Dewas : चाइनीज माँजे की चपेट में आने से कटी युवक की गर्दन, 27 टाँके आये

देवास : जिले के हाटपीपल्या में शनिवार शाम को बाइक से जा रहे युवक की एक निजी अस्पताल के सामने नायलोन के मांजे की चपेट में आने से गर्दन व गाल कट गया। इससे करीब युवक को 27 टांके आए, गनीमत रही युवक ने हाथ से मांजे को पकड़ा लिया वरना उसकी जान भी जा सकती थी।

जानकारी अनुसार नगर के धर्मेंद्र शंकरलाल बनेड़िया उम्र 35 वर्ष शाम करीब 5 बजे कहीं जा रहे थे। तभी नायलोन मांजे की चपेट में आ गए। युवक ने अपने एक हाथ से मांजे को रोका व गर्दन से हटाने का प्रयास किया, जिससे अंगुली भी कट गई। युवक को वहाँ मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया।इलाज के दौरान गर्दन, गाल व अंगुली में कुल 27 टांके आए हैं। चूंकि नायलोन मांजे पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी इसकी बिक्री हर साल जारी रहती है।

Dewas दिगंबरा श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा..जयघोष के साथ भक्त पहुंचे बांगर…

• 55 हजार से अधिक भक्तगणों ने दर्शन कर लिया प्रसादी का लाभ

देवास। श्री दत्त जयंती के उपलक्ष्य में पिछले 47 सालों से क्षेत्र बांगर में हो रहे भंडारे में इस वर्ष भी ऐतिहासिक भक्तगण मप्र के बाहर से भी महाप्रसादी ग्रहण करने श्री दत्त मंदिर बांगर परिसर प्रांगण में पहुंचे।

प्रात: 11 बजे भगवान दत्तात्रेय की आरती के बाद महाप्रसादी भंडारे का प्रारंभ हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। जिसमें महिला-पुरुषों की चार अलग-अलग कतार लगाकर व्यवस्था को बनाया गया। 55 हजार से अधिक भक्तगणों ने महाप्रसादी भंडारे का आनंद लिया। मंदिर व्यवस्थापक और पुजारी श्री दत्तप्रसाद कुलकर्णी ने बताया कि भंडारे की तैयारी दो दिन पूर्व से ही प्रारंभ हो चुकी थी।। जिसमें देवास, इंदौर, उज्जैन तथा अन्य गांव के 500 से अधिक श्री दत्त सेवा मंडल के सेवकों ने व्यवस्था संभाल रखी थी। कार्यकर्ता की टीम ने अपनी-अपनी पूर्व के भंडारे के अनुरूप जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। कोरोना महामारी के दो साल के अंतराल के बाद हो रहे भंडारे में लोगों ने बड़ी उत्साह पूर्वक महाप्रसाद ग्रहण कर दत्त भगवान का आशीष प्राप्त किया। इस एक दिवसीय भंडारे में अनुशासन को ध्यान में रखते हुए सभी ग्रामवासियों एवं दत्त भगवान के भक्तों के सहयोग से संपन्न होता है। 3.5 बीघा में टेंट को लगाया गया था। वाहनों की पार्किंग से लेकर बुजुर्ग तक प्रसाद पहुंचे इसकी विशेष व्यवस्था कार्यकर्ताओं ने की। किसी को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा गया। उज्जैन रोड पर चल रहा निर्माण कार्य के बावजूद पार्किंग और आवागमन के लिए सभी व्यवस्था सुचारू रूप से संपन्न की गई। इसके लिए 6 बीघा खेत में पार्किंग व्यवस्था की गई थी। भंडारे का प्रसाद बनाने का कार्य 48 घंटे पूर्व से ही शुरू हो चुका था। अमित राव पवार ने कहा कि सभी श्रद्धालु कतार में लगकर भगवान दत्तात्रेय की जय बोलकर, दिगम्बरा दिगम्बरा के जयघोष के साथ दर्शन कर महाप्रसादी को ग्रहण कर रहे थे। देवास,इंदौर,उज्जैन के साथ ही अन्य नगरों से भी भक्त पधारे थे।

जनवरी को भोपाल मे करनी सेना द्वारा किया जायेगा जन आंदोलन…

8 करनी सेना परिवार कन्नौद द्वारा जनसंपर्क का शंखनाद आज से प्रारंभ हुआ

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। माँ रेवा के तट सिद्धेश्वर महादेव नेमावर के बाद भगवान विजेश्वर महादेव के चरणों से जनसंपर्क प्रारंभ करनी सेना ने किया बिजवाड़ , बोरानी, किलोदा तथा बागनखेड़ा में आज जनसंपर्क किया जनसंपर्क का उद्देश्य 8 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आर्थिक आधार पर आरक्षण तथा अन्य 21 सूत्रों की मांग को लेकर जन आंदोलन जंबूरी मैदान भोपाल में किया जाएगा है। इस दौरान अर्जुन सिंह परिहार, तिशुपाल सिंह देवड़ा, हिम्मत सिंह राठौड़, राघवेंद्र सिंह राठौड़, सागर सिंह सिसोदिया, देवेंद्र सिंह राठौड़, प्रीतम सिंह राठौड़, भोम सिंह, गोपाल सिंह, जय सिंह, प्रदुम्न सिंह पुष्पेंद्र सिंह, लल्ला बना राठौड़ उपस्थित थे

Dewas ज्वेलर्स की दुकान पर चोरों ने बोला धावा, घटना CCTV में हुई कैद

देवास। जिले के कन्नौद में आज रविवार सुबह अज्ञात चोरों द्वारा मुख्य बाजार में स्थित ज्वेलरी की दुकान से करीब 2.50 लाख रुपए के जेवर अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ले गए।

पुलिस के अनुसार फरियादी चंद्रमोहन पिता ईश्वरलाल वर्मा ने बताया कि मैं मल्हारगंज कन्नौद रहता हूं और गिरिराज कांप्लेक्स में कावेरी ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाता हूं। शनिवार रात करीब 8:00 बजे मैं अपनी दुकान की शटर में ताला लगाकर बंद करके घर चला गया था। रविवार सुबह करीब 6:00 बजे शंकरलाल वर्मा मेरे घर आए और बताया कि आपकी दुकान की शटर खुली है। तो मैं व शंकर लाल वर्मा दोनों दुकान पर गए तो देखा की दोनों ताले नहीं लगे थे और शटर करीब 1 फीट खुली हुई थी। इसके बाद मैंने अपने बड़े भाई महेशचंद्र वर्मा को बुलाकर दुकान पर लाया। और दुकान के अंदर जाकर चेक किया तो दुकान में रखा सामान 10 बॉक्स जिसमें करीब 250 जोड़ चांदी की बिछिया, दो बॉक्स जिसमें 120 चांदी की अंगूठियां, एक बॉक्स जिसमें 360 नग चांदी के लोंग, एक बॉक्स जिसमें 360 नग सोने के लोन्ग, दो बाक्स जिसमें 100 नग सोने की बालियां, दराज में रखें चांदी के 2 किलो जेवर सहित सभी की कीमत करीब 2,50,000 दुकान में नहीं थे। मेरे द्वारा जब सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो, चुराए गए समस्त जेवरात एक बोलेरो गाड़ी से आए तीन चोर चोरी करते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Dewas: पुलिस अधीक्षक व 700 से भी ज़्यादा पुलिसकर्मी, अधिकारी निकले गश्त पर…

• रात्रि गश्त में पुलिस ने दर्जनो वारंटियों को किया गिरफ़्तार

देवास। प्रदेश भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश के हर जिले में डीजीपी सुधीर सक्सेना के निर्देश पर शनिवार रविवार की रात पूरे प्रदेश में नाइट कॉम्बिंग गश्त की गई । गश्त में गिरफ्तारी वारंटी, फरारी वारंटी, स्थाई वारंटी, इनामी बदमाशों एवं अन्य अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई की गई है।
शनिवार आधीरात में देवास में भी पुलिस अधीक्षक सहित करीब 700 से भी ज़्यादा पुलिसकर्मियों, अधिकारियों ने कॉम्बिंग गश्त की है।
पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह द्वारा जिले के ग्रामीण थानो का रात्रि भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना बरोठा, थाना हाटपिपलिया एवं बाग़ली थानो पर जाकर फ़रारी, वॉरंटी, हिस्ट्री शीटर आदि चेक किए।

सम्पूर्ण ज़िले में 700 से भी ज़्यादा पुलिसकर्मियों, अधिकारियों के द्वारा रात्रि क़ालीन गश्त की गई है। रात्रि गश्त में पुलिस ने दर्जनो वारंटियों को गिरफ़्तार किया गया।

Dewas दुष्कर्मी पिता को आजीवन कारावास की सजा..

देवास। जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र के गांव में एक कलयुगी पिता को अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के अपराध में न्यायालय ने अर्थदंड के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

दरअसल बीते 18 नवंबर 2020 को पीड़ित बालिका अपनी बहन व बुआ के साथ काम खेत पर काम कर रही थी। तब उसके पिता उसे किसी काम का बोलकर घर ले जा रहे थे तब रास्ते में पिता ने उसका हाथ पकड़कर उसकाे जबरन जंगल में ले जाकर उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया तब वह रोती हुई घर आयी और अपनी सारी बात अपनी माँ काे बताई। उदयनगर पुलिस ने पीड़िता के बताए अनुसार धारा 376 एवं पॉक्साे अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आराेपी को गिरफ्तार किया गया।प्रकरण में पीड़िता एवं उसकी माता एवं अन्य साक्षियाें ने न्यायालय में घटना का समर्थन नहीं किया किन्तु डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव होने से एवं पीड़िता के मेडिकल कर्ता एवं अन्य गवाहाें के कथन के आधार पर आरोपी को दोषी पाया गया। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) बागली जिला देवास ने निर्णय पारित करते हुए दुष्कर्मी पिता को 1000 रुपए के अर्थदंड के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Dewas पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारे पति को आजीवन कारावास की सजा..

देवास। जिले के बागली थाना अंतर्गत ग्राम भीलआमला में मई 2019 में हुई महिला की हत्या के मामले में बागली न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए उसके पति को हत्या का दोषी करार देकर आजीवन कारावास एवं 1 हजार रूपए के अर्थदंड की सजा से दण्डित किया। 

एजीपी अखिलेश मंडलोई ने बताया कि 25 मई 2019 को आरोपी किशन पिता प्रेमसिंह के पुत्र करण ने बागली थाने की कमलापुर चौकी पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने कहा कि 24 मई 2019 की रात 8 बजे मेरी मम्मी अनिता व पापा किशन और मैं घर पर थे। उस समय पापा ने मम्मी से पैसे मांग रहे थे। अनिता ने पैसे देने से मना किया तो किशन उसे हाथ-थप्पड़ से मारपीट करने लगा। करण बीच-बचाव करने लगा तो उसके पापा मम्मी को घर के सामने ओसारी में लाकर मारपीट करने लगा। तब करण पड़ोस से काका भूनसिंह को बुलाकर लाया।भूनसिंह बीच-बचाव करने लगा तो किशन ने उस पर ईंट फेंकी थी, जिस पर भूनसिंह वहां से भाग गया था। इसके बाद किशन ने पुत्र करण को कमरे में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया। सुबह अनुबाई ने दरवाजा खोला तो करण बाहर आया तो ओसरी में उसकी मम्मी मरी पड़ी थी, उसके सिर में चोट लगी थी। रात में उसके पापा ने उसकी मम्मी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है।पुलिस घटनास्थल ग्राम भीलआमला पहुंची और आवश्यक कार्यवाही कर आरोपी किशन के पुत्रों करण, श्रवण व पुत्री शारदा, आरोपी के काका भानुसिंह, आरोपी की भाभी अनुबाई  और गांव के चौकीदार भावसिंह के कथन दर्ज किया। शव का पीएम करवाकर उसे परिजनों को सौंपा गया और 27 मई को  पुलिस ने आरोपी किशन को हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद अब न्यायालय ने तीन वर्षों तक केस चलने के बाद तमाम गवाह व सबूतों के आधार पर बीते 8 दिसंबर को न्यायालय द्वारा आरोपी किशन को धारा 320 भादवी के तहत आजीवन कारावास की सजा व 1000 अर्थदंड से दण्डित किया है।

Dewas : अचानक निरक्षण करने ज़िला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर गुप्ता, असुविधाएं देख जाहिर की नाराजगी

देवास : कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा शनिवार शाम 6 बजे जिला चिकित्सालय देवास का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर गुप्ता ने एनआरसी का निरीक्षण किया जहा 05 बच्चे भर्ती मिले इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी सिविल सर्जन डॉ अतुल पवनीकर को निर्देश दिए की 20 बेड एनआरसी में शतप्रतिशत बच्चों को भर्ती कर उपचार किया जावे अन्यथा कार्यवाही की जावेगी। आशा आंगनवाड़ी ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा ग्राम वार्ड में कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर माता- पिता को समझाए की बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण मुक्त करने एनआरसी में भर्ती कराए। जितने बेड है उतने बच्चो को निरंतर भर्ती किया जावे।

जिला चिकित्सालय में स्थित ऑक्सीजन प्लांट ,ऑक्सीजन रिफ्लिंग प्लांट,लिक्विट प्लांट का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया ट्रामा में मरीजों के भर्ती करने ,जांच हेतु एक्सरे, सीटी स्कैन,सोनोग्राफी,की सुविधा वर्तमान स्थिति में एक्सरे मशीन बंद होने और टीबी सेक्शन में स्थित एक्सरे मशीन से एक्सरे करने के बारे में बताया गया, ट्रामा सेंटर में जांच व उपचार सेवाएं क्या क्या मिलना चाहिए इसकी व्यवस्था शीघ्र करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में आवासीय भवन,मेटरनिटी वार्ड ,निर्माण कार्य की जानकारी ली,

जिला चिकित्सालय के पर्ची काउंटर, बाह्य ओपीडी में विभिन्न सेक्शन का निरीक्षण कर जानकारी ली ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक ,चिकित्सक विशेषज्ञ की बैठक लेकर मरीजों के जांच,उपचार के संबंध में सभी से बात की ट्रामा सेंटर को क्रियाशील करने आर्थो ओपीडी,भवन की मरम्मत करवाए, 108 एंबुलेंस की परिवहन व्यवस्था शासकीय अस्पतालों और आयुष्मान से सम्बद अस्पतालो में निः शुल्क होती हैं इसके अलावा अगर किसी मरीज को प्रायवेट अस्पताल में जाना हो तो 108 एंबुलेंस एएलएस, बीएलएस,जननी और जननी में प्रति किलो मीटर चार्ज से जा सकते की लिस्ट बोर्ड जिला चिकित्सालय में लगाने के निर्देश दिए।

प्रायवेट एंबुलेंस वाहन जिला अस्पताल के बाहर रहे इनका एक पैनल बनाकर रेट किलोमीटर के अनुसार फिक्स करे आवश्यकता होने पर मरीज के परिजन उनसे संपर्क करेंगे। जिला अस्पताल में वर्तमान में प्रसव सेवाए बेड क्षमता से अधिक हो रही अच्छी बात है विभिन्न सेक्शनों में आम मरीजों को जो सेवाए दी जा रही उनकी शिकायत ना हो समय पर जांच और उपचार मिले।शासन की योजनाओं का लाभ समय पर देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रकाशसिंह चौहान ,सीएमएचओ डॉक्टर एमपी शर्मा, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ अतुल पवनीकर, आरएमओ डॉ अजय पटेल सहित अन्य चिकित्सक एवम स्टॉफ उपस्थित रहे।

Dewas : इस्लामपुरा में हुआ जमकर हंगामा, घर पर महिला बच्चो ने की पत्थरबाजी…

• दोनो पक्षों ने एक दुसरे पर दर्ज कराया प्रकरण..

देवास। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र इस्लाम पूरा में शुक्रवार रात करीब आठ बजे दो पक्षों के विवाद हुआ जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमे कुछ बच्चे और महिला एक घर पर पत्थर फेकते हुए दिखाई दे रहे है। दोनो पक्षों की ओर से की गई शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने दोनो पक्षों पर प्रकरण दर्ज किया है। दोनो पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराने वाली फरियादिया महिला है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221210-WA0008.mp4

प्राप्त जानकारी अनुसार झगड़ा बच्चो को लेकर हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में महिला व बच्चे एक घर पर पत्थर फेकते नजर आ रहे है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने प्रथम पक्ष की ओर से फरियादी निलोफर शैख निवासी इस्लामपूरा की शिकायत पर शमशाद बी खान व मुजाम्मिल निवासी इस्लामपुरा पर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है। दूसरे पक्ष की ओर से फरियादी शमशाद बी खान निवासी इस्लामपुरा की शिकायत पर निलोफर शैख निवासी इस्लामपुरा पर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।

Dewas शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 11 से 16 दिसंबर तक विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित…

• रामनगर से भोपाल रोड चौड़ीकरण हेतु पोल एवं डी.पी स्थानांतरण एवं अंडरग्राउण्ड केबल का कार्य करने से विद्युत प्रदाय बंद रहेगा..

देवास। कार्यपालन यंत्री (शहर) मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने बताया कि शहरी क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 11 दिसंबर से 16 दिसंबर 2022 तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उन्होंने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित करते हुए बताया कि रामनगर से भोपाल रोड चौड़ीकरण हेतु पोल एवं डी.पी स्थानांतरण एवं अंडरग्राउण्ड केबल का कार्य करने से विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

दिनांक 11 दिसंबर 2022 एवं दिनांक 15 दिसंबर 2022 को प्रातः 07:00 से 10:00 बजे तक 11 के.व्ही टाउन 01 एवं 11 के.व्ही टाउन 3 फीडर बंद रहने से अलंकार मार्केट, गोया, चामुण्डा काम्पलेक्स, शुक्रवारिया हाट, सुतार बाखल, अलंकार मार्केट, कर्मचारी कॉलोनी, नई आबादी, स्टेशन रोड, पशु हाट, गीताभवन आदि में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। दिनांक 12 दिसंबर 2022 एवं दिनांक 16 दिसंबर 2022 को प्रातः 07:00 से 10:00 बजे तक 11 के.व्ही माताजी फीडर बंद रहने से माताजी टेकरी आदि में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। दिनांक 16 दिसंबर 2022 को प्रातः 07:00 से 10:00 बजे तक 11 के.व्ही बाजार (सर्किट हाउस) बंद रहने से मक्सी रोड, जमना नगर, विश्राम गृह, बजरंगबली नगर, गिरीराज धाम, मारुती नगर आदि में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। आवश्यकतानुसार समय घटाया बढाया जा सकता है। असुविधा के लिए खेद है।