Dewas, आचार्य श्री का मंगल प्रवेश हुआ, मक्सीजी तीर्थ की पदयात्रा कल प्रात: 6 बजे

देवास। उज्जैन अभ्युदय पुरम् प्रेरक मालव मार्तंड परम पूज्य आचार्य श्री मुक्तिसागरसूरिजी महाराज साहब, पूज्य पंन्यास श्री अचल मुक्ति सागर जी महाराज साहब, पू. मुनिराज श्री मन मुक्ति सागर जी महाराज साहब का मंगल प्रवेश सयाजी द्वार से सिविल लाईन जैन मंदिर में हुआ। उसके बाद उपाश्रय में प्रवचन एवं भगवान को रथ में बिठाकर सभी जैन मंदिरों में भ्रमण कराने की बोली, हाथी पर बैठने की बग्गी में बैठने की  संघ पतियों को तिलक करने की बोली, हरी झंडी दिखाने की बोली प्रवचन में उपाश्रय हाल में बोली लगाई गई।

परम पूज्य साध्वी श्री सूर्यकांत श्रीजी आदि सह श्री मुक्तिनिलयाश्रीजी, श्री शीलपद्माश्रीजी और श्री भक्तिनिलयाश्रीजी की प्रेरणा एवं आचार्य श्री की निश्रा में देवास से मक्सीजी तीर्थ का तीन दिवसीय पैदल यात्रा संघ आज 24 नवंबर को प्रात: 6 बजे सिविल लाईन जैन मंदिर से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया जाएगा।

इस पदयात्रा संघ के मुख्य संघपति सुशीलाबेन शेखर कुमार कंकरेचा, संघपति श्रीमती साधना बेन रोहित कुमार एवं श्रीमती विमला बेन, मोहन लाल उज्जैन, सह संघपति वीरेंद्र कुमार, विमला बेन, श्रीमती शकुंतला बेन लालचंद जी एवं श्री मुनिसुव्रत स्वामी सकल श्री संघ, सिविल लाईन, देवास एवं अन्य सहयोगियों द्वारा लाभ लिया गया है।  संघ यात्रा एम. जी. रोड़, बड़ा बाजार, तुकोगंज रोड़ स्थित सभी जैन मंदिरों के दर्शन कर राधाबाई स्कूल होते हुए भोपाल चौराहा से सिया की ओर प्रयाण करेगा। देवास से सिया, चिड़ावद होते 26/11 को मक्सीतीर्थ पहुंचेगा। जहाँ संघपतियों को तीर्थमाल पहनाई जाएगी और आचार्य श्री के प्रवचन भी होंगे। अत: सकल श्री संघ अधिक से अधिक संख्या में पधारकर जिनशासन की शोभा बढ़ाएं। उक्त जानकारी प्रमोद जैन ने दी। 

जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन के द्वारा कल होगा वैक्सीनेशन महा अभियान…

देवास। 24 नवंबर बुधवार को महा वैक्सीनेशन अभियान अंतर्गत शासन निर्देश अनुसार कोरोनावायरस के दूसरा टीके का डोज शत प्रतिशत लगाए जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग टीम वा नगर निगम की टीम द्वारा घर-घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा बताया गया की 45 वार्डों में 61 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं सुबह 7:00 बजे से कार्य समाप्ति तक टीकाकरण का कार्य निर्धारित इन केंद्रों पर निरंतर किया जावेगा

Dewas, अमलतास हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क स्पेशल स्कूल

देवास। जानकारी देते हुए अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया कि दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य लाभ हेतु ऑक्यू पेशनल थैरेपी स्पेशल स्कूल में पुनर्वास केंद्र चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया के निर्देशन में खोला गया ।जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की शारीरिक एवम मानसिक बीमारियों का इलाज थैरेपी द्वारा किया जाता हैं। स्पेशल स्कूल की डॉ जया वर्मा ने बताया की स्कूल में सेरेब्रल पाल्सी ,मानसिक व शारीरिक पक्षाघात , ओटीज्म ,मेंटल रिटार्डेशन,झटके की बीमारियों का इलाज , ऑक्यू पेशनल थैरेपी, सेंसर इंट्रीग्रेशन थैरेपी ,स्पीच थैरेपी व स्पेशल एजुकेशन द्वारा किया जाता हैं । कार्यक्रम का आयोजन स्पेशल स्कूल की संचालिका डॉ जया वर्मा ( ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट एवम क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट ) के दिशा निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमलतास हॉस्पिटल डीन डॉ. शरद चन्द्र वानखेड़े ,मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ प्रशांत वडग बालकर,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जगत रावत ,डॉ नेहा काकानी , डॉ सागर मुद्गल,डॉ अंकुर गुप्ता,डॉ चांदनी , अमरेंद्र उपाध्याय ,कविता जी एवम समस्त नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति में किया गया ।कार्यक्रम के अंत में डॉ जया वर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

टोंकखुर्द ब्लाक में पृथक से एसडीएम कार्यालय स्थापित होगा- वर्मा

टोंकखुर्द। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश धाकड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंगलवार को पुर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने म.प्र. शासन के राजस्व मंत्री
गोविन्द राजपूत से मुलाकात कर टोंकखुर्द में एस डी एम पद की सजृना करते हुए सोनकच्छ से अलग एसडीएम आफिस टोंकखुर्द में स्थापना हेतु गम्भीर चर्चा की।

वर्मा ने टोंकखुर्द की भोगोलिक परिस्थितियो से अवगत कराते हुए राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत को बताया कि टोंकखुर्द के अधिकांश ग्राम मक्सी एवं शाजापुर से लगे हुए है। सोनकच्छ में एसडीएम आफिस होने से शासकीय कार्यो को सम्पन्न कराने में ग्रामीणजनो को लम्बी दूरी तय करना पड़ती है जिससे समय के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी आम जन पर पड़ता है।

टोंकखुर्द ब्लाक के रहवासियों द्वारा कई दिनो से विधायक सज्जन सिंह वर्मा से यह मॉग की जा रही थी कि टोंकखुर्द में एसडीएम आफिस की स्थापना हो जिससे शासकीय कार्यो के साथ-साथ आमजनो को शासन की सुविधाओ का लाभ भी मिल सके। उल्लेखनीय है कि विधायक सज्जन सिंह वर्मा कई दिनो से प्रयासरत थे कि टोंकखुर्द में एसडीएम आफिस की स्थापना पृथक से हो जाए उसी संदर्भ में राजस्व मंत्री से चर्चा उपरान्त राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत ने आश्वस्त किया है कि टोंकखुर्द में पृथक से एसडीएम कार्यालय शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा।

वन परिक्षेत्र पानीगांव में ग्राम थुरिया तीन टप्पर क्षेत्र में घुसे तेंदए को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। वन परिक्षेत्र पानी गांव में ग्राम थुरिया तीन टप्पर क्षेत्र में एक टप्पर पर तेंदुआ घुसने की सूचना पर वन परीक्षेत्र देवास के रेस्क्यू दल एवं वन परीक्षेत्र पानीगांव के स्टाफ द्वारा तेंदुए का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया!
ग्राम के धारा सिंह पटेल द्वारा बताया गया कि उसके खेत के टप्पर में एक तेंदुआ जंगल से आकर बैठा है, ग्रामीण खेत में जाने से डर रहे हैं!

वन परिक्षेत्र अधिकारी डीएस चौहान द्वारा बताया गया कि बीट गार्ड इंदर सिंह द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम थुरिया कृषक धारा सिंह के खेत के टप्पर में एक तेंदुआ आकर भूसे के कमरे में बेटा है ,गांव के लोग इकट्ठे हो गए हैं ,खेत में जाने से डर रहे हैं !सूचना पर देवास रेस्क्यू टीम एवं वन क्षेत्र पानी गांव के स्टॉप के संयुक्त अभियान में तेंदुआ को टप्पर में जाल डालकर पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन जाल फाड़ कर भाग गया आगे जाकर सीताराम पटेल के खेत के नाले में जाकर बैठ गया कर्मचारियों द्वारा पीछा कर पुनः जाल मैं फेंक कर तेंदुआ को पकड़ा ,पकड़ने के बाद पिंजरा में बंद कर जंगल में छोड़ा गया!

वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा खेत में रात्रि को पानी सिंचाई करते हैं जिसके कारण काफी भय एवं रोष व्याप्त था ग्रामीणों के रोष को देखते हुए तेंदुआ को बगैर ट्रेंकुलाइज किए जाल से जिंदा पकड़ कर पिंजरे में डाला गया ,सरपंच लखन पटेल द्वारा बताया गया कि तेंदुआ रात को एक बछड़े का शिकार कर एक पेड़ के नीचे बैठा था ग्रामीणों को सूचना मिलने पर तेंदुआ को भगाने लगे तेंदुआ काफी संख्या में ग्रामीणों को देखकर भय के मारे टप्पर में आकर चु छुप गया था ,जिसका सफलतापूर्वक रेस्क्यू का कार्य वन परीक्षेत्र अधिकारी पानी गांव डीएस चौहान के निर्देशन में किया गया, रेस्क्यू टीम के दल के टीम में डिप्टी रेंजर रमेश कुमावत ,दिनेश चौधरी ,अंकित मंडलोई एवं राजेंद्र शर्मा तथा वन परीक्षेत्र पानी गांव के डिप्टी रेंजर भंवर सिंह इवने ,उषा रावत, जय नारायण धुर्वे ,विनोद कुमार सिंह ,इंदर सिंह ,अवध नारायण मिश्रा, जुगल किशोर पाटीदार ,धर्मेंद्र जाटव, संतोष पाटीदार ,सचिन मंडलोई, पवन जाट ,फूल सिंह ,सीताराम ,ओम प्रकाश का कार्य सराहनीय रहा है।

Dewas : कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संब‍ंधित पर होगी कार्रवाई – कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला

03 की सेवा समाप्ति के दिए निर्देश, एक को दिया कारण बताओ नोटिस

देवास ।कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में मुख्‍यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्‍ला ने अधिका‍रियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं के क्रियान्‍वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने मुख्‍यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के क्रियान्‍वयन में लापरवाही बरतने पर सहायक विकासखण्‍ड प्रबंधक देवास श्री मुकेश मुखिया, टोंकखुर्द श्री तपन वर्मा, श्री रवीन्‍द्र रघुवंशी की सेवा समाप्‍त करने के निर्देश दिये और सहायक विकासखण्‍ड प्रबंधक सोनकच्‍छ श्री विजय बावस्‍कर को बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने मुख्‍यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के क्रियान्‍वयन और स्‍वीकृत प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये मुख्‍यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के जितने में आवेदन लम्बित है। उन आवेदनों को अभियान चलाकर शत-प्रतिशत बैंको से निराकरण कराये।

Dewas : 2 दिन बाद मिला मीठा तालाब में डूबे युवक का शव

रविवार को मीठा तालाब में नहाने उतरा था ईटावा निवासी जितेंद्र अवचरे

देवास। रविवार को अपने जितेंद्र अवचर उम्र 24 वर्ष नामक युवक अपने चाचा के साथ मीठा तालाब पर मछली लेने आए थे। जिसके बाद जितेंद्र मीठा तालाब में नहाने के लिए कूद गया और डूबने लगा प्राप्त जानकारी अनुसार जितेंद्र शराब के नशे में था। जिसको देखकर जितेंद्र के चाचा ने सहायता के लिए आवाज लगायी।

जिसकी सूचना मिलते ही नाहर दरवाजा पुलिस द्वारा मौके ओर पहुँचकर तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया था। रेस्क्यू के लिए शिप्रा नदी के गोताखोरों को भी बुलाया गया था। परंतु युवक के बारे में कुछ जानकारी नही मिल सकी।लगातार 2 दिनों तक रेस्क्यू टीम द्वारा युवक को खोजने की कड़ी मशक्कत के बाद आज मंगलवार को युवक का शव मिला है।

गोलीकांड ! : मोती बंगला स्थित साँवरिया कॉम्प्लेक्स में मेंटेनेंस करवाने की बात पर हुआ विवाद, चली गोली

देवास। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मोतीबंगला क्षेत्र में स्थित सांवरिया मार्केट में आज सोमवार को तकरीबन 11 बजे गोलीकांड हुआ।

प्राप्त जानकारी अनुसार साँवरिया मार्केट में मेंटेनेंस करवाने को लेकर अजय विजयवर्गीय जो की एक प्रॉपर्टी ब्रोकर हे उनका विवाद गौतम जाधव नाम के व्यक्ति के साथ में विवाद हुआ था। जानकारी अनुसार गौतम जाधव द्वारा पैसो की मांग की जा रही थी और विवाद लगभग 15 दिनों से चल रहा था
जिसकी की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरियादी से बात कर प्रकरण को जांच में लिया है। मामले में फरियादी अजय पिता सत्यनाराण निवासी मोतीबंगला ने आरोपी गौतम जाधव पर कट्टे से गोली चलाने के आरोप भी लगाए हैं।

कोतवाली थाना पुलिस ने फरियादी अजय की रिपोर्ट पर आरोपी गौतम पर विभिन्न धाराओ में प्रकरण दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली पुलिस द्वारा बताए गए अनुसार गोली चलाने जैसे कुछ पुख्ता साक्ष्य तो नहीं मिले है। परंतु फरियादी के कहे अनुसार की उसके उपर गोली चलाई गयी है जिसकी पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

14 वर्षीय बालिका ने शहर का नाम किया रोशन, इंटरनेशनल आइकोनिक फैशन शो में प्राप्त किया प्रथम स्थान

देवास। इंटरनेशनल आइकोनिक फेशन शो का आयोजन मुंबई में विगत दिनों प्रयास इंटरटेनमेंट द्वारा सम्पन्न हुआ। जिसमें देशभर के कुल 25 बच्चों ने हिस्सा लेकर अपना जलवा दिखाया। इस शो में देवास शहर के मिश्रीलाल नगर में रहने वाली 14 वर्षीय बालिका जपलीन कौर मक्कड़ ने भी हिस्सा लिया। बालिका के पिता सोनू पंजाबी ने बताया कि उक्त फेशन शो में जपलीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जपलीन को इस उपलब्धि पर ट्राफी व गोआ घूमने का पैकेज उपहार स्वरूप आयोजनकर्ताओं व कार्यक्रम के डायरेक्टर सुषमिता बडग़े व अविनाश बडग़े द्वारा प्रदान किया गया। आगामी दिनों में एक मूवी रिलीज होने जा रही है, जिसका नाम पाखी है। जो ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। उस मूवी में जपलीन ने अपना रोल अदा किया है।

Dewas : शीलनाथ धुनी संस्थान ने शहर को स्वच्छता में प्रथम स्थान आने पर कलेक्टर का किया स्वागत

देवास। देश में स्वच्छता में 3 लाख की आबादी वाले शहर में देवास शहर को प्रथम स्थान मिलने पर सद्गुरू योगेंद्र शीलनाथ धुनी संस्थान ट्रस्ट ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नगर निगम प्रशासन एवं जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का स्वागत कर बधाई दी।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस दौरान कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में यह उपलब्धि देवास का गौरव पूरे देश में बड़ाने भागीरथी प्रयास नगर निगम आयुक्त, सफाई कर्मचारी व निगम के समस्त कर्मचारी एवं शहर के नागरिकों के सहयोग से सार्थक हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष अजित भल्ला, ट्रस्टी भगवान सिंह चावड़ा, महेन्द्र सिंह पडिय़ार, महंत राजेन्द्र जी, प्रबंधक सुरेश गोखले आदि ने श्री शुक्ला का गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी।