रक्षाबंधन के दिन मानवता शर्मसार, महिला को जान से मारने की नियत से सिर पर पत्थर मारकर जंगल में फेंका

जंगल में मिली महिला का जिला प्रशासन द्वारा इंदौर में करवाया जा रहा है उपचार

देवास। एक और जहाँ पूरे देश में भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन बनाया जा रहा था तो जिले के हाटपिपलिया में रक्षाबंधन त्यौहार के दिन ऐसी घटना सामने आयी है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जायेगा। अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला को जान से मारने की नियत से उसके सिर पर पत्थर मारकर जिससे उसके सिर पर गहरी व गंभीर चोट लगी है। अभी फिलहाल कोई जानकारी पता नही चल पाई है कि महिला के साथ कोई अनहोनी तो नही हुई है, अभी इस बारे मव कुछ कहा नही जा सकता है।महिला की की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई हैं। हाटपिपलिया पुलिस द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले को हाटपिपलिया थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती द्वारा विवेचना में लेकर कार्यवाही की जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा इंदौर में करवाया जा रहा है उपचार

जिले की हाटपीपल्या तहसील के ग्राम घुसट के जंगल में रविवार को जख्मी हालत में महिला की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर महिला को उपचार के लिए हाटपीपल्या भेजकर प्राथमिक उपचार करवाया। इसके पश्चात महिला की बेहतर स्वास्थ्य को लेकर कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने महिला को इंदौर के बॉम्बे हॉस्पीटल (सुपर स्पेशलिटी) में भर्ती करवाया है। कलेक्टर श्री शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने बताया कि जख्मी महिला का इलाज जिला प्रशासन द्वारा रेडक्रास के माध्यम से करवाया जा रहा है तथा जिला प्रशासन महिला की विशेष देखरेख कर रहा है। उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई हैं। महिला की पहचान होने पर वस्तु स्थिति की जानकारी मिल पाएगी की वह कौन है तथा कहां कि रहने वाली है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को हाटपीपल्या के ग्राम घुसट के जंगल में जख्मी हालत में महिला पाई गई थी। प्रथम दृष्टया में महिला के साथ मारपीट हुई है। जिसे जख्मी हालत में हाटपीपल्या से देवास के जिला चिकित्सालय भर्ती कराया तथा महिला के बेहतर इलाज के लिए जिला अस्तपाल से इंदौर के बॉम्बे अस्पताल (सुपर स्पेशलिटी) में भर्ती कराया गया है। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है।

रक्षाबंधन पर रही क्षेत्र में रौनक दूर-दूर से बहने आई भाइयों की कलाई पर बांधने राखी

बागली (सुनील योगी) – हिंदुओं का पवित्र पर्व रक्षाबंधन 2 वर्षीय कोरोना कॉल प्रतिबंध के बाद रोनक के साथ अंचल में मनाया गया इस बार मौसम की मेहरबानी तथा खेती किसानी का काम पूर्ण होने की वजह से पर्व पर रोनक और बढ़ गई नजदीक में रह रही बहने छोटे वाहनों से अपने भाइयों के घर आ गई लेकिन दूरदराज की बहन आज भी परंपरागत सवारी बस से आई मुहूर्त समय में कई स्थानों पर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया इस दौरान भाइयों की लंबी आयु की कामना बहनों द्वारा की गई भाइयों ने भी खुशी के इस पर्व पर बहनों की अगवानी की ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक गली मोहल्ले में चहल-पहल दिखाई दी बहन बेटियों के साथ साथ छोटे बच्चों की मस्ती भी देखने को मिली

भौरासा मे फिर विध्यूत मंडल के बिजली पोल से करंट लगने से भैस की जान गई

भौरासा (अभय देव नागर)। भोरासा नगर के योगेंद्र पिता हरिसिंह ठाकुर की भैंस का बिजली पोल से करंट लगने से हुई मौत यह गनीमत रही के पीछे चल रहे भैंस को खेत पर ले जाने वाले योगेन्द्र ठाकुर का बेटा भी भैंस के साथ जा रहा था वरना बच्चे की भी जान जा सकती थी अभी तक तो जानवरों की मौत हो रही है मगर आज एक हादसा बड़ा हो जाता जिससे एक बच्चे की जान चली जाती है बिजली विभाग और ठेकेदार की नासमझी की भैट चड़ जाता एक युवक वहीं एक तरफ ठेकेदार व विद्युत मंडल की लापरवाही नगर मे चरम सीमा पर हे ठेकेदार के सामने विद्युत अधिकारी नतमस्तक दिख रहे हे अधिकारी धृतराष्ट्र बनकर बैठे हैं विद्युत मंडल के अन्तर्गत लगे बिजली के पोलो ने पिछली बार करंट आने से एक रिटायर्ड शिक्षक को सुबह करंट लगा था वही उसके बाद रात्रि 2:00 बजे सांड को करंट लगा जिसमे उसकी मोत हो गयी थी शिक्षक घायल हो गया था वही उक्त घटना को 1 माह भी नही हुआ ओर काकड़दा रोड पर एक भैंस की करंट लगने से मौत हो गई आखिर कब तक अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ता रहेगा विद्युत मंडल विभाग और ठेकेदार क्या ऐसे ही बेजुबान जानवरों को मौत मिलती रहेगी बिजली के झटके आम आदमी को लगते रहेंगे वही इस गरीब किसान की भैंस कम से कम 70 से 80 हजार की थी आज उसके पालन-पोषण का और उसके परिवार को पालने वाली भैंस भी मौत के मुंह में समा गई है वहीं कोरोना के चलते किसान पहले ही परेशान अब इनकी लापरवाही से एक बेजुबान जानवर की मौत हो गई हे जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की हे । वही किसान योगेन्द्र पिता हरिसिंह ठाकुर ने एफ आई आर दर्ज भी करवाई है किसान द्वारा यह बताया गया की आगे से एसी घटना ना हो एसे प्रबंध अब बिजली विभाग को करना चाहीये ।

पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी रूखे वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शर्मा सुन्द्रेल के निज निवास पर की विशेष चर्चा

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी अपने एक दिवसीय दौरे पर थे कांटाफोड़ से आते समय पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद शर्मा सुन्द्रेल के निज निवास पर रुके जहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश शर्मा के द्वारा उनका स्वागत किया गया वही शर्मा व्दारा मंत्री जोशी से उद्वहन परियोजना सिंंचाई को लेकर विशेष चर्चा भी की गई पूर्व मंत्री दीपक जोशी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि सभी को उद्वहन परियोजना लाभ मिलेगा इस दौरान घनश्याम शर्मा आशीष शर्मा बालकृष्ण शर्मा उपस्थित थे।

देश के ख़ातिर अब जीना है खुद समझो समझाओ, अच्छे दिन नारों में नहीं फिर सच में आएंगे

देवास। अग्रवाल नगर स्थित शहर के नवीन शिक्षण संस्थान संयक एजुकेशन अकादमी में काव्य गोष्ठी का आयोजित की गई। राष्ट्रीय कवि शशिकांत जी यादव ने अपना अध्यक्षीय काव्यपाठ करते हुए कहा देश के ख़ातिर अब जीना है खुद समझो समझाओ, अच्छे दिन नारों में नहीं फिर सच में आएंगे। गोष्ठी में नगर के कई कवि शायरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

गोष्ठी की शुरुआत कवि हमसफऱ ने सरस्वती वंदना से किया, तत्पश्चात गीत, गज़़ल और कविता का दौर शुरू हुआ तो मानो वक़्त ठहर गया हो और हर कोई देशभक्ति के रंग में रंग गया। सभाग्रह में मौजूद युवा शाइर शरीफ जमाल ने कहा हिन्द पर इतना करम ये मेरे मौला कर दे, मेरे भारत को तू फिर सोने की चिडिय़ा कर दे शायर जय प्रकाश जय ने भारत माता की शान में शेर पढ़ते हुए कहा कहूँ ज़मज़म का पानी या की गंगा जल कहूँ तुझको, तेरी पाकीजग़ी का कोई सानी हो नही सकता एवं राजेश राज, देव निरंजन, सुरेंद्र सिंह राजपूत हमसफर, ओम यादव, संजय सरल, राधेश्याम पांचाल ने बारी-बारी से काव्यपाठ किया।

गोष्ठी का कुशल संचालन शायर मोइन खान मोइन के किया एवं विशेष अतिथि के रूप में इंदौर से आए वरिष्ठ कवि विजय विश्वकर्मा ने मंच पर मौजूद रहे। जिनकी रचना राजनीति की रामायण के सभी का मन मोह लिया। अंत में शब्द सम्राट शशिकांत यादव जी ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को देशभक्ति के सागर में डुबो दिया एवं कार्यक्रम को आसमान की बुलंदियों तक पहुचाया। श्रोताओं में श्रीमती उषा किरण तिवारी नेत्री बीजेपी ,शिक्षक श्री राजकुमार नागर , केतन किराना वाले विशेष रूप से मौजूद रहे । आभार संस्था के मार्गदर्शन श्री रामचन्द्र जी चौकिकर ने माना और जानकारी विद्यालय संचालक श्री जय प्रकाश जी ने दी ।

ब्लॉक कांग्रेस ने किया पोधारोपण व पत्रकारों का सम्मान

टोंकखुर्द (विकेश जैन)- शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चोबाराधीरा द्वारा देव स्थान गागरनिया भीलखेड़ी में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया । सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि गुर्जर समाज के लोकप्रिय व युवा वर्ग के आदर्श तथा देव स्थान मनासा के पंडा जी चरण सिंह गुर्जर थे। कार्यक्रम प्रारंभ में अतिथि द्वारा भगवान देव नारायण की पूजा अर्चना की गई। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि चरण सिंह पंडा जी व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास द्वारा क्षेत्र के पत्रकारों का शॉल- श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान अतिथियों द्वारा देव स्थान परिसर में पोधारोपण भी किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए चरण सिंह पंडा जी ने कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में से एक पत्रकारिता को माना गया है। कोरोना की इस महामारी के दौरान पत्रकारिता ने समाज एवं प्रशासन को दिशा दी है, जागरूक करने का प्रयास किया है कोरोना महामारी के दौरान पत्रकारिता का नया आयाम देखने को मिला।पत्रकारों ने समाज की विभिन्न खबरों एवं ज्वलंत मुद्दों को प्रशासन तथा प्रशासन की बात को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की हैै तथा अपनी जान की परवाह किए बिना अपने कर्तव्य के पथ चलते हुए पत्रकारों ने अपनी विशेष भूमिका अदा की। इसलिए पत्रकारों का सम्मान हमारे लिए गौरव की बात है। गोपाल कृष्ण व्यास ने कहा कि पत्रकारों का समाज में एक महत्वपूर्ण योगदान है। पत्रकार सरकार और जनता के बीच की एक कड़ी बन चुका है। जिसको लेकर आम जनता अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए पत्रकार को ही पहला ऑप्शन मानती है। पत्रकार मेहनती और कठिनाइयों के दौर से गुजरने वाला एक विशेष व्यक्ति है जो अपने परिवार को छोड़कर समाज के हितों में लगा रहता है। इस अवसर पर हिंदुसिंह गुर्जर, भागीरथ मेंबर,बाबूलाल गुर्जर,प्रताप सिंह गुर्जर,नाथूसिंह भयागांव, राजेश धाकड़,आरिफ पटेल,जीतू गालोदिया,हातिम अली बोहरा,लोकेंद्र सिंह गोहिल, हुकम सिंह गुर्जर,सुमेर सिंह यादव,तोलाराम यादव,रमेश पाटीदार,किशोर पटवा,मायाराम दांगी,इश्वरी लाल पाटीदार,राजेंद्र सिंह दरबार, पत्रकार नरेंद्र सिंह बेस निर्भय सिंह कराड़ा विकेश जैन रानू कुशवाह, विजेंद्र दांगी, अनिल खाटवा, धर्मेन्द्र पंडा,भगवान सिंह डोडिया आदि उपस्थित थे

DEWAS | यू-ट्यूब चैनल पर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने पर HM Radio Dewas चैनल के धारक के खिलाफ FIR दर्ज

देवास। पुलिस द्वारा देवास जिले में अवैध गतिविधीयो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा सोशल मिडिया पर भ्रामक जानकारी / विडियो / फोटो वायरल करने वालों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है शहर में बीते दिन कोतवाली पुलिस द्वारा यू ट्यूब चैनल पर भ्रामक पुराने वीडियो प्रसारित करने पर प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी अनुसार यू ट्यूब चैनल H. M Radios Dewas के धारक द्वारा अपने चैनल पर मोहर्रम के पुराने भ्रामक वीडियो प्रसारित किये थे। जिसके खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा यू ट्यूब चैनल के धारक के खिलाफ धारा 505 व 188 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है मामले को उपनिरक्षक राहुल पाटीदार ने विवेचना में लिया है।

गाजर घास उन्मूलन सप्ताह के दौरान लोगों को इसके दुष्प्रभाव के प्रति किया जागरूक

देवास/ बागली (सुनील योगी) – वर्तमान समय में फसलों के साथ-साथ गाजर घास की पैदावार दिखाई देना आम बात हो गई है! अनेक प्रकार के उपाय करने के बावजूद भी गाजर घास से निजात नहीं मिल रही, ईसका विस्तार इतना अधिक हो चुका है! कि गांव शहर यहां तक कि जंगल में भी गाजर घास बड़ी तेजी से फैलने वाली यह घासं स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी साबित हो रही है! कृषि विज्ञान केंद्र देवास द्वारा जिले भर में गाजर घास उन्मूलन सप्ताह के दौरान इस से होने वाले दुष्परिणाम के विषय में तथा इसे समूल नष्ट करने के उपाय की जानकारी साझा की जा रही है !कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़ी डॉक्टर सविता कुमारी द्वारा गाजर घास के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मनुष्य के स्वास्थ्य पर गाजर घास का कितना घातक दुष्प्रभाव पड़ता है! एलर्जी ,बुखार, सांस की परेशानी त्वचा की परेशानी के साथ पेयजल में भी इसकी मात्रा नुकसानदायक साबित हो रही है! पर्यावरण तथा फसल उत्पादन पर भी इसका विपरीत प्रभाव गिर रहा है! यह सब जानकारी सोशल मीडिया तथा गोष्टी करके किसानों को दी जा रही है! साथ में गाजर घास खत्म करने के साथ-साथ इसके सार्थक उपाय भी बताए जा रहे हैं ! डॉक्टर महेंद्र वैज्ञानिकद्वारा बताया गया कि गाजर घास में फूल आने के पहले ही इसे उखाड़ कर पृथक करें ,और वर्मी कंपोस्ट के रूप में इसे खाद में परिवर्तित कर इसका उपयोग भी उचित रूप से करें कृषि विज्ञान देवास से जुड़े डॉ मनीष कुमार ने जैविक विधि मैक्सिकन बीटल के माध्यम से इसे नियंत्रित करने की जानकारी साझा की, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार दीक्षित ने बताया कि किसान प्राथमिकता के तौर पर खेतों के आसपास या रहवासी बस्ती के आसपास गाजर घास का होना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है! इसलिए इसका उन्मूलन बेहद
आवश्यक है !जागरूकता अभियान के तहत ही इसे नष्ट किया जा सकता है! एक तरह का धीमा जहर है! यह घास

66 नग सागवान सहित सुतारी सामान जप्त

बागली (सुुुनिल योगी)। गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर बागली वन विभाग की उड़न दस्ता टीम द्वारा, मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर आदिवासी बहुल्य ग्राम गुवाडी निवासी जादू पिता बालचंद कोरकु के खेत पर दबिश दी! इस दौरान मौके पर 66 नग सागवान चरपट की जब्ती की गई, जिसका बाजार मूल्य 38096 है! तथा साईज 0.699 घन मीटर हे! मौके पर से सुतारी समान भी जप्त किया गया ! आरोपी जादू पिता बाल चंद निवासी गुवाडी के खीलाप वन अपराध अधिनियम धाराओ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया !इस जब्ती अभियान में क्षेत्रीय रेंज अधिकारी( वन क्षेत्रपाल) मुस्कान शिवहरे, नरेंद्र ठाकुर, ( क्षेत्रीय उप वन क्षेत्रपाल) वनरक्षक दिनेश बनेडीया, विनोद भार्गव, परमानंद राठौर आजाद सिह, प्रदीप सेन, की महत्वपूर्ण भूमिका रही इस अवसर पर बागली क्षेत्र रेंजर मुस्कान शिवहरे ने बताया कि अवैध लकड़ी परिवहन एवं जंगल को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधियों पर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी! ग्रामीणों ने दबी जबान में बताया कि इस पूरे मामले में विभाग की मिलीभगत बरकरार है और यहां से लकड़ी तस्करी का मामला निरंतर कई समय से जारी है!

Dewas, सोशल मिडिया पर भ्रामक विडियो प्रसारित करने वालो के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

• वर्ग विशेष व विभिन्न धार्मीक, समुदायों में घृणा व वैमनस्यता फैलाने के उददेश्य से विडियो प्रसारित किया

देवास । पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशानुसार देवास जिले में अवैध गतिविधीयो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा सोशल मिडिया पर भ्रामक जानकारी / विडियो / फोटो वायरल करने वालों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है जिसके अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उमराव सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुए इंस्टाआईडी धारक Its_farjan_41 उर्फ Fazzu, Safwan_classic_41 उर्फ safwan, Devilish_boy उर्फ Nabeel के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त इस्टाआईडी धारको द्वारा मोहर्रम के कई वर्षों पुराने भ्रामक विडियो स्टोरी पर प्रसारित किए है जिसमें 08 तारीख का परचम / जुलूस8 देवास वालो को बुलाने हेतु काले झण्डे एवं शस्त्रो का प्रदर्शन करते हुए लोगो को इकटठा करने का एलान किया है जिससे वर्ग विशेष व विभिन्न धार्मीक, समुदायो में घृणा व वैमनस्यता फैलाने का कार्य किया है।

तारीका : उक्त इंस्टाआईडी धारको द्वारा मोहर्रम के पुराने भ्रामक विडियो स्टोरी पर प्रसारित किए है जिसमें 08 तारीख का परचम / जुलूस देवास वालो को बुलाने हेतु काले झण्डे एवं शस्त्रों का प्रदर्शन किया है।

आरोपी का नामः

इस्टाआईडी धारक

  1. Its_farjan_41 उर्फ Fazzu
  1. इस्टाआईडी धारक Safwan_classic_41 उर्फ safwan
  2. इस्टाआईडी धारक Devilish_boy उर्फ Nabel