कन्नौद : जुआ खेलते 7 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

कन्नौद(राजेंद्र श्रीवास) : पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद एवं एस.डी.ओ.पी कन्नौद के मार्गदर्शन में आज दिनांक को थाना कन्नौद क्षेत्र के ग्राम चपलासा से जुआ खेलते हुए 7 लोगों को कन्नौद पुलिस द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया । उक्त लोगो से जुए के कुल 4730 रुपये एवं 52 ताश की पत्तियां जब्त की गयी। पुलिस ने आरोपी

  1. संतोष पिता हेमराज जाति जाट उम्र 34 साल निवासी ग्राम चपलासा
  2. गरीब पिता शिवलाल जाति कोरकू उम्र 50 साल निवासी चपलासा
  3. गोविन्द पिता गुलाबसिह जाति कोरकू उम्र 38 साल निवासी चपलासा
  4. रामविलास पिता हरिराम जाति कुम्हारउम्र 38 साल निवासी किलोदा बी
  5. नरेन्द्र पिता कैलाश राव उम्र 30 साल निवासी चपलासा
  6. करण पिता रमेश जाति कोरकू उम्र 20 साल निवासी चपलासा
  7. दिनेश पिता हीरालाल जाति कोरकू उम्र 22 साल निवासी चपलासा

को गिरफ्तार किया। इन्हें पकड़ने में थाना प्रभारी कन्नौद शिवमूरत यादव,उपनिरीक्षक राहुल रावत,सहायक उपनिरीक्षक विनय तिवारी,आर.अर्पित जायसवाल,आर.राहुल का योगदान रहा।

Dewas : गणेश मंदिर से चोरी हुई दान पेटी बालगढ़ में मिली

देवास : बुधवार रात शहर की कॉलोनी सनसिटी -2 स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर की दान पेटी अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की गई थी जो मंदिर से तकरीबन 3 km दूर मानसरोवर स्कूल के पीछे बालगढ़ में मिली

चोरों ने चेनल में लगे दो ताले तोड़े और अंदर रखी लोहे की दान पेटी उठाकर अपने साथ ले गए थे। मामले में पुलिस जांच कर रही थी कि दिन में करीब 3.30 बजे मंदिर से लगभाग 3 किमी दूर बालगढ़ रोड पर दान पेटी पड़ी मिली। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दान-पेटी को जब्त कर थाने ले आई। बालगढ़ रोड पर दान पेटी पड़ी होने की जानकारी नगर सुरक्षा समिति सदस्य विकेश राजू मोदी ने दी थी।

मुख्य रोड से कुछ अंदर वाले रास्ते से पर बदमाश पेटी का ताला तोड़कर नकदी चुराकर उसे वहीं फेंक गए। दान पेटी से कुछ दूरी पर 50, 20व चिल्लर करीब 500 रु. पड़े मिले। गुरुवार अलसुबह 5 बजे मंदिर पुजारी पं. ओमप्रकाश शर्मा पूजा करने गए तो मंदिर के मेन गेट के ताले टूटे थे। अंदर जाकर देखा दान पेटी नहीं थी। पुजारी ने मंदिर समिति के तुलसीराम पटेल, चंद्रशेखर तलवाड़िया, रत्नेश्वरप्रसाद मिश्रा को सूचना दी गई। रहवसी आए और पुलिस को फोन लगाया। इसके बाद रहवासी एकत्रित होकर थाने पहुंचे बताया कि दान पेटी को पिछले 6 माह से खोली नहीं थी। खोलकर इसका पैसा मंदिर के विकास कार्य में लगाते। कॉलोनी में तीन शादियां हुई। और लोगों ने मंदिर में दान भी किया था, उसका पैसा भी पेटी में था। 50 हजार रुपए से अधिक पैसा पेटी में होगा। पुजारी शर्मा की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बैलो को क्रूरतापूर्वक भरकर परिहवन करते हुए बीएनपी पुलिस ने आरोपीयो को पकड़ा, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

देवास। शहर बीएनपी थाना अंतर्गत क्षेत्र सिया में अमन ढाबे के पास गुरूवार को शाम करीब 6 बजे बजे तीन आरोपी को पशुओ (बैलो) को क्रूरतापूर्वक भरकर परिहवन करते हुए बीएनपी पुलिस ने पकड़ा है।

दरअसल गुरुवार शाम को बीएनपी पुलिस द्वारा सिया में अमन ढाबे के पास एक ट्रक अशोक लियलैंड में आरोपी बापू चौहान उम्र 60 वर्ष, जितेंद्र चौहान उम्र 22 वर्ष और अर्जुन चौहान उम्र 35 वर्ष तीनो निवासी जिला खंडवा को करीब 90 हज़ार मूल्य के दो छोटी बैल गाड़ियों सहित कुल 8 बैल को ट्रक में क्रूरतापूर्वक ठुस ठुस कर परिवहन करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वही आरोपी पशुओ को किस उद्देश्य से परिवहन कर ले जा रहा था इसकी जाँच कर रही है मामले की जाँच बीएनपी थाना पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक कुलदीप सिंह सिकरवार कर रहे है।

बुधवार को भी बीएनपी थाना पुलिस ने पशुओ को क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन करते हुए जर्म जेतपुरा में पकड़ा था।

Dewas: कोरोना संक्रमण के चलते जया किशोरी जी की भागवत कथा निरस्त

देवास। कोरोना काल में हुए दिवंगतो की आत्मशांति एवं मोक्ष की प्राप्ति के उद्देश्य से शहर में पहली बार भागवताचार्य अध्यात्म प्रवक्ता जया किशोरी जी की सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 12 जनवरी से पुलिस ग्राउंड पर होने वाला था। जिसे कोरोना संक्रमण के चलते निरस्त कर दिया गया है।

कथा की व्यापक तैयारी आयोजक माँ गंगा जन कल्याण समिति द्वारा की गई थी। परंतु देश – प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन ने बुधवार को नए प्रतिबंध जारी किए है जिसके बाद आयोजक माँ गंगा जन कल्याण समिति की और से कमल पुरी गोस्वामी ने एक वीडियो जारी की है जिसमे वह बता रहे है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद जो नए प्रतिबंध आये है उसके बाद समिति ने जया किशोरी जी की भागवत कथा को निरस्त करने का फैसला लिया है। समिति का उद्देष्य लोगो को धार्मिकता से जोड़ना है ना कि महामारी से जोड़ना, समिति ऐसा कोई काम नही करना चाहती है जिससे शासन-प्रशासन या लोगों के लिए कोई मुश्किल खड़ी हो।

पशुओ को क्रूरतापूर्वक भरकर परिहवन करते हुए बीएनपी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

देवास। शहर बीएनपी थाना अंतर्गत क्षेत्र ग्राम जेतपुरा में फाटा के पास बुधवार को शाम करीब दोपहर 3: 30 बजे एक आरोपी को पशुओ को क्रूरतापूर्वक भरकर परिहवन करते हुए बीएनपी पुलिस ने पकड़ा है।

दरअसल बुधवार शाम को बीएनपी पुलिस द्वारा ग्राम जेतपुरा में फाटा के पास एक ट्रक अशोक लियलैंड (MH-18-BG-8936) में आरोपी शायब खान पिता जाती मेवाती उम्र 32 वर्ष निवासी जिला खरगोन को कुल 22 लाख 40 हज़ार मूल्य के 18 भैसों को ट्रक में क्रूरतापूर्वक ठुस ठुस कर परिवहन करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वही आरोपी पशुओ को किस उद्देश्य से परिवहन कर ले जा रहा था इसकी जाँच कर रही है मामले की जाँच बीएनपी थाना पुलिस में पदस्थ उप निरक्षक अजय सिंह डोड कर रहे है।

Dewas : पिता की पुण्यतिथि पर कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए किए गए मास्क वितरण

भोरासा निप्र(अभय नागर) कोरोना का प्रकोप जैसे-जैसे संपूर्ण देश में बढ़ता जा रहा है लोगों में अब मास्क लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं वही मास्क के वितरण का कार्यक्रम भी हर जगह देखा जा रहा है हालांकि सामाजिक संस्थाओं के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है परंतु भोरासा में चौरसिया परिवार की ओर से उनके पिता रिटायर्ड ए डी आई की छठी पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र हेमेंद्र चौरसिया कमलेश चौरसिया राकेश चौरसिया की ओर से कोरोना से बचाव के लिए सबसे उपयोगी चीज माने जाने वाले मास्क का वितरण किया व भवरनाथनाथ मंदिर प्रांगण में बिल पत्र के पौधे रोपण किया

यहां मौजूद सभी ने श्री चौरसिया को पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर भवरनाथ मंदिर पुजारी चंद्रशेखर शर्मा, नगर परसाई संजय जोशी, प्रकाश मंत्री, डॉ रूपसिंह नागर, रमेश चंद्र इनानी, घनश्याम लाहोटी, प्रदीप मंत्री, डॉ अरविंद पुराणिक, महेश मंत्री, विजय सिंह ठाकुर, रमेश चंद्र हेड़ा, राधेश्याम राठौर अनिल मंत्री, राकेश चौरसिया, अरविंद खत्री, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला, पत्रकार अभय नागर, निक्की नामदेव, मौसम माली तेजनारायण माली सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आवारा कुत्तों को लेकर देवास नगर निगम उदासीन , शहर में भी हो सकती हो भोपाल जैसी घटना- कांग्रेस

देवास = 1 जनवरी को राजधानी भोपाल में पांच आवारा कुत्तों ने 4 साल की बच्ची को घेर कर रौंद डाला था जिससे बच्ची बहुत अधिक घायल हो चुकी थी। इसी को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका दायर करने के निर्देश दिए याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ने नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव, कलेक्टर एवं भोपाल नगर निगम के आयुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है । कोर्ट ने पूछा है सरकार इन घटनाओं से निपटने पर क्या काम कर रही है ।           

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि देवास शहर में भी आवारा कुत्तों की भरमार हो चुकी है जो आए दिन राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं। गनीमत है कि अभी तक कोई बड़ी घटना नहीं घटी है लेकिन इन कुत्तों से सावधान होने की अत्यंत आवश्यकता है । कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान देवास नगर निगम में उच्च अधिकारी के रूप में डॉ महेश्वरी को स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर नियुक्त करवाया था जिन्होंने कुत्तों की नसबंदी को लेकर अभियान शुरू था  लेकिन सरकार बदलते ही उनका स्थान्तर कर दिया गया जिस का प्रभाव  कुत्तों की नसबंदी पर भी पड़ा इन दिनों नगर  निगम कुत्तों की नसबंदी को लेकर कोई बड़ा अभियान नहीं चला रही है जिससे कि शहर में कुत्तों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती चली जा रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि भोपाल जैसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए देवास नगर निगम शीघ्र ही शहर में आवारा कुत्तों को लेकर अभियान चलाएं एवं बड़े पैमाने पर उनकी नसबंदी करें , नसबंदी अभियान वार्ड स्तर पर चलाए जाएं । साथ ही इस बात का भी ध्यान रख्खा जाय कि आसपास के शहर से भी कुत्ते देवास शहर में प्रवेश कर रहे हैं उन्हें भी रोकने के समुचित उपाय किए जाएं ।

Dewas : विधायक द्वारा 3 करोड 50 लाख की लागत के विकास कार्यो का शुभारंभ

देवास/ नगर निगम द्वारा शहर मे किये जा रहे विकास कार्यो की कडी मे वार्ड क्रमांक 33 राधागंज मेन रोड पर नागरिको के आवगमन की सुविधाओ को दृष्टिगत रखते हुये विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा के साथ किये जा रहे विकास कार्यो मे पेवर ब्लॉक व फुटपाथ निर्माण कार्य तथा गंगानगर मे सडक डामरीकरण निर्माण कार्य की राशि लगभग 3 करोड 50 लाख की लागत से किये जाने वाले विकास कार्यो का शुभारंभ किया गया। इन अवसरो पर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, संतोष पंचोली, राहूल दायमा, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, भरत चौधरी, फुलसिह चावडा, अर्जुन यादव, मनीष सेन, धर्मेन्द्रसिह बैस, ममता शर्मा, दिलीप शर्मा, नितीन आहूजा, सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

Dewas : मंडुक पुष्कर तालाब पर बोटिंग का हुआ शुभारंभ

देवास। नगर निगम द्वारा शहर मे किये जा रहे विकास कार्यो के साथ-साथ नागरिको के स्वस्थ्य मनोरंजन एवं पर्यटन को बडावा देने के लिये देवास शहर मे स्थित सयाजी द्वार के सामने मंडुक पुष्कर तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाकर तालाब मे बोटिंग कार्य भी प्रारंभ किया गया। अब शहर के नागरिको के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटको को पंचवटी मीठा तालाब के साथ शहर मे स्थित मंडुक पुष्कर तालाब मे बोटिंग करने का लुत्फ मिलेगा।

कलेक्टर व प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान की इस पहल को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा मंडुक पुष्कर तालाब पर बोट का पूजन कर तालाब मे आम नागरिको, बच्चो व सिनियर सिटीजनो व आने वाले पर्यटको के लिये बोटिंग का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, संतोष पंचोली, राहूल दायमा, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, भरत चौधरी, फुलसिह चावडा, अर्जुन यादव, मनीष सेन, धर्मेन्द्रसिह बैस, नितीन आहूजा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

विधायक बने शिक्षक, बच्चों को पढ़ाया प्रक्रति का पाठ

कन्नौद वन परिक्षेत्र के अनुभूति कैम्प में शासकीय माध्यमिक स्कूल कुसमानिय के 120 बच्चे हुए सम्मिलित।

कन्नौद/कुसमानिया 04 जनवरी 2022/ वन मण्डल अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक एम.पी.ई.डी.बी. वन मण्डल देवास के मार्गदर्शन मे मध्य प्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल की सहायता से पूरे वन मण्डल मे स्कूली बच्चों मे वनो एवं वन्यप्राणियों के प्रति प्रशिक्षण सह-जागरूकता हेतु अनुभूति कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। उसी कड़ी मे वन परिक्षेत्र कन्नौद के अनुभूति कैम्प का आयोजन वन्यप्राणी अभ्यारण्य खिवनी कैंपस में किया गया जिसमें शासकीय माध्यमिक स्कूल कुसमानिया के 120 बच्चे सम्मिलित हुए।
कन्नौद -खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने ली बच्चों की क्लास-
आज के अनुभूति कार्यक्रम मे कन्नौद खातेगांव विधानसभा के विधायक आशीष शर्मा
भी सम्मिलित हुए। उन्होंने स्कूली बच्चों से चर्चा करते हुए मानव जीवन मे प्रकृति के महत्व के बारे मे बताया तथा बच्चों के अनुभूति इको कैम्प के अनुभव के बारे मे चर्चा करी।
साथ ही विधायक ने स्कूली बच्चों को अपने घर के आसपास, खेत की मेढ़ पर एवं स्कूल भवन मे वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया।
उपवनमण्डल अधिकारी कन्नौद एस. एल. यादव ने बताया कि ईको कैम्प
अंतर्गत बच्चों को खिवनी अभयारण्य के कुछ प्रमुख स्थानों जैसे- घांस परिस्थितिकी तंत्र,वन्यप्राणी हेतु जलस्त्रोत तालाब, सौसर एवं सोलर वाटर पंप, नदी तंत्र एवं उसका महत्व के बारे मे बताया साथ ही जंगल भ्रमण करते हुए बच्चों के प्रश्नों के जवाब दिए गए।
वन परिक्षेत्र अधिकारी कन्नौद अशेष मिश्रा ने स्कूली विद्यार्थियों को वन विभाग मे रोजगार के अवसर, वन विभाग मे विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों से परिचय, उनकी चयन प्रक्रिया एवं उनके कर्तव्य के सम्बंध मे बच्चों का मार्गदर्शन किया।
अनुभूति कैम्प अंतर्गत बच्चों को प्रातः काल मे पक्षी दर्शन उपरान्त प्रकृति पथ पर वन भम्रण, विभिन्न वृक्षों की पहचान एवं उपयोगिता, वन्यप्राणीयों के विषय में रोचक तथ्य एवं पारिस्थिकी तंत्र मे उनका महत्व, वन औषधी, जैवविविधता एवं उसका महत्व आदि प्रकृति से जुड़े विषयों पर मास्टर ट्रेनर अम्बुश जैन एवं पी. एन. तिवारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।
जैव विविधता प्रश्न मंच का किया गया आयोजन-
कैम्प समाप्ति के पूर्व बच्चों मे प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जैव विविधता क्विज का आयोजन किया गया,
जिसमें छात्र नैतिक पिता विनोद कुमरे द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विधायक जी द्वारा पुरस्कृत किया गया , उपरान्त समस्त प्रतिभागि विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र, टी-शर्ट एवं कैप का वितरण म प्र एको विकास बोर्ड की सहयोग से किया गया।
कैम्प में छात्र/छात्राओं के अतिरिक्त अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधि महेश परमार,राकेश पंवार ने भी भाग लिया तथा वनों एवं वन्यप्राणी के महत्व को समझाया, पूरे अनुभूति कार्यक्रम मे वनपाल- राजेश मालवीय, विक्रम मालवीय, वन रक्षक- सरदार सिंह सोलंकी, कपिल चौहान, सचिन भमुरीया, पवन यादव, संतोश बागवान, आशा मुवेल आदि के विशेष सहयोग रहा।