देवास। उज्जैन रोड नई आबादी में वाल्मीकि समाज को दान में मिली मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता आरबी भाई पटेल विगत तीन माह से आवेदन देते आ रहे है। लेकिन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा जमीन को कब्जा मुक्त नही कराया जा रहा है। श्री पटेल ने पुन: जिला कलेक्टर, एसडीएम एवं महापौर को आवेदन सौंपकर वाल्मिकी समाज की मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की। आवेदन में आरोप लगाते हुए पटेल ने बताया कि 100 वर्ष पूर्व वाल्मीकि समाज को जूनियर महाराज ने राजबाडे के पास बस्ती को हटाकर उज्जैन रोड नई आबादी पर उनके कच्चे मकान बनाकर भूमि दान में दी थी। वाल्मीकि समाज ने गली नं. 08 में मकान अपने हिसाब से स्थापित कर आखिरी में गोगा देव मंदिर के लिए एक भूमि का चयन किया और वहां पर 10 लोहे की चद्दर व खम्बे लगाकर गोगादेव चौहान मंदिर की भूमि कर पूजा पाठ करने लगे। उक्त जमीन पर विशेष समुदाय के व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की बजाय स्थानीय पुलिस अधिकारी द्वारा आए दिन धमकाया जा रहा है। साथ ही कहते है कि उसके पास सम्पूर्ण दस्तावेज है। कब्जाधारी ने बिना अनुमति एवं बिना नक्शा पास कराए कब्जा कर रखा है, लेकिन प्रशासन आंख मुंदे बैठा है। पटेल ने मांग की है कि आपसी भाईचारा न बिगड़े इसके पूर्व जमीन का कब्जा वाल्मीकि समाज जनों को सौंपा जाए। जिससे समाजजन पुन: अपने आराध्य देव गोगादेव जी की पूजा अर्चना प्रारंभ कर सके।
Category: मध्य प्रदेश
Dewas सोयाबीन की चोरी की 37 बोरी ट्रक सहित 32 लाख का सामान जब्त 5 आरोपी गिरफ्तार
देवास। शहर में पिछले दिनो हाईवे पर हुए सोयाबीन से भरे ट्रक के चोरी होने का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चोरी हुई 37 बोरी सोयाबीन, ट्रक सहित 32 लाख की मश्ररुका जब्त को है।
दरअसल अकोदिया मंडी निवासी किसान कैलाश राठौर अपने घर से सोयाबीन की 110 बोरी लगभग 10 टन भरी थी जो देवास मण्डी मे बेचने के लिए आ रहा था लेकिन बीच रास्ते में सोयाबीन से भरा ट्रक चोरी हो गया था। जिसकी शिकायत फरियादी बाबूलाल पिता बलदेव सिह जाति माली उम्र 52 साल नि. ग्राम गुलाना थाना सलसलाई शाजपुर ने दिनांक 7 मई को बीएनपी थाने में की थी।
शिकायत में फरियादी ने बताया की कि दिनाक 7 मई को शाम 4 बजे किसान कैलाश राठौर नि. अकोदिया मण्डी के घर से सोयाबीन की 110 बोरी लगभग 10 टन भरी थी जो देवास मण्डी मे बेचने के लिए आ रहा था। जैसे ही रात करीब 11.30 बजे के लगभग मक्सी रोड देवास पर स्थित अपनी रसोई ढाबा के पास पहुचा था कि पीछे से एक सफेद रंग की बड़ी सी कार जिस पर पिछले वाले कांच पर पुलिस का मोनो लगा हुआ था कार को मेरे गाड़ी के आगे रोका और उसमे से कुछ लोग उतरे और उनमे से एक व्यक्ति ने काले कलर की टी-शर्ट व लोवर पहना था उससे पूछा कि गाडी मे क्या माल भरा है तो चालक ने बोला कि सोयाबीन भरी है तो कहने लगा कि सुनाई नहीं दे रहा है नीचे आकर बता वह निचे ऊतरा तो उन व्यक्तियों ने उसे अपनी कार में बैठा लिया और कुछ दूर घुमाने के बाद उन्होंने चालक के हाथ बांध कर आंखो पर प बांध कर मोबाईल और नगदी 6000 रुपये छीन लिये। रास्ते में अन्य वाहन मे माल क्रांस करके फरियादी को घोसला जिला उज्जैन के पास सुनसान स्थान पर छोड़ दिया जहा पास मे उसकी लोडिंग गाडी भी खड़ी थी इस तरह घटना मे ‘अज्ञात बदमाशो ने फरियादी की गाड़ी मे भरे 110 बोरी कीमती करीबन 5,00,000/- अक्षरी पांच लाख रुपये रास्ते मे ही कही पर ऊतार लिये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बैंक नोट प्रेस देवास पर अप.क्र. 378 / 2023 धारा 342,394 भा.द.वि. का कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के द्वारा थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस मुकेश इजारदार के नेतृत्व में 6 विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा रूट पर लगे CCTV कैमरों व तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर के द्वारा बताये गये संदिग्ध व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा हाईवे पर लूट की घटना काबूल किया गया।
जप्तशुदा सामग्री : चोरी गया ट्रक एवं 37 बोरी सोयाबीन कुल कीमत लगभग 32 लाख रूपये का मश्रुका जप्त।
- गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-
- 1. सरफराज पिता शरीफ खान निवासी ग्राम किलोना, नलखेडा जिला आगर मालवा।
- 2. शरीफ खान पिता स्व. बहादुर खान निवासी ग्राम किलोना, नलखेडा जिला आगर मालवा।
- 3. शाहनवाज उर्फ शानू खान पिता समीर खान निवासी ग्राम बेरछा, जिला शाजापुर।
- 4. आसिम पिता हफीज उर्फ पप्पू खान निवासी गाँधीनगर भोपाल ।
- 5. सलमान पिता शरीफ खां उम्र 25 साल निवासी ग्राम किलोना, नलखेडा जिला आगर मालवा।
Dewas नगर की 95 अवैध कालोनियों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन एवं भवन निर्माण की अनुमति मिलेगी
देवास। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 23 मई को मप्र की नगरीय क्षेत्र की अनधिकृत कालोनियों में विकास कार्यों का क्रियान्वयन एवं नगर निगम भोपाल की अनधिकृत कालोनियों में विकास कार्यों का शुभारंभ एवं भवन निर्माण अनुमति लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से शुभारंभ प्रात: 10:30 बजे किया जाएगा।
महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा जानकारी दी गई कि इसी कड़ी में देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र में भी उक्त दिनांक को मप्र कालोनी विकास नियम 2021 के नियमों के अनुरूप अवैध कालोनियों में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने के लिए अनाधिकृत 95 कालोनी में कार्रवाई पूर्ण की गई है। ऐसी कालोनियों में विकास योजना का जमीन क्रियान्वयन, विकास कार्यों की जानकारी, रहवासी संघ का गठन, अनधिकृत कालोनियों में जारी भवन निर्माण अनुमति प्रदान किए जाने का शुभारंभ इसी दिनांक 23 मई मंगलवार को देवास में भी प्रात: 10.30 बजे मल्हार स्मृति मंदिर आडिटोरियम में किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त अनधिकृत कालोनियों के रहवासियों से उक्त गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील महापौर ने की है। श्रीमती अग्रवाल द्वारा यह भी बताया गया कि ऐसी अनधिकृत कालोनियों में उक्त कालोनी के रहवासीगण नियमों के अनुरूप अपने नक्शे पास करवाकर ऋण आदि का लाभ ले सकते हैं। निगम द्वारा अब अनधिकृत कालोनियों में नागरिक अधोसरंचना विकास कार्य शासन के बनाए गए नियमों के अनुरूप किए जाएंगे।
- इन कॉलोनियों को मिलेगा लाभ
- महाकाल नगर पार्ट-1,
- महाकाल नगर पार्ट-2,
- महादेव नगर,
- डायमंड कालोनी पार्ट-1,
- डायमंड कालोनी पार्ट-2,
- परिहार कालोनी पार्ट-1,
- परिहार कालोनी पार्ट-2,
- परिहार कालोनी पार्ट-3,
- कंचन कालोनी,
- सोना पैलेस कालोनी,
- अन्नपूर्णा नगर,
- गजरा गियर्स चौराहे के पास स्टेशन रोड,
- शिमला नगर के पास,
- रविशंकर शुक्ल नगर,
- विष्णु कालोनी,
- गजानंद कालोनी,
- गोविंद नगर एक्स.,
- गोविंद नगर,
- रौनक कालोनी पार्ट-1,
- रौनक कालोनी पार्ट-2,
- रौनक कालोनी पार्ट-3,
- नवमाता मंदिर,
- परमानंद कालोनी पार्ट-2,
- परमानंद कालोनी पार्ट-3,
- परमानंद कालोनी पार्ट-1 ए,
- परमानंद कालोनी पार्ट-1 बी,
- सिल्वर कालोनी पार्ट-1,
- सिल्वर कालोनी पार्ट-2,
- बालगढ नई आबादी पार्ट-1,
- बालगढ नई आबादी पार्ट-2,
- ग्राम देवास सीनियर की भूमि,
- गुरुनानक कालोनी के पास,
- अनुकूल नगर के पास,
- मुखर्जी नगर शापिंग काम्पलेक्स के पास,
- राजाराम नगर के पास, इं
- दु खां कालोनी पार्ट-1,
- इंदु खां कालोनी पार्ट-2,
- इंदु खां कालोनी पार्ट-3,
- आलम नगर, डाबरा कालोनी,
- सिल्वर कालोनी पार्ट-3,
- बालगढ़ नई आबादी पार्ट-3,
- पालनगर के पास,
- शालीमार कालोनी पार्ट-1,
- शालीमार कालोनी पार्ट-2,
- शालीमार कालोनी पार्ट-3,
- शालीमार कालोनी पार्ट-4,
- शालीमार कालोनी पार्ट-5,
- अर्जुन नगर आड़ा कांकड़ के पास पार्ट-1,
- अर्जुन नगर आड़ा कांकड़ के पास पार्ट-2,
- आनंद बाग,
- नौसराबाद कालोनी के पास,
- पटेल नगर,
- ग्राम बावडिय़ा की भूमि,
- जोया नगर पार्ट-1,
- जोया नगर पार्ट-2,
- जोया नगर पार्ट-3,
- हारून नगर पार्ट-1,
- हारून नगर पार्ट-2,
- हारून नगर पार्ट-3,
- नुसरत नगर पार्ट-1(ए),
- नुसरत नगर पार्ट-1(बी),
- नुसरत नगर पार्ट-1(सी),
- नुसरत नगर पार्ट-2(ए),
- नुसरत नगर पार्ट-2(बी),
- नुसरत नगर पार्ट-3,
- रोशनी नगर कालोनी,
- जयशिव नगर कालोनी,
- मोदी जी का चौपड़ा पार्ट-2,
- मोदी जी का चौपड़ा पार्ट-3,
- मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-1,
- मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-2,
- मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-3,
- मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-4,
- मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-5,
- मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-6,
- मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-7,
- खेत कालोनी, जमना नगर,
- विवेक नगर के पास,
- पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-7 ए,
- पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-10,
- पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-11,
- पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-12,
- अन्नपूर्णा नगर पार्ट-1,
- अन्नपूर्णा नगर पार्ट-2,
- पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-3,
- पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-4,
- पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-5,
- पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-8,
- सज्जनसिंह कालोनी,
- पालनगर के पास नागदा मेन रोड,
- प्रहलाद नगर के पास पार्ट-1, प्रहलाद नगर के पास पार्ट-2
Dewas 100 वर्ष पूर्व वाल्मीकि समाज को दान मिली मंदिर की भूमि को कब्जा मुक्त कराने को लेकर महापौर से लगाई गुहार
देवास। वाल्मीकि समाज को उज्जैन रोड नई आबादी में दान में मिली मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता आरबी भाई पटेल विगत दो माह से आवेदन देते आ रहे है। मुख्यमंत्री, राज्यपाल, पुलिस महानिदेशक एवं कलेक्टर को आवेदन देने बावजूद भी जमीन को कब्जे से मुक्त नही कराया गया है। श्री पटेल बुधवार को नगर निगम में होने वाली महापौर जनसुनवाई में पहुंचे और आवेदन सौंप मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की।
आवेदन में पटेल ने बताया कि देवास जूनियर महाराजा ने 100 वर्ष पूर्व वाल्मीकि समाज के लोगों को राजबाडे के पास बस्ती को हटाकर उज्जैन रोड नई आबादी पर उनके कच्चे मकान बनाकर भूमि दान में दी थी। वाल्मीकि समाज ने गली नं. 08 में मकान अपने हिसाब से स्थापित कर अखिरी में गोगा देव मंदिर के लिए एक भूमि का चयन किया और वहां पर 10 लोहे की चद्दर व खम्बे लगाकर गोगादेव चौहान मंदिर की भूमि कर पूजापाठ करने लगे। उक्त जमीन पर विशेष समुदाय के व्यक्ति ने 20 बाय 30 का एक प्लाट खरीदकर मंदिर की जमीन के पास अपना मकान बनाकर धीरे-धीरे समाजजनों को भ्रमित कर कब्जा कर लिया। पिछले कई वर्षो से कब्जा करे हुए है, जिससे वाल्मिकी समाज में आक्रोश व्याप्त है। कभी भी मंदिर जमीन के लिए वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पटेल ने महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल से मांग की है कि आपसी भाईचारा न बिगड़े इसके पूर्व जमीन का कब्जा वाल्मीकि समाज जनों को सौंपा जाए। जिससे समाजजन पुन: अपने आराध्य देव गोगादेव जी की पूजा अर्चना प्रारंभ कर सके।
Dewas : आपके घर की अनुपयोगी सामग्री से सजेगा जरूरतमंदों का घर
नगर निगम के तीन जोनों पर बनेंगे आरआरआर सेंटर, सबसे सुंदर सेंटर होंगे पुरस्कृत
देवास। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम तीन जोन पर थ्री-आर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल) सेंटर खोलने जा रहा है। इन सेंटरों पर अनुपयोगी सामान का संग्रह होगा। ये सामान जरूरतमंदों को दिए जाएंगे। इस प्रकार की सामाग्री से जरूरतमंद अपने घर को सजा सजेंगे। देवास नगर निगम द्वारा तीन स्थानों का चयन किया गया है। जल्द ही यहां सेंटर प्रारंभ हो जाएंगे। उल्लेखनीय है, कि भारत सरकार के आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से मिशन लाइफ कार्यक्रम अंतर्गत आरआरआर सेंटर अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में निगम के 3 जोनल कार्यालयों में स्थान चिह्नित कर आरआरआर सेंटर प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन सेंटरों पर आमजन घर की अनुपयोगी सामग्री जिनमें फर्नीचर, खिलौने, किताबें, कपड़े चश्मे, पेन, बॉटल, इलेक्ट्रिक, कॉस्मेटिक सामग्री आदि ली जाएगी। इन अनुपयोगी सामग्री को जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे थ्री-आर एक्टिविटी को बढ़ावा मिलने के साथ जरूरतमंदों को इसका लाभ होगा। दूसरे चरण में इस योजना को विस्तारित करते हुए नगर के प्रत्येक वार्ड में थ्री-आर सेंटर खोलने की कार्रवाई की जाएगी। जोन परिसर में ऐसे स्थान पर यह सेंटर बना जा रहे हैं कि ताकि आमजन को यह दिखे और वे अपने घर का सामान यहां दे सकें। पहले चरण में साई मंदिर आश्रय स्थल, इटावा आश्रय स्थल, बावडिय़ा दीनदयाल रसोई में सेंटर प्रारंभ किए जा रहे हैं। यहां नागरिक अपने घर के अनुपयोगी सामान को लाकर दे सकेंगे।
Dewas : लूट व डकेती की योजना बनाते 4 बदमाशो को किया गिरफ्तार, 1 फरार
आरोपियों के पास से 2 पिस्टल, 2 चाकू व 1 मोटर साइकिल की जप्त
देवास। पुलिस अधीक्षक महोदय देवास के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली दीपक सिंह यादव एवं टीम द्वारा दिनांक 17.05.2023 की मध्यरात्रि को पुलिस की सघन चैकिंग गश्त पार्टी टीम द्वारा व्यापारी की आंख में मिर्ची डालकर लूट व डकेती की योजना बनाते 04 व्यक्तियो
को गिरफ्तार किया गया है 01 बदमाश फरार है। टीम के द्वारा उक्त बदमाशो की तलाशी लेते इनके पास से 02 पिस्टल, 02 धारदार चाकू तथा 01 मोटर साइकिल जब्त की गई। उक्त बदमाशो से सख्ती से पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि वो सोनकच्छ के एक व्यापारी की आंखो में मिर्ची का लाल पावडर फेंककर लूटने की योजना बना रहे थे उक्त सभी अपराधियों के विरूद्व अपराध क्रं. 473/17.05.2023 धारा 399,402 भादवि 25, 27 आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जप्तशुदा सामग्री :- उक्त आरोपीगणो से 02 पिस्टल, 02 धारदार चाकू तथा 01 मोटर साइकिल जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-
- गोलू उर्फ रोहित सांखला पिता धनसिंह सांखला निवासी बडोदिया खान थाना संवेर जिला इन्दौर
- नासिर खान पिता इलियास खान निवासी बडा रावला दशहरा मैदान सांवेर जिला इन्दौर
- सोनू उर्फ जे.के. प्रजापति पिता बद्रीप्रसाद प्रजापति निवासी कुम्हारखाडी बाणगंगा इन्दौर
- सोहन गोहिल पिता देवीसिंह गोहिल निवासी एनाबाद पीपलरांवा देवासफरार आरोपी
- विजेन्द्र गोहिल पिता पालूसिंह गोहिल निवासी ग्राम ओढनी थाना सोनकच्छ जिला देवास
Dewas धारदार चाकू लेकर घूम रहे 7 युवकों को पुलिस ने पकड़ा, गाड़ी जप्त, प्रकरण दर्ज
देवास। शहर में अपराध पर लगाम लगाने के साथ शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले व बेवजह घूमने वालो को पकड़ने के लिए देवास पुलिस द्वारा प्रतिदिन विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हे। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा कल रात 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से धारदार चाकू जप्त किए, आरोपियों के पास से चाकू बरामद होने पर उनके खिलाफ में आर्म्स एक्ट के तहत में कार्रवाई की गई।
कोतवाली थाना पुलिस द्वारा एम जी रोड स्थित राजेश मेडिकल के पास से दीपक पिता गणेशनाथ पुजारी उम्र 20 वर्ष निवासी भवानी सागर के पास से 500 रुपए कीमती धारदार चाकू जप्त किया, वही इंडस्ट्रियल थाना द्वारा टाटा चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाकर शुभम पिता नरेन्द्र बांगर उम्र 25 वर्ष निवासी गजानंद कॉलोनी, गौतम पिता संजय उम्र 22 वर्ष निवासी परदेशीपुरा इंदौर, सचिन पिता संजय थुलवे उम्र 24 वर्ष निवासी परदेशीपुरा इंदौर, भानु पिता संजय उम्र 23 वर्ष निवासी परदेशीपुरा इंदौर, आयुष पिता विनोद राय उम्र 19 वर्ष निवासी परदेशीपुरा इंदौर, प्रवीण पिता जिलेंदर कुटे उम्र 20 वर्ष निवासी परदेशीपुरा इंदौर के पास से धारदार चाकू जप्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
इंडस्ट्रियल थाना टी.आई अजय चनाना द्वारा बताया गया की चेकिंग के दौरान एक मारुति ओमनी में सवार युवकों की जब चेकिंग की गई को इनके पास से धारदार चाकू जप्त किए गए। आदतन अपराधीयो को गिरफ्तार कर उनके पास से एक चार पहिया वाहन भी जप्त कर लिया गया है।
Dewas : सुपरवाइजर ने घर पर बुलाई विभागीय बैठक, 70 किमी दूर से आई आगनवाड़ी कार्यकर्ता
जिला कार्यक्रम अधिकारी को सुपरवाईजर पर कार्रवाई के लिए दिया आवेदन
देवास। 13 मई 2023 को महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत बागली परियोजना आदिवासी की नेवरी सेक्टर की परियोजना सुपरवाइजर सीमा कोचनवार द्वारा भीषण गर्मी में 20 से 25 गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को अपने बागली परियोजना स्थल से 70 किलोमीटर दूर जिला केंद्र पर पर्यवेक्षक सीमा कोचनवार द्वारा नियम विरुद्ध निवास स्थल पर विभागीय बैठक बुलाई गई। महिला बाल विकास विभाग की मासिक बैठक संबंधित परियोजना के सेक्टर केंद्र पर रखी जानी चाहिए लेकिन परीवेक्षक द्वारा सारे नियम कानून ताक में रखकर मासिक बैठक हेतु अपने निवास देवास शहर में 70 किलोमीटर दूर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को इस भीषण गर्मी में बुलाया गया जोकि अमानवीय कृत्य है कार्यकर्ता की अपने गांव से सेक्टर तक एवं सेक्टर से देवास शहर बस स्टैंड और वहां से सुपरवाइजर के निवास तक बार-बार बस बदलना पड़ी, किराया अपनी जेब से देना पड़ा, अपने महत्वपूर्ण जन हितेषी योजना लाडली बहना का कार्य चल रहा इस समय कार्यकर्ता को अलग-अलग 20 -25 गांव से बुलाकर अपने निवास पर बुलाना शासकीय कार्य में घोर लापरवाही का परिचायक है। उस वक्त आंगनवाड़ी संघ के पदाधिकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजना राणा जिला अध्यक्ष रानी सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमा तिवारी, जरीना खान, रुकमणी यादव, संजना प्रसाई, महेंद्र सिंह राणा एवं मीडिया कर्मी भी उपस्थित थे। इस विषय को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी को अवगत कराया गया तथा मांग की गई कि सुपरवाइजर सीमा को चनवार पर कार्रवाई की जाए एवं जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर इतना ज्यादा दबाव एवं शोषण नहीं किया जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर इतना ज्यादा दबाव है कि वह सुपरवाइजर के खिलाफ बोल नहीं सकती, इतना ज्यादा खौफ की सुपरवाइजर के कहने पर किसी चीज पर भी साइन कर देती हैं। जबकि सुपरवाइजर जिस परियोजना में है सी परियोजना क्षेत्र में निवास होना चाहिए
Dewas: 20 करोड़ से अधिक की लागत से बने ओवरब्रिज में एक ही साल में दिखने लगे सरिए व गड्डे
निर्माण में घटिया सामग्री का किया गया उपयोग, कलेक्टर से की शिकायत
देवास। कई वर्षो की मांग के बाद बने मेंढकी रोड रेलवे ओवरब्रिज शुरू से ही सुर्खियों में रहा है। कुछ माह पूर्व ही नवनिर्मित ब्रिज शुरू हुआ था। ब्रिज में किस प्रकार की सामग्री का उपयोग किया गया है। वह अब दिखने लगा है। मेंढकी ओव्हर ब्रिज जगह-जगह से उखडऩे लगा है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना है। ब्रिज के घटिया निर्माण कार्य की शिकायत वार्ड क्रं. 11 पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने मंगलवार को कलेक्टर से आवेदन देकर की। शिकायत में पवार ने बताया कि मेंढकी रोड क्रॉसिंग पर बने ओव्हर ब्रिज जो कि कलेक्टर बंगले से चाणक्यपुरी चौराहा तक बना हुआ है। जिसकी कार्य अवधि तीन वर्ष की थी। जिसका भूमि पूजन बीते वर्ष अप्रैल 30 को कर इसे चालू किया गया था। कुछ माह पूर्व शुरू हुए ओव्हर ब्रिज की दशा व दिशा पूरी तरह खराब हो चुकी है, सरिया व गिट्टी बाहर आ गए हे। पूरी तरह से जगह-जगह से ब्रिज क्षतिग्रस्त होने लग गया है। निर्माण कम्पनी द्वारा घटिया तरीके से निर्माण कार्य किया गया है। ऐसी भ्रष्ट निर्माणाधीन कम्पनी व अधिकारियों पर उचित कार्यवाही की जाए। पवार ने मांग की है कि समय रहते निर्माण कम्पनी व अधिकारियों पर उचित कार्यवाही की जाए। अन्य उग्र आंदोलन किया जाए।
Dewas : फिल्म अभिनेता गोविंदा विज्ञापन की शूटिंग के लिए पहुंचे जामगोद
देवास : फिल्म अभिनेता गोविंदा आज एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में जिले के जामगोद पहुंचे। जहा विज्ञापन की शूटिंग हुई।
बताया जा रहा है की गोविंदा पशु आहार प्रोडक्ट के विज्ञापन की शूटिंग के लिए यहा आए, पसंदीदा अभिनेता व उनकी शूटिंग को देखने के लिए उनके चाहने वाले फैंस का भी वहा जामवाड़ा लगा रहा। गोविंदा मिलकियाना पशु आहार के ब्रांड एंबेसडर है और बताया जा रहा है की इसके ही प्रोडक्ट के शूटिंग को लेकर गोविंदा जामगोद आए है।
