देवास। सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमे जिले के सतवास नगर पालिका दफ्तर के अंदर सीएमओ सिंह के कक्ष में कुछ लोग एक व्यक्ति की पिटाई करते दिख रहे है।
सीएमओ सिंह ने देवास एक्सप्रेस को बताया की वायरल वीडियो जिसमे नगर पालिका के कर्मचारी एक शख्स को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं वो लगभग 15 दिन पुराना है। व्यक्ति जिसके साथ मारपीट की गई है वह प्रधान मंत्री आवास योजना में लाभान्वित घरों का जियो टैगिंग करने का कार्य कर रहा था। जिसके लिए वह लोगो ने पैसे ले रहा और कहता था मुझे ऊपर के कर्मचारियों और अधिकारियों को पैसे देना पड़ते है। जनप्रतिनिधि व अन्य की शिकायत पर जब युवक की बात का पता चलते ही युवक को सीएमओ ने कार्यालय बुलाया था जिसमे नगर परिषद के गुस्साए कर्मचारी ने युवक की पिटाई कर दी थी। उस समय किसी ने वीडियो बना लिया होगा जो अचानक आज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। युवक थर्ड पार्टी की ओर से काम करता था जिसे कंपनी ने यहा से मुक्त कर अन्य जगह भेज दिया है।
