ओवरब्रिज निर्माण के दौरान आ रही बाधा को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

देवास = मक्सी रोड पर बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण के चलते सड़क पर फैले कीचड़ से जहां यातायात प्रभावित हो रहा था वही आने जाने वाले लोगों को भी बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था यहां तक की दोपहिया वाहनों के स्लिप होने से आए दिन दुर्घटना भी हो रही थी यहां तक की कई महिलाएं ऐसी भी दुर्घटना का शिकार हुई है जो गर्भवती थी वहीं दुकानदारों को अपने व्यापार को लेकर भी बड़ी परेशानी उठाना पड़ रही थी इन्हीं सब बातों को लेकर शनिवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में मक्सी रोड स्थित ब्रिज निर्माण स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कांग्रेस जनों ने आंदोलन किया वहीं काग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि जब तक आ रही परेशानी का निराकरण नहीं होगा हम ब्रिज निर्माण के काम को नहीं होने देंगे। प्रदर्शन के दौरान पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री मनीष मरकाम तहसीलदार पूनम तोमर सेतु निगम के सब  इंजीनियर रघुनाथ सूर्यवंशी ब्रिज निर्माण के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज पांडे ने पहुंचकर आश्वस्त किया कि सबसे पहले सड़क का निर्माण होगा तभी हम ब्रिज का निर्माण करेंगे इस पर श्री राजानी ने उपस्थित टी आई मुकेश इजारदार से कहा कि टीआई साहब सुन लीजिए यह आश्वासन दे रहे हैं अगर इन्होंने ऐसा नहीं किया तो मैं इनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाऊंगा । आपको एफ आई आर दर्ज करना होगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कांग्रेस जनों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया । इस दौरान कांग्रेस नेता शौकत हुसैन पंडित जयप्रकाश शास्त्री सुधीर शर्मा प्रदीप चौधरी विक्रम पटेल कैलाश पटेल संतोष मोदी  नरेंद्र यादव जाकिर उल्ला अनिल गोस्वामी दीपेश कानूनगो इम्तियाज शेख भल्लू जितेंद्र सिंह गौड़ शबाना सुहेल वंदना पांडे रुकमणी बैरागी हर्ष प्रताप सिंह गोड़ नारायण खेड़के संतोष सिंह बेस नीलेश वर्मा राधा किशन सोलंकी राजेश दांगी नीरज बारोड सलीम पठान नंदकिशोर पोरवाल सेशन कल्याणे उमेश गवली इम्तियाज सिद्दीकी कुद्दुस शेख़ राहुल पवार प्रमोद सुमन सुनील शुक्ला मिर्जा कदीर बैग गोवर्धन देसाई प्रदीप बनाफर निर्मल डोडिया  घनश्याम पटेल रईस कामदार गुल्लू मंगानी जितेंद्र मालवी जय प्रकाश मालवीय मीनू दरबार संजय रैकवार कन्हैया चौधरी नौशाद पठान बाबूलाल मालवीय मनोज मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित थे ।

जावेद हबीब के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर सेन समाज ने दिया ज्ञापन

देवास। विगत दिनों हेयर स्टाइलिस जावेद हबीब द्वारा एक कार्यक्रम में महिला के बाले पर थूक कर कटिंग करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद से ही संपूर्ण सेन समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को सेन युवा संगठन देवास व भारतीय सेन समाज द्वारा पूर्व पार्षद मनीष सेन के नेतृत्व में एक ज्ञापन शहर कोतवाली थाने व तहसीलदार को सौंपकर जावेद हबीब पर कार्यवाही करने की मांग की गई।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/01/VID-20220108-WA0076.mp4

ज्ञापन में बताया गया कि जावेद हबीब द्वारा किए गए कृत्य से सेन समाज की भावनाएं आहत हुई व सेवा कार्य को बदनाम किया गया है, इसीलिए जावेद हबीब पर उचित कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज करने तथा जावेद जबीब के सेंटरों को बंद करने की मांग की गई। ज्ञापन का वाचन सेन युवा संगठन जिलाध्यक्ष जीतू चौहान ने किया। इस अवसर पर भारतीय सेन समाज नगर अध्यक्ष महेश बोड़ाने, सेन युवा संगठन नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़, मनोज पंवार, अरुण परमार, जीतू राठौड़, कमलेश श्रीवास, हरीश श्रीवास, संतोष वर्मा, अनिल वर्मा, बसंत वर्मा, अभिषेक वर्मा, प्रवीण वर्मा, मनोज वर्मा, हेमू वर्मा, पीयुष वर्मा आदि उपस्थित थे।

Dewas : दहेज के लिए प्रताड़ित कर दी जान से मारने की धमकी, प्रकरण दर्ज

देवास। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने बीते कल शुक्रवार अपने साथ हुए दहेज प्रताड़ना के खिलाफ शिकायत दर्ज कर महिला थाना में प्रकरण दर्ज कराया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रहने वाले प्रतीक तिवारी से हुई थी। शादी के बाद महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दी गयी। महिला की शिकायत पर महिला थाना में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर व जाँच में जुट गई है। मामले की जाँच उपनिरिक्षक राकेश चौहान कर रहे है।

फेक काल पर सावधान! बूस्टर डोज के लिए स्वास्थ्य विभाग से फोन नहीं किया जा रहा

देवास। संचालक एनएचएम टीकाकरण डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया है कि ऐसी जानकारी मिली है कि आम नागरिकों को बूस्टर डोज के लिये फोन आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूस्टर डोज के लिए कोई फोन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में जो फोन कॉल्स आ रहे हैं, वे पूरी तरह से फेक हैं। ऐसे फेक फोन कॉल्स से सावधान रहने की आवश्यकता है।
डॉ. शुक्ला ने अपील की है कि फेक फोन कॉल पर यदि वैक्सीनेशन के संबंध में कोई जानकारी चाही जाती है, तो कदापि न दी जाये। उन्होंने बताया कि बूस्टर डोज जैसी कोई बात नहीं है। जिन्हें प्रीकॉशन डोज लगाना है उन्हें कोविन पोर्टल से कॉल किया जाएगा।

Dewas: सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय को पता ही नहीं की देवास शहर में बनने वाले ब्रिज की डिजाइन बदल दी गई है..!

देवास। भोपाल चौराहा से इंदिरा गांधी चौराहा भोपाल इंदौर रोड पर 200 मीटर लंबा फ्लाईओवर एवं बायपास चौराहा से भोपाल चौराहा तक छह लेन चौड़ीकरण कार्य को लेकर पूर्व लोक निर्माण मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को 31 अगस्त को एक पत्र लिखा था । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कांग्रेस प्रवक्ता  सुधीर शर्मा ने बताया कि श्री वर्मा के पत्र के प्रत्युत्तर में 5 दिसंबर को श्री गडकरी ने पत्र लिख कर अवगत कराया कि देवास शहर में भोपाल चौराहा से मक्सी बायपास रोड मंडी के बीच फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जून 2020 में प्रारंभ किया जा चुका है तथा वर्तमान में कार्य प्रगति पर है इसे जून 22 तक पूरा कर लिया जाएगा । वही देवास शहर में भोपाल चौराहा से इंदिरा गांधी चौराहा होते हुए पुराने इंदौर भोपाल मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण नवंबर 20 से प्रारंभ किया जा चुका है तथा वर्तमान में कार्य प्रगति पर है इसके नवंबर 22 तक पूर्ण करने का हमारा लक्ष्य है।

पत्र मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि वर्तमान में बन रहे फ्लाईओवर की डिजाइन क्षेत्रीय विधायक सांसद ने बिना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की बिना अनुमति के बदल दी है जिसकी जानकारी उनके मंत्रालय तक को भी नहीं है जिसका खुलासा लिखे पत्र से होता है।  डिज़ाइन बदलने से सीधे-सीधे योजना को प्रभावित किया गया है। कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्र सरकार की योजना को बिना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अनुमति के बदल देना कानूनन अपराध हे तो इसकी जांच की जाना चाहिए एवं दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए वही योजना पर पूर्व निर्णय अनुसार कार्य होना चाहिए।

देवास के 5 प्रायवेट अस्पतालों को कोविड-19 इलाज के लिये कलेक्टर ने किया अधिकृत, इलाज दर भी की गई निर्धारित

देवास। कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने देवास में शासन के नियमों और शर्तों पर COVID-19 रोगियों के इलाज के लिए देवास अस्पताल और अनुसंधान केंद्र देवास, प्राइम अस्पताल और अनुसंधान केंद्र देवास, संस्कार अस्पताल और अनुसंधान केंद्र देवास, विनयाल अस्पताल देवास एवं अमलतास अस्पताल देवास अधिकृत किया है।

कोविड-19 मरीज का उपचार करने के लिये आवश्यक है कि निजी अस्पताल को सार्थक पोर्टल एप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होता है। यह नेशनल पोर्टल है जिसके माध्यम से अस्पताल में उपलब्ध बिस्तरों, भर्ती मरीजों सहित अन्य संसाधनों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण किया जाता है। सभी सुविधाओं, संसाधनों एवं मेडीकल टीम एवं पैरामेडीकल टीम की जानकारी सार्थक पोर्टल पर अपडेट करना होती है। सभी निजी अस्पताल को शासन द्वारा तय शुल्क या फीस में ही उपचार करना होता है। साथ ही कोविड मरीज की जानकारी प्रतिदिन सार्थक पोर्टल पर अपडेट करना होता है।

ऐसे सभी निजी अस्पताल आयुष्मान भारत निरामयम के तहत सूचीबद्ध होते हैं तथा सूचीबद्ध सभी निजी अस्पतालों को आयुष्मान कार्डधारी सभी हितग्राहियों को नि:शुल्क ईलाज मुहैया कराना अनिवार्य होता है।
निजी अस्पताल कोविड मरीज को मुहैया कराई गई सेवा इलाज के अनुसार 5 हजार से 17 हजार रूपये प्रतिदिन से ज्यादा शुल्क नहीं ले सकेंगे। नर्सिंग होम जनरल वार्ड+आईसोलेशन के लिए 5 हजार रूपये प्रतिदिन से अधिक नहीं ले सकेंगे। एडीयू+आईसोलेशन के लिए 7 हजार 500 रूपये प्रतिदिन से अधिक नहीं ले सकेंगे। आईसीयू विथाउट वैंटिलेशन+आईसोलेशन के लिए 10 हजार रूपये प्रतिदिन से अधिक नहीं ले सकेंगे। आईसीयू विथ वैंटिलेशन+आईसोलेशन(NIV/Invasive Ventilation) के लिए 17 हजार रूपये प्रतिदिन से अधिक नहीं ले सकेंगे।
शासन द्वारा कोविड मरीज की हालत अनुसार तय पैकेज के अनुसार शुल्क तय किये गये हैं। ऐसे सभी लोग जो कि आयुष्मान भारत योजना, कॉर्पोरेट कंपनी द्वारा उनके कर्मचारियों के लिए प्रदाय स्वास्थ्य पैकेज या किसी हेल्थ इंश्योरेंस के अंतर्गत सम्मिलित नहीं है वे सभी इन अस्पतालों के माध्यम से निर्धारित शुल्क की सीमा में इलाज प्राप्त कर सकते हैं। इन अस्पतालों हेतु निर्धारित पैकेज के अंतर्गत बेड चार्जेस, नर्सिंग चार्जेस, इन हाउस कंसल्टेशन या ड्यूटी डॉक्टर की फीस, मरीज की डाइट, Ryles tube insertion, urinary tract catheterization, PPE kit, consumables, ऑक्सीजन नेबुलाइजेशन और फिजियोथैरेपी सम्मिलित हैं।

Dewas : 15 से 18 वर्ष के बालक बालिकाओं हेतु जिले में कल 8 जनवरी को स्कूलों में आयोजित होगा वैक्सीनेशन अभियान

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशन में कोविड टीकाकरण अभियान देवास जिले में निरंतर जारी है शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन के डोज़ लगाए जा रहे हैं सभी 15 वर्ष से अधिक उम्र के किशोर बालक बालिकाओं का स्कूलों में टीकाकरण किया जा रहा है। एवम 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण किया जा रहा है। दिनांक 08 जनवरी 2022 को देवास जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 121 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन डोज़ लगाई जायेगी । कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।

Dewas : तेज रफ्तार बस ने मारी बाइक को टक्कर, बाल-बाल बची बच्ची

बस चालक को गिरफ्तार कर बस को किया जप्त

देवास : शुक्रवार सुबह ए बी रोड पर नवनिर्माणधिन पुल के यहाँ HDFC बैंक के सामने मध्यप्रदेश शासन के सूत्र सेवा बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार के पैर पर चोट आई व बाइक को भी नुकसान हो गया

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि आज सुबह तकरीबन 9 बजे बाइक सवार आलोक अग्रवाल अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी मध्यप्रदेश शासन की इंदौर से शुजालपुर चलने वाली सूत्र सेवा बस ने उससे पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसकी बाइक गीसा गयी व आलोक के पैर पर चोट आ गयी व इस पूरे हादसे में आलोक की बच्ची बाल-बाल बच गयी। फरियादी की रिपार्ट पर पुलिस ने बस चालाक को हिरासत में लेकर बस को जप्त कर लिया है

Dewas : सिविल लाइन रेलवे ट्रैक पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव

देवास : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले रेलवे ट्रैक पर शिव शक्ति ग्राउंड के पास एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त करने पर उसकी पहचान ईमरान हमीद निवासी वासुदेव पूरा के रूप मे हुई।

जानकारी अनुसार बताया गया कि मृतक ईमरान पिता अब्दुल हमीद उम्र 35 साल निवासी वासुदेव पूरा अपनी बीमारी के चलते डिप्रेशन में था, परिजनों द्वारा उसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था परन्तु आज सुबह तकरीबन 4 बजे वो हॉस्पिटल से भाग गया जिससे तलाश परिजनों द्वारा करने पर वह रेलवे ट्रैक पर पाया गया आशंका यह जताए जा रही है कि उसने ट्रैन के सामने कूदकर आत्महत्या की है फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है

Dewas : गजरा गियर्स चौराहा पर हुई मारपीट में घायल युवक सोनू की हुई मौत

मंगलवार रात को हुआ था विवाद, परिजन व रहवासियों ने किया था थाने का घेराव

देवास : कोतवाली थाना क्षेत्र के गजरा गियर्स चौराहे पर दो पक्षों में मंगलवार देर रात को विवाद हो गया था, जिसमे दोनों ही पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान सोनू भास्कर नामक युवक गंभीर घायल हो गया, घायल सोनू के सिर व मुँह पर चोट आने से उसे इंदौर के गोकुलदास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ गुरुवार शाम उसकी ईलाज के दौरान इंदौर में मौत हो गयी।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि गजरा गियर्स चौराहे के पास झुग्गी बस्ती में रहने वाले युवकों और जयसिंह नगर में रहने वाले युवकों के बीच मंगलवार की रात करीब 12 बजे विवाद हो गया था विवाद दौरान सोनू पिता नर्मदा भास्कर उम्र 22 वर्ष के साथ मारपीट कर डंडे से हमला किया था। जिससे सोनू गम्भीर घायल हो गया। सोनू भास्कर को गंभीर हालत के चलते इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया था। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात को शैलेश अहिरवार निवासी जयसिंह नगर की रिपोर्ट पर सावन शिंदे, सोनू भास्कर निवासी गजरा गेयर झुग्गी झोपड़ी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं देवराम शिंदे निवासी इंदिरा नगर, गायत्री मंदिर के पास झुग्गी झोपड़ी की रिपोर्ट पर चचरे भाई शेखर और भरत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

सोनू भास्कर के गंभीर हालत में इंदौर में भर्ती होने के चलते बुधवार को परिजनों के साथ रहवासियों ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया था। कोतवाली थाना प्रभारी उमराव सिंह और डीएसपी किरण शर्मा सभी लोगों को कलेक्टर परिसर में लेकर पहुंचे थे। जहां नाराज लोगों से चर्चा कर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था तब जाकर मामला शांत हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर आरोपियों की तलाश कर रही है