देवास। 20 से 29 जनवरी 2023 तक महाराणा प्रताप खेल संकुल परिसर बाणेश्वर कुण्ड, इंदौर में आयोजित मुख्यमंत्री रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्रीमंत विक्रम सिंह पवार (देवास महाराज) का गौलु शुक्ला ने स्वागत किया। इस अवसर पर जीतू रघुवंशी, परवेज फेमस, लाखन सिंह पवार, चिंटू रघुवंशी मंडल अध्यक्ष, वीरू ठाकुर सरपंच, राजू भाई, राजू पीटर, इमरान दर्पण, पार्थ शर्मा, हितेंद्र सिंह (बना),स्वप्निल जैन, प्रबल प्रताप सिंह राठौर, विनय आहूजा आदि उपस्थित थे।
Category: मध्य प्रदेश
Dewas : 1करोड़ 35लाख का भुगतान लेकर भी नही दिया माल
न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
देवास : शहर के औद्याेगिक थाने में न्यायालय के आदेश पर औरंगाबाद की कंपनी आइडिया इंटरनेशनल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
बता दे की विप्पी इंडस्ट्रीज द्वारा औरंगाबाद की कंपनी से एक करोड़ पेतिस लाख का माल लिया गया था जिसका भुगतान पूरे पैसे देने के बाद भी कंपनी द्वारा नही किया गया। थाने में रिपोर्ट दर्ज भी होने पर विप्पी इंडस्ट्रीज द्वारा न्यायालय से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
बीते माह 17 दिसंबर को विप्पी इंडस्ट्रीज देवास द्वारा सोया लेस्टिन केमिकल एस.के. 068 खरीदने के लिए आईडिया इंटरनेशनल प्रा.लि. 13504937 का भुगतान प्राप्त करने के उपरांत माल नहीं भेजने पर 19 दिसम्बर 2022 को थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र को आवेदन दिया गया था। जिस पर कार्यवाही नहीं होने के कारण प्रार्थी ने अधिवक्ता पंकज सिंह ठक्कर के माध्यम से माननीय जिला न्यायालय देवास के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री राजेश अंशेरिया के समक्ष एक आवेदन पत्र धारा 156(3) दिनांक 31 दिसम्बर 2022 को प्रस्तुत किया था। जिस पर माननीय न्यायालय ने 25 जनवरी 2023 को औद्योगिक थाना को आईडिया इंटरनेशनल प्रा.लि. के डायरेक्टर तेजस गाहिल एवं राजवी आकाश अग्रवाल के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करने का आदेश दिया है न्यायालय के आदेश पर पुलिस द्वारा धारा 406 भादवी के तहत आरोपी तेजस पिता बलवंत गोहिल व श्रीमति राजवी पति आकाश अग्रवाल खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
Dewas : जिले में 05 फरवरी से 25 फरवरी तक किया जाएगा विकास यात्रा का आयोजन
विकास यात्राओं का रूट चार्ट बना ले, यात्रा के दौरान खेल गतिविधियां, नुक्कड़ नाटक पौधा रोपण कार्य करें – कलेक्टर
देवास : कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में देवास जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। जिले में 05 फरवरी से 25 फरवरी तक विकास यात्रा का आयोजन किया जाएगा। विकास यात्रा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में अलग-अलग निकाली जायेगी। विकास यात्राओं का रूट चार्ट बना ले। विकास यात्रा अंतर्गत की गई गतिविधियों की जानकारी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। विकास यात्रा के दौरान खेल गतिविधियां आयोजित की जायेगी, नुक्कड़ नाटक की जायेगी एवं कार्यक्रम स्थल पर पौधा रोपण किया जायेगा। यात्रा के दौरान आंगनवाडी केन्द्र, स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अमृत/पुष्कर सरोवरों एवं छात्रावासों का निरीक्षण भी किया जायेगा।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में निकलने वाली विकास यात्राओं का सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ मिलकर विकास यात्रा का शेड्यूल बनाएं। प्रतिदिन आयोजित होने वाली यात्राओं को नाम दिया जाएगा और जानकारी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि विकास यात्रा के दौरान लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्य होंगे। जिन कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन होना है, वे कार्य चिन्हित कर लें। विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा। विकास यात्रा में हितग्राही अपना अनुभव शेयर करेंगे। विकास यात्रा में जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं जिले के नागरिक शामिल होंगे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र में स्थिति शासकीय मंदिरों के संबंध में बैठक करें। एसडीएम अनुभाग अंतर्गत स्थित मंदिरों की वर्तमान स्थिति का डेटाबेस तैयार करें। प्रतिवेदन बनाकर जिला स्तर पर भेजें। जिले में 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले शासकीय मंदिरों की समिति बनाई जाए। जमीन की नीलामी करें। शासकीय मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति करें। नल जल योजना में सभी मंदिरों में पानी दिया जाए। मंदिरों से अतिक्रमण हटाए जाएं।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सभी एसडीएम जिले में स्थित शासकीय मंदिरों की जानकारी, मंदिर की उपलब्ध जमीन, मंदिर की यदि 10 एकड़ से अधिक जमीन हो तो उसकी नीलामी हुई या नहीं, मंदिर की भूमि पर किसी का अतिक्रमण तो नहीं है, मंदिर में पुजारी नियुक्त है या नहीं जानकारी एकत्रित कर जिला स्तर पर प्रेषित करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि जिले के सभी पटवारी “नामांतरण, बंटवारा” कार्य के लिए ग्राम में बी-वन वाचन करें और भू-स्वामी के नामांतरण के लिए आवेदन प्राप्त करें। अभिलेख शुद्धिकरण कार्य के लिए अभियान चलाये। जिला मुख्यालय में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए किसानों का आधार सीडिंग के लिए विशेष शिविर लगाये। नागरिकों को जागरूक करें कि जिन नागरिकों का जनधन का खाता है, वे 12 रूपये जमा कर के बीमा का लाभ उठाये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने राजस्व वसूली की तहसीलवार समीक्षा कर निर्देश दिये कि जिले में अभियान चलाकर राजस्व वसूली कार्य करें। जिले में कोटवारो को जो जमीन आवांटित की गई है, उसकी जानकारी जिला मुख्यालय पर प्रेषित करें। भू-राजस्व की वसूली के लिए जो लक्ष्य दिया है उसे शतप्रतिशत पूर्ण करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये की जिले में डायवर्जन शुल्क वसूल करें। ड्रोन सर्वे के माध्यम से जो नक्शे प्राप्त हुए है, उनकी जाचं कर पोर्टल पर अपलोड करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सभी एसडीएम न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण अभियान चलाकर करें। न्यायालय में समय पर उपस्थित रहें। राजस्व न्यायालय के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाये और न्यायालय प्रकरणों में सुनवाई करने के बाद आदेश का पालन करवाये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना और नई आबादी घोषित करने के लिए धारणा अधिकार संबंधी कार्यवाही समय-सीमा में करें। खसरा/खतोनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, रास्ता खाली कराने, भू-अर्जन, प्राकृतिक प्रकोप संबंधी मामलों का निराकरण अभियान चलाकर समय-सीमा में करें। खसरा/खतोनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, राजस्व वसूली, भू-अर्जन, संबंधी तीन से छ: माह के लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करना सुनिश्चित करें। शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण तुरंत करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे।
Dewas : 22 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत की 04 सड़कों का विधायक पवार ने किया भूमिपूजन
देवास: देवास विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने आज 22 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत की 04 सड़कों का भूमिपूजन किया गया। जिनमें देवास शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें शामिल हैं।
इस दौरान महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापित रवि जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, प्राचार्य अजय कुमार चौहान, प्राचार्य लॉ कॉलेज माधवी माथुर उपस्थित थे।
जिनमें बालगढ़-नागदा मार्ग लंबाई 2.97 किमी प्रशासकीय स्वीकृत राशि 829.47 लाख रुपए, ग्राम बिलावली में (एबी रोड से लॉ कॉलेज मार्ग) लंबाई 0.68 किमी प्रशासकीय स्वीकृति राशि 111.48 लाख रुपए, ग्राम बिलावली से राजपुरा मार्ग होते हुए साइंस कॉलेज मार्ग लंबाई 3.90 किमी प्रशासकीय स्वीकृति राशि 735.46 लाख रुपए तथा ग्राम नागदा से रसूलपुर मार्ग लंबाई 3.65 किमी प्रशासकीय स्वीकृति राशि 577.99 लाख रुपए हैं।
Dewas :कलेक्टर कार्यालय पुराने साईस कॉलेज पर आज से हुआ संचालित
देवास: कलेक्टर कार्यालय पुराने साईस कॉलेज भोपाल चौराहे पर आज से संचालित हुआ। कलेक्टर कार्यालय का विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार पूजन कर एवं रिबन काट कर शुभारम्भ किया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर कार्यालय पुराने साईंस कॉलेज में ध्वजारोहण सुबह 08 बजे होगा।
विधायक देवास गायत्री राजे पवार और कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान नगर निगम सभापति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, ओम जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, सहायक कलेक्टर टी प्रतीक राव, नगर निगम कमिश्नर विशाल सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर शिवानी तरेटिया सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे।
Dewas पहाड़ी पर अवैध निर्माण एवं असामाजिक गतिविधि पर रोक लगाए जाने को लेकर दिया आवेदन
देवास। अवैध निर्माण एवं असामाजिक गतिविधि बरोठा स्थित पहाड़ी पर होने की शिकायत को लेकर बड़ी संख्या में बरोठा से हिन्दू समाजजन मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और हिन्दू जागरण मंच के माखन सिंह राजपूत के नेतृत्व में कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत करते हुए कार्यवाही की मांग की। आवेदन में बताया कि जिले के ग्राम बरोठा पहाड़ी पर स्थित पालिया स्थान व हिन्दू समाज के पीर स्थान पर सफेद चादर चढ़ाई जाती थी। धीरे-धीरे मुस्लिम समाज के कुछ बाहरी व स्थानीय लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। हद तो यह हो गई कि वहां पर बिना किसी विभाग की अनुमति से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा था। हिन्दू समाज द्वारा वन विभाग को सूचना भी दी गई तब जाकर अवैध निर्माण कार्य पर रोका गया। पहले तो राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं वन विभाग के आनाकानी करते हुए सामान जप्त करने से मना कर दिया। फिर बार में पंचनामा बनाकर देवास वन विभाग कार्यालय में जब्त किया। आवेदन में आरोप लगाते हुए बताया कि बाहर से असामाजिक तत्व महिला एवं पुरुष आकर आपत्तिजनक कार्य कर देवास जिले मं सबसे बड़े गांव का माहौल खराब किया जा रहा है। इसके पूर्व 2017 में भी टापरी का निर्माण कर दिया गया गया था उसकी सूचना पुलिस विभाग को पूर्व में दी गई थी, जिसे तत्कालिक थाना प्रभारी ने मौखिक समझाईश देकर हिन्दू समाज को शांत किया गया। स्थानीय इतिहासकार कहते है कि उक्त स्थान पर सफेद चादर व पालिया महाराज का स्थान था। बरोठा के हिन्दू समाजजनों ने आवेदन देकर मांग की है कि बरोठा नगर में सौहार्द बना रहे इस हेतु उचित कार्यवाही की जाए। इस दौरान अनोप सिंह जागीरदार, रामगोपाल धाकड़, गजेन्द्र पटेल, राहुल वर्मा, राजेन्द्र नागर, दिलीप पाटीदार, संतोष नागर, छतर पटेल, संजय नागर, माखन, सुमित नागर सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाजजन उपस्थित थे।
Dewas आबकारी विभाग ने करोड़ों की अवैध मदिरा, बियर व महुआ लहान कीया नष्ट
देवास। आबकारी विभाग द्वारा जिले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) एवं धारा 34(2) अतंर्गत कायम 86 न्यायालयीन प्रकरण जिसमें अवैध मदिरा को जप्त किया गया था। जप्त मदिरा को आज 24 जनवरी को टेंचिंग ग्राउण्ड शंकरगढ पर रोड रोलर द्वारा नष्टीकरण की कार्यवाही की गयी। जिसके तहत 03 हजार 775 बल्क लीटर देशी मदिरा, 01 हजार 839 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 453 बल्क लीटर बियर, 197 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा नष्ट की गई। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मुल्य 41 लाख 59 हजार 190 रूपये है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 55 (3) के तहत 1836 अज्ञात प्रकरणों के नष्टीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गयी। जिसके तहत 224 बल्क लीटर देशी मदिरा, 77 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 109 बल्क लीटर बियर, 12 हजार 444 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा एवं 06 लाख 64 हजार 635 किलो महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया। उक्त जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मुल्य 03 करोड 57 लाख 20 हजार 550 रूपये है।
कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी, श्री राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, आबकारी उपनिरीक्षक, श्री प्रेमनारायण यादव, श्री डी.पी.सिंह, श्रीमती निधि शर्मा, श्री विजय कुचेरिया, श्री उमेश स्वर्णकार, श्री दिनेश भार्गव एवं जिले के समस्त मुख्य आरक्षक एवं आरक्षक उपस्थित थे।
Dewas : पानी पी रहे बच्चे को शिक्षक ने मारा टूटा दांत, जनसुनवाई में की शिकायत
देवास। शहर के होली ट्रिनिटी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र को वहा के शिक्षक ने आज सुबह पानी पीने को लेकर मार लगाई। जिसमे बच्चे का दात टूट गया। बच्चे व उसके परिजन द्वारा जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत की गई।
दरअसल होली ट्रिनिटी स्कूल में कक्षा 9 वी में पढ़ने वाला छात्र सक्षम जैन पानी पी रहा था तभी वहा के शिक्षक फादर पीटर ने पीछे से बॉटल पर मारा जिससे उसका दात टूट गया। जिसके बाद छात्र सक्षम अपने पिता सुभाष जैन के साथ कलेक्टर में चल रही जनसुनवाई में पहुंचे जहा उन्होंने कलेक्टर ऋषव गुप्ता को पूरी घटना बताते हुए शिकायत की, जिसके बाद कलेक्टर ने डीपीसी की तुरंत स्कूल भेज जांच करने के निर्देश दिए। आदेश पर स्कूल पहुंचकर डीपीसी द्वारा सभी संबंधितो से बात की।स्कूल के शिक्षक व पीआरओ रामेश्वर पांडे ने कहा की मामला में कमेटी बनाकर जांच करवाई जाएगी। परिजनों के सभी आरोपों की जांच की जाएगी और जो भी सामने आएगा उसके हिसाब से कार्यवाही करेंगे।
Dewas, गोवा में आयोजित पेंचक सिलाट फेडरेशन कप में देवास की भूमिका, दिशा, लक्ष्मी ने जीते स्वर्ण पदक…
देवास। इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के सानिध्य में आयोजित छठी पेंचक सिलाट फेडरेशन कप का आयोजन गोआ पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा 19 से 21 जनवरी 2023 को मनोहर पर्रिकर इंडोर स्टेडियम नवेली साउथ गोवा में आयोजित की गई। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि 15 राज्यो के 600 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। समापन समारोह में गोवा राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय प्रमोद सावंत सर विशेष रूप से उपस्थित थे और अपने वक्तृत्व में उन्होंने पेंचक सिलाट के खिलाडियों के लिए जो कुछ कर सकते है जरूर करेंगे जिससे आगे आने वाले समय में हर सुविधा मिल सके। टीम के कोच अभय श्रीवास मैनेजर पंकज पराशर(भोपाल) थे।
विजेता खिलाड़ी के नाम इस प्रकार है
सेनी सोलो इवेंट्स में दिशा रेड्डी (देवास) ने स्वर्ण पदक, सैनी टुंगल इवेंट्स में भूमिका जैन (देवास) ने स्वर्ण पदक जीता।
टेंडिंग (फाइट) में लक्ष्मी मालवीया(देवास) ने स्वर्ण पदक, कांस्य पदक विजेता स्नेहा पांडे,रितिका कुशवाहा,चिंतामणि विश्वकर्मा, आशु कुमार ने भी कांस्य पदक जीता।
वहीं सौरभ गौतम, राघवेंद्र शर्मा, प्रांजल बुडानिया, हर्ष जायसवाल (देवास) आसिफ अली, पंकज पांडे, अरविश मरकाम, सृष्टि पांडे, श्वेता कुमारी (भोपाल), अनुश्री कुशवाहा (जबलपुर) का सभी खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन किया।
खिलाडियों के इस अभूतपूर्व स्वर्णिम सफलता लाने पर श्रीमंत गायत्री राजे पवार देवास विधायक, मनोज पटेल जी हाटपिपलिया विधायक महाराज विक्रम सिंह पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, नेता प्रतिपक्ष मनीष सेन,पार्षद राम दयाल यादव, खेल एवम युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी हेमंत सुवीर जी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी, प्राचार्य अशोक साहू, संस्था के समस्त पदाधिकारियों, रेफरी, कोच ओर समस्त पदाधिकारियों एवं पालकगण ने सभी खिलाडियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
Dewas : रेलवे अंडर ब्रिज का कार्य शीघ्र प्रारंभ करें, अन्यथा रेल रोको आंदोलन करेंगे – पवार
अधूरा निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर धरना देकर फूंका रेल मंत्री का पुतला
देवास। मेंढकी रोड स्थित बन रहे श्री राम सेतु मेंढकी रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य विगत छह माह से बंद पड़ा हुआ है। सोए हुए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को जगाने एवं अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने को लेकर नगर निगम पार्षद व नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पंवार ने रहवासियों के साथ मिलकर रविवार को प्रातः: 11 से दोपहर 1 बजे तक धरना प्रदर्शन कर रेल मंत्री का पुतला दहन किया।
पंवार ने बताया कि दो घंटे तक चले प्रदर्शन में रेल मंत्री एवं निष्क्रिय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अंडरब्रिज व तीसरी भुजा को लेकर विगत कई वर्षो से मांग करते आ रहे है। रेलवे डीआरएम व कंस्ट्रक्शन विभाग से भी मिले, लेकिन फिर भी विगत छह माह से ब्रिज का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। हमें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। यदि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ नही होता है तो हमें विवश होकर रेल रोककर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान सुरेन्द्र सिंह गौतम, महेंद्र शर्मा, राजेंद्र पारीक, दिनेश शर्मा, बद्रीप्रसाद बिंजवा, इक़बाल खान, संजय जैन, एन एस ठाकुर, मोहन परिहार, डीके खत्री, अशोक खत्री, एमएल खत्री, एचआर गंगराड़े, कैलाश नाथ परमार, मनोज तिवारी, दिनेश विजयवर्गीय बपता जी, तुकाराम राणे, बोरोले जी, एसके जैन, कैलाश विजयवर्गीय, केएल अश्क़, नन्दू खत्री, ललित शर्मा, राजू प्रामाणिक, आशीष जोशी, दुष्यंत पांचाल, राहुल कुमावत, महेंद्र ठाकुर, शैलेंद्र दांगी, अमित मिश्रा, प्रकाश गहलोत, कपिल गेहलोत, भावेश अग्निहोत्री, मधुकर देशमुख, गोस्वामी जी, लिखितकर जी, महेश लुनीया, विजय जैन, रोहित जैन,अर्पित सिटोके, नूर भाई, अभिमन्यु राजपूत, राहुल भारद्वाज, शिवांश निगम, गौरव पंडित, बंटी बना, शैलेन्द्र बना, सचिन चंदेल, लोकेश गोस्वामी, सचिन देशमुख, सुमित चौहान, सुमित गौड़ सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे। उक्त जानकारी रितेश विजयवर्गीय ने दी।
