Dewas : गुम हुए 7 लाख रुपए के 35 मोबाइल फोन पुलिस ने मालिको को लौटाए

देवास। पुलिस की साइबर सेल टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर सेल टीम द्वारा करीबन 7 लाख रुपए मूल्य के गुम हुए 35 मोबाइल को खोजकर आज गुरूवार को उनके धारकों को लौटाए।

दरअसल पुलिस अधीक्षक देवास सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में गुमे हुये कुल 35 मोबाइल कीमती करीब 07 लाख रूपये के खोजे जाकर सायबर सेल देवास द्वारा मोबाइल के वास्तविक स्वामी को दिये गए। गुमे हुये मोबाइलो को अपने घर में पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिले, देवास पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को लगातार मोबाइल गुमने संबंधी आवेदन पत्र प्राप्त हुये थे। जिन पर कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा सायबर सेल देवास को गुमे हुये मोबाइलो को खोजने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशानुसार सायबर सेल देवास द्वारा गुमे हुये कुल 35 मोबाइल कीमती करीब 07 लाख रूपये के खोजे गये है । सायबर सेल देवास द्वारा मोबाइल खोजकर सबंधित मोबाइल स्वामियों को वितरित किये जा चुके है सायबर सेल देवास द्वारा लगातार गुमे हुये मोबाइलो को खोजा जाकर वास्तविक स्वामियों को पहुँचाये जा रहे हैं। 35 मोबाइल खोजे जाने पर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा मोबाइल के आवेदको को सुपूर्द किए गए मोबाईल मिलने से आवेदकों के चेहरे पर खुशी नजर आई एवं पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Dewas : 8 मिनट में 200 गणितीय सवालों हल कर देवास का कौशल सेन बना स्टेट लेवल चैंपियन

देवास। यूसीमास मध्यप्रदेश द्वारा इंदौर में आयोजित प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता में देवास सिविल लाईन सेंटर के छात्र कौशल सेन ने केवल आठ मिनट में 200 सवालों को हल कर चैम्पियंस ट्रॉफी जीतकर को देवास जिले का गौरव बढ़ाया  है। इस प्रतियोगिता में देवास सिविल लाईन सेंटर से 18 प्रतिभागी सम्मिलित हुए, जिसमें कौशल ने टॉप फाइव में स्थान बनाया। सेंटर से भाविका खण्डेलवाल और रुद्राक्ष टिया ने मेरिट स्थान प्राप्त किया व सेंटर से आरंभ खंडेलवाल, अर्थात वैदय, हीनल साहू, हिमांशी डोडवे, पलक हांडा, पर्निका तंवर, क्रिश अन्नामलाई, शिवांश बैरागी, सिद्धि तंवर, विग्नेश सोनी ने भी ट्रॉफी जीती और देवास का नाम रोशन किया। उक्त जानकारी खुसीमास देवास फ्रेंचाइजी विकास यादव और व हरिश कारपेंटर ने दी।

Dewas महापौर जन सुनवाई मे 23 शिकायती आवेदनो मे से 8 का तत्काल किया निराकरण

देवास। शहर के नागरिको की निगम संबंधि समस्याओ के निराकरण के लिए महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा प्रति बुधवार को जनसुवाई की जा रही है। जिसके अन्तर्गत 3 मई बुधवार को महापौर जनसुनवाई मे नागरिको के निगम संबंधि शिकायतो के 23 आवेदन प्राप्त हुए जिनमे से 8 आवेदनो का तत्काल निराकरण कर शेष 15 आवेदनो को निगम के संबधित विभागो मे समय सीमा मे निराकरण किये जाने हेतु भेजा गया। इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीतल गेहलोत, निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, इन्दुप्रभा भारती,साहयक यंत्री जगदीश वर्मा, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, लेखाधिकारी दिलीप गर्ग आदि सहित निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

Dewas आशा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल से नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, कलेक्टर व सीएमएचओ को दिया ज्ञापन


देवास।
 10 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर जिलेभर की आशा कार्यकर्ताएं आशा-आशा सहयोगिनी श्रमिक संघ के बैनर तले 50वें दिन भी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल परिसर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली एवं कलेक्टर सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान एवं अनुराधा लोधी ने बताया कि प्रदेश की आशा कार्यकर्ता केवल 2 हजार रुपए मासिक अल्प वेतन में काम कर रही हैं। जबकि आंध्र प्रदेश की राज्य सरकार 8000 रुपए अपनी ओर से मिला कर आशाओं को अतिरिक्त वेतन दे रही है, लेकिन मप्र सरकार पिछले 16 वर्षों से आशा को कुछ भी नहीं दे रही। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी हड़ताल जारी रहेगी।

वहीं अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार हमारा नौकरी के नाम पर शोषण कर रही है। आशाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुत्ते के बिस्किट भी महीने में दो हजार से ज्यादा के आते होंगे, उतने पैसे में आशा कार्यकर्ता काम कर रहीं हैं। शासन से मांग है कि आशा को 10 हजार और पर्यवेक्षकों को 15 हजार रुपए देना निश्चित किया जाए। संगठन मंत्री अनिता सिंह ने बताया कि सरकार से हमारी मुख्य मांग है कि आशा पर्यवेक्षकों को कर्मचारी के रूप में नियमितीकरण करे, न्यूनतम वेतन देने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए किया जाए, भविष्य निधि, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा लाभ दिया जाए। इसके अलावा आशाओं के प्रोत्साहन राशि के भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, प्रोत्साहन राशि में अनुचित कटौती को रोका जाए। अब तक काटी गई राशि का एरियर सहित भुगतान किया जाए। हड़ताल के दौरान अमीना बी, चंद्रकला, मधु परमार, भागवंता सेफ्टा, ममता जसोदा, उषा, संगीता, पूर्णिमा शर्मा, सीता ग्रेवाल, राजश्री वेद, रेखा देवड़ा, आबिदा शेख सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने रैली में उपस्थित होकर अपना विरोध दर्ज कराया।

Dewas समलैंगिक विवाह कानून के विरोध में सडक़ों पर उतरे सामाजिक संगठनो के लोग

देवास। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विचाराधीन समलैंगिक मनुष्य के विवाह को मान्यता नहीं देने हेतु सर्व समाज जागरण मंच के आह्वान पर आम जनमानस एवं सामाजिक संगठन के लोग शुक्रवार को एक रैली के रूप में मण्डुक पुष्कर ज्ञापन स्थल पर पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा को सौंपा गया।

सर्वोच्च न्यायालय में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग में सुनवाई चल रही है। इस संदर्भ में पूरे देश में असंतोष व्याप्त है। भारत में रहने वाले सभी मनुष्य सभी मुख्य धर्मों के धर्मावलंबी इस सुनवाई के विरोध में विचार व्यक्त कर चुके हैं। किसी भी धर्म के अनुसार समलिंग विवाह की कोई व्यवस्था नहीं है। फिर भी इस तरह की सुनवाई का क्या? औचित्य। इस प्रकार की चर्चा भारतीय उच्च संस्कारों एवं परंपराओं के आदर्शवादी वातावरण को दूषित करती नजर आ रही है।जबकि विवाह एक पवित्र बंधन है,जिसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह हमारी गौरवशाली प्राचीन सभ्यता का परिचालन भी है। जबकि कानून बनाने का अधिकार विधायिका लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा,आदि के माध्यम से जनप्रतिनिधियों की बहस के बाद बहुमत के आधार पर किसी प्रकार का निर्णय होता है। भारत ही नहीं सभी एशियाई देशों में विवाह कानूनी कांटेक्ट नहीं अपितु संस्कार है। यह दो शरीरों का मिलन नहीं,दो परिवारों का विस्तार है। यह भारत की परिवार व्यवस्था ही है। जिसके कारण सैकड़ों विदेशी आक्रमण- आघातों के बाद भी भारतीय परंपरा व संस्कृति जीवित है। सर्वोच्च न्यायालय की इस प्रकार और ऐसे दूषित विषय को लेकर की जा रही जल्दी-जल्दी सुनवाई राष्ट्रहित से परे दिखाई पड़ती है। जबकि और भी देश हित मे महत्वपूर्ण निर्णय होना सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है उस पर जल्दी-जल्दी सुनवाई क्यों नही कर पा रहे। इस प्रकार की चर्चा भारतीय उच्च संस्कारो  एवं परंपराओं के आदर्शवादी वातावरण को दूषित करती है। यही कारण है कि संपूर्ण देश में इस सुनवाई का विरोध हो रहा है। शुक्रवार को सर्व समाज जागरण मंच के द्वारा स्थानीय जवाहर चौक से शाम 4 बजे बारिश के दौरान भी एक रैली निकालकर पर ज्ञापन दिया। ज्ञापन का वाचन श्री हेमंत शर्मा ने किया। उपस्थित जनसमुदाय की सुमन मुंदड़ा दीदी, हरिसिंह धनगर ने संबोधित किया। संचालन मिथिलेश सोनी दीदी ने किया। इस अवसर पर अनेक सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे।

Dewas देविप्रा अध्यक्ष ने विकास कार्यों का अवलोकन कर अधिकारियों को दिए निर्देश

देवास। शहर में देवास विकास प्राधिकरण के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो का अवलोकन देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव ने किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बुधवार को देवास विकास प्राधिकरण की दो महत्वपूर्ण योजनाओं में किए जा रहे विकास कार्य जिनमें ट्रांसपोर्ट नगर, मिनी सुपर कॉरिडोर का अवलोकन नवनियुक्त देविप्रा अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने किया इस दौरान विभाग के इंजीनियर प्रदीप शर्मा, प्रदीप पाठक, मुनव्वर बैग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही नोडल एजेंसी देवास विकास प्राधिकरण के द्वारा कलेक्टर भवन व शासकीय कर्मचारियों के नवीन शासकीय भवनों (क्वाटरों) के निर्माण कार्य का अवलोकन कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।

Dewas सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जीते पदक

देवास। कोच सूरज वामनिया ने बताया कि 22 अप्रेल को श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स पार्क टाटा स्क्वायर देवास ग्राउंड पर ऑल इंडिया रूलर बास्केटबॉल एवं स्पीड स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप संपन्न हुई। जिसमें सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के गौरांगी मेवाड़ा ने एक गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्रॉन्ज, स्तुति चौहान ने एक गोल्ड, एक सिल्वर, एक कांस्य, साहिल कुमार ने दो गोल्ड, 1 सिल्वर, देवांशु ने एक गोल्ड तथा दो ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए। इन सभी बच्चों को डायरेक्टर ललित सरदाना और स्कूल स्टाफ ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Dewas मुख्य बाजार में संचालित अवैध अंडे मांस की दुकान, क्षेत्र के धार्मिक स्थानों पर फेल रही गंदगी..

• एक दुकान पर कार्यवाही कर अन्य को चेतावनी दे कर छोड़ा, आखिर कब होगी ठोस कार्यवाही..?

देवास। शहर के वार्ड क्रमांक 39 में आने वाले क्षेत्र शुक्रवारिया हाट की अंडे व मांस की दुकानों की मांस टुकड़े व अन्य गंदगी को कुत्ते व अन्य जानवर आस पास के धार्मिक स्थानों पर ले जाकर गंदगी फैला रहे है। दुकानों के पास ही हनुमान का मंदिर, जैन मंदिर व सामने ही ईदगाह मस्जिद भी है। आस पास क्षेत्र के रहवासियों ने परेशान होकर की पार्षद बाली घोसी से शिकायत की जिसके बाद पार्षद ने निगम अधिकारियों को फोन लगाकर मौके पर बुलाया और कार्रवाई कराई बताया जा रहा है सिर्फ एक दुकान पर ही कार्यवाही की गई है। बाकी दुकानों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सवाल यह है की आखिर नगर निगम गंदगी फैला रहे इन दुकानों पर ठोस कार्यवाही क्यों नही कर रहा है या कर पा रहा है?

पार्षद बाली घोसी का कहना है की दुकान वाले मुर्गी के पिंजरे बाहर रखते है जिससे पर उड़ते है। दुकानों से निकलने वाली गंदगी वेस्ट मटेरियल कुत्ते अपने मुंह में दबाकर आसपास के क्षेत्र में फैला देते है रहवासियों की शिकायत पर मेने संबंधित क्षेत्र अधिकारी को बुलाकर एक दुकान पर चालानी कार्यवाही कर दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अपनी-अपनी दुकानों के आगे जाली पिंजरे ना रखें और कांच के अंदर ही मुर्गों और मटन रखें ताकि गंदगी और से बचा जाए। ऐसा ना करने पर कोर्ट चालान होगा।

स्वास्थ्य निरीक्षक भूषण पंवार ने बताया क्षेत्रीय पार्षद बाली घोसी की सूचना पर गंदगी फैला रहे दुकानों पर कार्यवाही को जिसमे एक दुकान पर चालानी कार्यवाही कर अन्य दुकानों को चेतावनी दी गई। की आगे से अगर गंदगी करते है तो जब्ती की कार्यवाही के साथ दुकान सील करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी दुकानदार की रहेगी।

पार्षद बाली घोसी ने पूर्व कार्यकाल में भी दुकानों पर कार्यवाही कराई थी लेकिन न तो दुकानदार पर कोई असर हुआ न ही क्षेत्र में गंदगी कम हुई। जब पार्षद का कहना था मेरे द्वारा नगर निगम को एक लेटर दिया गया था की भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इन सभी अंडे मांस की अवैध दुकानों को यहां से हटाकर शहर से बाहर एक उचित स्थान पर ले जाया जाए। जिसपर उनकी मांग पर महापौर ने एम आई सी की बैठक में इन दुकानों को शहर और धार्मिक क्षेत्र के आस पास से हटाकर एक उचित स्थान पर स्थानांतरण करने का पारित किया था। पर आखिर इतने वर्ष बीतने के बाद भी इस बात का कोई अंश देखने को नही मिला आखिर ऐसा क्यों।

Dewas टीबी के मामलो में कमी लाने पर देवास जिले को मिला रजत पदक

• राज्यपाल ने कलेक्टर को रजत पदक और प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित..

देवास। राष्‍ट्रीय क्षय उन्‍मूलन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी के मामलो में कमी लाने पर देवास जिले को रजत पदक मिला है। राजभवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्रसिंह सिसोदिया द्वारा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता को रजत पदक और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य है। विगत दिनों देवास जिले का सब नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए राज्य स्तर पर चयन किया गया। टीबी मुक्त भारत मिशन के अंतर्गत देवास जिले की सब नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए विगत दिनों 10 टीमों द्वारा क्षय रोग सर्वे कार्य किया गया।

सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि देवास जिले के विभिन्न ग्रामों में घर-घर जाकर लोगों का साक्षात्कार लेकर और क्षय रोग संबंधी कारणों की जानकारी ली। जिले के कुल 10 हजार घरों का सर्वे कर 50 हजार लोगो का साक्षात्कार किया गया और देखा गया कि टीबी रोग खोजने के लिए कितनी जांच की जा रही हैं, सब नेशनल सर्टिफिकेशन के संबंध में केंद्र एवं राज्य के दल ने देवास में वर्ष 2015 से 2022 तक का संपूर्ण कार्य संबंधी डाटा देखा एवं क्षय रोग संबंधी उपलब्धियों की समीक्षा की। रिपोर्ट के आधार पर देवास जिले में टीबी के मामलो में 40 प्रतिशत की कमी आई इस आधार पर देवास जिले का रजत पदक के लिए चयन हुआ।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा, डीटीओ डॉ शिवेंद्र मिश्रा उपस्थित थे।

Dewas एबी रोड के मुख्य चौराहों पर स्पीड ब्रेकर लगाने एवं कैलादेवी चौराहा के आसपास शौचालय का निर्माण किया जाए..

• समाजसेवियों ने विधायक, आयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टर से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

देवास। दुर्घटनाओं पर रोक लगाने हेतु एबी रोड पर स्पीड ब्रेकर एवं सुलभ शौचालय का निर्माण किए जाने की मांग को लेकर समाजसेवियों ने मंगलवार को विधायक गायत्री राजे पवार, डिप्टी कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर आवेदन सौंपा। राष्ट्रीय वंदे गौ माता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतु रघुवंशी एवं संस्था हेल्प ईच अदर के संस्थापक टोनी भाई ने बताया कि शहर की जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ आए दिन दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है। वाहन दुर्घटनाओं पर रोक लगाने हेतु मिश्रीलाल नगर चौराहा, रामनगर चौराहा, वन विभाग, जिला अस्पताल चौराहा आदि मुख्य मार्गो पर लोग अपने वाहन तेज गति व लापरवाही से चलाते है। जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती है। दुर्घटना में कई लोग गंभीर घायल हो चुके है एवं कुछ तो अपनी जान गवा चुके है। कैलादेवी चौराहा शहर का मुख्य चौराहा है। जहां पर न्यायालय व कई लोगों की आवाजाही लगी रहती है। कुछ दिनों पूर्व कैलादेवी चौराहे पर तेज गति से आ रहे वाहन चालक ने घोड़े को तेजी से टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। कैला देवी चौराहा व न्यायालय के आसपास सार्वजनिक शौचालय की भी व्यवस्था नही है। जिससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। समाजसेवियों ने संबंधित जवाबदारों से मांग की है कि उक्त एबी रोड पर मुख्य चौराहों पर स्पीड ब्रेकर लगवाएं जाकर लोगों की सुविधा हेतु सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाए। इस दौरान एड. राजा शर्मा, राजकुमार परमार, विशाल शर्मा, पं. मनोज मिश्रा, नरेन्द्र शर्मा, सुमित दुबे, संतोष मालवीय, परवेज फेमस आदि उपस्थित थे।