Dewas: हिन्दू धर्म द्रोही राजस्थान सरकार को बर्खास्त करे- बीटीएसएस

300 वर्ष प्राचीन मंदिर एवं मूर्तियों को तोड़ने के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

देवास। भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस), जिला देवास के धर्म एवं संस्कृति विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में 300 वर्ष प्राचीन मंदिर एवं मूर्तियों को बुलडोजर, आरी, ड्रिल मशीन से तोड़े जाने का कड़ा विरोध करते हुए राजस्थान राज्य सरकार को हिन्दू धर्मद्रोही बताते हुए बर्खास्त करने की मांग की गयी। हिन्दुओं की आस्था पर चोट पहुंचाने, धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले स्थानीय प्रशासन के धर्मद्रोही दोषी प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों पर कठोर कानूनी कार्यवाही करते हुए, मंदिर का नवनिर्माण एवं प्रतिमाओं की पून: प्राण प्रतिष्ठा किये जाने की मांग की गयी।

इस अवसर पर प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर,जिला महामंत्री जगदीश सेन, जिला कोषाध्यक्ष विनोद जैन, अतुल बागलीकर, संतोष जैन, अमित विजयवर्गीय, मोना पारिख, फूल सिंह गौड़, गंगाराम शर्मा, धीरज विजयवर्गीय, संजय पौराणिक, दिपेश जैन, कैलाश रघुवंशी, सूर्यकरण जैन, अर्पित चावड़ा, मोहन मालवीय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला प्रचार प्रमुख शेखर कौशल ने दी।

Dewas: पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते हुए धराए आरोपियों को 10-10 वर्ष की सजा एवं अर्थदण्ड

देवास। पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाने बनाते हुए आरोपियों को पंचम अपर सत्र न्यायाधीश ने 10-10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। वहीं 2 बदमाशों को 4-4 हजार रुपए एवं 5 को 6-6 हजार रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया।

पैरवी कर रहे लोक अभियोजक सुधीर नागर ने बताया 6 सितंबर 2020 की रात उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के किनारे से लखन लाल पिता राधेश्याम नाल उम्र 19 वर्ष, सुरेंद्र पिता मोहनसिंह दोनों निवासी नौगांव बापचा थाना सिद्धिकगंज, जिला सीहोर, गणेश पिता सज्जन नाल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मुकुंदगढ़ थाना बागली जिला देवास, राजेंद्र सिंह पिता फूल सिंह नाल उम्र 30 वर्ष, कमललाल दोनों निवासी नरपाखेड़ी सिद्धिकगंज सीहोर, मिथुन कदम पिता विक्रम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नेमावर तहसील आष्टा थाना सिद्धिकगंज जिला सीहोर, अमरसिंह पिता रघुराम नाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम धरमपुरी तहसील बागली जिला देवास को पकड़ा था। आरोपियों से दो बांस के डंडे, एक गुप्ती, दो चाकू, एक देसी 12 बोर का कट्टा, 12 बोर के दो जिंदा और दो खाली खोके, एक देसी पिस्टल ओर दो जिंदा कारतूस बरामद किए थे। कोतवाली पुलिस ने प्रकरण न्यायालय में पेश किया था। जहां पंचम अपर सत्र न्यायाधीश ने अपना फैसला सुनाते हुए आरोपियों को सजा सुनाई व दंडित किया।

Dewas Mg Hospital : बच्ची चोरी मामले में पुलिस को मिले सुराग, जल्द होगा खुलासा

देवास। जिले सहित शहर में बीते 2 सालों से आपराधिक गतिविधियों का आलम चरम सीमा पर जारी है अब तक ज़िले में बलात्कार, चोरी, चाकूबाजी की घटना देखने को मिलती आ रही है परन्तु बीते दिनों शहर के जिला अस्पताल में महज 3 दिन की नवजात बच्ची की चोरी की घटना सामने आई है।

3 दिन की नवजात बच्ची ज़िला अस्पताल से गुरुवार देर रात हुई चोरी

बता दे कि गुरुवार देर रात शाजापुर निवासी दंपति की 3 दिन की नवजात बच्ची को जिला अस्पताल से अज्ञात लोगों द्वारा अपहृत कर लिया गया। जैसे ही शुक्रवार सुबह घटना का पता चला ज़िला प्रशासन में खलबली सी मच गई।

गुस्साए परिजन ने किया AB पर चक्का जाम कर विरोध

परिजनों द्वारा AB रोड पर चक्काजाम कर जमकर विरोध किया गया। देखते ही देखते बच्ची चोरी की घटना सुनते ही राजनैतिक दल, स्थानीय नागरिक घटना की विरोध में उतर आए व कलेक्टर, एसपी सहित तमाम अधिकारी सक्रिय हो गए।

बच्ची की माँ व परिजन

बच्ची के परिजन द्वारा स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही व पैसे मांगने का आरोप लगाया गया। शुक्रवार सुबह 10 बजे भाजपा व कांग्रेस ने कार्यकर्ता विरोध करने पुनः AB पर उतर गए नारेबाजी कर चक्का जाम किया गया।

CmHO के अनुपस्थिति पाए जाने और गेट पर लगाया ताला

विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे बढ़ने लगा व CMHO के अनुपस्थिति पाए जाने और CMHO कार्यालय पर ताला भी लगाया गया। एक तरफ जहाँ नागरिकों द्वारा विरोध किया जा रहा था व प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है। दोपहर को सेन समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा इस मामले में कलेक्टर से कार्यवाही की मांग की गई।

बच्चीचोरी मामले में सेन समाज सहित परिजनों ने की कलेक्टर से मुलाकात
पूर्व पार्षद ने किया आत्मदाह का प्रयास

कलेक्टर द्वारा जांच के लिए 27 दलों का गठन करा गया व सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा और सिविल सर्जन सह अस्‍पताल अधीक्षक डॉ. विजय कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया व आरएमओ डॉ मनोहर सिंह गौसर एवं नर्सिंग ऑफिसर सुश्री पूजा रोजे को अपने पदीय कर्तव्‍य के निर्वहन में लापरवाही/उदासीनाता एवं गंभीर अनियमितता बरतने पर निलंबित किया । कलेक्टर शुक्ला ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी लापरवाही करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। कलेक्‍टर शुक्‍ला ने जिला चिकित्‍सालय में बेहरत सुरक्षा व्‍यवस्‍था और सीसीटीवी कैमरे शीघ्र ठीक करने के निर्देश भी दिये है।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने जिला चिकित्‍सालय देवास में प्रसूति वार्ड में बच्‍चा गुम होने की घटना घटित होने पर अस्‍पताल में प्रशासकीय नियंत्रण, सुरक्षा एवं अन्‍य बेहतर व्‍यवस्‍था के लिए एसडीएम श्री प्रदीप सोनी को जिला चिकित्‍सालय का प्रशासकीय अधिकारी नियुक्‍त किया है।

CMHO और सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस व BMO और नर्सिंग ऑफिसर को किया निलंबित। 27 दलों का गठन भी जांच के लिए करा

बता दे कि बीते साल ही जिला अस्पताल का लाखो रुपए की लागत विकासीकरण/ कायाकल्प किया गया था। ज़िला अस्पताल में लगातार अनियमितताओं का आलम जैसे भ्रष्टाचार, दवाई चोरी सहित कार्य मे लापरवाही देखी जाती थी। परन्तु अब नवजातों का चोरी होने बहुत ही निंदनीय है, लाखो रुपए cctv व सुरक्षा और खर्च किए जाते है परन्तु न cctv सही से काम कर रहे न ही सुरक्षा गार्ड, ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिला अस्पताल के जिम्मेदार क्या कर रहे है ?

घटना का cctv फुटेज आया सामने

घटना में बाद एक तरफ कलेक्टर द्वारा घटना की निंदा करते हुए बच्ची को तलाशने के आश्वासन दिया गया वही पुलिस द्वारा cctv फुटेज भी तलाशी गयी व देर रात एसपी ने जिला अस्पताल का निरक्षण भी किया व जो सुराग मिले है उनकी जांच भी की। परन्तु ज़िला अस्पताल के जिम्मेदार कहे जाने वाली CMHO शर्मा पूरी घटना में न कही दिखे और न कोई बयान दिया ऐसे में CMHO की कार्यशैली पर बहुत से सवाल खड़े होते है, सोशल मीडिया पर CMHO की कार्यशैली पर बहुत से सवाल खड़े हुए है व निलंबित की मांग भी की गई है। फिलहाल पुलिस को घटना के पुख्ता सुराग मिले है। पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह ने जांच के बाद जल्द ही घटना का खुलासा करने का कहा है।

एसपी ने सबूत मिलने के बाद जिला अस्पताल का निरक्षण किया

Dewas : पालतू श्वान के लिए अब निगम मे करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

देवास/नगर निगम सीमा में श्वान पालने के लिए अब नगर निगम में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। इस संबंध मे जानकारी देते हुये निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन माहेश्वरी ने बताया कि नगर पालिक निगम देवास द्वारा पालतू श्वानों पर नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 355 एवं 356 के अंतर्गत श्वानों का पंजीयन करवाना अनिवार्य किया गया है। श्वान पालक।1000 का पंजीयन शुल्क। 500 लाइसेंस शुल्क तत्पश्चात नवीनीकरण शुल्क। 300 जमा करेंगे इस संदर्भ में नगर निगम की लाइसेंस शाखा में विस्तृत जानकारी हेतु संपर्क किया जा सकता है।

बच्ची चोरी मामले में कलेक्टर ने 2 को किया निलंबित

स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर देवास सीएमएचओ डॉ शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. सिंह को कारण बताओ नोटिस

देवास: कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने तथा अपने कर्तव्य का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने पर जिला चि‍कित्‍सालय देवास के दो डॉक्‍टरों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है तथा एक डॉक्‍टर और नर्सिंग ऑफिसर को निलम्बित किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी लापरवाही करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने जिला चिकित्‍सालय में बेहरत सुरक्षा व्‍यवस्‍था और सीसीटीवी कैमरे शीघ्र ठीक करने के निर्देश भी दिये है।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने जिला चिकित्‍सालय देवास में प्रसूति वार्ड में बच्‍चा गुम होने की घटना घटित होने पर अस्‍पताल में प्रशासकीय नियंत्रण, सुरक्षा एवं अन्‍य बेहतर व्‍यवस्‍था के लिए एसडीएम श्री प्रदीप सोनी को जिला चिकित्‍सालय का प्रशासकीय अधिकारी नियुक्‍त किया है।
जारी आदेशानुसार कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा और सिविल सर्जन सह अस्‍पताल अधीक्षक डॉ. विजय कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संबंधितों को लिखित जवाब तीन कार्य दिवस में स्‍वयं उपस्थित होकर देना है।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आरएमओ डॉ मनोहर सिंह गौसर एवं नर्सिंग ऑफिसर सुश्री पूजा रोजे को अपने पदीय कर्तव्‍य के निर्वहन में लापरवाही/उदासीनाता एवं गंभीर अनियमितता बरतने पर निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्‍यालय मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी कार्यालय देवास रहेगा।

3 दिन की नवजात बच्ची ज़िला अस्पताल से हुई चोरी, घटना का CCTV आया सामने

कलेक्टर ने किया जांच दल का गठन, परिजन ने जमकर किया हंगामा

देवास। जिला अस्पताल की समस्याएं थमने का नाम नही ले रही है। अस्पताल में अब तक अनियमितता, भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे थे। अब एक बच्चा चोरी की घटना सामने आई है। बच्ची के माता पिता टीना पति विशाल वर्मा है। जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले जन्मी मासूम बच्ची जिला अस्पताल से बच्ची मां के पास से चोरी हो गई। जैसे ही इसकी खबर माँ व परिजनों को लगी तो सबसे पहले सभी ने बच्ची को ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/04/VID-20220422-WA0031.mp4

परिजनों ने इसकी सूचना जिला अस्पताल प्रबंधक व कोतवाली पुलिस को दी। बच्ची चोरी होने की घटना से माँ व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने जिला अस्पताल पर लापरवाही व पैसे मांगने के भी आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करते हुए एबी रोड़ पर बैठकर चक्काजाम किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी लगते हुए सेन समाज के लोग जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनो से मुलाकात कर सीएमएचओ कार्यालय के अंदर घूसकर जमकर नारेबाजी की। तब स्वास्थ्य अधिकारी नही मिले तो समाजजनों ने सीएमएचओ गेट पर ताला जड़ दिया। यहां से समाजजनो ने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की।

हंगामे के कुछ देर बाद जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला समाजजनो व परिजनो से मुलाकात की। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि बच्ची को ढूंढना हमारी पहली प्राथमिकता है। हमने 27 अलग-अलग दल बनाए है। हर पहलू पर बारिकी से जाँच पड़ताल चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी दोषी होंगे उन पर कार्यवाही जाएगी। वहीं अस्पताल में बंद पड़े सीसीटीवी केमरो के जवाबदारों पर कार्यवाही की जाएगी। घटना की cctv के भी सामने आई है

अपने घर को अयोध्या बनाओ तो राम के दर्शन होंगे, शरीर को मथुरा और हृदय को गोकुल बनाओगे तो कृष्ण आएंगे- मझले मुरारी बापू

देवास। रामराज्य की कल्पना को सार्थक करना है तो पहले देश में मर्यादा को स्थापित करें। सनातन धर्म का पालन करें, जिस राष्ट्र में युद्ध और कलेश नहीं है वही अयोध्या है। सरयू की धारा की तरह ह्रदय में भक्ति प्रवाहित करें तो यह शरीर सरयू का तट बन पाए। अपने इंद्री रूपी अश्वो को नियंत्रित करके शरीर रथ को योग्य मार्ग पर चलाओगे तो रामचंद्र पधारेंगे। आत्मा को नंद, शरीर को मथुरा और हृदय को गोकुल बनाकर निष्काम भाव से भक्ति का प्रादुर्भाव होगा तब यह बाल कृष्ण पधारेंगे। यह आध्यात्मिक विचार श्री सिद्धिविनायक भक्त मंडल द्वारा का कालानी बाग में हो रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भागवताचार्य मझले मुरारी बापू ने प्रभु राम और कृष्ण के अवतार का वर्णन करते हुए कहें। आपने कहा कि संपत्ति शक्ति और भोग की उपस्थिति होने पर मन को बचाए रखना ही सच्चा संयम है। भगवान की भक्ति आसान नहीं है पर स्त्री और पर संपत्ति की आशक्ति को छोड़े बिना भक्ति का आरंभ नहीं हो सकता। मनुष्य जब तक भोगबुद्धि है तब तक ईश्वर की भक्ति नहीं हो सकती। सच्चे मन से परमात्मा का नाम एक बार भी लिया तो आप की पुकार वह सुन लेगा। क्योंकि वह दयानिधि है। अजामिल ने अपने पुत्र का नाम नारायण रखा था। अंत काल में उसने अपने पुत्र को पुकारा, किंतु भगवान ने उसकी करूणा सुनकर उसका उद्धार किया। बापू ने कथा प्रसंगों का आध्यात्मिक विश्लेषण करते हुए विभीषण के जन्म की कथा, प्रभु श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के पीछे उद्देश्यो को शास्त्रोक्त तथ्य के अनुसार बड़े ही सुंदर ढंग से व्यक्त कर अनेक रहस्यों को उजागर किया। भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव पर जब वसुदेव बने गोविंद चौधरी अपने सर पर रखी टोकरी में कृष्ण बने छोटे से बालक अनय जोशी को लेकर पांडाल में आए तो पंडाल में उपस्थित श्रोता जय-जय कार के साथ बालकृष्ण के दर्शन के लिए लालायित हो गए और नृत्य के लिए झूमने लगे। समूचा वातावरण कृष्णमय हो गया। इस अवसर पर व्यासपीठ से बापू ने समस्त श्रोताओं को दस-दस रूपए की बधाई भेंट करते हुए कहा कि यह बधाई जो अपने पास रखता है उसे कभी धन की कमी नहीं होती। इस अवसर पर चॉकलेट, लड्डू, माखन मिश्री लूटाई गई। व्यासपीठ की पूजा राजेन्द्र पंड्या, आयोजक प्रदीप चौधरी, कथा प्रभारी विशाल यादव ने की। आरती में विशेष रूप से पत्रकार योगेश निगम, आभा निगम, पीएन तिवारी, मुकेश वर्मा, सतीश दुबे, चेतन उपाध्याय, सुरेश चौधरी, एडवोकेट राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Dewas: टेकरी स्थित शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर भुवनभानु सूरि एवं नाकोड़ा भैरवजी की प्रतिष्ठा हुई संपन्न

देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर के अंतर्गत टेकरी स्थित शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर गुरूदेव भुवनभानु सूरि जी एवं नाकोड़ा भैरवजी की प्रतिष्ठा धूमधाम से संपन्न हुई। विशाल संख्या में उपस्थित श्रद्धालु संपूर्ण महोत्सव के दौरान झूमते नाचते गाते रहे। पूज्य अनुयोगाचार्य श्री वीररत्न विजयजी, साध्वीजी विजयप्रभा श्रीजी एवं साध्वीजी स्वर्णज्योति श्रीजी केे सानिध्य में यह प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ।

प्रतिष्ठा के पूर्व विभिन्न दुर्लभ औषधियों द्वारा प्रभु का 18 अभिषेक महाविधान किया गया। इसके पश्चात विजय मुहूर्त में 12.39 बजे देव एवं गुरू की प्रतिमा को दिव्य उद्घोष केे साथ प्रतिष्ठित किया गया। गुरूदेव भुवनभानु सूरि की संपूर्ण प्रतिष्ठा का लाभ विनय विकेश प्रेमचंद जैन ने लिया। नाकोड़ा भैरवजी का देहरी निर्माण प्रमिला दलीचंद बाफना पुनावाले ने किया। भैरवजी की प्रतिमा भराने का सौभाग्य देवाशीष कोठारी एवं अशोक जैन इंदौर ने प्राप्त किया। नाकोड़ा भैरवजी की प्रतिष्ठा इंदरमल केशरीमल कैलाश कुमार भोमियाजी द्वारा की गई। संपूर्ण त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन अभय सुभाष अरूण नितिन मांगीलाल जैन भाग्यश्री परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपदेशित करते हुए अनुयोगाचार्य श्री ने कहा कि इस प्रतिष्ठा महोत्सव के स्मृति रूप में हमें प्रभु से यही प्रार्थना करना है कि मंदिर के साथ प्रभु, देव एवं गुरू हमारे मन मंदिर में भी प्रतिष्ठित हो जाए। हम अभिषेक तो प्रभुुु का करते हैं लेकिन भूल जाते हैं कि प्रभु तो सुविशुद्ध ही है। वास्तव में तो अभिषेक प्रभु का होता है लेकिन शुद्ध एवं निर्मल हम हो जाते हैं। प्रभु के प्रति पूूर्ण समर्पण भाव रखते हुए प्रभु को स्वयं का बनाते हुए हम स्वयं को प्रभु के समान ही बनना है, यही प्रण आज हमें यहां से लेकर जाना है।
प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर बालक एवं बालिका मंडल द्वारा प्रेरक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई साथ ही भुवनभानु की जीवन गाथा नामक प्रेरणास्प्रद डाक्युमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया।

Dewas: आयुक्त ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की, उपयंत्रियों को दिए निर्देश

• गार्बेज फ्री सिटी 5 स्टार रेटिंग के लिए देवास ने पेश किया दावा

• वायु में धूल के कणों में कमी लाने के लिए चौराहों पर फव्वारे स्थापित होंगे

• सार्वजनिक दीवारों पर बैनर-पोस्टर हटाने के दिए निर्देश

देवास। पिछली बार देवास को गार्बेज फ्री सिटी में थ्री स्टार का दर्जा प्राप्त हुआ था। इस बार फाइव स्टार के लिए देवास ने अपना दावा पेश किया है। फाइव स्टार के लिए नगर निगम द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आयुक्त विशालसिंह चौहान गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। फाइव स्टार का दर्जा प्राप्त करने के लिए जो तैयारियां चल रही है, उसकी समीक्षा गुरुवार को नगर निगम आयुक्त श्री चौहान ने की। उन्होंने सभी उपयंत्रियों की बैठक आयोजित की। उपयंत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शहर के सभी मुख्य मार्गों पर हरियाली के लिए पौधारोपण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। व्यवसायिक क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के कार्य अधिक से अधिक करवाएं। किसी भी सार्वजनिक दीवार पर पोस्टर-बैनर चिपके हुए नहीं हो, क्योंकि इससे सुंदरता प्रभावित होती है। आयुक्त श्री चौहान ने निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि में होने वाली सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। वायु में धूल के कणों में कमी लाने के लिए चौराहों पर फव्वारों को स्थापित किया जाए। उल्लेखनीय है कि देवास शहर में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर ध्यान देते हुए कार्य हो रहे हैं। शहर की आबोहवा प्रदूषणमुक्त रहे, इसके लिए डिवाइडरों की रोटरियों व सड़कों के किनारे पौधारोपण किया गया है। एबी रोड के स्पोर्टस पार्क में मखमली घास लगाई है। पार्क की घास और पौधों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव हो रहा है। शहर के डिवाइडरों पर कलर किया है। शहर में जहां सड़कें जर्जर हो रही थी, वहां डामरीकरण किया जा रहा है। इससे आवागमन में राहगीरों को आसानी हुई है। मुख्य मार्गों की सेंटर लाइट सहित वार्डों की स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था में काफी सुधार किया है। शहर में हो रहे इन कार्यों को देखते हुए शहरवासियों को भी उम्मीद है कि देवास को फाइव स्टार जरूर हासिल होगा।

स्वामी योगेश्वर गिरी के प्रथम नगर आगमन पर हुआ स्वागत

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। गुरुवार को गुजरात वलसाड से श्री स्वामी योगेश्वर गिरी महाराज का प्रथम नगर आगमन हुआ। नगर के भक्तों द्वारा गुरु जी का पुष्पमालाओ से स्वागत फ्रीगंज चौराहे पर रखा गया। सभी भक्तों ने गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संतोष जाट नरेंद्र विश्वकर्मा अरुण बैरागी अखिलेश धाकड़ कांतिलाल जोशी अखिलेश जैन विनय श्रीवास्तव गौरव पाठक शुभम धाकड़ अखिलेश सोलंकी कैलाश प्रजापत आदि भक्तजन उपस्थित थे। टोंकखुर्द। गुरु जी का स्वागत करते भक्तजन।