देवास। एसडीएम श्री प्रदीप सोनी ने बताया कि ग्राम बिलावली शासकीय मंदिर शिव मंदिर में आज से मंदिर का संचालन शासकीय समिति ही करेगी। अन्य किसी का हस्तक्षेप नही होगा। उन्होंने बताया कि मंदिर कार्यालय, शासकीय देवस्थान मंदिर समिति, शासकीय दान पेटी इत्यादि कार्य किए गए है।
Category: देवास
संत का गुण है अच्छाई का दर्शन सच्चाई का.. श्रवणप्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन हुआ नाकोड़ा भैरवजी का
देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर तीन दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव के द्वितीय दिवस धर्मसभा, नाकोड़ा भैरवजी का पूजन, सम्मान समारोह के साथ भुवनभानु की जीवनगाथा डाक्युमेंट्री का प्रदर्शन किया गया ।
यह महोत्सव टेकरी स्थित शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर गुरूदेव भुवनभानु सूरि जी एवं नाकोड़ा भैरवजी की प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। प्रभु, गुरू एवं धर्म की सेवा करने के साथ ही साथ प्रेेरणादायी कार्य के रूप में मंदिर के अस्वस्थ कर्मचारी कैलाश सिसोदिया को संपूर्ण समाज द्वारा 2 लाख 64 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर गुुरूदेव भुवनभानु सूरि के जीवन चारित्र पर आधारित समर्पण से मिलते हैं गुरूवर नामक विशाल धर्मसभा को उपदेशित करते हुए अनुयोगाचार्य श्री वीररत्न विजयजी म.सा. ने कहा कि संत अपनी पांचों इंद्रियों से परोपकार का कार्य ही करते हैं। सच्चा संत वही है जो अच्छाई का दर्शन और सच्चाई का श्रवण करे। संत के चेहरे पर हमेशा प्रसन्नता, हृदय में दया, अंतरमन में कोमलता ओर जुबा से अमृत ही बरसता रहता है। स्वाध्याय ही संत का सच्चा सुख है। ऐसे ही गुरूदेव थे भुवनभानु सूरिश्वर जी। गुरूवर ने अपने जीवन में 108 वर्धमान ओली तपस्या की, आपके 108 शिष्य थे और आपने 108 ग्रंथोंं की रचना की। गुरूदेव की प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हम गुरू से यही कामना करें कि आपके जीवन के सद्गुण हमारे जीवन में समाहित हो जाए और हम भी आत्मा से महात्मा ओर महात्मा से परमात्मा बनने का सफर तय कर सकें। प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि महोत्सव केे द्वितीय दिवस प्रतिष्ठा के अंतर्गत लाभ लेने वाले सभी पुण्यशालियों का सम्मान किया गया। दोपहर 12.39 बजे से प्रतिष्ठित होने वाले नाकोड़ा भैरव जी का महापूजन एवं हवन किया गया। शाम को स्वामिवात्सल्य का आयोजन हुआ । जिसका लाभ भाग्यश्री परिवार ने प्राप्त किया। रात्रि महाआरती के पश्चात भुवनभानु की जीवनगाथा वृत्तचित्र के साथ बच्चों एवं महिलाओं ने मनभावन नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
देशभर के विद्यालयो में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर का छात्र माधव प्राप्त किया प्रथम स्थान
देवास। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित अखिल भारती छात्र निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती मंदिर विजयनगर के कक्षा पंचम का छात्र माधव शैलेन्द्र जोशी ने सरस्वती विद्यालय प्रतिष्ठान का नाम रोशन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस निबंध प्रतियोगिता में देश भर के विद्यालयों को भैया / बहिन शामिल होते है। ज्ञातव्य है कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों को छात्रों में स्थापित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरूक्षेत्र द्वारा निबंध एवं संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाती है। सरस्वती विद्या मंदिर विजयनगर द्वारा इस वर्ष संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कुल 16 विद्यालय के 1173 विद्यार्थी प्रतिभागी बने है।
छात्र माधव जोशी की इस बौद्धिक स्वर्णिम सफलता पर संस्था प्राचार्य श्रीमती इन्दिरा शर्मा, विद्यालयनीय समिति के सचिव श्री सतीश जी मुकाती, बौद्धिक प्रमुख श्री प्रफुल्ल रावल संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रमुख श्रीमती रागिनी अग्रवाल व श्री संदीप पाटील सहित विद्यालय परिवार ने उसे शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख किशोर सनस ने दी।
सतीश उर्फ सोहेल सैयद ने यूवती के साथ की छेड़छाड़, प्रकरण दर्ज
देवास/टोंकखुर्द (विकेश जैन)। सोमवार को देवास जिले के ग्राम कन्हैरिया निवासी युवती अपने भाई धारा सिंह एवं गांव के सरपंच राजेंद्र बगानिया के साथ थाने पर पहुंची व एक लडके के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसपर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
युवती ने बताया कि वह टोंकखुर्द कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। करीब एक माह पूर्व सतीश उर्फ सोहेल सैयद निवासी टोंकखुर्द ने उसे इंस्टाग्राम पर रिक्वेस्ट भेजी थी। जो उसने स्वीकार कर ली थी। इस कारण से उसकी सतीश उर्फ सोहैल से दोस्ती हो गई थी। जब युवती घर पर अकेली थी उसके माता-पिता खेत पर गए थे तब सोहेल ने युवती को फोन लगाकर बोला कि मैं तेरे घर पर आ रहा हूं। थोड़ी देर में सोहेल युवती के घर मोटर साइकिल से पहुंचा व घर में अंदर घुसकर युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। सतीश उर्फ सोहैल ने युवती के दोनों हाथ पकड़ कर युवती को उसकी तरफ खींचने लगा युवती ने छेड़खानी करने से मना किया तो। सोहेल ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। युवती के जोर से चिल्लाने पर पड़ोसी अजय देवलिया व अजय बगानिया आ गए। इन दोनों व गांव के अन्य लोगों ने सतीश उर्फ सोहेल को पकड़ लिया। गांव वाले सोहेल को पकड़ कर टोंकखुर्द थाने पर लाए। व सतीश उर्फ सोहेल सैयद के खिलाफ टोंकखुर्द थाना ने धारा 452,452 क ,356, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया है।
विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन,1238 लोगों ने लिया स्स्वास्थ्य लाभ स्वास्थ्य लाभ
टोकखुर्द (विकेश जैन)। सोमवार को शासन के निर्देशानुसार विकास खंड स्तरीय विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संपन्न हुआ।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विधायक सज्जनसिंह वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल मंडल उपाध्यक्ष सचिन सेंधव महामंत्री जितेंद्र मंडलोई प्रदेश बाल युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुप्ता विधायक प्रतिनिधि रविन्द्रसिंह गौर नगर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ पटेल राजेश धाकड़ जितेंद्र गालोदिया सुमेर सिंह यादव व अशोक शर्मा अतिक शेख उपस्थित थे विधायक वर्मा ने कहा कि ऐसे शिविरों का लाभ दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के आम व्यक्ति को मिलना चाहिए। ताकि ऐसे शिविरों को लगाने का लाभ प्राप्त हो। पश्चात स्वास्थ्य अमले को कोरोना काल में की गई सेवाओं को याद कर प्रशंसा भी की। मंडल अध्यक्ष पटेल ने कहा कि शासन की मंशा अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी मे हर विकासखंड स्तर पर विशाल स्वास्थ्य मेलो का आयोजन किया जा रहा है। ताकि आम व्यक्ति ऐसे शिविरों में अपना इलाज करवा सके। बी एम ओ डा रामपाल सुनवानिया ने स्वास्थ्य मेले की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम अभिषेक सिह, डीएचओ डा एम के जोशी,डीपीएम कामाक्षी दुबे, तहसीलदार राधा मंहत ने स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया।
स्वास्थ मेले डॉ फेमीदा कुरेशी डॉ राजेश चौधरी डॉ शुभम ठाकुर डॉ शबिना मंसूरी में बीईई गोवर्धन सिंह पारसनिया, बीपीएम नीखिलेश बरोरे, बीसीएम सारिका काजी, कृष्णमूर्ति शिवहरे, राकेश चौहान, विक्रमसिंह अमजेरिया,पहलादसिह लबरावदिया, गुलरेज शेख, जयश्री बोराडे,भारती शितौले, शशिकला खींची ज्योति यादव वर्षा गेहलोत, सीएच ओ, एएन एम, आशा सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन मनोहर सिंह सेंधव ने किया। आभार बीएमओ डॉ रामपाल सुनवानिया ने माना।
सड़क सुरक्षा के लिए घर घर जा बता रहे नियम
भोरासा निप्र(अभय नागर) : देवास भोपाल कॉरिडोर फोर लेन प्रबंधन द्वारा दुर्घटना कम करने और आए दिन हो रहे दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिए सी एस आर के तहत टीम बना कर देवास भोपाल सड़क से लगे पंद्रह पंचायतो में घर घर जा कर परिवार के सदस्यों को दुर्घटना के दुष्परिणाम और नियम पालन के फायदे समझाए जा रहे है। डी बी सी पी एल – सी एस आर प्रबंधक ने बताया की हमारी कम्पनी सतत कर्मचारियों और ग्रामीणों के सुरक्षा के लिए ब्यवसाईक सामाजिक दाईत्व निर्वहन में तत्पर है ,पंचायतो व् ग्रामीणों में सुरक्षा के लिए जागरूकता लाने के लिए निः शुल्क जी डी ए व रिटेल स्किल सेंटर व् उनके बच्चों के साथ खेल के माध्यम से भावनात्मक रूप से जुड़ कर सुरक्षा जागरूकता लाने का प्रयास सतत करते रहती है, साथ ही गांव से चौराहा के माध्यम से हाइवे पर जाने के सुरक्षित तरीको से अवगत कराती है। डी बी सी पी एल – सी एस आर प्रबंधक ने चर्चा में बताया की कम्पनी का उद्देश्य लोगो को मानव जीवन मूल्य व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है, ताकि आम जन हेल्मेट, सीटवेल्ट,गतिसीमा , ओवर टेक , मोबाइल पर बात न करने, बाईक पर तीन सवारी न बिठाने, रात्रि मे डीपर का प्रयोग करने आदी यातायात नियमों का महत्व समझे और आये दिन हो रही मौतो को रोका जा सके। इस मौके पर मैजिक बस आर पी कैलाश राठौड़ पंचायत अध्यक्ष हेमराज वर्मा , प्रतिनिधि राजू कैथवास, राहुल वर्मा व् सभी सम्माननीय उपस्थित थे।
वन विभाग द्वारा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया
बरोठा (नितेश नागर)। वन विभाग द्वारा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया । ग्राम बरोठा के नजदीक स्थित ग्राम कालोदिया में वन विभाग की टीम द्वारा ,वन संरक्षण श्री पी एन मिश्रा के निर्देशन में उप वन मंडल अधिकारी श्री संतोष शुक्ला व वन परिक्षेत्र अधिकारी देवास श्री डीएस चौहान के निर्देशन में जीवन सिंह पिता सवाई सिंह द्वारा बीट बरोठा के कक्ष क्रमांक 09 में अतिक्रमण की गई भूमि जीरो पॉइंट 50 हेक्टेयर को मुक्त कराया गया । तथा जेसीबी द्वारा कंटूर खुद वाई गई, पूरी कार्यवाही के दौरान परिक्षेत्र सहायक देवास श्री किशन कुरील ,वनरक्षक सुरेश नरवरिया, विजय चौधरी, गणपत सिंह ,अंकित मंडलोई ,कमल परमार, किरण राठौर, कविता कोर एवं अन्य साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
Dewas : जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहरीला पदार्थ…
देवास। शहर के ग्राम लोहारी में रहने वाले एक परिवार में जमीन के आपसी विवाद के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खानें के बाद चारो को उपचार के लिए विनायक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के बाद तीन की स्थिति ठीक हे वही एक की हालत अन्यो के मुकाबले गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार लोहारी गांव में रहने वाले पति पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाया है।
जहर खाने वाले के नाम सुनील मुकाती उम्र 45 वर्ष, सागर बाई उम्र 40 वर्ष, चेतन 16 वर्ष, महिमा 19 वर्ष ने खाया है।
बताया जा रहा है सुनील का उसके पिता के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसके पिता राधेश्याम मुकाती जमीन को बेच रहे थे। सुनील ने पिता को जमीन ना बेचने का कहते हुए कहा कि ज़मीन मत बेचो वर्ना हम कहा जायेंगे। अगर आप जमीन बेचोगे तो हम कुछ खा पी लेंगे जिसपर उसके पिता ने कहा कि तुमको जो करना है जो खाना पीना है खा लो में तो जमीन बेचूंगा।
सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया की मामले की पूरी तरह से जॉच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।
मृत्युंजय जोशी सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी दिल्ली द्वारा दी जाने वाली जीविका फेलोशिप के लिए हुए चयनित
देवास : मृत्युंजय जोशी भारत के जाने माने संस्थान सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी, दिल्ली द्वारा दी जाने वाली प्रतिष्ठित जीविका फेलोशिप के लिए चयनित हुए हैं, जिसका कार्यकाल 1 वर्ष का होगाI जीविका फेलोशिप के माध्यम से वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए कानूनी प्रशिक्षण लागू करने और स्ट्रीट वेंडरों को उनके अधिकारों को लागू करने में सहायता करने एवं सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी (सीसीएस) में वरिष्ठ टीम के सदस्यों के साथ कार्य करने और भारतीय नीति परिदृश्य में अनुसंधान को समझने का अवसर प्रदान करेगीI जीविका फेलोशिप का मूलतः लक्ष्य स्ट्रीट वेंडर्स की समस्याओं के समाधानों को उन तक पहुँचाकर जमीनी स्तर पर लागू करने में सहायता करना हैI इस फेलोशिप के माध्यम से नेशनल हॉकर्स फेडरेशन के साथ भी कार्य करने का अनुभव प्राप्त होगाI
मृत्युंजय जोशी, सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नोएडा से बीबीए एलएलबी की पढ़ाई कर रहे है । मृत्युंजय जोशी की प्रारंभिक शिक्षा खातेगांव क्षेत्र के ग्राम कोलारी के एक निजी स्कूल से प्रारंभ हुई एवं कक्षा 10वीं और 12वी (वाणिज्य संकाय) की पढ़ाई पुष्पदीप इंटरनेशनल स्कूल खातेगांव से की।
कक्षा 9 वी से ही लॉ में रुचि रखने वाले मृत्युंजय ने एक अच्छे महाविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर सफलतापूर्वक भारत के जाने माने महाविद्यालय सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नोएडा में प्रवेश प्राप्त कियाI मृत्युंजय जोशी भारतीय छात्र संसद म.प्र. के राज्य समन्वयक एवं भारतीय राष्ट्रीय युवा परिषद के प्रदेश सचिव है एवं कानून क्षेत्र में भारत के जाने माने लॉ पोर्टल बार एंड बेंच, लॉक्टोपस, नीति मंथन, इंडियन नेशनल बार एशोसिएशन, नवज्योति फाउंडेशन एवं एड इंडिया के साथ कार्यरत है।
श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर में त्रि दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव 19 से 21 अप्रैल तक
टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर होगी देव गुरु की प्राण प्रतिष्ठा
देवास। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर तुकोगंज रोड पर 19 से 21 अप्रैल तक त्रि दिवसीय जिनेंद्र भक्ति महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर गुरुदेव आचार्य श्री भुवनभानु सुरीश्वरजी एवं अधिष्ठायक देव श्री नाकोड़ा भैरव जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में यह आयोजन किया जा रहा है। पूज्य अनुयोगाचार्य श्री वीररत्न विजय जी म सा एवं साध्वीजी विजयप्रभा श्रीजी म सा की निश्रा में यह आयोजन संपन्न होगा। संपूर्ण आयोजन का लाभ अभय, सुभाष, अरुण, नितिन, मांगीलाल जैन भाग्यश्री परिवार द्वारा लिया जा रहा है। गुरुदेव की प्रतिष्ठा का संपूर्ण लाभ विनय कुमार प्रेमचंद जैन ने प्राप्त किया । नाकोड़ा भैरव जी का गोखला निर्माण प्रमिला दलीचंद बाफना पुना , मूर्ति रचना देवाशीष कोठारी ,अशोक जैन एवं प्रतिष्ठा कैलाश कुमार इंदरमल जैन भोमियाजी परिवार ने प्राप्त की ।
महोत्सव की जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि 19 अप्रैल को प्रात 8.15 बजे मंडी धर्मशाला से प्रतिष्ठित होने वाली प्रतिमा एवं गुरुदेव के नगर प्रवेश की विशिष्ट संघ पूजन के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी। तत्पश्चात पूज्य श्री का प्रवचन, कामली अर्पण एवं गुरु पूजन का चढ़ावा होगा। दोपहर 12.39 बजे बजे से 108 पार्श्वनाथ महापूजन का दिव्य अनुष्ठान होगा। रात्रि में प्रभु भक्ति की जावेगी । 20 अप्रैल को प्रातरू समर्पण से मिलते हैं गुरुवार विषय पर गुरुदेव के प्रेरक प्रवचन होंगे । दोपहर 12.39 बजे से श्री नाकोड़ा भैरवजी का महापूजन एवं चमत्कारिक हवन होगा। सायं 5 बजे मंडी धर्मशाला पर श्री संघ का स्वामी वात्सल्य होगा। रात्रि को रंगारंग नाटक का मंचन एवं भक्ति भावना का आयोजन होगा। 21 अप्रैल प्रात 7 बजे टेकरी स्थित जैन मंदिर पर स्नात्र महोत्सव एवं नवकारशी होगी। तत्पश्चात 18 अभिषेक महापूजन विधान संपन्न किया जावेगा । अपरान्ह 11.15 बजे प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ एवं प्राण प्रतिष्ठा होगी । टेकरी पर दोपहर 12.30 बजे श्री संघ का स्वामी वात्सल्य आयोजन होगा। ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों ने सकल श्री संघ से महोत्सव सफल बनाने की अपील की है
