Dewas: विवाह पत्रिका में श्रीराम मंदिर का मॉडल जनचर्चाओं के केन्द्र में

देवास। श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आन्दोलन में देशभर के साथ देवास शहर सहित जिले का महती योगदान रहा है। राष्टÑीय स्वयंसेवक संघ, विहिप, बजरंगदल के कार्यकर्ता ही नहीं अपितु सम्पूर्ण हिन्दू समाज आन्दोलित, उद्वेलित हुआ था। 1990, 1992 की कारसेवा में सैकड़ो की संख्या में कारसेवक अयोध्या गये थे।

आज जब अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो समाज की अगाध श्रद्धा, आस्था का केन्द्र बनकर उभर रहा है। समाजजनो की खुशिया  आए दिन विभिन्न माध्यमो से प्रकट होकर सामने आ रही है।  इसके प्रत्यक्ष उदाहरण स्वरूप एक विवाह पत्रिका जन चर्चाओं का केन्द्र बनी हुई है। श्रीराम मंदिर के स्वरूप एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद प्रेषित करती उपरोक्त विवाह पत्रिका सोशल मीडिया पर भी तीव्रता से वायरल हो रही है। सैकड़ो लोगो द्वारा जिस पर तरह तरह की आस्थाजनक प्रतिक्रियाएॅ, टिप्पणियॉ भी की जा रही है।

जन चर्चाओ का केन्द्र श्रीराम मंदिर के माडल वाली  पत्रिका के सम्बन्ध में जब विवाह पक्ष से जुडेÞ चन्द्रशेखर आजाद मार्ग निवासी  विनयनाथ पुजारी से चर्चा की गयी तो उन्होने बताया कि वे माता टेकरी पर बड़ी माता तुलजा भवानी मंदिर के पुजारी है। उनकी छोटी बहन माधुरी पुजारी का 25 जनवरी को विवाह है। विनयनाथ पुजारी का अपने परिवार में मांगलिक अवसर पर श्रीराम मंदिर के प्रसंग को जोड़ने के बारे में कहना है, हमे गर्व है कि देश के मस्तक एवं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि, अयोध्या से करीब पांच वर्ष पूर्व लगा कलंक मिट गया और भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह सनातन धर्म की विजय का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में करोड़ो हिन्दू समाजजनो का यह स्वप्न साकार हुूआ, इसलिये हमने अपने यहां विवाह के अवसर पर भगवान श्रीराम एवं धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है…

DEWAS : शहर में सिटी बस सेवाएं सहित विभिन्न कार्यो का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन

देवास। नगर निगम द्वारा शहर मे किये जा रहे विकास कार्यो की कडी मे विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा 3 करोड 50 लाख की लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। देवास शहर के चहुॅमुखी विकास के लिये निरंतर चल रहे विकास कार्यो मे कई उपलब्धियो के साथ शहर मे श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्र्पोटस पार्क के रूप मे शहर के बच्चो के स्वस्थ्य मनोरंजन एवं खेलो मे अपना स्थान राष्ट्रीयस्तर पर ले जाने हेतु सभी खेलो के लिये सौगात विधायक द्वारा दी गई। इसी तारतम्य मे विधायक द्वारा टाटा चौराहा पर इप्का कम्पनी द्वारा सीएसआर फण्ड से तथा एसकुमार इन्डस्ट्रीज चौराहे पर बायलोचर कम्पनी द्वारा सीएसआर फण्ड से नवीन निर्माणाधीन स्र्पोटस पार्क की सौगात देते हुये भूमिपूजन किया।

इसी के साथ मीठा तालाब स्थित हार्टिकल्चर प्रोसेसिंग प्लांट का लोकार्पण तथा देवास शहर के आम नागरिको को आवागमन की सुविधा देते हुये मुख्य बस स्टेण्ड से शहर मे सीटी बस संचालन हेतु विधायक द्वारा एसडीएम व कार्यपालन अधिकारी देवास सीटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड प्रदीप सोनी के साथ हरी झण्डी दिखाकर सीटी बस का शुभारंभ करते सीटी बस स्टॉप पर अब मातृशक्तियो को सुगम एवं सुविधाजनक प्रतिक्षालय मिले इस हेतु महिला प्रतिक्षालय का भी शुभारंभ विधायक द्वारा किया गया।

इसी अन्तर्गत माताजी टेकरी शंख द्वार पर अनउपयोगी फुलो से दिये एवं धुप बत्ती बनाये जाने हेतु प्रोसेसिंग प्लांट एवं शहर व मुख्य जिला चिकित्सालय मे ईलाज हेतु आने वाले नागरिकगणो को स्वच्छ व स्वादिष्ट भोजन प्राप्त हो इस ओर भी ध्यान देते हुये विधायक द्वारा शासन योजनान्तर्गत पंडित दीनदयाल अन्त्योदय रसोई का शुभारंभ करवाया। तत्पश्चात विधायक ने अपने उद्बोधन मे कहा कि शहर हित मे नागरिको के लिये स्वच्छ शहर, स्वास्थ्य लाभ व सुगम आवागमन जैसी सभी सुविधाओ को ध्यान मे रखते हुये शहर मे अधिक से अधिक विकास कार्य हों जिससे आमजनो को रोजगार से लेकर सभी सुविधा प्राप्त हो इन बिन्दुआ को लेकर आगे भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेगें। विधायक के साथ इन अवसरो पर जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी सहित भाजपा नेता भरत चौधरी, रवि जैन, संतोष पंचोली, जूगनू गोस्वामी, गणेश पटेल, धर्मेन्द्रसिह बैस, रेवंत राजोले, मिलिंद सोलंकी, सत्यनारायण वर्मा सहित इप्का लेबोरेटरी लिमि से चन्द्रसेन हिलाल, बायलोचर कम्पनी से अखिलेश कुमावत, सौरभसिंग चौहान, निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया देवास सीटी बस प्रभारी सुर्यप्रकाष तिवारी आदि सहित गणमान्य नागरीक उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला कोरोना वालंटियर के रूप में सम्मानित हुए राजपूत

देवास। स्वामी विवेकानंद जी की 158वी जन्म जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला एवं कोरोना वालंटियर सम्मान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, मप्र जन अभियान परिषद संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, ब्लॉक समन्वयक नोडल अधिकारी श्रीमती नीलम सोनी, जिला बौद्धिक प्रमुख कपिल सिंह पवार थे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरूकता का कार्य करने वाले युवाओं का सम्मान किया गया। इसी के अंतर्गत तपस्या लोक कल्याण सामाजिक समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष ग्राम छोटी चुरलाय निवासी धर्मेन्द्र सिंह राजपूत का कृषि, नशा मुक्ति, स्वच्छता, पौधा रोपण, जल संरक्षण, पर्यावरण, शिक्षा, कोरोना जागरूकता अभियान आदि के प्रति जनहितैषी कार्य करने पर अतिथियों ने कोरोना वॉलिंटियर के रूप में सम्मान किया।

इसके पूर्व श्री राजपूत मुख्यमंत्री, सिंंहस्थ में राष्ट्रीय संत अवधेशानंद गिरी महाराज, राज्यपाल, कलेक्टर एवं एसपी आदि के द्वारा भी सम्मानित हो चुके है। इस अवसर पर मंच पर सामुहिक रूप से खुशबू शर्मा, सानू देवड़ा, नीलम शर्मा, महेन्द्र सिंह पटेल आदि उपस्थित थे।

FRAUD: एक फ़ोन कॉल और खाते से डेढ़ लाख गायब

देवास। आज के दौर में जैसे जैसे सबकुछ कार्य ऑनलाइन हो रहे है वैसे वैसे लोगो के साथ धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे है।
शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जो लोगो को ऑनलाइन पैसो के लेन-देन में धोखाधड़ी होने से सावधानी रखने के लिए आगाह कर रहा है।

फरियादी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि बीते 30 दिसम्बर को वह ऑनलाइन कुछ सामान बेच रहा था बेच उसी दौरान उस सामान के संदर्भ में उसे एक कॉल आया और उस कॉल के दौरान आरोपी ने उसे बातो में उलझाया और ऑनलाइन पेमेंट को लेकर उसे क्यू आर कोड भेजे जिसे स्कैन करने पर फरियादी के 2 अलग अलग बैंक खातों से 30 दिसम्बर 2021की रात्रि 8 बजे से 31 दिसम्बर 2021 के 12: 30 बीजे तक विभिन्न ट्रांजेक्शनो के जरिये से कुल 1 लाख 48 हज़ार रुपये कट गए। जिसके पश्चात फरियादी ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आज दिनांक 12 जनवरी 2022 को कायमी दर्ज कर अज्ञात आरोपी पर धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर कोतवाली थाने में पदस्थ उपनिरिक्षक राहुल पाटीदार द्वारा जाँच की जा रही है।
इसके पूर्व भी शहर में ऑनलाइन पैसो की धोखाधड़ी के अनेकों मामले घटित हो चुके है। कुछ दिन पूर्व भी मोती बंगला निवासी 20 वर्षीय युवा के साथ आरोपी द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर लगभग 38 हज़ार रुपये फ्रॉड किया था।

AB रोड पर कंटेनर के टायर की चपेट में आने से व्यक्ति की हुई मौके पर मौत

देवास : शहर के ए बी रोड पर रसूलपुर बायपास पर एक कन्टेनर व बाइक की टक्कर हो गयी जिस हादसे मे एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी।

औद्योगिक थाने में पदस्थ रविराव जाधव से प्राप्त जानकारी अनुसार इंदौर में रहने वाले दो भाई प्रभुलाल पिता तोलाराम चौधरी व छगनलाल पिता तोलाराम चौधरी इंदौर के निरंजनपुर से तराना के भटुनि गांव के खेत पर जा रहे थे । उसी दौरान देवास के रसूलपुर चौराहा पर आज गुरुवार सुबह एक कंटेनर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिसमे बाइक पर पीछे सवार 54 वर्षीय छगनलाल पिता तोलाराम चौधरी बाइक के नीचे रोड पर गिर गया जिसके पश्चात कंटेनर का पहिया छगनलाल पर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए ज़िला अस्पताल पहुँचाया ।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्कूल में किया पौधारोपण

देवास (राजेंद्र श्रीवास)/ विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा एवं एसडीएम कन्नौद श्रीमती प्रिया वर्मा ने स्वामी विवेकानंद जयंती के पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण किया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य, विद्यार्थीगण भी उपस्थित थे। विधायक श्री शर्मा ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श पर चलना चाहिए। उन्होंने स्वामी के जीवन परिचय से छात्राओं को अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि स्कूल की बाउंड्रीवाल के पास से कुछ महीनों पूर्व हटाया गया था।आज यहां पर पौधारोपण किया गया।

Dewas: जिले में 2 नए संक्रमित मिले, संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 10

देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी।
कल 12 जनवरी को आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1839 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 2 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
10 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 12 वर्षीय बालिका निवासी सोनकच्छ एवं 27 वर्षीय महिला निवासी बरोठा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गयी है।
देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। अभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में अन्य शहर व जिलो के मुकाबले बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीज आ रहे है।यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।

जलकर बकायादारो के विरूद्ध नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही

देवास/ जलकर वसुली को लेकर निगम की टीम द्वारा बडे जलकर बकायादारो के विरूद्ध नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही सतत रूप से की जा रही है। जलकर वसुली को लेकर वार्ड क्रमांक 17 रसुलपुर मे निगम की टीम द्वारा जलकर बकायादारो मे राहूल रोज पर 20 हजार, शम्सुददीन पिता फकरूददीन 1050, वाहीद पिता शाहीद अली पर 18 हजार, देवबाई पर 6 हजार, आबीद अली, वाहीद अली पर 20 हजार 5 सौ, जलकर की राशि बकाया होने पर मौके पर नल कनेक्शन विच्छेद किये गये साथ ही नूतनलाल पिता सिद्धुलाल, तेजराम पिता सिद्धुलाल, जाकीर अली पिता वाहीद अली के अवैध नल कनेक्शन पाये जाने पर नल कनेक्शन मौके पर काटे गये। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 6 मे 5 नल कनेक्शन काटे गये साथ ही वार्ड 6, 7, 8, 12 मे जलकर बकायादारो से 52 हजार 553 रूपये की वसुली निगम की टीम द्वारा की गई। निगम सहायक यंत्री तौफीक खान ने बताया कि जलकर के बकायादारो पर वसुली को लेकर प्रतिदिन नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की जावेगी।

स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मास्क वितरित किए

देवास। प्रेस क्लब देवास द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। तत्पश्चात पत्रकार साथियों द्वारा कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता अभियान चलाते हुए मास्क का वितरण किया गया। प्रतिमा स्थल, तहसील परिसर, कोतवाली थाना परिसर, सहित शहर के मुख्य मार्ग एमजी रोड पर वाहन चालकों, व्यापारियों सहित पैदल चाल रहे आम लोगों को निशुल्क मास्क वितरण कर निरंतर पहनने का निवेदन किया साथ ही मास्क वितरित करते हुए अपनी व परिवार की सुरक्षा का संकल्प भी दिलवाया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक अनिलराज सिंह सिकरवार, विनोद जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, उपाध्यक्ष शेखर कौशल, जगदीश सेन, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र  अड़ावदिया, खूबचंद मनवानी,काय.र्सदस्य खुमान सिंह बेस, हेमंत शर्मा,राजेश पाठक, सौरभ सचान, राजेश मालवीय, सुरेश जयसवाल,मोहन वर्मा,शाकिर अली दीप, डॉ. रईस कुरैशी, अमित व्यास, अमित बागलीकर, मयूर व्यास, पिन्ना सिंह, धीरज सेन, रघुनंदन समाधिया, फरीद खान, राजेश पवार, अमित शर्मा, मुर्तुजा सैफी, संगीता राठौर सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़़ ने दी।

मध्य प्रदेश प्रांतीय इकाई की कार्य कार्यकारिणी की प्रथम बैठक देवास में सम्पन

देवास(बालकृष्ण शर्मा) भारतीय महा सभा की प्रांतीय इकाई मध्य प्रदेश की प्रथम बैठक देवास जिला सभा द्वारा गुजराती गार्डन बाल गड़ रोड देवास में आयोजित की गई ।
उक्त कार्यकम की अध्यक्षता प्रांतीय इकाई के अध्यक्ष श्री राजेश जी त्रिवेदी ने की कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रांतीय इकाई के प्रधान मंत्री श्री सुबोध जी शर्मा, वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री भानु जी शर्मा इंदौर महासभा के मंत्री गोपाल जी जोशी , महा सभा के उप सचिव श्री प्रदीप जी तिवारी उज्जैन, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री भेरू लाल जी शर्मा मंदसौर ,श्री रविन्द्र जी शर्मा खिलचीपुर, ब्यावरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री अखिलेश जी जोशी , प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री कैलाश जी जोशी ,भादवा माता के तथा महा सभा के सचिव श्री ओम जी पुरोहित सांड्या, सिंगोली जिला नीमच के अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी शर्मा ,अखिल भारतीय महिला महा सभा की वरिष्ट उपाध्यक्ष डा रानी जी व्यास देवास, महिला महा सभा की राष्ट्रीय महा सचिव श्री मति राजेश्वरी जी जोशी , प्रांतीय महिला सभा की था मंत्री श्री मति प्रीति पुरोहित थे । सबसे पहले मंचासिन पदाधिकारियों के द्वारा महर्षि। गोतम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया उसके उपरांत डा रानी व्यास द्वारा गोतम वंदना प्रस्तुत की गई देवास जिला सभा के अध्यक्ष श्री सुनील जी शर्मा द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया जिले के वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री कमलेश जी शर्मा द्वारा सभी को मोतियों की माला से स्वागत किया श्री आशीष शर्मा द्वारा बेजेश लगाकर कर स्वागत किया गया ।इस बीच श्री राजेश जी त्रिवेदी जी ने कार्यक्रम का संचालन कर रहे महा सभा के राष्ट्रीय महा सचिव एवम पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रमोद जी व्यास का पुष्प माला से स्वागत किया । कार्यक्रम का स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष श्री सुनील जी शर्मा ने दिया प्रदेश के सभी जिलों से आए कार्य कारिणी के सदस्य एवम जिला अध्यक्षों का स्वागत जिला युवक संघ के अध्यक्ष श्री लाला जोशी ,जिले के वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री संजय जी शर्मा श्री धन श्याम जी शर्मा ने सभी का स्वागत किया प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा सभी को मनोनयन पत्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सभी का स्वागत किया इसी बीच देवास जिला अध्यक्ष ने देवास जिला सभा द्वारा जून 2022 में अखिल भारतीय युवा युवती परिचय सम्मेलन देवास शहर में आयोजित करने की घोषणा की गई सम्मेलन के साथ देवास जिले में एक सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया जाएगा । इसी कड़ी में नीमच जिले के अध्यक्ष श्री हरीश जी शर्मा मंदसौर जिला अध्यक्ष श्री अनिल जी शर्मा शाजापुरबजिला अध्यक्ष श्री ललित जी तिवारी एवम हरदा जिला अध्यक्ष एवम अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे इसके उपरांत प्रांतीय सभा द्वारा देवास जिले के वरिष्ट समाज सेवियों श्री गब्जी प्रसाद जी व्यास खाते गांव श्री रवि शंकर जी व्यास पूर्व तहसीलदार संदल पुर, श्री मधु सूदन जी शर्मा कन्नौद , श्री बाबूलाल जी शर्मा करनावद , श्री महेंद्र जी तिवारी अकबरपुर , श्री रमेश जी शर्मा डबल चौकी , श्री डा आर के शर्मा देवास श्री रवि जी व्यास, श्री सुरेश जी व्यास, श्री राजकुमार जी जोशी देवास श्री कमलेश जी शर्मा देवास ,श्री घन श्याम जी शर्मा डबल चौकी , श्री आशीष शर्मा करनावद का अभिनंदन पत्र देकर उनका सम्मान किया गया तथा देवास नगर सभा के पूर्व अध्यक्ष व्यवसाई श्री बंशी लाल जी व्यास एवम कांटा फोड़ के श्री मदन लाल जी शर्मा को भी अभिनंदन पत्र दिया जाना थे लेकिन वे उपस्थित नही हो सके उनका सम्मान पत्र जिला सभा द्वारा उनके निवास पर जाकर दिया जाएगा सभी प्रदेश के आए अतिथियों को देवास जिला सभा के द्वारा स्मृति चिन्ह दिए गए अतिथ्यो में श्री भेरू लाल जी शर्मा श्री रविन्द्र जी शर्मा श्री बाबूलाल जी शर्मा श्री अखिलेश जी जोशी जी ,श्री भानु जी शर्मा जी श्री कैलाश जी जोशी जी एवम श्री राजेश जी जोशी जी प्राचार्य सतवास , महा सभा के उप सचिव श्री प्रदीप जी तिवारी ,श्री ओम जी पुरोहित जी सांडया ने संबोधित किया उन्होंने भादवा माता की धर्म शाला के लोकार्पण एवम तुलसी विवाह 22 और 23 जनवरी को आमंत्रित किए जाने हेतु अनुरोध किया गया इसके साथ ही महिला महा सभा की वरिष्ट उपाध्यक्ष डा रानी जी व्यास महिला महा सभा की राष्ट्रीय महा सचिव श्री राजेश्वरी जी जोशी एवम प्रांतीय महिला महा मंत्री श्री मति प्रीति जी पुरोहित ने भी सभी को संबोधित किया इसी कार्यक्रम में देवास के श्री प्रमोद जी व्यास एवम श्री मति ज्योति रवि जी व्यास ने भादवा माता के ट्रस्टी के लिए 11000 रुपए देकर ट्रस्टी बने उनका सम्मान ट्रस्ट के श्री ओम जी श्री कैलाश जी एवम प्रांतीय अध्यक्ष श्री राजेश जी त्रिवेदी जी ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन श्री प्रमोद जी व्यास ने किया तथा आभार जिले के वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री संजय जी शर्मा कन्नौद ने किया ।