देवास। भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशनुसार नगर निगम कार्यालय मे निगम अधिकारियो, कर्मचारियो को सद्भावना दिवस के अवसर पर सद्भावना की शपथ निगम प्रभारी सहायक आयुक्त तुराब खान पठान द्वारा दिलाई गई। शपथ मे, मे प्रतिज्ञा करता हुॅ कि मे जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियो की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करूॅगा, मे पुनः प्रतिज्ञा करता हुॅ कि कि मे हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमो से सुलझाउंगा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर सहित आशोक उपाध्याय, रविन्द्र खोरे, भूषण पवार जसवंतसिह झाला, हेमराज सांगते, अजीमुद्दीन शेख, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Category: देवास
ग्राम महुडिया के किसानों ने खराब हो रही फसलों को लेकर दिया तहसीलदार को ज्ञापन की मुआवजे की मांग
सुंद्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा)। किसानों के खेतों की फसलें खराब हो रही है फसल खराब होने को लेकर वह आफलन की स्थिति को लेकर किसान काफी चिंतित और परेशान नजर आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला ग्राम महुडिया का सामने आया जहां किसानों के खेतों की फसलें खराब होने लगी है खेतों में सोयाबीन के पौधे तो दिख रहे हैं लेकिन उनमें फलिया नहीं है आफलन की स्थिति है सोयाबीन पीले पडने लगे है फसल में बीमारी लग चुकी जिसे लेकर किसान काफी चिंतित वह परेशान नजर आ रहे हैं 8 से ₹10000 कुंटल के महंगे सोयाबीन खरीद कर किसानों ने जैसे तैसे बोनी की थी ग्राम महुडिया के किसानों ने खराब हो रही सोयाबीन की फसल को लेकर कन्नौद तहसीलदार को ज्ञापन दिया ज्ञापन में मांग की गई हमारे खेतो की सोयाबीन की फसले खराब हो रही है आफलन की स्थिति है सोयाबीन पीले पड़ रहे हैं फसलें खराब हो रही है फसलों का सर्वे करवाकर उचित से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है इस दौरान किसान हीरालाल पटेल,मोतीलाल, गजानंद पटेल ,छोटेलाल,दिनेश,मनसुखा मरमट , किंकर, सहित कई किसान उपस्थित थे।
31 अगस्त तक संपत्तिकर, जलकर, दुकान किराया की बकाया राशि जमा पर छूट
देवास/ प्रदेश सरकार द्वारा नागरिको को कोरोना महामारी से बचाव हेतु लगाये गये लॉक डाउन के कारण कमजोर हुई आर्थिक स्थिती को दृष्टिगत रखते हुये संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराये की बकाया राशि पर लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) मे 31 अगस्त 2021 तक छूट प्रदान की जाने के साथ ही नगर निगम देवास द्वारा नागरिको को अपने बकाया संपत्तिकर, जलकर, दुकान किराये की राशि पर लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) मे छूट प्रदान की गई है। नागरिकगण अपने बकाया करो का भुगतान कर, दी जा रही छूट का लाभ लेवें। साथ ही वर्ष 2021-22 तक के चालू वर्ष की राशि एक मुश्त जमा कराने पर 6 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जा रही है। इसके लिये निगम कार्यालय के साथ-साथ माताजी पेडी द्वार स्थित भगवती द्वार सराय व उज्जैन रोड बस स्टेण्ड स्थित झोन कार्यालयो पर भी करदाताओ को कर जमा कराने की सुविधा प्रदान की गई है। आयुक्त विशालसिह चौहान ने नागरिको से अपील की है कि वे अपने बकाया करो का भुगतान कर दी जा रही छूट का लाभ लें।
अमलतास हॉस्पिटल द्वारा केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न
मध्य प्रदेश जेल डीआईजी श्री पटेल भी पहुंचे शिविर में।
अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया कि उज्जैन केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में शिविर का आयोजन जेल अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर के निर्देशन पर कराया गया। इस विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया के सौजन्य से संपन्न।
अमलतास हॉस्पिटल में जेल के केदियो के इलाज के लिए अलग से बनाया जाएगा वार्ड व निःशुल्क इलाज किया जाएगा जिसकी मान्यता भी मिल गयी है।शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में मध्य प्रदेश जेल डीआईजी मंसाराम पटेल पहुंचे।अमलतास हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा सभी केदियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।इसी के साथ जेल डीआईजी मंछाराम पटेल द्वारा बताया गया की समय-समय पर बंदियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना और शिविर का आयोजन कराना एक अच्छी पहल है इसी के साथ जेल में बंद बंदियों को लेकर भी कई ऐसी बातें बताई जिसको लेकर अपराध पर अंकुश हो जाए।
जेल सुप्रिडेंट श्रीमती अलका सोनकर द्वारा चैनल के माध्यम से बताया की यह सबसे बड़ी सेवा मानव सेवा है मानव सेवा करने से ही पुण्य प्राप्त होता है इसी के साथ श्रीमती सोनकर द्वारा बताया गया जेल एक सुधार ग्रह है व्यक्ति यहां से जाने के बाद अपने परिवार का लालन पोषण करता है।
सीएम हेल्प लाईन पर L-1 पर लंबित शिकायतों का निराकरण दो दिन का विशेष अभियान चलाकर 20 अगस्त तक करें: कलेक्टर
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक
देवास कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्र के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि पिछले एक हफ्ते में जिले में सीएम हेल्पलाइन पर 600 शिकायतों का निराकरण किया गया है। शिकायतों के निराकरण से जिले की रैंकिंग सुधरी है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन पर एल-1 पर लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए दो दिन का विशेष अभियान चलाकर 20 अगस्त तक शिकायतों का निराकरण करें। शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। उन्होंने निर्देश दिये कि ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, संस्थागत वित्त, नगर निगम इन सभी विभागों की एल-1 पर अधिक शिकायतें लम्बित है। यह सभी विभाग विशेष तौर पर ध्यान दे और 2 दिन का विशेष अभियान चलाकर शिकायतों का निराकरण करें।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए बधाई दी और कहा कि जो शिकायतें अब भी बची है उन्हें भी शत-प्रतिशत निराकृत करें। सभी अधिकारी गुणवत्ता पूर्ण जवाब लिखें। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निराकरण से जिलों की रैंकिंग होती है। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें तथा शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। शिकायत अनअटेंडेंट पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा की समय-सीमा संबंधी प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करें। व्यक्तिगत रूप से शिकायतकर्ता से मिलकर संतुष्टी पूर्वक शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि इस महीने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के क्लेम तैयार कर ऑनलाइन जमा करें। जिले के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रोफाइल अपडेट कर लें।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने समाधान ऑनलाइन शिकायतों की समीक्षा की और शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री किसान कल्याण शिकायतों, फसल बीमा संबंधित शिकायतों और नगर पालिका में लंबित शिकायतों की समीक्षा की और अभियान चलाकर शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने भू-अर्जन, सीमांकन, राजस्व वसूली, नामान्तरण और बटवारा संबंधित मामलों की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने वनाधिकार पट्टों की समीक्षा की। एसडीएम बागली और एसडीएम कन्नौद को निर्देश दिए कि वनाधिकार पट्टों संबंधित लंबित आवेदनों का निराकरण शीघ्र करें, जो आवेदन स्वीकृत योग्य हो उन्हें स्वीकृत करें। कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि जिले में जिन आदिवासियों को वन अधिकार पट्टा मिल गया है, उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए। सभी विभाग प्लान बनाएं और योजनाओं का लाभ दिलाएं।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कोविड कल्याण योजना की समीक्षा की और प्रोग्रेस रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक जिला-एक उत्पाद, आक्सीजन प्लांट, जल जीवन मिशन, खाद्यान उठाव की स्थिति की समीक्षा की। समय-सीमा संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की और प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिये। सभी विभागों को अंकुर प्रोग्राम अंतर्गत पौधारोपण करने के निर्देश दिये।
आदिवासी संगठनो ने किया कमलापुर मे वन चोकी का घेराव।
बागली (सुनील योगी) – ग्राम पंचायत मुख्यालय कमलापुर मैं बुधवार को वन विभाग चौकी पर अचानक लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और नारे लगाते हुए वन विभाग के खिलाफ माहौल बनाने लगे !
घटना यह है, जिनवानी वन विभाग रेंज अंतर्गत धनतलाब बीट से संबंधित डिप्टी रेंजर दीक्षित द्वारा क्षेत्र में अवैध तरीके से बनाए जा रहे खिड़की दरवाजे को लेकर दिलीप घोष आरिया धन तलाव एवं रमेश को वन अपराध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया तथा जैव विविधता धारा सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया मामले की जानकारी क्षेत्रीय आदिवासी संगठनों को लगी उन्होंने इस मामले को लेकर कमलापुर वन विभाग चौकी पर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की इन
आदिवासी संगठन से जुड़े लोगों द्वारा कमलापुर रेंज में सैकड़ों की तादाद में महिला एवं पुरुषों को एकत्रित करके नारेबाजी शुरू कर दी बात अधिक बढ़ जाने यहां पदस्थ रेंजर सिकरवार ने उप वन मंडल अधिकारी अमित सोलंकी को अवगत कराया एवं आसपास के सभी फॉरेस्ट अधिकारियों कर्मचारी को भी कमलापुर बुलवाया गया इसी बीच बागली पुलिस थाना प्रभारी सुनीता कटारा भी मौके पर पहुंची मौके पर कमलापुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र दंडोतिया ने पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन आदिवासी संगठन नहीं माने और मुजरिमों को छोड़ने पर अड़े रहे और नारेबाजी करते रहे वन विभाग द्वारा परिजनों के सामने ही गिरफ्तार युवकों का मेडिकल करवाया एवं जांच के बाद कार्रवाई की बात करते हुए संबंधित लोगों को परिजनों के सुपुर्द किया इस बीच आदिवासी संगठन द्वारा मांग रखी गई थी यहां पदस्थ रेंजर पीएल सिकरवार एवं डिप्टी रेंजर दीक्षित द्वारा संबंधित युवकों के साथ गंभीर मारपीट की जबकि वह इंदिरा आवास से मिले मकान को बनाने के लिए अपने पुराने मकान की ही लकड़ी के खिड़की दरवाजे बना रहे थे ! वन विभाग द्वारा बेवजह ही निर्दोष युवकों के साथ मारपीट की और पैसे की मांग की गई नहीं देने पर इन लोगों पर वन अपराध अधिनिय के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया यह प्रकरण तत्काल हटाया जाए
मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है यदि संबंधित व्यक्ति निर्दोष पाए गए तो उन पर कोई कार्यवाही नहीं होगी इस मामले में जवाबदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी – बागली थाना प्रभारी सुनीता कटारे
सेंधव के नेतृत्व में केबिनेट मंत्री सिंधिया का भव्य स्वागत
देवास। मां चामुण्डा की नगरी देवास में नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्थानीय नगर निगम गेट के समीप एबी रोड पर पर बनाए गए विशाल मंच से कार्यकर्ताओं ने श्रीमंत सिंधिया का जोरदार पुष्पवर्षा कर तथा पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान केबिनेट मंत्री श्रीमंत सिंधिया का रायसिंह सेंधव ने स्वागत कर चर्चा भी की।
इस अवसर पर भूपेन्द्रसिंह सिसोदिया, अजबसिंह ठाकुर, गजराजसिंह सेंधव, बहादुरसिंह पिलवानी, कृपाल चांसिया, कल्याणसिंह सेंधव, भीमसिंह निर्मल, विजेन्द्र सेंधव, हरिसिंह सेंधव, महिपालसिंह सेंधव, वासुदेव परमार, कुणाल जोशी, केशव जोशी, अरस्तु भाई, ओंकार ठेकेदार, सुरेन्द्र सेंधव, संजय सेंधव, कृष्णपाल, अजय सेंधव, वेनीराम धाकड़, अनोप जागीरदार, महेंद्रपालसिंह सेंधव, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।
फसल का अफलन व बांझ होने पर किसानों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
मांग की किसानों के हित में खेत का सर्वे करवाकर उचित फसल बीमा लाभ दिलाया जाए
टोंकखुर्द (विकेश जैन की रिपोर्ट)। बुधवार को तहसील परिसर पर किसानों ने फसल खराब होने से राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसान नगर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ पटेल राजेश धाकड़ ने बताया की सोयाबीन की फसल अफलन बांझ होने के कारण किसान बहुत परेशान हैं। पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। महामहिम इस सोई हुई सरकार को जगाने के लिए। आदेशित करें एवं किसानों के हित में खेत का सर्वे करवाकर उचित फसल बीमा लाभ दिलाया जाए। किसानों द्वारा सोयाबीन की फसल में अपनी संपूर्ण लागत लगा दी है। सोयाबीन की फसल नष्ट होने के कारण फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। किसान के पास अब लगाने के लिए कुछ नहीं बचा है। राजस्व की लगान भी नहीं चुका पाएगा। तथा अगली फसल लगाने के लिए भी किसान के पास कोई लागत राशि नहीं बची हुई है। इस अवसर पर किसान जगदीश सिंह गालोदिया गोविंद पटेल विष्णु सुनानिया फुल सिंह जितेंद्र जागीरदार अशोक शर्मा राहुल पोलाया जीतू गालोदिया रविंद्र गोर सुमेर सिंह यादव किसान एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शाही सवारी निकली, पुष्पों से सुसज्जित पालकी में सवार होकर भगवान भोलेनाथ निकले नगर भ्रमण पर।
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। प्रतिवर्ष की परंपरानुसार श्रीराम मंदिर पानीगांव से बाबा भोलेनाथ की भव्य शाही सवारी निकाली गई। जानकारी देते हुए बाबा भोलेनाथ सेवा समिति के संयोजक महेंद्र एस जाट ने बताया कि पुष्पों से सुसज्जित पालकी में सवार होकर भगवान नगर भ्रमण पर निकले। युवा श्रद्धालुओं ने ढोलक की थाप पर जमकर नृत्य किया तथा भोलेशम्भू भोलेनाथ, हर हर, बम बम के जयघोष लगाते हुए भगवान की आराधना की। भगवान की पालकी नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, महिलाओं-पुरुषों ने घर घर पूजन किया। पुनः श्रीराम मंदिर पहुँचकर महाआरती हुई तथा महाप्रसाद वितरण किया गया।
निगम का अभियान: एक कदम सिंगज यूज प्लास्टिक से आजादी की ओर…
रहवासियों के दिए गए प्लास्टिक के कचरे के मूल्य के बदले मिलेगा रिवार्ड
देवास। स्वच्छता के लिए नगर निगम की नई पहल आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव पर ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंंधन के क्षेत्र में कार्य करने वाली नगर पालिक निगम देवास की मटेरियल रिकवरी फेसेलिटी सेंटर एमआरएफसी को संचालित करने वाली संस्था मृत्युंजय जीवनधारा हेल्थ केयर एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट ओर सहयोगी संस्था मृत्युंंजय वेस्ट मेनेजमेंट एण्ड सर्विसेज द्वारा एक कदम आत्मनिर्भरता की ओर बढते हुए एक वेब साइट प्लेटफार्म www.dwaste.in प्रारंभ किया है ओर इस वेबसाइट के माध्यम से देवास शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से आजादी के लिए दृढ़ संकल्पित होकर शहर के घरों से निकलने वाले सूखे कचरे में से प्लास्टिक के कचरे को अलग से वजन करके प्राप्त करने के लिए प्रदूषण रहित वाहन प्रारंभ किया है।
संस्था के द्वारा यह वाहन एक दिन छोडकर वार्ड के रहवासियों से प्लास्टिक का कचरा वजन करके प्राप्त करेगा और माह के अंत में रहवासी के कुल देय कचरे के बदले में उन्हें संस्था द्वारा रिवार्ड के रूप में कॉटन का बेग या अन्य स्वच्छता सामग्री भेंट स्वरूप दी जावेगी। संस्था द्वारा पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में वार्ड क्र. 3 आवास नगर से इस अभियान की शुरूआत की जा रही है। धीरे धीरे शहर के सभी वार्डो में इसे प्रारंभ किया जावेगा। आजादी के पावन पर्व पर आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस वाहन को रवाना किया गया ।
