भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने सौंपा नायब तहसीलदार भोरासा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

• अधिकारी के इंतजार में बैठकर किसानों ने गाए भजन

भोरासा (अभय देव नागर)। नगर में भारतीय किसान संघ सोनकच्छ तहसील के तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में किसान संघ के साथियों एवं भोरासा के किसानों के द्वारा भोरासा के बड़े हनुमान चौक से एक जुलूस के माध्यम से सभी किसान साथी ढोल के साथ अधिकारियों को जगाने के लिए भोरासा के टप्पा तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पर सभी किसान साथियों के द्वारा नायाब तहसीलदार सुभाष सुनेरे को एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में नगर भोरासा के बिगड़े हुए बंदोबस्त के नक्शे को सुधारने एवं नर्मदा शिप्रा कालीसिंध सिंचाई लिंक परियोजना मैं क्षेत्र को जोड़ने व बीमा राशि को लेकर असमानता की बात को लेकर व साथ ही जो किसानों के खातों पर होल्ड लगाया गया है उसे हटाने की बात को लेकर एक ज्ञापन टप्पा तहसील कार्यालय में सौंपा गया वही अधिकारी के इंतजार में टप्पा तहसील कार्यालय के बाहर किसानों के द्वारा भजन गाए गए। किसान संघ तहसील अध्यक्ष कैलाश भार्गव के द्वारा बताया गया कि भोरासा क्षेत्र के नक्शे में अधिकारियों की मिलीभगत से भू माफियाओं के द्वारा काफी विसंगतियां कर दी गई है जिससे कि हमारा किसान बंधु बहुत ज्यादा परेशान हो चुका है जिससे कि यहां पर आए दिन झगड़े की नौबत उत्पन्न होती है जिसे सुधारने के लिए व अन्य मांगों को लेकर हमने ज्ञापन सौंपा है इन सभी चीजों को सुधार करने के लिए 5 दिनों का समय मांगा गया है अगर 5 दिनों के बाद इन चीजों पर सुधार नहीं हुआ तो किसान संघ धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा वही नायब तहसीलदार के द्वारा बताया गया कि हमने किसान बंधुओं से कहा है कि वह अपने आवेदन यहां पर प्रस्तुत करें जिसके बाद हम इन्हें कलेक्टर महोदय के द्वारा एक अध्यादेश निकला कर इस नक्शे की विसंगतियों को दूर करवाने का जल्द से जल्द प्रयास करेंगे जिससे कि यहां पर यह नक्शा सुधर जाए क्योंकि इस नक्शे को बनाने में पहले ही काफी ज्यादा समय लग चुका है।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी जिला मंत्री भंवर सिंह सेंधव ,तहसील अध्यक्ष कैलाश भार्गव, जिला सदस्य हुकम सिंह सेंधव, तहसील संरक्षक बहादुर सिंह पेंटर, नगर वसूली पटेल जसवंत सिंह राजपूत ,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर (गेंदा), रमेश चंद्र इनानी ,भादर सिंह भाटिया, जगदीश ठाकुर ,कमल यादव ,राजेंद्र पालीवाल, संतोष चौधरी, कैलाश सिंह ठाकुर, गोकुल माली ,पूनम चंद चौधरी, सूबेदार सिंह ठाकुर ,अजब सिंह नागर ,नाना भाई ,अफजल जनाब, महेंद्र यादव, अन्नू हेड़ा, गोपाल राठौर ,जय प्रकाश चौधरी ,भारत कुंभकार ,सुनील राठौर, विनीत राठौर ,सुभाष नागर, प्रदीप दिरवाया ,दिलीप नामदेव, आदि कई किसान मौजूद थे

आयुक्त ने ली आंगनवाडी गोद, सभी अवश्यक व्यवस्थाऐं भी की

देवास/ शासन द्वारा संचालित आगंनवाडी केन्दो पर आने वाले बच्चो को पडाई के साथ—साथ स्वच्छ व स्वस्थ्य वातावरण उपलब्ध कराने की योजना अन्तर्गत उज्जैन रोड ईटावा स्थित विक्रम नगर मे आगंनवाडी केन्द्र क्रमांक 7/2 को नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निजी रूप मे गोद लिया गया। उक्त आगंवाडी मे 3 से 6 वर्ष आयु के लगभग 80 बच्चे आते है। उक्त आंगवाडी केन्द्र का जीर्णोद्वार किये जाने के साथ—साथ बच्चो के स्वस्थ्य वातावरण, स्वास्थ्य लाभ एवं मनोरंजन को दृष्टिगत रखते हुए आंगनवाडी केन्द्र मे चिल्ड्रन्स उपकरण, चिल्ड्रन्स फर्निचर के साथ परिसर मे झूले एवं फुलवारी भी लगाई गई। बच्चो को स्वच्छ एवं ताजा स्वास्थ्य हितकारी नाश्ता एवं भोजन मिले इस हेतु किचन को सांझा चूल्हा बनाया जाकर सम्पूर्ण किचन सेट एवं पीने के पानी हेतु आरओ की व्यवस्थित की गई तथा बच्चो के बैठने की सुगम व्यवस्था हेतु छोटे टेबल कुर्सी भी प्रदान की गई। आयुक्त ने आगंनवाडी कार्यालय मे फर्निचर की व्यवस्था की जाने के साथ ही उपस्थित बच्चो को ड्राईंग एवं पेंटींग सिखने एवं करने हेतु ड्राईंग सेट प्रदान किए। आगंवाडी केन्द्र परिसर मे वॉल पेंटींग भी की गई। आयुक्त ने कहा कि आगंवाडी केन्द्र पर आने वाले बच्चो को स्वस्थ्य वातावरण मिले इस हेतु इस आगंवाडी केन्द्र पर वेट मशीन के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाऐं की गई है। जिससे आगंवाडी मे आने वाले बच्चो को इसका लाभ मिल सके। उक्त आगंवाडी केन्द्र पर किये गये कार्यो का खर्च आयुक्त द्वारा नीजी रूप से वहन किया गया है। इस अवसर पर महिला बाल विकास अधिकारी रेलम बघेल, परियोजना अधिकारी एम.एल.अहिरवार, प्रवेक्षक श्रीमती सीमा चौहान,निगम अधिकारी शाहीद अली, अंगनवाडी केन्द्र की श्रीमती कविता पांचाल, श्रीमती निशा लोधी, प्रवीण पांचाल आदि सहित बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Dewas : काली कमाई छुपाने के लिए बेटो को बना दिया भतीजा

8 हज़ार की पगार वाला सहकारी समिति का सेल्समैन निकला करोड़पति, EOW ने छापा मार की कार्यवाही

देवास(चंचल भारतीय):देवास जिले के कन्नौद के समीप डोकाकुई की सहकारी समिति के सेल्समेन ने भ्रष्टाचार की कमाई से करोड़ों की सम्पत्ति अर्जित की और अपनी करतूत छुपाने के लिए अपने दो बेटों बल्दियत बदल डाली। खुद के दोनों बेटों के दस्तावेजों में पिता के नाम की जगह अपने बड़े भाई का नाम दर्ज करा दिया। ईओडब्लू उज्जैन एसपी दिलीप सोनी को इसकी शिकायत मिली तो आज ईओडब्लू की टीम ने डोकाकुई में गोविंद के तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा। कार्रवाई अभी भी जारी है। अभी तक उसके पास करोड़ो की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है, ईओडब्लू की टीम ने गोविंद की भ्रष्टाचार की कमाई से दस से 12 करोड़ रुपए की 52 बीघा जमीन, तीन मकान, एक बड़ा गोडाउन, एक ट्रैक्टर, दो मोटरसाइकिल सहित सोने-चांदी के जेवरात सहित करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। इस बात की पुष्टि ईओडब्लू डीएसपी अजय केथवास ने की है।

आपको बता दें कि गोविंद पिता भोलू बागवान डोकाकुई सहकारी समिति में सेल्स मैन के पद पर पदस्थ था। इसके द्वारा भ्रष्टाचार की काली कमाई से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने की शिकायत ईओडब्लू एसपी दिलीप सोनी को मिली। एसपी श्री सोनी ने मामले की जांच के लिए सब इन्सपेक्टर मालवीय और अजय संकत को भेजा। जब जांच में शिकायत की पुष्टि हुई तो न्यायालय से वारंट लेकर आज ईओडब्लू की टीम डोकाकुई पहुंची। सुबह सात बजकर दस मिनट पर टीम ने गोविंद के तीन ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए सर्चिंग की तो अधिकारी भी हैरान रह गए। आठ हजार रुपए की नौकरी करने वाला गोविंद करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला। अपनी काली कमाई छिपाने के लिए गोविंद ने अपने बेटे अरविंद और प्रवीण के नाम से संपत्ति खरीदी। फर्जीवाड़े की तो गोविंद ने हदें पार कर दी। उसने अपने दोनों बेटों के दस्तावेज आधार कार्ड और पेनकार्ड में पिता का नाम ही बदला दिया। खुद के नाम की जगह अपने बड़े भाई कैलाश का नाम दर्ज करा दिया, ताकि उसकी करतूत का खुलासा नहीं हो सके। ईओडब्लू डीएसपी श्री कैथवास के मुताबिक गोविंद ने अपनी बेटी की शादी करने के बाद अपने दामाद के इलाज में भी पांच लाख रुपए खर्च किए। गोविंद पूर्व में भी किसानों के लोन के पैसों में हेरफेर के आरोप में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कन्नौद थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था। हालांकि उस केस से वह बरी हो चुका है। ईओडब्लू की कार्रवाई अभी जारी है। कार्रवाई समाप्त होने पर अवैध रूप से कमाई गई और भी संपत्ति के उजागर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर समर्पण निधि का संग्रहण किया जा रहा है

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार भाजपा के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से प्रारंभ हुए समर्पण निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत सुन्द्रेल में समर्पण निधि का संग्रहण किया गया बैकलिया सरकार के मण्डल अध्यक्ष सुनील पटेल उपाध्यक्ष संतोष चौबे आदि ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर समर्पण निधि का संग्रहण किया भाजपा सुन्द्रेल सेक्टर के अंतर्गत आदि गांवों में अभियान चलाकर समर्पण राशि का संग्रह किया जा रहा है इस दौरान महेंद्र जाट, धर्मेंद्र कुमार, दीपक शर्मा युवा नेता राजा तिवारी ,अनुरोध शर्मा,आशीष शर्मा, रमेश जमरे सहित उपस्थित थे

25 हज़ार का ईनामी फरार वारंटी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

• गिरफ्तारी के बाद महिलाओं ने रोड जाम कर किया जमकर हंगामा

देवास। ज़िले के धानीघाटी क्षेत्र से कल शाम बागली पुलिस दल ने 25 हजार रुपये के फ़रार ईनामी बदमाश दिनेश हाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दिनेश हाड़ा पिछले कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था और राजस्थान की पुलिस ने उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था।नेवरी थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि दिनेश पिता भगवान सिंह हाड़ा उम्र 40 वर्षीय लंबे समय से फ़रार था। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दिनेश हाड़ा धानीघाटी डेरे में छुपा हुआ है, बागली थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों ने धानीघाटी डेरे पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चालू कर दिया और कुछ ही देर में पुलिस को सफलता हाथ लग गई। पुलिस ने यहां से फरार वारंटी दिनेश हाड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद महिलाओं ने रोड जाम कर किया जमकर हंगामा

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/02/VID-20220221-WA0035.mp4

गिरफ्तारी के दौरान डेरे में मौजूद महिलाओं व पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस व झूमाझटकी हुई। फिर भी पुलिस दिनेश हाड़ा को अपने साथ ले जाने में सफल हो गई। हालांकि इसके बाद डेरे की महिलाओं ने हाटपीपल्या रोड पर चक्काजाम कर दिया। इतना ही नही लोगों ने पुलिस पर गोली चलाने का आरोप भी लगाया और सोशल मीडिया पर अफवाह का मैसेज वायरल होने लगा जिसके बाद DSP किरण शर्मा ने सूचना देते हुए बताया कि “देवास पुलिस द्वारा धानी घाटी से फरार वारंटी दिनेश हाड़ा जो कि ₹25000 का इनामी भी था एवं विभिन्न मामलों में फरार था आज गिरफ्तार किया गया है उसके संबंध में फैलाई जा रही सभी अफवाहें निराधार हैं पुलिस द्वारा उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है”
वही महिलाएं देर रात तक रोड ओर तमाशा करती रही, रोड से नही हटने के कारण पुलिस को ट्रैफिक डाइवर्ट करना पड़ा। देर रात ट्रैफिक DSP किरण शर्मा भी वहां पहुंचे व महिलाओं को समझाईश देकर कर रोड से हटाया गया व पुनः रोड चालू कराया गया।

नक्शा वं नर्मदा कालीसिंध लिंक योजना एवं किसान बीमा को लेकर किसान संघ देगा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन

भोरासा (अभय नागर)। मंगलवार को सोनकच्छ तहसील संघ के किसानो के द्वारा भोरासा क्षेत्र के नक्शे में हुई गड़बड़ी को लेकर वं नर्मदा शिप्रा कालीसिंध योजना से कई गांव को जोड़ा नहीं गया है इस योजना से बाहर रखा गया है इन गांवो को जोड़ने के लिए एवं फसल बीमा को लेकर आज मंगलवार को भारतीय किसान संघ भोरासा नगर में तहसील टप्पा कार्यालय पर पहुंचकर दोपहर 12:00 बजे सोनकच्छ एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे व जल्द ही इन चीजों को सुधारने के लिए निवेदन करेंगे भारतीय किसान संघ जिला सदस्य हुकुम सिंह सेंधव के द्वारा बताया गया कि क्षेत्र के किसान इन समस्याओं को लेकर काफी समय से परेशान हैं अगर जल्द ही इनका निराकरण नहीं हुआ तो भारतीय किसान संघ उग्र आंदोलन भी करने को मजबूर होगा ।

देवास-उज्जैन फोरलेन बनाने वाली कंपनी की लापरवाही के कारण एक्सीडेंट में हो रही लोगो की मौत…!

• फोरलेन का निर्माण करने वाली गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक पर होनी चाहिए FIR रिपोर्ट दर्ज – शिवसेना

देवास। देवास-उज्जैन फोरलेन बनाने वाली गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी हरियाणा की लापरवाही के कारण कई लोग मौत के घाट उतर चुके है। आए दिन हो रही मौतों के कारण लोगों में आवागमन करने में भय का माहौल बना हुआ है। उक्त आरोप शिवसेना ने लगाते हुए कंस्ट्रक्शन कंपनी संचालक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिवसेना प्रवक्ता सुनील वर्मा ने बताया कि देवास से उज्जैन के बीच में केंद्र सरकार द्वारा फोरलेन रोड़ का निर्माण कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा है। इस निर्माण के कारण कई हरे-भरे वृक्षों की कटाई भी अंधाधूंध हो रही है। वहीं दूसरी तरफ निर्माण कंपनी द्वारा लापरवाही करते हुए पुलिया खड़ी कर दी गई। जहां पर पुलिया में आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। रात्रि समय अंधेरा हो जाने के कारण रोड़ पर आवागमन करना और ज्यादा खतरनाक हो गया है। देवास बाईपास पर स्थित नागूखेड़ी पर बड़े स्तर पर पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। कंपनी के लापरवाही के कारण वहां पर रोशनी के लिए विद्युत व्यवस्था नहीं होने और अंधा मोड़ बना देने के कारण 18 फरवरी को रात्रि 10 बजे फोर व्हीलर वाहन खतरनाक  भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि उसमें सवार व्यक्ति ने अपनी जान गवा दी। वही 3 दिन तक वहां से गाड़ी को प्रशासन ने नहीं हटाया। वही 1 से 2 दिन पहले सिंगावदा निवासी छोटू कलोता समाज के एक युवक का एक्सीडेंट पावर हाउस पर ओवरटेक कर रही गाड़ी ने कर दिया। जिसमें उसकी जान चली गई। 19 फरवरी को रात्रि 9 बजे सिंगावदा अचलूखेड़ी चौराहे पर फोर व्हीलर गाड़ी पुलिया में अंधेरा होने के कारण टकरा गई, जिसमें आगे से पूरी तरह से गाड़ी बिखर गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसके कारण गाड़ी में सवार दो व्यक्ति ने भी अपनी जान गवा दी। शिवसेना जिला अध्यक्ष रोहित शर्मा ने गावर कंट्रक्शन कंपनी के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी ने एक तो कार्य काफी समय बाद प्रारंभ किया। वही दोनों तरफ से रोड़ की खुदाई कर दी। वही जो मेन रोड़ था उसको भी मूरम के डंपर चलाकर मेन रोड को गड्ढों में तब्दील कर दिया। दूसरी ओर कंपनी ने जो पुलिया ब्रिज निर्माण चलना रहा है वहां पर पुख्ता सुरक्षा व लाइटिंग का कोई प्रबंध नहीं है। जिसके कारण कहीं लोग अपनी जान गवा बैठे हैं। 
कंपनी की लापरवाही के कारण इन लोगों की मौत हुई है। संबंधित कंपनी संचालक पर शिवसेना एफआईआर दर्ज कराएगी। क्योंकि कंपनी को टेंडर दिया गया था तब कंपनी द्वारा नागरिकों की सुविधा व आवागमन को बाधत किए बिना रोड़ निर्माण का कार्य किया जाएगा, लेकिन कंपनी नियमों को ताक पर रखकर नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह शिवसेना बर्दाश्त नहीं करेगी। रात्रि में कंपनी के द्वारा कार्य चलाया जा रहा है, जिन्हें भारी-भरकम डमफर पूरे सडक़ पर चलाए जा रहे हैं और पूर्व की निर्माणाधीन सडक़ को भी गड्ढों में तब्दील कर दिया । वही देवास जिला प्रशासन मुकदर्शक बनकर भीषण हादसों पर मोन बैठा है। अधिकारियों को आगे आकर कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जानकारी जिला प्रचार प्रमुख रत्नेश गुप्ता ने दी।

Dewas: संघर्षों और अनुभव से उपजे लेखन का परिणाम है मोहन वर्मा की पुस्तकें…

• शहर के रचनाकार मोहन वर्मा की दो पुस्तको का हुआ विमोचन

देवास। शहर के वरिष्ठ पत्रकार और रचनाकार मोहन वर्मा द्वारा रचयित दो पुस्तको का विमोचन रविवार शाम को शहर के वरिष्ठ नागरिक सभा ग्रह में किया गया।
मोहन वर्मा की बोधि प्रकाशन जयपुर से वैचारिक आलेखों की पुस्तक “समय के साथ” तथा शिवना प्रकाशन से गीत ग़ज़ल कविता की पुस्तक “शब्द शब्द उम्मीद” का विमोचन किया गया है।

मोहन वर्मा विगत चार से अधिक दशकों से लेखन और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं । इन बीते वर्षों में लगातार पढ़ते लिखते और जीवन संघर्षों के बीच अपने लेखन को धार देते रहे है। इन संघर्षों और अनुभवों से उपजे उनके लेखन का प्रतिफल है उनकी नई दोनों किताबें। विभिन्न वैचारिक विषयों पर पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित उनके आलेखों के संकलन “समय के साथ” की बात करें या कविता,गीत ग़ज़ल की पुस्तक “शब्द शब्द उम्मीद” की बात करें, ये लेखक के परिपक्व लेखन के दस्तावेज हैं । ये बात वरिष्ठ साहित्यकार डॉ प्रकाश कांत और जीवनसिंह ठाकुर ने मोहन वर्मा की पुस्तकों के विमोचन कार्यक्रम में कही ।
पुस्तक विमोचन का यह कार्यक्रम रविवार शाम को वरिष्ठ नागरिक सभागृह में आयोजित किया गया था । कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ कांत व ठाकुर के साथ निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान,स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, इन्दौर प्रेस क्लब महासचिव हेमंत शर्मा,समीरा नईम तथा देवास प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलिकर उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जलवन और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पश्चात अतिथियों का स्वागत आलेख वर्मा,सोनम राजोरा,रचना वर्मा,अश्विन उचिल,अशोक वर्मा तथा अनमोल उचिल ने किया । स्वागत पश्चात अतिथियों द्वारा लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक “समय के साथ” तथा “शब्द शब्द” उम्मीद का विमोचन किया गया ।

विमोचन पश्चात सुश्री समीरा नईम ने मोहन वर्मा की लेखन यात्रा पर प्रकाश डाला और कुछ प्रतिनिधी रचनाओं का उल्लेख किया। श्री हेमंत शर्मा ने मोहन वर्मा की पत्रकारीय दृष्टि और आलेखों का ज़िक्र करते हुए कहा कि वर्मा का लेखन अपने समय की विसंगतियों पर चोट करते हुए भी हमेशा सकारात्मक नज़र आता है। श्री प्रवीण खारीवाल ने कहा कि पुस्तक में संकलित लेख वाकई समय के साथ है तो कविताएं निराशा के समय में उम्मीद की बात करती है। प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलिकर ने भी वर्मा के लेखन और सामाजिक कामों की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी।
निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने कहा कि मैं मोहन वर्मा को एक पत्रकार और लेखक के साथ साथ एक संवेदनशील इंसान के रूप में जानता हूँ जो कोरोनाकाल से लेकर लगातार समाज के जरूरतमन्दों के लिये सक्रिय हैं ।
चौहान ने इस अवसर पर वर्मा को सक्रिय लेखन के लिए बधाई दी । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में, साहित्यकार पत्रकार और गुणीजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया तथा आभार मोहन वर्मा ने माना।

पेंशनर संघ देवास की नई कार्यकारिणी गठित – पं. ओ.पी. तिवारी अध्यक्ष एवं देवीशंकर तिवारी सचिव निर्वाचित 

देवास।  पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास की जिला कार्यकारिणी की आमंत्रित बैठक जिलाध्यक्ष फूलसिंह नागर के स्वेच्छा से त्यागपत्र देने के कारण बुलाई गई। इस बैठक के मुख्य अतिथि म.प्र. सेंट्रल कमेटी ऑफ पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एम.एल.मालवीय देवड़ा थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फूलसिह नागर ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम फूल सिंह नागर को धाकड़ समाज धार्मिक पारमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास उज्जैन के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी गई। इस जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्वप्रथम श्री नागर को पद पर बने रहने का आग्रह किया परंतु उन्होंने असमर्थता व्यक्त की। जिला कार्यकारिणी की बैठक में नवीन पदाधिकारियों को चुना गया। सर्वानुमति से पंडित ओ.पी. तिवारी जिलाध्यक्ष, रामलाल लुवानिया उपाध्यक्ष, हरिशंकर तिवारी जिला सचिव, लखनलाल जोशी उपसचिव, बद्रीलाल मालवीय कोषाध्यक्ष तथा एम.एल. सोलंकी सहकोषाध्यक्ष चुना गया। जिला कार्यकारिणी में लक्ष्मीनारायण मोहरी, प्रमोद भावसार,बी.के.मोदी, श्यामा तोमर, राधेश्याम शर्मा, शंकरलाल शर्मा,छोटेलाल माली, रतनलाल सोनी, रामप्रसाद खराडिया,शिवजीराम मालवीय, दरियावसिंह मालवीय, शशिकला शर्मा, चंद्रकांता तिवारी, सीतादेवी चौहान, संतोष यादव, क्रिड़ासिंह अजनार को शामिल किया गया तथा एम.एल.मालवीय देवड़ा संस्थापक संरक्षक तथा संयोजक रहेंगे। आर.पी. सोलंकी, तिलोकचंद जैन, ओ.पी. सोलंकी, फूलसिंह नागर, डॉ. प्रेमचंद पाराशर परामर्शदाता रहेंगे। विशेष आमंत्रित सदस्यों में कृष्णकांत दुबे, डॉ. योगेश वालिम्बे, राधेश्याम सोलंकी, मोड़सिंह कुशवाह, कांतिलाल पटेल, रामचंद्र चौधरी, शंकरलाल सुमन, शंकरलाल मालवीय, नाथूलाल राठौर, कालूराम नवगोत्री, रहेंगे। नरेन्द्र जोशी को संगठन का महामंत्री, बी.के. जोशी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने संबंधी प्रस्ताव पारित हुए हैं जिसे साधारण सभा में पास कर पंजीयन कार्यालय उज्जैन में संविधान में संशोधन के लिए पे्रेषित किया जाएगा।