बड़े हो यह छोटे हो सम्मान सभी को देना चाहिए -पंडित कमलेश जी शास्त्री

विजेश्वर धाम में चल रही राम कथा का हुआ समापन, पत्रकार दीपक शर्मा का किया सम्मान

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)श्री विजेश्वर धाम बिजवाड मे चल रही श्री राम कथा के सतावे दीन पंडित कमलेश जी शास्त्री ने कहा सम्मान आपने से बडे हो यह छोटे सम्मान सभी को देना चाहिए सम्मान आप किसी का करगे तो वह सम्मान आपका करगे सम्मान करने से ही सम्मान मिलता है आपने कहा की
रावण के दरबार मे पुहंच कर रावण को अंगद जी ने समझय सीता माई को लौटा दे लेकिन रावण नही मना अंगद जी ने रावण के दरबार मे जय श्री राम का नाम लेकर पैर जमा दीया और कहा मेरा यह पैर हटा दो तो मे जान आऊंगा की आप के पास बहुत शक्तिशाली योद्धा है और हम हार मान जायेंगे लेकिन किसी से भी अंगद जी का जमा पैर नही हटा और जब रावण पैर हाटने आया तो अंगद जी ने पैर हटा दीया और रावण से कहा की पैर पकडना है तो पैर श्री राम भगवान के पकड़ तेरा उध्दार हो जायेगा विजेश्वर धाम मे चल रही श्री राम कथा महिला मंडल बिजवाड के व्दारा कराई जा गई

सभी गाँववासी इसमे अपना सहयोग प्रदान कर रहे है पंडित कमलेश जी शास्त्री व्दारा लगता समाचार कवरेज करने पर पत्रकार दीपक शर्मा का सम्मान किया गया व्यासपीठ का पूजन प्रमोद जी व्यास व्दारा किया गया इस दौरान विक्रम सिंह गौड, गजेंद्र सिंह दरबार लोकेन्द्रसिंह जी दरबार डॉक्टर आर सी शर्मा अखिलेश सिसोदिया गजेंद्र जी व्यास,अखिलेश पंचोली और महिला मंडल बिजवाड के व्दारा पंडित कमलेश जी शास्त्री का सम्मान किया गया महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया और आज कथा का समापन हुआ

हनुमान जन्मोत्सव पर छोटे हनुमान चौक में विशाल भंडारा,,,

भोरासा निप्र नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है जिसको लेकर नगर के खेड़ापति मंदिरों में विशेष तैयारियां चल रही है इसके साथ ही बड़े हनुमान चौक में स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर विशेष विद्युत सज्जा, विशेष श्रृंगार, भव्य आरती सहित सुंदरकांड विशेष प्रसादी वितरण किया जाएगा तो वही गड़ी मंदिर पर स्थित बाबा श्री खेड़ापति का विशेष श्रंगार कर प्रसाद वितरण किया जाएगा तो वही छोटे हनुमान चौक में श्री पंचमुखी हनुमान जी का विशेष शृंगार कर भव्य आरती की जाएगी तत पश्चात एक भव्य भंडारे का आयोजन हनुमान सेवा समिति के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है समिति सदस्यों ने बताया कि छोटे हनुमान चौक पर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर श्री हनुमान जन्म उत्सव के पावन पर्व पर 16 अप्रैल शाम 8:00 बजे से विशाल भंडारा श्री पंचमुखी हनुमान जी की महा आरती के साथ प्रारंभ होगा भंडारे की तैयारी समिति द्वारा जोरों पर की जा रही है समिति के सदस्यों द्वारा धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है

इच्छा शक्ति को काबू कर होगी सुख समृद्धि और लब्धि की प्राप्ति – राष्ट्रसंत आचार्य डॉ दिवानन्द सुरीश्वर जी

देवास। शहर में सुतार बाखल स्थित श्री चंदाप्रभु माणिभद्र जैन श्वेतांबर मंदिर में आज शुक्रवार को श्री पद्मावति माता जी की शुक्रवारीय आरती समन्वय संघ के प्रेरक राष्ट्रीय संत आचार्य प्रवर प.पू. डॉ श्री दिवानन्दसुरीश्वर जी महाराज साहब की पावन नीश्रा में संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्री संघ के लोग उपस्थित थे।

आरती के पूर्व महाराज साहब ने मंदिर जी में मौजूद लोगो को प्रवचन भी दिए। प्रवचन में महाराज साहब ने कहा कि कुल 108 देवियां है। जिसमे से ही एक पद्मावती देवी हे। पद्मावती देवी सुख समृद्धि और लब्धि देने वाली है। सुख समृद्धि और लब्धि प्राप्त करने के लिए पद्मावती देवी की आराधना करनी चाहिए। इस अवसर पर महाराज साहब ने भक्ति के साथ मंत्रो के जाप भी कराए। महाराज साहब ने कहा आज के समय में व्यक्ति पैसे कमाता तो है फिर यह कहता है की मै पैसे तो कमाता हूं परंतु बरकत/लब्धि ही नही रहती इस पर महाराज सा ने कहा कि व्यक्ति के पास बरकत/लब्धि न होने का कारण उसकी इच्छा शक्ति है। व्यक्ति के पास जैसे ही पैसा आता हे वह अपने जीवन में अधिक सुख की तलाश करने और मनोरंजन के लिए अधिक खर्च करता है जो उसके पास हे और पर्याप्त है परंतु पैसे आ जाने पर वह उससे भी और अच्छा प्राप्त करने की और बढ़ता है। जिस वजह से वह पैसा तो खूब कमाता है परंतु बचता कुछ नही। इस पर महाराज सा ने कहा कि अगर मनुष्य अपनी ईच्छा शक्ति पर काबू करे तो उसके पास भी पैसों की बरकत/लब्धि बनी रहेगी। महाराज सा ने कहा हमारी इच्छा शक्ति पर हमारा काबू देखो में आज भी ऐसे ही सफेद रंग के वस्त्र पहनता हूं जैसे 30 वर्ष पहले पहनता था। आज के समय में तो व्यक्ति दिन में 2 से 3 बार कपड़े बदलता है और अगर घर में शादी/समारोह हो तो पांच बार तक भी। इसके बाद महाराज सा. ने पद्मावती देवी की आराधना के सही तरीके और धर्म से जुड़ी अनेक बाते कही। आयोजन में जैन श्री संघ के श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Jaya Kishori: अपने चरित्र से यदि अपनी आत्मा को संतोष मिले तभी मानो कि तुम्हारा स्वभाव सुधरा है- जया किशोरी जी

देवास। भागवत कथा का प्रत्येक प्रसंग मनुष्य के चरित्र और स्वभाव को सुधारता है। कथा श्रवण करने पर श्री कृष्ण के प्रति प्रेम ना हो, पाप से घृणा ना जागे, धर्म के प्रति प्रेरित ना हो तो ये समझना कि आपने कथा सुनी ही नही। पाप, कर्मों का नाश करती है कथा, प्रेम को बढ़ाती है कथा। पहले हम अपने मन को सुधारें, फिर जगत को सुधारने निकले। अपने चरित्र से यदि अपनी आत्मा को संतोष मिले तभी मानो कि तुम्हारा स्वभाव सुधरा है। यहां आध्यात्मिक विचार माँ गंगा जनकल्याण समिति द्वारा पुलिस ग्राउंड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन जया किशोरी जी ने व्यक्त किए।

उद्धव प्रसंग का मार्मिक चित्रण करते हुए कहा कि श्री कृष्ण के प्रति गोपियों के प्रेम, नंद बाबा का प्रेम, यशोदा का वात्सल्य का वर्णन करते हुए प्रेम और करूणा का रस बरसाते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। भगवान की रासलीला का वर्णन करते हुए आपने कहा कि भगवान की रासलीला भक्त और भगवान का मिलन आत्मा और परमात्मा का मिलन है। इस रासलीला को कामदेव असफल नही कर सका। जिस रासलीला को देखने भगवान शंकर गोपी बनकर के आए हो उस अध्यात्मिकी पराकाष्ठा वाली भगवान की रासलीला का इस भौतिक भौतिक युग में मजाक उड़ाने वाले हमारी आस्था संस्कृति और देश का मजाक बना रहे है। रासलीला का अर्थ ना जाने वाले मूर्ख है। उसके अर्थ का अनर्थ करने वाले पापी है। परमपिता परमेश्वर ने हजारो सालो से तपस्या करने वाले बड़े-बड़े ऋषियों को वरदान दिया था इस अवतार में वे गोपी बनेगी ओर भगवान के साथ साथ भक्ति, नृत्य अर्थात रासलीला करेंगे। परंतु आज के अज्ञानी यह समझ नहीं सकते, किंतु हम सनातनी को संकल्प लेना होगा कि भगवान की किसी भी लीला का मजाक बनाने वाला हमारी संस्कृति, अध्यात्म और देश का मजाक बना रहा है। वो क्षमा के लिए योग्य नही है। कथा प्रसंग में मथुरा से कृष्ण जी का आमंत्रण, कृष्ण का मथुरा जाना और कुब्जा का उद्धार करना तथा कंस वध करने का वर्णन किया। सांदीपनि आश्रम उज्जैन में शिक्षा अर्जन, वहीं सुदामा से मेत्री का वर्णन करते हुए आपने कहा कि जीवन में दरिद्रता का कारण वही बनता है, किसी के हक को खाना। भगवान के प्रति भक्ति रखने वाले भी छोटे से अपराध का बड़ा दुख प्राप्त करते है तो हम मनुष्य किस गिनती में आते है हमें गोपी की तरह प्रेम, नंद बाबा की तरह दुलार और यशोदा की तरह वात्सल्य रखना होगा। भगवान को किसी भी रूप में मानो परंतु भगवान से प्रेम करो। उद्धव प्रसंग में श्रीकृष्ण ने उद्धव की ज्ञान भक्ति के अंहकार को दूर किया और भगवान कृष्ण के प्रति गोपियों की प्रेम को दिखाया। यहीं भक्ति अंत में रूक्मणि और श्रीकृष्ण की विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए आपने कहा कि पति पति ही होता है। वो पति परमेश्वर तभी बन सकता है जब परमेश्वर जैसा काम करे। रुक्मणी विवाह की सुंदर सी झांकी प्रस्तुत की गई। व्यासपीठ की पूजा यजमान मानसिंह भाटी, लखन गोस्वामी और शैलेन्द्र वर्मा ने सपरिवार की।

आरती में विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता प्रदीप चौधरी, पूर्व पार्षद व धाकड़ समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन सिंह धाकड़, युवा नेता विजेन्द्र सिंह राणा, युवा पत्रकार धीरज सेन, रवि यादव आदि उपस्थित थे। अतिथि का सम्मान रोहित गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती

बरोठा (नितेश नागर)। समीपस्थ ग्राम भाटखेड़ी में बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन पर्व पर भाटखेड़ी के सागर सिंह धाकड़ (दबंग), अवधेश परमार, प्रेम परमार, रवि बामनिया, राजकुमार बामनिया, बबलू बामनिया, अर्जुन बामनिया, दीपक परमार, लखन परमार,और सभी ग्रामीण जनों ने बाबा भीम राव अम्बेडकर की आरती कर फूल माला एवम पुष्प वर्षा कर जयंति मनाई और जयंती पर्व पर राजकुमार बामनिया ने (नाश्ता) प्रसाद का वितरण कर पटाखे जला कर इस दिवस को भव्य रूप से मनाया गया ।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव सतवास में धूमधाम से मनाया गया

सतवास(बालकृष्ण शर्मा) : जैन धर्म के 24वे तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव देश भर में बड़ी श्रद्धा एवम भक्तिभाव पूर्वक मनाया गगा। इसी क्रम में सतवास नगर में भी बिभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ इस शुभ दिवस को मनाया। सूर्योदय के साथ ही श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सतवास नगर जिनालय में प्रातःकालीन मांगलिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी, मंगलाष्टक, अभिषेक, शांतिधारा, विशेष पूजन आदि कार्यक्रम सम्पन्न हुये। प्रातःकाल 8 बजे श्रीजी को पालकी में विराजमान कर पूर्ण उत्साह के साथ भक्तिगीतों के साथ बेंड बाजे, के साथ सम्पूर्ण जैन समाज के नर-नारी, बाल-बृद्ध एकत्रित होकर एक बृहद शोभायात्रा के रूप में सतवास नगर में प्रातः निकलें।

शोभायात्रा मन्दिर जी से प्रातः 8 बजे शुरू होकर ,कन्नौद नाका, हनुमान मंदिर तालाब, सदर बाजार, बस स्टेंड होते हुये वापस मन्दिर पहुँची ।
कार्यक्रम में आज भगवान महावीर स्वामी को रथ में विराजमान एवं नगरभ्रमण तथा कलशाभिषेक का सौभाग्य राजेश अतिशय जैन, पालना में बालक महावीर को विराजमान एवं पालना झुलाने का सौभाग्य पीयूष सतीश जैन तथा शाम को महाआरती का सौभाग्य पवन हर्ष कासलीवाल सपरिवार सतवास को सौभाग्य प्राप्त हुआ
वैश्य समाज द्वारा 3 जगह, जोशीला परिवार, लाला पटेल, मानधन्या परिवार गिरधरगोपाल राठी, अनिल कसेरा, भाजपा कार्यालय आदि लोगो ने स्वागत किया

सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत भाजयुमो का महा टीकाकरण अभियान

देवास | केंद्र सरकार द्वारा 12 से 18 वर्ष के बच्चो को नि:शुल्क टीकाकरण अभियान कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश आह्वान पर सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत टीककरण जागरूकता अभियान को भारतीय जनता युवा मोर्चा देवास ने संपूर्ण जिले में आयोजित किया ।
जिला मिडिया प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत जिले में टीकाकारण अभियान प्रभारी एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी के निर्देश पर सभी भाजयुमो जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों एवं युवा कार्यकर्ताओ ने सभी टिकाकरण केंद्रों पर जाकर 12से 18 वर्षों तक के किशोर एवं किशोरियों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर उससे होने वाले फायदे के बारे में बताया एवं इस कार्य में लगे स्वास्थ कर्मियों एवं नर्सिंग स्टाफ का भी अभिवादन किया।
जिला अध्यक्ष राम सोनी बागली स्थित शासकीय कन्या विद्यालय टीकाकरण केंद्र जाकर कार्यक्रम में भाग लिया एवं संबोधित करते हुए कहा कि
बच्‍चो के शरीर मे रोग प्रतिरक्षण हेतु टीके लगाए जाते हैं जिससे बच्‍चो के शरीर की रोग से लडने की शक्ति बढती है। टीकाकरण से बच्‍चों मे कई सक्रांमक बीमारियों की रोकथाम होती है तथा समुदाय के स्‍वास्‍थ्‍य के स्‍तर मे सुधार होता है। आप सभी अपना समय आने पर टिके के दोनो डोज अवश्य लगाए तथा अपने आस पास रहने वालों मित्रों, साथियों को भी इसके लिए प्रेरित करे। इसी दौरान 19000 टिको के डोज सफलता पूर्वक लगाने पर स्वास्थ कर्मी रेखा नागर का भी अभिनन्दन किया एवं उपस्थित छात्रों को फ्रूटी प्रदान की गई ।
जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सभी जिला मुख्यालय सहित 20 मंडल केंद्रों पर किया गया ।

समय और स्वार्थ की चाल बहुत ही गहरी होती है पंडित कमलेश जी शास्त्री

बिजवाड विजेश्वर धाम मे चल रही श्री राम कथा

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)समय और स्वार्थ की चाल बहुत ही गहरी होती हैं जिसका आज तक कोई पार नहीं पा सका अर्थात जब समय करवट लेता हैं और साथ साथ में मानव विचार में स्वार्थ की भावना पैर पसारती हैं जब अपने ही पराए हो जाते हैं उक्त वचन विजेश्वर धाम बिजवाड़ में महिला मंडल द्वारा चल रही श्रीराम कथा के छठे दिवस में पंडित श्री कमलेश जी शास्त्री ने कही आपने कहा कि रामराज्य में रामतिलक के सुखमय पलों की सहनाइयाँ गूंजने ही वाली थी कि माता कैकई को भरत का मौह सताने लगा और स्वार्थ की नीति में प्रभु श्रीराम को राजतिलक की जगह चौदह वर्ष का कठोर वनवास विरासत में मिला लेकिन परिस्थितियां जो भी हो प्रभु श्रीराम ने हर एक वचन को रघुकुल की मर्यादा बनी रहे वही कार्य को श्रेष्ठ समझा और जानकी लखन को साथ लेकर वनवास को चल दिये राम काज के लिए आपने कहा कि हमें अपने जीवन में भी आज हर समय चाहे विपरीत मिले हमें राम नाम को आधार बना कर मर्यादा में ही सफलता मिल सकती हैं प्रमोद व्यास व विजयसिंह परिहार ने सपत्नीक व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे

चांदी के रथ पर विराजमान होकर भगवान महावीर ने किया नगर भ्रमण

• महावीर जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में हज़ारो श्रद्धालुजन शोभायात्रा में हुए शामिल, जगह-जगह किया गया स्वागत

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। गुरुवार को जियो और जिने दो का अमर संदेश देकर अहिंसा का पाठ सम्पूर्ण विश्व को पढ़ाने वाले जैन जगत के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामीजी का जन्म कल्याणक दिवस महावीर जंयती जैन श्री संघ समाज द्वारा अपूर्व हर्षाेल्लास एवं भक्ति भावना व बैंड बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से शोभा यात्रा निकालकर श्री संघ द्वारा लड्डू की प्रभावना वितरण की गई।

शोभा यात्रा मैं जैन श्री संघ के घरों से भगवान महावीर की गवली अक्षत श्रीफल रुपए से महिलाओं द्वारा की गई। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह चावड़ा व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल जितेंद्र मंडलोई राकेश सिंधल राजेश शर्मा दीपेश नगर आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा अंबेडकर जयंती मनाई गई, अजा वर्ग के बुजुर्गो और शासकीय सेवकों का किया स्वागत

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)पानीगांव के रामदेव चौक सेवा बस्ती में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर अनुसूचित जाति वर्ग के बुजुर्गो, शासकीय शिक्षकों तथा टीसीएस इंदौर में असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर सूरज हरिप्रसाद का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र एस जाट, सरपंच प्रतिनिधि पवन अकोतिया, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर जाट, सचिन भूतड़ा, मनोहर गवली, मनोहर राणा, ओकप्रकाश गवली, जितेंद्र पेरवाल, राकेश गवली, राजेश गंगवाल, जीतू गवली, रामोतार गंगवाल, सुनील पावरी, नंदकिशोर गंगवाल, जितेंद्र नागवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे