Dewas : हनुमान अष्ठमी पर कल नागदा स्थित हनुमान मंदिर में होगा महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन

देवास। शहर के नागदा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर प्रागण में कल हनुमान अष्टमी के पावन पर्व में पर हनुमान जी की महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन श्री वीर हनुमान भक्त मंडल द्वारा किया जावेगा।मंडल के जिनेंद्र जैन (मयंक) ने बताया की आज गुरुवार को बाबा का विशेष श्रृंगार आज किया गया तथा हनुमान अष्टमी के उपलक्ष्य कल शुक्रवार को शाम 6 बजे बाबा की महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया जावेगा। नगर की गौरवमई संस्थाओं एवं भक्त जनों से नागदा ग्राम के सभी रहवासी सिद्धि विनायक गणेश मंदिर के पुजारी गण एवं जिनेंद्र जैन (मयंक) , राहुल भिलवारे मित्र मंडल द्वारा उक्त आयोजन में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील है।

Dewas चार वर्ष की बालिका कर रही जीवनदायिनी नर्मदा की पैदल परिक्रमा…

देवास। चार वर्षीय बालिका राज राजेश्वरी मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा कर रही है। सतवास क्षेत्र मे मां नर्मदा के भक्तों द्वारा नर्मदा परिक्रमावासी बालिका का स्वागत किया जा रहा है।

4 वर्षीय बालिका के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा हमारे द्वारा ओंकारेश्वर से प्रारंभ की गई है। हमारे साथ हमारी चार वर्ष की बालिका राजराजेश्वरी द्वारा पैदल चलकर की जा रही है। हमने नर्मदा तट ओंकारेश्वर से यात्रा शुरू की थी तभी से हमारे साथ हमारी 4 वर्ष की बेटी राजराजेश्वरी भी लगभग दो माह से पैदल परिक्रमा कर रही है बालिका इस परिक्रमा में सबसे आगे आगे पैदल चल रही है लेकिन उसके चेहरे पर शिकन भी महसूस नहीं होती है। परिजनों ने बताया कि रात्रि विश्राम में भी सबके बाद में सोती है तथा प्रातः सबसे पहले उठकर स्नान कर परिक्रमा के लिए चलने के लिए उत्साहित रहती है। सतवास क्षेत्र मे नर्मदा भक्त दिनेश पटेल ने साफा बांधकर बालिका का स्वागत किया इसी तरह दिलीप जाट कपिल सिरोही आशीष अग्रवाल आनंद बेडा के साथ ही विभिन्न स्थानों पर श्रृद्धालुओं द्वारा नर्मदा परिक्रमा वासियों का स्वागत किया जा रहा है।

Dewas लोहरदा नगर परिषद अध्यक्ष का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

देवास। जिले के लोहरदा नगर परिषद की अध्यक्ष संध्या मालू की गाड़ी MP09CQ3110 आज दोपहर तकरीबन 3 बजे दुर्घटनागस्त हो गयी। दुर्घटना में नगर परिषद अध्यक्ष घायल हो गयी जिन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी अनुसार इंदौर से लोहारदा लौटते समय नगर परिषद अध्यक्ष लोहारदा संध्या सुनील मालू का वाहन बैलेंस बिगड़ने के कारण बधावा के पास खंबे से टकरा गया जिसके चलते संध्या मालू को सिर में चोट लगी है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला गया। कार में अध्यक्ष संध्या मालू तथा उनके पति सुनील मालू तथा दो अन्य लोग भी सवार थे। उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dewas 35 जिलों के बॉडी बिल्डर करेंगे अपनी मांसपेशियों का प्रदर्शन…

• सयाजी द्वार पर आज आयोजित होगी मिस्टर एमपी व मिस्टर देवास बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप

देवास। जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा आज रविवार को मिस्टर एमपी श्री मंत ट्रॉफी व मिस्टर देवास बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन सयाजी द्वार पर होगा।

आज 18 दिसम्बर 2022 को सयाजी द्वार पर होने वाले प्रदेश स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में सर्वप्रथम मिस्टर देवास और बाद में मिस्टर एमपी का आयोजन होगा। मिस्टर एमपी में 1 लाख 31 हजार व मिस्टर देवास में 71 हजार का का केश प्राइस खिलाड़ियो (बॉडी बिल्डर)को दिया जाएगा, साथ ही कई आकर्षित इनाम विजेता खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। मिस्टर एमपी चैंपियनशिप में 35 जिलों से लगभग 200 से 250 बॉडी बिल्डर भाग लेंगे,जिले के सभी बॉडीबिल्डर भी चैंपियनशिप में मांसपेशियों का प्रदर्शन करेंगे।

Dewas स्पोर्ट्स क्लब की आड़ में चल रहा था जुआ सट्टा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को किया गिरफ्तार

देवास। पुलिस ने आज एक स्पोर्ट्स क्लब की आड़ में संचालित हो रहे जुए के अड्डे पर दबिश देते हुए वहा से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों का जुलूस निकालते हुए ले गई पुलिस ने नगद राशि, ताश पत्ती व अन्य जुआं सामग्री जब्त किया है।

दरअसल शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र तीन बत्ती चौराहा कवि कालिदास मार्ग पर मदनी होटल के पास शिव पार्वती एन एक्स कांप्लेक्स में रेमंड स्पोर्ट्स क्लब है। जिसके संचालक का नाम श्याम लाला है। वहा पर स्पोर्ट्स क्लब की आड़ में जुआ सट्टा चलने की चर्चाएं शहर भर में चौराहे चौराहे पर हो रही थी। चर्चाओं की सूचना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मिली। जिसके बाद पुलिस ने वहा दबिश देकर लगभग 10 हजार से ज्यादा रुपए नगदी, ताश पत्ती व हार जीत का दांव लगाते हुए 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। दबिश के दौरान क्लब के संचालक ने पुलिस को सोपर्ट्स क्लब चलाने का लाइसेंस प्रस्तुत किया था लेकिन वहा पर जुए सट्टे जैसी गतिविधि भी संचलित हो रही थी जिस पर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

Dewas : हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।

जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने पेयजल योजनाओ का निरीक्षण

सतवास(बालकृष्ण शर्मा) – सतवास तहसील के विभिन्न ग्रामो की गांव-गलियों में घर घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए नलजल योजना का कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बुधवार को विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर कार्यों की हकीकत जानी। इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा भी की। वहीं पीएचई विभाग के अधिकारियो ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए कहा। कलेक्टर गुप्ता ने बुधवार देर शाम तक गांवो मे पहुंचकर विभिन्न के घरों में जाकर लगे हुए नल कनेक्शन का निरीक्षण किया।

इस दौरान ऊंचे स्टैंड पर रखी प्लास्टिक की टंकियों का निरीक्षण के दौरान कई ग्रामों में योजना तो लागू हो गई पर पानी आज तक नही मिला। इसे गांव के लिए कलेक्टर गुप्ता ने मौके पर उपस्थित पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री वर्मा को निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को घर के बाहर दिए कनेक्शन को स्थिर रखने के लिए कांक्रीट के बनाए पिलर को और मजबूत करने के निर्देश दिए। वहीं इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत ग्रामों में पहुंचे कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर मिल रहे पानी की मात्रा और क्वालिटी के बारे में पूछताछ की साथ ही बताया कि हर घर साफ पानी उपलब्ध कराना शासन की पहली प्राथमिकता है।पेयजल योजना लंबे समय तक चले इसके लिए आवश्यक है कि ग्रामवासी इसे मिलकर संचालित करें। कलेक्टर गुप्ता ने बड़ोदा पांगरी मे विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। कन्या हाई स्कूल सतवास मे बेहतर साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के ठीक होने पर विद्यालय की सराहना भी की।

Dewas हनुमान अष्टमी पर निकलेगी प्रभात फेरी, श्री खेड़ापति सरकार को 11000 लड्डू के साथ 56 भोग

देवास। खेड़ापति रामायण मंडल एवं भक्त मंडल उक्त जानकारी मंडल के सुदर्शन दुबे ने बताया कि हनुमान अष्टमी के उपलक्ष में 16 दिसम्बर शुक्रवार को श्री खेड़ापति रामायण मंडल एवं भक्त मंडल द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन प्रात: 5 बजे किया जा रहा है। प्रभात फेरी में खेड़ापति सरकार की झांकी, भजन का ट्राला जिस पर द्वारका मंत्री भजनों की प्रस्तुति देंगे, बैंड, घोड़े, बग्गी, ढोल ताशे व देवास शहर की विभिन्न भजन मंडलियाँ उपस्थित रहेंगी। इसी के श्री खेड़ापति मंदिर पर आकर्षक रंगोली, मंदिर की साज सज्जा, श्री खेड़ापति सरकार को 56 भोग के साथ रात्रि 8.30 महा आरती का वह 11000 लड्डू का भोग लगाया जाएगा। समिति ने धर्म प्रेमी जनता से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर बाबा का आशीर्वाद एवं महाप्रसाद ग्रहण करें।

Dewas चापड़ा के बनने वाला एयरपोर्ट खटाई में..!अंतिम मंजूरी फाइल केंद्र ने की वापिस..

• वैकल्पिक स्थानो का होगा सर्वे, चापडा से ज्यादा उपयुक्त होने पर अटक सकता है यहां मामला

देवास। जिले के चापडा एयरपोर्ट के अंतिम मंजूरी की फाइल को केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट के वैकल्पिक स्थानों के सर्वे ना होने के कारण लौटा दिया है। अब वैकल्पिक स्थानों का सर्वे कराया जाएगा। वैकल्पिक स्थान में इंदौर जिले के देपालपुर के पास बनेडिया और धार जिले के दिग्ठान में सर्वे कराया जाएगा जिसके लिए एमपीआईडीसी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को कहा है। अगर वैकल्पिक स्थान चापडा से उपयुक्त रहता है तो चापड़ा में बनने वाला प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बनना अब खटाई में पड सकता है। नए सिरे से सर्वे करने के लिए एमपीआईडीसी ने 40 लाख से ज्यादा की फीस राशि भी जमा कर दी है।
बताया जा है इंदौर के नेताओ द्वारा यहां हस्तक्षेप करके इसकी इंदौर से दूरी अधिक बताई थी.संभावना है की जल्द ही वैकल्पिक स्थानों का सर्वे शुरू किया जवेगा।

मध्य्प्रदेश औद्योगिक विकास निगम इंदौर ने चापड़ा गांव के पास बनने वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए चापड़ा में 2100 हेक्टेयर जमीन पर प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जमीनें जुटाने व अधिग्रहण करने का काम मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम इंदौर को दिया था जिसमे एक दर्जन से ज्यादा गांवों की जमीनें चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया था।

68 गांव के किसानों ने किया था विरोध
अक्टूबर माह ने देवास जिले के करीब 68 गाँव के किसानों ने भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में प्रस्तावित एयरपोर्ट एवं निवेश क्षेत्र का विरोध किया था। किसानों द्वारा बताया गया था कि देवास तहसील के 32 गांव निवेश क्षेत्र एवं हाटपीपल्या के 12 गांव प्रस्तावित एयरपोर्ट मेंं व 24 गांव ग्रीन सिटी लाजिस्टिक हब में जा रहे हैं। इसमें किसानों की हजारों हेक्टेेयर उपजाऊ भूमि छीनी जा रही है। इससे लाखोंं परिवार प्रभावित हो रहे हैं। विरोध में किसानों ने मंडी से लेकर कलेक्टोरेट तक ट्रैक्टर रैली निकाली थी। विरोध रैली 700 से ज्यादा ट्रैक्टर शामिल हुए थे। किसानो ने कलेक्टोरेट परिसर में नारेबाजी कर संगठन के पदाधिकारियों व किसानों ने तत्कालीन कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला को ज्ञापन सौपा था।

ग्रामीणों की जमीनें अधिगृहीत करने के लिए 12 गांवों रमलखेड़ी, लालीपीपल्या, खजूरियाबीना, गुरिया, पीतावली, बिलबली, लसूडिय़ाला, देवपीपल्या, महूखेड़ा, उड़ानपुरा, पीपल्यासांव, अमरपुरा की जमीनें चिह्नित की गईं थी। शासन की गाइड लाइन के हिसाब से इसका मूल्य लगभग 800 करोड़ रुपए था।

सीएमएचओ को ज्ञापन सौंप संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताई मांगे, आंदोलन जारी

देवास। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा किया जा रहा आंदोलन जारी है। संविदा कर्मचारी क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन कर अपनी मांगे रख रहे है। जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बताया कि विगत कई वर्षो से अपनी न्यायौचित मांगों को लेकर आंदोलनरत है। मांगे पूरी नही होने पर संविदा कर्मचारियों ने पुन: आंदोलन का रुख अपना लिया है। संविदा कर्मचारी मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंचे और सीएमएचओ को दो सूत्रीय मांग नियमित कर्मचारियों की भांति महंगाई भत्ता अन्य सुविधाएं दिए जाने एवं 5 जून 2018 की नीति बनाई गई है उसका पालन कर लागू किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला सचिव रतन सिंह जामले ने बताया कि आंदोलन के दौरान मांगे नही मानी जाने पर 15 दिसम्बर से प्रदेश सहित जिलेभर 32 हजार एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। ज्ञापन के दौरान दिनेश शर्मा, पवन सोनेर, संतोष खोजा, नजर सिंह, दीपक सिंह चौहान, ललिता चौहान आदि उपस्थित थे।

Dewas चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहनो के पुर्जे खोलकर बाजारो मे बेचता था गिरोह…

• 110 दो पाहिया वाहन, 4 चार पाहिया वाहन सहित लगभग 2 करोड का माल जब्त

देवास। जिले के बागली थाना पुलिस ने वाहन चोरी कर उसके पार्ट्स को निकालकर दूसरी गाड़ियों में लगाने वाले और चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल अवैध शराब एवं अवैध लकड़ी का परिवहन करने के लिए करने वाले गिरोह के सरगना और उसके 2 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर उनसे 110 दो पाहिया वाहन, 4 चार पाहिया वाहन सहित लगभग 2 करोड का माल जब्त किया है।

दरअसल रविवार को थाना प्रभारी बागली द्वारा वाहन चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग को देखकर 3 आरोपियों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी
• दिनेश पिता वासुदेव बछानिया उम्र 25 साल निवासी नयाखुट ग्राम जटाशंकर थाना बागली जिला देवास।
• लक्ष्मण उर्फ लक्की पिता फूलसिंह निगवाल उम्र 19 साल निवासी पेडमी थाना खुडैल जिला इन्दौर।
• एक नाबालिग आरोपी।
को पकड़ लिया। आरोपी दिनेश बछानिया ने पुलिस को बताया कि थाना बागली क्षेत्र में हो रही वाहनों की चोरी दिनेश बच्छानिया एवं उसकी गिरोह के सदस्यों के द्वारा की गई है। पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बताया गया कि उसका गिरोह देवास, इन्दौर, सिहोर, आष्टा जिलो सहित मध्यप्रदेश के पडोसी राज्यों में भी वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इनके गिरोह का एक सदस्य मोटर साइकिलों पार्टस खोलता और बेचता था। एवं उन्हें दूसरी मोटर साइकिलों में फिट कर देता है।
अभी तक की पूछताछ में आरोपीगणों ने 110 से अधिक दो पाहिया वाहन एवं 04 चार पहिया वाहन कुल कीमती 02 करोड का माल चोरी करना स्वीकार किया है। चोरी के बाद चोरी किये गये वाहनों से आरोपियों के द्वारा अवैध शराब एवं अवैध लकड़ी का परिवहन करते है। अवैध परिवहन करते हुये जब जिला पुलिस बल, वन विभाग एवं आबकारी द्वारा चैकिंग की जाती है तो आरोपीगण उक्त चोरी की मोटर साइकिल छोड़कर कर फरार हो जाते है।