मेडिकल स्टौर,प्रायवेट चिकित्सा व्यवसायियों,नर्सिग होम को भी सार्थक एप डाउनलोड कर बुखार,सर्दी, खाॅसी, जुखाम के मरीजो की करनी होगी एन्ट्री

मेडिकल स्टौर,प्रायवेट चिकित्सा व्यवसायियों,नर्सिग होम को भी सार्थक एप डाउनलोड कर बुखार,सर्दी, खाॅसी, जुखाम के मरीजो की करनी होगी एन्ट्री

देवास । स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ. एम.पी.शर्मा, सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ. एम.पी.शर्मा द्वारा प्रारम्भ मे जिले कि स्वास्थ्य/चिकित्सा सुविधाओ व व्यवस्थाओं के साथ-साथ जिले मे संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमो योजनाओ की जानकारी दी गई।
बैठक मे निर्णय लिया गया कोरोना कोविड-19 के नियंत्रण के लिये समस्त स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक ,पैरामेडिकल स्टाॅफ,आशा कार्यकर्ता ,आँगनवाडी कार्यकर्ता के साथ-साथ मेडिकल स्टौर,प्रायवेट चिकित्सा व्यवसायियों, नर्सिग होम को भी सार्थक एप डाउनलोड कर बुखार, सर्दी, खाॅसी, जुखाम के मरीजो की करनी एंट्री होगी। मेडिकल स्टौर से दवा लेने वाले व प्रायवेट क्लीनिक तथा नर्सिंग होम मे उपचार कराने वाले समस्त बुखार, सर्दी, खाॅसी, जुखाम के मरीजो की एन्ट्री करने की अनिवार्यतः जिम्मेदारी संबंधित संस्था के संचालक की रहेगी।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय के साथ-साथ समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ,को कायाकल्प के अंतर्गत अधोसंरचना,संसाधनों एवं अन्य व्यवस्थाओ को अपग्रेड करे तथा सभी मूलभूत सुविधाए उपलब्ध करायी जायेे। उन्होंने आम नागरिको को सहज सुलभ समयबध्द्, गुणवत्तापुर्ण व प्रोटोकाल के अनुरूप स्वास्थ्य /चिकित्सा सेवाओं का लाभ व पात्र हितग्राहियों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिले इसके लिये जिम्मेदारी सिविल सर्जन व समस्त बी.एम.ओ. को सौपी गई। इसमे संबंधित एसडीएम व सीईओ.जनपद पंचायत से समन्वय बनाकर उनसे सहयोग लेने के निर्देश दिए।
देवास शहरी क्षेत्र मे टीकाकरण कम उपलब्धी पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया एवं देवास शहरी क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिले मे बच्चो तथा गर्भवती महिलाओं को चिंहित कर विशेष कार्ययोजना बनाकर शतप्रतिशत टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं की देखरेख चार चिकित्सकीय जाॅच एक सप्ताह के अंदर पुर्ण करने के निर्देश दिये गए। कलेक्टर से शुक्ला ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवायें निरंतर रखते हुए शतप्रतिशत उपलब्धी प्राप्त करने तथा प्रसव शतप्रतिशत संस्थागत प्रोटोकाल के अनुरूप हो व अनमोल व अन्य आनलाईन एन्ट्री निरन्तर शतप्रतिशत के लििये भी निर्देशित किया।
कोरोना कोविड-19 के कार्यो के प्रति अत्यधिक संचेत रहने के निर्देश दिये गये संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग व होम क्वारन्टाइन के साथ साथ कोरोना पाॅजिटिव मरीजो को उनके घर पर होम आईसोलेशन की व्यवस्था होने पर होम आईसोलेशन कर उनका टैम्प्रेचर,आक्सीजन सेचुरेशन की जाॅच के साथ साथ प्रोटोकाल के अनुसार उनके उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये। फीवर सर्वे निरन्तर रखने आम नागरिको मे सोशल डिस्टेन्स रखने व मास्क पहनने हेतु पालन करवाये जाने के निर्देश दियें। संदिग्ध मरीजो को होम क्वारन्टाइन किया जाकर ,स्वस्थ व्यक्तियों के सम्पर्क से दुर रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दियें।
बैठक मे समस्त कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा अपने अपने कार्यक्रम की पावर पाईन्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। क्षय नियंत्रण कार्यक्रम की उपलब्धी प्रदेश स्तर पर सर्वोत्तम होने की जानकारी डाॅ.शिवेनद्र मिश्रा द्वारा दी गई। बैठक मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास शीतला पटले द्वारा भी आवश्यक निर्देश दिये । स्वास्थ्य समिति सदस्यगण बैठक मे उपस्थित रहे।

रात में घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी का अग्रिम जमानत आवेदन पत्र निरस्‍त


रात में घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी का अग्रिम जमानत आवेदन पत्र निरस्‍त

जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपी चांद खां पिता बाबू खां, उम्र 32 वर्ष, निवासी कृष्‍णा नगर कॉलोनी शुजालपुर मण्‍डी जिला शाजापुर का अग्रिम जमानत आवेदन पत्र अभियोजन की ओर से विडियो कांफ्रेंसिग के माध्‍यम से उपस्थित संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर के तर्को से सहमत होते हुए निरस्‍त किया गया।
संजय मोरे अति.डीपीओ द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 19/01/2020 को रात्री करीब साढे 11 बजे फरियादी गुफरान अपने घर वालों के साथ घर पर था। फरियादी का भाई इमरान अली जो कि पार्षद है, नवाज पढकर घर आ रहा था, तब घर आकर उसने बताया कि बादशाह, आबिद, इम्तियाज, शाकिब, शाजीद व चांद खां मण्‍डी वाला, छोटा शकील तथा इम्तियाज, उज्‍जैन वाले ने उसे चौक पर उसके भाई रिजवान को उधार दिये पैसे मांगने के लिए रोका व मारने दौडे तो वह घर भाग कर आया। उसने घर के बाहर देखा तो घर के बाहर शाजिद तलवार लेकर, इम्तियाज लठ्ठ लेकर, आबिद तलवार लेकर तथा बादशाह चाकू लेकर खडा था। उनके साथ चांद खां मण्‍डी वाला व छोटा शकील भी था, जो घर के बाहर खडे होकर मां-बहन की नंगी-नंगी गालिंया दे रहा थे। जब उनको गालिंया देने से मना किया तो आरोपी शाजिद ने तलवार की मारी जो फरियादी के दाहिने हाथ की अंगुली में तथा बांये हाथ के पोंचे में चोट लगी जिससे खून निकलने लगा, जब फरियादी का चचेरा भाई फुरकान बीच-बचाव करने आया तो, उसे आरोपी इम्तियाज ने लठ्ठ से मारा जिससे उसके कपाल व कमर पर चोट लगी, तथा उसका भाई इरशाद बीच-बचाव करने आया तो उसे आबिद ने तलवार से मारा जिससे उसको सिर व बाये पैर के घुटने में व जांघ में चोट लगी। फरियादी के परिवार के अन्‍य सदस्‍य बीच-बचाव करने आये तो उनके साथ भी आरोपीगण ने मारपीट की, तथा घर में घुसकर तोड़-फोड़ की। इसके बाद आरोपीगण जाते-जाते बोले की हमारे पैसे नहीं दिये तो जान से खत्‍म कर देंगे। उक्‍त घटना की रिपोर्ट फरियादी ने थाना शुजालपुर सिटी में की थी जिस पर से अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

देवास नगर पालिका निगम के वार्ड हुए आरक्षित

देवास नगर निगम वार्ड आरक्षण

पिछड़ा वर्ग(OBC) वार्ड

  • महिला – 6, 41, 21, 32, 24, 19
  • पुरुष- 16, 23, 30, 39, 34

• अनुसूचित जाति (Sc) वार्ड

  • महिला – 2, 5, 14, 33, 29
  • पुरुष – 15, 18, 35, 43

• सामान्य वार्ड

  • महिला – 3, 11, 13, 27, 38, 44, 10, 17, 36, 45, 22
  • पुरुष – 1, 7, 8, 9,12, 20, 25, 26, 28, 31, 40, 42

• अनुसूचित जन जाति(St) वार्ड – 4, 37

देवास नगर पालिका निगम के वार्डों का हुआ आरक्षण

देवास, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में आज नगर पालिका निगम देवास के वार्डों का आरक्षण लाटरी पद्धति से जनप्रतिनिधियों के समक्ष किया गया। यह आरक्षण 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है। नगर पालिका निगम देवास मे 45 वार्ड हैं, जिनका आरक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले की 13 नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण विगत दिवस किया जा चुका है। आरक्षण के दौरान निर्वाचन शाखा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
नगर पालिका निगम देवास में अनुसूचित जाति के लिए 09 वार्ड आरक्षित उसमें से 05 वार्ड महिलाओं के लिए, अनुसूचित जनजाति के लिए 02 वार्ड आरक्षित उसमें से 01 वार्ड महिला के लिए, अन्‍य पिछडा वर्ग के लिए 11 वार्ड आरक्षित उसमें से 06 महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये है, इसके अलावा 23 वार्ड अनारक्षित रहेंगे उसमें से 11 वार्ड अनारक्षित महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

आज आई 530 लोगों की रिपोर्ट में 19 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला देवास म.प्र.
कोविड . 19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक- 17.07.2020 (आज दिनांक सुबह 8. बजे तक )

◆ आज लिये गये सैम्‍पल 530
◆ आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 15510
◆ आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 299
◆ आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 14199
◆ आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 19
◆ आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 319
◆ आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 232
◆ आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की म़त्‍यु संख्या 0
◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की म़त्‍यु संख्या 10
◆ आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 68
◆ आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
◆ आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 130
◆ आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या 280
◆ आज प्राप्त दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या 13145
◆ आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त ;रिपोर्ट आना शेष संख्या 1311
◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.
01. पताः.गवली मोहल्‍ला देवास पुरूष उम्र 45 वर्ष
02. पताः. गवली मोहल्‍ला देवास महिला उम्र 65 वर्ष
03. पताः. गवली मोहल्‍ला देवास महिला उम्र 22 वर्ष
04. पताः. गवली मोहल्‍ला देवास पुरूष उम्र 22 वर्ष
05. पताः. गवली मोहल्‍ला देवास पुरूष उम्र 70 वर्ष
06. पताः. गवली मोहल्‍ला देवास पुरूष उम्र 22 वर्ष
07. पताः. गवली मोहल्‍ला देवास महिला उम्र 35 वर्ष
08. पताः. गवली मोहल्‍ला देवास पुरूष उम्र 18 वर्ष
09. पताः. गवली मोहल्‍ला देवास पुरूष उम्र 11 वर्ष
10. पताः. गवली मोहल्‍ला देवास महिला उम्र 21 वर्ष
11. पताः.गवली मोहल्‍ला देवास महिला उम्र 20 वर्ष
12. पताः. गवली मोहल्‍ला देवास महिला उम्र 30 वर्ष
13. पताः. गवली मोहल्‍ला देवास पुरूष उम्र 18 वर्ष
14. पताः. गवली मोहल्‍ला देवास पुरूष उम्र 12 वर्ष
15. पताः. गवली मोहल्‍ला देवास महिला उम्र 40 वर्ष
16. पताः. गवली मोहल्‍ला देवास महिला उम्र 21 वर्ष
17. पताः. गवली मोहल्‍ला देवास महिला उम्र 8 वर्ष
18. पताः. बालोन टोंकखुर्द देवास पुरूष उम्र 35 वर्ष
19. पताः. बालोन टोंकखुर्द देवास पुरूष उम्र 32 वर्ष

                                 (डॉ एम पी शर्मा )
                       मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी    
                                जिला-देवास

देवास जिले में 17 जुलाई से 19 अगस्त तक चलाया जायेगा विटामिन-ए अनपूरण अभियान , 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो को विटामिन-ए घोल की खुराक पिलाई जायेगी

देवास। कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा जन समुदाय में रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि की जाने हेतु विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। भारत शासन के दिशा निर्देशानुसार 9 माह से 5 वर्ष के समस्त बच्चों को विटामिन ए अनपूरण प्रथम चरण का आयोजन 17 जुलाई से 19 अगस्त 2020 तक किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी.शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओ द्वारा माइक्रो प्लान तैयार कर 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो को विटामिन-ए घोल की खुराक पिलाई जायेगी। यह साक्ष्य आधारित है कि 6 माह के अंतराल में 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चो में विटामिन ए अनपूरण द्वारा प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो व जिसमें बाल अवस्था में होने वाले कुपोषण में कमी आती है। अभियान के अंतर्गत एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा कार्यकर्ता के सामूहिक दल द्वारा फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए नियमित टीकाकरण/ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस अभियान के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के उम्र के बच्चो को विटामिन ए घोल की खुराक नियमित टीकाकरण के अगले दिवस माप-अप दिवस में घर-घर जाकर सामूहिक दल द्वारा पिलाई जायेगी। अभियान के तहत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। कोविड-19 को देखते हुए अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो को विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलवाने में सहयोग करे तथा मॉस्क एवं फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करने में सहयोग प्रदान करें।

आई 107 लोगो की रिपोर्ट में 13 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19, हेल्थ बुलेटिन-देवास(म.प्र.)

नोवल कोरोना वायरस(कोविड-19) देवास जिले की संक्षिप्त जानकारी
दिनांक 16.07.2020 (समय सायं 5 बजे) की स्थिति में –

◆- आज कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए की संख्या-10
◆- आज जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -397
◆ -आज लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -107
◆ -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या-00
◆ -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या-94
◆ -आज सैम्पल रिपोर्ट में देवास जिले के न्यू पॉजिटिव संख्या-13

◆ – पाॅजिटिव केसेस जानकारीः-
01- पताः-वार्ड 14 कन्नोद, देवास पुरूष उम्र 50 वर्ष
02- पताः-वार्ड 14 कन्नोद, देवास महिला उम्र 45 वर्ष
03- पताः-टाक्लीखेडा कन्नोद, देवास महिला उम्र 60 वर्ष
04- पताः-टाक्लीखेडा कन्नोद, देवास पुरूष उम्र 14 वर्ष
05- पताः-काॅलानी बाग, देवास पुरूष उम्र 12 वर्ष
06- पताः-काॅलानी बाग, देवास महिला उम्र 30 वर्ष
07- पताः-काॅलानी बाग, देवास महिला उम्र 11 वर्ष
08- पताः-काॅलानी बाग, देवास महिला उम्र 35 वर्ष
09- पताः-काॅलानी बाग, देवास महिला उम्र 85 वर्ष
10- पताः-इटावा, देवास महिला उम्र 45 वर्ष
11- पताः-इटावा, देवास महिला उम्र 20 वर्ष
12- पताः-इटावा, देवास महिला उम्र 18 वर्ष
13- पताः-आवास नगर, देवास पुरूष उम्र 24 वर्ष

    आज दिनांक- 16.07.2020 सायं 05.00 बजे तक देवास जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) प्रारंभ से आज दिनांक तक कि स्थिति में अप्डेट्स रिपोर्ट निम्नानुसार -

◆ आज दिनांक तक जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -15191
◆ आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -13603
◆ आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त (रिपोर्ट आना शेष) संख्या-1588
◆ आज दिनांक तक जिले के मिले कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव) प्रकरण संख्या -300
◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-231
◆ आज दिनांक तक कुल कोरोना संक्रमित पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु संख्या-10
◆ आज दिनांक तक जिले के कोरोना संक्रमित (एक्टीव) मरीज संख्या-59

   ( डाॅ.एम.पी.शर्मा ) 
  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,
   जिला देवास (म.प्र.)

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन की हालत नाजुक

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उनका फेफड़ा, गुर्दा और लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन उत्तरप्रदेश में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हे। गौरतलब है कि बीच में उनकी हालत में सुधार हुआ था , लेकिन, एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखकर उनका डायलिसिस किया जा रहा।

• शुरआत में राज्यपाल टंडन को यूरिन इन्फेक्शन के कारण मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बाद में लीवर में दिक्कत का पता चला जिसके चलते उनका ऑपरेशन भी किया गया था

सांसद विधायक द्वारा 2 करोड के विकास कार्यो का शिलान्यास, लोकार्पण भूमिपूजन एवं कार्य प्रारंभ

देवास/ शहर मे संासद एवं विधायक निधी व निगम निधी से किये जाने वाले विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास, लोकार्पण, भूमिपूजन एवं कार्य प्रारंभ देवास सांसद महेन्द्र सोलंकी के मुख्य आतिथ्य मे विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार की अध्यक्षता मे तथा पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल के विशेष आतिथ्य मे संपन्न हुआ। जिसमे अतिथीयो द्वारा कालूखेडी मे 10 लाख की लागत से नवीन पाईप लाईन का लोकर्पण किया गया। सांसद, विधायक द्वारा मक्सी रोड बायपास पर 23 लाख 20 हजार की लागत से निर्मित होने वाले नवीन फायर स्टेशन का शिलान्यास, मीठा तालाब के पास 97 लाख 20 हजार की लागत से नवीन मछली मार्केट निर्माण, मार्ग सीमेंटीकरण, पेवर्स ब्लॉक लगाने के कार्यो का शिलान्यास, राधागंज बागरी मोहल्ला मे 10 लाख 47 हजार की लागत से मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, मोती बंगला पुराना मछली मार्केट पर 23 लाख 20 हजार की लागत से नवीन फायर स्टेशन का शिलान्यास, गोमती नगर मे 15 लाख की लागत से मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, रामचन्द्र नगर मे 9 लाख 22 हजार की लागत से बनने वाले मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, ढांचा भवन मे शासकीय स्कुल मे 15 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन अतिथीयो द्वारा किया गया। इन अवसरो पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओम जोशी, मदनलाल कहार, शशिकांत यादव, राजेश यादव, अर्जुन यादव, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, अजय पंडित, विशाल रघुवंशी, संजय दायमा, रामेश्वर दायमा, रामप्रसाद सुर्यवंशी, धर्मेन्द्रसिह बैस, गणेश पटेल, राजेश यादव, भरत चौधरी, मिलिंद सोलंकी, सत्यनारायण वर्मा, अजय पंडित, संतोष पंचोली, यशवंत तिवारी, विमल शर्मा, मेहरबान सुर्यवंशी, विशाल पवार आदि सहित कई लोग उपस्थित रहे। 

CM शिवराज ने अफवाहों को नाकारा, मध्यप्रदेश में नही लगेगा लॉकडाउन

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 16 जुलाई से मध्य प्रदेश में लॉकडाउन लगने की खबर को बताया अफवाह । सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि सोशल मीडिया माध्यमों से चल रही ख़बर कि मध्य प्रदेश में 16 जुलाई से लॉकडाउन लगाया जा रहा है जो की पूर्णतः अफवाह है। मध्यप्रदेश में लॉकडाउन को लेकर शासन द्वारा ऐसा कोई भी निर्णय नहीं हुआ है। हालाँकि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने सभी नागरिकों से मैं यह आग्रह किया कि चेहरे पर मास्क लगाएँ , हाथ अच्छे से धोएँ और आवश्यक कार्य के लिए ही घर से बाहर जाएँ।

सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेज जिसमें कहा जा रहा है कि ‘मध्य प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई है और सभी जिलों को पूर्ण लॉक डॉउन के लिए दिए निर्देश दिए हैं।सीएम ने इसे पूरी तरह से अफवाह बताया है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर इसकी सच्चाई सामने ला दी है.

आज आई 96 लोगो की रिपोर्ट में 4 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19, हेल्थ बुलेटिन-देवास(म.प्र.)

नोवल कोरोना वायरस(कोविड-19) देवास जिले की संक्षिप्त जानकारी
दिनांक 15.07.2020 (समय सायं 5 बजे) की स्थिति में –

◆- आज कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए की संख्या-00
◆- आज जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -509
◆ -आज लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -96
◆ -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या-00
◆ -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या-92
◆ -आज सैम्पल रिपोर्ट में देवास जिले के न्यू पॉजिटिव संख्या-04

◆ – पाॅजिटिव केसेस जानकारीः-
01- पताः-जयश्री नगर, देवास पुरूष उम्र 23 वर्ष
02- पताः-सदाषिवनगर,मोतीबंगला देवास पुरूष उम्र 23 वर्ष
03- पताः-राधागंज, देवास महिला उम्र 30 वर्ष
04- पताः-अल्कापुरी, देवास पुरूष उम्र 50 वर्ष

आज दिनांक- 15.07.2020 सायं 05.00 बजे तक देवास जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) प्रारंभ से आज दिनांक तक कि स्थिति में अप्डेट्स रिपोर्ट निम्नानुसार –

◆ आज दिनांक तक जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -14794
◆ आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -13496
◆ आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त (रिपोर्ट आना शेष) संख्या-1298
◆ आज दिनांक तक जिले के मिले कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव) प्रकरण संख्या -287
◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-221
◆ आज दिनांक तक कुल कोरोना संक्रमित पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु संख्या-10
◆ आज दिनांक तक जिले के कोरोना संक्रमित (एक्टीव) मरीज संख्या-56

   ( डाॅ.एम.पी.शर्मा ) 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,
जिला देवास (म.प्र.)