बालोदिया भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष बने

देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार आजाद की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार दिवाकर की अनुशंसा एवं राष्ट्रीय संरक्षक रामप्रसाद बौद्ध व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप भीमराव बौद्ध बौद्धाचार्य की सहमति पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजवंशी सिंहानिया ने देवास के प्रेम बालोदिया को भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। बालोदिया शीघ्र ही प्रदेश का दौरा कर प्रदेश कार्यकारणी गठन का गठन करेंगे। बालोदिया के मनोनयन पर प्रदेश प्रभारी आशीष कुमार कोरी, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार आजाद, प्रेम फुलेरी, अमजद अली, रोहित गांधी, मुकेश प्रजापति, अजय पवार, सुखराम सोलंकी, गोविंद बालोदिया, बनेसिंह, बब्लू खान, मोहम्मद खान, जाकीर खान, दीपिका ठाकुर, अनिता ठाकुर, पूजा मालवी, संगीता बेलदार, रंजीत दरबार, पप्पू वर्मा, चेतन व्यास, सुरेश राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं ईष्टमित्रों ने बधाई दी।

18 अगस्त मंगलवार को उदय नगर और 25 अगस्त को कमलापुर में शिकायत निवारण शिविर

देवास /बागली (सुनील योगी) – जिला पंचायत सीईओ प्रकाश चौहान एवं कलेक्टर चंद्रमोली शुक्ला के निर्देश पर बागली अनुभाग के उदय नगर ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं कमलापुर पंचायत मुख्यालय पर, 18 अगस्त मंगलवार एवं 25 अगस्त बुधवार को जन शिकायत शिविर आयोजित किए जायेगें ! उक्त शिविर में बागली अनुभाग से जुड़े सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे ,शिविर का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर एवं क्षेत्रीय स्तर पर जनता की शिकायत का निराकरण करना है! यहां पर उचित तरीके समस्या से अवगत करवाया जा सकता है उक्त शिविर में स्थानीय प्रशासन से जुड़े एवं अनुभाग से जुड़े प्रशासनिक अमले के अधिकारी शिकायतों का निराकरण मौके पर ही करने का प्रयास करेंगे !उक्त जानकारी बागली जनपद सीईओ अमित व्यास ने देते हुए बताया कि ऐसे शिविर का लाभ आम जनता को लेना चाहिए जो भी शिकायत हो उस पर विस्तृत चर्चा शिविर के दौरान हो जाती है!
इनका कहना है कि उदय नगर एवं कमलापुर में जन शिकायत समस्या निवारण शिविर जन शिकायतों के निराकरण उद्देश्य पूर्ति के लिए आयोजित किए जाते हैं इनका लाभ लेना चाहिए- प्रकाश चौहान जिला पंचायत सीईओ देवास

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ बागली प्रेस क्लब पर संस्थापक संयोजक ने किया ध्वजारोहण

बागली (सुनील योगी) – 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पावन पर्व पर नगर में कई स्थानों पर झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ इसी श्रंखला में बागली प्रेस क्लब द्वारा नवीन कार्यालय परिसर में झंडा वंदन किया झंडा वंदन करते समय प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य एवं संयोजक मुकेश गोस्वामी, जुगल किशोर भाटी ,सुनील योगी ,संदीप जयसवाल, शंकर राठौर, चंपालाल पाटीदार, गौरी शंकर जोधा, मोहन खराडिया ,विजय सोलंकी डालूराम भाटी कुमारी अक्षिता योगी सहित प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे संयोजक मुकेश गोस्वामी ने प्रेस क्लब कार्यालय पर झंडा वंदन किया

विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई नेमावर से कन्नौद तक विशाल तिरंगा यात्रा

सुन्द्रेल बिजवाड(दीपक शर्मा)। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मणिगिरी पर्वत पर पूर्व सैनिको का स्वागत सम्मान किया गया कन्नौद खातेगांव के क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में विशाल बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा निकलते ही आशीष शर्मा का नेमावर की नारी शक्तिओ के द्वारा स्वागत किया गया एवं मिठाई खिलाई गई हजारो की संख्या देश प्रेमी एवं युवाओं का जन सैलाब उमड़ा जगह-जगह विधायक आशीष शर्मा की तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया यात्रा नेमावर के मणिगिरी पर्वत से प्रारंभ होकर कन्नौद में भारत माता की आरती के साथ समापन हुआ हजारो की संख्या में जोश उत्सा के साथ भारत माता की जय के नारे के साथ यात्रा निकाली गई विधायक आशीष शर्मा ने सार्वजनिक मंच से देश भक्ति का राष्ट्रीयगीत गाकर सुनाया जब शर्मा यह गीत सुना रहे थे तब उनकी आँखें नम हो गई थी ओर कहा तेरा वैभव अमर रहे है मां हम दिन चार रहे ना रहे भारत हमको जान से प्यार है सबसे ज्यादा तिरंगा हमारा प्यार हैं विशाल तिरंगा यात्रा में समस्त आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

E-FIR । ई- FIR करने वाला प्रदेश का दुसरा जिला बना देवास

थाना कोतवाली पर दर्ज हुई जिले की पहली व प्रदेश की दुसरी ई एफआईआर, वाहन चौरी की ई एफआईआर दर्ज

देवास- पुलिस महानिदेशक भोपाल द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2021 को म.प्र. सिटीजन पोर्टल पर प्रारंभ की गई पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक ,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवास द्वारा पुलिस महानिदेशक के आदेश के पालन में सीसीटीएनएस में ई-एफआईआर की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी को त्वरीत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था उक्त आदेश के पालन में दिनांक 14.08.21 को फरियादी महेन्द्र साहू पिता नन्हेभाई साहू निवासी 97 सज्जनसिंह कॉलोनी बावडिया देवास द्वारा अपने मोबाईल के माध्यम से म.प्र. सिटीजन पोर्टल पर अपनी मो.सा के एमपी-41-एनसी-5673 की जवाहर नगर देवास से चौरी होने की ई-एफआईआर दर्ज की गई थी जो आज दिनांक को सीसीटीएनएस केस एप्लीकेशन पर थाना प्रभारी की सीसीटीएनएस आईडी पर ऑनलाइन प्राप्त हुई। रिपोर्ट पर थाना प्रभारी निरीक्षक उमरावसिंह द्वारा उनि राकेश नरवरिया एवं सीसीटीएनएस प्रभारी सउनि महेन्द्र सिंह को असल अपराध दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। ई-एफआईआर योजना के अंतर्गत प्रदेश की दुसरी एवं जिले की प्रथम ई एफआईआर थाना सिटी कोतवाली देवास पर दर्ज की गई।

ई-एफआईआर निम्न मामलों में की जा सकेगी

  1. वाहन चोरी ( 15 लाख रू से कम कीमत की हो)
  2. सामान्य चोरी ( 1 लाख रू से कम कीमत की हो)
  3. आरोपी अज्ञात हो
  4. घटना में चोट / बल का प्रयोग न हुआ हो।

ई-एफआईआर करने की प्रक्रिया

म.प्र. पुलिस के नागरिक सेवा पोर्टल

https://citizen.mppolice.gov.in/

https://mppolice.gov.in/en

सराहनीय कार्य:- निरीक्षक उमराव सिंह थाना प्रभारी कोवताली देवास, उनि राकेश नरवरिया, सउनि महेन्द्रसिंह (सीसीटीएनएस प्रभारी आर. 174 अभिषेक भैरवे, आर.653 अंतरसिंह, आर. 708 विवेक पाल, म आर 795 प्रतीक्षा राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भौरासा। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत बोला था मैं स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सरपंच मुकेश पुरी गोस्वामी एवं किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष जीवन सिंह राजपूत द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी गई राष्ट्रीय गान गाया जिसमें सवतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व सरपंच बोलाशा पटेल सौबाग सिंह गौड़.ठाकुर केलाश सिंह दरबा काकू आदी ग्राम वाशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शक्ति माता मंदिर परिसर भोरासा में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में नगर के युवाओं ने बनाया विशाल भारत का नक्शा देश के फौजियों को किया समर्पित 15 अगस्त की सुबह मंदिर परिसर मे पहुंचकर अखंड भारत के नक्शे की रांगोली को जरूर निहारे

रांगोली के कलाकार – आदेश लहरी, मयूर राठौर, प्रणय तिवारी (हर्ष), योगेश लहरी

शास. हाई स्कूल इटावा लंबे समय से देख रहा विकास की राह, लिखा पत्र

 – मैन गेट से बीईओ कार्यालय तक सडक़ बनाने की मांग, बैठने एवं शौचालय की व्यवस्था नही

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/08/720_25_2.09_Aug152021_04.mp4

देवास। शासकीय हाई स्कूल इटावा काफी लंबे समय से विकास की राह देख रहा है। विद्यालय के चारो और हरियाली छाई हुई है, जिससे आवारा पशु आसपास विचरण करते रहते है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेमनगर पार्ट 2 निवासी गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस विद्यालय में कुल 5 कमरे हैं, जिसमें 400 बच्चे पढ़ते है। विद्यालय परिसर में बाउण्ड्रीवाल के साथ विद्यालय पहुंचने के लिए ना तो सडक़ मार्ग है और ना बैठने के लिए बच्चों की समुचित व्यवस्था है। जिससे विद्यालय के मैदान में असामाजिकतत्वों और जानवरों डेरा बना हुआ रहता है।  कुछ ऐसा ही हाल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का है। कार्यालय में बाहर मैदान में एक और आधार कार्ड का ऑफिस खोल रखा है। वहीं दूसरी ओर वाहनों का स्टैंड बना हुआ। जिससे बारिश के कारण पूरा परिसर कीचड़मय हो जाता है। स्थिति यह हो जाती है कि पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में उक्त मैदान में मैन गेट से लेकर बीईओ कार्यालय तक सीसी रोड़ का निर्माण कार्य किया जाए। कार्यालय में बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नही है और न ही शौचालय की व्यवस्था है। बैठने की व्यवस्था की जाकर शौचालय की भी समुचित व्यवस्था की जाए।  श्री अग्रवाल ने जिला कलेक्टर, निगम आयुक्त सहित संबंधितो से मांग की है कि इटावा स्थित विद्यालय में बाउंड्रीवाल, दो अतिरिक्त कमरे व शौचालय का निर्माण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करे। इस संबंध उन्होंने विद्यालय प्राचार्य एवं नगर निगम आयुक्त को पूर्व में पत्र लिखा था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। अग्रवाल ने पुन: विद्यालय की समस्या के निराकरण को लेकर प्रमुख शिक्षा सचिव मध्यप्रदेश शासन एवं कलेक्टर केा पत्र भेजा गया है।

शहीद सुरेंद्र सिंह को श्रद्धा सुमन किये अर्पित

देवास । सोनकच्छ तहसील के ग्राम एनाबाद में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना व समस्त क्षेत्रवासियों ने अमर शहीद सुरेंद्र सिंह एनाबाद का 15 अगस्त के अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जिसमें एनाबाद सरपंच विजेन्द्रसिंह गोहिल , करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवपाल सिंह बिसाखेड़ी , टोंक तहसील अध्यक्ष शमशेर सिंह चौबारा व सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।
मीडिया से बात करते हुए राहुलसिंह नागपचलाना ने बताया कि अमर शहीद सुरेन्द्र सिंह गोहिल का बलिदान लाखों युवाओं को पीढ़ियों तक देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा और घोषणा की के अब करणी सेना प्रतिवर्ष 28 नवम्बर को सुरेन्द्र सिंह का बलिदान दिवस मनायेगी।
आयोजन कर्ता अजय सिंह राठौड़ , गोपालसिंह , लाखनसिंह व लोकेन्द्रसिंह ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार माना ।

निगम कार्यालय व जवाहर चौक पर आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

देवास। देश के 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय पर प्रातः 7.30 बजे आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात परंपरा अनुसार स्थानिय जवाहर चौक पर प्रातः 8 बजे आयुक्त द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा तिरंगे गुब्बारो को छोडा गया। इन अवसरो पर निगम अधिक्षक यंत्री अरूण कुमार मेहता, उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, उपायुक्त तनूजा मालवीय, प्रभारी सहायक आयुक्त तुराब खान पठान, कार्यपालन अधिकारी नागेश वर्मा, सहायक यंत्री आसीम शेख, जगदीश वर्मा, इंदुप्रभा भारती, सौरभ त्रिपाठी, उपयंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, विजय जाधव, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर, डॉ. पवन माहेश्वरी, प्रभारी कार्यालय अधिक्षक राजकुमारी शर्मा, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग आदि सहित निगम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवास जिले में उल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस

जिला मुख्यालय पर परेड ग्राउण्‍ड में प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने ध्वजारोहण कर सलामी ली

देवास। जिले में स्‍वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में खेल एवं युवा कल्‍याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।

प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सुसज्जित सफेद जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। जिप्सी में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह उनके साथ थे। परेड निरीक्षण उपरांत मुख्‍य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर किए गए। हर्ष फायर उपरांत परेड कमांडर आकांछा बिछोटे के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड उपरांत मुख्‍य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने परेड कमाउंडरों से परिचय प्राप्त किया गया। मार्च पास्ट के उपरांत मुख्‍य अतिथि श्रीमती सिंधिया ने रंग बिरंगे गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा।

कार्यक्रम में सांसद श्री महेन्‍द्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री नरेन्‍द्र सिंह राजपूत, विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार, श्री राजीव खण्‍डेलवाल, श्री सुभाष शर्मा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, एएसपी श्री मंजीत सिंह चावला, नगर निगम कमिश्‍नर श्री विशाल सिंह चौहान, एसएडीएम श्री प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री प्रिया वर्मा, जिला अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पत्रकारगणों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद त्रिवेदी ने किया।

परेड में सीआईएसएफ देवास को मिला प्रथम पुरस्‍कार : परेड में सीआईएसएफ देवास को प्रथम, जिला पुलिस बल देवास को द्वितीय, 32वीं वाहिनी विसबल को तृतीय पुरस्कार मिला।

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
मुख्य समारोह में प्रतिभावान तथा कोरोना के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।
स्‍वतंत्रता दिवस पर जिले में विकासखण्‍ड, तहसील, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत स्‍तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।