देवास। सम्पूर्ण मानव जाति को अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी के नाम से स्थानीय सयाजी द्वार स्थित पुराने कलेक्ट्रेट के सामने तिराहे पर स्तंभ स्थापित जावेगा। इस संबंध मे जानकारी देते हुए सभापति रवि जैन बताया कि भगवान महावीर स्वामी के द्वारा सम्पूर्ण मानव जाती को अहिंसा का संदेश हुए महावीर स्वामी ने अपने सम्पूर्ण जीवन मे मानव जाती के कल्याण का कार्य किया। भगवान महावीर स्वामी ने सम्पूर्ण मानव जाती को अहिंसा का पाठ पढ़ाते हुए अहिंसा परमो धर्म की राह पर चलने हेतु प्रेरित किया। भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को आत्मसात करने हेतु नगर निगम परिषद की बैठक मे भगवान महावीर स्वामी की स्मृति मे उनके नाम से स्थानीय सयाजी द्वार स्थित पुराने कलेक्ट्रेट के सामने तिराहे पर स्तंभ की स्थापना की जावेगी। इसके लिए 17 अप्रेल 2023 को निगम परिषद की बैठक मे परिषद के सम्मान सदस्यो के द्वारा स्तंभ को स्थापित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। सभापति ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी की स्मृति मे स्थानीय सयाजी द्वार स्थित पुराने कलेक्ट्रेट के सामने तिराहे पर भगवान महावीर स्वामी के नाम से स्तंभ स्थापित किये जाने हेतु प्रकरण परिषद मे रखा गया। परिषद सदस्यों द्वारा सर्व सहमति से स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के नाम से तिराहे पर स्तंभ स्थापित होने से देवास के हर नागरिक को भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा परमो धर्म के संदेश पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।
Category: मध्य प्रदेश
Dewas निगम परिषद की बैठक हुई सम्पन्न, बैठक मे वर्ष 2023-24 का बजट पारीत, विकास कार्यो एवं योजनाओ की मिली स्वीकृति
देवास। सोमवार को नगर निगम परिषद का साधारण सम्मेलन सभापति रवि जैन की अध्यक्षता मे तथा महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल की विशेष उपस्थिती मे सम्पन्न हुआ। जिसमे वर्ष 2023-24 का बजट परिषद सदस्यो द्वारा ध्वनित से पारीत किया गया। बजट का वाचन वित्त एवं लेखा विभाग समिती अध्यक्ष अजय तोमर द्वारा किया वर्ष 2023-24 के लिए कुल अनुमानित प्राप्तियां राशि रूपये 707. 54 लाख (सात सौ सात करोड चोपन लाख) के विरूद्ध राशि रूपये 707. 38 लाख (सात सौ सात करोड अडतीस लाख) का व्यय किया जाकर शुद्ध बचत राशि रूपये 0.16 (सोलह लाख) है। राजस्व आय मे प्रस्तावित बजट अनुसार शुद्ध राजस्व आय 158. 53 (एक सौ अटठावन करोड तिरेपन लाख) रखी गई है। जो निगम के समस्त करो एवं उपभोक्ता प्रभार अदि से प्राप्त आय एवं शासन से प्राप्त मुद्रांक शुल्क, यात्रीकर एवं चुगीक्षती पूर्ति की राशि शामिल है। पूंजीगत प्राप्तियां कुल पूंजीगत प्राप्तियां राशि रूपये 549. 01 (पांच सौ उनपचास करोड एक लाख मात्र,) रखी गई जिसमे आश्रय निधि संचित निधि केन्द्र एवं राज्य शासन से विभिन्न योजनाओ से प्राप्त अनुदान, कार्य निक्षेप आदि से पूंजीगत प्राप्तियो की राशि शामिल है।
राजस्व व्यय, राजस्व व्यय राशि बजट अनुसार 141.02 (एक सौ इकतालीस करोड दो लाख मात्र) रखी गई जिसके अन्तर्गत निगम का स्थापना प्रशासनिक व्यय, परिचालन एवं अनुरक्षण व्यय, ब्याज, वित्त प्रभार आदि राशि शामिल है। पूंजीगत व्यय, बजट अनुसार पूंजीगत व्यय राशि रूपये 566. 36 (पाच सौ छियासठ करोड छत्तीस लाख मात्र) रखी गई। जिसके अन्तर्गत चल, अचल अस्तियां, केन्द्र शासन, राज्य शासन से विभिन्न योजनाओ से प्राप्त अनुदान के आधार पर अद्योसंरचनात्मक विकास कार्यो का निर्माण, निक्षेप आदि से पूंजीगत व्यय की राशि शामिल है। प्रस्तुत बजट मे मुख्य बिन्दुओ मे गौशाला मे गौवंश के लिए भोजन, पानी रख रखाव इत्यिादी के लिए 1. 75 लाख (एक करोड पिचहत्तर लाख) का प्रावधान किया गया। इसी प्रकार महिलाओ का सशक्त करने के उद्देश्य से इस वित्तीय वर्ष मे मुख्यमंत्री लाडली बहना के क्रियान्वयन, स्वसहायता समूहो का गठन, कौशल प्रशिक्षण एवं स्व रोजगार से प्रशिक्षण के लिए राशि रूपये 3. 15 लाख (तीन करोड पन्द्रह लाख) के साथ नीवन बगीचो का निमार्ण, ग्रीन-री, नर्सरी निर्माण, खेल उपकरण एवं मरम्मत के लिए राशि रूपये 5. 65 लाख (पांच करोड पेंसठ लाख मात्र) के प्रावधान के साथ 45 ही वार्डो मे पार्षदो द्वारा अनुशंसित कार्यो के लिए 25 लाख के कार्यो के स्थान पर परिषद सदस्यो की मांग पर प्रति वार्ड मे रूपये 40 लाख के कार्यो की स्वीकृति का प्रावधान किया गया उक्त कार्य नियमनुसार ाआयुक्त की वित्तीय स्वीकृति के आधार पर किया जाना प्रस्तावित।
- इसके अतिरिक्त महापौर द्वारा शहर के मुख्य विकास कार्य प्रथक से होगें जिसमे शासकीय बालिकाओ के स्कुलो मे निर्माण एवं मरम्मत के लिए राशि रूपये 0. 70 (सत्तर लाख मात्र)
- गुडी पढवां एवं रगपंचमी पर्व एवं दंगल के लिए राशि रूपये 5-5 लाख कुल 10 लाख (रूपये दस लाख)
- जनप्रतिनिधि कार्यशाला पर 15 लाख (पन्द्रह लाख)
- खुली भूमि उद्यानो, मलिन बस्तियो पर राशि रूपये 1. 50 लाख (एक करोड पचास लाख मात्र)
- विधायक निधि अन्तर्गत निर्माण कार्यो मे 3 करोड
- सासंद निधि अन्तर्गत निर्माण कार्य 1 करोड
- शमसानो मे विकास कार्य हेतु 1. 45 लाख
- हाकर्स झोन बाजार व्यवस्था के लिए 1 करोड
- शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो के विभिन्न रोड का चौडीकरण सौंदर्यिकरण के लिए 6 करोड 50 लाख
- नवीन/ अवैध कालोनियो के नियमितीकरण के लिए 2 करोड 50 लाख
- बेस लेनो के उद्धार के लिए 1 करोड
- वाचनालय का नीवनिकरण एवं निर्माण के लिए 30 लाख के साथ भगवान महावीर के नाम से स्तंभ हेतु रूपये 5 लाख
- सीसी, डामर रोड निर्माण के लिए रूपये 10 करोड
- प्रमुख चौराहो के विकास के लिए रूपये 50 लाख
- शंकरगढ पहाडी सौन्दर्यिाकरण के लिए रूपये 30 लाख
- नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम कार्य के लिए रूपये 10 करेाड
- माताजी टेकरी, नागदा गणेश मंदिर के विकास एवं सौदर्यिकरण के लिए रूपये 1 करोड
- राज्य आपदा समन निधि योजना अन्तर्गत कार्यो के लिए रूपये 2 करोड 97 लाख
- संजीवनी क्लिीनिक कार्य के लिए रूपये 4 करोड
- रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के लिए रूपये 1 करोड
- नवीन ट्राफीक सिगनल व्यवस्था के लिए रूपये 1करोड
- पुन:घनत्वीकरण योजनान्तर्गत कार्य रूपये 40 करोड
- निगम आवासीय योजना के लिए रूपये 2 करोड
- अमृत-2 .0 योजनान्तर्गत निर्माण रूपये 116 करोड 50 लाख, अमोना
- रसुलपुर चौराहे पर ब्रीज निर्माण विकास कार्य रूपये 35 करोड
- एबी रोड संविधान पार्क निर्माण रूपये 10 करोड
- उज्जैन रोड चौडीकरण एवं सौंदर्यिकरण रूपये 40 करोड
- उज्जैन रोड चौडीकरण एवं सौंदर्यिकरण पर निकाय द्वारा मिलियन स्ट्रीट लाईट
- इलेक्ट्रिक लाईन शिपट, पाईप लाईन पर रूपये 12 करोड
- लोक परिवाहन अन्तर्गत शहर मे नवीन अन्तर राज्यीय बस टर्मिनल कम डिपो/ बस स्टेण्ड, आई.टी.एम.एस. कन्ट्रोल स्सिटम के लिए रूपये 8 करोड
- स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अन्तर्गत 50 टीपीडी क्षमता का प्लांट कार्य रूपये 2 करोड 96 लाख के साथ कचरो का वैज्ञानिक तरीके से निपटान कार्य हेतु रूपये 4 करेाड 40 लाख
- ठोस अपष्ठि प्रबंधन एम.आर.एफ. प्लांट, बायोमेथेनेशन प्लांट मृत जानवरो का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन, स्वीपींग मशीन एवं ट्रेंचिग ग्राउंड के लिए रूपये 24 करोड 13 लाख का बजट प्रावधान रखा गया। जिसे सभी परिषद सदस्यो के द्वारा सर्वसहमति एवं ध्वनीमत से पारीत किया गया। इसके अतिरिक्त परिषद की बैठक मे आम नागरिको की सुविधाओ हेतु निगम के शव वाहन को नि:शुल्क उपलब्ध कराने की मांग अजय तोमर, भूपेश ठाकुर द्वारा की गई जिसे नेता सत्तापक्ष मनीष सेन के सुझाव पर परिषद मे सर्वसहमति से सभापति द्वारा पास किया गया। नेता सत्तपक्ष मनीष सेन द्वारा माता टेकरी के विकास कार्यो के साथ बिलावली महांकाल मंदिर को भी विकास कर्यो मे जोडने हेतु विचार सांझा किये जिसे सभापति एवं महापौर के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। इसी के साथ श्री सेन के द्वारा पार्षद निधि से होने वाले विकास कार्य की राशि 25 लाख से बढाकर 40 लाख का प्रस्ताव रखा जिस पर सभापति एवं महापौर द्वारा प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक मे परिषद सदस्यो प्रतिपक्ष नेता श्रीमती अहिल्या पवार, पार्षद दिपेश कानूनगो, श्याम पटेल, रितु सवनेर, दिव्या नितीन आहूजा, प्रमिला रामचरण पटेल, बिन्देश्वरी वर्मा, अकीला अजबसिह ठाकुर, राजा अकोदिया, अमरीन वसीम हुसैन, आलोक साहू, भूपेश ठाकुर, खुशबु निलेश वर्मा के द्वारा जनहित के मुद्दो पर किये गये प्रश्नो का वाचन निगम उपायुक्त एवं सचिव लोकेन्द्रसिह सोलंकी द्वारा किया गया। पार्षदो के प्रश्नो के उत्तर संबंधित लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वच्छता एवं ठोस अपष्ठि प्रबंध विभाग समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ समिती अध्यक्ष शीतल गेहलोत, राजस्व समिती अधक्ष जितेन्द्र मकवाना, योजना एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग समिती अध्यक्ष रामदयाल यादव के द्वारा तथा सदन मे पुछी गई जानकारीयो का उत्तर विभागीय अधिकारी उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, इंदुप्रभा भारती, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिोदिया के द्वारा दिये गये। परिषद बैठक मे लोनिवि समिती अध्यक्ष श्री पटेल के द्वारा अवैध कालोनियो की चर्चा पर विस्तृत रूप से आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा जानकरी दी गई। बैठक मे देवास प्रेस क्लब की मांग पत्र के आधार पर अग्रोहा नगर स्थित जीर्णशीर्ण पार्क को प्रेस क्लब द्वारा गोद लिया जाकर उसका रख रखाव किये जाने की मांग को सर्वसहमति से स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार परिषद सदस्यो मे अजय तोमर, शीतल गेहलोत, दिपेश कानूनगो के द्वारा पेकी प्लाट एवं जनूल की समस्याओ आम नागरिको को आने के कारण परिषद मे चर्चा की चर्चा पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने सदन को अवगत कराते हुए बताया कि माननीय विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के नेतृत्व मे महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन के द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिह चौहान से समक्ष मे चर्चा की, मुख्यमंत्री द्वारा विषय को संज्ञान मे लेकर संबंधित विभागीय मंत्री को इस समस्या के निराकरण के लिए तत्काल प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देशित भी किया जिसमे इस समस्या के निराकरण के लिए प्रशासन मे कार्यवाही प्रचालित है। कुछ समय लग सकता है किन्तु निराकरण होगा। श्री अग्रवाल द्वारा सभापति के माध्यम से पूरी परिषद की ओर से इस समस्या के हल के लिए एक प्रस्ताव तैयार कर सभापति की स्वीकृति के उपरांत शासन को प्रचलित कार्यवाही हेतु शीघ्र निर्णय के लिए भेजा जाना प्रस्तावित हुआ। अंत मे सभापति रवि जैन ने परिषद सदस्यो के सभी मांग पत्रो को स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर पूरे देवास शहर का विकास करेगें तथा बिना भेदभाव से सभी वार्डो मे जनहित के कार्य होगें। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट तथा शहरहित के विकास कार्यो, योजनाओ की स्वीकृति पर सभी परिषद सदस्यो द्वारा एक स्वर मे ध्वनिमत से सहमति देने के साथ ही सभी को बधाई एवं शुभकामना देते हुए राष्ट्रीय गान कर परिषद की बैठक सम्पन्न हुई।
Dewas सेन जयंती पर समाजजनों ने भगवा ध्वज थामे निकाली वाहन रैली, पूजा-अर्चना कर की आरती
देवास। संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 723 जयंती के पावन उपलक्ष्य में सेन युवा संगठन द्वारा प्रभात फेरी (वाहन रैली) निकाली गई। वाहन रैली एबी रोड स्थित सेन समाज धर्मशाला से प्रात: 9.30 बजे प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्ग भोपाल चौराहा, पीठा रोड, पुराना बस स्टेण्ड, जवाहर चौक, नयापुरा, तुकोगंज रोड, शालिनी रोड, सुभाष चौक, श्री खेड़ापति मारूती मंदिर, सयाजीद्वार, जिला अस्पताल चौराहा, इंदिरा गांधी चौराहा होते हुए सिविल लाईन रोड स्थित सेन जी महाराज प्रतिमा पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। वाहन रैली में बड़ी संख्या में सेन समाजजनो हिस्सा लिया। रैली में समाज के युवा हाथों में भगवाध्वज लिए जय सेन जी महाराज के उद्घोष करते चल रहे थे। रैली में सबसे आगे सेन जी महाराज का सुज्जित चित्र खुली जीप में भ्रमण के दौरान शामिल था। उसके पीछे डीजे पर भजन के साथ समाजजन अपने वाहनों के साथ चल रहे थे। रैली समापन पश्चात सेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना व ढोल-ढमाकों के साथ आरती की गई। तत्पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन, सेन समाज नगर अध्यक्ष महेश बोड़ाने, सेन युवा संगठन जिलाध्यक्ष जीतु चौहान, नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, नितेश सेन, प्रेसक्लब सचिव व एडवोकेट चेतन राठौड़, अरुण परमार, पार्षद रूपेश वर्मा, पार्षद प्रवीण वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री योगेंद्र भारती, अशोक चौहान, अशोक वर्मा, कचरूलाल वर्मा, अनिल वर्मा, अजय परमार, कमलेश श्रीवास, हरीश श्रीवास, अजय वर्मा, जगदीश गोयल, हेमू वर्मा, गोपाल वर्मा, मनोज श्रीवास, एडवोकेट राजेश वर्मा, एड. जगदीश वर्मा, सहायक यंत्री डॉ. अशोक सेन, धर्मेंद्र रेनीवाल, अर्जुन वर्मा, गोपाल पवार, एड. राहुल राठौर, कपिल वर्मा, बसंत वर्मा गौ सेवक, सुनील वर्मा, विजय श्रीवास, कैलाश राही, मनोज वर्मा, दीपक वर्मा, पुरषोत्तम चौहान, अनिल वर्मा, रूपेश वर्मा, आशीष वर्मा, डॉ. धीरज वर्मा, विशाल श्रीवास, मुकेश चौहान, संतोष वर्मा, प्रदीप सेन, राकेश वर्मा, अजय श्रीवास, मनोज सेन, धीरज सेन, गौरव सेन, गौरव श्रीवास, अजय वर्मा, अशोक वर्मा, आशीष वर्मा, राहुल वर्मा, अंकित रेनिवाल, शुभम वर्मा, हेमंत सेन, आशीष नागेश, राजेश नागेश, अशोक वर्मा, राजू वर्मा, लखन वर्मा, शरद वर्मा, गजेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजनो ने हिस्सा लिया।
Dewas जिले में 270 अशासकीय विद्यालयों को यूडाइस डाटा में लापरवाही करने पर मान्यता समाप्ति हेतु कारण बताओं सूचना पत्र जारी…
• शहर के बड़े विद्यालयों के नाम भी सूची में शामिल..
देवास। जिले में पिछले दो दिनों से यू – डाइस प्रविष्टि को लेकर चल रहे मीटिंग और निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण 270 अशासकीय विद्यालयों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है दिनांक 11 अप्रैल 2023 को एस.डी.एम. एस अंतर्गत छात्रों की जानकारी को यू – डाइस में विद्यार्थी वार जानकारी को भरने में रूचि न लेने के कारण अभियान चलाकर 4 दिन में एक लाख छात्रों की प्रविष्टि की गयी है 270 अशासकीय विद्यालयों के द्वारा किसी भी छात्र की प्रविष्टि नहीं किये जाने के कारण समस्त विद्यालयों के प्राचार्यों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है जिनमें प्रमुख विद्यालय हॉली ट्रिनिटी सेंट्रल इंण्डिया एकेडमी, सेंट्रल मालवा एकेडमी, किंडर हायरसेकेण्ड्री, इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकेण्ड्री, सतपुडा एकेडमी देवी अहिल्या चौबाराधीरा, वर्टेक्स कॉनवेन्ट स्कूल बाइट आर्सेनल आशातीत विद्यानिकेतन, ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल, सेंट उमर हायरसेकेण्ड्री स्कूल, ज्ञान सागर एकेडमी इत्यादि अधिकतम नामांकन वाले विद्यालयों को भी नोटिस जारी कर 3 दिवस में कार्य पूर्ण कर कारण बताओं सूचना पत्र का जवाब डी . पी.सी के माध्यम से प्रस्तुत करने को आदेशित किया गया है अन्यथा मान्यता समाप्ति की एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी ।
Dewas राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में देवास के खिलाडिय़ों ने जीते 4 मेडल
देवास। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 सिल्वर और 2 ब्रोन्ज मेडल जीते। कोच सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि 21वी राज्य स्तरीय अंतरजिला 20 वर्ष से कम बालक/बालिका एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 14 अप्रैल को टीटी नगर स्टेडियम भौपाल में समपन्न हुईं। जिसमें हिन्द फौज सैनिक एवं देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के खिलाडिय़ों ने दो सिल्वर एवं दो ब्रोन्ज के साथ चार मेडल प्राप्त किए।
विजेता खिलाड़ी रजू यादव 3000 मीटर स्टिरपलचैस में सिल्वर एवं 5000 मीटर में ब्रोन्ज मेडल राजकुमार बागडिया ने 3000 मीटर रेस में ब्रोन्ज मैडल एवं पुनम सविता ने 400मीटर रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव अनिल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, देवास जिला/कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक राजेश यादव, संरक्षक विकास गिरी, अध्यक्ष सुरेश शर्मा, हिन्द फौज सीनियर सैनिक अजय दायमा आदि ने बधाई दी।
Dewas 2500 किलो चावल से बनेगा सोनू सूद का पोट्रेट- हैल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्य जुटे तैयारी में सोनू सूद भी जुड़ेंगे लाइव ..
देवास। कोरोना काल के दौरान जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आए बॉडीवुड अभिनेता सोनू सूद के पूरे देश में लाखों-करोड़ों प्रशंसक है। उनकी अदाकारी के साथ ही कोरोना के दौरान व वर्तमान में उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की लोग खुले मन से सराहना करते है। इसी कड़ी में देवास की एक सामाजिक संस्था हैल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसायटी भी कोरोना योद्धा सोनू सूद के सेवा कार्यों को समर्पित करते हुए उनका एक विशालकाय पोट्रेट देवास में बनाने जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष शुभम विजयवर्गीय ने बताया कि भोपाल चौराहा स्थित स्व. तुकोजीराव पवार स्टेडियम में संस्था द्वारा सोनू सूद का पोट्रेट तैयार किया जाएगा। यह पोट्रेट हमारे द्वारा 2500 किलो चावल से बनाया जाएगा। विजयवर्गीय ने बताया कि पोट्रेट ढाई बीघा जमीन में तैयार किया जाएगा, जिसमें 135 बाय 180 फीट में ब्लैक बैकग्राउंड पर चावल से बनाया जाएगा। इसकी तैयारी कलाकार व संस्था सदस्य भावेश नामदेव के नेतृत्व में 7 अप्रैल से शुरु कर दी गई है। इस कार्य में संस्था के 20 सदस्य लगे हुए है। विजयवर्गीय ने बताया कि यह पोट्रेट 9 अप्रैल को सुबह बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे लोग देख सकेंगे। विजयवर्गीय ने बताया कि चावल हमें शहर के नागरिकों से ही दान स्वरूप प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम पश्चात उक्त चावल को शहर की विभिन्न गरीब बस्तियों में वितरित कर दिया जाएगा। शुभम विजयवर्गीय ने आगे बताया कि 9 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे अभिनेता सोनू सूद भी लाइव इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे और चर्चा करेंगे। इस पोट्रेट को देखने के लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी और ड्रोन कैमरे से पूरा कार्यक्रम शूट होगा। संस्था के सदस्यों ने शहरवासियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
वल्र्ड रिकार्ड के लिए करेंगे दावा प्रस्तुत: संस्था अध्यक्ष शुभम विजयवर्गीय ने बताया कि विश्व भर में कई वस्तुओं से पोट्रेट बनाए गए है, किंतु अनाज से इतना बड़ा पोट्रेट अभी तक नहीं बनाया गया है। इसीलिए इस प्रयास के लिए हम विश्व रिकार्ड के लिए भी दावा प्रस्तुत करेंगे। हमारी विश्व रिकार्ड देने वाली कुछ संस्थाओं से चर्चा हुई है।
संस्था के सदस्य का नाम – भूपेन्द्र मौर्य, महेश चौहान, भावेश नामदेव, अक्षांश पवार, दिवाकर, परिणीता बरगदे, कुसुम अग्रवाल, अन्न्या, गौरव टेलर, संस्कार वारे।
Dewas श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप का कार्यक्रम “ये शाम मस्तानी…” 9 अप्रैल को होगा आयोजित
देवास। श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप द्वारा ये शाम मस्तानी का आयोजन होने जा रहा है। ग्रुप अध्यक्ष बंटी मंगरोलिया ने बताया कि 9 अप्रैल, रविवार को शाम 6.30 बजे श्री हरि गार्डन गोमती नगर में होने वाले इस संगीतमय आयोजन में शहर के कलाकार अपने गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी होंगे। उक्त समारोह में इंडियन आइडल के निखिल तिवारी लाइव प्रस्तुति देंगे। ग्रुप डायरेक्टर मुस्कान राठौर एवं उपाध्यक्ष डीके यादव ने श्रोतागणो से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Dewas: भाजपा में राजेश “राज”
देवास विकास प्राधिकरण की आसंदी पर यादव की ताजपोशी से कार्यकर्ताओं में हर्ष
देवास। देवास विकास प्राधिकरण की आसंदी पर भाजपा के जिला महामंत्री एवं पार्षद राजेश यादव की ताजपोशी को स्थानीय स्तर पर कई प्रकार के नजरिये से देखा जा रहा है। राजनीति के जानकार इसे भाजपा में राजेश ” राज “ं की संज्ञा दे रहे है। इसके भी अनेक एवं गुढ़ मायने निकाले जा रहे है। जानकारो की राय में राजेश ” राज ” का आशय व्यक्ति से नहीं होकर भाजपा के कार्यकर्ता से जोड़ा जा रहा है।
देविप्रा अध्यक्ष पद पर राजेश यादव की नियुक्ति के अगले ही दिन भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो बड़ी बाते कही। एक तो यह कि भाजपा लोकतंत्र के अमृत से पोषित है। दुसरी हमे अपनी मुल विचारधारा के प्रकाश में ही आगे बढऩा है, लक्ष्य हांसिल करना है। सामान्यत: मीडिया, सोशल मीडिया में राजनीति या किसी दल विशेष से जुड़ी हुई बातों, क्रियाकलापों एवं नियुक्तियों को अक्सर गुटीय चश्मे से देखा जाता है, लेकिन देविप्रा अध्यक्ष पद पर राजेश यादव के मनोनयन के साथ ही मोदी जी के उपरोक्त दोनो कथनो को आंका जाए तो भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि की तस्वीर एकदम साफ हो जाती है। जब वे कहते है कि हमारा संगठन लोकतंत्र के अमृत से पोषित है तो उसमे बाहृय के साथ ही आन्तरिक लोकतंत्र भी समाहित है। जिसके बलबुते पर ही एक साधारण कार्यकर्ता को अपनी योग्यता, क्षमता, दक्षता, सक्रियता के साथ आगे बढऩे का अवसर प्राप्त होता है। जहां संगठन नेतृत्व अपने कार्यकर्ता को संतान के समान पोषित-पल्लवित कर निरन्तर उत्कर्ष की और गतिमान रखने का उपक्रम करता है। राजेश यादव की नियुक्ति भाजपा में उसी प्रकार के आन्तरिक लोकतंत्र एवं कार्यकर्ताओं को सहेजने-संवारने का प्रतिफल है। जिसकी ताकत पर मात्र 43 वर्ष के अन्तराल में ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर खड़ी है, जबकि 137-138 वर्ष पुरानी कांग्रेस दुर्गति का शिकार हो रही है। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात कांग्रेस अपने आन्तरिक लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की बजाय परिवारवाद, वंशवाद के आगे नतमस्तक हुई। कार्यकर्ताओं की शक्ति खड़ी करने की अपेक्षा क्षेत्रिय क्षत्रपों को पोषित-पल्लवित किया। नतीजतन बीते वर्षो में अनवरत टूटती-बिखरती हुई कांग्रेस सिमटकर आज अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का दुसरा अपनी मुल विचारधारा के प्रकाश में आगे बढऩे वाला कथन भी राजेश यादव के व्यक्तित्व, कार्यशैली एवं आचरण पर खरा प्रतीत होता है। बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सम्बद्ध श्री यादव विगत तीन दशको के अधिक समय से सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक क्षैत्र में निरन्तर गतिमान है। लम्बे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने के उपरांत उन्हे भाजपा में जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। वर्तमान में वे दुसरी बार जिला महामंत्री का पदभार निभा रहे है एवं नगर निगम में पार्षद भी है।
चुनोतियों का सामना करते हुए आगे बढ़े
बीते वर्षो में राजेश यादव को चुनोतियों एवं राजनैतिक उतार चढ़ाव का सामना भी करना पड़ा, लेकिन जैसा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी कहते थे कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी हारता नहीं, वह या तो जीतता है या सीखता है। उसी प्रकार विविध चुनौतियों एवं उतार चढ़ाव से सीखते हुए श्री यादव संगठन को सर्वोपरि मानकर, राष्ट्रवाद एवं हिन्दुत्व की विचारधारा को आत्मसात कर सक्रियता के साथ निरन्तर चलायमान रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल का संबल उनके साथ सदैव जुड़ा रहा। देविप्रा अध्यक्ष पद पर उनके मनोनयन से भाजपा के युवा एवं वैचारिक स्तर के कार्यकर्ताओं में हर्ष है।
Dewas महावीर जयंति की धूम में संपूर्ण नगर हुआ महावीरमय
• झूमते नाचते अपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया महावीर स्वामी जन्म कल्याणक
• महावीर जयंतिविशेष आकर्षण में जीव दया हेतु पक्षियों के लिए बांटे गए पानी के सकोरे एवं ज्वार
देवास। जियो और जिने दो का अमर संदेश देकर दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले जैन जगत के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामीजी का जन्म कल्याणक दिवस महावीर जयंती आज देवास नगर के समग्र जैन समाज द्वारा अपूर्व उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। संपूर्ण नगर महावीरमय बन गया। महावीर प्रभु के जन्मोत्सव की खुशीयां मनाते हुए श्रद्धालु नौजवान झूूमते- नाचते चल रहे थे। चांदी के 4 सुसज्जित रथ में बैठकर जब भगवान महावीर स्वामी नगर भ्रमण पर विशाल शोभा-यात्रा के साथ निकले तो श्रीफल एवं अक्षत से अपने प्यारे प्रभु की अगवानी के लिये श्रद्धालु दौडे चले आये। इस अवसर पर शोभायात्रा का मार्ग में अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया। विशेष आकर्षण के रूप में अहिंसा का पालन करते हुए जीव दया हेतु पक्षियों के लिए पानी पीने के सकोरे एवं ज्वार वितरित की गई । साथ ही लोगों से अनुरोध किया गया कि अपने घरों की छतों पर हमेशा के लिए पानी के सकोरे एवं अनाज की व्यवस्था बनाकर रखें तथा आसमान के परिंदों की सेवा करें, जैन समाज के इस प्रयास के सभी ने खूब प्रशंसा की।
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में समाज की महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रेरक नृत्य नाटिका की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई । नगर के सभी जैन मंदिरों में अनेक विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। जैन धर्मावलंबियों ने अपने निवास स्थान पर केशरिया एवं जैन ध्वज फहराये तथा दीपक जलाये। साथ ही सभी जैन मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।आकर्षक शोभायात्रा का नजारामुख्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा प्रात 8.30 बजे श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरूष तथा बच्चें शामिल थे। नवयुवक एवं नवयुवतियों ने विशेष परिधान धारण किए थे। विशाल जनसमुदाय को समाहित किये हुए यह शोभायात्रा अनेक आकर्षणों से सुसज्जित थी। सबसे आगे अश्वारोही दल केशरिया ध्वज थामें चल रहा था। महावीर स्वामी के जीवन चरित्र की नयनाभिराम झांकी ने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। नवयुवकों में अपूर्व उत्साह था, जो देखते ही बनता था। बालिकाएं आकर्षक डांडिया रास प्रस्तुत कर रही थी। महिलाओं की विशाल संख्या मस्तक पर 108 कलश लेकर कतारबद्ध चल रही थी । दिगंबर जैन समाज का दिव्य उद्घोष बैंड अपनी अनुपम कलाकृति को प्रस्तुत करते हुए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था । इसके बाद चांदी के 4 सुसज्जित रथ में विराजमान थे प्रभु महावीर स्वामी। भगवान की एक झलक पाने के लिये श्रद्धालुओं में होड़ लगी हुई थी। सम्पूर्ण वातावरण भगवान महावीर की जय-जयकार एवं भगवान महावीर का अमर संदेश जियो और जीने दो के नारों से गुंजायमान हो रहा था। महिलाओं का विशाल समूह मंगल गीत गाते हुए चल रहा था।
शोभायात्रा वर्धमान जैन स्थानक, श्री आदेश्वर मंदिर बड़ा बाजार,आदिनाथ चौक, श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर मंदिर कवि कालिदास मार्ग, श्री चन्दाप्रभु मंदिर एम.जी. रोड़, श्री चन्दाप्रभु माणिभद्र मंदिर सुतार बाखल , जवाहर चौक होते हुए श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड़ पर समाप्त हुई। श्रमण संस्कृति सदन में श्री जी का अभिषेक हुआ। रात्रि को सभी जैन मंदिरों में महाआरती एवं भक्ति भावना के विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर आवास नगर एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अलकापुरी से भी भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि इस विशाल आयोजन में समिति के अध्यक्ष दीपक जैैन, महासचिव शैलेन्द्र चौधरी सचिव संजय कटारिया एवं पदाधिकारी विलास चौधरी, अतुल जैन, मनीष जैन कायथावाला, नितिन जैन मानव, मनोज कटारिया, पारस जैन , आतुर चौधरी , गौरव जैन भोमियाजी , अंकित जैन ने सहयोग प्रदान किया।
इन स्थानों पर हुआ अन्नदान शोभायात्रा समाप्ति के पश्चात् हामूखेड़ी एवं इटावा कुष्ठधाम , अंधशाला एवं वृद्ध आश्रम पर भोजन वितरित कर अन्न दान किया । मंडी धर्मशाला में स्वामी वात्सल्य आयोजित किया गया। स्वामी वात्सल्य एवं अन्नदान के मुख्य लाभार्थी नगीन भाई मीनाक्षी बहन सोलंकी, उप सहयोगी नरेश जावंतराजी भण्डारी , अरविंद इंद्रजीतसिंह चौधरी एवं दिलीप पुखराज दोशी थे। अन्नदान का मुख्य लाभ वीरेंद्र कुमार हुकमचंद जैन अमर मोहिनी परिवार ने लिया । नवकारशी का लाभ डॉ. प्रमोद मनीषा बापना ने प्राप्त किया। संचालन भरत चौधरी ने किया।
ये थे विशेष अतिथि इस भव्य कार्यक्रम के समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधीश ऋ षव गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी प्रदीप सोनी, संघ जिला प्रचारक राहुल भौमिक, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, रायसिंह सेंधव, कैलाश चंद्रावत,अजय गुप्ता, शशिकांत यादव, ओम जोशी, मिलिंद सोलंकी, बहादुर मुकाती, राजेश यादव, संजय शुक्ला, विमल शर्मा, रामेश्वर जलोदिया, शरद पाचुनकर, संजय दायमा, पूणर््िामा खण्डेलवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, जयसिंह ठाकुर, जयप्रकाश शास्त्री, अशोक कहार, निलेश वर्मा, रमेश व्यास, राहुल पंवार, रितेश त्रिपाठी, सुधीर शर्मा, संतोष मोदी, राम यादव, नितिन आहूजा, अर्जुन यादव, बसंत चौरसिया, सत्यनारायण वर्मा, आयुष भूतड़ा आदि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।अनेक संस्थाओं ने किया स्वागतशोभायात्रा का मार्ग में प्रगति एथलेटिक क्लब, नगर सुरक्षा समिति, सामाजिक समरसता मंच, मॉं चामुण्डा सेवा समिति, भाजपा नगर मंडल,नगर कांग्रेस कमेटी,पाश्र्वनाथ नवयुवक मण्डल, महावीर मण्डल, अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन, जीव जन संस्था, संस्था गौरवमई, गौतम ग्रुप, माणिभद्रवीर मण्डल, जैन युथ फेडरेशन, भारत विकास परिषद, गोल्डन क्लब, किराना व्यापारी एसोसिएशन, इकरा पब्लिक स्कूल, विजयवर्गीय समाज, मोड गुजराती समाज संस्था, संस्था नमो नमो, शिव शक्ति सेवा मण्डल, जैन सोश्यल ग्रुप, दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप, दिगम्बर जैन महिला मण्डल, अग्रवाल समाज, मनकामनेश्वर सेवा समिति, अखिल भारती ब्राह्मण महासंघ, माहेश्वरी समाज, सिन्ध हिन्दू पंचायत, सिक्ख समाज गुरूसिंघ सभा,आदेश्वर नवयुवक मंडल, मिलन ग्रुप,अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, स्वर्णकार समाज, कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन,खाटू श्याम सेवा समिति, डायमंड क्लब, रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल, पुस्तक एवं स्टेशनरी एसोसिएशन, वर्धमान स्थानकवासी संघ, चन्दा प्रभुजी नवयुवक मंडल आदि अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया। संस्थाओ के प्रति किया आभार व्यक्तमहावीर जयंती उत्सव समिति के संरक्षक नरेश भण्डारी, दिलीप दोशी एवं विलास चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, प्रेस जगत एवं सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक संस्थाओं तथा श्रद्धालु जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने 3 शिक्षकों को जारी किए कारण बताओ नोटिस…
• कारण बताओ नोटिस का समयावधि में प्रतिउत्तर नहीं देने पर होगी निलंबन की कार्रवाई
देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कार्य में लापरवाही बरतने पर 3 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इन शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती गई थी।इस कारण इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं
जारी आदेशानुसार सहायक अध्यापक एकीकृत शाला चपलासा विकासखंड कन्नौद के श्री संजय कुंडल, अध्यापक एकीकृत शाला चपलासा विकासखंड कन्नौद के श्री भोजराज चौहान एवं सहायक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नूतन स्कूल देवास की श्रीमती शाहीन सैयद को कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि कारण बताओ नोटिस का समयावधि में प्रतिउत्तर नहीं देने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
