मुख्यमंत्री के नाम विधायक शर्मा एसडीएम को जनप्रतिनिधियों को पुनःअधिकार दिए जाने का सौंपा ज्ञापन

कन्नौद(राजेंद्र श्रीवास): सरपंच संघ जनपद पंचायत कन्नौद ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम विधायक आशीष शर्मा एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका को एक ज्ञापन सौंपकर त्रिस्तरीय पंचायत राज जनप्रतिनिधियों को पुनः अधिकार देने का मांग का ज्ञापन सौंपा

ज्ञापन में घोषित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निरस्त होने के कारण ग्रामीण क्षैत्र मे ग्रामीण जनता को प्रदेश सरकार व भारत सरकार की योजनाओं का सुचारू रूप से लाभ मिल सके इस हेतु त्रिस्तरीय पंचायत राज जनप्रतिनिधियों को पुनः वित्तीय अधिकार एवं समस्त अधिकार आगामी चुनाव होने तक देने की मांग की गई क्योंकि पुनः अधिकार मिलने से ग्रामीणों को सारी योजनाओं का लाभ तुरंत मिल सकेगा वर्तमान दौर में कोरोना का प्रभाव मध्यप्रदेश में बढ़ता जा रहा है पंचायतों में मनरेगा के बहुत सारे भुगतान बाकी है जिसके कारण प्रधानों सरपंचों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पंचायतों के खातों में 15 वे वित्त की राशि भी खर्च किए जाना बाकी है ऐसे कई कारण हैं जिनके कारण त्रिस्तरीय पंचायत राज जी जनप्रतिनिधियों को अधिकार दिया जाना आवश्यक है ज्ञापन अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष राजेश पटेल, प्रवक्ता नरेंद्र कांसल मानसिंह, लखन, रफीक सलीमा बी सहित अन्य सरपंच इस अवसर पर उपस्थित थे।

युवा कांग्रेस ने जलाया सेक्स रैकेट में लिप्त बीजेपी कार्यकर्ताओ पुतला

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। भारतीय युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कृपाल सिंह मकवाणा एंव जिला महासचिव इरफान पटेल के नेतृत्व मे नगर में शक्ति माता चौराहा पर पुतला फूंका गया ।

युवा कांग्रेस मकवाना ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी बीजेपी वरुण यादव, विवेक नामदेव एंव अशोक सिंगला जो कि एक राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ता सेक्स सेक्स रैकेट में लिप्त हैं।एक तरफ तो महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं वहीं दूसरी ओर महिलाओं से ऐसे कृत्य करवाने को मजबूर कर देते हैं। इंदोर मे हाई प्रोफाइल सेक्स रेकेट चलाने के विरोध मे तीनों आरोपियों का युवा कांग्रेस ने पुतला जलाया। युवा कांग्रेस ने इस मामले में लिप्त सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह गौर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ़ पटेल, विक्रम सिंह गालोदिया भारत सिंह झाला एजाज शेख, रविन्द्र सिंह भाटी, जितेन्द्र जगीरदार, यशवंत, पंकज गहलोद, योगेन्द्र सोलंकी आयुष चौहान धर्मेन्द्र मिथुन जितेन्द्र दीपक अरविन्द सद्दाम लईक पटेल हैदर पटेल नाशिर पटेल आदी कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भीम आर्मी जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएगी मायावती का जन्मदिवस

देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संस्थापक विजय कुमार आजाद के आदेशानुसार एवं प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय संयोजक प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कुं. मायावती के 66 वां जन्मदिवस जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कोषाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष श्री बालोदिया होंगे एवं अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शाहरूख शेख करेंगे। संगठन द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 15 जनवरी को प्रात: 11 बजे सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात जरूरतमंदों को साड़ी, स्वेटर, शाल एवं मिठाई का वितरण कर उत्साह से मायावती जी का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस प्रकार के आयोजन प्रदेश व जिले कई स्थानों पर एक साथ होंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्टार प्रचारक संदीप जलोनिया, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार आजाद, राष्ट्रीय सचिव मोनू कुमार आजाद, गोविंद बालोदिया, मुकेश प्रजापति, रोहित गांधी, संदीप चौहान, हीरा बालोदिया, भारत सूर्यवंशी, मनोज पटेल, रंजीत दरबार, राजा सेवन, सोहेल मेव, प्रेमचंद फूलेरिया आदि उपस्थित रहेंगे। 

जनता की जान से खिलवाड़ करते नहीं मान रहे राजनैतिक दल

देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्रमौली शुक्ला द्वारा विगत 6 जनवरी को अपने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जिले में जनसमूह एकत्रीकरण के समस्त कार्यक्रम, प्रदर्शन प्रतिबंधित कर दिये है। विवाह समारोहो, अंतिम यात्रा, उठावने तक में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या निर्धारित कर दी है।

कलेक्टर के आदेश के साथ ही मॉ गंगा जन कल्याण समिति द्वारा प्रख्यात कथावाचक जया किशोरी जी की विशाल भागवत कथा निरस्त कर दी, लेकिन राजनैतिक दल, खासकर प्रमुख रूप से भाजपा एवं कांग्रेस द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशों को नहीं माना जा रहा है। मास्क पहने होने एवं सैनेटाईजर की आड़ लेते हुए लगातार भीड़भाड़ वाले प्रदर्शन, कार्यक्रम आयोजित करते हुए कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते खतरे के बीच लोगो की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

कांग्रेस द्वारा पिछले दिनो मक्सी रोड़ स्थित निर्माणाधीन ब्रिज से पूर्व सड़क निर्माण की मांग करते हुए उग्र प्रदर्शन किया गया। स्थानीय सांसद, विधायक को जमकर कोसा गया। केन्द्र एवं राज्य सरकार के विरूद्ध जन जागरण यात्रा निकाली गयी।

भाजपा द्वारा पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चुक के विरोध में लगातार प्रदर्शन किये जा रहे है। शिवाजी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन धरना दिया गया। भाजयुमो द्वारा मशाल रैली निकाली गयी। जिले में भी पुतला दहन सहित अन्य प्रदर्शन किये गये। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा विक्रम सभा भवन में प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठ आयोजित की गयी। सोमवार को भाजयुमो द्वारा कलेक्टर कार्यालय के सामने होते हुए सयाजी द्वार से तहसील चौराहे तक मानव श्रृंखला बनाई गयी तो अजा मोर्चा द्वारा अम्बेडकर प्रतिमा के समीप मौन धरना दिया गया। पुलिस प्रशासन इन प्रदर्शनो को मुकदर्शक बना देखता, व्यवस्था बनाने में जूटा हुआ है। राजनैतिक दलो के कोरोना संक्रमण के बीच इस प्रकार के प्रदर्शनो को लेकर जन सामान्य के मन में भी सवाल उठ रहे है कि क्या शासन, प्रशासन के सारे नियम कायदे, निर्देश सिर्फ आम जनो के लिये ही है।


समझने की बजाय एक दुसरे को कोस रहे नेता
कोरोना संक्रमण के बीच आए दिन हो रहे प्रदर्शनो को लेकर उठ रहे सवालो के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल का बयान भी सामने आया है। दोनो एक दुसरे पर दोषारोपण करते नजर आ रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष राजानी का आए दिन हो रहे प्रदर्शनो को प्रशसन की विफलता बताते हुए कहना है कि प्रशासन को सर्वदलीय बैठक बुलाना चाहिए, सभी से समान व्यवहार करते हुए रोक लगाना चाहिये। पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चुक को सभी गलत ठहरा रहे है, लेकिन इसको लेकर हर दिन प्रदर्शन करना क्या उचित है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने बयान आया है कि हम गंभीर है, सीमित संख्या में ही प्रदर्शनो में कार्यकर्ताओ को बुला रहे है, चाहे तो जिलेभर से हजारो कार्यकर्ता एकत्रित कर सकते है। प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता है। उनकी सुरक्षा में चुक कांग्रेस की सोची समझी साजिश है। हम यह बात जनता के बीच ले जा रहे है। कोरोना हो या कुछ भी हो, कांग्रेस अराजकता फैलाना चाहती है। वह सोचती है कि प्रधानमंत्री मोदी सभी को राष्टÑवाद से जोड़ देंगे तो उसकी जातिवादी एवं नफरत की राजनीति का क्या होगा। भाजपा और कांग्रेस नेताओ के इस प्रकार के बयानो पर लाख टके का सवाल यही है, जिला प्रशासन को सोचना होगा कि राजनैतिक दलो द्वारा कोविड के नियमो एवं प्रतिबंधात्मक आदेशो की धज्जियॉ उड़ाते लगातार किये जा रहे कार्यक्रमों, प्रदर्शनो को किस प्रकार रोका जाए…।

लोधी समाज श्री राम मंदिर के सामने बगैर मुंडेर के कुएं में गिरी गाय

लोधी समाज के युवा ने बहादुरी दिखाते हुए गाय की बचाई जान
भौरासा निप्र.भौरासा के वार्ड क्रमांक 2 में लोधी समाज श्री राम मंदिर के समीप कुएं में गिरी गाय लोधी समाज के युवाओं द्वारा बड़ी बहादुरी से जुगाड़ कर अपनी हिम्मत दिखाते हुए कुएं में गिरी गाय को जिंदा सुव्यवस्थित जिंदा बाहर निकाला एवं पशु चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने गाय का परीक्षण किया वही भोरासा पुलिस थाने से थाना प्रभारी सी एस परते सत्येंद्र सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे एवं नगर में लोधी समाज के इन युवाओं ले जो बहादुरी दिखाई उसकी प्रशंसा हो रही है

जालंधर में कन्नौद के कलाकारों ने जलवा दिखाया; अथर्व पंचोली प्रतियोगिता के विजेता तथा दिव्या सिसोदिया श्रेष्ठ कोरियोग्राफर .

कन्नौद(राजेंद्र श्रीवास) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर (पंजाब ) में आयोजित 8 वीं “राष्ट्रीय डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप” में मध्यप्रदेश डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा देवास ओलंपिक में चयनित कन्नौद के कलाकारों ने धूम मचा दी । अंडर 16 वर्ग में कन्नौद के अथर्व धर्मेंद्र पंचोली , फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता के विजेता बने, वहीं कलाकारों की प्रशिक्षिका दिव्यासिंह नरेश्वर सिंह सिसोदिया को प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर घोषित किया गया । इनके अलावा कन्नौद की कुमारी घनिष्ठा – लोकेश दल्वी, पहल- विकास राणा, सिद्धि- अजय चावड़ा ने अपनी-अपनी केटेगरी में द्वितीय स्थान तथा वीरा – विक्की पंवार तृतीय स्थान प्राप्त किया । कन्नौद के डी डान्स ग्रुप ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘समूह नृत्य’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया । समूह नृत्य में अथर्व पंचोली , युवराज दलवी,अदिति ओझा,अर्पिता मेवाड़ा,भूमिका अग्रवाल, सलोनी सोनी,हिमांशी अग्रवाल,शिवांश चावड़ा ने भागीदारी की थी । प्रथम चयनित अथर्व पंचोली और डी डान्स ग्रुप के कलाकार अब बैंकाक में अपना प्रदर्शन करेंगे । जालंधर से जीतने के बाद कन्नौद लौटने पर नगर में विभिन्न स्थानों पर इन बच्चों का भव्य स्वागत पूरे नगर में किया गया और एक शानदार जुलूस निकाला गया इन कलाकारों का स्वागत बबलू मेव डेयरी, नागर बन्धु निवास व नगर पंचायत चौराहे पर विधायक आशीष शर्मा के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा किया गया, साथ ही सोनी परिवार, बड़ी हवेली पर धूत परिवार, अग्रवाल परिवार , करणी सेना, नगर कांग्रेस परिवार, दामोदर वंशी दर्जी समाज, जीतू पंवार परिवार, भरत शर्मा परिवार , मुकेश जैन परिवार तथा सेंट जेरोम्स विद्यालय में संपूर्ण विद्यालय के विद्यार्थियों व स्टाफ के द्वारा भव्य स्वागत किया गया । नगर में स्थान स्थान पर विभिन्न मंचों व सामाजिक – धार्मिक संगठनों के द्वारा पटाखे फोड़ , आतिशबाजी व पुष्प वर्षा कर के होनहार कलाकारों को सम्मानित किया गया व मिष्ठान वितरण किया गया । बच्चों के स्वागत जुलूस में विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक कैलाश कुंडल , राधेश्याम पंवार, पुष्पेंद्रसिंह राठौर , रुपेश शर्मा, राधेश्याम जाट, अकरम शेख, रमेश डाबी, राजकुमार वर्मा, सन्तोष पंडा, तेजस्वी मांजरेकर, अनिल नागर, कैलाश राणा , धर्मेंद्र पंचोली, प्रवीण अग्रवाल , लोकेश दल्वी, नरेश्वर सिंह सिसोदिया, अशोक डाबी, प्रीतमसिंह राठौड़ व बड़ी संख्या में पालकगण , महिलाएं व छात्राएं उपस्थित थे ।

Dewas : स्कूल वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 लोग हुए घायल

देवास(अभय नागर) : देवास – भोपाल रोड पर सोमवार की सुबह 11:00 बजे के दरमियान देवास से ग्राम बुदासा जा रही एक स्कूल वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमे 5 लोगों को चोट आई जिनका उपचार ज़िला अस्पताल में जारी है

जानकारी अनुसार बताया गया कि मां शारदा बाल विद्या मंदिर का स्टाफ वैन से जा रहा था जहाँ उससे जामगोद खताम्बा के पास शिवाशीष वेयर हाउस के सामने रोड क्रॉस कर रहे एक आईसर वाहन क्रमांक HR 58 B 1546 से एक्सीडेंट हो गया जिसमें स्कूल के मारुति वैन सामने की तरफ से चकनाचूर हो गई वैन में सवार 5 लोगों अनिता जोशी, बिंदु आचार्य, रीना कारपेंटर, रेखा जोशी व विजयसिंह पाटीदार को चोटें आई हैं जिनमें से कुछ को सिर में गंभीर चोटें आई हैं स्थानीय लोगों के मुताबिक रोड क्रॉस कर रहे आईसर वाहन की गलती बताई जा रही है जिसमें अचानक से रोड क्लास करते समय सा देवास की ओर से आ रही मारुति वैन कंट्रोल करने में असमर्थ रही आईसर के पिछले हिस्से में जा घुसी मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को अन्य वाहनों की मदद से देवास जिला चिकित्सालय भेजा जहां से कुछ लोगों को निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है

Dewas: 10 वर्षीय बालक सहित जिले में 4 नए संक्रमित मिले

देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी।
10 जनवरी को देर रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1699 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 4 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
10 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 50 वर्षीय पुरूष निवासी गर्ग कॉलोनी देवास, 10 वर्षीय बालक निवासी विशाल नगर ईटावा देवास, 22 वर्षीय महिला निवासी खातेगांव व 16 वर्षीय बालिका निवासी टोंकखुर्द की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
हेल्थ बुलेटिन अनुसार 1 कोरोना संक्रमित व्यक्ति उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुआ है जिसके बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या 7 है।

देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। अभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में अन्य शहर व जिलो के मुकाबले बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीज आ रहे है।यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।

जंगली जानवरों ने किया आलू की फसल को नष्ट उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने आकर बनाया पंचनामा

सोनकच्छ(अभय नागर) : देवी सिंह चौधरी ने अपनी कृषि भूमि पर करीब 1 बीघा की आलू की फसल लगाई थी जिससे रविवार की रात को जंगली सूअरों ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया है जिसकी सूचना कृषक द्वारा साग सब्जी से संबंधित विभाग उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को दी उद्यानिकी विभाग क्षेत्रीय अधिकारी परमानंद सैन ने मौके पर पहुंचकर वन समिति अध्यक्ष दिलीप सिंह बेस पंचायत सचिव जितेन चौहान कृषि विभाग के ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी मालवीय की उपस्थिति में मौका पंचनामा बनाया फसल नुकसानी का 50% से भी अधिक होने का आकलन किया गया कृषक नहीं शासन से फसल के मुआवजे की मांग की है जिससे की कृषक को कुछ राहत मिल सके

स्वर्गीय श्याम होलानी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर सर्वदलीय सभा हुआ आयोजन

जरूरतमंदो को किये गए कंबल वितरण व सुंदरकांड का हुआ पाठ

कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) – पूर्व विधायक एवम् पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गरीबों के मसीहा स्वर्गीय श्याम जी होलानी की प्रथम पुण्य तिथि पर सोमवार सुबह 10:30 बजे महात्मा गांधी चौराह पर सर्वदलीय श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन नागरीको के द्वारा किया गया साथ ही ब्लाक कांग्रेस द्वारा जरूरत मंदों को कम्बल वितरीत किए गए व सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया

सभा में वक्ताओं ने कहा कि श्याम होलानी एक ऐसी शख्सियत रहें है, जिन्होंने राजनीति ही नहीं, जीवन के हरेक क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी अपने जुझारू और कर्मठ व्यक्तित्व के कारण उन्होंने लोकप्रियता और जनता के विश्वास के उच्चतम शिखर को छुआ। उनके निधन के एक वर्ष बीत जाने पर क्षेत्रवासी स्तब्ध है और किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि सहज-सरल व्यक्तित्व के धनी होलानी आज हमारे बीच में नहीं है।उन्होंने राजनीति में हमेशा ही सिद्धांतों और मूल्यों पर जोर दिया। यही कारण है।कि विपक्षी दल के नेता भी उनका सम्मान करते थे।

उनके व्यवहार की सादगी और सरलता हर किसी को आकर्षित करती रही। बागली-खातेगांव विधानसभा से लेकर संपूर्ण जिले एवम् प्रदेश में हरदिल अजीज
नेता के रूप में उन्होंने राज किया। अपने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक प्रयासकिए। वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष एवं विधायक रहते हुए विकास का स्वर्णिम अध्याय लिख डाला। सन मे 1993 से 1998 तक चेयरमैन वेयर हाउसिंग कारपोरेशन तथा सन 1998 से 2003 तक बागली क्षेत्र के विधायक रहे देवास जिले के जिला अध्यक्ष के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुवे कोरोना महामारी में हर गरीबों को राशन के साथ ही जरूरी सामान का वितरण किया सभी कार्यालयों मास्क सेनेटायजर मशीन से लेकर हर जरूरी सामान भेंट किया और जनता के लिए उल्लेखनीय कार्य किए कार्य किए, जिसे क्षेत्र की जनता कभी भूला नहीं सकेगी। कांग्रेस पार्टी के एक सच्चे सेवक के रूप में उन्हें याद किया जाता रहेगा। श्याम होलानी ने विपरीत परिस्थितियों में भी सामूहिक हितों को ध्यान में रखकर अपने कर्तव्यों के प्रति जो सजगता दिखाई, उसी ने उन्हें लोकप्रियता के नए मुकाम पर पहुंचाया। यही कारण रहा कि उनके चाहने वालों की कभी कमी नहीं आई। कांग्रेस की मूल विचारधारा को दिल
से जीने वाले होलानी ने सन 1970 में राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा, तो उनका एकमात्र संकल्प था कि अपने शेष जीवन में गरीबों, शोषितों एवं
वंचितों की सेवा करेंगे। बीई (सिविल) की उच्च शिक्षा प्राप्त श्याम होलानी ने भले ही धनाढ्य परिवार में जन्म लिया था, लेकिन वे हमेशा गरीबों के हमदर्द रहे। उनकी चौखट पर मदद की गुहार में आया व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटता था। काग्रेस पार्टी और क्षेत्र ने एक जननेता खो दिया है। जिन्होने नगर का नाम संपूर्ण भारत वर्ष में जग जाहिर कर दिया था अब वे हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके विचार, हमें हमेशा प्रेरणा देते हमारे रहेंगे।