Dewas : रोको टोको अभियान के तहत 64 नागरिको को टीका लगवाकर निगम मे प्रवेश दिया

देवास। नगर निगम देवास मे रोको टोको अभियान के तहत निगम संबंधी कार्यो हेतु निगम मे आने वाले नागरिको को रोको टोको अभियान के तहत वेक्सिेनेशन की जानकारी लेकर प्रवेश दिया जा रहा है।

जिसमे इस अभियान के तहत आने वाले नागरिको को कार्यालय मे प्रवेश के पहले टीकाकरण की जानकारी प्राप्त करते हुये जिन नागरिको को दूसरा डोज नही लगा उनको निगम मे स्थित टीकारण टीम द्वारा तत्काल टीका लगाया जाकर प्रवेश दिया जा रहा है।

रोको टोको अभियान मे निगम मे कुल 64 लोगो को टीका लगाया गया। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि टीकाकरण कार्य निंरतर जारी है सभी नागरिको को दूसरा टीका अनिवार्य रूप से लगवाया जाना है। टीके का दूसरा डोज नियत समय पर लगवाकर होने वाली असुविधा से बचें।

Dewas : तेंदुए की खाल और नाखून के साथ इंदौर क्राइम ब्रांच ने 5 आरोपियों को पकड़ा, एक आरोपी बागली का भी

बागली निवासी आरोपी अपने आप को बता रहा विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे का भांजा

देवास । इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पांच आरोपियों (चंपालाल कन्नोजे, शाहरुख खान, अहमद रजा, यासिन अली और सलीम खान) को तेंदुए की खाल और नाखून के साथ गिरफ्तार किया था। पाँच आरोपियों में से एक आरोपी चंपालाल कन्नोजे देवास जिले के बागली का है और वो अपने आप को बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे का भांजा बता रहा है।
इस बारे में पहाड़ सिंह द्वारा एक समाचार पत्र को बताया कि पूरा गांव उन्हें अंकल कहकर बुलाता है। इससे सभी उनके रिश्तेदार नहीं हो जाते। गांव में कई कनौजिया परिवार रहते हैं। सभी उनके रिश्तेदार नहीं हो सकते।

पुलिस द्वारा अब पुलिस आरोपियों को देवास जिले के उन गांव में भी ले जाएगी, जहां आरोपी जंगली जानवरों का शिकार कर उनकी खाल और नाखून के लिए उन्हें मार दिया करते थे। वही पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है, कि आरोपियों द्वारा इससे पहले कितने जंगली जानवरों का शिकार कर उन्हें बेचा गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपियों द्वारा पहले भी कई जानवरो का शिकार कर चुके है और उनकी खाल व नाख़ून महंगे दाम में बेचते हैं।

Dewas : सूदखोरी के आरोपी ने पुलिस पर ताना डंडा, आत्मरक्षा में पुलिस को निकालनी पड़ी पिस्टल

देवास/ हाटपिपलिया (नरेंद्र चौहान)। जिले के हाटपीपल्या क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेवरी – बागली मार्ग पर एक आरोपी ने पुलिस पर डंडा तान दिया जिसके बाद पुलिसवाले को आत्मरक्षा के लिए अपनी पिस्टल निकालना पड़ी।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/11/Untitled-18_720p.mp4
देखें घटना का live वीडियो

दरसल मामला कुछ ऐसा हे की नेवरी चौकी प्रभारी एसएस मीणा व अन्य जवान के द्वारा सूदखोरी के आरोपी दिनेश हाड़ा को तलाश करने गए थे। मिलने पर जब पुलिस उसे पकड़ने गयी तो आरोपी ने नेवरी पुलिस पर डंडे से हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान आसपास से सूदखोरी के आरोपी की पत्नी व कुछ महिलाएं भी एकत्रित हो गईं।
इस दौरान अपनी आत्मरक्षा के लिए चौकी प्रभारी एस एस मीणा ने पिस्टल तान दी। जिसके बाद पुलिस अमले की कमी के कारण आरोपी वहां से भाग निकला यह पूरी घटना होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
आरोपी पर कर्जा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। आरोपी पर बड़वानी क्षेत्र के भी कई अपराध दर्ज हैं।

स्वर्गीय कैलाश राजानी की स्मृति में चर्म रोग शिविर का हुआ आयोजन

देवास = पूज्य सिंध हिन्दू पंचायत के द्वारा युवा उद्योगपति स्वर्गीय कैलाश राजानी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को जवाहर चौक स्थित विक्रम कला सभा भवन में डॉक्टर त्रिशिता राजानी एवं उनकी टीम के द्वारा शहर में पहली बार चर्म रोग के निदान हेतु चर्म रोग शिविर आयोजित किया गया  शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने स्वर्गीय कैलाश राजानी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर किया । इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि कैलाश राजानी बड़ी दूर दृष्टि के युवा उद्योगपति थे उन्हें घटनाओं का पहले से ही अनुमान हो जाता था साथ ही वह उसका निदान भी बता दिया करते थे बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति थे उनका असमय जाना निश्चित रूप से दुखद रहा है लेकिन उनकी स्मृति में मनोज राजानी और उनके परिवार के द्वारा हमेशा लोगों के हित में काम किए जाते रहे हैं आज जो उन्होंने चर्म रोग का शिविर लगाया है यह रोग भी बहुत घातक है समय रहते इसका इलाज भी आवश्यक है मैं डॉक्टर त्रिशिता एवं उनकी टीम को बधाई देता हूं कि उन्होंने यह पुनीत और पुण्य का काम किया। इस अवसर पर इस अवसर पर सिंध हिन्दू पंचायत के अध्यक्ष विष्णु तालरेजा शंकर दादा तालरेजा महेश राजानी अशोक पेशवानी मनोज आहूजा कमल चावला अशोक मनवानी संजय तालरेजा महिला मंडल अध्यक्ष रोमा आहूजा शकुंतला बलवानी नेहा छाबड़िया मधु राजपाल दिव्या शेरवानी विनीता नवलानी जीतू पमनानी रवि आहूजा ईश्वर परयानी उपस्थित थे शिविर में करीबन चार सौ लोगों ने अपने रजिस्ट्रेशन करा कर अपने रोग के संदर्भ में डॉक्टर को दिखाया एवं निशुल्क दवाई भी प्राप्त की । कार्यक्रम का संचालन सुधीर शर्मा ने किया व आभार पलाश राजानी ने माना । शिविर में गणमान्य नागरिकों व्यापारियों एवं युवाओं सहित माता बहने बड़ी संख्या में उपस्थित थी ।

Dewas : मीठा तालाब में डुबा जितेंद्र नामक युवक, तलाश जारी

देवास। शहर के नाहर दरवाजा क्षेत्र में आने वाले मीठा तालाब में आज दोपहर करीब सवा तीन बजे अपने दोस्त के साथ मछली पकड़ने आया इटावा निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र अव्चरे तालाब के डूब गया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/11/VID-20211121-WA0048.mp4

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि जितेंद्र अपने साथी से तालाब में मछली पकड़ने आया था और उसने अपने साथी से तालाब तेरने की मंशा जाहिर की ओर तालाब के एक छोर से दूसरे छोर की ओर तेरने लगा लेकिन बीच में ही जितेंद्र का दम फूलने लगा ओर वो तालाब में अंदर धंसता रहा। घटना की जनकारी नाहर दरवाज़ा पुलिस को लगते ही थाना प्रभारी अपनी तीन के साथ घटनास्थल पर तालाब किनारे पहुँचे । लेकिन रेस्क्यू टीम एक घंटे बाद सवा चार बजे आयी उसके बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। युवक की तलाश जारी हैं ।

तीनो कृषि कानूनों को वापस लेने पर विधायक वर्मा ने किसानों को मिठाई खिलाकर मनायी ख़ुशी

सत्य परेशा‌न हो सकता है पराजित नहीं आखिर किसानों की हुई जीत – सज्जन सिंह वर्मा

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। रविवार को नगर में शक्ति माता मंदिर चौराहा पर विधायक सज्जन सिंह वर्मा किसानों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में बनाए गए तीनों विवादित के कानूनों को वापस लेने की खुशी। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर। विधायक वर्मा ने किसानों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विधायक वर्मा ने कहा कि पिछले दो दिनों से संपूर्ण भारत देश का किसान आज खुशी मना रहा है। उन्होंने बताया कि जिस किसान को खेत में होना था। वह किसान आंदोलन कर दिल्ली की सड़कों व बॉर्डर पर बैठा था। लेकिन हमारे देश के तानाशाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। किसानों को बुलाकर पूछा तक नहीं कि तुम किसानों का दर्द क्या है। इस देश का किसान अपनी पवित्र मांगों को लेकर सड़क पर आ जाता है। आखिर कितनी भी तानाशाह सरकार क्यों ना हो। उसे झुकना ही पड़ता है। इस देश के किसानों ने सिद्ध कर दिया कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। इस अवसर पर चौबारा धीरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास नगर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ पटेल विधायक प्रतिनिधि रविंद्र सिंह गौर राजेश धाकड़ जगदीश गालोदिया रुस्तम पटेल गोविंद पटेल अतीक शेख सलीम पठान गुल मोहम्मद पटेल कृपाल मकवाना हरि सिंह पटेल मांगीलाल रैकवाल अशोक शर्मा आदि किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्लानिंग कमिश्नर के आमंत्रण पर युवा कृषक ने सीहोर जिले में पहुंचकर किसानों को दी खेती संबंधी जानकारी

देवास। सिंहस्थ में मुख्यमंत्री द्वारा एवं प्रदेश में कई बार सम्मानित युवा कृषक, दूरदर्शन कलाकार, मप्र जन अभियान परिषद ग्राम प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष ग्राम छोटी चुरलाय निवासी धर्मेंद्र सिंह राजपूत को पूर्व जिला पंचायत के सीईओ एवं पूर्व कलेक्टर, योजना एवं प्लानिंग कमिश्नर अभिषेक सिंह ने सीहोर जिले के सलकनपुर के पास स्थित ग्राम बोरदा में खेती संबंधित जानकारी के लिए आमंत्रित किया था। श्री राजपूत के आमंत्रण पर ग्राम बोरदा पहुंचे और खेती के बीज उपचार, खेती की नई तकनीक एवं शासित यौगिक और मॉडल खेती की जानकारी वह के कृषकों को दी। श्री राजपूत को श्री सिंह ने सम्मानित कर बधाई दी। साथ ही राजपूत ने श्री सिंह को उनके ग्राम के लिए आमंत्रित किया। 

जिला ओलंपिक एसोसिएशन ने हाटपिपल्या के नेशनल कबड्डी प्लेयर उत्पर्या का किया सम्मान

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)देवास जिला ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में आज नेशनल कबड्डी प्लेयर विनायक उत्पर्या को मध्यप्रदेश शासन मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव एवं देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, विधायक मनोज चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रमसिंह पवार द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर स्नेहीजनों ने हर्ष व्यक्त किया तथा उत्पर्या को बधाई दी

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/11/VID-20211121-WA0019.mp4

552 वा प्रकाश पर्व उत्साह के साथ मनाया, निकाला विशाल नगर कीर्तन

कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा)- गुरुसिंघ सभा कांटाफोड़ की संगत के द्वारा जगत गुरु धन-धन श्री गुरुनानक देव जी का 552 वा प्रकाश पर्व बड़े ही धूम -धाम से मनाया गया
इसी कड़ी में नगर में प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही थी।
गुरुसिंध सभा में आयोजित कार्यक्रम में कन्नौद खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि प्रकाश पर्व आज पूरी दुनिया मना रही है भगवान गुरुनानक देव जी का जीवन मानवता को सच्ची राह दिखाने के लिए था शनिवार को गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का विभिन्न समाजिक संगठनों व्यापारियों एवम् सभी राजनीतिक दलों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे अंत में नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब पंहुचा वहाँ आतिशबाजी के साथ ही गुरु नाम के जयकारें लगाये गए। गुरु पर्व को लेकर गुरुद्वारा साहिब में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई है। समस्त सिख समाज के द्वारा गुरु पर्व को बहुत ही सौहार्द शांति पूर्ण ओर गुरु की मर्यादा अनुसार मनाया गया। पर्व अंतर्गत विभिन्न धार्मिक गतिविधियां आयोजित गई। शनिवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिला महामंत्री पोपेंद्रसिंह बग्गा परिवार के द्वारा लंगर का आयोजन किया गया बग्गा द्वारा आयोजित लंगर मे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरूद्वारा साहिब पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की।

Dewas : गोवंश को क्रूरता पूर्वक परिवहन करते 2 आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

देवास । शानिवार शाम को बीएनपी पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को देवास मक्सी रोड पर ग्राम सिया के महाँकाल टी स्टाल के पास से गोवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन करते पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा कल शाम तकरीबन 6:30 बजे सलमान कुरैशी पिता शाहिद कुरैशी उम्र 20 निवासी एकता नगर पानी की टंकी के सामने पुष्पगंज कॉलोनी ईटावा और जगदीश चंद्र नागर पिता स्व. बालमुकुन्द नागर उम्र 47 निवासी ग्राम बोरदा धाकड़ को देवास मक्सी रोड पर ग्राम सिया के यहाँ महाँकाल टी स्टाल के पास दोनो आरोपियों को गोवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन करते बीएनपी पुलिस द्वारा पकड़ा गया। दोनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा धारा 11(डी) प. कु. निवा. अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया