श्रमजीवी पत्रकार संघ और कवियों द्वारा माँ सरस्वती का पूजन किया गया

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) मां सरस्वती की आराधना एवं उपासना का महापर्व बसंत पंचमी पर नगर के श्रीराम मंदिर कन्नौद थाने के सामने शनिवार को श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों एवं कवियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर बसंत पंचमी का महापर्व मनाया गया कवि निखिल नीरज द्वारा सुंदर गणेश वंदना कर पंडित कवि कुमार मिलिंद ने सुंदर सरस्वती वंदना कर पूजा आरंभ की गई पश्चात सभी ने एक दूसरे को कलम भेंट कर बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी गई

इस मौके पर कवि नरसिंह गोरानी के द्वारा कविता के माध्यम से बसंत का महत्व बताया गया सरस्वती पूजन में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय उपाध्यक्ष विनोद भूतड़ा ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश परमार पत्रकार दीपक शर्मा, मांगीलाल मालवीय, राजेश अतुल गुप्ता, हरीश दुबे, महबूब खान, श्री राम जी सहित श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे

चाइल्डलाइन पर पीड़ित बच्चों सूचना मिलने पीड़ित बच्चों के घर चाइल्डलाइन के सदस्य पहुंचे

देवास(नरेंद्र चौहान)- चाइल्ड लाइन देवास को चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 पर शुक्रवार को सूचना मिली की नेवरी के पास स्थित ग्राम महुखेड़ा में 4 नाबालिग बच्चे निवास कर रहे है, जिनमे 3 बालिकाएं व 1 बालक है! बच्चों के पिता की करीब 10 माह पूर्व हार्टअटैक से मृत्यु हो गई है एवं माता की जनवरी माह में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है! माता पिता के देहांत के बाद बच्चो के सामने पालन पोषण व देखभाल में अनेक प्रकार कठिनाईयां उत्पन्न हो गई हैं! बच्चों की परवरिश व देखभाल बच्चों की बड़ी बहन द्वारा की जा रही है!
सूचना मिलने के बाद चाइल्ड लाइन टीम से मोनिका पटेल, मुकेश मालवीय, स्वाति योगी
विशेष किशोर पुलिस इकाई देवास से प्रभारी सन्तोष पाण्डे, महिला एवं बाल विकास विभाग से संरक्षण अधिकारी संदीप किरार द्वारा बच्चों के घर होम विजिट की गई व आवश्यक जांच की कार्यवाही के उपरांत बच्चों को संरक्षण में लिया गया! इसके बाद सभी बच्चों को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति जिला देवास के समक्ष प्रस्तुत किया! व समस्त बच्चों का पालन पोषण व उचित देखभाल में सहयोग हेतु प्रकरण पंजिबद्ध करवाया! जल्द ही आवश्यक कार्यवाहि उपरांत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ा जायेगा!

Dewas : आर्मी से सेवानिवृत्त होने पर शेखर चौधरी का जगह जगह स्वागत किया गया

भोरासा(अभय नागर) देवास रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया वहीं से शेखर चौधरी पिता मनोहर चौधरी को खुली जीप में राष्ट्रीय ध्वज बांधकर करके जीत के आगे आगे ग्रामवासी मोटरसाइकिल लेकर चल रहे थे भारत माता के जयकारे लगा रहे थे वही जीप के पीछे गाड़ियों का काफिला चल रहा था भोरासा क्रॉसिंग पर भव्य स्वागत किया गया भोरासा नगर में प्रवेश सैनिक पर भोरासा नगर वासियों ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया

तत्पश्चात ग्राम संवरसी के शेखर चौधरी पहुंच ने पर राजा गुमटी. विनोद चोधरी. पूर्व सरपंच चौधरी ग्राम वाशीयो स्वागत किया गया साथ ही कुलाला पहुंचने पर शेखर चौधरी द्वारा अमर शहीद संदीप यादव की स्मारक पर माल्यार्पण किया गया.. नगर भोरासा में थाना स्टाफ द्वारा, शक्ति माता मंदिर परिसर में राजेन्द्र यादव विधायक प्रतिनिधि, एवं भोरासा प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला पत्रकार संतोष गोस्वामी जीवन सिंह ठाकुर अभय नागर निक्की नामदेव नरेंद्र माली नितेश चौधरी द्वारा स्वागत किया गया इस अवसर नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे.. वहीं गृह नगर पहुंचने पर सैनिक का ग्राम सोरसी में घर घर तिलक लगाकर आरती कर फूल माला से माता और बहनों ने भी में भव्य स्वागत सत्कार किया गया.

लकड़बग्गा : माता टेकरी पर बार बार दिख रहा लकड़बग्घा को वन विभाग टीम ने पकड़ा

देवास। शहर के बीचोबीच प्रसिद्ध माता टेकरी में तकरीबन 10 दिन से एक लकड़बग्घा बार बार दिख रहा था जिससे दर्शनार्थी ओर माता टेकरी के पुजारियों सहित लोगो मे लकड़बग्घा का भय बना हुआ था। बीते दिनों से वन विभाग की टीम ने अलग अलग टीम बनाकर लकड़बग्घा को पकड़ने के लिए प्रयासरत थे। लकड़बग्घा को पकड़ने में वन विभाग को आज शनिवार सुबह सफलता मिली कड़ी मशकक्क्त के बाद वन विभाग की टीम द्वारा आज लकड़बग्घा को पकड़ लिया गया। 10 दिन पूर्व यह लकड़बग्घा परेड ग्राउंड की और देखा गया था उसके बाद लगातार दिन प्रतिदिन यह माता टेकरी पर देखा जा रहा था जिसके फ़ोटो वीडियो लगतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। वन विभाग, पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम ने इसको पकड़ने के लिए 3 – 4 दिन पूर्व अलग अलग स्थानो पर पिंजरे रखे गए थे। आज लगभग 10 दिन बाद कड़ी मशक्कत के बाद इस लकड़बग्घा को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

आदर्श उर्फ सजल त्रिपाठी हत्याकांड में 2 आरोपी को हुई आजीवन कारावास की सजा

देवास। बीते वर्ष 3 सितंबर 2021 को शहर के पयोनियर स्कूल चौराहे के पास हुए आदर्श उर्फ सजल त्रिपाठी नामक युवक के हत्याकांड के मामले में आज माननीय न्यायालय द्वारा आज 4 फरवरी 2022 को निर्णय पारित कर आरोपीगण शुभम चौहान निवासी रानी बाग देवास तथा शैलेन्द्र उफ मंगल शर्मा निवासी न्यू मुखर्जी नगर देवास को आजीवन कारावास की सजा एवं प्रत्येक को पांच लाख दस हजार रूपये के जुर्माने से दंडित किया गया। न्यायालय द्वारा विशेष रूप से अर्थदंड की राशि दस लाख बीस हज़ार रुपए मृतक के परिजनों को प्रतिकर के रूप में प्रदान किये जाने का आदेश दिया गया।

मामले में राजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला अभियोजन अधिकारी, देवास द्वारा बताया कि. प्रकरण के फरियादी ओमप्रकाश ऊर्फ ओमी ने रिपोर्ट लिखायी थी कि बीते वर्ष 2 सितंबर 2020 को पायोनियर स्कुल चौराहे के पास विशाल शर्मा का मयंक शर्मा एवं उसके एक अन्य दोस्त से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया था। उक्त झगड़े को लेकर दिनांक 3 सितंबर 2020 के लगभग 2.30 बजे दिन में मृतक आदर्श उर्फ सजल त्रिपाठी जब अवी कैफे के पास पहले से मयंक शर्मा उसका भाई मंगल उर्फ शैलेन्द्र शर्मा, शुभम चौहान, शिव रघुवंशी विनीत गुप्ता मौजूद थे। सजल ने शिव रघुवंशी से राम राम की फिर मंगल उर्फ शैलेन्द्र से भी राम-राम की किन्तु मंगल उर्फ शैलेन्द्र ने राम राम का जवाब न देकर मृतक आदर्श उर्फ सजल के साथ उक्त पांचो आरोपीगण मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान शुभम चौहान और मंगल उर्फ शैलेन्द्र शर्मा ने चाकू निकालकर मृतक आदर्श उर्फ सजल पर जान से मारने की नीयत से हमला कर सीने में और पीछे तरफ कमर पर वार किया। जिससे मृतक आदर्श उर्फ सजल को गम्भीर चोट आकर खून निकलने लगा। मृतक जान बचाने के लिये कैफे हाउस में अन्दर घुस गया था। उक्त घटना को देख फरियादी और उसका दोस्त हितेश वर्मा मृतक को बचाने गये तो शुभम चौहान ने फरियादी को भी जान से मारने की नीयत से चाकू से मारा जो फरियादी के बॉए हाथ में तीन जगह एवं उंगलियों में गम्भीर चोटे आई। मृतक को इलाज हेतु गंभीर हालात में M.G. अस्पताल लाये थे। जहाँ पर डाक्टर ने चेकअप करने के बाद आदर्श उर्फ सजल त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया है। उक्ट घटना पर से मामला धारा 147, 148, 149, 307,302,294,324 IPC का पाया जाने से पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपीगण को गिरफतार कर थाना सिविल लाईन प्रभारी संजय सिंह द्वारा विवेचना उपरान्त अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से कुल 22 गवाह न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये गये। माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 4 फरवरी 2022 को निर्णय पारित कर आरोपीगण शुभम चौहान पिता संतोष चौहान निवासी रानी बाग, देवास तथा शैलेन्द्र उफ मंगल शर्मा पिता कमल किशोर, निवासी न्यू मुखर्जी नगर, देवास को धारा 302 भादवि एवं 25 आर्म्स एकट में दोषी पाते हुये दोनों आरोपीगण को आजीवन कारावास की सजा एवं प्रत्येक पांच लाख दस हजार रूपये के जुर्माने से दंडित किया गया। माननीय पंचम अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय द्वारा विशेष रूप से अर्थदंड की राशि हजार रूपये मृतक के परिजनों को प्रतिकर के रूप में दस लाख बीस हज़ार प्रदान किये जाने का आदेश दिया गया।

उक्त प्रकरण में शासन की ओर से सफल अभियोजन संचालन श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला लोक अभियोजन अधिकारी / विशेष लोक अभियोजक, देवास, श्रीमती आशा शाक्यवार अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला देवास एवं श्री उदल सिंह मौर्य, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, देवास द्वारा किया गया एवं कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक रमेश बर्डे का विशेष सहयोग रहा।

Industrial park dewas : रग्बी व एथलेटिक्स के 109 खिलाडियो टेलेन्ट सर्च किया

देवास। सभी खेलो के खिलाडियो का टेलेन्ट सर्च स्थानीय श्रीमंत तुकोजीराव पवार इन्डस्ट्रीयल स्पोर्टस पार्क मे  1 फरवरी से 5 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसमे शुक्रवार को रग्बी व एथलेटिक्स के खिलाडियो का टेलेन्ट सर्च लिया गया। जिसमे 109 खिलाडियो ने भाग लिया। साथ ही कल इंडस्ट्रियल पार्क में क्रिकेट और रोलर स्केटिंग के खिलाड़ियों का टैलेन्ट सर्च होगा

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने उपस्थित खिलाडियो से कहा कि वे अपने खेलो पर विशेष रूप से ध्यान देते हुये लगन व निष्ठा से अपने खेल मे निखार लावें तथा अपने उच्च प्रदर्शन से प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर  जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी हेमन्त सुविर, नगर निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, कोच जाहीद खान, धर्मेन्द्रसिह ठाकुर, जया बघेल, रेणुसिह, गौरव कदम, युनुस खान,अनुपम टोप्पो, मनोजसिह उपस्थित रहे।

स्वच्छता सर्वेक्षण धांधली मामले में विधायक ने की कलेक्टर से चर्चा

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। बुधवार को नांदेल दौरे पर आए विधायक सज्जन सिंह वर्मा को विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह गौर ने टोंक नगर परिषद के बहुचर्चित स्वच्छता सर्वेक्षण धांधली के मामले की पूरी जानकारी दी।

जानकारी देते हुए बताया की ऐसा ही मामला सोनकच्छ नगर परिषद में हुआ था। जब तत्कालीन एसडीएम् शिवानी तरेटिया ने सहयोगी संस्था का भुगतान रोक दिया था। और बाद में राजनेतिक दबाव के कारण संस्था को भुगतान कर दिया था। गौर ने विधायक से कहा कि कहीं टोंकखुर्द में भी राजनैतिक दबाव में सहयोगी संस्था का भुगतान न हो जाए और मामले के दोषी बच न जाए। इस पर विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कलेक्टर चंद्र मौली शुक्ला से फोन पर चर्चा कर मामले में स्वत संज्ञान लेकर इस मामले की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने को कहा।विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने गौर को बताया कि कलेक्टर ने इस मामले की जांच के लिए एसडीएम् सोनकच्छ को निर्देश करने का बोला है।

Dewas: माता टेकरी पर परिक्रमा मार्ग से कुर्सियां तोड़कर सरिया चुराने वाले चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवास। बीते 1 फरवरी की रात 11 बजे से 2 फरवरी की सुबह 5 बजे के बीच अज्ञात बदमाश माता टेकरी के शंखद्वार के पास परिक्रमा मार्ग पर लगी कुर्सियों को तोड़कर उसका सरिया चोरी कर ले गए थे। जिसके बाद फरियादी शुभम सेन निवासी मोती बंगला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने कायमी कर मामले को विवेचना में लिया। विवेचना कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उप निरक्षक ईश्वर मंडलोई कर रहे थे।
मामले में एसपी डॉ शिवदयाल सिंह ने कहा हे कि तोड़ी गई संपत्तियों की रकम आरोपियों से वसूली जाएगी।

कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक 17 वर्ष के नाबालिक व एक 18 वर्षीय सचिन पिता पवन मालवीय निवासी विश्रामबाग को माता टेकरी के पास से गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार दोनों ने नशे की हालत में सीमेंट की कुर्सियों में तोड़फोड़ की थी और दोनों नशा करने के लिए ही कुर्सी से सरिये चुरा रहे थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लगभग 2000 रुपये मूल्य का 20 किलो सरिया भी जप्त किया है।

Dewas : कार चोरी कर भागा चोर सोनकच्छ में पेट्रोल पम्प पर पकड़ाया

देवास। एक अज्ञात बदमाश द्वारा शहर के राधागंज स्थित रोहित नागर द्वारा संचालित एक कार वर्कशॉप में बाहर खड़ी काले रंग की स्विफ्ट कार चोरी करके ले गया था जिसके बाद आरोपी द्वारा जिले के सोनकच्छ नगर के समीप एक रिलायंस पेट्रोल पम्प पर कार में डीजल डलवाने के बाद बिना रुपये भागने का प्रयास किया जिसके बाद पम्प कर्मियों ने कार चालक को उसका पीछा करके पकड़ा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह देवास से कार चोरी कर के भागा है

प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी का नाम राजेश जाट है और वह देवास जिले के विजयागंज मंडी क्षेत्र का निवासी है। पुलिस सोनकच्छ आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जानकारी अनुसार कार मालिक भी थाने पर पहुँचा है।

Dewas : संपत्तिकर जमा नही होने पर निगम ने की कुर्की की कार्यवाही

देवास/ शासन निर्देशानुसार बकाया संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण की वसुली की जाने के साथ ही बडे एवं छोटे बकायादारो से बकाया राशि वसुल किये जाने मे कुर्की की कार्यवाही एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान सील किये जाने की कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की जा रही है। बडे बकायादारो से प्रत्यक्ष सम्पर्क कर तथा बिल के साथ शक्ति पत्र जारी किये जाने के पश्चात भी बकाया राशि जमा नही होने पर निगम द्वारा कार्यवाही के तारतम्य मे आदर्श नगर बीएनपी रोड पर स्थित शेख नायता जमात सोसायटी का जमातखाना की बकाया संपत्तिकर की राशि रूपयेे 15 लाख 60 हजार 522 होने पर कुर्की की कार्यवाही कर सील किया गया। इसी प्रकार शहर मे संपत्तिकर बकायादारो पर कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।

निगम की टीम द्वारा विभिन्न वार्ड क्षेत्रो मे लगाये गये वसुली केम्पो मे संपत्तिकर की राशि रूपये 3 लाख 28 हजार, जलकर की राशि रूपये 69 हजार 500, कचरा संग्रहण शुल्क की राशि 7 हजार 500 की राशि केम्पो के माध्यम से वसुल की गई। जलकर बकायादारो द्वारा जलकर की राशि जमा नही की जाने पर नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही की जाने के साथ ही उनके भवनो की जॉच भी निगम की टीम द्वारा की जा रही है। कुर्की की कार्यवाही मे निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, राजस्व उपनिरीक्षक रविन्द्रसिह ठाकुर, सहायक राजस्व निरीक्षक संजय पारखे, कुश्माकर भंवर सहायक प्रवीण शर्मा, श्याम ठाकुर शामिल रहे। इसी प्रकार नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही निगम प्रभारी कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, प्रभारी सहायक यंत्री तौफीक खान व उनकी टीम द्वारा की जा रही है।