देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी।
कल 15 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1826 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 4 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
15 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 21 वर्षीय महिला निवासी जामगोद, 22 वर्षीय पुरुष निवासी एकता नगर, 20 वर्षीय युवक निवासी भूतियाखुर्द व 30 वर्षीय पुरुष निवासी उदयनगर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
दो कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुए है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गयी है।
देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। अभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में अन्य शहर व जिलो के मुकाबले बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीज आ रहे है।यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।
Category: देवास
अमानक पॉलिथीन पाई जाने पर व्यवसायको पर की गई चालानी कार्यवाही
देवास/ नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर के द्वारा अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने वाले व्यवसाईयो पर निगम की टीम के साथ पंचनामा व चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत तहसील चौराह पर स्थित श्रीकृष्णा मिल्क र्पाइंट से लगभग 40 किलो अमानक पॉलिथीन जप्त की जाकर पंचनामा बनाया गया।
इसके पश्चात टीम द्वारा तहसील चौराहा से नावेल्टी चौराहा तथा सैफी मार्ग पर विभिन्न व्यवसाईयो से सर्च अभियान के तहत लगभग 20 किलो अमानक पॉलिथीन जप्त की जाकर निगम स्वास्थ्य निरीक्षक भूषण पवार, हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिह ठाकुर, ओमप्रकाश पथरोड के द्वारा रूपये 4 हजार 6 सौ 50 की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही मक्सी रोड पर बिना लायसेंस दवाई विक्रेता पर भी स्वास्थ्य निरीक्षक श्री पथरोड द्वारा रूपये 1500 की चालानी कार्यवाही की गई। आयुक्त ने शहर के व्यसाईयो से अपील की है कि वे अमानक पॉलिथीन का उपयोग नही करें तथा कपडे व जूट से बनी थेली का उपयोग करे एवं आने वाले ग्राहको को भी कपडे की थेली लाने हेतु प्रेरित करें।
मकर संक्रांति पर्व पर युवा कांग्रेस व विश्वजीत सिंह चौहान द्वारा आयोजित की गई पतंग प्रतियोगिता
हाटपीपल्या(नरेंद्र चौहान)। मकर संक्रांति पर्व पर युवा कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में नगर के मेला ग्राऊंड पर पतंग प्रतियोगिता रखी गई कार्यक्रम की रूप रेखा दीपेन्द्र पटेल विधानसभा अध्यक्ष हाटपिप्लिया द्वारा बनाई गयी व संचालन युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष बंटी गरोठीया ने किया।जिसमे मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल कप्तान थे व अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छगनलाल मिस्त्री ने की। विशेष अतिथि के रूप मे पूर्व कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश तंवर,पूर्व पार्षद राहुल तंवर, पूर्व पार्षद सोनू भेरवे मौजुद थे।मकर संक्रांति पर आयोजित पतंग प्रतियोगिता में 40 से अधिक लोगो ने भाग लिया। देखें विडियो👇
भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी को पतंग व डोर आयोजन समिति की ओर से अतिथियों के कर कमलो से वितरित की गई। पतंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागीयों ने पतंग बाजी मे उमदा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत तक रहने वाले दो प्रतिभागी के बीच अंतिम समय मे पंकज पांचाल व अंकित गोलिया के बीच पहले व दूसरे स्थान के लिए पतंग के पेंच लड़ाए गए जिसमे पंकज पांचाल ने अंकित गोलिया की पतंग काटकर प्रतियोगिता मे जीत हासिल करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया व दूसरे स्थान पर अंकित गोलिया रहे। मध्य प्रदेश युथ कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन द्वारा पतंग प्रतियोगिता के दोनों विजेताओ को पहला ईनाम 1100 रुपये व द्वितीय ईनाम 501 रुपये नगद दिया गया। पतंग प्रतियोगिता के बाद उपस्थित सभी लोगो एवं गरीब बच्चों को पतंग व तिल के लड्डू बांटकर पतंग प्रतियोगिता का समापन किया गया! इस अवसर पर पिंटू जमोड़िया,पप्पू श्रीनाथ राजकिशोर जायसवाल, डॉ. सलीम खान मानकुंड,प्रशांत चौहान,गौरव गुप्ता, धारासिंह रोजड़ी, रोशन नागर बरोठा ,मुकेश मालवीय आदी उपस्थित थे।
भीम आर्मी ने खाद्य सामग्री, कंबल एवं शाल वितरित कर मनाया जनकल्याणकारी दिवस
देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन ने शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जनकल्याणकारी दिवस मनाया। संस्थापक विजय कुमार आजाद के आदेशानुसार एवं प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय संयोजक प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी का 66 वां जन्मदिवस जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। कोषाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष श्री बालोदिया थे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शाहरुख शेख ने ेकी। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सर्वप्रथम उज्जैन रोड़ स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बहन कुं. मायावती के चित्र के समीप केक काटकर जन्मदिवस मनाया। तत्पश्चात जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, कम्बल, शाल व मिठाई का वितरण किया गया। साथ ही झुग्गी बस्तियों में संगठन के के कार्यकर्ताओं ने शाल, कम्बल के साथ बच्चों केा बिस्किट बांटे। प्रदेशाध्यक्ष के आव्हान पर जिलेभर में कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न आयोजन कर मायावती जी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर स्टार प्रचारक संदीप जलोनिया, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार आजाद, राष्ट्रीय सचिव मोनू कुमार आजाद, मुकेश प्रजापति, संदीप चौहान, हीरा बालोदिया, भारत सूर्यवंशी, मनोज पटेल, रंजीत दरबार, सोहेल मेव, प्रेमचंद फूलेरिया, संजय सांगते, जिला महासचिव कमल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Dewas : पतंग लूटने के चक्कर मे 20 वर्षीय युवक की हुई मौत
देवास : शहर के मुखर्जी नगर में कल मकर संक्रांति के पर्व पर एक ओर शहर पर्व मना रहा था तो दूसरी ओर शाम तकरीबन 6 बजे छत पर पतंग लूटने गया 20 वर्षीय युवक छत से नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर घायल हो गया था जिसकी आज ईलाज़ के दौरान मौत हो गयी।
स्थानीय रहवासी द्वारा बताया गया कि मुखर्जी नगर स्थित शॉपिंग काम्प्लेक्स के पीछे रहने वाला 20 वर्षीय युवक चेतन पिता भगतराव भास्कर कटी हुई पतंग लूटने के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छत पर चढ़ा था। जहाँ वह हादसे का शिकार हो गया और नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर घायल हो गया जिसके बाद आस पास के रहवासियों द्वारा युवक को गम्भीर अवस्था मे जिला अस्पताल लाया गया जहाँ से उसे इंदौर के निजी अस्पताल में रेफेर कर दिया गया जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत ही गयी।
Dewas : चार पहिया वाहन टायर फ़टने से हुआ असंतुलित, चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
सोनकच्छ(अभय नागर) : भौंरासा में कब्रिस्तान के सामने चार पहिया वाहन के टायर फटने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि टोल बचाने के लिए 4 पहिया वाहन चालक गांव के अंदर से वाहन निकाल रहा था जहाँ यह हादसा हो गया।
भोरासा में रात्रि 10:00 बजे के दरमियान भोरासा से टोल बचाने के लिए निकल रहा वाहन एमपी 09 जीजी 4178 भोरासा के कब्रिस्तान के सामने ड्राइवर की लापरवाही पूर्वक चलाते समय पिछला टायर बस्ट हो गया उसी दरमियान अपने खेत पर से आ रहे भोरासा के युवक सतीश पिता सुभाष यादव की इस वाहन से टक्कर हो गई जिस पर मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों ने व परिजनों ने युवक को घायल अवस्था में देवास एमजीएच ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मौके पर भोरासा पुलिस ने पहुंचकर वाहन को वहां से थाने लाई तथा वहां मौजूद लोगों को समझाइश देते हुए घर भेजा भोरासा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है मृतक का शव का पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों को सौंपा जाएगा
Dewas : जिले में मिले 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 18
देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी।
कल 14 जनवरी को देर रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1523 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 8 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
14 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 58 वर्षीय व 33 वर्षीय पुरूष व 56 वर्षीय व 31 वर्षीय महिला चारो निवासी राम नगर देवास व 37 वर्षीय महिला निवासी हाटपिपलिया, 65 वर्षीय महिला निवासी खातेगांव, 52 वर्षीय पुरूष व 23 वर्षीय महिला दोनो निवासी सोनकच्छ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 18 हो गयी है।
देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। अभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में अन्य शहर व जिलो के मुकाबले बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीज आ रहे है।यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।
Dewas : सयाजी द्वार चौपाटी पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
देवास : शहर के कलेक्ट्रेट के सामने सयाजी द्वार के पास स्थित चाट चौपाटी पर आज सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव स्थानीय दुकानदारों को दिखाई दिया जिसकी सूचना दुकानदारों द्वारा कोतवाली पुलिस थाने में दी गयी, सूचना और कोतवाली पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और नगर निगम की टीम को बुलाया गया नगर निगम की टीम द्वारा शव को जिला अस्पताल पहुँचाया गया। देखें वीडियो
दुकानदार ने बताया कि वह सुबह जब दुकान के पीछे की और गया तो उसको वह एक शव दिखाई दिया जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, सूचना पर पुलिस द्वारा शव को अस्पताल पहुँचाकर गया व शव की शिनाख्त में शुरू कर दी है।
नागरिकों ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया
कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) – नागरिकों ने गुरुवार को नगर परिषद पह़ुंचकर कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार चंद्रशेखर परमार को ज्ञापन दिया।
नागरिकों ने ज्ञापन मे बताया की चन्द्रकेशर नदी के सौन्दयकरण का कार्य तथा नगर का मुख्य मार्ग सत्यनारायण मंदिर से चन्द्रकेशर नदी तक प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किश्त दुसरी किश्त तीसरी किश्त की राशि की मांग के साथ ही आवासीय पट्टे के साथ ही वार्ड कमाक 4 गजाखेडी के नागरिको की पानी कि समस्या का निराकरण आदि विषयो के संबंध मे दुसरी बार नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर नागरिक संतुष्ट दिखाई दिए। नगर परिषद अधिकारी सतीष घावरी ने सभी राजनितिक दल के लोगो तथा नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा की आठ दिनो से लेकर एक माह के अंदर सभी की समस्या हल कर दी जाएगी।
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो छात्राए हुई घायल, एक को किया इंदौर रैफर
देवास : देवास उज्जैन रोड पर कल दोपहर दो छात्राओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह दोनों घायल हो गयी, एक को सिर्फ मामूली चोट आई तो वही दूसरी को इंदौर रेफर करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी अनुसार कल दोपहर बैरागढ़ में रहने वाली दो छात्राए अपने गांव से GDC कॉलेज आ रही थी वही उज्जैन रोड पर सिंगावदा के पास एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमे शिवानी पिता पप्पू जायसवाल व मुस्कान पिता कल्लू शेख घायल हो गयी। पुलिस द्वारा 108 की मदद से ज़िला अस्पताल पहुँचाया गया जिसमें एक के सिर पर चोट आने से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा अभी पूरे मामले की जाँच व वाहन की भी तलाश की जा रही है
