• महाअभियान में 1 लाख 38 हजार से ज्यादा वैक्सीन डोज़ लगाने का लक्ष्य
देवास। प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 को हराने के लिए प्रदेश सहित देवास जिले में भी वैक्सीनेशन महा अभियान चलाया जाएगा।
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने कहा है कि वैक्सीनेशन महाअभियान में अब कोई न छूटे” कोरोना वैक्सीनेशन में सब भागीदारी बने कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, कोविड-19 को हराने के लिए वैक्सीनेशन ही एक माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन महा अभियान की व्यापक तैयारियों की गयीं हैं एक -एक व्यक्ति को डोज लगे इसके लिए सभी टीमें पूर्ण तैयारी के साथ कार्य करेगी इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं की वैक्सीनेशन की जानकारी अपडेट करते रहें तथा शाम को जब पूरा वैक्सीनेशन हो जाएं तो उसकी टोटल रिपोर्ट भी अपडेट करें। वैक्सीनेशन महाअभियान में प्रथम डोज़ शत प्रतिशत व्यक्तियों को लगे एवम जिनक प्रथम डोज़ लग चुका है उनको समय पर दूसरा डोज लग जाएं । कोविड टीकाकरण अभियान में सभी टीम वर्क की तरह कार्य कर प्रत्येक परिवार को सुरक्षा कवच प्रदान किया है। किन्हीं कारणों से छूटे हुए परिवार को भी वैक्सीन का सुरक्षा कवच मिल जाए, अब कोई न छूटे”कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान में आम नागरिक के साथ धर्मगुरूओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, कोरोना वॉलेंटियर्स, शहरी-ग्रामीण जन-प्रतिनिधियों के साथ समाज के हर वर्ग को आगे आकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी के साथ वैक्सीनेशन महाअभियान में सहयोग कर और समाज के छुटे हुए नागरिकों को भी वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर रहे है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री शुक्ला जी के निर्देशन में सभी ब्लॉक में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों को ब्लॉक स्तर का नोडल बनाया गया है। यह अधिकारी ब्लॉक की पूरी मॉनिटरिंग करेंगे। जिले में 10 नवम्बर 2021 महाअभियान हेतु 413 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें मोबाइल टीम भी शामिल हैं वैक्सीनेशन महाअभियान में 1 लाख 38 हजार 910 डोज़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हैं। कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि ब्लॉकों तथा ग्रामीण अंचलों में भी वैक्सीनेशन केंद्र बनाये गए हैं उनमें सभी आवश्यक व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। मैदानी स्तर के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिकों को वैक्सीन लगवाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा । जिले का कोई भी पात्र नागरिक कोरोना के प्रथम डोज़ ओर दूसरे डोज़ से वंचित नहीं रहे सभी का प्रयास है महाअभियान में कोई भी नागरिक वैक्सीन लेने से छूटे ना। हमें सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन के डोज़ लगाकर जिले को सुरक्षित बनाना है। समाज के सभी वर्गों से अपील है कि वैक्सीनेशन के पुनीत कार्य में साथ आकर शेष पात्र नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर उनका वैक्सीनेशन कराकर टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।वैश्विक महामारी कोरोना की विभिषिका को पिछले दिनो देखा है। अनेक परिवार कोरोना विभिषिका मे बिखर गयें। भविष्य मे इससे बचने के लिए हम सबको समय रहते परिवार के सभी पात्र सदस्यो को टीका लगवाना है। कोरोना के सक्रमण से लोगो को बचाने, हमारे कोरोना योद्वा स्वास्थ्य कार्यकर्ता व मैदानी कार्यकर्ता अंतरविभागीय टीम घर-घर जाकर कोविड वैक्सीनेशन कर सबको सुरक्षा प्रदान कर रही है। टीकाकरण सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियो का किया जा रहा है। गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं का टीकाकरण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को कोविड के को-वैक्सीन ओर कोविशिल्ड दोनों टीके सुरक्षित हैं । इस हेतु कोविड-19 टीकाकरण के समस्त प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिले में टीकाकरण किया जा रहा है। जिन्होंने कोविड-19 पहला डोज़ लगवा लिया है वह दूसरा अवश्य लगवाए l को-वैक्सीन के प्रथम डोज़ के 28 दिन के पश्चात दूसरा डोज़ एवं कोविशिल्ड के प्रथम डोज़ के 84 दिन के पश्चात दूसरा डोज़ अपने नजदीकी टीकाकरण सत्र में टीका अवश्य लगवाये। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।
