कलेक्टर श्री शुक्ला ने देवास जिले में धार्मिक एवं विवाह आयोजन के लिये जारी किये नवीन प्रतिबंधनात्मक आदेश
देवास । कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने एवं आमजन के स्वास्थ्य, सुरक्षा और आशंकित संकट को दूर करने तथा शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए नवीन आदेश जारी किये है।
जारी आदेशानुसार अब कोई भी धार्मिक कार्य/त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जायेगा और न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जायेगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झाँकी आदि स्थापित नहीं की जायेगी। सर्व संबंधितों से अपेक्षा है कि अपने-अपने घरों में ही पूजा-अर्चना करेंगे।
धार्मिक/उपासना स्थलों पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिये एक समय में 5 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे न हों। साथ ही उपासना स्थलों पर फेस कवर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।
विवाह समारोह में मेहमानों की संख्या 20 से अधिक नहीं होगी। इसमें वर एवं वधु पक्ष के अधिकतम 10-10 व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। इसी प्रकार किसी पारिवारिक कार्यक्रम यथा जन्म-दिन सालगिरह आदि समारोह में भी 10 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित नहीं होंगे। अंतिम संस्कार से संबंधित कार्यक्रमों में पूर्ववत अधिकतम 20 व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी एसडीएम/एसडीआ(पी) को निर्देश हैं कि वे आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे, आदेश के उल्लंघन की स्थिति में भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 187, 188, 269, 270, 271 एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 तथा द एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897 के अंतर्गत कार्यवाही कर उल्लघंनकर्ता के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जायेगा।
नोवल कोरोना वायरस(कोविड-19) देवास जिले की संक्षिप्त जानकारी दिनांक 14.07.2020 (समय सायं 5 बजे) की स्थिति में –
◆- आज कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए की संख्या-03 ◆- आज जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -396 ◆ -आज लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -751 ◆ -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या-00 ◆ -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या-737 ◆ -आज सैम्पल रिपोर्ट में देवास जिले के न्यू पॉजिटिव संख्या-14
◆ – पाॅजिटिव केसेस जानकारीः- 01- निवासी ग्राम साकतिया,खातेगांव देवास महिला उम्र 30 वर्ष 02- निवासी सीआईएसफ बीएनपी, देवास पुरुष उम्र 25 वर्ष 03- निवासी सीआईएसफ बीएनपी, देवास पुरुष उम्र 54 वर्ष 04- निवासी विकास नगर देवास पुरुष उम्र 36 वर्ष 05- निवासी रालीन पाॅलिमर ,देवास पुरुष उम्र 37 वर्ष 06- निवासी रालीन पाॅलिमर ,देवास पुरुष उम्र 25 वर्ष 07- निवासी रालीन पाॅलिमर ,देवास पुरुष उम्र 30 वर्ष 08- निवासी टांेकखुर्द ,देवास पुरुष उम्र 20 वर्ष 09- निवासी वार्ड.42 सावरकर मार्ग खातेगांव ,देवास पुरुष उम्र 54 वर्ष 10- निवासी वार्ड.42 सावरकर मार्ग खातेगांव ,देवास महिला उम्र 52 वर्ष 11- निवासी पुलिस लाईन ,देवास पुरुष उम्र 52 वर्ष 12- निवासी विकास नगर ,देवास पुरुष उम्र 25 वर्ष 13- निवासी कबीट काॅलोनी ,देवास महिला उम्र 55 वर्ष 14- निवासी सन सिटी पार्ट-2 ,देवास पुरुष उम्र 33 वर्ष
आज दिनांक- 14.07.2020 सायं 05.00 बजे तक देवास जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) प्रारंभ से आज दिनांक तक कि स्थिति में अप्डेट्स रिपोर्ट निम्नानुसार –
◆ आज दिनांक तक जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -14285 ◆ आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -13400 ◆ आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त (रिपोर्ट आना शेष) संख्या-885 ◆ आज दिनांक तक जिले के मिले कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव) प्रकरण संख्या -283 ◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-221 ◆ आज दिनांक तक कुल कोरोना संक्रमित पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु संख्या-10 ◆ आज दिनांक तक जिले के कोरोना संक्रमित (एक्टीव) मरीज संख्या-52
( डाॅ.एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला देवास (म.प्र.)
आज आई 152 लोगो की रिपोर्ट में 4 लोगो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटव
कोविड-19, हेल्थ बुलेटिन-देवास(म.प्र.)
नोवल कोरोना वायरस(कोविड-19) देवास जिले की संक्षिप्त जानकारी दिनांक 13.07.2020 (समय सायं 5 बजे) की स्थिति में –
◆- आज कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए की संख्या-09 ◆- आज जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -214 ◆ -आज लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -152 ◆ -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या-00 ◆ -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या-148 ◆ -आज सैम्पल रिपोर्ट में देवास जिले के न्यू पॉजिटिव संख्या-04
आज दिनांक- 13.07.2020 सायं 05.00 बजे तक देवास जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) प्रारंभ से आज दिनांक तक कि स्थिति में अप्डेट्स रिपोर्ट निम्नानुसार –
◆ – पाॅजिटिव केसेस जानकारीः- 1- निवासी हाटपिपल्या,बागली देवास पुरुष उम्र 50 वर्ष 2- निवासी देवली ,टोंकखुर्द,देवास पुरुष उम्र 41 वर्ष 3- निवासी देवली ,टोंकखुर्द, देवास महिला उम्र 15 वर्ष 4- निवासी देवली ,टोंकखुर्द, देवास महिला उम्र 21 वर्ष
◆ आज दिनांक तक जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -13889 ◆ आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -12649 ◆ आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त (रिपोर्ट आना शेष) संख्या-1240 ◆ आज दिनांक तक जिले के मिले कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव) प्रकरण संख्या -269 ◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-218 ◆ आज दिनांक तक कुल कोरोना संक्रमित पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु संख्या-10 ◆ आज दिनांक तक जिले के कोरोना संक्रमित (एक्टीव) मरीज संख्या-41
( डाॅ.एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला देवास (म.प्र.)
मध्यप्रदेश में मंत्रियों को हुआ मंत्रालय का बटवारा , देखे पूरी लिस्ट
1- सीएम शिवराज सिंह चौहान : सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास, विमानन और ऐसे समस्त विभाग जो किसी को ना सौपे गए हों।
2 – नरोत्तम मिश्रा : गृह, जेल और संसदीय कार्य, विधि।
3- गोपाल भार्गव : लोक निर्माण विभाग, कुटीर और ग्रामोद्योग।
4 – तुलसी राम सिलावट : जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास।
5 – विजय शाह : वन विभाग।
6 – जगदीश देवड़ा : वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी।
7- बिसाहू लाल सिंह : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण।
8- यशोधरा राजे सिंधिया : युवा एवं कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार।
9- भूपेंद्र सिंह : नगरीय विकास एवं आवास
10- मीना कुमारी मांडवे : आदिम जाति कल्याण, अनुसूचिता जाति कल्याण।
11 – कमल पटेल : किसान कल्याण एवं कृषि विकास।
12- एंदल सिंह कंषाना : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी।
13- गोविंद सिंह राजपूत : राजस्व एवं परिवहन।
14- बृजेंद्र प्रताप सिंह : खनिज साधन और श्रम।
15- विश्वास सारंग : चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास।
16 – इमरती देवी : महिला एवं बाल विकास विभाग।
17- डॉ प्रभुराम चौधरी : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण।
18 – महेंद्र सिंह सिसौदिया : पंचायत और ग्रामीण विकास।
19 – प्रद्युम्न सिंह तोमर : उर्जा।
20 – प्रेम सिंह पटेल : पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण।
21- ओम प्रकाश सकलेचा: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
22 – उषा ठाकुर : पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म।
23- अरविंद भदौरिया : सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन।
24- डॉ मोहन यादव : उच्च शिक्षा।
25 – हरदीप सिंह डंग : नवीन एवं नवकरणीय उर्जा, पर्यावरण।
26 – राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव : औद्योगिकी निति एवं निवेश प्रोत्साहन।
राज्यमंत्री
27- भारत सिंह कुशवाह : उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास।
28 – इंदर सिंह परमार : स्कूली शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन।
29- रामलेखावन पटेल : पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण(स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुम्मकड़ एवं अर्द्धघुम्मकड़ जनजाति कल्याण(स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास।
30- राम किशोर कांवरे : आयुक्त(स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन विभाग।
31- बृजेंद्र सिंह यादव : लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी।
32- गिर्राज दंड़ौतिया : किसान कल्याण एवं कृषि विकास।
नोवल कोरोना वायरस(कोविड-19) देवास जिले की संक्ष्िाप्त जानकारी दिनांक 12.07.2020 (समय सायं 5 बजे) की स्िथति में –
कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होने पर अमलतास अस्पताल देवास से आज 02 व्यक्तियों को छुटटी दी गर्इ।
◆- आज जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -298 ◆ -आज लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -901 ◆ -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या-03 ◆ -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या-890 ◆ -आज सैम्पल रिपोर्ट में देवास जिले के न्यू पॉजिटिव संख्या-08
आज दिनांक- 12.07.2020 सायं 05.00 बजे तक देवास जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) प्रारंभ से आज दिनांक तक कि स्थिति में अप्डेट्स रिपोर्ट निम्नानुसार –
◆ आज दिनांक तक जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -13675 ◆ आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -12498 ◆ आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त (रिपोर्ट आना शेष) संख्या-1178 ◆ आज दिनांक तक जिले के मिले कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव) प्रकरण संख्या -265 ◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-209 ◆ आज दिनांक तक कुल कोरोना संक्रमित पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु संख्या-10 ◆ आज दिनांक तक जिले के कोरोना संक्रमित (एक्टीव) मरीज संख्या-46
( डाॅ.एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,
जिला देवास (म.प्र.)
दिनेश कंचन सिंह चौहान बने सांवेर विधानसभा उपचुनाव के युवा मोर्चा प्रभारी
ज्योतिरादित्य सिंधीया खेमे के सांवेर से विधायक तुलसीराम सिलावट के कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने के बाद सांवेर में उपचुनाव होना है , सांवेर विधानसभा उपचुनाव के लिए दिनेश कंचन सिंह चौहान को सांवेर का युवा मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया। जिसके बाद कार्यकर्ताओ द्वारा उनका स्वागत उनके निज निवास पर जाकर किया गया। स्वागत के दौरान योगेश ठाकुर , रोहित प्रिंस, नारायण ठाकुर यश दरबार, शंकर ठाकुर, बलराम ठाकुर, सतीश चौहान, जीतेन्द्र ठाकुर , सुखदेव ठाकुर अदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
दुनिया के शहंशाह व सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने खुद ये जानकारी ट्वीट करके दी है. उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई. उनके घर के अन्य सदस्य जैसे जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और अन्य स्टाफ की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है
अमिताभ ने की सम्पर्क में आये सभी से टेस्ट कराने की अपील
महानायक ने उन सभी से अपील की है कि जो भी उनके संपर्क में आया है, वह टेस्ट करवा ले. उन्होंने कहा है कि पिछले 10 दिनों में जो मेरे संपर्क में आए वो टेस्ट करा लें. मैं नानावटी अस्पताल में भर्ती हूं.
हरा-भरा, मेरा देवास माताजी की टेकरी से वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, विधायक पवार द्वारा 52 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यो का शुभारंभ
• हरा-भरा, मेरा देवास माताजी की टेकरी से वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ एक माह तक चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान
देवास। हरा-भरा, मेरा देवास अभियान के तहत एक माह तक चलने वाले वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ शनिवार को माताजी की टेकरी पर पौधरोपण कर हुआ। पौधरोपण अभियान अंतर्गत घर-घर पौधे पहुंचाने वाली नगर निगम की गाडिय़ों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया।
विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, श्री राजेश खंडेलवाल, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, डीएफओ पी एन मिश्रा, एसडीएम प्रदीप सोनी, सिख समाज, गायत्री शक्तिपीठ, मां चामुंडा सेवा समिति, मित्राय वेलफेयर सोसाइटी, नगर निगम की टीम, वन विभाग की टीम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता व गणमान्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ आज माताजी की टेकरी से किया है जो कि देवास के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। आज हम जो पौधे लगा रहे हैं उन्हें तो संरक्षित करें उनका ध्यान रखें पर जो पूर्वजों द्वारा वृक्ष लगाए गए हैं उन्हें न काटे। हम सब मिलकर पौधे लगाएं तथा हरियाली उत्सव मनाए।
समाज का हर व्यक्ति पौधारोपण अभियान से जुड़े -कलेक्टर
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा की हरा-भरा देवास अभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ आज माताजी की टेकरी से किया गया। हमने इस अभियान में सभी को जोड़ा है। देवास को हरियाली से भरपूर करने के लिए जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। नगर निगम की टीम घर-घर फॉर्म उपलब्ध कराएगी, जिसमें रहवासी पौधे की जानकारी भरेंगे और अगले दिन नगर निगम की टीम को भरा हुआ फॉर्म जमा कराएंगे। फॉर्म जमा करने के बाद पौधे घर पर प्रदान कर दिए जाएंगे। कलेक्टर श्री शुक्ला ने समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को इस अभियान से जुडऩे की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभियान अंतर्गत एक एप विकसित किया गया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कर ऐप के माध्यम से देख सकता है कि उसने जो पौधा लगाया गया है आगे के समय में वो संरक्षित है ।
विधायक पवार द्वारा 52 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यो का शुभारंभ
देवास। शहर के विभिन्न विकास कार्यो का शुभारंभ विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य मे पूर्व महापौर सुभाष शर्मा के साथ किया गया। विधायक राजे द्वारा माता टेकरी पर पौधारोपण कार्य के पश्चात वार्ड क्रमांक 4 राधागंज स्थित विजय नगर मंदिर के सामने 5 लाख की लागत से मार्ग सीमेंटीकरण से विकासकार्यो का शुभारंभ किया गया। वार्ड क्रमंाक 3 आवास नगर सी सेक्टर मे 10 लाख की लागत से पेवर्स ब्लॉक एवं आवास नगर डी सेक्टर मे मार्ग सीमेंटीकरण कार्य 11 लाख की लागत से तथा वार्ड क्रमंाक 28 कर्मचारी कालोनी मे 9 लाख की लागत से मार्ग सीमेंटीकरण कार्य एवं मोची मोहल्ला मे 6 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण तथा वार्ड क्रमंाक 23 यशवंत व्यायामशाला मे 11 लाख की लागत से हाल निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक द्वारा किया गया। इन अवसरो पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, विशाल रघुवंशी, भाजपा नेता रवि जैन नगर निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, उपयंत्री विजय जाधव आदि सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मान जायेंगे दीपक भैया… …जोशी जी की प्रतिमा अनावरण करने आ रहे शिवराज
देवास। राजनीति में ईमानदारी के प्रतीक, राजनीति के संत, सिद्धांत एवं अनुशासनप्रिय राजनेता रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी की प्रतिमा हाटपीपल्या में स्थापित होगी।
प्रतिमा का अनावरण करने 14 जूलाई को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह हाटपीपल्या आ रहे है। शासन एवं प्रशासन स्तर पर जोरशोर से तैयारियॉ की जा रही है। प्रतिमा अनावरण स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की स्मृति में एक स्मारक बनाया जा रहा है। जिसमें उनकी आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी, ऑडिटोरियम हॉल, लाइब्रेरी और पार्क भी बनाया जाएगा। शनिवार को कलेक्टर श्री शुक्ला ने प्रतिमा अनावरण स्थल का निरीक्षण किया।अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये। प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी साथ थे।
यद्यपि मात्र प्रतिमा अनावरण से स्वर्गीय जोशी जी के कार्यो का भार नहीं उतारा जा सकता, हॉ लोग उनकी स्मृतियों को संजोकर सीख ले सके। उनके पदचिन्हो पर चल सके। इसलिये उनके ग्रहनगर हाटपीपल्या में प्रतिमा अनावरण किया जाना अच्छी एवं सराहनीय बात है, लेकिन राजनीति इसके अलग ही मायने निकालते हुए कहा जा रहा है कि क्या हाटपीपल्या में उपचुनाव से ठीक पूर्व इस कवायद से प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी मान जायेंगे। इस पर प्रश्रचिन्ह फिलहाल तो बरकरार है। भाजपा संगठन ने साफ कर दिया है कि चाहे जो हो, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक उनके विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया जायेगा। पूर्व मंत्री दीपक जोशी इससे नाराज है, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मनोज चौधरी ने हाटपीपल्या में उनकी सल्तनत को चुनौती देते हुए शिकस्त दी। मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाये जाने से नाराज दीपक जोशी को मनाने का प्रयास भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी देवास आकर कर चुके है। इसके बावजूद दीपक भैया की नाराजी टूटने के संकेत दिखाई नहीं दे रहे है। राजनैतिक क्षेत्रो में माना जा रहा है कि उपचुनाव से पूर्व उन्हे मनाने के उपक्रम स्वरूप ही पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जोशी बाबा की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम बनाया गया है। राजनैतिक क्षेत्रो में यह भी माना जा रहा है कि आगे पीछे दीपक भैया को सत्ता या संगठन मेंं कोई ना कोई बड़ा स्थान प्रदान किया जा सकता है। हालांक उनकी पारिवारिक एवं वैचारिक राजनैतिक पृष्ठभूमि, निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए जानकार यही मानते है कि कुछ भी हो दीपक भैया पार्टीहित से परे नहीं जायेंगे, मान जायेंगे…। आगे राजनीति है जाने किस करवटॅ बैठ जाये…।
आज आई1147 लोगो की रिपोर्ट में 7 लोगो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटव
कोविड-19, हेल्थ बुलेटिन-देवास(म.प्र.)
नोवल कोरोना वायरस(कोविड-19) देवास जिले की संक्षिप्त जानकारी दिनांक 11.07.2020 (समय सायं 5 बजे) की स्थिति में –
◆- आज जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -333 ◆ -आज लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -1147 ◆ -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या-07 ◆ -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या-1133 ◆ -आज सैम्पल रिपोर्ट में देवास जिले के न्यू पॉजिटिव संख्या-07
आज दिनांक- 11.07.2020 सायं 05.00 बजे तक देवास जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) प्रारंभ से आज दिनांक तक कि स्थिति में अप्डेट्स रिपोर्ट निम्नानुसार –
◆ आज दिनांक तक जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -13377 ◆ आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -11302 ◆ आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त (रिपोर्ट आना शेष) संख्या-2075 ◆ आज दिनांक तक जिले के मिले कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव) प्रकरण संख्या -257 ◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-207 ◆ आज दिनांक तक कुल कोरोना संक्रमित पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु संख्या-10 ◆ आज दिनांक तक जिले के कोरोना संक्रमित (एक्टीव) मरीज संख्या-40
( डाॅ.एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,
जिला देवास (म.प्र.)