Dewas : फाँसी लगाकर 2 लोगों ने की जीवन लीला समाप्त

देवास : जिले में अज्ञात कारणों के चलते 2 लोगो ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शहर के हारून कॉलोनी में रहने वाले युवक आमीन ने तो वही ग्राम करनाखेड़ी में रहने वाली महिला लक्ष्मी ने लगा ली।

बता दे कि शहर के नाहर दरवाजा क्षेत्र में आने वाली हारून कॉलोनी में रहने वाले आमीन पिता मोबिन ने कल शाम अपने घर पर फाँसी लगा ली। युवक आमीन चूड़ी बाखल का मूल निवासी था व घर वालो से अलग किराए के मकान में रह रहा था जहाँ उसने फाँसी लगा ली। वही दूसरी और ज़िले के ग्राम करनाखेड़ी में रहने वाली लक्ष्मी पति स्वर्गीय कैलाश पवार ने बुधवार को फांसी लगा ली। 2 माह पहले उसके पति का निधन हुआ था, पति के निधन के बाद से पिछले 1 माह से करनाखेड़ी में ही रह रही थी। मृतिका की एक 4 वर्षीय बालिका भी है। जब घर पर कोई नहीं था तो उसने ऐसा कदम उठा लिया। दोनो ही मामलों में मृतकों को अस्पताल ला कर पोस्टमार्टम किया गया व पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया।

Dewas: छोटे से गांव के किसान पुत्र अरविंद मीणा बने सिविल जज

• बचपन से ही था जज बनने का सपना, पूरे क्षेत्र का किया नाम रोशन

कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा)। क्षेत्र के एक छोटे से गांव पांगरा (कन्नौद) के किसान हेमराज धनावत(मीणा)के पुत्र अरविंद मीणा का मध्यप्रदेश सिविल जज की परीक्षा में सिविल जज की पोस्ट पर चयन हुआ।
एक छोटी सी जगह के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अरविंद मीणा के सिविल जज बनने से पूरा क्षेत्र आपने आप को गोरांवित महसूस कर रहा है। जैसे ही कल रिजल्ट घोषित हुआ और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई, गांव में सभी स्नेहीजनों एवम ग्रामवासियों के द्वारा जज अरविंद मीणा का स्वागत सम्मान कर आतिशबाजी की गई।
पांगरा सहित नगर सुंद्रेल में भी अरविंद के रिश्तेदार परिवार जनों द्वारा खुशियां मनाई गई, ग्राम वासियों द्वारा परिवार जनों एवं अरविंद के नजदीकी रिश्तेदार छानवाल परिवार को भी बधाइयां प्रेषित की गई।
अरविंद मीणा की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं को काफी मनोबल मिला एवं छोटी जगह से भी निकल कर व्यक्ति सिरमौर बन सकता है ऐसी प्रेरणा पूरे क्षेत्र के युवाओं की मिलेगी।
अरविंद मीणा ने क्षेत्र के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा की मेहनत करने से हर लक्ष्य को हम प्राप्त कर सकते है सच्ची लगन, जस्बे और मेहनत से हम हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं,
अरविंद का बचपन से ही जज बनने का सपना था।
अरविंद के पिता हेमराज धनावत(मीणा) ने बताया की बेटे की मेहनत रंग लाई हे, शुरुआत से ही अरविंद के अंदर जज बनने का जुनून था जो उसने पूरा कर दिखाया और पूरे परिवार का नाम रोशन किया।

गधे को खिलाए गुलाब जामुन : CMHO को बर्खास्त करने की मांग को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन

देवास : युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेन सिंह गौड़ के नेतृत्व में आज स्थानीय भोपाल चौराहे पर अनोखे रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें गधे को देवास के सी एम एच ओ की तख्ती पहनाकर गुलाब जामुन खिलाए गए जितेंद्र सिंह गौड़ के द्वारा कहा गया कि पांच दिन पहले एक 3 दिन की बच्ची चोरी हो गई थी जिसमे अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही सामने आई है अस्पताल में कुल 18 कैमरे लगे हुए हैं जिसमें 17 बंद थे जिस रात को यह घटना हुई है उस समय जिस गार्ड की ड्यूटी थी वह भी मौके पर नहीं था इससे तो यह लगता है कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भी फेल है तथा कुछ दिवस पहले ही सीएमएचओ पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे

जिससे कि यह साबित होता है कि सीएमएचओ भ्रष्ट एवं लापरवाह है इसे जल्द से जल्द कार्यमुक्त किया जाए साथ ही युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोश के साथ सीएमएचओ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए एवं उन को बर्खास्त करने की मांग की गई पूर्व में भी युवा कांग्रेस द्वारा अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही तथा डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिलाओं तथा उनके परिवार वालों से पैसे लेने के आरोप लगे थे एवं आधार कार्ड के फार्म पर हस्ताक्षर करने पर पैसे लेने का भी आरोप था गौड़ ने कहा कि देवास के जनप्रतिनिधि अभी तक ना ही बच्चे की मां से मिलने गए हैं और ना ही उनके हालचाल जाने और जिला अस्पताल द्वारा बच्चे की मां पर दबाव बनाकर छुट्टी करने का कहा जा रहा है

युवक कांग्रेस द्वारा यह भी कहा कि देवास जिले के सीएमएचओ गधे के समान है जो कि उनको कुछ भी नहीं याद है और वह इतने बड़े पद पर बैठे हैं इसलिए गधे को गुलाब जामुन खिला कर विरोध प्रदर्शन किया गया जानकारी युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय जागीर ने दी , इस विरोध प्रदर्शन मे मनोज राजानी जय प्रकाश शास्त्री विक्रम पटेल सुधीर शर्मा अनुपम टोप्पो तनवीर शैख मनोज जायसवाल दीपक परमार निरंजन यादव संजय रैकवाल रघुवीर सिरोंज नवीन सोलंकी साधना प्रजापत निक्की जैन भानुप्रताप उइके संतोष सिंह गौड़ नंदकिशोर पांचाल अजय चौहान रोहित दांगी राहुल ठाकुर महिपाल कुशवाह शुभम वर्मा बलराज ठाकुर जितेंद्र मालवीय भूपेंद्र पटेल योगेश सोलंकी आदि शामिल थे !

MP BOARD RESULT 2022 : कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आज दोपहर 1 बजे होंगे घोषित

देवास। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम आज दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किये जाएंगे। बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी मंडल द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 18002330175 पर आसानी से अपने सवालों के जवाब पूछ सकते हैं। इसमें नंबर कम आने से लेकर सभी तरह के प्रश्नों के जवाब काउंसलर देंगे।

• यहा देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

www.mpresults.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

www.mpbse.nic.in

www.jagranjosh.com

www.news18.com

www.hindi.news18.com

www.livehindustan.com

www.hindustantimes.com

www.fastresult.in

www.examresults.net

www.examresults.net/mp

मोबाइल ऐप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। Know Your Result का चयन करने के बाद परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक तथा आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।

लव जिहाद मामले में प्रकरण दर्ज कराने पहुँचे हिन्दू कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसकर्मी द्वारा की गई मारपीट

अभद्रता से नाराज होकर रोडजाम कर की कार्यवाही की मांग, पुलिसकर्मी को किया गया लाइन अटैच

देवास : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आने वाले राजाराम नगर में में लव जिहाद का मामले सामने आया। घटना का पता लगते ही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं वहा पहुंचे व आरोपी अरमान को लेकर लड़की के परिजन के साथ कार्यवाही की मांग को लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के बताए अनुसार कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पर पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ वहां पर पदस्थ पुलिसकर्मी ASI अशोक द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट की गई।

कार्यकर्ता ने बताया कि ASI द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर व कपड़े तक फाड़ दिए । ASI के अभद्र व्यवहार से नाराज होकर हिन्दू संगठन द्वारा रोड जाम कर दिया गया व नारेबाजी कर कार्यवाही की मांग की गई देखते ही देखते संगठन के पदाधिकारी व नेतागण भी थाने पहुँच गए व TI से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की गई। धीरे धीरे विवाद बढ़ाता देख मौके पर DSP किरण शर्मा व CSP विवेक सिंह चौहान भी पहुंचे। संगठन के कार्यकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया कि ASI द्वारा न सिर्फ कार्यकर्ताओं बल्कि पत्रकार के साथ भी दुर्व्यवहार किया है एक तरफ यहाँ प्रत्येक हिन्दू कार्यकर्ता देश हित के लिए अपना सर्वत्र प्रदान कर देता है और फिर भी उस पर पुलिस द्वारा ऐसा व्यवहार किया जाता है तो व बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है । बाद में कार्यवाही करते हुए ASI अशोक को लाइन अटैक कर दिया गया व आरोपी अरमान के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई।

मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण सम्मान से सम्मानित हुए अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक एवं अन्य चिकित्सक

देवास। मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण समारोह 2022 में अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया एवं अन्य चिकित्सक सम्मानित हुए है। 
चिकित्सा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मप्र के राज्यपाल ने अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया को सम्मानित किया गया।
समारोह में इंडेक्स हॉस्पिटल के सीनियर चिकित्सक डॉ ममता सिंह एवं डॉ दीप्ती सिंह हाड़ा को भी चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।
प्रदेश के पूर्णकालिक पत्रकारों की पंजीकृत संस्था मध्य प्रदेश प्रेस क्लब का सालाना कार्यक्रम ‘मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण’ 25 अप्रैल 2022, सोमवार को संपन्न हुआ। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई जी पटेल थे। साथ ही इस अवसर पर श्री धर्मेंद्र पुरी जी महाराज (महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा गादीपति केवड़ेश्वर मठ, ओंकारेश्वर धाम) का पावन सानिध्य भी प्राप्त हुआ। समारोह में चिकित्सा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया को भी सम्मानित किया गया।
मध्य प्रदेश प्रेस क्लब भोपाल के 30वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में किया गया। मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण समारोह- 2022 में सीनियर चिकित्सक डॉ ममता सिंह एवं डॉ दीप्ती सिंह हाड़ा, को भी चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। 
अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा कि “यह सम्मान सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है बल्कि अमलतास हॉस्पिटल व इंडेक्स हॉस्पिटल से जुड़े हर एक स्वास्थ्यकर्मी का सम्मान है। सामूहिक प्रयासों से ही हम बेहतर से बेहतर कर पाते हैं। आने वाले समय में भी हम चिकित्सा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का यह क्रम जारी रखेंगे। मैं इस सम्मान के लिए माननीय राज्यपाल महोदय के साथ ही मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूँ।”

प्रधानमंत्री आवास में आवंटित किये गए मकान में संचालित हो रहे प्राइवेट स्कूल

नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने दिए निरीक्षण के निर्देश, गलत पाए जाने पर आवंटन होगा निरस्त

देवास। प्रधानमंत्री आवास योजना में चाणक्यपुरी (मेंढकी) में हितग्राहियों के लिए आवासों का निर्माण करवाया गया था। जिनके नाम ये आवास आवंटित किए गए हैं, उनमें से कई लोगों ने इन्हें किराए पर दे दिया। दो भवनों में तो स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। जैसे ही आयुक्त विशालसिंह चौहान के संज्ञान में आते ही निगम उपायुक्त एवं योजना के प्रभारी डॉ. पुनीत शुक्ला को तत्काल मौके का निरीक्षण किए जाने हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त शुक्ला द्वारा मंगलवार को यहां निरीक्षण किया तो इस प्रकार की गड़बड़ी सामने आई। अब इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि चाणक्यपुरी में प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों की सुविधा के लिए आवास बनाए गए थे। इनका उपयोग उन्हें ही करना है, जिनके नाम इनका आवंटन है, लेकिन कुछ हितग्राहियों ने आवंटित भवन यहां किराएदार रख दिए हैं। उपायुक्त श्री शुक्ला ने जब निरीक्षण किया तो मौके पर कुछ आवासों में किराएदार मिले। इस पर उपायुक्त श्री शुक्ला ने किराएदारों को आवेदन करने के लिए कहा। यदि उनके द्वारा आवेदन किया जाता है तो उक्त भवन का आवंटन उन्हें ही निर्धारित राशि जमा करवाकर कर दिया जाएगा। निरीक्षण के समय दो भवनों में स्कूल संचालित हो रहे थे। बकायदा स्कूल संचालकों ने प्रचार-प्रसार के लिए बोर्ड एवं बैनर लगाकर रखे थे। नियमानुसार इन भवनों का व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकता है और ना ही किराएदार रख सकते हैं।

उपायुक्त श्री शुक्ला ने मौके पर उपस्थित अधिकारी को भवनों का व्यावसायिक उपयोग होने पर तत्काल भवन आवंटन निरस्त करने के निर्देश दिए। आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के ये भवन जरूरतमंद गरीब हितग्राहियों के लिए हैं, जिन्हें स्वयं रहने के लिए आवंटित किए गए हैं, किंतु आवंटित हितग्राहियों द्वारा गलत उपयोग किया जा रहा है। इस पर तत्काल कार्रवाई के करने के निर्देश विभागीय अधिकारी पुनीत शुक्ला को दिए।

नगर निगम की जांच निरक्षण के बाद अपात्र मकान धारक किरायदारों पर खाली करने का बना रहे दबाव

नगर निगम आयुक्त के निर्देशन में हुई कल जांच के बाद निगम प्रशासन की होने वाली कार्यवाही के डर से इसे अपात्र मकान धारकों ने वहा रह रहे किरायेदारो को धमकाकर मकान खाली करने का दबाव बनाया। इसी तारतमय में पीड़ित भाजपा नेता जुगनू गोस्वामी के साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अपनी पीड़ा लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने धमकाने वाले पर उचित कार्यवाही की बात रखी। जिसपर सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह ने आश्वस्त किया कि अगर इस मामले में नगर निगम ऐसे जिन भी लोगो को आपात्र मान कर थाने में सूचना कर कार्यवाही के लिए हमे साथ देगा। तो हम भी वरिष्ट अधिकारी से मार्गदर्शन लेकर निश्चित ही इस मामले में उचित कार्यवाही करेगे।

Dewas: श्री राम मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत लेकर ग्रामीणजन पहुंचे जनसुनवाई में

• अवैध कब्जा हटाए जाने को लेकर ग्रामीणजनों ने कलेक्टर को दिया आवेदन

देवास। जिले के ग्राम अचलूखेड़ी में श्रीराम की भूमि से अवैध कब्जा हटाए जाने को लेकर ग्रामीणजन जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

ग्रामीणो ने बताया कि श्रीराम मंदिर की भूमि पर गांव के ही एक परिवार के प्रकाश परमार, पत्नी तेजु बाई, पति प्रकाश, पुत्र अंकित, सुरेश एवं रवि पिता प्रकाश परमार ने अवैध रूप से कब्जा कर पक्का मकान निर्माण लेटबाथ सहित एवं चद्दर सेट से कर लिया गया है। हम ग्रामीणों ने मकान निर्माण के लिए रोका तो इन लोगों ने हमसे विवाद किया। इनमें से अंकित पिता प्रकाश परमार जो वकील है जो अपनी वकालत का रोब झाड़ते हुए गांव वालों को फसाने तथा कोर्ट के चक्कर लगवाने की धमकी देता है और कहता अंकित कहता है कि ओरतो के छेड़छाड़ के चक्कर में तुम को अन्दर करवा दुंगा। प्रकाश परमार तथा इनके परिवार ने गांव के लोगों को धमका रखा है, इसलिए कोई इनके खिलाफ आवाज नहीं उठाता। ग्रामीणो ने कलेक्टर को आवेदन देकर मांग की है कि मंदिर की जमीन पर कब्जाधारी प्रकाश परमार तथा इसके लडक़े आये दिन शराब पीते है तथा आये दिन झगड़ा, गाली गलोच और मांस मटन खाते है, जिसकी हड्डी आस-पड़ोस की तरफ फेक देते है। इन लोगों ने पुरे गांव में आतंक मचा कर रखा है। इसलिए इन लोगों पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए गांव को इनके आतंक से गांव मुक्त कराया जाए और श्रीराम मंदिर की भूमि को इनके कब्जे से अतिक्रमण मुक्त करवाई जावे।

इस अवसर पर प्रेमसिंह, जगदीश, राजेन्द्र राठौड़, विष्णु, सतीष, धर्मेन्द्र, मुरली, राहुल शर्मा, लाखन सिंह राठौड़, लक्ष्मण राठौड़, मोहन सिंह, मुरली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Dewas: माता टेकरी पर चामुण्डा माता के दर्शन गर्भगृह से शुरू किये जाने की मांग

• भारत तिब्बत समन्वय संघ ने विधायक एवं एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

देवास। माता टेकरी पर श्रद्धालुओं को चामुण्डा माता के दर्शन गर्भगृह से करवाए जाने के लिये भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) से सम्बद्ध धर्म एवं संस्कृति विभाग द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है।

शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति के सचिव एसडीएम प्रदीप सोनी के नाम एवं विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार को सौंपे गये ज्ञापन में संघ द्वारा बताया गया कि कोरोना संक्रमण काल से चामुण्डा माता के दर्शन को गर्भगृह से करने पर प्रतिबंधित किया गया है। कोरोना संक्रमण शिथिल पडऩे के साथ उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर, बगलामुखी माता, नलखेड़ा सहित देश के प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश कर देवदर्शन पून: प्रारंभ कर दिया गया है। इसी प्रकार टेकरी पर चामुंडा माता के दर्शन गर्भगृह से प्रारंभ किये जाए। चामुण्डा मााता मंदिर के मुख्य द्वार पर अस्थाई तौर से लगाई गयी जाली को हटाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं एवं छोटे छोटे बच्चों को दर्शन सुलभता से हो सके।

धर्म एवं संस्कृति विभाग के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशवरे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन सौंपने के अवसर पर संघ के प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री जगदीश सेन, कोषाध्यक्ष विनोद जैन, युवा शाखा जिलाध्या पवन विजयवर्गीय, अखिलेश सोलंकी, शेखर कौशल, अमित विजयवर्गीय, संतोष जैन, संजय पुराणिक, पंकज वर्मा, सुरेन्द्रसिंह ठाकुर, अर्पित चावड़ा, नत्थुलाल यादव, आशीष व्यास, दिपेश जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas: अब सीवरेज कनेक्शन लेना अनिवार्य

• जिन्होंने कनेक्शन नहीं लिए हैं, उन पर नगर निगम करेगा चालानी कार्रवाई
• माय देवास एप के माध्यम से भी कर सकते हैं आवेदन
• स्वयं के व्यय से चैंबर तक ले जाना होगी लाइन, साथ ही 250 रुपए पंजीयन शुल्क भी करवाना होगा जमा

देवास। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में सीवरेज योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके माध्यम से गंदा पानी चैंबरों में एकत्रित होकर ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचता है और वहां इस पानी को साफ किया जाता है। इस साफ पानी का उपयोग शहर के बाग-बगीचों में सिंचाई के साथ ही सड़कों की सफाई में काम आ रहा है। शहर के सभी 45 वार्डों में सीवरेज लाइन है, लेकिन अभी तक बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने कनेक्शन नहीं लिए हैं। जिन्होंने कनेक्शन नहीं करवाए हैं, उन पर अब नगर निगम सख्ती से चालानी कार्रवाई करेगा।

सोमवार को नगर निगम में आयोजित बैठक में आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि रहवासी अपने घरों के सीवरेज का कनेक्शन सीवरेज की मुख्य सीवरेज लाइन से अनिवार्य रूप से करवाए। नगर निगम ने सीवरेज कनेक्शन के लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाकर रहवासियों से कनेक्शन लेने को कहा, लेकिन वर्तमान स्थिति में रहवासियों द्वारा सीवरेज कनेक्शन नहीं लिया जा रहा है। आयुक्त ने बताया कि जिस क्षमता के ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए हैं, उस क्षमता अनुसार तीनों ट्रीटमेंट प्लांट पर शहर के सीवरेज का पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे शहर में जिन एरियों में सीवरेज कनेक्शन नहीं हुए हैं, उन एरियों की नालियों में सीवरेज का पानी बह रहा है। जिसे अतिशीघ्र कनेक्शन करवाकर बंद किया जाना है। सीवरेज कनेक्शन प्रत्येक घर से होना अनिवार्य है। सीवरेज कनेक्शन नहीं लिए जाने पर चालानी कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी। आयुक्त श्री चौहान ने बताया कि शहरवासी माय देवास एप में आवेदन शुल्क जमा कर अपना सीवरेज कनेक्शन करवा सकते हैं। आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि अपने घरेलू सीवरेज का कनेक्शन डाली गई सीवरेज की लाइन से अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें।

तीन जोन में ट्रीटमेंट प्लांट-
बिलावली में 12 एमएलडी क्षमता वाला, नंदानगर मेंढकीचक में 14 एमएलडी क्षमता वाला एवं सर्वोदय नगर में 22 एमएलडी क्षमता वाला ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित है। यहां पानी साफ होकर शहर के बाग-बगीचों में पौधों को सिंचित करने में उपयोग किया जा रहा है। खेतों में भी किसान इस पानी का उपयोग कर रहे हैं।

शहर में 55 हजार कनेक्शन देना है-
सहायक यंत्री जगदीश वर्मा ने बताया कि शहर में सीवरेज योजना के अंतर्गत 55 हजार कनेक्शन होना है, लेकिन अब तक सिर्फ 17 हजार कनेक्शन ही हुए हैं। इनमें भी चार-पांच हजार लोगों ने ही 250 रुपए पंजीयन शुल्क जमा करवाया है। शहरवासियों को स्वयं के व्यय से चैंबर तक सीवरेज कनेक्शन करवाना है। इसके साथ ही पंजीयन शुल्क भी जमा करवाना है, ताकि उनके कनेक्शन की जानकारी रजिस्टर्ड हो सके। जिन्होंने कनेक्शन नहीं लिए हैं, उन पर अब चालानी कार्रवाई की जाएगी। शहर में स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शहरवासी सीवरेज कनेक्शन अवश्य करवाएं।