देवास। वर्ष 2021 में वर्ष भर निःशुल्क 108 सुंदरकांड श्रृंखला के भव्य कार्यक्रम करने वाले सुंदरकांड कथा वाचक प्रवीण वर्मा इस वर्ष 2022 के प्रारम्भ में इंदौर में 108 सामूहिक सुंदरकांड भव्य कार्यक्रम करेंगे। गुप्त नवरात्रि एवं बसंत पंचमी पर 5 फरवरी को दोपहर 1 बजे इंदौर गजासीन शनिधाम से प. पु. 1008 महामंडलेश्वर संत श्री दादू जी महाराज के निर्देशन में श्री चिंता हरण हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर गायक प्रवीण जी वर्मा अपने साथियों के साथ उषानगर इंदौर स्थित गजासीन शनिधाम आश्रम में 108 सामूहिक सुंदरकांड के भव्य आयोजन में अपनी प्रस्तुति देंगे।
इस अवसर पर शनिधाम के सदस्य नितेश सेन, जितेंद्र वर्मा, अक्षय सोनी, प्रितेश शर्मा, तनमय तिवारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी शुभम वर्मा बिट्टू ने दी।
प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर, सीएमएचओं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
देवास। गुरूवार को आशा कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकोंं ने प्रदर्शन करते हुए राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे शोषण के विरूद्ध आवाज उठाई। कलेक्टर, सीएमएचओ एवं एसडीएम को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग करते हुए कहा गया कि मिशन संचालक द्वारा 24 जून 2021 के निर्णय के आधार पर वेतन वृद्धि करते हुये आशा को 10,000 एवं पर्यवेक्षकों को 15,000 रु . वेतन निश्चित प्रोत्साहन राशि दिये जाने के सम्बन्ध में आदेश जारी किये जाए। अल्प वेतन देकर आशा एवं पर्यवेक्षकों के अमानवीय शोषण किया जा रहा है।
आशा ऊषा एवं पर्यवेक्षक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कार्यकर्ता है। आशा कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों पर राज्य एवं केन्द्र सरकारे पुरा भरोसा करते हुए नाज करती है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिये विभागीय अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा आशाओं को प्रमाण पत्र देकर बार बार सम्मान किया गया है, लेकिन केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आशा एवं पर्यवेक्षकों का 2000 रुपये के अल्प वेतन देकर आशाओं का अमानवीय शोषण किया जा रहा है। भीषण मंहगाई के दोर में बेहद अल्प वेतन में उन्हें अपनी जिन्दगी और परिवार चलाने के लिये विवश किया जा रहा है।
अधिकांश राज्य सरकारे स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा एवं पर्यवेक्षकों के योगदान को ध्यान में रखते हुये अपनी और से अतिरिक्त वेतन देकर उन्हें राहत पहुंचा रही है , लेकिन मध्य प्रदेश सरकार आशाओं को अपनी और से कुछ भी नहीं दे रही है। दिन रात काम करने के बावजूद न्यायपूर्ण वेतन दिये जाने की आशाओं एवं पर्यवेक्षकों की मांगों के प्रति प्रदेश सरकार आंखें मूंदकर बैठी हुयी है। इन महिला कर्मियों के प्रति सरकार का रवैया बेहद अन्यायपूर्ण है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सहित सभी मंत्रियों एवं जन प्रतिनिधियों ने आशाओं के काम की तारीफ करते हुये वेतन वृद्धि की मांग को न्यायपूर्ण मानते हुये शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक उनकी सुध नहीं लेते हुए वेतनवृद्धि नहीं की गयी। शहर सहित प्रदेशभर में आशा एवं पर्यवेक्षकों ने स्वयं एवं स्थानीय प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर न्यायपूर्ण वेतन देकर आशा एवं पर्यवेक्षकों के साथ न्याय किये जाने की मांग की गयी है।
मिलावट खोरों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए दल गठित करने के दिये निर्देश
देवास : कलेक्टर श्री शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं करने पर अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे को निर्देश दिये की स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओं डॉ. एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ कामाक्षी दुबे, डीएचओ वन डॉ. अशोक वर्मा और एसएनसीयू डॉ. वैशाली निगम को शोकज नोटिस जारी करें। कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये की कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए जिले में विशेष अभियान चलाये। हाई ब्लड प्रेशर मरीजों की नियमित रूप से जांच भी करें।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि जिले में अवैध शराब, केमिकल ड्रग्स, महिला अपराध, माफियाओं के विरूद्ध, जुआ सट्टा, चिटफण्ड, सहकारिता में गबन, सूदखोरी के विरूद्ध कार्यवाही करें। खनिज माफियाओं और पटिया लगाकर खनिज ओवर लोडिंग के विरूद्ध कार्यवाही करें। आबकारी, खनिज और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्यवाही करें। जिले में की गई कार्यवाही की जानकारी पोर्टल पर एक जैसी अपलोड करें। कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि उपभोक्ता भण्डार पर जाकर जांच करें और अनियमितता पाई जाने पर चोर बाजारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करें। जिनके मिलावट खोरो से विरूद्ध कार्यवाही कर वसूली के नोटिस दिया है, उनसे वसूली करें। मिलावट खोरो पर कार्यवाही करने के लिए दल गठित करें। कार्यवाही कर मिलावट खोरो पर एफआईआर दर्ज करें।
देवास। आज बुधवार को थाना कोतवाली देवास द्वारा जुए सट खेलने वालो के के विरूद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें एक लाख दो हजार रूपये नगद, मोटर साईकिले मोबाईल सहित कुल 05 लाख का मश्रुका जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपीयो के विरुद्ध जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सभी आरोपीयों के विरूद्व प्रथक से धारा 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा 19 आरोपियों को गिरफ्तार करके शहर के मुख्य मार्ग एबी रोड पर उनका जुलूस निकाला गया तथा जुलूस में उनको उठक बैठक भी लगवाई गई। अभी मुख्य आरोपी संदीप सांगते सहित 2 आरोपी फरार है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम:- जितेन्द्र बेस सज्जन सिंह, सलीम शाह, सुनील, दिलीप प्रजापति, संजू पिता इंदरसिंह, साजीद पिता युनुस, अजीज पिता युसुफ, संजय पिता सुरेश, मुन्ना पिता अब्दुल हफीज, अनिल पिता दिलीप साहेब पिता मोहन, शाकीब पिता अयुब, अर्जुन पिता कैलाश, फिरोज पिता अब्दुल रसीद, सुरेश पिता राजाराम, गुडडु पिता शकुर, असरार पिता अशरफ, अफजल पिता अब्दुल वहीम।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमराव सिंह, उनि महेन्दसिंह, उनि पवन यादव, उनि राकेश नरवरिया, उनि अभिषेक सिंह, उनि राहुल पाटीदार, उनि सुरेश मिश्रा, सउनि ईश्वर मण्डलोई, सउनि परवेज खान, सउनि जाकिर हुसैन सउनि राकेश तिवारी, सउनि परसराम चंदेल, सउनि शारदा, सउनि अनिल पाण्डे, प्र.आर हेमेन्द्र सिंह, प्रआर जितेन्द्र पवन पटेल, मनीष देथलिया, नवीन, पिन्टू प्रआर बलसिंह प्रआर मनोज पटेल, रवि गरोडा, मातादीन का सराहनीय योगदान रहा।
खातेगांव(चंचल भारतीय): बरछा संदलपुर रोड पर संदिग्ध अवस्था में कुछ सड रहा है जिसकी दुर्गंध पूरे क्षेत्र में फैली हुई है रास्ते से गुजरने वाले लोग बहुत परेशान हैं जिसकी सूचना खातेगांव पुलिस को स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई थी। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर देखा तो महिला का शव है। जिसकी सूचना के कुछ समय बाद ही एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी ज्योर्ति उमठ बघेल घटनास्थल पर पहुंचे जहां से शव को बरामद कर शासकीय हॉस्पिटल खातेगांव पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर तफ्तीश में जुटी गई है। कुछ दिन पूर्व एक महिला की गुमशुदगी की शिकायत थाने पर भी दर्ज हुई थी अब देखना यह है कि यह वही महिला है या अन्य कोई दूसरा मामला।
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने बताया 1फरवरी की रात्रि में सूचना मिली सूचना मिलते ही खातेगांव पुलिस दल बल के साथ हम घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल पर जहां एक महिला का शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है शव पूरी तरह से डिस्पोज के चलते अभी कुछ नहीं कहा जा सकता फॉरेंसिक लैब जांच आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है पुलिस अभी तफ्तीश में छोटे-छोटे पहलू पर जांच करने में जुटी हुई है।
देवास = प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के मंगलवार को देवास आगमन पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन विश्वजीत तवर सिंह चौहान ने हाटपिपलिया सहित जिले से आए अपने युवा साथियों के साथ श्रीनाथ का जोरदार गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया विशेष रूप से उपस्थित थे । श्री चौहान ने श्रीनाथ को बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट की एवं हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का एक पत्र भी सौंपा । श्री विश्वजीत सिंह चौहान ने हाटपिप्लिया विधानसभा 2023 के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं जिन्हें भारी तादाद में युवाओ सहित नागरिकों का भारी समर्थक मिल रहा है। विश्वजीत चौहान को 23 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हाटपिपलिया विधानसभा का संभावित प्रत्याशी माना जा रहा है।
नेवरी(नरेंद्र चौहान): शासकीय आयुष औषधालय प्रभारी डॉ संजय शर्मा ने अपनी शादी की सालगिरह पर कुछ दिनों पहले हाटपिपलिया तहसील के ग्राम मऊ खेड़ा में हुई घटना में चार बच्चों के पिता की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी उनकी मृत्यु के कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी की एक ट्रक एक्सीडेंट में 7 जनवरी को सुनीता पति भंवर गिरी गोस्वामी की मृत्यु हो गई थी जिनके 4 बच्चे हैं तीन बेटियां एक लड़का जिनकी उम्र बड़ी बेटी उम्र 16 वर्ष छोटी बेटी 11 वर्ष एक बेटी 6 वर्ष वह एक लड़का 3 वर्ष का है बड़ी बेटी को मिर्गी की बीमारी से ग्रसित है
बच्चों की मदद के लिए डॉक्टर संजय शर्मा ने अमलतास मैनेजमेंट के प्रमुख डॉक्टर जगत रावत से फोन पर चर्चा कर इस बड़ी बेटी के इलाज के लिए मुफ्त में इलाज के लिए कहा है वही इन चारों बच्चों की पढ़ाई के लिए भी एवं इन के पालन पोषण के लिए भी कई संस्थाओं से बात कर उन्हें इन बच्चों को सहायता देने की बातें की है इसी बीच हर तहसील से नरेंद्र चौहान पत्रकार भी सहायता के लिए आगे बढ़े हैं एवं उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन पर बात कर इन बच्चों को सहायता के लिए सहयोग मांगा है।लेकिन इन बच्चों की सहायता के लिए ना तो ग्राम पंचायत इन्हें सहारा दे रही है नाही विधायक इन बच्चों से अभी तक मिलने तक नहीं आए हैंमैं प्रशासन से इन बच्चों की सहायता के लिए संस्थाओं से निवेदन करता हूं कि एवं विधायक जी से सहायता के लिए इन बच्चों को सहारा दे
देवास। श्रीमंत तुकोजीराव पवार इन्डस्ट्रीयल स्पोर्टस पार्क मे जिला कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन व निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशानुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से स्पोर्ट टेलेन्ट सर्च खिलाडियो के बीच आयोजित किया जा रहा है।
जिसमे टेलेन्ट सर्च अन्तर्गत 1 फरवरी मंगलवार को व्हालीबाल खेल से संबंधित खिलाडियो का टेलेन्ट सर्च किया गया। जिसमे 60 बालक एवं बालिका खिलाडियो ने भाग लिया। जिनका फीटनेस स्किल टेस्ट लिया गया। इसी प्रकार 2 फरवरी को बास्केटबाल ने तकरीबन 44 खिलाड़ियों ने भाग लिया, 3 फरवरी को साप्टटेनिस व 4 फरवरी को एथलेटिक्स के साथ रम्बी व फुटबाल, 5 फरवरी को क्रिकेट ओर रोलर स्केटिंग का सिलेक्शन किया जावेगा।
देवास(नरेंद्र चौहान) : ज़िले की बागली तहसील में बरझाई घाट पर सवारियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे 7 लोगो को चोट आई। देखें वीडियो
बताया जा रहा है कि बागली से धाराजी जा रही एकता ट्रेवल्स की बस क्रमांक Mp41 b 9013 पुंजापुरा के बरझाई घाट के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे 7 लोग घायल हुए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व 108 की मदद से घायलों को बागली अस्पताल पहुँचाया गया।
देवास। शहर मे आवारा रूप से विचरण करने वाली गायों को निगम द्वारा पकडकर शंकरगढ पहाडी के समीप स्थित गौशाला मे छोडा जाता है जहॉ संस्था के द्वारा उनका रखरखाव किया जाता है। रखरखाव की व्यवस्था मे घास व भूसा एवं मवेशियो को पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर गौशाला का निरीक्षण आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला के दोनो शेड निर्माण तथा बाउंड्रीवाल कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। इस संदर्भ मे गौशाला के मवेशियो का रेकार्ड संधारित किये जाने हेतु गौशाला संचालक बसंत वर्मा को निर्देश दिये। जिसकी मानिटरिंग किये जाने हेतु ड्रा.पवन माहेश्वरी को कहा। इस दौरान आयुक्त के साथ निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, उपयंत्री राजेश कौशल, ठेकेदार मोहसीन आदि उपस्थित रहे।