Dewas : संघ का दंड प्रात्यक्षिक कार्यक्रम सम्पन्न

देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की देवास नगर इकाई द्वारा रविवार को दंड संचालन के प्रात्यक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अत्यधिक गरिमापूर्ण एवं अनुशासित कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों ने तीन चरणों में दंड संचालन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। देखें वीडियो

कार्यक्रम में संघ के मालवा प्रांत के सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री अमृतलाल जी ने मुख्यवक्ता के रूप में संबोधित करते हुआ कि संघ स्थापना के समय सेही  दंड, संघ की पहचान रहा है। दंड संचालन स्वयंसेवकों में साहस और पौरुष जैसे गुणों के विकास में सहायक है। आक्रमणकारी नही, अपितु स्वयं की और परिवार रक्षा में सक्षम कार्यकर्ता का निर्माण दंड संचालन जैसे कार्यक्रमों से होता है। समाज के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिये संगठित और साहसी टोली का निर्माण शाखाओं में हो रहा है। नगर प्रचार प्रमुख नगेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश में नगर के बाल, तरूण एवं प्रौढ़ स्वयंसेवकों ने दंड के क्रमिका, प्रहार एवं भेद पर आधारित प्रयोगों का प्रदर्शन किया। दंड कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चरणजीत सिंह ने की।

अजाक्स ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

पदोन्नति शुरू करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

देवास। पदोन्नति शुरू करने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 20 फरवरी रविवार को मंडूक पुष्कर धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष कैलाश मालवीय के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण कर किया गया।एव दयाराम मालवीय द्वारा भीम वंदना प्रस्तुत की। धरने के दौरान पीएस 5 के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह बिजोनिया, सज्जन सिंह मालवीय, मोहनलाल भास्कर, नंदलाल हरियाले, विक्रम परमार, डॉक्टर अंबेडकर युवा संघ के बबीता चौहान, विक्की मालवीय,सुरेश जी लीलाधर रलोती, नारायण सिंह मालवीय, पीरुलाल मालवीय, सीमा चौहान,सहज सरकार, रश्मि पांडेकर,, ,देवकरण सोलंकी,जी पी डोंगरे, राधेश्याम मालवीय, नंदराम लिलोरिया, जामसिंह कन्नौजे, राजेश चक्रवर्ती आदि ने अपने संबोधन में प्रमोशन में आरक्षण, बैकलॉग भर्ती, आउट सोर्सिंग बंद करना, छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति समय पर प्रदाय करने आदि विषयों पर प्रकाश डाला। सरकार से तत्काल सभी मांगो पर गंभीरता पूर्वक विचार कर शीघ्र निराकरण पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उक्त मांगे न मानने पर प्रदेश स्तरीय विशाल धरना दिया जाएगा। एव संघ को आंदोलन कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ेगा। धरने के पश्चात मण्डूक पुष्कर से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर तहसीलदार राकेश यादव को ज्ञापन दिया।ज्ञापन का वाचन रामनारायण गोयल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप दिनेश जिनवाल महेंद्र सिंह परमार, रामबक्श मसकोले, संतोष हरियाले, भगतराम हरियाले, मांगीलाल चौहान, दिलीप सिंह बारिया, महेंद्र सिंह पवार, कमल सिंह चंद्रवंशी, शिवचरण अंगोरिया, राधेश्याम गहलोत,द्रुम लता मालवीय, सरदार सिंह यादव, प्रेमलता मालवीय, सुशीला चौहान, रेखा चौहान, राजाराम मालवीय, बाबूलाल मालवीय , किरण राठौड़, अंतर सिंह मकवाना, वर्षा मालवीय, गब्बर सिंह परमार, सत्यनारायण निनामा, पप्पू जामले,रामसिंह वीरपरा,भागीरथ वीरपरा, शिवचरण अंगोरिया, दरियाव सिंह परते, राजेश चौहान, राजेश चक्रवर्ती, भारत वर्मा, डॉक्टर एचसी गुनावत, दयाराम सारोलिया, सुनील रावत, पवन धुर्वे, नरेश वर्मा, रामलाल चौहान, हीरालाल यादव, राधेश्याम गहलोत, दारा सिंह गिरवाल, सुनीता मालवीय बंटी सरविया ,प्रभु मुजाल्दे,गोवर्धन जलखेड़िया,सवाई सिंह,ओ पी सोलंकी,आत्माराम परमार,सुंदरलाल भास्कर,तुलसीराम परिहार,योगेंद्र शाक्य,मदनलाल मालवीय, भगीरथ टाटू पुरुषोत्तम माचले नारायण वीरपरा, लकी वीरपरा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हेमराज गोखले ने किया। आभार जगदीश मालवीय ने माना।

सनसिटी पार्ट-2 के विभिन्न क्षेत्रों में कल जल वितरण रहेगा बंद

देवास : सनसिटी पार्ट 2 सप्लाई की जाने वाली पाइप लाइन में टूट-फूट हो जाने के कारण पानी सप्लाई कल नहीं होगा, सनसिटी पार्ट 2 के पूरे क्षेत्र में बावडीया मृदुल विहार रामचंद्र नगर बालगढ़ चुना खदान शंकरगढ़ बालगढ़ मल्टी गौशाला आदि क्षेत्र में नगर निगम की सप्लाई लाइन मैं टूट-फूट हो जाने के कारण उक्त क्षेत्र में कल दिनांक 21 फरवरी सोमवार को पानी वितरण नहीं हो सकेगा।

अमानक पॉलीथिन रखने वालों के खिलाफ होगी चालानी कार्रवाई

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत स्वच्छता को लेकर एवं अमानक पॉलीथिन मुक्त शहर देवास को किए जाने हेतु नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अमानक पॉलीथिन रखने वाले व्यवसायको के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की गाइडलाइन के अनुसार चल रहे कार्यों के साथ शहर में दोनों समय सफाई एवं रात्रिकालीन सफाई कार्य शहर के प्रमुख मार्गो एवं सर्विस रोड पर सफाई कार्य के साथ ग्रीन बेल्ट में पानी देने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए। उद्यान विभाग के प्रभारी दिनेश चौहान को पार्को में चल रहे सफाई कार्यो पर मानिटरिंग किए जाने हेतु कहा।

Dewas: ग्राम सिंगावदा में हुआ सड़क हादसा

देवास। उज्जैन रोड पर सिंगावदा में शनिवार रात एक कार MP09CN4499 को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे देवास में रहने वाले दो युवक की मौत हो गयी।
दरअसल देवास के जवाहर नगर में रहने वाले 30 वर्षीय दीपक राठौर और संजय नगर में रहने वाले 28 वर्षीय विनोद ढ़ोलपुरे देवास की कंपनी विप्रो विंग्स कंपनी में नौकरी करते थे और कंपनी के काम से रतलाम गए थे जहाँ से वापिस देवास आने के दौरान उनकी कार MP09CN4499 को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची औरदोनों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Dewas: प्रधानमंत्री द्वारा किया गया एशिया के सबसे बड़े गोबर-धन(बायोसीएनजी) प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण

• शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानो पर दिखाया गया वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

देवास। इन्दौर मे वर्चुअल कार्यक्रम के अन्तर्गत गोबर—धन(बायोसीएनजी) प्लांट का लोकार्पण शनिवार 19 फरवरी को प्रधानमंत्री मान.श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया गया।

नगर निगम द्वारा वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देवास के प्रमुख स्थानो मल्हार स्मृति आडिटोरियम, विक्रम कला भवन, नगर निगम परिषद हॉल, इनोवेटिव स्कुल सहित अशासकीय स्कुलो मे सतपुडा स्कुल आवास नगर, विजय ज्योति हा.से. स्कुल अर्जुन नगर रधागंज, एमजीएम स्कुल प्रताप नगर, केम्ब्रिज स्कुल त्रिलोक नगर,जेम्स ऐकेडमी ईटावा,ज्ञानसागर स्कुल मुखर्जी नगर, एवनेजर स्कुल उपाध्याय नगर, अनामय पब्लिक स्कुल बावडिया,स्कार्ट स्कुल गंगा नगर, सरस्वती ज्ञानपीठ लक्ष्मण नगर, चिल्ड्रन्स होम स्कुल मोती बंगला,सरस्वती स्कुल भौंसले कालोनी, सेन्टथामस स्कुल बालगढ मे किया गया।

वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मल्हार स्मृति आडिटोरियम मे देवास सांसद महेन्द्रसिह सोलंकी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान, पूर्व नेता सत्तापक्ष मनीष सेन तथा निगम द्वारा शहर के अन्य स्थानो पर सीधा प्रसारण की,की गई व्यवस्था के अन्तर्गत आम नागरिको के साथ शहर के जनप्रतिनिधियो एवं प्रबुद्ध नागरिको ने भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। मान. प्रधानमंत्री द्वारा अपने उद्बोधन मे कचरे से कंचन बनाने हेतु प्रेरणा देते हुए गोबर—धन प्लांट से इन्दौर शहर को जो उपलब्धि प्राप्त होगी उस संबंध मे समस्त जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्लांट अन्य बडे शहरो मे भी लगाये जाने हेतु योजना तैयार की जा रही है। इसी के साथ प्रधानमंत्री द्वारा देश के समस्त सफाई मित्रो एवं स्वच्छता से जुडे सभी कर्मचारी एवं नगरवासियो को सादर नमन करते हुए आभार प्रकट किया उक्त वर्चुअल कार्यक्रम मे केन्द्रीय मंत्री आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय मान.श्री हरदीपसिंहपुरी, मुख्यमंत्री मान. श्री शिवराजसिह चौहान के द्वारा भी संबोधित किया गया।

प्रसारण कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुक्त विशालसिह चौहान के साथ कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियो के द्वारा देवास नगर निगम के सफाई मित्रो एवं 6 स्व सहायता समूह जिसमे मनासा, सुरमंदिर, मनमंदिर, दया समूह इनके साथ स्वच्छ टेक्नॉलाजी चैलेंज प्रतियोगिता मे चयनित 11 प्रतिभागियो को प्रतिक चिन्ह से सम्मानित करते हुए पथ विक्रेताओ मे 20 हजार तक के एवं स्व—सहायता समूह को 20 लाख तक स्वीकृत ऋण वितरण पत्र देकर सम्मान किया।

इस अवसर पर मल्हार स्मृति आडिटोरियम मे वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम मे निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय,भाजपा नेता आलोक साहू,अर्जुन चौधरी निगम स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर सहित विशाल जगताप,अरूण तोमर व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सतपुड़ा एकेडमी में किया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

• नागरिकों को पौधे बांटे, पोलिथीन मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

देवास। पड़ोस के शहर इंदौर में एशिया के सबसे बड़े 550 मैट्रिक टन क्षमता के गोवर्धन बायो सीएनजी प्लांट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली किया गया। इस लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर तुलजा विहार स्थित सतपुड़ा एकेडमी में भी नगर निगम के माध्यम से दिखाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रायसिंह सेंधव उपस्थित थे।

वहीं विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद विनय सांगते उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शहरों को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करने का इंदौर मॉडल अन्य शहरों के लिए प्रेरणा बनेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि वेस्ट-टू-वेल्थ (कचरे से कंचन) में कचरे से गोबर-धन, गोबर-धन से स्वच्छ ईंधन, स्वच्छ ईंधन से ऊर्जा धन तथा उर्जा धन से जीवन धन बनेगा। इस दिशा में इंदौर शहर में किया गया कार्य पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। आने वाले 2 वर्षों में विभिन्न नगरों में इसी प्रकार के प्लांट बनाए जाएंगे। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को पौधे भी भेंट किए गए। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान शहर व भारत को पोलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए पुराने कपड़ों से बैग भी बनाए गए। इस अवसर पर नगर निगम पीडब्ल्यूडी विभाग के हंसराजसिंह चौहान, एनजीओ से साधना कुरील, सतपुड़ा एकेडमी संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य नरेश पंचोली सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के पूर्व श्रीमती सोमाली घोष ने अतिथियों का मंगल तिलक कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में आभार नगर निगम के इंजीनियर चंदन सोनी ने माना। जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

भाजपा मंडल ने की आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरुआत

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। गुरुवार को नगर मे भा ज पा मंडल ने कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष मैं आजीवन सहयोग निधि अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत जिला प्रभारी रायसिंह सेंधव व जिला महामंत्री राजेश यादव की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल मंडल उपाध्यक्ष सचिन सेंधव मंडल महामंत्री जितेंद्र मंडलोई अनिल मंडलोई दिनेश मंडलोई भगवान सिंह मंडलोई मधुसूदन पटेल कमल चंद्रवंशी सज्जन सिंह चौहान उमेश पटेल नितेश पटेल व भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टोंकखुर्द। आजीवन सहयोग निधि की शुरुआत करते भाजपा कार्यकर्ता।

पिपलिया सड़क में निकला आरएसएस का पथ संचलन

टोंकखुर्द(विकेश जैन)।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा टोंकखुर्द खंड के पाडलिया मंडल का पिपलिया सड़क में भव्य पथ संचलन निकाला गया।भारतीय जनता पार्टी मंडल की ओर से पथ संचलन का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ केलोदिया मंडल महामंत्री जितेंद्र मंडलोई , भगवान सिंह मंडलोई ,दिनेश मंडलोई, जितेंद्र चौधरी, अर्जुन चौधरी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। टोंकखुर्द। ग्राम पिपलिया सड़क में आर एस एस का पथ संचलन।

उज्जैन बाल सुधार गृह से देवास के 6 नाबालिक आरोपी गार्ड की आँख में मिर्च डालकर हुए फरार

देवास : उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र में मालनवासा स्थित बाल सुधार गृह से शुक्रवार देर रात छ: नाबालिग आरोपियों ने चौकीदार और गार्ड की आँखों में लाल मिर्च पाउड़र डालकर, उन्हें कमरे में बंद कर, फरार हो गए. सभी आरोपी देवास जिले के हैं, जिनपर अलग-अलग मामलों में संगीन आरोप हैं. फिलहाल नागझिरी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है वहीं तीन की तलाश जारी है।

शुक्रवार की रात लगभग 11:00 बजे सुरक्षा गार्ड शैलेंद्र उर्फ बाबू दादा 58 वर्ष गेट पर तैनात थे। तभी देवास के रहने वाले 6 नाबालिग अपने कमरों से बाहर निकल कर आए और उन्होंने गार्ड की आंखों में मिर्ची झोंक दी। नाबालिगों ने मेन गेट की चाबी छीन ली और मारपीट करने के बाद गार्ड को अधीक्षक के रूम में बंद कर बाइक लेकर भाग निकले।

मामले की जानकारी सुरक्षा गार्ड द्वारा संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने रात में करीब 3 से 4 घंटे बाद 3 नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। 3 गार्ड की बाइक लेकर भागे हैं। जिनकी तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहा हैं।

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह बैंक ऋण वितरण का आयोजन स्थानीय कृषि उपज मंडी में किया गया

देवास हाटपीपल्या(नरेंद्र चौहान) : मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह बैंक ऋण वितरण का आयोजन स्थानीय कृषि उपज मंडी में मुख्य अतिथि विधायक मनोज चौधरी के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया। आईसीआईसी बैंक एवं एसएससी बैंक के संयुक्त तत्वधान में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को 7000000 रुपए  का ऋण वितरण के लिए स्वयं सहायता समूह को दिए गए। स्वयं सहायता समूह से आत्मनिर्भर होने वाली महिलाओं ने मंच से बताया कि किस प्रकार उनकी जीवन की शैली आत्मनिर्भर समूह से बदली है

शर्मिला सेंधव ममता जाट बबीता लिलोदिया सरोज नायक सीमा चौहान ने मंच से बताया कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर है इस पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं भी अपने आजीविका चलाने में सक्षम है आज घर के काम से लेकर व्यापार व्यवसाय में एवं नौकरी में पूरा सहयोग कर रही है छोटे छोटे व्यापार से अपना घर का पालन पोषण कर रही हैं आज स्वयं सहायता समूह से महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है। इस प्रकार के विचार स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा अपने अपने व्यापार व्यवसाय के बारे में बताया मुख्य अतिथि विधायक मनोज चौधरी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बलवान सिंह उदावत पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह शक्तावत ने भी स्वयं सहायता समूह की तरह ना  की और स्वयं सहायता समूह से आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है उन महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया साथ ही महिलाओं द्वारा छोटे छोटे लघु उद्योग में उनके द्वारा तैयार की गई सामग्री दाल चावल साबूदाना नमकीन आदि वस्तुओं का अवलोकन भी किया गया स्वागत भाषण डी पी एम शुक्ला मैडम ने किया संचालन डी एम पंकज ठाकुर ने किया इस अवसर पर मंच पर मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष कृपाल सिंह सेंधव पूर्व मंडी अध्यक्ष महेंद्र यादव सेलेन्द्र सिंह सेंधव भुजराम जाट भरत पाटीदार आदि।