Dewas अभूतपूर्व स्वागत के साथ निकला मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ फाइनल मैचों का शुभारंभ

देवास। देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद युवा खेल महोत्सव के फाइनल मैचों का शुभारंभ रविवार को श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स पार्क से हुआ। 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस से शुरू हुए खेल महोत्सव में पूरी लोकसभा में विधानसभा वार 8 खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त विधानसभाओं की विजेता टीमें रविवार को फाइनल मैच खेलने के लिए देवास पहुंची। देवास में सभी टीमों के फाइनल मुकाबले रविवार को आयोजित किए गए। फाइनल विजेता टीमों को आज सोमवार को पुरूस्कृत किया जाएगा।

खिलाडिय़ों ने निकाला मार्च पास्ट, जगह-जगह हुआ स्वागत
विधानभा की विजेता टीमे 21 जनवरी को शाम देवास पहुंच चुकी थी। रविवार को सुबह सभी टीमों के खिलाडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट जवाहर चौक से निकाला गया, जो शहर प्रमुख मार्गो से होते हुए सयाजीद्वार पहुंचा। मार्च पास्ट का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी ने भगवा झंडी दिखाकर किया। इस दौरान खिलाडिय़ों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। रास्ते भर कई सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं द्वारा मंच लगाकर पुष्पवर्षा कर स्वागत करते हुए खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया गया।
मार्च पास्ट पश्चात विधिवत खेलों का शुभारंभ श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स पार्क में दीप प्रज्जवलन व सांस्कृति आयोजनों के साथ हुआ। स्वागत भाषण सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने दिया। कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि आज मैं विधानसभा क्षेत्र से जीतकर आए सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामना देता हूँ। आप सब युवा है और देश का भविष्य है। मेरा ऐसा मानना है की जितनी मेहनत खेत में किसान, सीमा पर जवान, उतनी ही मेहनत मैदान में खिलाड़ी करता है। इस देश को सम्पूर्ण बनाने के लिए जितनी जरूरत सीमा पर डटे सैनिक की, खेत में खड़े किसान की है। उतनी ही जरूरत मैदान पर उतरे खिलाड़ी की है। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए सभी सांसदो को निर्देश दिए कि आप सब अपनी-अपनी लोकसभा क्षेत्र में जाकर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किजिए। मैं बधाई देता हूँ सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी को उन्होंने इस आयोजन को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी से शुभारंभ कर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को समापन करने का निर्णय लिया। लगातार इन 12 दिनों से हजारों की संख्या में बालक और बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया जो अपने आप में अद्भुत है।

कार्यक्रम को मोरिया ग्रुप के पवन सिंघानिया, प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौधरी, देवास भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सीहोर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, आगर भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामणि राठौर, शाजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने भी संबोंधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, जम्मू कश्मीर से पधारे संदीप जी मावा, पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व खादी ग्रामोद्योग निगम अध्यक्ष सुरेश आर्य, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमरदीप मौर्य, भाजपा जिला महामंत्री पोपेन्द्र सिंह बग्गा, मनीष सोलंकी, शरद पाचुनकर, शशिकांत यादव, बहादुर मुकाती, सुदेश सांगते, शेखर कौशल, शंभु अग्रवाल, महेश चौहान, दुर्गेश सिंह खिंची, नीरजसिंह चौहान, खेल महोत्सव विधानसभा प्रभारी रामचरण पटेल, विजय पटोदी, दिनेश शुक्ला, पंकज वर्मा, हेमंत निगम काकू, विष्णु वर्मा सर, नीतेश रघुवंशी, संजय कटारिया, रितेश उपाध्याय, विशाल जैन, शुभम पंवार, शुभम चौहान, भोजराज सिंह ठाकुर, पार्षद संजय दायमा, अजय तोमर, रितु सवनेर, गोपाल खत्री, विकास जाट, प्रिसंपाल टोंगिया, धीरज ठाकुर, नीतिन कश्यप, शाजापु युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, शुभम जाधव, राहुल गोस्वामी, खिलेश शिंदे, नीरज सोनी, दिलीप बारोड़, कमल सेठी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं आमजन उपस्थित थे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव ने किया एवं आभार खेल महोत्सव के लोकसभा प्रभारी हरिसिंह धनगर ने माना।

Dewas शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष व्यास ने किया पदभार ग्रहण

देवास। स्वर्गीय तुकोजीराव पवार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के मेंढकी धाकड़ स्थित नवीन भवन प्रांगण में मुख्य अतिथि श्रीमंत विक्रम सिंह पवार की गरिमामय उपस्थिति में जनभागीदारी अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। उच्चशिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा मनोनीत आशीष व्यास द्वारा विज्ञान महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष के में रूप पदभार ग्रहण किया गया। इस समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. माधवी माथुर द्वारा की गयी।

आयोजन का शुभारम्भ श्रीमंत विक्रमसिंह पवार, प्राचार्या तथा विशिष्ठ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन व सरस्वती पूजन से हुआ। प्रो. संदीप सिंह नागर द्वारा अतिथि परिचय करवाया गया। प्राचार्य के अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों को पुष्पहार व उत्तरी तथा बाद में स्मृति चिन्ह प्रदान कर किए कर स्वागत किया। महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति प्रभारी डा. प्रमोद पलासिया द्वारा अध्यक्ष आशीष व्यास को पदभार ग्रहण करवाया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात् श्रीमंत द्वारा अपने उद्बोधन में महाविद्यालय को भविष्य की नई विकासशील कार्य योजना से अवगत करवाया, साथ ही महाविद्यालय पहुँच मार्ग का निर्माण शीघ्र पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। विशिष्ठ अतिथि सुभाष शर्मा ने श्री व्यास को अपनी शुभकामनायें दी एवं महाविद्यालय के अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ संजय बरोनिमा व प्रो. नाजनीन पठान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जनभागीदारी समिति प्रभारी डॉ. पलासिया ने सभी उपस्थित अतिथियों व छात्रों का आभार प्रदर्शन किया गया।

समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व महापौर नगर निगम देवास सुभाष शर्मा,मनीष पारिख,मनोरमा सोलंकी, मदनलाल कहार,ओम जोशी, मनीष सेन, सावन कौशल, निर्माण सोलंकी उपस्थित रहे।

इस शपथ-ग्रहण कार्यक्रम में अग्रणी महाविद्यालय के डॉ. संजय गाडगे, संग्राम सिंह साठे, विद्यालय से एवं डॉ. बी.एस जाधव जिला खेल एसोसिएसन से अनिल श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, अरुण कुशवंशी, कालेज इकाई अध्यक्ष आयुष मिश्रा, नगर महाविद्यालय सहप्रमुख अनुज प्रजापति, कालेज इकाई मंत्री पलक मिश्रा, नगर महाविद्यालय प्रमुख विशाल गुर्जर, कालेज इकाई सहमंत्री आशु जामरा एवं नगर की अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व महाविद्यालय के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें। उक्त समारोह में महाविद्यालय के विभिन्न समितियों के प्रभारी तथा विद्यार्थियों ने अध्यक्ष श्री व्यास का सम्मान किया व शुभकामनायें दी।

Dewas सांसद युवा खेल महोत्सव का फाइनल 22 व 23 को देवास में होगा, आठो विधानसभा के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

फाइनल मैचो के पूर्व खिलाड़ी निकालेंगे मार्च पास्ट

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार देशभर में सांसद युवा खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इसी तारतम्य में देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र में भी खेल महोत्सव चल रहा है। जो कि 12 से प्रारंभ हुआ है, जिसका समापन 23 जनवरी तक होगा। यह बात सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं।

श्री सोलंकी ने बताया कि महोत्सव अंतर्गत विधानसभावार खेल सम्पन्न हो चुके है। जिसका फाइनल देवास में 22 व 23 जनवरी को होगा। फाइनल मैचों के पूर्व 22 जनवरी को प्रात: 10 बजे जवाहर चौक से सयाजी द्वार तक खिलाडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट निकाला जाएगा। जिसमे खेल जगत से जुड़ी हस्तियां, प्रतिभाशाली खिलाड़ी एवं सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी चाहते है कि देश के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों व युवाओं को खेल के अवसर मिलना चाहिए। इसलिए जितने खेल के अवसर युवा खिलाडिय़ों को मिलेंगे उतनी ही प्रतिभा निखकर सामने आयेगी जिसमें से खासतौर पर दूर गांव देहात की वह प्रतिभाएं मुख्य रूप से सामने आएंगी जो गांव में ही छिपी रह जाती है। जिससे गांव देहात का युवा देश में ही नही अन्य देशों में जाकर भी भारत का नाम गौरवांवित करे। दो दिवसीय फाइनल मैचो की श्रृंखला में देवास-शाजापुर की आठों विधानसभा देवास, शाजापुर, कालापीपल, शुजालपुर, आगर, हाटपीपल्या, सोनकच्छ, आष्टा से प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। फाइनल के पश्चात विजेता खिलाडिय़ों को यही पर पुरूस्कृत किया जाएगा।

फाइनल मैचों को लेकर सांसद कार्यालय पर हुई बैठक सांसद युवा खेल महोत्सव के फाइनल मैच को लेकर सांसद कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। खिलाडिय़ो के खाने-पीने व ठहरने की व्यवस्था के साथ खिलाडिय़ों द्वारा निकलने वाले मार्च पास्ट पर चर्चा हुई। मार्च पास्ट में सभी खेल संगठन, सामाजिक संस्थाएं, व्यापारिक संस्थाओं को स्वागत के लिए आमंत्रित किया गया। बैठक में सांसद युवा खेल महोत्सव के लोकसभा प्रभारी हरिसिंह धनगर, विधानसभा प्रभारी रामचरण पटेल,विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, महेश चौहान, अजय तोमर, विकास गिरी, प्रवीण वर्मा, निलेश वर्मा, राम यादव, गोपाल खत्री, संजय दायमा, नीरज सिंह चौहान, शेखर कौशल, सोनू परमार, रितु सावनेर, संजय ठाकुर, रितेश उपाध्याय, हेमेंद्र निगम काकू, मनीष चौधरी, पंकज वर्मा, प्रवीण सांगते, जितेंद्र गिल्लोरे, सुमेरसिंह ठाकुर, संदीप जाधव, सुरेंद्रसिंह परिहार, जितेंद्र गोस्वामी, गोलू प्रजापति, राजेश बराना, आतिश माली, मनीष जायसवाल, विजय वर्मा, सुनील चौधरी, हरीश मालवीय, वीरेंद्रसिंह ठाकुर, संजयसिंह ठाकुर, बंटी मांगरोलिया, नितिन शेल्के, गौरव दुबे, रोहित शर्मा, योगेश शर्मा, दिलीप यादव, शंभू अग्रवाल, पवन यादव, एसएन नामदेव, गौरव कदम, अतुल मोदी सहित अनेक खिलाड़ी एवं समाजसेवी उपस्थित थे। उक्त जानकारी सांसद खेल महोत्सव लोकसभा प्रभारी हरिसिंह धनगर ने दी।

Dewas मंदिर की भूमि पर किसी का अतिक्रमण तो नहीं है, मंदिरों से अतिक्रमण हटाए जाएं

• जिले में 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले शासकीय मंदिरों की समिति बनाई जाए : कलेक्‍टर

देवास। जिला स्तरीय शासकीय देव प्रबंधन समिति के बैठक कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।

बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र में स्थिति शासकीय मंदिरों के संबंध में बैठक करें। प्रतिवेदन बनाकर जिला स्तर पर भेजें। जिले में 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले शासकीय मंदिरों की समिति बनाई जाए। जमीन की नीलामी करें। शासकीय मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति करें। नल जल योजना में सभी मंदिरों में पानी दिया जाए। मंदिरों से अतिक्रमण हटाए जाएं।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सभी एसडीएम जिले में स्थित शासकीय मंदिरों की जानकारी, मंदिर की उपलब्ध जमीन, मंदिर की यदि 10 एकड़ से अधिक जमीन हो तो उसकी नीलामी हुई या नहीं, मंदिर की भूमि पर किसी का अतिक्रमण तो नहीं है, मंदिर में पुजारी नियुक्त है या नहीं जानकारी एकत्रित कर जिला स्‍तर पर प्रेषित करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सभी एसडीएम जिन मंदिरों में वर्ष में एक बार बड़े आयोजन होते हैं उनकी जानकारी भी भेजे। एसडीएम अनुभाग अंतर्गत स्थित मंदिरों की वर्तमान स्थिति का डेटाबेस तैयार करें।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री महेंद्र सिंह कवचे, एएसपी मंजीत सिंह चावला, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सीएसपी श्री विवेक सिंह चौहान सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

Dewas वाहनों के प्रदूषण स्तर को चेक करने के लिए नगर निगम ने लगाया शिविर


तीन दिवसीय शिविर में आसानी से चेक हाे रहा है पीयूसी, हाथोंहाथ दी जा रही है रिपोर्ट

देवास। नगर निगम शहर की वायु गुणवत्ता की दिशा में अथक प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में नगर निगम ने पीयूसी चेक करने के लिए तीन दिवसीय शिविर लगाया है। शिविर में प्रशासनिक वाहनों के साथ ही आमजन भी अपने वाहनों में प्रदूषण के स्तर को चेक करवा सकते हैं। शुक्रवार को शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में वाहनों के प्रदूषण स्तर को चेक किया गया। शिविर 23 जनवरी तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा।

कलेक्टर कार्यालय के सामने चाट-चौपाटी स्थल के समीप शिविर का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने फीता काटकर किया। सर्वप्रथम आयुक्त ने अपनेे वाहन के प्रदूषण स्तर की जांच करवाई। कम्प्यूटराइज्ड जांच रिपोर्ट में वाहन के इंजन में किसी प्रकार का भी प्रदूषण नहीं पाया गया। जांच के पश्चात रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। आयुक्त ने पीयूसी चेक करने की प्रक्रिया काे देखा और कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके बाद नगर निगम के कचरा कलेक्शन वाहनों की जांच प्रारंभ की गई। इनकी रिपोर्ट भी हाथोंहाथ प्रदान की गई। शिविर में आमजन भी अपने वाहनों में प्रदूषण स्तर को चेक करवाने के लिए पहुंचे। एक वाहन की जांच में 5 से 7 मिनट का वक्त लगा। जिनके वाहनों में प्रदूषण का स्तर नजर आया, उन्हें सुधार करवाने की सलाह मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने दी। निगम आयुक्त श्री चौहान ने कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। घर-घर से कचरा कलेक्शन किया जा रहा है, कचरा जलने से रोका जा रहा है, पौधारोपण किया जा रहा है। वाहनों से जो धुआं निकल रहा है, उससे भी पर्यावरण प्रदूषण होता है। हमें अपने वाहनों को चेक करवाते रहना जरूरी है। इसके लिए हमने अभियान प्रारंभ किया है। नगर निगम व जिला प्रशासन के वाहनों को चेक किया जा रहा है। ये कैंप आम लोगों के लिए भी खुला हैै। कैंप में नाममात्र के शुल्क पर वाहन का वास्तविक पीयूसी चेक करवा सकते हैं। आयुक्त ने कहा कि कई बार हमें यह पता नहीं चल पाता है कि इंजन में कोई खराबी है। हम जांच करवाकर प्रदूषण फैलने से रोकने में सहयोग कर सकते हैं। शहर की आबोहवा अच्छी हो इसकी जिम्मेदारी हम सबकी है। शहर के पेट्रोल पंपों पर पीयूसी मशीने लगी हैं, वहां पर भी नागरिक पीयूसी चेक करवा सकते हैं। आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि शहर के वायु प्रदूषण को कम करने में सहयोग करें। इस अवसर पर निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, उपयंत्री जितेंद्र सिसौदिया, पलक श्रीवास्तव, राजेश कौशल आदि उपस्थित थे।

Dewas सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के दिब्यांक पांडे को कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट, CLAT में ऑल इंडिया 22वीं रैंक

देवास। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट अर्थात CLAT 2023 में देवास के सबसे बड़े और सर्वश्रेष्ठ CBSE, नई दिल्ली एफिलिएटिड विद्यालय सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के नियमित छात्र दिब्यांक पांडे ने शानदार ऑल इंडिया 22 रैंक अर्जित की है। सरदाना इंटरनेशनल स्कूल से इस वर्ष 14 विद्यार्थियों ने CLAT की परीक्षा दी थी जिनमें से 9 विद्यार्थियों ने चयन पाया है।

पिछले वर्षों में भी सरदाना इंटरनेशनल स्कूल से क्लैट परीक्षा में 19वीं, 25वीं, 31वीं, 36वीं, 43वीं, 47वीं और 50वीं रैंक लग चुकी है। पिछले वर्ष अर्थात 2022 में सरदाना इंटरनेशनल स्कूल से NEET में अधिकतम स्कोर 701 अंक व 2021 में 692 अंक रहा है। गौरतलब है सरदाना इंटरनेशनल स्कूल सीबीएसई 10वीं बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 100% तक रिजल्ट अर्जित करता हुआ आ रहा है व बोर्ड परीक्षाओं में औसत% भी संपूर्ण देवास में सर्वाधिक है। यहां से प्रत्येक वर्ष अनेक विद्यार्थी IIT, NEET में चयन के बाद मेडिकल कॉलेजेस, NDA में, CA, CS परीक्षाओं में सफलता अर्जित करते हुए आ रहे हैं। यहां अन्य प्रदेशों से आए हुए रेजिडेंशियल शिक्षक छठी क्लास से ही UPSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रहे हैं।

एकेडमिक के साथ-साथ खेल सुविधाओं में भी सरदाना इंटरनेशनल स्कूल अब देवास का सबसे बड़ा व सर्वश्रेष्ठ केंद्र बन चुका है। यहां 40 से अधिक खेलों को उत्कृष्ट, अनुभवी व दक्ष कोचेस द्वारा सिखाया जा रहा है। स्कूल की छुट्टी के उपरांत शाम को व रविवार के दिन भी यहां खेल आयोजन नियमित रूप से होते हुए आ रहे हैं। साथ ही म्यूजिक, डांस इत्यादि समस्त एक्टिविटीज में भी सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। नर्सरी कक्षा से ही विद्यार्थियों में स्पोकन इंग्लिश पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुल मिलाकर सरदाना इंटरनेशनल स्कूल ओवरऑल डेवलपमेंट का केंद्र बन चुका है।

Dewas कल होगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

देवास। शासन के निर्देशानुसार दिनांक 20 जनवरी 2023 को प्रातः 10-.30 बजे से 3.00 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय चामुण्डा काम्पलेक्स चतुर्थ मंजिल देवास में आयोजित किया जा रहा है।

रोजगार मेले में नियोजक द्वारा साक्षात्कार लेकर आवेदको का चयन किया जावेगा।
रोजगार मेले मे व्ही.ई.कमर्षियल (आयषर) देवास, हेतु योग्यता- अप्रेन्टीस पद संख्या लगभग 500 सभी ट्रेंड में आईटीआई 2021-2022 पास आयु 18 से 24 वेतन 9173- प्रतिमाह, आईपीएस कान्ट्रेक्टर देवास- हा.से /बीए/ बीएससी/ आईटीआई/ पीएसमकेवीवाय पास हो, चामुण्डा इण्टरप्रायजेस देवास- हायर सेकण्डरी आदि योग्यता वाले आवेदको से भर्ती की जावेगी। अतः इच्छुक आवेदक शैक्षणिक प्रमाण पत्रो के साथ उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त करे। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही है। विस्तृत जानकारी हेतु फोन नंबर 07272-252296 पर जानकारी प्राप्त करें।

त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष और संचालक मंडल पर करोड़ों के गबन का आरोप

शिकायत लिए जनसुनवाई में पहुंचे संस्था के पीड़ित सदस्य

देवास। नियमो को ताक में रखकर त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष और संचालक मंडल ने अपनो को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संस्था को दिवालिया कर दिया। उक्त कार्य में उपायुक्त सहकारिता विभाग के अधिकारियों, आडिटर, कर्मचारी विगत 30 वर्षो से काले कारनामे में शामिल है। त्रिलोक नगर में आडिटर कुरेशी और तत्कालीन देवास में पदस्थ तहसीलदार मांगीलाल बोरीवाल को आवासीय मकान दे दिया और संचालक मंडल का सदस्य बना दिया। वर्तमान में 18 आरोपियों में शामिल हैं। ये जांच का विषय है। इसी प्रकार दो भाइयों की पत्नी के नाम एक-एक मकान और भूखंड आवंटित करने के साथ भाई के साले को खेल मैदान 5 रू प्रति वर्गफीट जमीन बेचने साथ उसकी पत्नी को एक अन्य खेल मैदान पर स्कूल के जमीन दे दी। हुडक़ो के पास गिरवी रखी जमीन पर अवैध रूप से कॉम्प्लेक्स में दुकान बनाकर संचालक को 3 दुकान की रजिस्ट्री करने के साथ गरीबों की जमीन बेच दिया। इतना ही नहीं एक बाद एक घोटाला करने के बाद भी शातिर दिमाग ने पार्क और सेप्टीटेंक पर दो मकान बेचा गया। फिर भी कानून की गिरफ्त से बाहर आखिर क्यों? इस ठग ने उपायुक्त सहकारिता विभाग में कमाई का आधा हिस्सा रिश्वत देकर अपने आप को सुरक्षित कर रखा है। जभी तो 30 वर्षो से एक परिवार का राज बरकार है। बिना किसी मदद करे, बिना इतना अधिक घोटाला अकेला आदमी नही कर सकता है।

उक्त आरोप लगाते हुए मंगलवार को त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था के पीडि़त सदस्य पहुंचे और 124 पीडि़तों की ओर से आवेदन सौंपा। जनसुनवाई में कलेक्टर ने डीआर को एक सप्ताह में 99 सदस्यो की जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया।सामाजिक कार्यकर्ता, संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने उक्त आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व अध्यक्ष टीपी तिवारी और उसकी पुत्रवधू रूचिता तिवारी अंगद की तरह पैर पसारे संचालक मंडल के सदस्य भी बराबरी के भागीदार बनें रहे। सभी ने मिलकर त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित को आर्थिक रूप से दिवालिया करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज भी 15 और 20 लाख रूपए गबन आरोपियों को उपायुक्त सहकारिता कार्यालय में अधिकारियो के साथ कुर्सी पर बैठाया जाता है और स्वागत सत्कार किया जाता है। अगर कोई सदस्य किसी मामले में शिकायत करता है तो सबसे पहले सूचना तिवारी के पास कैसे पहुंच जाती हैं? यह जाँच का विषया है। 30 वर्षो से अब तक जो भी अधिकारी रहे सभी ने बहती गंगा में डुबकी जरूर लगाई है। अपने पाप छुपाने के लिए सबसे पहले आडीटर को त्रिलोक नगर में एचआईजी मकान आवंटित किया। इसी प्रकार से तत्कालीन तेहसीदार मांगीलाल बोरीवाल को आवासीय मकान और संचालक मंडल में शामिल किया जो बराबर पाप के भागीदार में जरूर शामिल हैं। इसी प्रकार एक ओर संचालक विश्राम सिंह तोमर को 3 दुकाने हुडको के पास गिरवी जमीन पर बना कर रजिस्ट्री कर दी जो अवैध है। सगे दो भाई उमाशंकर, पत्नी मीना तिवारी को एक मकान एमआईजी 31 और 32 में भूखंड। इसी प्रकार छोटे भाई मनोज तिवारी की पत्नी प्रेमवती तिवारी त्रिलोक नगर सुपर एमआईजी आवास व 32 के पीछे भूखंड, भाई के साले आरपी मिश्रा को खेल मैदान पर केंब्रिज हायर सेकेण्डरी स्कूल मात्र 5 रू वर्ग फीट जमीन और उनकी पत्नी सावित्री देवी मिश्रा को खेल मैदान पर होली एंजेल स्कूल जमीन बेच दी गई। स्लम की जमीन को धीरे-धीरे पैसा लेकर बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं मार्गेज की जमीन पर कॉम्प्लेक्स दुकान निकालकर 3 दुकानें संचालक मंडल के सदस्य विश्राम सिंह तोमर ने नियम विरुद्ध बेचकर रजिस्ट्री कर दी गई। वहीं सेफ्टी टेंक पर अवैध मकान बनाकर बेच दिए गए। जनसुनवाई में आवेदन के दौरान त्रिलोक नगर रहवासी मुकेश रावत, पीयुष जोशी, नरेन्द्र दांगड़े, प्रफ्फुलता चित्रे, बद्रीलाल शर्मा सहित अन्य पीड़ित सदस्य उपस्थित थे।

तिब्बती शरणार्थी नहीं हमारे भाई- बीटीएसएस

• एलएनबी क्लब में तिल गुड़ खिला, भगवा दुपट्टा पहनाकर किया सम्मान

देवास। प्रसिद्ध तीर्थस्थल कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति एवं तिब्बत की स्वतंत्रता के उद्वेश्य से गठित भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) द्वारा तिब्बत वासियों का मकर सक्रांति पर्व पर सम्मान किया गया। संघ के पदाधिकारी रात्रि 8 बजे एल एन बी क्लब स्थित तिब्बर्ती शरणार्थी ऊनी मार्केट पंहुूचे।

प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी, जिलाध्यक्ष आनन्दसिंह ठाकुर, नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह चावड़ा, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, उपाध्यक्ष शेखर कौशल, जिला पदाधिकारी भूपेन्द्रसिंह ठाकुर, विधि प्रमुख एड. आशीष व्यास, दिपेश जैन, केश्वर्य पंडित, संजय पुराणिक, भाऊ साहब, मयूर व्यास, धीरज सेन सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वश्री थुपटेन डोरजी, ताशी, फूर्बू लामो, लोबसंग गुंबों सहित समस्त तिब्बती भाई बहनों का तिल गुड़ खिलाते हुए भगवा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। तिब्बती जनो द्वारा संघ के पदाधिकारियों का तिब्बती प्रतीक श्वेत दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। यह जानकारी देते हुए संघ के जिला महामंत्री जगदीश सेन ने बताया कि इस अवसर पर प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी एवं केश्वर्य पंडित जी ने कहा कि तिब्बती जन अपने आपको शरणार्थी नहीं समझे, वे हमारे भाई बहन के समान है। यहां यदि उनको किसी भी प्रकार की परेशानी या आवश्यकता हो तो बीटीएसएस के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते है।

Dewas जिला छात्र सम्मेलन हेतु अभाविप के छात्र समागम कार्यालय का उद्घाटन

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का देवास में 31 जनवरी से होने वाले जिला छात्र सम्मेलन होगा। सम्मेलन के पूर्व छात्र समागम कार्यालय का उद्घाटन संघ के वरिष्ठ प्रचारक धीरसिंह पवैया, देवास विभाग संघ चालक कैलाश चंद्रावत, विभाग प्रचारक दिनेश तेजरा, अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेश रघुवंशी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

नगर मंत्री विजय वर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमृत महोत्सव के 75 वर्ष की यात्रा पूर्ण करने जा रहा है। उस के उपलक्ष्य में देशभर में अभाविप जिला छात्र सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। उसी के निमित्त देवास जिले में भी हजारों की संख्या में जिला छात्र सम्मेलन का आयोजन होना है। जिला छात्र सम्मेलन प्रात: उद्घाटन सत्र से शुरू होकर देवास नगर के मुख्य मार्गो से शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन सयाजी गेट पर होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी राधेश्याम सोनी, विजय गेहलोद, साइंस कॉलेज जनभागीदारी अध्यक्ष आशीष व्यास, अधिवक्ता विक्रम धिंगान, समाजसेवी सचिन सोनी, नयन कानूनगो, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर अध्यक्ष राजदीप सोलंकी, जिला संयोजक गौतम पंचोली, विभाग संयोजक विधान अग्रवाल सहित नगर कार्यकारिणी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।