसी के ग्राहकों ने एडवरटाइजमेंट कार्य के लिए चुना है और उनके द्वारा कार्य की तारीफ करते हुए ऑडियो रिव्यू भी भेजा है। विदेश के ग्राहकों को बप्पा क्रिएशन इंडिया की कार्यशैली काफी पसंद आई एवं उन्होंने आगे भी इस एजेंसी के साथ काम करने के बात कही। विदेश में बप्पा क्रिएशन इंडिया के माध्यम से देवास शहर का नाम भी चर्चित हो रहा है। वर्ष 2021 में दिल्ली में यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। देवास की एक एजेंसी का विदेश में काम करना शहर के लिए काफी गर्व की बात है। उक्त जानकारी ओम प्रकाश सेन ने दी।