पुलिस चौकी नेवरी द्वारा अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी को 70 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब के साथ पकड़ा।

हाटपिपल्या(नरेंद्र चौहान) । अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा एसडीओपी राकेश व्यास के मार्गदर्शन में हाटपीपलिया थाना प्रभारी सज्जनसिंह मुकाती के कुशल नेतृत्व में नेवरी पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सर्जन सिंह मीणा द्वारा दिनांक 10.11.2021 की रात्रि में आरोपी गोविंद पिता गेंदालाल बारेला उम्र 45 साल निवासी शांति नगर अमोना देवास को एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर एमपी 41 एनसी 0628 पर अवैध रूप से दो प्लास्टिक की कैनो में 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया जाकर आरोपी गोविंद के विरुद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है जिसे आज दिनांक को माननीय न्यायालय बागली में पेश किया गया जिसे न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है
उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी नेवरी के स्टॉप आरक्षक रमन मिश्रा आरक्षक भरत चरपोटा सैनिक बॉबी सिंह पंकज व सागर सिंह का योगदान रहा ।

Dewas, आर्थिक लालच के चक्कर में मेडिकल स्टोर पर मिल रही एक्सपायरी दवाईयां..!

• मनमानी कर रहे मेडिकल एवं पैथोलॉजी लैब पर करे कार्यवाही – युवक कांग्रेस

देवास। नियम को ताक पर रख कर संचालित हो रहे मेडिकल और पैथोलॉजी लेब पर कार्यवाही की जाय को लेकर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर प्रियंका मिमरोद को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन वाचन कांग्रेस नेता अजित भल्लाजी ने किया। जिसमे भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस देवास आपसे मांग करता है कि जिस प्रकार मेंडिकल का लाइसेंस किराए पर लेकर मेडिकल चलाने वाले खुद के आर्थिक लालच के लिए किसी भी प्रकार की कंपनियों की दवाइयां एवं एक्सपायरी हुई दवाइयां आमजन को दे देते हैं शिक्षित व्यक्ति द्वारा अगर दवाइयों पर एक्सपायर डेट देख ली जाती है तो अपनी गलती मान कर उसे नई दवाइयां दे देते हैं इसे कहीं मेडिकल वाले थोड़े से पैसे के लिए आम जन की मजबूरी का फायदा उठाने के लिए उनके जीवन से खेल रहे हैं । आप किसी भी मेडिकल पर चले जाइए बिना डॉ. की पर्ची के हर प्रकार की दवाइया आपको उच्चे दाम पर दे दी जाती है। साथ ही डॉ. की लिख पर्ची पर भी डॉ. का भी कमीशन बंधा रहता है इस लिए डॉ. अपने पसंदीदा मेडिकल पर भेजते हैं । ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा या जवाब व्यक्ति ले देकर मामला निपटा देता है। जिसमे स्वास्थ्य विभाग भी संदेह के घेरे में है बिना उनकी मेहरबानी के ये काम हो ही नही सकता। डॉ अपने आर्थिक स्वार्थ कमीशन के चक्कर में पचासों जांच करवाते हैं ओ भी अपनी पसंद की पैथोलॉजी पर भेज कर साथ ही पैथोलॉजी लैब वाले के द्वारा भी मरीजों से अपनी मनमर्जी के हिसाब से जांच के पैसे लिए जाते हैं शहर में एक ही जांच के अलग- अलग रेट है यह शासन प्रशासन की कमजोरी है कि आज मेडिकल एवं पैथोलॉजी लैब वाले अपनी मन मर्जी के मालिक हैं।जब कि मरीज डॉ को भगवान मानता है ओर विश्वास करता है फिर ये अपनी कमीशन खोरी के लिए उसके विश्वास से खेलते हैं डॉ चाहे तो एक ही बार में देख कर काम ही जांच जो आवश्यक हैं करवा सकता है पर वह ऐसा नही करता? इस प्रकार से पूरा का पूरा खेल कमीशन खोरी पर चल रहा है। जिसमे मिडिकल हो या या पैथोलॉजी लैब हो इन पर ड्रग्स इंस्पेक्टर एवं स्वच्छता विभाग की मेहरबानी से यह कमीशन खोरी का कारोबार चल रहा है। जिसकी कीमत मध्यम वर्ग ओर गरीब लोगों को चुकाना पड़ती है
अतः भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस आपसे मांग करता है कि सभी प्रकार की जांच के पैथोलॉजी लैब के रेट शासन द्वारा तय किए जाएं साथ ही इस प्रकार के कमीशन खोरी के धनदे में लिप्त लोगों पर मेहरबानी करने वाले ड्रग्स इस्पेक्टर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर मनोज राजानी,जय सिंह ठाकुर,शौकत हुसैन,विक्रम पटेल,चंद्रपालसिंह सोलंकी,सुधीर शर्मा,अनुपम टोप्पो,विजय कटेसरिया,महेन बाबा,राहुल पंवार,आनंद बघेला, मलखान देवड़ा, अजय जयसवाल, गोविंद जयसवाल, नंदकिशोर पंचाल, मनीष परमार, विष्णु नागर, भवानी सिंह, हर्ष राठौर, राहुल खोकरिया, सुनील टोटे, बलराज ठाकुर, विजय पटेल, शकील लक्की राहुल ठाकुर मेंढकी, आकाश चौहान, योगेश यादव मोहित नागर आदि उपस्थित थे। जानकारी सोशल मीडिया जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने दी।

Dewas : धारदार हथियार से गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या की

सोनकच्छ(अभय नागर)। तहसील के पीपलरावां थाना अंतर्गत ग्राम देहरिया बल्डी में मंगलवार रात्री को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम देहरिया बल्डी में 60 वर्षीय महिला सौरमबाई पति चंदरसिंह सेंधव पिछले कई दिनों से अकेली रहती थी।मंगलवार की रात्री को अज्ञात आरोपी ने महिला के गले में धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।सुबह पड़ोसियों ने महिला को बाहर नहीं देखा तो घर के अंदर झांककर देखा तो महिला खून से लथपथ अवस्था में दिखाई दि।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।टीआई अमितसिंह जादौन पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी मिलने पर एएसपी मनजीतसिंह चावला भी मौके पर पहुंचे तथा रिश्तेदारों से चर्चा की।एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाड़ी टकराने की बात पर युवक पर किया वार

देवास । आए दिन शहर में गुंडे बदमाशों के बेख़ौफ़ होना दर्शा रही है । शहर के सिविल लाइन थाने में आने वाले ईटावा क्षेत्र के उज्जैन रोड पर बीते 24 घंटे में 2 घटना सामने आई है जहाँ कल रात 3 युवको द्वारा गोलू नामक युवक पर धारदार हथियार से वार किए थे तो वही आज दोपहर 3 युवको ने चलती गाड़ी पर एक युवक पर वार कर दिया।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि उज्जैन रोड पर श्याम गार्डन के यहाँ फारूक पिता सलीम खान 25 वर्षीय निवासी अन्नपूर्णा नगर अपने मित्र के साथ यहाँ से गुज़र रहा था जहा उसकी गाड़ी की टक्कर एक अन्य गाड़ी से हो गयी, जिसको लेकर 3 युवको ने फारूक पर हमला कर दिया और फरार हो गए। घायल फारूक को उसके साथियों द्वारा ज़िला अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी शेरू पिता गब्बर खान व जफर पिता जाकिर के खिलाफ धारा 324 323, 34 भादवि तहत प्रकरण दर्ज लर लिया है

Dewas, पांच साल में पैसा दोगुना करने के लालच में चिटफंड कंपनी को दिए 7.5 लाख रूपए

• पांच साल बाद पैसा ना मिलने पर महिला ने की पुलिस से शिकायत

देवास। आज के समय में मनुष्य पैसा कमाने के लिए कुछ भी हथकंडे अपना रहा है और लोग पैसा बढ़ने की लालसा में इन लोगो की बात में आकर अपना पैसा दांव पर लगा देते है और जब पैसा वापस लेने की बात आती है तो बढे हुए पैसे तो दूर मूलधन लेने में भी पसीना आ जाता है
इसी प्रकार से शहर के बिलावली में रहने वाली भागुबाई पति भागीरथ साेनगरा ने पांच साल में पैसे दाेगुना करने का लालच में करीब 7.50 लाख रुपए चिटफंड कंपनी जीएंड गाेल्ड के एजेंट महेश नागर निवासी खेताखेड़ी, मुकेश पटेल निवासी करनाखेड़ी, भगवानलाल चाैधरी निवासी भीमाखेड़ी को दे दिए। जब पांच साल पूर्ण हुए और महिला ने अपनी राशी मांगी तो राशि नहीं लाैटाई गयी, जिसने परेशान हाेकर महिला ने बीएनपी थाने में शिकायत की है।
इस चिटफंड कंपनी जीएंड गाेल्ड ने कई लाेगाें के कराेड़ाें रुपए ले लिए, जाे अभी तक लाैटाए नहीं है। इस मामले में पहले से कंपनी का मुखिया रंधावा जेल में है। पुलिस ने अाराेपियाें के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में अाराेपियाें की तलाश की जा रही, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जिला प्रशासन भी चिटफंड कंपनी की संपत्तियाें काे खंगाल कर कार्रवाई कर रही है।

उपनिरीक्षक अरविंद सिंह भदौरिया ने संभाला बिजवाड चौकी का प्रभार

सुन्द्रेल-बिजवाड (दीपक शर्मा)। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के चलते कल पुलिस कप्तान के कार्यालय से जारी सूची के अनुसार पुलिस थाना कन्नौद पर पदस्थ उपनिरीक्षक अरविंद सिंह भदौरिया ने बिजवाड पुलिस सहायता केंद्र का प्रभार संभाला पत्रकार दीपक शर्मा से चर्चा में भदौरिया ने बताया कि क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करवाना तथा धनतलाव घाट पर लगने वाले जाम के दौरान सुचारू व्यवस्था करना प्राथमिकता रहेगी साथ ही क्षेत्र में अवैध आपराधिक गतिविधियों पर प्राथमिकता से अंकुश लगाया जाएगा इस अवसर पर उपनिरीक्षक राहुल रावत, ओबीसी मोर्चा विधानसभा प्रभारी महेंद्र एस जाट, पत्रकार दीपक शर्मा ने भदौरिया का मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया

DBCPL दे रहा लड़कियों को मेडिकल में फ्यूचर बनाने का प्लेटफार्म

भोरासा निप्र इंदौर भोपाल कोरिडोर डी बी सी पी एल प्रवक्ता उमा शंकर पांडेय के देख रेख में देवास भोपाल फोर लेन रोड प्रबन्धन द्वारा सी.एस.एस.आर. के अन्तर्गत नेशनल हेल्थ दडेबलपमेंट के पाटनर पीपल ट्री फाउंडेशन संस्था द्वारा पेसेन्ट केयर टेकर (जनरल ड्युटी असिस्टेंट) की तीस दिन का प्रशिक्षण, सर्टिफिकेशन, नाैकरी दिलवाने मे मादत के साथ पूरी रहन सहन, भोजन आदि निःशुल्क मुहैया कराया जा रहा है। देवेन्द्र शर्मा एम.पी. राज्य प्रमुख पीपल ट्री ने बताया की लड़कियों के सुरक्षा, व प्रशिक्षण के लिहाज से कोलार रोड महाबली नगर भोपाल में सुरक्षा व शिक्षा के उचित इतजाम के साथ प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है, हमारे द्वारा बराबर जरूरत मंद परिवारों से मोबलाइजिंग का कार्य चल रहा है, तथा इनके सहयोगी राहुल वर्मा भील खेड़ी मो.न. 8109592890,9589846488 पंचायतों के सम्पर्क मे है। हमारी संस्था देवास से बैरागढ़ तक के सभी प्रशिक्षण के इक्षुक उम्मीदवार को निःशुल्क प्रशिक्षण आकाश दिप सोनी, ब्रांच मैनेजर, रवि शंकर परमार, जी.डी.ए. ट्रेनर, अम्बिका सोनी काउंसलर, शीतल बर्डे वार्डन, के द्वारा देने के लिए बचनबद्ध है। इस मौके पर सभी सम्माननीय उपस्थित थे।

Dewas, तीन युवकों ने मिलकर एक युवक से मारपीट कर चाक़ू से किए वार, तीनो युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

देवास। शहर के इटावा क्षेत्र में जीडीसी कॉलेज के सामने तीन युवक (गोलू वर्मा निवासी पीपल चौक ईटावा, भारत ठाकुर निवासी उपनगरीय बस स्टैंड के पीछे इटावा और निलेश देवड़ा ) ने मिलकर विजेन्द्र उर्फ विजय पिता निवासी त्रिलोकनगर ईटावा नाम के युवक के साथ मारपीट कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में विजेन्द्र को पैर में चोट लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजिश को लेकर तीनो युवको ने यह हमला किया है। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।

बागरी समाज ने मनाई पांडव जयंती, भोपाल चौराहे पर किया माल्यार्पण

देवास। बागरी समाज द्वारा मंगलवार शाम को अपने इष्ट देव पांडव जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों ने भोपाल चौराहे से रैली निकाली और भोपाल चौराहे पर पांडव जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा आतिशबाजी की। युवा बागरी संघ के अध्यक्ष बाबू यादव ने बताया कि आज पांडव जयंती के अवसर पर जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है,ं उसी कड़ी में हमारे द्वारा यहां भोपाल चौराहे पर कार्यक्रम किया गया है। इस अवसर पर अनेक विश्राम सिंह पवार,कमल चौहान ,सज्जन सिंह चौहान वकील ,ईश्वर सिंह चौहान वकील ,अरुण धोलिया,सुनील यादव जिला उपाध्यक्ष,अरुण यादव,चेतन बागरी,राहुल परमार,पंकज यादव ,मुकेश यादव, माधव बोडाना पांदा, धर्मेंद्र यादव आदि समाजजन उपस्थित रहें है ।

टोंकखुर्द के पोलाय में गौहत्या की घटना ,एक आरोपी गिरफ्तार

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। टोंकखुर्द तहसील के ग्राम नायता पोलाय में गौहत्या की घटना का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नायता पोलाय में अफसर नायता के घर अफसर व जमील कुरैशी गाय काट रहे है। ,इस सूचना के बाद पुलिस ने दल बल के साथ मौके पर दबिश तो एक व्यक्ति घर की छत से निकल कर भाग गया । पुलिस ने मौके से अफसर पिता अली हुसैन जाती नायता उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया और मौके से 2 क्विंटल गोमांस व एक गोखाल बरामद की गई। पुलिस आरोपी अफसर पिता अली हुसैन नायता व जमील कुरैशी निवासी टोंकखुर्द के विरुद्ध अपराध धारा4,5,6 मध्य प्रदेश गोवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004 व धारा 429,34 भा द सं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है । गिरफ्तार आरोपी अफसर पिता अली हुसैन नायता को न्यायालय ने पेश किया था जहा से उसे जेल भेज दिया है।आरोपियों को पकड़ने में एसडीओपी प्रशांत सिंह भदोरिया,थाना प्रभारी जयराम चौहान, उप निरीक्षक चन्दर सिंह चंद्रवंशी,सउनि सौदान सिंह विश्वकर्मा,चन्दर सिंह चौहान,प्र,आर,राजेश लुवानिया,कमल वर्मा,सौदान सिंह ,आर,सुरेश शर्मा,संतोष नवरंग,मुकेश सोनेर,योगेश पटेल,विनोद डोडिया,आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।