सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा, भाजपा जिला महामंत्रीगण राजेश यादव, पोपेंद्र सिंह बग्गा, मनीष सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश जोशी, भाजपा कन्नौद मंडल अध्यक्ष डॉ विजय गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जाट की सहमति से पानीगांव के युवा नेता महेंद्र एस. जाट को भाजपा ओबीसी मोर्चा देवास जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है इष्ट मित्रों ने जाट स्वागत कर हर्ष व्यक्त क्या है।
Category: देवास
टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर फागुनी तेरस यात्रा का आयोजन 16 मार्च को
सैकड़ों श्रद्धालु करेंगे प्रभु के दरबार की यात्रा
देवास । गुजरात के पालीताणा में होने वाली फागुनी तेरस यात्रा के तर्ज पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर फागुनी तेरस यात्रा का आयोजन 16 मार्च बुधवार को होगा ।
इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु इस भावपूर्ण यात्रा में हिस्सा लेंगे । यात्रा का आयोजन श्री आदिनाथ स्नात्र पूजन मंडल द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि 16 मार्च को प्रात: 7.15 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर एकत्रित होंगे । यहां यात्रा पूर्व संघ पूजन का आयोजन होगा । यहां से एक भाव पदयात्रा के रूप में सामूहिक रूप से टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर पहुंचेंगे । यहां पर प्रभु का रंगारंग महाअभिषेक , मनोहारी अंग रचना एवं अष्ट प्रकारी पूजन का विशिष्ट द्रव्य समर्पण अनुष्ठान होगा । तत्पश्चात नवकारशी एवं संघ पूजन के विशेष आयोजन होंगे ।
श्री आदिनाथ स्नात्र पूजन मंडल के विनीत जैन , नितिन जैन मानव , मनीष जैन , विशाल जैन , शरद तरवेचा , सचिन तेजावत , योगेश जैन , पारस जैन आदि ने समाज जनों से आयोजन में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने का अनुरोध किया है ।
नवनिर्वाचित बालोदिया ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकाली रैली, विधायक निवास पहुंचकर माना आभार
देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जिसमें मोर्चा जूनियर मण्डल अध्यक्ष पद पर प्रेम बालोदिया को मनोनित किया गया। बालोदिया ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन दिखाते हुए आभार प्रदर्शन रैली निकाली।
अमजद अली ने बताया कि आभार प्रदर्शन रैली गंगानगर से ढोल-ढमाके, बैण्ड, डीजे, ताशे के साथ प्रारंभ हुई, जो एबी रोड़ होते हुए पैलेस पहुंची। रैली में जूनियर मण्डल अध्यक्ष बालोदिया खुली जीप में सवार थे। जहां बालोदिया ने विधायक गायत्रीराजे पवार एवं महाराज विक्रम सिंह पवार का आभार माना। पैलेस पर भव्य आतिशबाजी की गई। रैली में बड़ी संख्या में महिला व पुरूषों ने हिस्सा लेकर संगठन, विधायक एवं महाराज श्रीमंत पवार के प्रति आभार माना। पैलेस पर महाराज विक्रम सिंह पवार ने बालोदिया का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर नगर महामंत्री संतोष पंचोली, धर्मेन्द्र सिंह बैस, गणेश पटेल, सचिन जोशी, राहुल दायमा, मुकेश प्रजापति, रंजीत दरबार, मोहम्मद खान, गोविंद बालोदिया, भरत सिंह, संदीप चौहान, सूरज चौहान, बब्लू खान, राहुल चौहान, दशरथ, विक्रम सिंह मालवीय, मानसिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Dewas : बुजुर्ग को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर
देवास। शहर में उज्जैन रोड पर चौड़ीकरण व फोरलेन निर्माण का कार्य जारी है। जिस कारण बीते दिनों में उज्जैन रोड पर अनैको सड़क हादसे देखने को मिले है जिन सड़क हादसों में अनैको लोगो ने अपनी जान गवाई है।
आज रविवार को एक ओर सड़क हादसा उज्जैन रोड के बायपास स्थित नागुखेड़ी पर एक तेज़ गति से जा रही बस (MP41P1358) ने सायकल से जा रहे 60 वर्षीय दुलेसिंह राजपूत निवासी ग्राम पतोली जिला शाजापुर को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद वह के स्थानीय निवासियों ने रोड पर चक्का जाम कर दिया था। भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा ओर पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगो को समझाइश दी गयी। जिसके बाद लोगो ने चक्का जाम खोला व रोड पर पुनः आवागम शुरू हो सका। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
Dewas : गौतम नगर में जर्जर खुला कुआं दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण, कुएं का मलबा अंदर धंसने लगा
समय रहते स्थायी निराकरण नही हुआ तो हो सकती है बड़ी घटना, कलेक्टर एवं आयुक्त को भी दिया आवेदन
देवास। वार्ड क्रमांक 19 गौतम नगर में शीतला माता मंदिर से लगा हुआ बिना ढक्कन का कुआ जर्जर अवस्था में है और अंदर ही अंदर धंस रहा है। कुएं को 50 वर्ष से ज्यादा समय बीत चुका है। जर्जर अंदर धंसने वाले कुएं का समय रहते स्थायी निराकरण नही गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय निवासी जगदीश गोयल एवं जितेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि कुएं का मलबा हर दिन अंदर ही अंदर धंसता जा रहा है, जिस कारण कभी भी बड़ी जनहानि होने की संभावना बनी हुई है।
जहां कुआं बना हुआ है वही समीप में शीतला माता का मंदिर है, यहां पर प्रतिदिन आसपास के स्थानीय लोग पूजा व दर्शन करने तो आते ही है, वहीं आए दिन धार्मिक आयोजन भी यहां होते रहते है। जिससे आसपास की जगह पर दबाव ज्यादा बनता है। कुएं की आसपास की जगह अंदर से पोली हो चुकी है। कुएं के पास में काफी पुरानी सीमेंट की पानी की टंकी भी बनी हुई, वह भी काफी क्षतिग्रस्त अवस्था में है।
टंकी में सभी दूर से पानी रिसता रहता है। कुएं एवं क्षतिग्रस्त टंकी की दशा को देखते हुए स्थानीय रहवासी जिला कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को आवेदन सौंपकर अवगत करा चुके है, लेकिन अब तक कोई उचित कार्यवाही संबंधित अधिकारियों द्वारा नही की गई। विगत माह 20 फरवरी 2022 की रात को कुएं में किसी के गिरने की आशंका भी जताई जा रही थी। जिसका रातभर रेस्क्यू कर खाली किया गया, लेकिन किसी के गिरने की बात पूरी तरह से गलत साबित हुई। बाद में पता चला कि कुएं के अंदर का मलबा ही अंदर गिर रहा है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि कुएं के अंदर कोई कूदा है। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि रविवार को कुएं का मलबा अंदर धंस गया, जिससे ऐसा लगा कि कोई अंदर गिर गया है। बाद में देखा तो पता चला कि कुआं आसपास से अंदर धंस रहा है। रहवासियों ने संबंधित जवाबदारों से मांग की है कि समय रहते कुएं को ढंका जाए या फिर मरम्मतीकरण किया जाए, जिससे कोई जनहानि न हो।
श्री सद्गुरू कबीर संत समागम के वार्षिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए जत्था रवाना
देवास। श्री सद्गुरू कबीर संत समागम का वार्षिक समारोह दामाखेड़ा में होने जा रहा है। कबीर पंथ के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में होने वाले उक्त समारोह में हिस्सा लेने के लिए नवनियुक्त महंत (कडि़हार) सतीश दास साहेब के साथ कई सद्गुरू कबीर पंथियों का जत्था देवास रेल्वे स्टेशन से रवाना हुआ। महंत सतीश दास ने बताया कि उक्त संत समागम समारोह विगत कई वर्षो से भव्य स्तर पर होता आ रहा है। इस वर्ष सदगुरु कबीर धर्मदास साहब वंशावली प्रतिनिधि सभा दामाखेड़ा जिला बलौदाबाजार में होने वाले समारोह के अंतर्गत 13 मार्च शुक्ल पक्ष दशमी से प्रतिदिन गुरू महिमा पाठ एवं सत्संग भजन होंगे। 15 मार्च को सामुहिक चलावा आनंदी चौका आरती होगी, 17 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर आनंदी चौका आरती एवं 19 मार्च को दीक्षांत समारोह होगा। उक्त समारोह में देशभर से कबीर पंथ से श्रद्धालुजन हिस्सा लेते है।
मारवाड़ी महिला संगठन के द्वारा फाग उत्सव मनाया
कन्नौद (चंचल भारतीय)। अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन खेडा पति गार्डन कन्नौद मे फाग उत्सव का आयोजन किया। जहॉ बच्चो को राधा कृष्ण के रुप मे श्रगांर किया तथा उनके समक्ष शानदार भजनो की प्रस्तुति देकर फूलो तथा गुगाल से होली खेली कर बधाई दी। मारवाडी महिला सम्मेलन अध्यक्ष उज्जवला भूतडा उपाध्यक्ष सगीता यादव कोषाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने बताया कि संगठन व्दारा फाग उत्सव का आयोजन प्रति वर्ष किया जा रहा है। उसमे सभी बहनों का सहयोग से सफल आयोजन संपन्न हुआ प्रमुख रूप से प्रफूलता जोशी लता तिवारी मिनु गुप्ता रेणूका नरेडी विमला पांचाल
संगीता यादव संतोष यादव गायत्री जाठ शोभा जोशी रूपाली भारतीय आरती साहू सपना पवार रेखा पांचाल अल्पना श्रोत्रीय आदि इस कार्यकृम मे उपस्थित थी।
आगामी त्यौहार होली को देखते हुए शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न
भौरासा(अभय नागर) : भौरासा नगर में यह परिवर्तन की लहर एक नई पहल की शुरुआत की है यूं तो हमेशा नगर के गणमान्य लोगों को एवं नेताओं समाज के वरिष्ठ लोगों को बुला करके थाने पर ही यह मीटिंग की जाती रही मगर इस पहल की शुरुआत नवनियुक्त थाना प्रभारी रितेश पाटील ने की है नगर भोरासा के चौराह पर ले रहे हैं आम नागरिकों नवयुवकों सहित नगर वासियों से संवाद कर रहे हैं बैठक ले रहे हैं उनसे त्यौहार की जानकारियां भी लेरहे हैं बस स्टैंड.छोटा हनुमान . त्रिमूर्ति चौक चौक.बड़ा हनुमान चौक पर आजाद चौक पर यह बैठक शांति समिति की ले रहे और उन्हें समझाइश भी दे रहे हैं क्यों होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से आप सारे नगर वासी भाई चारे के साथ मनाएं हैं इनकी इस इस तरह की पहल की नगरवासी भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं थाना प्रभारी के साथ सहायक उप निरीक्षक सूर्य प्रकाश तलेटीया सत्येंद्र सिंह सोलंकी जोएब खान समस्त स्टाफ साथ
भोरासा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल सूर्य प्रकाश का हुआ प्रमोशन
भोरासा(अभय नागर): थाने पर अपनी सेवा प्रधान आरक्षक के पद पर काफी समय से दे रहे सूर्य प्रकाश तलाव दिया का शुक्रवार को एएसआई के पद पर प्रमोशन हुआ जिन्हें भोरासा थाना प्रभारी हितेश पाटिल एवं उप निरीक्षक चेक करते के द्वारा स्टार लगाए गए जैसे ही नगर में इनके प्रमोशन की खबर आई तो नगर के गणमान्य नागरिक थाना परिसर में पहुंचे व इन्हें पुष्प माला पहनाकर वह मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर भरोसा थाने का समस्त स्टाफ भी विशेष रूप से मौजूद रहा सभी ने इनके प्रमोशन पर इन्हें बधाई प्रेषित की
देवास : बरखेड़ा में होगा खाटू श्याम की भव्य भजन संध्या का आयोजन
बरखेड़ा(नितेश नागर) : एक शाम मोर छड़ी वाले के नाम बाबा खाटू श्याम की भव्य भजन संध्या का आयोजन दिनांक 16/ 3/22 को ईश्वर सिंह राठौड़ के जन्मदिन पर । सजेगा भव्य दरबार ,खाटू से आएंगे श्याम सरकार, होगी इत्र केसर की बौछार, भक्त करेंगे जय जय कार ,होगा आलौकिक श्रंगार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग , ईत्र केसर पुष्प वर्षा ,भव्य दरबार के साथ भजन गायक जितेन पटेल व भजन गायिका कृतिका मालवीय के सुमधुर खाटू श्याम के भजन की प्रस्तुति होगी । इस कार्यक्रम में सभी धर्म प्रेमी जनता आमंत्रित हैं । स्थान ग्राम बरखेड़ा कोतपाई जिला देवास शाम 7:00 बजे से श्री श्याम इच्छा तक ,आयोजनकर्ता ठाकुर रूप सिंह राठौड़ , ईश्वर सिंह राठौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजपूत करणी सेना, ठा, सुमेर सिंह राठौड़ आदि । सभी श्याम भक्तों से निवेदन है कार्यक्रम में पधार कर अपने जीवन को धन्य करें
