देवास। शहर में शुक्रवार को भोपाल रोड पर एक सड़क हादसे में बस चालक ने तेज़ गति व बस को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमे 3 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गयी वही मृतक बच्चे के माता पिता घायल हो गए।
दरअसल शुक्रवार को बाइक सवार दशरथ बकोरिया उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी माया बकोरिया उम्र 26 वर्ष व अपने बच्चे (पुत्र) अंकुश के साथ अपने कार्य से भोपाल रोड पर CIA स्कूल के सामने से जा रहे थे। तभी एक बस RJ20PA9466 के चालक ने बस को तेज़ गति व बस को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमे दसरथ अपनी पत्नी के साथ घायल हो गए वही दशरथ के पुत्र अंकुश की चोट लगने से मृत्यु हो गयी।
पुलिस ने बस चालक पर विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।
Category: देवास
Dewas : संस्था नमो नमो महाशिवरात्रि पर निकालेगी भव्य व अनूठी शिव बारात
देवास। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस नवम वर्ष में भी देवास की अग्रणी धार्मिक एवं सामाजिक संस्था नमो नमो द्वारा 1 मार्च मंगलवार को भव्य एवं अनूठी शिव बारात निकाली जावेगी,उक्त जानकारी देते हुवे संस्था नमो नमो के संयोजक राजेश यादव एवं अध्यक्ष वरुण अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात 1 मार्च मंगलवार को सायं 5 बजे सयाजी द्वार से प्रारम्भ होगी,इस बार की शिव बारात में आकर्षण का केंद्र उत्तर प्रदेश से आये कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कालका माँ का नृत्य, अघोरी नृत्य, बाबा भैरोनाथ की जीवंत झांकी, राजस्थान के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत घूमर नृत्य, गुजरात की ढोल ताशा पार्टी, झाबुआ की वनवासी बन्धुओ की टोली द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य, उज्जैन की झांझ डमरू पार्टी, विराट हनुमान जी, नंदी पर सवार चंद्रमौलेश्वर रूप में दूल्हा बने भोलेनाथ जी की झांकी रहने वाली है।
शिव बारात के शुभारंभ से पूर्व स्थानीय सयाजी द्वार पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र जी लिटौरिया(अध्यक्ष मप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड),श्री महेंद्रसिंह जी सोलंकी(सांसद देवास),श्री राजीव जी खंडेलवाल(जिलाध्यक्ष भाजपा),श्रीमन्त गायत्रीराजे जी पंवार(विधायक देवास),मनोज जी चौधरी (विधायक हाटपिपल्या),श्री दीपक जी जोशी(पूर्व मंत्री),रायसिंह जी सेंधव,नंदकिशोर जी पाटीदार, बहादुर जी मुकाती, नरेन्द्रसिंह जी राजपुत (जिला पंचायत अध्यक्ष) सुभाष जी शर्मा विजय जी पंडित शरद पाचुनकर सुरेन्द्र जी वर्मा शशिकांत जी यादव(राष्ट्रीय कवि),दिलीप जी जाधव बाबा साहब सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।इस सम्मान समारोह में कोरोना काल के दौरान देवास के अर्जुन नगर स्थित श्मशान घाट पर कोरोना महामारी से दिवंगत नागरिकों की देह का एक परिजन की तरह ससम्मान अंतिम संस्कार करने वाले निगम कर्मियों का सम्मान किया जावेगा।
संस्था नमो नमो के सुमेरसिंह ठाकुर,मनीष सेन,नरेंद्र सोलंकी,संजय दायमा,राजेश पहलवान, दीपक सोनी,महेश गवली,राकेश गुप्ता,मनोज गर्ग,नितिन शेलके,रोहित शर्मा,मनीष पंड्या,लख्खा खत्री,गोलू प्रजापति,धीरेंद्र दवे,राहुल ठाकुर,सुरेंद्रसिंह परिहार,मुकुल कोदिया,अजय यादव,सुनील पंजवानी, जगदीश गोयल, जितेन्द्र राजपुत, मुकुल बांगर, दिपु नर्वले, नानु नागेश सहित सभी कार्यकर्ताओं ने शिव बारात में सम्मिलत होकर सफल बनाने की अपील की है।
Dewas : विश्व हिंदू परिषद ने हर्षा की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन
देवास : विश्व हिंदू परिषद द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय में कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा।
विश्व हिंदू परिषद ने जिलाध्यक्ष मनोहर पमनानी, ज़िला मंत्री संदीप चौबे, ज़िला संयोजक नारायण शर्मा की उपस्थिति में ज्ञापन देकर की मांग की है कि कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंगदल के कार्यकर्ता हर्षा की निर्मम हत्या वाले आसामजिक तत्वों के द्वारा कर दी गई तथा आये दिन इसी प्रकार से जिहादीयो द्वारा भारत में कई राष्ट्र भक्तो एवं संगठन के कार्यकताओं को इन जिहादीयों के द्वारा निर्ममता का सामना करना पड़ता है। ज्ञात होगा कि भारत में पी. एफ.आई. के द्वारा इन जिहादी मानसिकता वाले अमाजिक तत्वों को सरक्षण एवं आर्थिक सहायता देकर देश के विरूद्ध एंव हिन्दुओं के विरुद्ध षडयन्त्र तरीके से देश विरोधी कार्य किये जा रहे है। उक्त विषयों को ध्यान में रखते हुए विश्व हिन्दु परिषद बजरगदल इस झापन के माध्यम से यह माँग करता है कि इन जेहादीयो कि विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करते हुए इन्हे मृत्यु दण्ड दिया जाये तथा पी.एफ.आई जैसे आतन्कवादी घटनाओं में लिप्त ऐसे संगठन को भारत में पूर्णत प्रतिबन्धित किया जाये। अन्यथा विश्व हिन्दु परिषद सम्पूर्ण देश में आन्दोलन के लिये अग्रसर होगा। इस अवसर पर जिला गो प्रमुख रवि जी सूर्यवंशी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी संभाग प्रमुख रामबाबू जी बैरागी, अभिजीत सिह ठाकुर, भरत यादव सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Dewas : 28 वर्षीय ढोलक वादक की शव कालूखेड़ी तालाब में मिली, 6 दिन पहले ही हुई थी युवक की शादी
देवास : शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत आने वाले कालूखेड़ी तालाब में आज सुबह एक युवक की शव मिली। शव मिलने की सूचना पुलिस मौके पर पहुँची व शव को ज़िला अस्पताल पहुँचाया गया व शव की शिनाख्त करना शुरू की। शव की शिनाख्त करने पर शव की पहचान 28 वर्षीय चेतन पिता अरुण सोलंकी निवासी शिमला कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के लिए पहुँचाया गया।
परिजन द्वारा बताया गया कि युवक चेतन मंडली में ढोलक बजाने का काम करता था व बीती 18 फरवरी को चेतन की शादी देवास के जेजुरी गार्डन में हुई थी। युवक 21 फरवरी के दिन बिना बताये घर से कही चला गया था। बहुत देर तक घर नही आने के कारण परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की रिपॉर्ट भी लिखवाई थी। युवक किस कारण से घर से चला गया था व उसकी मृत्यु कैसे हुई फिलहाल इस बात का अभी पता नही चल पाया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है।
Dewas : केवल कागजों पर दौड़ रहा स्वच्छता अभियान
भोरासा (अभय नागर)। भोरासा नगर लगभग 15 से 20, हजार की आबादी का नगर भोरासा जहां पर 15 वार्ड को जोड़कर नगर परिषद बनाई गई है अब नगर परिषद के 15 ही वार्ड अगर देखे जाए तो अव्यवस्थाओं से घिरे हुए हैं वार्ड नंबर 1 से लेकर 15 तक अगर अधिकारी घूम कर देखे तो यह वार्ड कितने स्वछता मे अच्छे हैं यह नजर आएंगे क्योंकि इन वार्डों में रोड पर गंदगी है तो नालियां चोक है वार्ड क्रमांक 1 और 2 की अगर हम बात करें तो यहां पर बस स्टैंड पर जैसे ही लोग उतरते हैं तो यहां पर भोरासा नगर की संतान एवं राजस्थान की शान राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे श्री स्वर्गीय हरिभाऊ जी उपाध्याय के मूर्ति लगी हुई है जिसके आसपास अगर देखा जाए तो यहां पर गंदगी ही गंदगी का साम्राज्य है।
वही एक तरफ पूरे देश में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नंबर बढ़ाने के लिए पूरे जोर-शोर से प्रयास किए जा रहे हैं तो वही भोरासा नगर में भी इसको लेकर कई प्रकल्प चलाए जा रहे हैं परंतु नगर के भवर नाथ मार्ग रोड पर स्थित खाल रूपी नाले में भयंकर गंदगी पसरी हुई है वही कुछ दिनों बाद यहां पर महाशिवरात्रि पर्व का मेला लगना है जिसमें नगर व क्षेत्र व आसपास से हजारों की तादाद में श्रद्धालु यहां पर पहुंचते हैं उसी बीच खाल नाले की सफाई नहीं की गई है जो आश्चर्य की बात है यहां पर स्वच्छता अभियान को केवल कागजों पर जोर- सोर से दौड़ाया जा रहा है वहीं अगर कागजों की बजाय नगर को स्वच्छ बनाने की कोशिश की जाए तो इससे नगर को स्वच्छ बनाया जा सकता है स्वच्छता अभियान में नगर परिषद के सहयोगी प्रांजल संस्था के द्वारा लगभग पूरे नगर में स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है परंतु यहां पर किसी भी तरह का साफ सफाई का कार्य नहीं देखा जा रहा है इससे भी नगर वासियों की चर्चा का विषय है कि जब उन संस्थाओं को सरकार के द्वारा सफाई अभियान में सम्मिलित किया गया है तो इनके द्वारा पूर्ण रूप से यह कार्य क्यों नहीं किया जाता जिससे कि यहां पर स्वच्छता बनी रहे एवं नगर को स्वच्छता अभियान में अच्छा अंक हासिल कर सकें।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी ने शोक संवेदना व्यक्त की एवं अर्पिता गुणा श्रीजी का लिया आशीर्वाद
टोंकखुर्द (विकेश जैन)। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव के निज निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। तत्पश्चात ग्राम लसूडिया कुलमी महेश पाटीदार के निज निवास पहुंचकर शोक प्रकट किया। तत्पश्चात नगर टोंकखुर्द से निकलते समय जैन साध्वी श्री अर्पितागुणा श्री जी महाराज साहब तीन आदि ठाणा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता सनी जैन अभिषेक जैन जैन संघ अध्यक्ष अखिलेश जैन देवेंद्र चौधरी दीपक कुशवाह अखिलेश सोलंकी अंशुल जैन सूरज सोलंकी लकी जैन नागेश सिसोदिया आदि उपस्थित थे। टोंकखुर्द। जैन उपासरा पर जैन साध्वी अर्पितागुणा श्री जी महाराज साहब का आशीर्वाद लेते यु मो जिला अध्यक्ष राम सोनी एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता।
बीटीएसएस आगामी 1 से 7 मार्च तक आयोजित करेगा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
देवास। भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा आगामी 1 मार्च से 7 मार्च तक सारे देशभर में एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता कैलाश मानसरोवर, भारत, तिब्बत और चीन की जानकारियों व बीटीएसएस से जुड़े सवालों पर आधारित होगी। प्रतियोगिता गूगल फॉर्म के माध्यम से आॅनलाइन की जाएगी। यह जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के जिला सयोंजक अखिलेश सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता में हर आयू, शिक्षा, वर्ग एवं क्षैत्र से जुड़ा व्यक्ति भाग ले सकेगा। प्रतियोगिता में कुछ सवाल आॅब्जेक्टिव टाइप होंगे तथा कुछ सवालों का जवाब सम्बंधित प्रतिभागी को लिखित रूप में देना होगा। भाषा हिंदी अंग्रेजी कोई भी प्रयोग कर सकते हैं। गूगल फॉर्म के माध्यम से होने वाली इस प्रतियोगिता का समय 1 घंटा होगा।
फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रतिभागी को आॅनलाइन सर्टिफिकेट प्राप्त होगा, जिसमें उसने इस प्रतियोगिता में सहभागिता की है इसका प्रमाण पत्र मिलेगा। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद प्रांत के अनुसार उसकी लिस्टिंग होकर हर प्रांत से प्रथम द्वितीय व तृतीय नाम छोटे जाएंगे। उनको बाद में व्यक्तिगत तौर पर अलग से सर्टिफिकेट अथवा कोई अन्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिला संयोजक श्री सोलंकी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा देश भर के 100000 से अधिक लोगों तक अपना संपर्क स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। संघ द्वारा प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागियों को हिस्सा लेने का आग्रह किया गया है।
राम कथा में भगवान श्रीराम को लगा छप्पन भोग, जितेंद्र पटेल ने दी भजनों की प्रस्तुति
देवास। नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर राजाराम नगर स्थित में चल रही संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस कथा वाचक श्री अक्षय मुनि बापू ने भगवान श्री राम के दर्शन को भगवान शिव का आना और विश्वामित्र द्वारा श्री राम जी को वनवास में ले जाना प्रसंग को विस्तार पूर्वक बताया। व्यासपीठ की आरती मुख्य रूप से प्रसिद्ध भजन गायक जितेंद्र पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना राणा, श्री रणवीर रामायण मंडल के अशोक जाट, मुकेश सोनी, लोकेश शर्मा, पिंटू ठाकुर, मीना भवालकर, विभा दुबे, रामभान सिंह, बाबूलाल चौधरी, ललिता पोरवाल, राजेंद्र ठाकुर, लोकेंद्र धावरे, मुकेश खराडिया, रानी चौधरी, हिमांशु मुजावदिया, प्रेम कुमार धनोतिया, नगीना गोस्वामी सहित उपस्थित भक्तजनों ने आरती की। इस अवसर पर भजन गायक जितेंद्र पटेल एवं अशोक जाट द्वारा सुमधुर भजनों जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे…., आज बिराज में होली रे रसिया………., मीठे रस की……. की प्रस्तुति दी। जिस पर भक्तजनों द्वारा खूब आनंद लिया और नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन शरद झोकरकर द्वारा एवं अतिथियों का स्वागत अशोक पोरवाल द्वारा किया गया।
Dewas : नागझिरी में गौ-हत्या करने वाले देवास निवासी आरोपी को भेजा जेल…
• गौ हत्या में एक अन्य मुख्य आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर
देवास। उज्जैन रोड स्थित नागझिरी क्षेत्र में गो-हत्या के मामले में नागझिरी पुलिस ने मंगलवार को देवास के नौशरबाद कॉलोनी निवासी शाहिद उर्फ शाकिर को कोर्ट में पेश किया जहाँ से कोर्ट ने उसे सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेज दिया है। वही एक अन्य आरोपी को नागझिरी पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
दरअसल उज्जैन शहर के नागझिरी क्षेत्र में भूषण पेट्रोल पंप के पास मैदान में देवास के नौशरबाद कॉलोनी निवासी अताउल्ला खान व शाहिद उर्फ शाकिर कुरैशी ने गोमांस के लिए गाय काट दी। लोगों ने देख लिया तो रविवार को अताउल्ला खान को नागझिरी पुलिस ने गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली थी। वही मौके से शाहिद फरार हो गया था। आरोपी गौ हत्या करने के बाद देवास-मक्सी मार्ग स्थित सियागंज में उसके ससुराल में छिपा हुआ था। नागझिरी पुलिस उसे खोजते हुए वहां तक पहुंच गई ओर से गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी पर देवास में 16 आपराधिक मामले हैं। वही आरोपी को देवास के नाहर दरवाजा थाना, कोतवाली थाना, बीएनपी थाना, सिविल लाइन थाना व इंडस्ट्रियल थाना पुलिस की पुलिस भी तलाश रही थी।
नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी का साथी व गो-हत्या का मुख्य आरोपी अताउल्ला खान 24 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उससे अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Dewas: सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करते हुए युवक का फोटो हुआ वायरल
• युवक पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई
देवास। विगत दिनो से सोशल मिडिया पर एक व्यक्ति का हाथ में हथियार लिए प्रदर्शन करने का फोटो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसके संबंध मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिह चावला एव नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान द्वारा सिविल लाईन थाना प्रभारी देवास को सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे फोटो मे हथियार प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया।
अब पुलिस ने फोटो में वायरल हुई युवक उमेश अहिरवार उम्र 19 साल निवासी ग्राम पावर हाउस सिगांवटा देवास को पकड़ लिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिविल लाईन देवास द्वारा सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे फोटो मे हथियार प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति की पतारसी हेतु विशेष पुलिस टीम को उक्त कार्य हेतु लगाया गया दिनांक 22 फरवरी को विशेष पुलिस टीम के सउनि पी.सी राजोरिया को उक्त व्यक्ति की पतारसी करते हुए हथियार प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई की जिसे तलाश करते वह ग्राम पावर हाउस सिंगावदा उज्जैन रोड देवास पर रहता है उक्त व्यक्ति को हमराठी फोर्स की मदद से पकड़ा गया जिसके पास से काली हाकी गुंगा हथियार था जिसे खोल कर चेक करने पर उसमे एक लोहे की तेजधारदार गुप्ती निकली यह वही हथियार था जो सोशल मिडिया वायरल हो रहे फोटो मे उसके द्वारा हथियार प्रर्दशन किया जा रहा था। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पुछते उसने अपना नाम उमेश पिता मांगीलाल अहिरवार उम्र 19 साल निवासी ग्राम पावर हाउस सिगांवटा देवास का बताया जिससे हाकी नुमा काले लकड़ी के कवर मे बिना लाईसेस हथियार गुप्त रखने का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से मौके पर आरोपी उमेश पिता मांगीलाल अहिरवार उम्र 19 साल निवासी ग्राम पावर हाउस सिगांवदा देवास के कब्जे से अवैध हथियार हाकीनुमा गुप्ती जप्त कर हथियार के संबंध में पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी से किये गये अवैध हथियार के संबंध में पुछताछ की जा रही है।
