सर्च वारंट के साथ तलाशी में इमारती लकड़ी के साथ कटर मशीन सहित औजार जप्त

खातेगांव (चंचल भारतीय)। वन परिक्षेत्र अंतर्गत शनिवार को वनमंडलाधिकारी देवास पी एन मिश्रा व उपमंडल अधिकारी कन्नौद एस एल यादव के मार्गदर्शन में खातेगांव तहसील के ग्राम बड़ी बरछा मैं अपंजीकृत सुतारी कारीगर दिनेश एवं सत्या पिता हीरालाल के निवास घर पर तलाशी वारंट को तामिल करवाकर तलाशी के दौरान घर के आंगन बाड़े में एवं घर के अंदर कमरे में अवैध रूप से रखी सागवान लकड़ी 30 नग, 0.150 धनमीटर एवं लकड़ी के औजार की कटर मशीन ,मोटर सुतारी कार्य के समस्त औजार की जप्ती की कर भारतीय वन अधिनियम एवम म प्र वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी खातेगांव सुश्री वंदना ठाकुर, डिप्टी रेंजर मानसिंह गोंड, गोविंद व्यास, दरियाव सिंह परते, कैलाश वाघ, तेज सिंह पवार, साधु सिंह चौहान, वनरक्षक- गौरान तिवारी, प्रियंका शर्मा, अर्चना नागराज, मालती शर्मा, राहुल देव, सत्यनारायण निनामा, के.के मिश्रा , स्थाई कर्मी नारायण सिंह राजपूत, राजू श्रीवास आदि ने जब्ती की कार्रवाई में सराहनीय योगदान रहा।

Adventure Fest Dewas 2022 : एडवेंचर फेस्ट 2022 का हुआ आगाज, विभिन्न कलाकारों ने दी प्रस्तुति

• फेस्ट में कल शाम 7 बजे होगा कल्चरल नाईट का आयोजन

देवास। इंदौर-भोपाल बायपास पर स्थित शंकरगढ़ की पहाड़ी पर शनिवार से पांच दिवसीय एडवेंचर फेस्ट की शुरुआत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ हुई। इस दौरान मलखंब, कराते, कथक नृत्य, योग आदि की प्रस्तुति ने मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। यहां 16 मार्च तक विविध मनोरंजक गतिविधियों का लुत्फ शहरवासी उठा सकेंगे। नगर निगम द्वारा आयोजित किए जा रहे एडवेंचर फेस्ट की शुरुआत योगासन से हुई। योग साधकों ने जटिल व्यायाम और योग क्रिया की प्रस्तुति देते हुए जीवन में योग का महत्व बताया। इसके साथ ही शाजापुर की मलखंब टीम के पहलवानों ने मलखंब पर शारीरिक गतिविधियों से हैरत अंगेज प्रस्तुति दी। इसी प्रकार देवास जिला कराते संघ के बालक-बालिकाओं ने कराते के माध्यम से आत्मनिर्भरता के ुगुर सिखाए। छोटे बच्चों ने कराते की अलग-अलग प्रक्रिया दिखाते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के दौरान घुंघरू डांस एकेडमी की अनुष्का जोशी एवं मुस्कान गोस्वामी ने कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
मिट्टी से बर्तन बनाने की सीखी कला-

प्राचीनकाल से कठपुतलियों का प्रदर्शन मनोरंजन का महत्वपूर्ण माध्यम रहा है। एडवेंचर फेस्ट में शामिल होने के लिए आए इंदौर के विनोद चौहान ने कठपुतलियों की उम्दा प्रस्तुति दी। एडवेंचर फेस्ट में आए शहरवासियों ने मिट्टी से कलात्मक बर्तन बनाने की कला भी सीखी। अंबाराम जी ने मिट्टी से सुंदर बर्तन बनाकर दिखाए।
कल्चरल नाइट 13 को-

13 मार्च को शाम 7 बजे कल्चरल नाइट का आयोजन किया जाएगा। जबकि 16 मार्च को समापन अवसर पर शाम 7 बजे से गायिका आंकाक्षा शर्मा का लाइव कन्सर्ट होगा। शंकरगढ़ पहाड़ी पर आने वाले नागरिकों और बच्चों के लिए फूड जोन, किड्स जोन एवं छोटा मेला बाजार भी लगाया गया है। इनमें बच्चों के पसंद के खिलौने, खेल सामग्री उपलब्ध है। झूले तथा स्वादिष्ट व्यंजन के साथ चाट-चौपाटी की व्यवस्था की गई है।
यहां से है आवागमन की सुविधा-
एडवेंचर फेस्ट आयोजन स्थल पर जाने के लिए मुख्य बस स्टैंड, विकासनगर चौराहा व बालगढ़ मॉडल स्कूल चौराहा से सुबह 8 बजे से निरंतर सिटी बस का संचालन किया जा रहा है।
परिवार सहित आएं और लुत्फ उठाएं-
नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने कहा कि निगम द्वारा स्वस्थ्य मनोरंजन के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। शंकरगढ़ की पहाड़ी पर शहरवासी पैरासेलिंग, जीप सफारी, जिपलाइन, रॉक क्लाइंबिंग, आर्चरी, टारगेट शूटिंग जैसी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। यहां निगम द्वारा फूड जोन, मनोरंजन के लिए गीत संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिकल नाइट एवं डांस का आयोजन भी किया जा रहा है। शहरवासी परिवार सहित यहां आए और प्राकृतिक वातावरण में विभिन्न गतिविधियों का लुत्फ उठाएं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर महेंद्रसिंह कवचे, एसडीएम प्रदीप सोनी, नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान, डीएफओ पीएन मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु मोदी, अर्जुन चौधरी, रामचरण पटेल, कांग्रेस नेता विक्रम पटेल, निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, मुशाहिद हन्फी, इंदुप्रभा भारती, पलक श्रीवास्तव, स्वास्थ्य निरीक्षक राजू सांगते, भूषण पंवार, ओमप्रकाश पथरोड़ सहित आशादीप स्कूल के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन आर.जे. नीतू ने किया।

Dewas Mata Tekri : माता टेकरी पर बनेगा नया शंखद्वार, होंगे करोड़ो के निर्माण कार्य

देवास। शहर में प्रसिद्ध माता टेकरी पर करोड़ो रूपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य होने जा रहा है। नगर निगम ने बीते 18 फरवरी को एक विज्ञप्ति जारी कर विभिन्न निर्माण कार्य के लिए निविदा आमंत्रण जारी की थी। जिसमे बताया गया था कि माता टेकरी पर नीचे अन्नक्षेत्र के पास 1 करोड़ 23 लाख रुपए की अनुमानित लागत से एक प्रवचन हॉल का निर्माण होगा। माता टेकरी के रपट मार्ग पर 87 लाख रुपए की अनुमानित लागत से एक नवीन शंखद्वार का निर्माण भी होगा। इसी के साथ टेकरी पर प्लाजा एंड वॉल निर्माण और टेकरी पर स्थित हनुमानजी की प्रतिमा के आस पास रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य भी होगा जिसकी अनुमानित लागत क्रमश 82.30 लाख व 20 लाख है।
आगामी समय मे 26 सितंबर से नवरात्रि प्रारंभ होगा जिसके पूर्व यह सभी निर्माण कार्य पूरे होने का अनुमान है।

शक्ति माता मंदिर में चल रही नानी बाई रो मायरो चतुर्थ दिन के अवसर पर सभी प्रकार से मायरा सम्पन किया गया

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। नगर में शक्ति माता मंदिर परिसर में चल रही नानी बाई रो मायरो चतुर्थ दिन के अवसर पर कथा प्रसंग द्वारा भगवान कृष्ण ने नरसिंग मेहता की पुकार सुनकर नानी बाई मायरो उपस्थित होकर माता रूखमणी द्वारा सभी प्रकार से मायरा सम्पन किया गया।

इस प्रसंग का वर्णन सुश्री मोनिका दीदी द्वारा संगीतमय प्रस्तुति की गई। नगर की महिलाएं नानी बाई रो मायरो अपने-अपने घरों से लेकर आई व सप्रेम भेंट कि। समापन दौरान में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ठा, महेंद्र सिंह चावड़ा द्वारा व्यास पूजा एवं आरती की गई। एवं मोनिका दीदी शर्मा व मंडली का स्वागत सत्कार किया। एवं सप्रेम भेंट दी। शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मंजू गुप्ता उपाध्यक्ष किरण व्यास सचिव शोभा चौहान एवं महिला मंडल द्वारा श्रद्धालु जनों का आभार प्रदर्शन किया गया।

Dewas: तीन दिन से लापता बुजुर्ग सांवरिया सेठ में मिले

देवास। शहर के ताराणी कॉलोनी के आनंद बाग निवासी मोहनलाल पटेल बीते दिनो नर्मदा बैंक में किसी काम से गए थे। तभी से वह वापिस घर नही लौटे थे जिसके बाद उनके पुत्र ने मनोज पटेल ने शहर के सिटी कोतवाली में उनके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

लेकिन जब आज 12 मार्च शनिवार को शहर के आनंद स्वीट्स (एलनबी क्लब के सामने) के संचालक/ भारत तिब्बत समन्वयक संघ के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चावड़ा व भूपेंद्र ठाकुर दर्शन करने सांवरिया सेठ राजस्थान पहुँचे थे। जहाँ उन्हें मोहनलाल पटेल मिले जिन्हें वह साथ लेकर देवास आ रहे हैं। धर्मेंद्र चावड़ा व भूपेंद्र ठाकुर के बताए अनुसार वह मोहनलालजी को लेकर देवास के लिए निकल गए है। मोहन जी के पुत्र ने बताया कि पिताजी के घर पहुँचने के बाद ही उनके घर से बिना बताए जाने का कारण स्पष्ठ हो पाएगा।

Dewas : विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न

टोंकखुर(विकेश जैन)। भाजपा मंडल ने विधान सभा चुनावों में चार राज्यो में भाजपा की जीत पर पंडित दिन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। तथा जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया और मिठाईयां बाटी। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने कहा की मोदी जी की लोकप्रियता का द्योतक है यह चुनाव परिणाम। भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्याम गालोंदिया ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत में मोदी जी के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास व गरीबों के हित में केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मुख्य भूमिका रही है।

मंडल उपाध्यक्ष सचिन सेंधव ने कहा कि जनता ने मोदी जी व योगी के काम पर वोट देकर एक बार फिर भाजपा पर विश्वास किया है। मंडल महामंत्री जितेंद्र मंडलोई ने कहा की आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी हैट्रिक लगाकर तीसरी बार प्रधान मंत्री बनेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ केलोदिया, बालकृष्ण गहलोद अशोक साहू अरुण बैरागी सुरेश अधिकारी राजेश साहू राजेश शर्मा, दीपेश नागर, बालकृष्ण गहलोत महेश सोनी दिलीप गालोदिया नगर में ढोल धमाके से जुलूस निकाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भा ज पा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बाबा भवॅरनाथ महाराज के 10 दिवसीय मेले का समापन हुआ ।

मंडल अध्यक्ष राजपूत सहित अतिथि मेला समापन में पहुंचे

भौंरासा (अभय नागर)। । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर भौंरासा में नगर परिषद द्वारा बाबा भॅंवरनाथ महाराज का मेला लगाया गया यह अति प्राचीन प्रसिद्ध ऐतिहासिक धार्मिक मेला 1मार्च से 10 मार्च तक चला ।
इस सांस्कृतिक मेले का समापन 10 मार्च को शाम 7 बजे अतिथियों के द्वारा समापन किया ।

भौंरासा मे बाबा भवर नाथ महाराज मेला का समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री राजेश यादव महामंत्री मनीष सोलंकी विशेष अतिथि सोनकच्छ मंडल के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोरिया संस्कृत पर्यटक विभाग मंत्री के प्रतिनिधि सतनारायण परमार लोकेश जी शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं भाजपा के वरिष्ठ नेता तेज सिंह बघेल ने सर्व प्रथम बाबा भवर नाथ महाराज की पूजा अर्चना कर पुष्प माला भेट कर मंच पर बाबा भवर नाथ महाराज के चित्र एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया अतिथियों का स्वागत पुष्प माला से मंडल उपाध्यक्ष जय सिंह राणा । सुमेर सिंह नागर ।सुरेश चंद्र मालवीय ।मंडल मीडिया प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल ने किया मंच से अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन भाषण द्वारा प्रमोद पालीवाल द्वारा कर कार्यक्रम को गति दी अतिथियों द्वारा मंदिर पुजारी बबलू चंद्रशेखर महाराज का साफा बांधकर पुष्पमाला से स्वागत अभिनंदन पत्र एवं शील्ड प्रदान की एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सविता सोनी. भौरासा थाना प्रभारी रितेश पाटील बाबा भोलेनाथ के मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने मे अहम भूमिका निभाई इनका भी साफा पहनाकर पुष्पमाला से स्वागत अभिनंदन पत्र एंव शील्ड देकर सम्मानित किया इसी कड़ी में अखंड रामायण मंडल के सदस्य बाबूलाल लोधी मनोहर लाल माली कोतवाल को साफा बांधकर पुष्प माला पहना कर स्वागत अभिनंदन पर पत्र एवं शील्ड प्रदान की भजन मंडली रमेश गिरी गोस्वामी का भी स्वागत किया गया साथ ही मेला ग्राउंड में दुकान लगाने वाले कृष्ण कांत डोडियो सहित सभी व्यापारी बंधुओं को साफा बांधकर अभिनंदन पत्र शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया अतिथियों ने अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी आप लोगों ने मेला संस्कृति को जिंदा रखा इसके लिए आप लोग प्रशंसनीय है मैं आप नगरवासियों को बधाई दी वही । विशेष तौर पर यह मेला मवेशी मेला तथा कृषि प्रदर्शनी, मवेशियों की खरीदी के लिए ख्याति प्राप्त मेला है मेले में आकर्षक मनोरंजन एवं शिक्षाप्रद सांसकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है गरिमामई कार्यक्रम के मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवनारायण हेड़ा. बाबूलाल डोडिया.भगवान सिंह कामदार । कैलाश चंद्र यादव. जीवन सिंह ठाकुर । नरेंद्र माली । अनिल चावड़ा ।प्रदीप कुमार मंत्री। कमल सिंह यादव । जगदीश माली बीज भंडार । शिव नारायण कुमावत कैलाश नारायण कुमावत ।शैलेंद्र ठाकुर ।संतोष राठौर। सरपंच कमल पटेल । सरपंच अर्जुन चौधरी ।हेमेंद्र सिंह ठाकुर ।मुकेश कुमावत ।धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ।हिम्मत सिंह ठाकुर ।नगर पालिका कर्मचारी कमल सिंह गौड़ ।अनिल नामदेव ।मुबारिक खान । प्रवीण ठाकुर कैलाश यादव.।दरोगा जमील हेला ।नगर के वरिष्ठ एवं कार्यकर्ता उपस्थिति में समापन हुआ कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संजय यादव ने किया आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी सविता सोनी ने माना उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल सेठी ने
दी।

कराडा ने किया कविता के माध्यम से किसान के दर्द का बखान

देर रात तक चलता रहा कवि सम्मेलन

भोरासा निप्र(अभय नागर) : नगर में चल रहे दस दिवसीय बाबा भवर नाथ जी महाराज के मेले में रोज प्रतिदिन रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम नगर परिषद द्वारा आयोजित किए जाते हैं इसी कड़ी में आज रात्रि में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जो रात्रि में 9:00 बजे से शुरू हुआ जो देर रात्रि तक चलता रहा जिसका संचालन डॉक्टर ऋतुराज लाडसिंह गुर्जर ,शाजापुर के द्वारा किया गया इस कवि सम्मेलन में राजेश जी जैन ( मंदसौर) हजारीलाल जी हवलदार ,शुजालपुर ( मालवी हास्य) डालचंद मनमौजी, ब्यावरा (हास्य रस) राज भंवर सिंह सेंधव जमोड़ी (वीर रस) मनोहर सिंह कराड़ा सिकखेड़ी (वीर रस) भरत पंड्या, तराना (हास्य पैरोडी) श्रीमती आरती अक्षय गोस्वामी, देवास (वीर रस ) सुश्री निशा उज्जैनी ( शृंगार रस) श्री महेंद्र राठौर ,पीपलरावां (वीर रस) के द्वारा मंच से लोगों को खूब ठहाके लगवाए

इस अवसर पर सर्वप्रथम कवियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया इसके पश्चात नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वार बाहर से पधारे कवियों का नगर के गणमान्य लोगों के हाथों से पुष्प माला पहनाकर स्वागत करवाया गया इस अवसर पर कवि सम्मेलन में कवि कराडा द्वारा किसानों पर कविता पढ़ी जिस पर यहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाई व कविता की प्रशंसा की इसके साथ ही अन्य कवियों के द्वारा भी पुलिस, नेता, यूक्रेन युद्ध के साथ-साथ यूपी पंजाब व अन्य राज्यों के आए चुनाव परिणाम के साथ-साथ भारत माता की जयकारे लगवाए कवि सम्मेलन एक वक्त पर मानो देश भक्ति के रंग में रंग गया हो व पूरा पांडाल भारत माता की जय कारों के साथ तालियों की गूंज से गूंज उठा कार्यक्रम में बाहर से पधारे अतिथियों का आभार तहसीलदार सुभाष सुनेरे, प्रशासक अभिषेक चौरसिया व नगर परिषद सीएमओ श्रीमती सविता सोनी एवं नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों के द्वारा माना गया।

नेमावर मे इलाज के बहाने तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवास (अनिल जैन)। जिले के नेमावर में इलाज करने के नाम पर तांत्रिक ने मंडीदीप जिला रायसेन की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीडिता की शिकायत के बाद आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल रायसेन जिले के मंडीदीप की एक महिला जिसका मायका भोपाल में है महिला को पिछले 7 वर्षों से सिर दर्द की शिकायत है। जिसका इलाज महिला ने अनेक जगह कराया लेकिन सिर दर्द ठीक नहीं हुआ इसी बीच महिला की एक बहन जो कि भोपाल में रहती है उसके पति ने बताया की पाडाहदेह में रहने वाले भगवानदास सिर ठीक कर देगा।

पीड़ित महिला ने तांत्रिक भगवानदास से फोन पर चर्चा कर अपनी परेशानी बताई 3 जनवरी 2021 को तांत्रिक भगवान दास मंडीदीप पहुंचा और उसने महिला को फोन लगाकर बताया कि मैं बस स्टैंड पर हूं मुझे लेने आ जाओ महिला ने उसके पति को तांत्रिक को लेने भेजा तांत्रिक उसके एक अन्य दोस्त के साथ उसके घर आया जहां पूजा-पाठ की सामग्री बुलाई गई और कहा कि तुम्हारे ऊपर भूत प्रेत का साया है उसकी नर्मदा किनारे पूजा करना होगी साथ ही 2100 रुपए भी तांत्रिक ने हमसे लिए सुबह तांत्रिक और उसका दोस्त वापस उसके गांव चले गए और कहा कि तुम पाडादेह आ जाओ मैं और मेरा पति 4 जनवरी 2022 को को बाइक से पाडादेह भगवान दास के घर पहुंचे तो हमें तांत्रिक भगवान दास ने कहा कि भूत प्रेत के साहे को आप के ऊपर से हटाने के लिए हमें नर्मदा किनारे चलना पड़ेगा जहां श्मशान में पूजा करनी पड़ेगी और मेरा पति तांत्रिक के साथ नेमावर पहुंचे 4 जनवरी को रात्रि 8:00 बजे मेरे पति से बोला की पूजा कमरे में करनी पड़ेगी एक कमरे में तांत्रिक ने मुझे ले गया और कंडे पर धुनी दी उसके बाद उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया बाद में वह ओर उसका दोस्त वहा से चला गया हम भी मंडीदीप चले गए।

बाद में तांत्रिक महिला को बार-बार जिंद को रोक लगाने की बात को लेकर परेशान करने लगा जिसके बाद महिला ने मजबूर होकर अपने पति के साथ पुलिस थाने पहुंचकर तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पिडित महिला की रिपोर्ट पर तांत्रिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है।

भाजपा की जीत पर मनाया जश्न

बरोठा(नितेश नागर) : देश के 4 राज्यो में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर सोनकच्छ में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जैन मंदिर के पास एकत्रित होकर भव्य आतिशबाजी कर, एक दूसरे को ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए मिठाई वितरण की

इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P.नड्डा जी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी पर विश्वास व जनता के लिए समर्पण की महाविजय में,

“सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास” के महामंत्र पर मुहर लगाने के लिए सभी प्रदेशो के मतदाताओं का आभार व देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उक्त कार्यक्रम में जन सेवा समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, ऐड.रविंद्र कुमार व्यास, भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कमल नागर, भाजपा के पूर्व महामंत्री राजेश बारोड, रोहित जैन,कुणाल सिंह सेंगर,अजयसिंह राजपूत, अभिषेक बाकलीवाल, सरपंच पप्पी यादव, सचिंद्रसिंह बघेल, कैलाश वर्मा, आशीष पांचाल, संतोष भारसीया, संदीप बुनकर, रोशनलाल दुकारिया आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।