देवास | भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सीनियर मंडल देवास के अध्यक्ष राजवर्धन यादव ने बताया कि देवास शहर के विकास को नए आयाम प्रदान करने के साथ लगातार विकास कार्यों से देवास को सवारने के लिए रात दिन लगी रहे वाली देवास की लोकप्रिय विधायक, राजमाता गायत्री राजे पवार का जन्मदिवस युवा मोर्चा सीनियर मंडल ने धूमधाम से मनाया। मंडल की टीम के समस्त साथी पैलेस पहुँचे और राजमाता जी को पुष्प माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मंडल महामंत्री यश ठाकुर, पृथ्वीराज सिंह सिसोदिया, मंडल उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, गजेंद्र गोस्वामी, वीरेंद्र सोनगरा, मंडल मंत्री हेमंत देवड़ा, हर्ष जाधव, यशवंत सांगते, नाना चौधरी, परम खरे, अमन सोलंकी आदि साथीगण उपस्थित थे ।
Category: मध्य प्रदेश
Dewas हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में निकलेगी भव्य भगवा यात्रा…
देवास। हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के महापर्व के शुभ अववसर पर बजरंग सेना संगठन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस 16 वे वर्ष भी भारतीय संस्कृति का परचम लहराते हुए हिन्दुत्व एकता दिखाने के उद्देश्य एवं धर्म रक्षा के संकल्प के साथ भव्य भगवा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा संयोजक एवं संगठन संस्थापक एडवोकेट उमेश चौधरी ने बताया कि भगवा यात्रा 22 मार्च, बुधवार को शाम 5 बजे रामदेव मंदिर सयाजी द्वार से पंचमुखी हनुमान जी महाआरती के साथ प्रारंभ होगी। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कालानी बाग स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। यात्रा पश्चात महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। संगठन ने समस्त हिन्दू समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म ध्वजा का परचम लहराने की अपील की है।
वर्ष 2022 में निकली भगवा यात्रा👇
Dewas सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर सात अधिकारियों का एक-एक माह का वेतन कटेगा
• जिले के सभी एसडीएम और सीएमएचओ का एक-एक माह का वेतन रोकने के दिये निर्देश
देवास। समयसीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री महेंद्र सिंह कवचे, सहायक कलेक्टर श्री टी प्रतीक राव सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर श्रम अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी का एक माह का वेतन काटने और एक वेतन वृद्धि रोकने, ईई पीडब्ल्यूडी श्री मनीष मरकाम का एक माह का वेतन काटने, सिविल सर्जन एस के खरे का एक माह का वेतन काटने, सीएमओ काटांफोड़ श्री नंदलाल पाटीदार का एक माह का वेतन काटने, सतवास के सब इंजीनियर श्री महेश सोनी का एक माह का वेतन काटने, महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी (बागली घाट ऊपर) श्रीमती अनिता तिवारी का एक माह का वेतन काटने एवं परियोजना अधिकारी (बागली घाट नीचे) सुश्री अदिति सिंह का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर जिला संयोजक श्री विवेक नागवंशी एवं उप संचालक उद्यानिकी पंकज शर्मा का तीन-तीन दिन का वेतन काटने, प्रभारी तहसीलदार देवास श्रीमती पूनम तोमर का चार दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर एसडीएम देवास श्री प्रदीप सोनी, एसडीएम बागली श्री शोभाराम सोलंकी, एसडीएम कन्नौद श्री अभिषेक सिंह, एसडीएम खातेगांव श्री प्रवीण प्रजापति, एसडीएम सोनकच्छ श्री संदीप शिवा का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण कर रैंक सुधारने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। 100 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्वक करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों एवं समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकण करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि विभागों द्वारा संचालित छात्रावास एवं स्कूलों की खसरों में एन्ट्री करायें। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के छात्रावासों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें। जिले के सभी छात्रावासों में सामग्री स्व-सहायता समूह के माध्यम से ही खरीदें। जिन ग्रामों में नल-जल योजना से पानी मिल रहा है, वहां पर शतप्रतिशत वाटर टैक्स कलेक्शन का कार्य स्व-सहायता समूह की महिलाओं से करायें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि मत्स्य पालन के लिए यूजर ग्रुप बनाये, मत्स्य पालन के लिए प्रशिक्षण दें। जिले में जिन तालाबों में दिसम्बर तक पानी रहता है, उनमें मत्स्य पालन कार्य किया जाना है। देवास जिले से बाहर रहने वाले नागरिक जिनकी भूमि देवास में है, उन्हें बांस की खेती के लिए प्रोत्साहित करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सांची पाईंट और आंगनवाडी केन्द्र के लिए आवांटित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करें। ‘’मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल’’ अभियान में प्राप्त किताबे और खिलौने सूची बनाकर स्कूलों में लाईब्रेरी के लिए वितरित करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि ‘’मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’’ पात्र महिला हितग्राहियों के खाते खोलने एवं आधार से खातों को जोड़ने के लिए विकासखण्ड स्तर पर कैंप लगाये जो रहे है। कैंप में पात्र महिलाओं का शत प्रतिशत खाते खोलने एवं आधार से खातों को जोड़ने की कार्यवाही करें। योजना में मध्यप्रदेश की 23 से 60 वर्ष के मध्य की पूर्ण करने वाली विवाहित महिला को लाभ मिलेगा। प्रत्येक पात्र महिला को 01 हजार रूपये प्रतिमाह के मान से राशि सीधे उसके आधार लिंक्ड डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाते में जमा की जायेगी।
बैठक के बाद जिला कोषालय अधिकारी सुश्री नेहा कलचुरी ने मध्य प्रदेश भण्डार क्रय नियम में हुए संशोधन के संबंध में प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।
Dewas : जयप्रकाश मार्ग पर आयुक्त की उपस्थिती मे कुर्की की कार्यवाही मे दुकान सील
देवास: शासन द्वारा राजस्व वसुली लक्ष्य पूर्ति के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2022—23 जो 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2022—23 के वसुली लक्ष्य पूर्ति के लिए निगम की टीम द्वारा सभी वार्डो मे सघन रूप से वसुली कर रही है। जिसमे बकाया करदाताओ के द्वारा संपत्तिकर, जलकर जमा नही कर रहे है उनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। निगम की टीम द्वारा गुरूवार को आयुक्त विशालसिह चौहान की उपस्थिती मे जयप्रकाश मार्ग निवासी गफफार भाई, जब्बार भाई पिता एहमद खान गौरी की भवन का संपत्तिकर का 1 लाख 26 हजार 712 बकाया होने पर दुकान को निगम संपत्तिकर अधिकारी प्रवीण पाठक, प्रदीप शास्ती, राम ठाकुर, संजय सांगते, संजय पारखे, भूषण पवार, सचिन सांगते, विकास सांगते, मनीष थोरात, ईरफान पठान, कुशमाकर भंवर, के द्वारा सील किया गया। उक्त भवन मालिक द्वारा 5 दिवस का समय कुर्की के दौरान निवेदन कर आयुक्त से लिया गया।
आयुक्त द्वारा दुकान सील करने के निर्देश के साथ ही भवन मालिक को 5 दिवस का समय दिया गया। उक्त दिये गये समय मे भवन मालिक द्वारा बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नही की जाती है तो भवन की अन्य दुकाने भी सील की जावेगी। इसी के साथ कुर्की की कार्यवाही के दौरान पठान कुआ क्षेत्र रेवाबाग नेवरी रोड निवासी शाकीर हुसैन, मोहम्मद हुसैन एवं जरीनाबी पति शाकीर हुसैन के द्वारा बकाया राशि रूपये 1 लाख 1 हजार 151 मौके पर ही निगम की टीम को जमा कराई गई। इसी प्रकार सतत कुर्की की कार्यवाही मे हेबतराव मार्ग निवासी नसीम बी पति अब्दुल अजीज के द्वारा 21 हजार, वार्ड बीलावली निवासी जगन्नाथ किशन के द्वारा 10 हजार की राशि मौके पर कुर्की की कार्यवाही के दौरान जमा की गई। निगम की टीम द्वारा कुर्की की कार्यवाही निरंतर की जावेगी। इसी अन्तर्गत अग्रसेन नगर निवासी दिलीप भोजराज खुशलानी, पंचशील नगर निवासी उमाश्री जयपरमार, भोसले कालोनी निवासी मुंशी खॉ मोती खॉ, विनोद मातीलाल, 21 राम नगर निवासी महेन्द्र ईश्वरदास माहेश्वरी पर संपत्तिकर की बकाया राशि जमा नही होने पर इन करदाताओ पर कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।
Dewas एसडीएम की हठधर्मिता के कारण बिना दर्शन किए भोपाल रवाना हुए महंत
• अखिल भारतीय संत समिति के वाहनों को एसडीएम ने माता टेकरी पर जाने से रोका
देवास। माँ चामुण्डा टेकरी रपट पर मार्ग पर टू एवं फोर व्हीलर ले जाना प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने वाहनों को ऊपर ले जाते है। अखिल भारतीय संत समिति द्वारा गुरूवार को उज्जैन में आयोजित बैठक के बाद महंत अलीलानंद जी महाराज, महंत हनुमान दास महाराज, महंत कन्हैयादास जी महाराज, महंत लोकनाथ जी महाराज एवं महंत जगदीशानंद जी महाराज सहित 12 महंत देवास माँ चामुण्डा टेकरी दर्शन के लिए देवास पहुंचे थे, लेकिन एसडीएम प्रदीप सोनी ने महंतों के वाहनों को माता टेकरी पर जाने के पूर्व ही रूकवा दिया। महंतों ने कहा कि वाहन ले जाने के लिए जो भी रसीद कटती है वह काट दिजिए। लेकिन एसडीएम सोनी ने महंतों की एक न सुनते हुए वाहनों को माता टेकरी पर जाने से मना कर दिया। एसडीएम ने माता टेकरी के मुख्यद्वार पर खड़े होमगार्ड रवि बैरागी को भी महंतों के वाहन ऊपर नही ले जाने का आदेश दिया। जिसके बाद बिना दर्शन किए अखिल भारतीय संत समिति के महंत नाराज होकर भोपाल के लिए रवाना हो गए। संत समिति सदस्य कालीचरण महाराज ने बताया कि गुरूवार को माता टेकरी पर चैत्र नवरात्रि के लिए बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के पूर्व एसडीएम, तहसीलदार और सुविधा टेन्ट हाऊस वाले का वाहन माता टेकरी पर पहुंच चुका था। कुछ देर बाद ओर भी शासकीय वाहन माता टेकरी पर पहुंचे। उसी समय संतों के वाहन भी वहां पहुंचे, लेकिन एसडीएम सोनी की हठधर्मिता के कारण भोपाल से आए महंत माता टेकरी के दर्शन किए बिना ही क्रोधित होकर रवाना हो गए। समिति के राजेन्द्र महाराज, विनय महाराज, विशाल महाराज, भय्यु महाराज आदि ने एसडीएम सोनी द्वारा किए गए इस कृत्य की आलोचना की। अखिल भारतीय संत समिति शाखा भोपाल शीघ्र ही इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक एवं कलेक्टर से करेगी।
Dewas माँ चामुण्डा टेकरी मार्ग पर बढ़ रही अवैध मांस, शराब बिक्री सहित अन्य अवैध गतिविधियां..!
• नेशनल यूनिटी ग्रुप ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
देवास। नेशनल यूनिटी ग्रुप ने बुधवार को कलेक्टर के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा जिसमे बताया गया की विश्व प्रसिद्ध भक्तो की आस्था का केंद्र माँ चामुण्डा माता की टेकरी मार्ग पर आसामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मांस, शराब खोरी सहित अन्य अवैध गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हे। आगामी दिनों में चैत्र नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने वाले हैं। ऐसे में भक्तोजनो की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उज्जैन महाकाल मंदिर की तरह देवास की अतिप्राचीन माताजी टेकरी मार्ग के आसपास संचालित होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर नेशनल यूनिटी ग्रुप ने यह ज्ञापन सौंपा है।
ग्रुप संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि मां चामुण्डा टेकरी मार्ग कंजर मोहल्ला से लेकर शंखद्वार तक आसामाजिक तत्वों की शरण स्थली बनती जा रही है। नशे से संबंधित कारोबार फल-फूल रहा है, जिसके कारण आए दिनों नशेड़ी माताजी टेकरी के पाथ-वे पर तोडफ़ोड़ को अंजाम देते हैं। करोड़ो रूपए के विकास कार्य को क्षतिग्रस्त कर रहे है। देव स्थान प्रबंधक समिति उनके आगे असहाय बनी हुई हैं। टेकरी पर दर्शन के लिए जाने वाले भक्तो अवैध मांस के कारण बदबू आती रहती है। प्रात 6 से 8 बजे तक नालियों में खून बहता रहता है। नेशनल यूनिटी ग्रुप के अनिल सिंह ठाकुर, सुनील सिंह ठाकुर, पंडित अनिल मिश्रा, सत्तू यादव, डॉ, धीरज वर्मा, अनिल वर्मा, मदनलाल चौहान, सतीश चौहान, जगदीश माली, हर्षित मोहरी ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार दर्शिनी सिंह को ज्ञापन सौंपा मांग की है कि तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जावे। उज्जैन महाकाल मंदिर के आसपास मांस, मदिरा की दुकानों पर जिस तरह पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है, ठीक उसी प्रकार देवास माताजी टेकरी के आसपास होने वाली अवैध गतिविधि को जनहित में बंद किया जाए। ज्ञापन का वाचन परशुराम सेना प्रदेश प्रवक्ता एवं पुजारी महासंघ अध्यक्ष पंडित अनिल मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन अनिल वर्मा ने किया।
Dewas विद्युत उपभोक्ताओं से वसूली हेतु जप्ती/कुर्की की कार्यवाही शुरू, 7 दिन में 24 मोटर सायकल की जप्त…
देवास। विद्युत विभाग के संचारण-संधारण संभाग देवास द्वारा ऐसे सक्षम बकायादार विद्युत उपभोक्ता जिनके द्वारा बिजली बिल की राशि का लम्बे समय से भुगतान नहीं किया जा रहा था और सूचना दिए जाने के बाद भी बिजली बिल भुगतान नहीं किया जा रहा था उनके विरूद्ध चल-अचल सम्पत्ति की जप्ती/कुर्की की कार्यवाही तेज कर दी गई है। कार्यपालन यंत्री जितेन्द्र भारती ने बताया कि ऐसे सक्षम उपभोक्ता जो बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे, विगत 7 दिवस में 24 मोटर सायकल जप्त कर ली गई। खटाम्बा वितरण केन्द्र के जवानसिंह हिन्दूसिंह बकाया राशि 77,986 रू पर मोटर सायकल, शरीफ खान हमीद खान बकाया राशि 26037 /- रूपए पर बजाज डिस्कवर बाईक, भगवानसिंह उमरावत सिंह बकाया राशि 16,359 रू पर मोटर सायकल, भेरू राजाराम बकाया राशि 17,880 पर मोटर सायकल जप्त की गई। सिंगावदा वितरण केन्द्र में सोहन राधेश्याम की बिजली बिल बकाया राशि 6541 /- रू पर मोटर सायकल, इंदर सिंह नाथू सिंह पर बकाया राशि 10057 /- रू पर मोटरसायकल जप्त की गई। संभाग के वितरण केन्द्र विजयगंजमंडी, डबलचौकी, बरोठा, क्षिप्रा में भी वसूली कार्यवाही के तहत जप्ती/कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। कार्यपालन यंत्री द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बकाया राशि का भुगतान करे एवं जिन कनेक्शनों को बकाया राशि पर काटा गया है वह अवैध रूप से बिजली का उपयोग नहीं करें, नहीं तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Dewas अरविंद यादव बने मप्र मानव अधिकार के ब्यूरो सचिव
देवास। मध्यप्रदेश मानव अधिकार ब्यूरो अध्यक्ष पं. आर. के. शुक्ला ने उज्जैन संभाग अध्यक्ष संदीप उपाध्याय की सहमति एवं शहर अध्यक्ष विशाल गुजेवार अनुशंसा पर अरविंद यादव सचिव पद पर मनोनीत किया। देवास कार्यालय पर संदीप उपाध्याय ने श्री यादव को मानव अधिकार ब्यूरो सचिव का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मानवाधिकार ब्यूरो उज्जैन संभाग महामंत्री धीरज आर्य, देवास जिला उपाध्यक्ष रितेश कटारिया, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, जिला सचिव सुनील कुमार चंदेल, शहर मंत्री अनिरुद्ध शर्मा, शहर कोषाध्यक्ष सुनील गौड़ आदि ने यादव का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी।
Dewas अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में रश्मि पागनीस की उत्कृष्ट सफलता
देवास। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरूक्षेत्र आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित अखिल भारतीय आचार्य निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर विजयनगर की दीदी श्रीमती रश्मि पागनीस ने स्वाधीनता अमृत महोत्सव और हम विषय पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया। यह मालवा प्रान्त के लिए एक उत्कृष्ट उपलब्धि पागनीस दीदी की इस उत्कृष्ट सफलता पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती इन्दिरा शर्मा इन्दौर विभाग के विभाग समन्वयक श्री महेन्द्रपाल सिंह जी सिसोदिया विद्यालयीन समिति के अध्यक्ष श्री कैलाश जी रघुवंशी, उपाध्यक्ष श्री विमल जी अग्रवाल, सचिव श्री सतीश जी मुकाती और दीदी / आचार्यो ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख किशोर सनस ने दी ।
Dewas गुजेवार बने मध्यप्रदेश मानव अधिकार ब्यूरो के नगर अध्यक्ष
देवास। मध्यप्रदेश मानव अधिकार ब्यूरो के अध्यक्ष पंडित आर.के शुक्ला जी ने कार्यकारिणी की सहमति व उज्जैन संभाग अध्यक्ष श्री संदीप उपाध्याय की अनुशंसा पर विशाल गुजेवार को देवास नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। विशाल गुजेवार को मानव अधिकार ब्यूरो के देवास कार्यालय में श्री संदीप उपाध्याय ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। विशाल गुजेवार की नियुक्ति पर मानवाधिकार ब्यूरो के उज्जैन संभाग महामंत्री धीरज आर्य, सुनील गौड़, विश्वास झाला, गिरिराज शर्मा, मनदीप जी भारती, सुनील कुमार चंदेल ने हर्ष व्यक्त कर बधाई व शुभकामनाएं दी ।
