आज आई 831 लोगो की रिपोर्ट में 6 लोगो की रिपोर्ट मिली कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19, हेल्थ बुलेटिन-देवास(म.प्र.)

नोवल कोरोना वायरस(कोविड-19) देवास जिले की संक्षिप्त जानकारी
दिनांक 10.07.2020 (समय सायं 5 बजे) की स्थिति में –

◆- आज जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -1547
◆ -आज लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -831
◆ -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या-10
◆ -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या-815
◆ -आज सैम्पल रिपोर्ट में देवास जिले के न्यू पॉजिटिव संख्या-06

आज प्राप्त सैम्पल लैब रिपोर्ट मे न्यू पाजीटिव जानकारीः-
………………………………………………………………………………………

  1. निवासी- टाक्लीखेडा,कन्नौद,देवास पुरूष उम्र 48 वर्ष (लैब रिपोर्टः- बीएमएचआरसी भोपाल से )
  2. निवासी- टाक्लीखेडा,कन्नौद,देवास पुरूष उम्र 24 वर्ष (लैब रिपोर्ट:-बीएमएचआरसी भोपाल से )
  3. निवासी- टाक्लीखेडा,कन्नौद,देवास महिला उम्र 17 वर्ष (लैब रिपोर्ट:- बीएमएचआरसी भोपाल से )
    4 .निवासी- टाक्लीखेडा,कन्नौद,देवास महिला उम्र 16 वर्ष (लैब रिपोर्ट:- बीएमएचआरसी भोपाल से )
    5 .निवासी- विकास नगर,देवास पुरूष उम्र 43 वर्ष (लैब रिपोर्ट:- जिला चिकित्सालय ज्त्न्म् छ।।ज् से )
    6 .निवासी- विकास नगर,देवास महिला उम्र 35 वर्ष (लैब रिपोर्ट:- जिला चिकित्सालय true NAAT से ) आज दिनांक- 10.07.2020 सायं 05.00 बजे तक देवास जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) प्रारंभ से आज दिनांक तक कि स्थिति में अप्डेट्स रिपोर्ट निम्नानुसार - ◆ आज दिनांक तक जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -13044
    ◆ आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -10170
    ◆ आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त (रिपोर्ट आना शेष) संख्या-2874
    ◆ आज दिनांक तक जिले के मिले कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव) प्रकरण संख्या -250
    ◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-207
    ◆ आज दिनांक तक कुल कोरोना संक्रमित पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु संख्या-10
    ◆ आज दिनांक तक जिले के कोरोना संक्रमित (एक्टीव) मरीज संख्या-33 ( डाॅ.एम.पी.शर्मा )
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,
    जिला देवास (म.प्र.)

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने की देवास जिले के सभी नागरिकों से रविवार को अनिर्वाय रूप से घर रहने अपील,रविवार को अनावश्‍यक घुमने वालो पर होगी कार्यवाही

• कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के लिए पूरी सावधानियां रखें, रविवार को अनावश्‍यक बाहर न निकले
• देवास जिले में रविवार को अनावश्‍यक घुमने वालो पर होगी कार्यवाही
• कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने की देवास जिले के सभी नागरिकों से रविवार को अनिर्वाय रूप से घर रहने अपील

देवास। कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने देवास जिले के नागरिकों से अपील है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए पूरी सावधानियां रखें अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, जरूरत के लिए बाजार और अन्य गतिविधियां शुरू की है। राज्‍य शासन द्वारा एडवायजरी जारी कर बताया गया है कि रविवार के दिन अधिक भीड़ हो जाने और आवश्यक सावधानियाँ नहीं बरती जाने से कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने की दृष्टि से लोगों को घरों से अनावश्यक रूप से बाहर निकलने के लिये हतोत्साहित किया जाना उपयुक्‍त होगा। उन्‍होंने कहा कि इस रविवार विशेष अभियान चलाया जायेगा। यदि कोई व्‍यक्ति बिना मास्‍क के तथा गैर वाजिब कारण के बाजार में घुमता पाया जाता है तो कार्यवाही की जायेगी। वायरस की चेन को रोकने के लिए आवश्‍यक है कि रविवार को सभी नागरिक घर में ही रहे। जब तक कोई अतिआवश्‍यक कार्य न हो घर से न निकले। जिले के सभी नागरिक शासन के निर्देशों का पालन करेंगे और महामारी से लडने में प्रशासन का सहयोग करेंगे।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आमजन से अपील की है कि पर्याप्त सावधानियाँ जैसे 2 गज की दूरी, फेस  मास्क का उपयोग, बार-बार हाथ धोने, सार्वजनिक जगहों पर न थूकने और लोगों से हाथ मिलाने की बजाए नमस्ते करने जैसे उपायों पर अमल किया जाए। अभी निरंतर सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता है।
‘किल कोरोना अभियान” में आमजन भी बने सहयोगी
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आमजन से भी अपील की है कि ‘किल कोरोना अभियान” में अपना सहयोग प्रदान करें। घर-घर पहुंच रहे सर्वे दल को आवश्यक जानकारी देकर सहयोग करें। इस सर्वे में महिला और पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल है। सर्दी-खांसी जुकाम के साथ ही डेंगू, मलेरिया, डायरिया आदि के लक्षण पाये जाने पर भी जरूरी परामर्श और उपचार नागरिकों को मिल सकेगा। सार्थक एप का उपयोग कर इन जानकारियों की प्रविष्टि की जाएगी। अभियान में जिले की शत-प्रतिशत आबादी को इस सर्वे से कवर किया जा रहा है।

एनकाउंटर में मारा गया कानपुर हत्याकांड का आरोपी विकास दुबे

कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। यूपी एसटीएफ की टीम उसे उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी। लेकिन शहर से 17 किमी पहले बर्रा थाना क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे काफिले की एक कार पलट गई। विकास उसी गाड़ी में बैठा था। हादसे के बाद उसने पुलिस टीम से पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की जवाबी कार्रवाई में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे सीने और कमर में दो गोली लगीं। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर मृत घोषित कर दिया। कानपुर रेंज के आईजी ने विकास के मारे जाने की पुष्टि की विकास को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था।

72 वां स्थापना दिवस पर अभाविप ने किया छात्र सम्मेलन आयोजित, दसवीं कक्षा के प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान नगर कार्यकारिणी गठित, आशीष यादव नगर अध्यक्ष एवं राजवर्धन यादव नगरमंत्री नियुक्त 

स्थापना दिवस पर अभाविप ने किया छात्र सम्मेलन आयोजित, दसवीं कक्षा के प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान 

नगर कार्यकारिणी गठित, आशीष यादव नगर अध्यक्ष एवं राजवर्धन यादव नगरमंत्री नियुक्त

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना 72 वां स्थापना दिवस स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, विजयनगर में छात्र सम्मेलन आयोजित कर मनाया। जानकारी देते हुए नगर कार्यालय मंत्री सुबोध चावड़ा ने बताया कि अभाविप अपने स्थापना दिवस को हर वर्ष राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। पूर्व वर्ष की कार्यकारिणी भंग कर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभाविप प्रांत उपाध्यक्ष जितेन्द्र जी तलरेजा एवं निर्वाचन अधिकारी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित जी जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभाविप जिला सह संयोजक राहुल मालवीय ने की। तत्पश्चात नगर मंत्री सावन कौशल द्वारा गतवर्ष में किए गए कार्यों का वृत मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

नगर कार्यकारिणी गठित, आशीष यादव नगर अध्यक्ष एवं राजवर्धन यादव नगरमंत्री नियुक्त

अध्यक्ष आशीष यादव ने गतवर्ष की कार्यकारिणी को भंग किया एवं निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित जोशी ने आशीष यादव पुन: नगर अध्यक्ष एवं नगरमंत्री राजवर्धन यादव को निर्वाचित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो ने स्वामी विवेकानंद जी एवं माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। अतिथियो का परिचय अंकित चौहान ने कराया एवं स्वागत योगेन्द्र कावल, विजय वर्मा, राजवर्धन राजपूत ने किया। अतिथि स्वागत के पश्चात मुख्य अतिथि श्री तलरेजा ने अपने वक्तव्य मे कहा कि विद्यार्थियो को व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर हमेशा राष्ट्रहित में कार्य करते रहना चाहिए। छात्रों को सामाजिक क्षेत्र में अपनी भूमिका बनाने की बात कहीं। साथ ही परिषद की कार्यपद्धति रीति-नीति एवं समाज में परिषद की आवश्यकता विद्यार्थियो को बताई। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश एवं जिले में कक्षा दसवीं के प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों का प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात नगर अध्यक्ष आशीष यादव द्वारा शेष कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें नगर उपाध्यक्ष योगेन्द्र कावल, संदीप जाधव, राजदीप सोलंकी, अंकित चौहान, नगरमंत्री राजवर्धन यादव, नगर सहमंत्री विजय वर्मा, सचिन दायमा, आदित्य शर्मा, शुभम रांगवे, रश्मि चौहान, नगर कार्यालय मंत्री सुबोध चावड़ा, सहप्रमुख अमन चौहान, नगर महाविद्यालय प्रमुख विधान अग्रवाल, सहप्रमुख गौतम पंचोली, राजेश्वर यादव, नगर विद्यालय प्रमुख रजत तिवारी, सहप्रमुख अंकुश कदम, सावन परमार, नगरकोष प्रमुख आनंद पंडित, नगर सहप्रमुख शैलेन्द्र गौड़, नगर एसएफडी प्रमुख मयूर ठाकुर, सहप्रमुख हर्षित खत्री, महान मालवीय, नगर एसएफएस प्रमुख विनय यादव, सहप्रमुख सौरभ कौशल, नमन शर्मा, नगर क्रीड़ा प्रमुख यश मकवाने, सहप्रमुख तेजश्विनी सोनी व नीतिन शर्मा, नगर ई एबीवीपी प्रमुख अंकित गुजराती, सहप्रमुख ऋषभ सिंह, प्रवीण मण्डलोई, नगर जनजाति प्रमुख राहुल गौड़, सहप्रमुख रोहन कौशल, मोहित चौहान, नगर एनसीसी प्रमुख प्रफुल्ल त्रिवेदी, सहप्रमुख निकिता यादव, नगर एनएसएस प्रमुख नेहा वाघवे, सहप्रमुख सपना भिलवाड़ा, नगर कलामंच प्रमुख अनुज प्रजापति, सह प्रमुख स्वप्निल शर्मा, नगर छात्रावास प्रमुख अरूण मथानिया, सहप्रमुख अमृत राठौड़, नगर तकनीकी आयाम प्रमुख, सुभाष यादव, सहप्रमुख गणेश लोधी, नगर मेडीविजन प्रमुख राहुल मीमरोट, नगर कार्यकारिणी सदस्य सलोनी सक्सेना, अजय मकवाना, पंकज धोसरिया, मुकेश मालवीय, कुलदीप सोनी, जयसिंह ठाकुर, विनित योगी, ऋषि शुक्ला, ऋषिराज पवार, अनमोल चौहान, दीपक पवार, अनिल पवार, नवनीत बरेठिया, रोहन व्यास, निषिद यादव, सोमेश नेरनिया, विकास गोहिल, राहुल मनेठिया, यशपाल राजपूत, आकाश मालवीय, प्रमोद मंडलोई, विवेक सोलंकी, मनीष हरोड़े, अजय भार्गव, रितिक नागर, ऋषभग गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा, विशिष्ठ को बनाया गया। संचालन प्रद्युम्न यादव ने किया एवं आभार नगरमंत्री राजवर्धन यादव ने माना। वर्तमान व पूर्व कार्यकर्ताओं ने नवीन कार्यकर्ताओं को बधाई दी। 

आज आई 295 लोगों की रिपोर्ट में 2 रिपोर्ट मिली कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19, हेल्थ बुलेटिन-देवास(म.प्र.)

नोवल कोरोना वायरस(कोविड-19) देवास जिले की संक्षिप्त जानकारी
दिनांक 09.07.2020 (समय सायं 5 बजे) की स्थिति में –

दिनांक 09.07.2020 कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए-07 व्यक्तियो को अस्पताल से
छुटटी दी गई।

◆- आज जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -403
◆ -आज लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -295
◆ -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या-00
◆ -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या-293
◆ -आज सैम्पल रिपोर्ट में देवास जिले के न्यू पॉजिटिव संख्या-02

आज प्राप्त सैम्पल लैब रिपोर्ट मे न्यू पाजीटिव जानकारीः-
………………………………………………………………………………………

  1. निवासी- महाकाल कालोनी ,देवास पुरूष उम्र 45 वर्ष (लैबः-अमलतास मेडिकल कालेज देवास से )
  2. निवासी- गवली मोहल्ला ,देवास महिला उम्र 54 वर्ष (लैबः-बीएमएचआरसी भोपाल से ) आज दिनांक- 09.07.2020 सायं 05.00 बजे तक देवास जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) प्रारंभ से आज दिनांक तक कि स्थिति में अप्डेट्स रिपोर्ट निम्नानुसार - ◆ आज दिनांक तक जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -11497
    ◆ आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -9327
    ◆ आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त (रिपोर्ट आना शेष) संख्या-2170
    ◆ आज दिनांक तक जिले के मिले कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव) प्रकरण संख्या -244
    ◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-207
    ◆ आज दिनांक तक कुल कोरोना संक्रमित पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु संख्या-10
    ◆ आज दिनांक तक जिले के कोरोना संक्रमित (एक्टीव) मरीज संख्या-27 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला देवास (म.प्र.)

मध्य प्रदेश में हर रविवार को टोटल लोकडाउन रहेगा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा सीमावर्ती जिलों में बाहर से आने वालों की होगी जांच

मध्य प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा है कि अब रविवार को पूरे मध्यप्रदेश में टोटल लॉकडाउन रहेगा। दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों से प्रदेश की परिस्थिति बदल रही हैं। प्रदेश में आने-जाने वाले लोगों की बॉर्डर पर जांच होगी। किल कोरोना अभियान के दौरान भी लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश में 15 जुलाई तक किल कोरोना अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किल कोरोना अभियान के तहत प्रदेशभर में अब तक 42 फीसदी लोगों की स्क्रीनिंग की गई। मध्य प्रदेश में जून के आखिर में केस काफी कम हो गए थे। हर रोज 150-175 तक कोरोना के नए मामले आ रहे थे, लेकिन अब मध्य प्रदेश में हर रोज 350-400 लोग नए संक्रमित मिल रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में आ रही है।

हरा भरा और स्वच्छ होगा देवास, निगमायुक्त ने उठाया बीड़ा , नगर निगम द्वारा रविवार से होगा वृह्द पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

हरा भरा और स्वच्छ होगा देवास, निगमायुक्त ने उठाया बीड़ा
नगर निगम द्वारा रविवार से होगा वृह्द पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

देवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिंह की पहचान शहर में रचनात्मक रही है। अपने पूर्व के कार्यकाल में वे ही वे इसे सिद्ध कर चुके है, जब स्वच्छता अभियान में शहर के विविध संगठनों, व्यापारिक-औद्योगिक संस्थानों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक विभागों एवं शहरवासियों को जोड़ते हुए उल्लेखनीय स्वच्छता अभियान संचालित किया था। वर्षाकाल में उनके सदप्रयास से देवास शहर हरा भरा एवं स्वच्छ होगा।
नगर निगम आयुक्त विशालसिंह द्वारा अपनी अनुठी एवं सजृनात्मक कार्यशैली के अनुरूप वृहï्द स्तर पर पौधारोपण एवं सफाई पखवाड़े के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान संचालित करने का बीड़ा उठाया है। शहरवासियो को स्वच्छ हवा मिले इसके लिये 12 जुलाई (रविवार) से पौधारोपण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि देवास मे पेड, पौधो की अधिकाधिक मात्रा मे कमी है। पेड़ है तो पानी है, पानी है तो जीवन है। इस संकल्प के साथ आयुक्त द्वारा शहरवासियो को निगम के माध्यम से घर घर पौधा पहुॅचाने का कार्य किया जावेगा। उन्होने पिछले दिनो कार्यक्रम मे पौधारोपण हेतु घरो घर पौधा पहुॅचाने तथा उस पौधारोपण एवं पौधे के पालनपोषण, जीवित रखने के बारे में जानकारी दी। आयुक्त श्री सिंह को घर घर पौधा पंहुचाने के प्रयास के फलीभूत पौधारोपण कार्य में शहरवासियो का सहयोग मिलने की पूरी-पूरी आशा ही नही विश्वास है। पौधारोपण एवं सफाई पखवाड़े से पूर्व कार्यक्रम मे लगभग 35 से 40 संस्थाओ द्वारा सराहना करते हुए इस कार्य मे सहभागी बनने पर सहमति जताई।
कोरोना एवं अन्य संक्रमित बीमारी से होगा बचाव
आयुक्त श्री सिंह ने जानकारी दी कि सफाई पखवाडे से एक ओर कोरोना संक्रमण तथा मौसमी बीमारी के संक्रमण का बचाव हमारे देवास वासियो का होगा। दुसरी ओर शुद्ध हवा, शुद्ध वातारवरण के लिये जनता के सहयोग से पौधारोपण का कार्य बड़े रूप मे रविवार से किया जाना प्रारंभ करेगें। शहर के गार्डनो पर आयुक्त द्वारा फोकस करते हुये गार्डनो को हरा भरा करने के साथ ही विकसित करना भी जरूरी बताया। इस प्रयास मे उन्होने कहा कि निगम तो है ही साथ ही गार्डन को उस एरिये, मोहल्ले के रहवासियो का सहयोग, रख रखाव तथा हर पौधे को एक वर्ष तक जीवित रखने के संकल्प के साथ ही उन पौधो को एक तरह से गोद लेने के लिये जागृत किया जाएगा, जिससे हम हमारे बुर्जुगो, बच्चो को प्रतिदिन सुबह शाम शुद्ध ताजा हवा दे सकें। एक ओर सफाई पखवाडा प्रारंभ होने से शहर मे सफाई कार्य व्यापक रूप से अधिकाधिक दिखना प्रारंभ हो गया है।

स्वच्छता में शहर को पुन: नम्बर 10 में लायेंगे

आयुक्त श्री सिंह ने विश्वासपूर्वक चर्चा मे कहा कि मेरे द्वारा सफाई पखवाडा कार्य को शुरू करवाना शहर को ओर ज्यादा साफ रखना है। इसमे निगम की स्वास्थ्य विभाग, निगम लोक निर्माण विभाग टीम का पुरा प्रयास है। दिन ओर रात की सफाई से शहर स्वच्छ हो इस हेतु एक दिन मे 5 झोन के वार्डो मे सफाई कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। उसकी सराहना अब देवासवासियो द्वारा की जा रही है। आम नागरिको को कहना है कि हमारा शहर स्वच्छता मे देश मे 10 वें नम्बर पर आया था, किन्तु विगत वर्षो मे स्वच्छता मे पिछड गया। नागरिको का कहना है कि हम देवास को पुन: नम्बर 10 के अन्दर लाकर रहेगे। हम निगम की टीम के साथ हमारे वार्ड, मोहल्ले मे साफ-सफाई रखने के लिये निगम टीम के साथ है। आयुक्त श्री सिह द्वारा आम नागरिको को विश्वास दिलाया कि हमारी भी कोशिश, भरपूर प्रयास से एवं आपके सहयोग से हम स्वच्छता अभियान 2021 की तैयारी मे जुट गये है, और जरूर कामयाब होगें। आम नागरिको के बगैर हम देवास को स्वच्छ नही रख सकते है।
सफाई पखवाडा निरंन्तर चलाकर देवास के आम नागरिको की समस्याओ, साथ ही बारीश के कारण कीचड वाले स्थानो पर भी मुरम डालकर कीचडय़ुक्त क्षेत्र में नागरिको की समस्याओ का निराकरण करेगें। श्री सिंह ने पौधारोपण मे जनसहयोग के साथ ही घर से बाहर के कार्यो मे मास्क लगाकर रखने की सलाह, समझाईश भी दी।

प्रीमीयर कंपनी के बंद होने से नाराज मजदूरों ने कलेक्ट्रेट में किया विरोध प्रदर्शन , उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक कर हिसाब जलाएं – एआई यूटीयूसी

प्रीमीयर कंपनी के बंद होने से नाराज मजदूरों ने कलेक्ट्रेट में किया विरोध प्रदर्शन
उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक कर हिसाब जलाएं – एआई यूटीयूसी

देवास। देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र का हाल बेहद चिंताजनक होता जा रहा है कंपनी मालिक केवल अपने मुनाफे को पक्का करने के लिए आए दिन मजदूरों को नौकरी से निकाल रहे हैं या अपनी कंपनी कानूनों का उल्लंघन कर बंद कर मजदूरों का बकाया पैसा सब खा रहे हैं। प्रीमीयर कंपनी की भी कुछ ऐसी दास्तान है जिसके विरोध में आज कंपनी के तमाम समय को ने कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर वेतन व अन्य भुगतान जल्द से जल्द कराने की मांग की। प्रीमीयर कंपनी में काम करने वाले डेढ़ सौ से अधिक मजदूर आज बेरोजगार हो गये हैं। कंपनी के द्वारा साजिश पूर्ण तरीके से खुद को नुकसान में दिखाकर पूरा प्लांट हरियाणा शिफ्ट कर यहां के मजदूरों को ठेंगा दिखा दिया गया नियमानुसार कंपनी बंद करने की स्थिति में मजदूरों को हिसाब कर पैसा दिया जाना चाहिए था। लेकिन इस कंपनी ने मजदूरों को फरवरी माह से वेतन ही नहीं दिया। लॉकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति खराब होने का बहाना बनाकर मजदूरों के हक का पैसा खाने वाली इस कंपनी का मंथन व अन्य नाम से खाद्य उत्पाद बाजार में भरपूर मात्रा में बिक रहा है। सभी जानते हैं लॉकडाउन के दौरान खाद्य सामग्री से जुड़ी कंपनियों ने ऊंचे दामों पर अपने सामान को बेचा ऐसे में प्रीमियर कंपनी खुद को घाटे में बता रही है। यह बात एआईटीयूसी के जिला अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव ने विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहि। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला सह सचिव ओम प्रकाश अहिरवार ने कहा कि आज तमाम सरकारें केवल कंपनियों के हित के लिए नियम कानून बना रहे हैं और जो कानून मजदूरों के हित के लिए दिखाए जा रहे हैं उनमें भी बारीक छेद छोड़े गए, ताकि कंपनियां मजदूरों का पैसा डकार सकें और उसका ही फायदा उठाकर यह कंपनी आज देवास से भाग खड़ी हुई है। इसके खिलाफ मजदूरों का आंदोलन ही एकमात्र समाधान है। आज देवास के तमाम मजदूरों को चाहे वह किसी भी कंपनी के हो, ठेके पर हो, या स्थाई नौकरी पर सबको मिलकर एक साथ आंदोलन करने की जरूरत है, ताकि सरकार ने मजदूरों के हित में सख्त कानून बनाएं और श्रम विभाग के अधिकारी कंपनियों पर मजदूरों के हित में कार्रवाई कर सके। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से मजदूरों को काम पर वापस लेने, हिसाब कर रिटायरमेंट तक का संपूर्ण वेतन देने, पीएफ वेतन ईएसआई आदि में संपूर्ण भुगतान जमा करने की मांग को उठाया गया। साथ ही जिला कलेक्टर से उच्च अधिकारी की उपस्थिति में कंपनी के साथ बैठक कर पूरे मामले को सात दिवस में निपटाने की भी मांग की गयी। ऐसा ना होने पर सड़कों पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी। विरोध प्रदर्शन में कंपनी के तमाम मजदूर उपस्थित थे।

आज आई 153 लोगो की रिपोर्ट में 1 महिला की रिपोर्ट मिली कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19, मीडिया हेल्थ बुलेटिन-देवास(म.प्र.)

नोवल कोरोना वायरस(कोविड-19) देवास जिले की संक्षिप्त जानकारी
दिनांक 08.07.2020 (समय सायं 5 बजे) की स्थिति में –

◆- आज जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -690
◆ -आज लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -153
◆ -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या-00
◆ -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या-152
◆ -आज सैम्पल रिपोर्ट में देवास जिले के न्यू पॉजिटिव संख्या-01

आज प्राप्त सैम्पल लैब रिपोर्ट मे न्यू पाजीटिव जानकारीः-
………………………………………………………………………………………
1.निवासी शान्तिपुरा ,देवास महिला उम्र 35 वर्ष (लैब True NAAT देवास से)

     आज दिनांक- 08.07.2020 सायं 05.00 बजे तक देवास जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) प्रारंभ से आज दिनांक तक कि स्थिति में अप्डेट्स रिपोर्ट निम्नानुसार -

◆ आज दिनांक तक जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -11094
◆ आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -9032
◆ आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त (रिपोर्ट आना शेष) संख्या-2062
◆ आज दिनांक तक जिले के मिले कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव) प्रकरण संख्या -242
◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-200
◆ आज दिनांक तक कुल कोरोना संक्रमित पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु संख्या-10
◆ आज दिनांक तक जिले के कोरोना संक्रमित (एक्टीव) मरीज संख्या-32

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,
जिला देवास (म.प्र.)

आज आई 409 लोगो की रिपोर्ट में 02 रिपोर्ट मिली कोरोना पॉजिटव

कोविड-19, मीडिया हेल्थ बुलेटिन-देवास(म.प्र.)

नोवल कोरोना वायरस(कोविड-19) देवास जिले की संक्षिप्त जानकारी
दिनांक 07.07.2020 (समय सायं 5 बजे) की स्थिति में –

◆- आज जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -639
◆ -आज लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -409
◆ -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या-02
◆ -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या-409
◆ -आज सैम्पल रिपोर्ट में देवास जिले के न्यू पॉजिटिव संख्या-02

आज प्राप्त सैम्पल लैब रिपोर्ट मे न्यू पाजीटिव जानकारीः-

1.निवासी देवली टोंकखुर्द ,देवास महिला उम्र 23 वर्ष (लैब बीएमएचआरसी भोपाल से)
2.निवासी बरोठा ,देवास महिला उम्र 24 वर्ष (लैब बीएमएचआरसी भोपाल से)

     आज दिनांक- 07.07.2020 सायं 05.00 बजे तक देवास जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) प्रारंभ से आज दिनांक तक कि स्थिति में अप्डेट्स रिपोर्ट निम्नानुसार -

◆ आज दिनांक तक जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -10404
◆ आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -8879
◆ आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त (रिपोर्ट आना शेष) संख्या-1525
◆ आज दिनांक तक जिले के मिले कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव) प्रकरण संख्या -241
◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-195
◆ आज दिनांक तक कुल कोरोना संक्रमित पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु संख्या-10
◆ आज दिनांक तक जिले के कोरोना संक्रमित (एक्टीव) मरीज संख्या-36

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,
जिला देवास (म.प्र.)

लगातार ख़बरे देखने के लिए लाइव अपडेट के यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करे??

https://www.youtube.com/channel/UC5MIIkfQnwI01z_VUpgHj_w