Dewas : उज्जैन रोड चौराहे से बायपास तक डामरीकरण कार्य का किया शुभारंभ

देवास/ विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के नेतृत्व मे देवास शहर मे निरंतर विकास कार्य हो रहे है। जिसमे शहर के अन्दर वार्डो मे कायाकल्प योजना के अन्तर्गत सडको के सुधार कार्य एवं डामरीकरण का कार्य हो रहा है। साथ ही मुख्य मार्गो मे भी सडको पर डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसी कडी मे विधायक द्वारा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से उज्जैन रोड सडक का भी डामरीकरण का कार्य हेतु राशि 1 करोड 52 लाख स्वीकृत कराकर उज्जैन रोड बायपास से शहर के उज्जैन रोड चौराहे तक नवीन डामरीकरण की सौगात दी। जिसका शुभारंभ विधायक श्रीमंत पवार के नेतृत्व मे विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा नगर निगम सभापति रवि जैन के साथ उपकरणो का पूजन कर डामरीकरण कार्य आरंभ करवाया। इस अवसर पर निगम राजस्व समिती अध्यक्ष जितेन्द्र मकवाना के साथ अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Dewas : अतिक्रमण कर बना लिए मकान, निकासी बंद होने से बारिश का पानी घूस रहा घरों में

• पीड़ित ग्रामीण जन पहुंचे जनसुनवाई में, कलेक्टर से लगाई गुहार, हो चुका है काफी नुकसान

देवास। शासकीय भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर मकान बनाकर रहने से बारीश के पानी की निकासी बंद होने एवं गंदा पानी घरों में घूसने से परेशान होकर ग्राम सिरोल्या के ग्रामीण जन मंगलवार को जनसुनवाई पहुंचे और कलेक्टर को आवेदन देकर शीघ्र निराकरण की मांग की। पीड़ित ग्रामीण गोविंद, विष्णु, कैलाश, सुभाष, सुरेश, रितेश ठाकोर ने अपनी शिकायत में बताया कि हम सभी गायत्री नगर ग्राम सिरोल्या में रहते है। हमारे घरो के पानी की निकासी बारीश के समय रोड के किनारे होती थी, जिससे पानी आसानी से बहकर निकल जाया करता था। गांव के भागीरथ, हरी, पवन एवं घनश्याम ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करते हुए सडक़ के किनारे मकानो का निर्माण कर लिया है, जिसके कारण रोड के किनारे निर्मित बारिश के पानी की निकासी पुरी तरह से बंद हो गई। बारीश के पानी की निकासी नही होने के कारण पानी हमारे घरों में घूस रहा है, जिससे हमारे घरों में भरा अनाज व आवश्यक वस्तु गिली होकर खराब हो रही है। जिससे हम ग्रामीणों को काफी नुकसान भी हो रहा है। बारीश के साथ अन्य दिनों में यह स्थिति निर्मित होती रहती है। कई बार अतिक्रमणकारियों को पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने को कहा गया, लेकिन सुनने को तैयार नही है। स्थानीय तहसीलदार से भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक उचित कार्यवाही उनके द्वारा नही की गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि हम काफी समय से इस समस्या से परेशान है। इन लोगों का अतिक्रमण हटाया जाए या फिर बारीश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करवाई जाए।

Dewas धर्मांतरण कर ईसाई धर्म अपनाने का दे रहे थे प्रलोभन, 3 आरोपी गिरफ्तार

देवास। जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र के गांव मानसिंहपूरा में कल तीन आरोपियों द्वारा धर्मांतरण कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन देने का मामला सामने आया है। फरियादी द्वारा जिसकी शिकायत पुलिस को की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा एक महिला सहित एक ही परिवार के तीन लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

दरअसल ग्राम मानसिंहपूरा में रहने वाले प्रभु मुझालदरे की बेटी बीते कुछ दिनों से लापता थी। बेटी के गुम होने से परिवार परेशान था वही गांव में रहने वाले सागर रंधावा, पाताल सिंह रंधावा और सुनीता रंधावा द्वारा धर्म के प्रति उन्हे भड़काया गया व ईसाई धर्म अपनाने का कहा गया, साथ ही आर्थिक सहायता का भी लोभ दिया गया। फरियादी प्रभु ने गांव के कुछ लोग को इस बारे बताया व पुलिस को इस संदर्भ में शिकायत की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 295A, 193A के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Dewas: आर्थिक रूप से कमजोर 2 युवतियां का मंदिर समिति ने कराया विवाह

भट्ट बावड़ी स्थित श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर पर हुआ विवाह सम्पन्न

देवास। पिछले दिनों ही शहर में मुख्यमंत्री विवाह योजना में नि:शुल्क विवाह का आयोजन हुआ था जिसमे अनेकों विवाह देखने को मिले थे। पर आज शहर के भट्ट बावड़ी स्थित श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर समिति द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर व मुख्यमंत्री विवाह योजना में जटिल कागजी कार्यवाही के चलते अपना नाम दर्ज नही करा सकी दो युवतियों के विवाह कराने का बीड़ा उठाया है।

मंदिर समिति द्वारा युवतियां को दिए गए उपहार
मंदिर पुजारी गणेश दुबे द्वारा बताया गया की जब पता चला की 2 कन्यायों के विवाह के लिए इनके माता पिता को कठिनाई का सामना पड़ रहा है तो मंदिर समिति ने इनका विवाह सभी के सहयोग से कराने का निर्णय लिया। आज 7 मई को सूर्य विजय हनुमान मंदिर में युवती दुर्गा मडामे पिता सुखदेव आयु 26 वर्ष निवासी न्यू गांधीनगर उज्जैन और निकिता पिता शिवनारायण आयु 18 वर्ष निवासी ग्राम छोटी चुरलाय तहसील देवास का विवाह कराया गया साथ ही दोनो युवतियों के विवाह की वैधानिक कार्यवाही भी मंदिर द्वारा पूर्ण कराई गई है।
मंदिर समिति द्वारा दोनो बालिकाओं को आशीर्वाद स्वरूप में बिस्तर सहित पलंग, अलमारी, कूलर, पंखा, मिक्सर, प्रेस, सोने की नथ, चांदी की पायजेब एवं बिछिया तथा घर गृहस्थी में काम आने वाली कई बर्तन और अन्य सामग्री भी दी गई। साथ ही उन्हें भक्तों द्वारा साड़ी एवं कपड़े भी उपहार में दिए गए। युवतियों के परिजन सुबह 9 बजे से ही मंदिर पहुंचे थे मंदिर समिति द्वारा उनके लिए स्वल्पाहार व भोजन की व्यवस्था का प्रबंधन भी किया गया।
https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230507-WA0042.mp4
पुजारी गणेश दुबे
बालिकाओं के परिजनों का कहना है की मंदिर समिति द्वारा जो हमारी बालिकाओं के विवाह का आयोजन किया गया बहुत ही सुंदर, सराहनीय है। हम हमारी बालिकाओं का विवाह सम्मेलन में करना चाहते थे जब हमने मंदिर का यह संदेश देखा की बालिकाओं का विवाह कराया जा रहा ही तो मंदिर समिति से संपर्क किया। मंदिर समिति द्वारा हमारी बालिकाओं को गृहस्थी का सारा सामान भी दिया जा रहा है। दोनो ही परिवार द्वारा मंदिर समिति का आभार माना गया।

Dewas शादी में से लोट रहे परिवार की कार में लगी आग, राजोदा रोड पर हुआ हादसा…

देवास। जिले के राजोदा- केलोद रोड पर आज शनिवार दोपहर कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार पूरी तरह जल कर खाक हो गई। कार में सवार सभी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230506-WA0026.mp4

बता दें कि ग्राम आक्या का निवासी परिवार के लोग अपनी कार रिनॉल्ट डस्टर से ब्यावरा शादी में गए थे जहां शादी में से लोटते समय कार में आग लग गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार में एसी के खराब होने के कारण आग लगी है। कार में लगी छोटी सी आग को देखकर ही कार में सवार सभी 6 लोग कार से बाहर निकल आए, देखते ही देखते पूरी कार में आग लग गई सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित है।

Dewas: लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 मोबाइल सहित 3 लाख की मश्रुका जप्त

देवास : पुलिस द्वारा लूट की घटना अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया। दिनांक 27.04.2023 को रात्रि करीब 10:30 बजे वनमडंल के समाने एबी रोड पर बाईक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर जा रही महिला से बेग एवं आगे जाकर मिश्रीलाल नगर मे उक्त अज्ञात बदमाशों के द्वारा एक्टिवा पर जा रही महिला से पर्स छीनकर तेज रफतार मे लूट कर भाग गये थे। उक्त घटनाओं पर से थाना सिविल लाईन मे लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशन में अज्ञात आरोपपियों की तलाश हेतु टीमे गठित की गई।गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य का विश्लेषण कर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। मुखबिर के द्वारा बताये गये हुलिये के आरोपियों को पकडकर सख्ती से पूछताछ की गई । पूछताछ में इनके द्वारा वनमडंल,मिश्रीलाल नगर में महिलाओं से पर्स/बेग छीनने की वारदात करना स्वीकार किया गया एवं थाना औघोगिक क्षेत्र देवास मे मोबाईल चुराना स्वीकार किया। आरोपियों के द्वारा एक ही दिन में 02 लूट की
घटना करना स्वीकार किया गया। 03 घटनाओं मे संलिप्ता प्रथम दृष्टया पाई गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 मोबाइल फ़ोन ,टीवीएस राइडर मोटर साइकिल, 2 बेग एवं नगदी 9950 ,लगभग 03 लाख का मश्रुका जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम -:

1. आशुतोष पिता राजेश कुमार जमालिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम मोहना तह. मोहन बडोदिया जिला शाजापुर हाल मुकाम बालगढ जिला देवास ।

2.आयुष पिता नंदकिशोर मंडलोई उम्र 19 साल निवासी जैन मंदिर के सामने मक्सी जिला शाजापुर हाल मुकाम बालगढ जिला देवास ।

3. नाबलिग आरोपी

Dewas खरगोन से चोरी हुआ सामान पहुंचा देवास…

• चोरी में देवास के लोग भी थे शामिल, पुलिस ले गई खरगोन

देवास। खरगोन जिले के भीकनगांव पुलिस टीम ने वहा के बिजलवाड़ा पंप हाउस में चोरी करने वाली गैंग को गिरफ्तार किया है। जिसमे देवास के भी लोग शामिल है।

दरअसल GVPR इंजिनियर्स लिमिटेड कम्पनी के द्वारा भिकनगांव पुलिस को रिपोर्ट की गई कि लोहारिया फाल्या दौड़वा गांव में स्थित बिजलवाड़ा सिंचाई योजना के तहत तैयार हो रहे पम्प हाउस से 2 ट्रांसफार्मर 250 केवी को तोड़कर बदमाश उसमें से कापर वायर, एक बड़ा केबल बंडल 100 मीटर का, एक छोटा बंडल, ग्लाइंडर ब्राश, कांक्रीट ड्रील मशीन, डीएसएलवी का कॉपर और अन्य कापर वॉयर इलेक्ट्रिक सामान मोटर पंप सहित लाखो का सामान अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खरगोन जिले के समस्त कबाडियो, संदिग्धों से पूछताछ की गई और मुखबिरों को अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए लगाया।
जिसके बाद पुलिस खंडवा के रामपाल नामक व्यक्ति तक पहुंची जिसने पुलिस को बताया की उसने पम्प हाउस पर अपने साथियों के साथ चोरी के पहले रैकी की था और अपने साथियों को पम्प हाउस पर रैकी कर वहां मौजूद कॉपर वायर केबल वायर और इलेक्ट्रानिक सामान के बारे में बताया।
रामपाल ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त में हसरत जो देवास में रहता है, उसको मैंने पम्प हाउस के बारे में बताया तो हसरत ने अपने अन्य साथियों को वहां चोरी करने के लिए भेजा था। जिसके बाद खरगोन पुलिस ने देवास में आकर पूछताछ की और अपने साथ कुछ लोगो को ले गई, पुलिस ने चोरी में शामिल एक लोडिंग पिकअप (MP41GA3756) को भी जब्त किया है।
जानकारी अनुसार लाखो रुपए का चोरी का सामान पुलिस को उज्जैन रोड स्थित एक गोडाउन से मिला है।

सिविल लाइन थाने पर बात करने करने पर पता चला उन्हे इस कार्यवाही के बारे में कोई जानकारी नहीं है यह पूरी जांच और कार्यवाही खरगोन पुलिस द्वारा ही की गई है।

Dewas कांग्रेस का दामन थामेंगे दीपक जोशी, कल 11 बजे भोपाल में कांग्रेस पार्टी में होंगे शामिल…

देवास। तमाम अटकलों के बीच आज दीपक जोशी ने आज शुक्रवार को उनके निज निवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। भाजपा द्वारा बीते कई दिनों से उनको मनाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि शनिवार को भोपाल में वो कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। दीपक जोशी कमलनाथ के निवास पर सादे कार्यक्रम में अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाॅइन करेंगे।

जोशी ने प्रेस कान्फ्रेस में जमकर अपने मन को भड़ास निकाली और भाजपा द्वारा उनके साथ किए जा रहे व्यवहार पर भी उन्होंने खुल कर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर जिला भाजपा सभी पर उन्होंने तीखे वार किए। उन्होंने वह सब बाते कही जिससे वह पार्टी से नाराज थे। और आखिर क्यों उन्हें भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना पड़ रहा है।

जोशी ने प्रेस कान्फ्रेस में आगे कहा की मैं चुनाव नही लड़ना चाहता हूँ, लेकिन यदि कांग्रेस पार्टी को लगता है कि मैं चुनाव लडू तो मैं बुधनी से चुनाव लड़ने को तैयार हूँ, क्योंकि माननीय शिवराज सिंह चौहान और मैंने लगभग समकालीन राजनीती में काम किया है, उस समय जब वो कार्यक्रता थे तो में नेतृत्वकर्ता था।

Dewas : डिस्पोजल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 2 घायल..

देवास : शहर के इंडस्ट्रियल क्षेत्र में स्थित आराध्या डिस्पोजल फैक्ट्री में आज सुबह तकरीबन 11 बजे आग लग गई, देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया, जिसमे 2 कर्मचारियों की मौत हो गई वही 2 कर्मचारी घायल हो गए जिनका उपचार जारी है।

फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर 7 दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची जितने लंबे समय के बाद आग पर काबू पाया, आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था की उसके फसे हुए मजदूरों को जेसीबी की मदद से दीवाल तोड़कर निकाला गया। हादसे में सोनू चौधरी और पप्पू परमार की मौत हो गई वही उनके साथी महेश व बहादुर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां से दोनो को इंदौर रैफर कर दिया गया। अनुमान लगाया जा रहा ही की फैक्ट्री में आग शोक सर्किट से लगी पर अभी कारण स्पष्ट नही हो पाया है

Dewas दीपक जोशी इसपार या उसपार..! कल 6 मई का इंतजार

देवास। मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र व पूर्व मंत्री दीपक जोशी के बीते सप्ताह कांग्रेस में शामिल होने की खबर सामने आई । उनकी तरफ से 6 मई को कांग्रेस में शामिल होने की बात कही गई, खैर बाद में उन्होंने कहा की वो भाजपा पार्टी के हाई कमान से बात करेंगे। जिसके बाद दोनो पार्टियों के नेताओ से जोशी के मिलने का सिलसिला जारी है जिससे अब सवाल यह है की कल शनिवार यानी 6 मई को दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल होंगे या भाजपा में ही रहेंगे।जिससे अब यही कहा जा सकता है दीपक जोशी इसपार या उसपार..! कल 6 मई का इंतजार
दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने वाले बयान के सामने आते ही भाजपा में खलबली सी छा गई थी, क्योंकि मध्यप्रदेश में भाजपा के संस्थापक कहे जाने वाले स्व. कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी अगर का कांग्रेस में शामिल होते है तो यह भाजपा के लिए कलंक के समान साबित होता है।
कहा जा रहा है को दीपक जोशी अपने पिता स्व. कैलाश जी जोशी की उपेक्षा करने से भाजपा से नाराज है।
इसी नाराजगी का फायदा उठाने के लिए एक ओर जहा कांग्रेस नेता उन्हे कांग्रेस में शामिल होने के लिए आमंत्रण देने पहुंच रहे हैं, वही दूसरी और भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता उन्हे मना रहे हैं।

बीती रात शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी से भी उनकी चर्चा हुई है, पूर्व में राजानी ने उन्हे साथ भोपाल चलने का निमंत्रण भी दिया है।
हालाकि इसी बीच जोशी ने भोपाल में सरकारी आवास से अपना सामान भी समेट लिया है। लंबे समय से अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे जोशी का गुस्सा फूटने के बाद व अपनी नाराजगी के बाद भाजपा हाईकमान के तमाम नेता द्वारा उनको मानने का प्रयास किया जा रहा है।

बीती रात कांग्रेस अध्यक्ष राजानी से मिलने के बाद दीपक जोशी इंदौर में भी तकरीबन एक घंटे तक भाजपा नेताओं से चर्चा हुई है जिसके बाद जोशी ने किसी भी प्रकार के सवालों के उत्तर देने पर चुप्पी साधी हुई थी।
अब देखना यह है की आखिर जोशी किस पार्टी में अपना भविष्य देखेंगे। कांग्रेस में शामिल होंगे या भाजपा में ही रहकर अपनी मांगे पूरी कराएंगे।